1. Home
  2. GK Questions in Hindi
  3. भारतीय इतिहास
  4. स्वतंत्रता संघर्ष — तृतीय चरण (1927–1939)

स्वतंत्रता संघर्ष — तृतीय चरण (1927–1939) — GK Questions in Hindi (प्रश्न उत्तर)

14 प्रश्न
  1. भारतीयों ने साइमन कमीशन का विरोध मुख्यतः क्यों किया? (IAS 2013)
    1. वे 1919 के अधिनियम की समीक्षा ही नहीं चाहते थे
    2. उसने प्रान्तों में द्वैध शासन ख़त्म करने की सिफ़ारिश की
    3. उसमें कोई भारतीय सदस्य नहीं था
    4. उसने देश के विभाजन का सुझाव दिया
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) उसमें कोई भारतीय सदस्य नहीं था

    सातों सदस्य ब्रिटिश सांसद थे।

  2. 1918 में (मॉण्टफ़ोर्ड प्रस्तावों पर मतभेद के बाद) कांग्रेस छोड़ने वाले नरमपंथियों ने कौन-सा दल बनाया?
    1. इंडियन लिबरल फ़ेडरेशन
    2. नेशनल पार्टी
    3. कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी
    4. यूनियनिस्ट पार्टी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) इंडियन लिबरल फ़ेडरेशन

    सुरेन्द्रनाथ बनर्जी आदि के नेतृत्व में; बाद में इसी ने सप्रू, शास्त्री और चिंतामणि को गोलमेज़ में भेजा।

  3. बंगाल विभाजन के विरोध में राष्ट्रवादियों का मुख्य हथियार था —
    1. सत्याग्रह
    2. सविनय अवज्ञा
    3. असहयोग
    4. स्वदेशी और बहिष्कार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) स्वदेशी और बहिष्कार

    1905 का स्वदेशी आंदोलन।

  4. नमक यात्रा पर सरकार की पहली प्रतिक्रिया क्या थी?
    1. तुरंत कांग्रेस पर प्रतिबंध
    2. पहले दिन से भारी दमन
    3. उसने इसे हल्के में लिया
    4. दांडी पहुँचने से पहले गांधी की गिरफ़्तारी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) उसने इसे हल्के में लिया

    इरविन ने नमक अभियान को ख़ास ख़तरा नहीं माना; क़ानून-भंग फैलने पर दमन शुरू हुआ।

  5. पूना समझौते से दलित वर्गों की आरक्षित सीटें —
    1. बढ़ गईं
    2. घट गईं
    3. उतनी ही रहीं
    4. समाप्त हो गईं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) बढ़ गईं

    पंचाट में 71 → समझौते में 148, पर संयुक्त निर्वाचन के साथ।

  6. जिन्ना के चौदह सूत्र रखने का तात्कालिक कारण क्या था?
    1. बहुमत शासन का सामान्य भय
    2. हिन्दू महासभा की राजनीति
    3. नेहरू रिपोर्ट से असहमति
    4. संविधान बनाने की ब्रिटिश चुनौती
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) नेहरू रिपोर्ट से असहमति

    नेहरू रिपोर्ट ने पृथक निर्वाचन हटा दिया था।

  7. 1932 में गांधी का आमरण अनशन किसके पृथक निर्वाचन के विरुद्ध था?
    1. दलित वर्ग
    2. पिछड़े वर्ग
    3. यूरोपीय
    4. ईसाई और सिख
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) दलित वर्ग

    उनकी दृष्टि में यह दलितों को हिन्दू समाज से काटना था।

  8. तीसरे गोलमेज़ को "दिखावा मात्र" कहे जाने का कौन-सा कारण सही नहीं है?
    1. उसकी सदस्यता बदल गई थी
    2. ज़्यादातर काम दूसरे सम्मेलन की समितियाँ कर चुकी थीं
    3. कोई मूल प्रश्न न बचने से केवल ब्योरों पर चर्चा हुई
    4. भारत से केवल राजा-महाराजा पहुँचे
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) भारत से केवल राजा-महाराजा पहुँचे

    सप्रू और आम्बेडकर जैसे भारतीय प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

  9. कौन-सा युग्म (प्रान्त : 1937 के बाद प्रधानमंत्री) ग़लत है?
    1. बम्बई : डॉ. एन.बी. खरे
    2. बिहार : श्रीकृष्ण सिन्हा
    3. मद्रास : सी. राजगोपालाचारी
    4. असम : बोरदोलोई
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) बम्बई : डॉ. एन.बी. खरे

    बम्बई — बी.जी. खेर; खरे मध्य प्रान्त के प्रधानमंत्री थे।

  10. दूसरे गोलमेज़ में उदारवादियों का प्रतिनिधित्व किसने किया?
    1. मुहम्मद इक़बाल
    2. जी.डी. बिड़ला
    3. बी.आर. आम्बेडकर
    4. टी.बी. सप्रू
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) टी.बी. सप्रू

    इक़बाल — मुसलमान; बिड़ला — पूँजीपति; आम्बेडकर — दलित वर्ग।

  1. 1939 में कांग्रेस मंत्रिमंडलों ने इस्तीफ़ा क्यों दिया?
    1. बाक़ी प्रान्तों में मंत्रिमंडल नहीं बना सके
    2. वामपंथी धड़े ने काम असंभव कर दिया
    3. उनके प्रान्तों में साम्प्रदायिक दंगे
    4. इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) इनमें से कोई नहीं

    बिना परामर्श भारत को युद्ध में शामिल करने के विरोध में।

  2. कराची कांग्रेस (1931) के मौलिक अधिकार प्रस्ताव का मसौदा किसने बनाया? (IAS 2005)
    1. बी.आर. आम्बेडकर
    2. जवाहरलाल नेहरू
    3. राजेन्द्र प्रसाद
    4. वल्लभभाई पटेल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) जवाहरलाल नेहरू

    अध्यक्षता पटेल ने की; मसौदा नेहरू ने बनाया।

  3. 1932 में गांधी के आमरण अनशन का मुख्य कारण — (IAS 2012)
    1. गोलमेज़ भारतीय आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरा
    2. कांग्रेस-लीग मतभेद
    3. मैकडोनाल्ड ने साम्प्रदायिक पंचाट घोषित किया
    4. इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) मैकडोनाल्ड ने साम्प्रदायिक पंचाट घोषित किया

    पंचाट ने दलित वर्गों को पृथक निर्वाचन दिया था।

  4. पूर्ण स्वराज को कांग्रेस का लक्ष्य कहाँ बनाया गया?
    1. कलकत्ता, 1928
    2. लाहौर, 1929
    3. कराची, 1931
    4. लखनऊ, 1936
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) लाहौर, 1929

    जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में; 26 जनवरी 1930 पहला स्वतंत्रता दिवस।

इसी विषय के और अध्याय