विषय — अनुच्छेद
12 वाक्यस्थापना दिवस पर एक सौ चौबीस दीये जले।
स्थापना — सर्वोच्च न्यायालय का गठन=अनु. 124 — गठन, न्यायाधीशों की नियुक्ति (124(2)), योग्यता (124(3)) और हटाना (124(4))
तड़का एक सौ सत्ताईस रुपये का
तदर्थ न्यायाधीश=अनु. 127 — कोरम पूरा न हो तो CJI, राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से, किसी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को बुलाते हैं
सेब एक सौ अट्ठाईस रुपये किलो
सेवानिवृत्त न्यायाधीश=अनु. 128 — CJI, राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से, सेवानिवृत्त न्यायाधीश से बैठने का अनुरोध कर सकते हैं
रिकॉर्ड एक सौ उनतीस रन का
अभिलेख न्यायालय (रिकॉर्ड) और अवमानना=अनु. 129 — निर्णय स्थायी साक्ष्य और नज़ीर · अपनी अवमानना पर दंड (6 माह तक कारावास या ₹2,000 तक जुर्माना) · उच्च न्यायालय — अनु. 215
दिया एक सौ तीस रुपये का
स्थान — दिल्ली=अनु. 130 — दिल्ली में, या जहाँ CJI राष्ट्रपति के अनुमोदन से तय करें
मूली के एक सौ इकतीस पत्ते
मूल क्षेत्राधिकार=अनु. 131 — केंद्र बनाम राज्य, और राज्यों के आपसी विवाद · जल विवाद (अनु. 262), वित्त आयोग के विषय (अनु. 280) और संविधान-पूर्व संधियाँ बाहर
विशेष छूट एक सौ छत्तीस दिन की
विशेष अनुमति से अपील=अनु. 136 — किसी भी न्यायालय या अधिकरण के निर्णय के विरुद्ध, विवेक से · केवल सशस्त्र बलों के न्यायालय (कोर्ट मार्शल) बाहर
पुल एक सौ सैंतीस मीटर लंबा है।
पुनर्विलोकन=अनु. 137 — अपने ही निर्णय की भूल सुधारना
पूरा एक सौ बयालीस रुपये लौटाया।
पूर्ण न्याय=अनु. 142 — पूर्ण न्याय के लिए कोई भी डिक्री या आदेश · यह कानून की पूरक है, स्पष्ट कानून को दरकिनार नहीं करती (सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, 1998)
परामर्श को एक सौ तैंतालीस लोग आए।
परामर्श — सर्वोच्च न्यायालय से=अनु. 143 — राष्ट्रपति राय माँगते हैं; न्यायालय मना कर सकता है · बेरुबारी (1960)
पीठ पर पाँच बस्ते
संविधान पीठ=अनु. 145(3) — कम से कम 5 न्यायाधीश · अब तक की सबसे बड़ी पीठ 13 न्यायाधीश — केशवानंद भारती (1973)
तबादला दो सौ बाईस किलोमीटर दूर हुआ।
तबादला — उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का स्थानांतरण=अनु. 222 — राष्ट्रपति, CJI से परामर्श कर, बिना सहमति के भी दूसरे उच्च न्यायालय में भेज सकते हैं
सर्वोच्च न्यायालय — भाग V, अनु. 124–147 · उच्च न्यायालय — भाग VI, अनु. 214–231 (124 के 1 और 2 की जगह बदलो तो 214) · अधीनस्थ न्यायालय — 233–237 · 141 — सर्वोच्च न्यायालय का घोषित विधि सब पर बाध्यकारी · 146 — स्टाफ़ CJI नियुक्त करते हैं · 215 — उच्च न्यायालय अभिलेख न्यायालय · 217 — उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की योग्यता · 224 — अपर न्यायाधीश (2 वर्ष तक) · 227 — अधीक्षण · 231 — साझा उच्च न्यायालय · 233 — ज़िला न्यायाधीश राज्यपाल नियुक्त करते हैं · 235 — अधीनस्थ न्यायालयों पर उच्च न्यायालय का नियंत्रण।