1. Home
  2. GK Questions in Hindi
  3. राजस्थान GK
  4. राजस्थान का भौतिक विभाजन

राजस्थान का भौतिक विभाजन — GK Questions in Hindi (प्रश्न उत्तर)

24 प्रश्न
  1. अरावली पर्वतमाला की दिशा क्या है? (REET L-2, 2025)
    1. उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व
    2. दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व
    3. पूर्व से पश्चिम
    4. उत्तर से दक्षिण
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व

    नैऋत्य से ईशान कोण की ओर।

  2. बिलाली और बरवाड़ा क्या हैं? (लाइब्रेरियन ग्रेड-II, 2025)
    1. दक्षिणी अरावली के दर्रे
    2. उत्तरी अरावली की चोटियाँ
    3. मध्य अरावली के पठार
    4. हाड़ौती की झीलें
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) उत्तरी अरावली की चोटियाँ

    बिलाली कोटपूतली-बहरोड़ में, बरवाड़ा जयपुर में।

  3. सही कथन चुनिए — (अ) लूणी बेसिन व शेखावाटी राजस्थान बांगड़ के उप-प्रदेश हैं, (ब) घग्घर मैदान ज़्यादातर हनुमानगढ़-गंगानगर में है, (स) नागौर उच्च भूमि में खारी झीलें व आंतरिक प्रवाह है, (द) अरावली हर तरह के खनिज से भरपूर है। (RAS Pre, 2025)
    1. केवल अ, ब
    2. अ, ब और स
    3. ब, स और द
    4. सभी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) अ, ब और स

    कथन (द) ग़लत है — अरावली सभी प्रकार के खनिजों में समृद्ध नहीं।

  4. "बाप बोल्डर बेड" आज किस ज़िले में है? (तृतीय श्रेणी, 2023)
    1. पाली
    2. फलौदी
    3. बाड़मेर
    4. जैसलमेर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) फलौदी

    परमियन-कार्बोनिफेरस हिमयुग के मोरेन।

  5. मरुस्थल के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है?
    1. यहाँ सदा तापमान ऊँचा रहता है
    2. भूमि की उर्वरता कम होती है
    3. वन्यजीव अभयारण्य कम होते हैं
    4. वर्षा की कमी रहती है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) यहाँ सदा तापमान ऊँचा रहता है

    रातें ठण्डी होती हैं — तापांतर बहुत ज़्यादा है।

  6. क्षेत्रफल-जनसंख्या पर कौन-सा कथन सही है?
    1. मरुस्थल में दोनों लगभग बराबर हैं
    2. पूर्वी मैदान में जनसंख्या का हिस्सा क्षेत्रफल से ज़्यादा है
    3. अरावली में दोनों में बड़ा अंतर है
    4. पठार में क्षेत्रफल का हिस्सा जनसंख्या से ज़्यादा है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) पूर्वी मैदान में जनसंख्या का हिस्सा क्षेत्रफल से ज़्यादा है

    मैदान: 23% क्षेत्र, 39% जनसंख्या।

  7. महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत किसने दिया?
    1. हेरॉन
    2. अल्फ्रेड वेगनर
    3. ह्वेनसांग
    4. हरिमोहन सक्सेना
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) अल्फ्रेड वेगनर

    1912 में; पुस्तक 1915 में आई।

  8. राजस्थान को 7 भौगोलिक प्रदेशों में सबसे पहले किसने बाँटा?
    1. रामलोचन सिंह
    2. वी.सी. मिश्रा
    3. हरिमोहन सक्सेना
    4. सेन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) वी.सी. मिश्रा

    बाद में 1971 में रामलोचन सिंह ने 2-4-12 का ढाँचा दिया।

  9. थार की पश्चिमी सीमा कौन-सी वर्षा रेखा तय करती है?
    1. 50 सेमी
    2. 25 सेमी
    3. 10 सेमी
    4. 75 सेमी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) 10 सेमी

    यह केवल जैसलमेर से गुज़रती है।

  10. लाठी सीरीज़ किसका अवशेष मानी जाती है?
    1. लूणी
    2. सरस्वती
    3. घग्घर
    4. चम्बल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) सरस्वती

    पोकरण से मोहनगढ़ तक भूमिगत मीठी जलधारा।

  1. खड़ीन खेती की शुरुआत किसने की?
    1. भील
    2. पालीवाल ब्राह्मण
    3. मीणा
    4. गरासिया
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) पालीवाल ब्राह्मण

    15वीं शताब्दी में; सबसे ज़्यादा जैसलमेर में।

  2. बरखान टीलों का पवनमुखी ढाल कैसा होता है?
    1. तीखा व धँसा
    2. मंद व उभरा
    3. सीधा खड़ा
    4. सीढ़ीनुमा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) मंद व उभरा

    पवनविमुखी ढाल तीखा और नतोदर।

  3. दो अनुदैर्ध्य टीलों के बीच की नीची भूमि क्या कहलाती है?
    1. रोही
    2. गासी
    3. तली
    4. बीड़
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) गासी

    इसे कारबा मार्ग भी कहते हैं।

  4. शेखावाटी में "चोभी" किसे कहते हैं?
    1. घास का मैदान
    2. जोहड़ का सबसे गहरा भाग
    3. रेत का टीला
    4. खारी झील
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) जोहड़ का सबसे गहरा भाग

    जोहड़ = कच्चा कुआँ।

  5. नागौरी उच्च भूमि की खारी झीलें टेथिस का अवशेष नहीं हैं — यह मत किसका है?
    1. एच.एस. शर्मा
    2. हेरॉन
    3. टॉड
    4. ईश्वरी प्रसाद
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) एच.एस. शर्मा

    इन झीलों में मैग्नीशियम कम है।

  6. पीपलूद (बालोतरा) को क्या कहा जाता है?
    1. ग्रेनाइट पर्वत
    2. मारवाड़ का लघु माउंट आबू
    3. राजस्थान का पंजाब
    4. थार का घड़ा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) मारवाड़ का लघु माउंट आबू

    पश्चिम में सबसे ज़्यादा वर्षा वाला स्थान।

  7. अरावली का सबसे निचला बिंदु कौन-सा है?
    1. कुशाली घाट
    2. पुष्कर घाटी
    3. हल्दीघाटी
    4. देबारी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) पुष्कर घाटी

    अजमेर ज़िले में।

  8. मध्य अरावली की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?
    1. तारागढ़
    2. गोरमजी
    3. नाग पहाड़
    4. रघुनाथगढ़
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) गोरमजी

    ब्यावर, 934 मी।

  9. मानसी-वाकल नदियों का उद्गम किस नाल से होता है?
    1. केवड़ा
    2. फुलवारी
    3. देसूरी
    4. हाथीगुड़ा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) फुलवारी

    यह क्षेत्रफल में सबसे बड़ी नाल भी है।

  10. गोमती नदी किस दर्रे से निकलती है?
    1. दिवेर
    2. ढेबर
    3. बोरांग
    4. बर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) ढेबर

    सलूम्बर में; दिवेर से कोठारी निकलती है।

  1. करौली को "डांग की रानी" क्यों कहते हैं?
    1. यहाँ सबसे ज़्यादा घास है
    2. यहाँ सबसे ज़्यादा ऊबड़-खाबड़ डांग भूमि है
    3. यहाँ पान की खेती है
    4. यहाँ सबसे ज़्यादा झीलें हैं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) यहाँ सबसे ज़्यादा ऊबड़-खाबड़ डांग भूमि है

    चम्बल के अपवाह क्षेत्र की अनियमित पहाड़ियाँ।

  2. माही बेसिन में होने वाली स्थानांतरित खेती का नाम क्या है?
    1. खड़ीन
    2. वालरा
    3. बजेड़ा
    4. बझेड़
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) वालरा

    इसे पर्यावरण का दुश्मन कहा जाता है।

  3. बूँदी की पहाड़ियों का सबसे ऊँचा शिखर कौन-सा है?
    1. चांदखेड़ी
    2. सतूर
    3. मुकुन्दरा
    4. शाहबाद
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) सतूर

    353 मी; दोहरी पर्वतमाला, लगभग 96 किमी।

  4. हाड़ौती के पठार को "संक्रांति प्रदेश" क्यों कहा जाता है?
    1. यह मरुस्थल और मैदान के बीच है
    2. यह अरावली और विंध्याचल को जोड़ता है
    3. यहाँ जलवायु बदलती रहती है
    4. यहाँ दो नदियाँ मिलती हैं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) यह अरावली और विंध्याचल को जोड़ता है

    महान सीमा भ्रंश इसी मिलन का निशान है।

इसी विषय के और अध्याय