- 'राजकोषीय संघवाद' शब्द किसने दिया
- एडम स्मिथ
- रिचर्ड मूसग्रेव
- जे.एम. कीन्स
- मिल्टन फ्रीडमन
उत्तर देखें
उत्तर: (B) रिचर्ड मूसग्रेव
जर्मनी में जन्मे और बाद में अमेरिका में काम करने वाले अर्थशास्त्री रिचर्ड मूसग्रेव इसके पीछे हैं — साल था 1959।
पूरा अध्याय माइंड-मैप नोट्स में पढ़ें → - पहली पंचवर्षीय योजना में कुल योजना व्यय का कितना हिस्सा कृषि पर रखा गया
- 21%
- 31%
- 41%
- 51%
उत्तर देखें
उत्तर: (B) 31%
कृषि पर 31% रखा गया, उसके बाद परिवहन व संचार, सामाजिक सेवाएँ, ऊर्जा और उद्योग का क्रम था।
पूरा अध्याय माइंड-मैप नोट्स में पढ़ें → - अनुच्छेद 275 के अनुदान किसकी सिफ़ारिश पर मिलते हैं
- GST परिषद
- नीति आयोग
- वित्त आयोग
- राज्य विधानसभा
उत्तर देखें
उत्तर: (C) वित्त आयोग
अनुच्छेद 275 के वैधानिक अनुदान वित्त आयोग की सिफ़ारिश पर, ख़ासकर आदिवासी कल्याण के लिए मिलते हैं।
पूरा अध्याय माइंड-मैप नोट्स में पढ़ें → - राष्ट्रीय आय किसके बराबर होती है — (IAS, 2001)
- बाजार मूल्य पर GNP में से मूल्य ह्रास घटाकर
- बाजार मूल्य पर GNP में से मूल्य ह्रास घटाकर और विदेशों से शुद्ध कारक आय जोड़कर
- बाजार मूल्य पर GNP में से मूल्य ह्रास तथा अप्रत्यक्ष कर घटाकर और सब्सिडी जोड़कर
- बाजार मूल्य पर GNP में से विदेशों से शुद्ध कारक आय घटाकर
उत्तर देखें
उत्तर: (C) बाजार मूल्य पर GNP में से मूल्य ह्रास तथा अप्रत्यक्ष कर घटाकर और सब्सिडी जोड़कर
GNP में से मूल्य ह्रास घटाने पर NNP बाजार मूल्य पर मिलता है; उसमें से अप्रत्यक्ष कर घटाकर और सब्सिडी जोड़ने पर NNP साधन लागत पर आता है, जिसे ही राष्ट्रीय आय कहते हैं।
पूरा अध्याय माइंड-मैप नोट्स में पढ़ें → - "बंद अर्थव्यवस्था" वह अर्थव्यवस्था है जिसमें — (UPSC, 2011)
- मुद्रा आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रित होती है
- घाटे की वित्त व्यवस्था चलती है
- केवल निर्यात होता है
- न निर्यात होता है, न आयात
उत्तर देखें
उत्तर: (D) न निर्यात होता है, न आयात
बंद अर्थव्यवस्था की एकमात्र पहचान है दूसरी अर्थव्यवस्थाओं से व्यापार का न होना — उपभोक्ता को सब कुछ देश की सीमा के भीतर ही मिलता है।
पूरा अध्याय माइंड-मैप नोट्स में पढ़ें → - EDLI योजना के तहत अधिकतम सुनिश्चित बीमा-लाभ कितना है
- ₹1 लाख
- ₹2.5 लाख
- ₹5 लाख
- ₹7 लाख
उत्तर देखें
उत्तर: (D) ₹7 लाख
EDLI न्यूनतम ₹2.5 लाख और अधिकतम ₹7 लाख तक का सुनिश्चित जीवन-बीमा लाभ देती है।
पूरा अध्याय माइंड-मैप नोट्स में पढ़ें → - समाचार और समसामयिक मामलों से जुड़े समाचार-पत्र व पत्रिकाएँ प्रकाशित करने वाली भारतीय कंपनियों में कितने प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की अनुमति है — (IAS, 2005)
- 26%
- 49%
- 74%
- 100%
उत्तर देखें
उत्तर: (A) 26%
समाचार और समसामयिक मामलों से जुड़े प्रकाशन में FDI की सीमा 26% रखी गई है।
पूरा अध्याय माइंड-मैप नोट्स में पढ़ें → - निम्न में से कौन माँग पक्ष का कारण नहीं है
- सार्वजनिक व्यय में वृद्धि
- प्रत्यक्ष करों में कमी
- व्यापारियों द्वारा जमाख़ोरी
- जनसंख्या में वृद्धि
उत्तर देखें
उत्तर: (C) व्यापारियों द्वारा जमाख़ोरी
जमाख़ोरी आपूर्ति घटाती है, इसलिए वह आपूर्ति पक्ष का कारण है।
पूरा अध्याय माइंड-मैप नोट्स में पढ़ें → - राजकोषीय गुंजाइश (Fiscal Space) का सही अर्थ क्या है
- सरकार का कुल बजट आकार
- वित्तीय स्थिरता ख़तरे में डाले बिना ख़र्च करने के लिए बची जगह
- कर संग्रह की दर
- विदेशी मुद्रा भंडार की मात्रा
उत्तर देखें
उत्तर: (B) वित्तीय स्थिरता ख़तरे में डाले बिना ख़र्च करने के लिए बची जगह
यह बताता है कि सरकार अपनी स्थिरता बिगाड़े बिना कितना और ख़र्च कर सकती है।
पूरा अध्याय माइंड-मैप नोट्स में पढ़ें → - जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत किसने और कब दिया?
- थॉमस माल्थस, 1798
- फ्रैंक डब्ल्यू. नोटस्टाइन, 1945
- पॉल एह्रलिक, 1968
- एडम स्मिथ, 1776
उत्तर देखें
उत्तर: (B) फ्रैंक डब्ल्यू. नोटस्टाइन, 1945
नोटस्टाइन ने पश्चिमी देशों के आँकड़ों के आधार पर यह सिद्धांत दिया।
पूरा अध्याय माइंड-मैप नोट्स में पढ़ें →
GK प्रश्नों के सेट
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
GK questions in Hindi कहाँ से पढ़ें?
इस पेज पर राजस्थान GK, इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, विज्ञान, कंप्यूटर और करंट अफेयर्स के सारे प्रश्न उत्तर अध्याय-वार मिलते हैं। हर प्रश्न का उत्तर और व्याख्या "उत्तर देखें" दबाने पर खुलती है।
क्या ये GK प्रश्न उत्तर मुफ़्त हैं?
हाँ, सभी प्रश्न उत्तर मुफ़्त हैं। पूरे अध्याय के माइंड-मैप नोट्स और शॉर्ट ट्रिक्स भी साइट पर उपलब्ध हैं।
रोज़ के 20 GK questions कहाँ मिलेंगे?
हर दिन नया सेट: ऊपर "आज के 20 GK प्रश्न" देखिए, या 10, 50 और 100 प्रश्नों के सेट खोलिए।
ये प्रश्न किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं?
RAS, पटवारी, REET, RSSB CET, SSC, रेलवे और अन्य राज्य व केंद्र की भर्ती परीक्षाओं के लिए।