1. Home
  2. GK Questions in Hindi
  3. राजस्थान GK
  4. राजस्थान के प्रमुख संग्रहालय

राजस्थान के प्रमुख संग्रहालय — GK Questions in Hindi (प्रश्न उत्तर)

15 प्रश्न
  1. राजस्थान का सबसे प्राचीन संग्रहालय कौन-सा माना जाता है? (CET 10+2, 2024)
    1. आम्रपाली
    2. अल्बर्ट हॉल
    3. क्रिस्टल गैलरी
    4. आहड़
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) अल्बर्ट हॉल

    नींव 1876 में, उद्घाटन 1887 में; आकार में भी राज्य का सबसे बड़ा।

  2. अजमेर संग्रहालय में रखी लिंगोद्भव मूर्ति कहाँ से मिली? (सहायक सांख्यिकी अधिकारी, 2024)
    1. ओसियाँ
    2. बुचकला
    3. आभानेरी
    4. हर्षनाथ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) हर्षनाथ

    हर्षनाथ (सीकर) से; बघेरा से 9वीं-12वीं सदी की मूर्तियाँ मिली हैं।

  3. डीग संग्रहालय के प्रमुख संग्रह में क्या रखा है? (क्यूरेटर, 2024)
    1. मौर्य काल की मूर्तियाँ
    2. डीग के महाराजा व परिवार द्वारा उपयोग की वस्तुएँ व फ़र्नीचर
    3. सिंधु घाटी स्थलों के अवशेष
    4. गान्धार मूर्तियाँ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) डीग के महाराजा व परिवार द्वारा उपयोग की वस्तुएँ व फ़र्नीचर

    बेहतरीन चीज़ें किशन भवन तथा गोपाल भवन में सजी हैं।

  4. राजस्थान के किस ज़िले में अगस्त 2015 में युद्ध संग्रहालय बना? (राजस्थान पुलिस, 2024)
    1. सीकर
    2. जोधपुर
    3. जैसलमेर
    4. बाड़मेर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) जैसलमेर

    भारतीय सेना ने 24 अगस्त 2015 को; लोंगेवाला से जुड़ी सामग्री।

  5. राजपूताना म्यूज़ियम, अजमेर की स्थापना किस वर्ष हुई? (JEN कृषि, 2022)
    1. 1887
    2. 1908
    3. 1915
    4. 1952
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) 1908

    19 अक्टूबर 1908; पहले क्यूरेटर गौरीशंकर हीराचन्द ओझा।

  6. पोथीखाना संग्रहालय कहाँ स्थित है? (कृषि पर्यवेक्षक, 2021)
    1. जोधपुर
    2. जयपुर
    3. बीकानेर
    4. उदयपुर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) जयपुर

    1952 में सवाई मानसिंह द्वितीय ने बनवाया।

  7. हल्दीघाटी का महाराणा प्रताप संग्रहालय किसने बनवाया? (कृषि अधिकारी, 2013)
    1. मोहन श्रीमाली
    2. देवीलाल सामर
    3. गौरीशंकर ओझा
    4. कैलाश सांखला
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) मोहन श्रीमाली

    शिक्षक मोहनलाल श्रीमाली ने निजी ख़र्च से; गिनीज़ बुक में नाम।

  8. पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र कहाँ स्थित है? (शिक्षक ग्रेड III, 2013)
    1. जयपुर
    2. उदयपुर
    3. जोधपुर
    4. कोटा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) उदयपुर

    बागोर की हवेली, उदयपुर में (1986)।

  9. स्वामी केशवानन्द स्मारक संग्रहालय किस ज़िले में है? (राज. पुलिस, 2013)
    1. श्रीगंगानगर
    2. चूरू
    3. हनुमानगढ़
    4. सीकर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) हनुमानगढ़

    संगरिया (हनुमानगढ़); कालीबंगा संग्रहालय भी इसी ज़िले में।

  10. शेखावाटी की कला-धरोहर सहेजने को 28 जून 2006 को राजकीय संग्रहालय किस ज़िले में खुला? (शिक्षक ग्रेड II, 2010)
    1. झुंझुनूँ
    2. सीकर
    3. चूरू
    4. खेतड़ी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) सीकर

    सीकर में; सरस्वती पुस्तकालय भी सीकर ज़िले के फतेहपुर में।

  1. श्री सरस्वती पुस्तकालय कहाँ स्थित है? (RPSC ग्रेड III, 2007)
    1. फतेहपुर (सीकर)
    2. पिलानी
    3. खेतड़ी
    4. लक्ष्मणगढ़
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) फतेहपुर (सीकर)

    स्थापना 14 मई 1910 — संस्थापक वासुदेव गोयनका व बजरंग लाल लोहिया।

  2. गंगा गोल्डन जुबली संग्रहालय कहाँ है? (Pre B.Ed., 2005)
    1. जोधपुर
    2. बीकानेर
    3. जयपुर
    4. अलवर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) बीकानेर

    5 नवम्बर 1937 को लिनलिथगो ने उद्घाटन किया।

  3. जूनागढ़ और लालगढ़ संग्रहालय कहाँ हैं? (राज. पुलिस, 2003)
    1. जयपुर
    2. उदयपुर
    3. बीकानेर
    4. जैसलमेर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) बीकानेर

    जूनागढ़ में करणी संग्रहालय; लालगढ़ में सार्दुल और अनूप संस्कृत संग्रहालय।

  4. सरदार संग्रहालय, जोधपुर का वर्तमान भवन किसने बनवाया और किसने उद्घाटन किया?
    1. मंगनीराम बाँगड़; लॉर्ड विलिंगडन
    2. सरदार सिंह; लॉर्ड किचनर
    3. उम्मेद सिंह; लॉर्ड कर्ज़न
    4. मानसिंह; लॉर्ड लिनलिथगो
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) मंगनीराम बाँगड़; लॉर्ड विलिंगडन

    भवन 1935 में, उद्घाटन 17 मार्च 1936 को; स्थापना 1909 में किचनर के आगमन पर।

  5. "लक्खु कुण्ड" किस महल में है और क्यों कहलाता है?
    1. चन्द्र महल (उदयपुर) — राजतिलक पर 1 लाख चाँदी के सिक्के
    2. दिलखुश महल — 1 लाख चित्र
    3. बाड़ी महल — 1 लाख रत्न
    4. गणेश ड्योढ़ी — 1 लाख पत्थर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) चन्द्र महल (उदयपुर) — राजतिलक पर 1 लाख चाँदी के सिक्के

    कर्णसिंह ने 1620 में चन्द्र महल बनवाया।

इसी विषय के और अध्याय