1. Home
  2. GK Questions in Hindi
  3. भारतीय अर्थव्यवस्था
  4. आर्थिक संवृद्धि और विकास, विकास के मापक

आर्थिक संवृद्धि और विकास, विकास के मापक — GK Questions in Hindi (प्रश्न उत्तर)

26 प्रश्न
  1. किसी देश X में आर्थिक संवृद्धि अनिवार्य रूप से तभी होगी जब — (UPSC, 2013)
    1. विश्व अर्थव्यवस्था में तकनीकी प्रगति हो
    2. X में जनसंख्या वृद्धि हो
    3. X में पूँजी निर्माण हो
    4. विश्व में व्यापार की मात्रा बढ़े
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) X में पूँजी निर्माण हो

    उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए उसी देश में पूँजी निर्माण ज़रूरी है; बाक़ी तीनों बाहरी परिस्थितियाँ हैं जो अपने आप संवृद्धि नहीं लातीं।

  2. मानव विकास रिपोर्ट में लैंगिक विकास सूचकांक (GDI) तय करने में निम्न में से कौन-सा संकेतक काम में नहीं लिया जाता — (UPPCS, 2008)
    1. महिलाओं की जीवन प्रत्याशा
    2. महिला वयस्क साक्षरता और सकल नामांकन
    3. महिलाओं का राजनीतिक सशक्तीकरण
    4. महिलाओं की प्रति व्यक्ति आय
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) महिलाओं का राजनीतिक सशक्तीकरण

    राजनीतिक सशक्तीकरण GDI का नहीं, लैंगिक असमानता से जुड़े दूसरे सूचकांकों का हिस्सा है। GDI स्वास्थ्य, शिक्षा और संसाधनों पर नियंत्रण देखता है।

  3. मानव विकास सूचकांक के बारे में कौन-से कथन सही हैं — 1. HDI विश्व बैंक ने शुरू किया। 2. भारत मध्यम मानव विकास वाला देश है। 3. ब्रिक्स देशों में रूस HDI रैंक में प्रथम है।
    1. केवल 1
    2. 1 और 2
    3. 2 और 3
    4. सभी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) 2 और 3

    HDI UNDP ने शुरू किया, विश्व बैंक ने नहीं; इसलिए पहला कथन ग़लत है और बाक़ी दोनों सही।

  4. निम्न कथनों पर विचार कीजिए — 1. आर्थिक विकास एक वृहद और आदर्शमूलक अवधारणा है जो अर्थव्यवस्था के ढाँचागत बदलाव से जुड़ी है। 2. आर्थिक संवृद्धि एक संकीर्ण अवधारणा है जो अर्थव्यवस्था के उत्पादन बढ़ने से जुड़ी है।
    1. केवल 1
    2. केवल 2
    3. 1 और 2 दोनों
    4. न 1, न 2
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) 1 और 2 दोनों

    दोनों कथन सही हैं — यही इस अध्याय का बुनियादी अंतर है।

  5. लैंगिक असमानता सूचकांक (GII) के तीन आयाम कौन-से हैं
    1. स्वास्थ्य, शिक्षा, आय
    2. प्रजनन स्वास्थ्य, सशक्तीकरण, श्रम बाजार
    3. जीवन प्रत्याशा, साक्षरता, शिशु मृत्यु दर
    4. पोषण, शिक्षा, जीवन स्तर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) प्रजनन स्वास्थ्य, सशक्तीकरण, श्रम बाजार

    GII इन्हीं तीन आयामों में महिलाओं के पिछड़ेपन को दिखाता है और पाँच संकेतकों से इसकी गणना होती है।

  6. सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता और वैश्विक शांति सूचकांक के बारे में सही युग्म चुनिए
    1. GNH — स्टीव किलेलिया
    2. वैश्विक शांति सूचकांक — जिग्मे सिंग्ये वांगचुक
    3. GNH — जिग्मे सिंग्ये वांगचुक और वैश्विक शांति सूचकांक — स्टीव किलेलिया
    4. दोनों एक ही व्यक्ति की देन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) GNH — जिग्मे सिंग्ये वांगचुक और वैश्विक शांति सूचकांक — स्टीव किलेलिया

    GNH भूटान के नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की अवधारणा है और वैश्विक शांति सूचकांक स्टीव किलेलिया की।

  7. आर्थिक संवृद्धि नापने का सबसे उपयुक्त पैमाना कौन-सा माना जाता है
    1. कुल GDP
    2. प्रति व्यक्ति शुद्ध घरेलू उत्पाद
    3. कुल GNP
    4. सकल स्थिर पूँजी निर्माण
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) प्रति व्यक्ति शुद्ध घरेलू उत्पाद

    प्रति व्यक्ति NDP आबादी और मूल्य ह्रास, दोनों को हिसाब में ले लेता है, इसलिए यह सबसे उपयुक्त माना जाता है।

  8. "उतने ही साधनों का अधिक कुशलता से उपयोग करके" होने वाली संवृद्धि कहलाती है
    1. विस्तृत संवृद्धि
    2. गहन संवृद्धि
    3. समावेशी संवृद्धि
    4. रोज़गारविहीन संवृद्धि
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) गहन संवृद्धि

    और अधिक साधन लगाकर होने वाली संवृद्धि विस्तृत कहलाती है; उतने ही साधनों से अधिक निकालना गहन संवृद्धि है।

  9. आर्थिक विकास किन देशों के लिए अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है
    1. विकसित देशों के लिए
    2. विकासशील देशों के लिए
    3. दोनों के लिए बराबर
    4. किसी के लिए नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) विकासशील देशों के लिए

    विकसित देशों में बुनियादी ढाँचा पहले ही खड़ा है, इसलिए वहाँ संवृद्धि पर ज़ोर रहता है; विकासशील देशों के लिए विकास अधिक महत्वपूर्ण है।

  10. प्रति व्यक्ति आय से विकास नापने में सबसे बड़ी कमी क्या है
    1. आँकड़े उपलब्ध नहीं होते
    2. क्रय शक्ति और ग़ैर-व्यापारिक वस्तुओं का मूल्य छूट जाता है
    3. यह केवल विकसित देशों पर लागू होती है
    4. इसमें जनसंख्या शामिल नहीं होती
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) क्रय शक्ति और ग़ैर-व्यापारिक वस्तुओं का मूल्य छूट जाता है

    आधिकारिक विनिमय दर से डॉलर में बदलने पर क्रय शक्ति और ऐसी वस्तुएँ छूट जाती हैं जिनका व्यापार ही नहीं होता।

  1. क्रय शक्ति समता की अवधारणा किसने दी
    1. आई.बी. क्रेविस
    2. गुस्ताव कैसल
    3. माइकल टोडारो
    4. मॉरिस डेविड मॉरिस
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) गुस्ताव कैसल

    गुस्ताव कैसल ने 1918 में यह अवधारणा दी; IMF ने पहली बार 1988 में इसे जीवन स्तर नापने के लिए काम में लिया।

  2. भौतिक जीवन गुणवत्ता सूचकांक (PQLI) में निम्न में से क्या शामिल नहीं है
    1. जीवन प्रत्याशा
    2. बुनियादी साक्षरता दर
    3. शिशु मृत्यु दर
    4. प्रति व्यक्ति आय
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) प्रति व्यक्ति आय

    PQLI की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि उसमें आय शामिल नहीं है; वह केवल तीन सामाजिक संकेतकों का औसत है।

  3. मानव विकास सूचकांक किस संस्था द्वारा जारी किया जाता है
    1. विश्व बैंक
    2. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
    3. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
    4. विश्व आर्थिक मंच
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम

    HDI UNDP की मानव विकास रिपोर्ट में छपता है; विश्व बैंक प्रति व्यक्ति आय के आधार पर वर्गीकरण करता है।

  4. HDI के निर्माण में महबूब उल हक़ के साथ किस भारतीय अर्थशास्त्री ने सहयोग किया
    1. अमर्त्य सेन
    2. वी.के.आर.वी. राव
    3. पी.सी. महालनोबिस
    4. मनमोहन सिंह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) अमर्त्य सेन

    अमर्त्य सेन ने इस सूचकांक के विकास में सहयोग किया; सूचकांक 1989 में बना और 1990 में छपा।

  5. HDI में शिक्षा के कितने संकेतक काम में लिए जाते हैं
    1. एक
    2. दो
    3. तीन
    4. चार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) दो

    शिक्षा के दो संकेतक हैं — स्कूली शिक्षा के अपेक्षित वर्ष और औसत वर्ष। इसी वजह से कारक तीन होने पर भी संकेतक चार हो जाते हैं।

  6. 0.685 का HDI मान किस श्रेणी में आता है
    1. बहुत उच्च मानव विकास
    2. उच्च मानव विकास
    3. मध्यम मानव विकास
    4. निम्न मानव विकास
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) मध्यम मानव विकास

    मध्यम श्रेणी 0.550 से 0.699 तक है, इसलिए भारत का 0.685 इसी में आता है।

  7. मानव विकास रिपोर्ट 2025 में भारत की रैंक क्या है
    1. 110 / 193
    2. 130 / 193
    3. 134 / 193
    4. 146 / 193
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) 130 / 193

    भारत 193 देशों में 130वें स्थान पर है, जो पिछली बार के 133वें स्थान से बेहतर है।

  8. मानव विकास रिपोर्ट 2025 में प्रथम स्थान किस देश का है
    1. नॉर्वे
    2. स्विट्ज़रलैंड
    3. आइसलैंड
    4. स्वीडन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) आइसलैंड

    आइसलैंड प्रथम और दक्षिणी सूडान 193वें यानी अंतिम स्थान पर है।

  9. ब्रिक्स देशों में HDI रैंक के हिसाब से सबसे आगे कौन है
    1. चीन
    2. ब्राज़ील
    3. रूस
    4. दक्षिण अफ़्रीका
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) रूस

    रूस 64वें स्थान पर है, उसके बाद चीन 78, ब्राज़ील 84, दक्षिण अफ़्रीका 106 और भारत 130।

  10. IHDI और HDI कब बराबर होते हैं
    1. जब असमानता बिल्कुल न हो
    2. जब आय सबसे अधिक हो
    3. जब जनसंख्या स्थिर हो
    4. ये कभी बराबर नहीं होते
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) जब असमानता बिल्कुल न हो

    असमानता शून्य होने पर दोनों बराबर रहते हैं; असमानता बढ़ने पर IHDI नीचे गिरता जाता है।

  1. ग्रहीय दबाव समायोजित मानव विकास सूचकांक (PHDI) किन दो संकेतकों पर आधारित है
    1. जीवन प्रत्याशा और साक्षरता
    2. प्रति व्यक्ति CO₂ उत्सर्जन और प्रति व्यक्ति भौतिक पदचिह्न
    3. प्रति व्यक्ति आय और शिक्षा
    4. जल उपयोग और वन क्षेत्र
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) प्रति व्यक्ति CO₂ उत्सर्जन और प्रति व्यक्ति भौतिक पदचिह्न

    PHDI पहली बार 2020 में जारी हुआ और यह मानव विकास पर पृथ्वी के दबाव का हिसाब रखता है।

  2. बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) में कितने संकेतक होते हैं
    1. तीन
    2. पाँच
    3. आठ
    4. दस
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) दस

    तीन आयामों — स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर — के अंतर्गत कुल दस संकेतक आते हैं।

  3. MPI में किसी व्यक्ति को बहुआयामी रूप से गरीब कब माना जाता है
    1. जब वह भारित संकेतकों के 33% में अभाव झेल रहा हो
    2. जब उसकी आय 1.25 डॉलर प्रतिदिन से कम हो
    3. जब वह निरक्षर हो
    4. जब उसके पास घर न हो
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) जब वह भारित संकेतकों के 33% में अभाव झेल रहा हो

    MPI आय नहीं, अभावों की संख्या देखता है; 33% भारित संकेतकों की दहलीज़ पार करने पर व्यक्ति बहुआयामी रूप से गरीब माना जाता है।

  4. वैश्विक भूख सूचकांक की गणना कौन करता है
    1. UNDP
    2. विश्व बैंक
    3. IFPRI
    4. FAO
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) IFPRI

    IFPRI हर वर्ष यह सूचकांक निकालता है, और इसे कंसर्न वर्ल्डवाइड तथा वेल्टहुंगरहिल्फ़े के साथ मिलकर तैयार किया जाता है।

  5. सतत विकास की सबसे प्रसिद्ध परिभाषा किसने दी
    1. रियो घोषणा, 1992
    2. ब्रंटलैंड आयोग, 1987
    3. जोहान्सबर्ग सम्मेलन, 2002
    4. सहस्राब्दी शिखर सम्मेलन, 2000
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) ब्रंटलैंड आयोग, 1987

    ब्रंटलैंड आयोग ने 1987 में कहा — आज की ज़रूरतें ऐसे पूरी करो कि आने वाली पीढ़ियों की क्षमता पर आँच न आए।

  6. सतत विकास लक्ष्यों की संख्या और उनकी समय-सीमा क्या है
    1. 8 लक्ष्य, 2015 तक
    2. 17 लक्ष्य, 2030 तक
    3. 17 लक्ष्य, 2025 तक
    4. 169 लक्ष्य, 2030 तक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) 17 लक्ष्य, 2030 तक

    2030 एजेंडा में 17 लक्ष्य और 169 टारगेट हैं; 8 लक्ष्य वाली और 2015 की समय-सीमा वाली बात सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों की है।

इसी विषय के और अध्याय