1. Home
  2. GK Questions in Hindi
  3. राजस्थान GK
  4. राजस्थान में 1857 की क्रांति

राजस्थान में 1857 की क्रांति — GK Questions in Hindi (प्रश्न उत्तर)

12 प्रश्न
  1. राजस्थान में 1857 की क्रांति की शुरुआत किस छावनी से हुई?
    1. नीमच
    2. नसीराबाद
    3. एरिनपुरा
    4. देवली
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) नसीराबाद

    28 मई 1857 को नसीराबाद की 15वीं और 30वीं बंगाल नेटिव इन्फ़ैंट्री ने विद्रोह किया।

  2. राजस्थान की किन छावनियों ने विद्रोह में भाग नहीं लिया?
    1. नीमच और देवली
    2. नसीराबाद और एरिनपुरा
    3. खैरवाड़ा और ब्यावर
    4. देवली और ब्यावर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) खैरवाड़ा और ब्यावर

    मेवाड़ भील कोर (खैरवाड़ा) और मेरवाड़ा रेजिमेंट (ब्यावर) शांत रहीं।

  3. 1857 में राजस्थान का AGG कौन था?
    1. हेनरी लॉरेन्स
    2. जॉर्ज सेंट पैट्रिक लॉरेन्स
    3. जॉन लॉरेन्स
    4. कर्नल डिक्सन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) जॉर्ज सेंट पैट्रिक लॉरेन्स

    हेनरी लॉरेन्स को अवध भेजा गया था; उसकी जगह भाई जॉर्ज आया।

  4. नीमच के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
    1. बख्तावर सिंह
    2. मोती खाँ
    3. मोहम्मद अली बेग
    4. जयदयाल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) मोहम्मद अली बेग

    मोहम्मद अली बेग और हीरासिंह — 3 जून 1857।

  5. चेलावास के युद्ध (18 सितम्बर 1857) में कौन मारा गया?
    1. मेजर बर्टन
    2. मॉक मैसन
    3. ब्रिगेडियर गेरार्ड
    4. कर्नल न्यूबरी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) मॉक मैसन

    मारवाड़ का पॉलिटिकल एजेन्ट मॉक मैसन; सिर आउवा दुर्ग पर लटकाया गया।

  6. आउवा की कुलदेवी, जिसकी मूर्ति अंग्रेज़ अजमेर ले गए, कौन थीं?
    1. आशापुरा माता
    2. सुगाली माता
    3. करणी माता
    4. जीण माता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) सुगाली माता

    सुगाली माता क्रांतिकारियों की प्रेरणा थीं।

  7. नारनौल (16 नवम्बर 1857) में कौन-सी टुकड़ी हारी और कौन मारा गया?
    1. शिवनाथसिंह की टुकड़ी; ब्रिगेडियर गेरार्ड मारा गया
    2. कुशालसिंह की टुकड़ी; हीथकोट मारा गया
    3. जयदयाल की टुकड़ी; बर्टन मारा गया
    4. अंग्रेज़ हारे; शावर्स मारा गया
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) शिवनाथसिंह की टुकड़ी; ब्रिगेडियर गेरार्ड मारा गया

    आसोप ठाकुर शिवनाथसिंह दिल्ली की ओर बढ़ रहे थे; हारने पर लौटकर आत्मसमर्पण किया।

  8. कोटा के क्रांतिकारियों के नेता कौन थे?
    1. मीर आलम खाँ और नासिर मुहम्मद
    2. लाला जयदयाल और मेहराब खाँ
    3. मोती खाँ और तिलकराम
    4. कुशालसिंह और शिवनाथसिंह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) लाला जयदयाल और मेहराब खाँ

    दोनों बाद में फाँसी पर चढ़ाए गए।

  9. तात्या टोपे पहली बार राजस्थान में कहाँ आए?
    1. बाँसवाड़ा
    2. मांडलगढ़ (भीलवाड़ा)
    3. टोंक
    4. सीकर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) मांडलगढ़ (भीलवाड़ा)

    8 अगस्त 1858; दूसरा आगमन दिसम्बर 1858 में बाँसवाड़ा।

  10. तात्या टोपे को किसके विश्वासघात से पकड़ा गया?
    1. मानसिंह नरूका
    2. पृथ्वीसिंह
    3. जोधसिंह
    4. महाराव रामसिंह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) मानसिंह नरूका

    नरवर के जागीरदार; 18 अप्रैल 1859 को शिवपुरी में फाँसी।

  11. राजस्थान में 1857 में फाँसी पर चढ़ाए गए पहले व्यक्ति, जिन्हें "राजस्थान का मंगल पाण्डे" कहा जाता है?
    1. अमरचन्द बाँठिया
    2. लोठराम जाट
    3. सूर्यमल्ल मिश्रण
    4. आनन्दसिंह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) अमरचन्द बाँठिया

    बीकानेर के बाँठिया को 22 जून 1858 को ग्वालियर में फाँसी हुई।

  12. 1857 में कौन-सा शासक अंग्रेज़ों की मदद के लिए राजस्थान से बाहर सेना ले गया?
    1. जयपुर का रामसिंह
    2. बीकानेर का सरदारसिंह
    3. अलवर का विनयसिंह
    4. उदयपुर का स्वरूपसिंह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) बीकानेर का सरदारसिंह

    5000 सैनिकों के साथ हाँसी-हिसार-सिरसा होकर बाडलू तक।

इसी विषय के और अध्याय