1. Home
  2. GK Questions in Hindi
  3. भूगोल
  4. भारत की जलवायु

भारत की जलवायु — GK Questions in Hindi (प्रश्न उत्तर)

12 प्रश्न
  1. तमिलनाडु में मानसूनी वर्षा मुख्य रूप से किन महीनों में होती है?
    1. मार्च-अप्रैल
    2. जून-जुलाई
    3. जुलाई-अगस्त
    4. अक्टूबर-दिसम्बर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) अक्टूबर-दिसम्बर

    लौटता / उत्तर-पूर्वी मानसून बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर बरसता है।

  2. भारतीय मानसून की पहचान ऋतु के साथ पवनों के पलटने से है। इसका मूल कारण?
    1. स्थल और समुद्र का असमान तापन
    2. मध्य एशिया की ठंडी हवा
    3. तापमान की एकरूपता
    4. इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) स्थल और समुद्र का असमान तापन

    गर्मी में स्थल पर निम्न दाब, समुद्र पर उच्च — सर्दी में उलटा।

  3. मानसून के निवर्तन की पहचान — 1. साफ़ आसमान 2. बंगाल की खाड़ी पर उच्च दाब 3. स्थल पर तापमान का बढ़ना
    1. केवल 1
    2. 1 और 2
    3. 1 और 3
    4. तीनों
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) 1 और 3

    खाड़ी पर उस समय निम्न दाब होता है; साफ़ आसमान और "अक्टूबर की गर्मी" सही।

  4. सबसे अधिक दैनिक तापान्तर कहाँ मिलता है?
    1. पूर्वी तट
    2. छत्तीसगढ़ मैदान का भीतरी भाग
    3. अंडमान द्वीप
    4. राजस्थान का मरुस्थल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) राजस्थान का मरुस्थल

    शुष्क हवा और रेत — दिन बहुत गर्म, रात ठंडी।

  5. भारत में कमज़ोर मानसून से कौन-सी स्थिति जुड़ी है?
    1. ला-नीना
    2. एल-नीनो और दक्षिणी दोलन
    3. महासागरीय धाराओं की गति
    4. वैश्विक हरित-गृह प्रभाव
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) एल-नीनो और दक्षिणी दोलन

    ENSO का गर्म चरण अक्सर भारत में कम वर्षा लाता है।

  6. कथन — 1. मानसून की अवधि दक्षिण से उत्तर की ओर घटती है। 2. उत्तरी मैदानों में सालाना वर्षा पश्चिम की तरफ़ बढ़ने पर कम होती है। सही? (IAS 2010)
    1. केवल 1
    2. केवल 2
    3. 1 और 2
    4. कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) 1 और 2

    —

  7. जाड़े के (उत्तर-पूर्वी) मानसून से सबसे ज़्यादा भीगने वाला राज्य?
    1. असम
    2. पश्चिम बंगाल
    3. तमिलनाडु
    4. ओडिशा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) तमिलनाडु

    —

  8. गर्मी में उपमहाद्वीप का ऊँचा तापमान और निम्न दाब हिन्द महासागर से हवा खींचता है — इससे बहता है?
    1. दक्षिण-पूर्वी मानसून
    2. दक्षिण-पश्चिमी मानसून
    3. व्यापारिक हवाएँ
    4. पछुआ हवाएँ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) दक्षिण-पश्चिमी मानसून

    भूमध्य रेखा पार कर दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक हवाएँ दक्षिण-पश्चिमी बन जाती हैं।

  9. हिमालय न होता तो — 1. साइबेरिया की शीत लहरें अधिकांश देश तक आतीं 2. सिन्धु-गंगा मैदान इतनी जलोढ़ मिट्टी से वंचित होता 3. मानसून का प्रतिरूप अलग होता। सही?
    1. केवल 1
    2. 1 और 3
    3. 2 और 3
    4. तीनों
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) तीनों

    —

  10. उत्तरी मैदान में मानसून विच्छेद का कारण?
    1. अवदाबों/चक्रवातों की संख्या कम होना
    2. ITCZ की स्थिति बदलना
    3. नम हवाओं का गंगा द्रोणी के समानान्तर बहना
    4. (a) और (b) दोनों
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) (a) और (b) दोनों

    समानान्तर बहना पश्चिमी तट के विच्छेद का कारण है।

  11. सही सुमेलित — 1. बारदोली छीड़ा — असम 2. आम्र वर्षा — दक्षिण भारत 3. चेरी ब्लॉसम — कर्नाटक-केरल 4. काल बैसाखी — पश्चिम बंगाल
    1. 1, 2 और 3
    2. 2, 3 और 4
    3. 1, 3 और 4
    4. सभी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) सभी

    —

  12. कोपेन के अनुसार तमिलनाडु के कोरोमण्डल तट की जलवायु?
    1. Amw
    2. As
    3. Aw
    4. Cwg
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) As

    शुष्क ग्रीष्म, जाड़े में (उ.-पू. मानसून से) वर्षा — As।

इसी विषय के और अध्याय