- घास के मैदान में हर पोषण स्तर के जीवों की गिनती से बना पिरामिड किस आकार का बनता है?
- उल्टा
- सीधा
- कभी सीधा, कभी उल्टा
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (B) सीधा
घास के पौधे सबसे अधिक, ऊपर के उपभोक्ता क्रम से कम — इसलिए सीधा।
- मिट्टी में स्वतंत्र रूप से रहकर वायु की नाइट्रोजन स्थिर करने वाला जीवाणु कौन-सा है?
- नाइट्रोसोमोनास
- स्यूडोमोनास
- एज़ोटोबैक्टर
- नाइट्रोबैक्टर
उत्तर देखें
उत्तर: (C) एज़ोटोबैक्टर
नाइट्रोसोमोनास-नाइट्रोबैक्टर नाइट्रीकरण करते हैं; स्यूडोमोनास विनाइट्रीकरण।
- पृथ्वी के सबसे बड़े क्षेत्र पर फैला पारितंत्र है —
- मरुस्थलीय
- घास के मैदान
- पर्वतीय
- समुद्री
उत्तर देखें
उत्तर: (D) समुद्री
महासागर पृथ्वी की सतह का लगभग 71% घेरते हैं।
- जैव आवर्धन के बारे में सही कथन चुनिए — 1. DDT जैसे विष श्रृंखला में घुसकर हर पोषण स्तर पर जमा होते जाते हैं। 2. ऊँचे पोषण स्तरों पर इनकी मात्रा अधिक होती है।
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 1 और 2 दोनों
मछली खाने वाले पक्षियों में DDT पानी से लाखों गुना अधिक मिल सकता है।
- एक सामान्य आहार श्रृंखला में आम तौर पर कितनी कड़ियाँ होती हैं? (MPPCS 1996)
- दो
- तीन
- चार
- आठ
उत्तर देखें
उत्तर: (C) चार
हर कड़ी पर ≈ 90% ऊर्जा घटने से श्रृंखला प्रायः 4–5 कड़ियों से लम्बी नहीं होती।
- दो पारितंत्रों के बीच की संक्रमण पट्टी कहलाती है — (IAS 2000)
- बायोम
- बायोटोप
- इकोटोन
- सीयर (Sere)
उत्तर देखें
उत्तर: (C) इकोटोन
सीयर अनुक्रमण की शृंखला है, बायोटोप एक आवास-खण्ड।
- पारितंत्र के बारे में सही कथन — 1. "Ecosystem" शब्द टान्सले ने दिया। 2. अपना भोजन ख़ुद बनाने वाले जीव स्वपोषी हैं। 3. उपभोक्ता प्रकाश-संश्लेषण से भोजन लेते हैं। 4. अपघटक अकार्बनिक पदार्थ को कार्बनिक में बदलते हैं।
- 1 और 2
- 2 और 3
- 3 और 4
- सभी
उत्तर देखें
उत्तर: (A) 1 और 2
प्रकाश-संश्लेषण उत्पादक करते हैं; अपघटक कार्बनिक को सरल अकार्बनिक में तोड़ते हैं।
- संख्या में कम होने पर भी समुदाय पर निर्णायक प्रभाव डालने वाली जाति कहलाती है —
- स्थानिक जाति
- कीस्टोन जाति
- सर्वदेशीय जाति
- प्रभावी जाति
उत्तर देखें
उत्तर: (B) कीस्टोन जाति
कीस्टोन जाति हटते ही समुदाय की बनावट बिगड़ जाती है।
- कथन — 1. श्रृंखला में ऊपर के पोषण स्तरों पर जातियों की संख्या, कुल जैवभार और उपलब्ध ऊर्जा घटती है। 2. किसी पारितंत्र में जातियाँ जितनी अधिक-कम होंगी, उसकी श्रृंखलाएँ और जाल उतने ही जटिल-सरल होंगे।
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 1 और 2 दोनों
विविधता जितनी अधिक, जाल उतना जटिल।
- कौन-सा पद किसी जीव के रहने के स्थान के साथ समुदाय में उसकी कार्यात्मक भूमिका भी बताता है? (IAS 2013)
- इकोटोन
- पारिस्थितिक निकेत
- आवास
- आवास-क्षेत्र
उत्तर देखें
उत्तर: (B) पारिस्थितिक निकेत
निकेत = पता + पेशा; यह शब्द ग्रिनेल (1917) ने दिया।
- आहार श्रृंखला के संदर्भ में अपघटक कौन हैं? 1. विषाणु 2. कवक 3. जीवाणु (IAS 2013)
- केवल 1
- 2 और 3
- 1 और 3
- 1, 2 और 3
उत्तर देखें
उत्तर: (B) 2 और 3
विषाणु जीवित कोशिका में ही पनपते हैं, वे मृत पदार्थ नहीं तोड़ते।
- प्रति इकाई क्षेत्र प्राथमिक उत्पादकता का सही घटता क्रम कौन-सा है? (IAS 2013)
- महासागर > झील > घास स्थल > मैंग्रोव
- मैंग्रोव > घास स्थल > झील > महासागर
- मैंग्रोव > महासागर > घास स्थल > झील
- घास स्थल > मैंग्रोव > झील > महासागर
उत्तर देखें
उत्तर: (B) मैंग्रोव > घास स्थल > झील > महासागर
खुला महासागर पोषक तत्त्वों की कमी से सबसे कम उत्पादक है।
इसी विषय के और अध्याय
- आपदाएँ12 प्रश्न
- जैव-विविधता12 प्रश्न
- जलवायु परिवर्तन12 प्रश्न
- पर्यावरण प्रदूषण एवं प्रबन्धन12 प्रश्न
- सतत् विकास12 प्रश्न
- भारत का अपवाह तन्त्र12 प्रश्न