1. Home
  2. GK Questions in Hindi
  3. करंट अफेयर्स 2026
  4. Rajasthan Current Affairs April 2026 – राजस्थान करेंट अफेयर्स मासिक नोट्स, MCQ

Rajasthan Current Affairs April 2026 – राजस्थान करेंट अफेयर्स मासिक नोट्स, MCQ — GK Questions in Hindi (प्रश्न उत्तर)

8 प्रश्न
  1. कंज्यूमर जस्टिस रिपोर्ट 2026 (इंडिया जस्टिस रिपोर्ट) में राजस्थान से ऊपर कौन-कौन से राज्य रहे?
    1. सिर्फ़ आंध्र प्रदेश
    2. आंध्र प्रदेश व मध्य प्रदेश
    3. आंध्र प्रदेश व कर्नाटक
    4. मध्य प्रदेश व पश्चिम बंगाल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) आंध्र प्रदेश व मध्य प्रदेश

    आंध्र प्रदेश पहले और मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर रहे, राजस्थान तीसरे स्थान पर।

  2. राजस्थान व्यापार प्रोत्साहन नीति-2025 में अधिकतम कितने ऋण की सुविधा है?
    1. ₹50 लाख
    2. ₹1 करोड़
    3. ₹2 करोड़
    4. ₹5 करोड़
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) ₹2 करोड़

    पात्र उद्यमी कारोबार बढ़ाने या नई इकाई के लिये ₹2 करोड़ तक का ऋण ले सकते हैं।

  3. विश्व बैंक से मिला राजमार्ग आधुनिकीकरण परियोजना का ऋण किस तरह का भारत में पहला मॉडल है?
    1. फ़्लोटिंग रेट लोन
    2. स्टेप-अप लोन
    3. ज़ीरो-इंटरेस्ट लोन
    4. बुलेट रीपेमेंट लोन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) स्टेप-अप लोन

    भारत में इस तरह का यह पहला "स्टेप-अप लोन" है — 35 साल की कुल अवधि में शुरुआती 5 साल राहत-अवधि के तौर पर दिये गये हैं।

  4. जयपुर मेट्रो फेज-2 को किस एजेंसी के ज़रिये बनाया जायेगा?
    1. RMRCL
    2. RSRTC
    3. RUIDP
    4. JDA
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) RMRCL

    राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RMRCL), जो केंद्र व राज्य सरकार की 50:50 हिस्सेदारी वाली कंपनी है।

  5. HPCL रिफाइनरी, पचपदरा किस ज़िले में स्थित है?
    1. बालोतरा
    2. जालोर
    3. जोधपुर
    4. बाड़मेर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) बालोतरा

    यह रिफाइनरी बालोतरा ज़िले के पचपदरा में स्थित है।

  6. माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना में किस तकनीक के रिएक्टर लगेंगे?
    1. बॉइलिंग वाटर रिएक्टर
    2. प्रेसराइज़्ड हैवी वाटर रिएक्टर
    3. फ़ास्ट ब्रीडर रिएक्टर
    4. गैस-कूल्ड रिएक्टर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) प्रेसराइज़्ड हैवी वाटर रिएक्टर

    स्वदेशी प्रेसराइज़्ड हैवी वाटर रिएक्टर (PHWR) तकनीक अपनाई जायेगी, जिसमें प्राकृतिक यूरेनियम ईंधन और भारी पानी का उपयोग होता है।

  7. जयपुर डिस्कॉम के किस सर्किल ने सबसे ऊँची वसूली दर्ज की?
    1. भरतपुर
    2. करौली
    3. जयपुर शहर
    4. अजमेर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) करौली

    करौली सर्किल ने 108.80% वसूली के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।

  8. पुष्कर झील में मिली नई साइनोबैक्टीरिया प्रजाति की पहचान किस विश्वविद्यालय ने की?
    1. राजस्थान विश्वविद्यालय
    2. राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय
    3. बिट्स पिलानी
    4. MNIT जयपुर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय

    राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय (CURAJ) के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग ने इसकी पहचान की।

इसी विषय के और अध्याय