1. Home
  2. GK Questions in Hindi
  3. राजस्थान GK
  4. राज्य सचिवालय एवं मुख्य सचिव

राज्य सचिवालय एवं मुख्य सचिव — GK Questions in Hindi (प्रश्न उत्तर)

12 प्रश्न
  1. 1963 की राजस्थान प्रशासनिक सुधार समिति के सचिवालय संबंधी सुझाव: (i) कोई भी सचिव तीन साल से अधिक समय तक उस पद पर न रखा जाए (ii) सचिव चुनते समय वरिष्ठता नहीं, केवल योग्यता देखी जाए। सही कूट? (असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, संस्कृत विभाग 2024)
    1. केवल (i)
    2. केवल (ii)
    3. (i) और (ii) दोनों
    4. कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) केवल (ii)

    समिति ने योग्यता को आधार बनाने पर ज़ोर दिया; इसकी अध्यक्षता हरिश्चन्द्र माथुर ने की थी।

  2. दिसम्बर 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने के समय राजस्थान के मुख्य सचिव कौन थे? (वरिष्ठ अध्यापक ग्रुप-B 2023)
    1. अशोक जैन
    2. निहालचन्द गोयल
    3. निरंजन कुमार आर्य
    4. देवेन्द्र भूषण गुप्ता
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) देवेन्द्र भूषण गुप्ता

    डी.बी. गुप्ता 30.04.2018 से 03.07.2020 तक रहे — वसुन्धरा राजे और अशोक गहलोत दोनों के साथ।

  3. राजस्थान में सबसे छोटे कार्यकाल वाले मुख्य सचिव कौन रहे?
    1. आर.डी. थापर
    2. राजीव स्वरूप
    3. एच.एम. माथुर
    4. निहालचन्द गोयल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) एच.एम. माथुर

    एच.एम. माथुर केवल 6 दिन रहे (1994); आर.डी. थापर 50 दिन। 2023 की परीक्षा में यह प्रश्न सही विकल्प न होने से हटाया गया था।

  4. "किंग पिन" (धुरी) — मुख्य सचिव के लिए यह उपमा किस विद्वान ने दी?
    1. लॉर्ड वेलेजली
    2. एस.आर. माहेश्वरी
    3. मोरारजी देसाई
    4. हरिश्चन्द्र माथुर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) एस.आर. माहेश्वरी

    किंग पिन यानी धुरी — नीति, नियंत्रण, समन्वय और नेतृत्व का केन्द्र।

  5. मुख्य सचिव का पद पहली बार कब बना?
    1. 1773
    2. 1799
    3. 1843
    4. 1973
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) 1799

    1799 में लॉर्ड वेलेजली ने बनाया; 1973 में इसका मानकीकरण हुआ और 1843 प्रांतीय सचिवालय का वर्ष है।

  6. राज्य सरकार द्वारा नियुक्त राजस्थान के पहले मुख्य सचिव?
    1. के. राधाकृष्णन
    2. भगवत सिंह मेहता
    3. वी. नारायण
    4. एस.डब्ल्यू. शिवेश्वरकर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) भगवत सिंह मेहता

    1956 में राज्यों की श्रेणियाँ खत्म होने के बाद 1958 में राज्य ने भगवत सिंह मेहता को चुना; के. राधाकृष्णन केन्द्र द्वारा नियुक्त थे।

  7. राजस्थान में शासन सचिवालय किस भवन में शुरू हुआ?
    1. हवा महल
    2. भगवंत दास बैरेक्स
    3. सिटी पैलेस
    4. रामबाग पैलेस
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) भगवंत दास बैरेक्स

    अप्रैल 1949 में जयपुर की सी-स्कीम में भगवंत दास बैरेक्स भवन में।

  8. निदेशालय के बारे में कौन-सा कथन सही है?
    1. यह शीर्ष प्रशासनिक संस्था है
    2. यह स्टाफ़ एजेंसी है
    3. यह मंत्री से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा है
    4. इसका अधिकारी सचिव होता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) यह मंत्री से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा है

    निदेशालय अधीनस्थ लाइन एजेंसी है, इसका अधिकारी निदेशक होता है और यह नीतियों को लागू करता है।

  9. राजस्थान में मुख्यमंत्री कार्यालय की स्थापना कब हुई?
    1. 1949
    2. 1951
    3. 1956
    4. 1998
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) 1951

    1951 में बना; दिसम्बर 1998 में दो सचिव (प्रथम व द्वितीय) किए गए।

  10. राष्ट्रपति शासन के दौरान मुख्य सचिव की भूमिका क्या होती है?
    1. कार्यवाहक मुख्यमंत्री
    2. राज्यपाल का सलाहकार
    3. विधानसभा का सचिव
    4. कोई भूमिका नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) राज्यपाल का सलाहकार

    केन्द्र की ओर से वह राज्यपाल के सलाहकार का पद सँभालता है।

  11. राजस्थान की पहली महिला मुख्य सचिव कौन थीं?
    1. ऊषा शर्मा
    2. कुशल सिंह
    3. गिरिजा व्यास
    4. सुमित्रा सिंह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) कुशल सिंह

    कुशल सिंह 2009 में; ऊषा शर्मा 2022 में दूसरी महिला मुख्य सचिव बनीं।

  12. प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग (1966–70) की सिफ़ारिश के अनुसार राज्य में विभाग अधिकतम कितने हों?
    1. 10
    2. 13
    3. 15
    4. 20
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) 13

    आयोग ने यह भी कहा कि कार्मिक विभाग मुख्य सचिव के अधीन बने।

इसी विषय के और अध्याय