विषय — अनुच्छेद
18 वाक्यराजभवन में तिरपन कमरे
राज्यपाल का पद=अनु. 153 — हर राज्य का एक राज्यपाल (7वें संशोधन, 1956 से एक व्यक्ति दो या अधिक राज्यों का भी) · 154 — राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में
पचपन में नियुक्ति
नियुक्ति=अनु. 155 — राष्ट्रपति अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र से नियुक्त करते हैं
पद पर छप्पन भोग
पदावधि=अनु. 156 — 5 वर्ष, पर राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत · त्यागपत्र राष्ट्रपति को · उत्तराधिकारी के आने तक पद पर
अर्ज़ी सत्तावन बार दी।
अर्हताएँ (योग्यताएँ)=अनु. 157 — भारत का नागरिक, 35 वर्ष की आयु पूरी
शर्त लगी अट्ठावन रुपये की।
पद की शर्तें=अनु. 158 — संसद या विधानमंडल का सदस्य नहीं, कोई और लाभ का पद नहीं · वेतन ₹3.5 लाख प्रति माह · दो राज्यों का हो तो वेतन राष्ट्रपति द्वारा तय अनुपात में
शपथ उनसठ लोगों ने ली।
शपथ=अनु. 159 — राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (या वरिष्ठतम न्यायाधीश) दिलाते हैं
इकसठ की उम्र में क्षमा
क्षमादान=अनु. 161 (राष्ट्रपति — अनु. 72) — मृत्युदंड क्षमा नहीं कर सकता; निलंबन, परिहार, लघुकरण कर सकता है · सैन्य न्यायालय नहीं
सलाह तिरसठ लोगों ने दी।
सलाह — मंत्रिपरिषद् की सहायता और सलाह=अनु. 163 — विवेकाधीन कार्यों को छोड़कर · कौन-सा मामला विवेकाधीन है, इस पर राज्यपाल का निर्णय अंतिम (163(2)) · 164 — मंत्रियों से जुड़े उपबंध
महाशय वकील ने पैंसठ मुक़दमे जीते।
महाधिवक्ता=अनु. 165 — राज्यपाल नियुक्त करता है, प्रसादपर्यंत · उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने योग्य · विधानमंडल में बोल सकता है, मत नहीं (महान्यायवादी — अनु. 76)
सड़सठ में सूचना आई।
मुख्यमंत्री का सूचना देने का कर्तव्य=अनु. 167 — परिषद् के निर्णयों की सूचना राज्यपाल को, माँगी गई सूचना देना, एक मंत्री का निर्णय परिषद् के सामने रखना · 166 — सरकारी कार्य राज्यपाल के नाम से
परदा उनहत्तर बार लगा और हटा।
परिषद् बनाना या समाप्त करना=अनु. 169 — विधानसभा का विशेष बहुमत से संकल्प (कुल सदस्यता का बहुमत + उपस्थित व मतदान करने वालों का 2/3), फिर संसद साधारण बहुमत से क़ानून — यह अनु. 368 वाला संशोधन नहीं
विधायक जी की कार सत्तर पर दौड़ी।
विधानसभा की संरचना=अनु. 170 — 60 से कम नहीं, 500 से अधिक नहीं · अपवाद गोवा 40, मिज़ोरम 40, सिक्किम 32
परिवार में इकहत्तर लोग
विधान परिषद् की संरचना=अनु. 171 — विधानसभा की अधिकतम 1/3, कम से कम 40
अभिनेता ने छिहत्तर फ़िल्में कीं।
अभिभाषण — राज्यपाल का विशेष=अनु. 176 — हर आम चुनाव के बाद पहले सत्र और हर वर्ष के पहले सत्र के आरंभ में (संसद में राष्ट्रपति — अनु. 87)
अनुमति लेकर दो सौ लोग आए।
अनुमति — विधेयकों पर राज्यपाल=अनु. 200 — अनुमति दे, रोके, पुनर्विचार हेतु लौटाए (धन विधेयक नहीं; दोबारा पास हो तो अनुमति देनी होगी), या राष्ट्रपति हेतु आरक्षित करे
आरक्षित सीट नंबर दो सौ एक
आरक्षित विधेयक — राष्ट्रपति के विचार हेतु=अनु. 201 — उच्च न्यायालय की स्थिति कमज़ोर करने वाला विधेयक आरक्षित करना अनिवार्य
बजट दो सौ दो रुपये का
बजट — राज्य का वार्षिक वित्तीय विवरण=अनु. 202 — राज्यपाल विधानमंडल में रखवाता है (संघ में अनु. 112)
अध्यादेश तेरह तारीख़ को
अध्यादेश=अनु. 213 — विधानमंडल सत्र में न हो तब · पुनः समवेत होने के 6 सप्ताह में स्वीकृति न मिले तो समाप्त · कभी भी वापस (संघ में अनु. 123)
भाग 6 (अनु. 152–237) · 168 — विधानमंडल = राज्यपाल + एक या दो सदन · 173 — सदस्यता की योग्यताएँ · 178–187 — अध्यक्ष, सभापति · 191 — निरर्हताएँ · 192 — निरर्हता का प्रश्न राज्यपाल तय करता है, निर्वाचन आयोग की राय से · 197 — परिषद् में साधारण विधेयक · 198–199 — धन विधेयक · 361 — राज्यपाल की उन्मुक्ति (दीवानी मुक़दमा 2 माह की सूचना के बाद)।