- सतत् विकास के बारे में सही कथन चुनिए — 1. आबादी उतनी ही रहे जितनी पर्यावरण की धारण क्षमता झेल सके। 2. भावी पीढ़ियों के लिए ऊर्जा और जैव-विविधता बचाना ज़रूरी है। 3. अनवीकरणीय संसाधनों का दोहन तेज़ी से करना चाहिए।
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2
- केवल 3
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 1 और 2
अनवीकरणीय संसाधनों का दोहन धीमा और विकल्पों के साथ होना चाहिए।
- सही कथन चुनिए — 1. 1987 में ब्रंटलैंड आयोग ने सतत् विकास को परिभाषित किया। 2. इसके चार आयाम हैं — सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय। 3. एजेंडा-21 संयुक्त राष्ट्र की बाध्यकारी कार्य-योजना है।
- केवल 1
- केवल 2
- 2 और 3
- सभी
उत्तर देखें
उत्तर: (A) केवल 1
आयाम तीन हैं, और एजेंडा-21 गैर-बाध्यकारी (स्वैच्छिक) है।
- सही कथन चुनिए — 1. सतत् विकास पर UN सम्मेलन (UNCSD) जून 2012 में मॉन्ट्रियल में हुआ। 2. रियो+20 का उद्देश्य नई राजनीतिक प्रतिबद्धता लेना और 1992 के बाद हुई प्रगति को परखना था।
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2
- न 1, न 2
उत्तर देखें
उत्तर: (B) केवल 2
रियो+20 रियो डी जनेरियो में हुआ था।
- सही कथन चुनिए — 1. धारणीय नीतियों के लिए "वैश्विक अर्थव्यवस्था" को बढ़ावा देना ज़रूरी है। 2. सोलर पॉण्ड तकनीक सौर ऊर्जा को सीधे बिजली में बदलती है। 3. सह-उत्पादन तकनीक सेल्यूलोज़ को जैव ईंधन में बदलती है।
- केवल 1
- 1 और 2
- 1, 2 और 3
- कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (D) कोई नहीं
ज़ोर "हरित अर्थव्यवस्था" पर है; सोलर पॉण्ड ऊष्मा जमा करता है; सह-उत्पादन में एक ही ईंधन से बिजली और भाप साथ बनती हैं।
- इनमें से कौन-सा सतत् विकास का लक्ष्य नहीं है?
- पुराने पर्यावरणीय नुक़सान की भरपाई और भविष्य के नुक़सान से बचाव
- प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा
- सामाजिक समता और न्याय को लक्ष्य से बाहर रखना और विकास के अवसर कुछ लोगों तक सीमित रखना
- पर्यावरण को नुक़सान पहुँचाए बिना बढ़ती आबादी की ज़रूरतें पूरी करना
उत्तर देखें
उत्तर: (C) सामाजिक समता और न्याय को लक्ष्य से बाहर रखना और विकास के अवसर कुछ लोगों तक सीमित रखना
समता और समावेशन सतत् विकास का मूल है।
- सतत् विकास के मूल तत्त्व हैं — 1. पुनर्नवीकरणीयता 2. अनुकूलन 3. प्रतिस्थापन 4. आत्मनिर्भरता
- 1 और 2
- केवल 3
- 1, 2 और 3
- सभी
उत्तर देखें
उत्तर: (D) सभी
पाँचवाँ — संस्थागत प्रतिबद्धता।
- सही कथन चुनिए — 1. सतत् विकास के लिए पर्यावरण-अनुकूल प्रौद्योगिकी में निवेश ज़रूरी है। 2. इसके लिए ऊर्जा के अनवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देना चाहिए।
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2
- कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (A) केवल 1
बढ़ावा गैर-परम्परागत (नवीकरणीय) स्रोतों को देना है।
- सतत् कृषि पर सही कथन — 1. यह फ़सल उत्पादन और पशुपालन की मिश्रित प्रणाली है। 2. यह केवल अल्प-अवधि में लाभदायक है। 3. यह खेती को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाती है।
- केवल 1
- 1 और 2
- 1 और 3
- सभी
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 1 और 3
इसका लाभ लम्बी अवधि में है।
- अक्सर ख़बरों में आने वाला "रियो+20" क्या है?
- सतत् विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन
- विश्व व्यापार संगठन की मंत्रिस्तरीय बैठक
- जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (IPCC) का सम्मेलन
- जैव-विविधता संधि के सदस्य देशों का सम्मेलन
उत्तर देखें
उत्तर: (A) सतत् विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन
UNCSD, जून 2012।
- ब्रंटलैंड आयोग के अनुसार सतत् विकास का सही अर्थ है —
- भविष्य की पीढ़ी की ज़रूरतों से समझौता किए बिना आज की ज़रूरतें पूरी करना
- आज की पीढ़ी की ज़रूरतें टालकर केवल भविष्य के लिए बचाना
- केवल आर्थिक वृद्धि दर बढ़ाना
- सारे संसाधन तुरंत उपयोग कर लेना
उत्तर देखें
उत्तर: (A) भविष्य की पीढ़ी की ज़रूरतों से समझौता किए बिना आज की ज़रूरतें पूरी करना
Our Common Future (1987)।
- 17 सतत् विकास लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र महासभा ने कब स्वीकार किए?
- 2000
- 2012
- 2015
- 2016
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 2015
25 सितम्बर 2015; लागू 1 जनवरी 2016 से।
- रियो पृथ्वी सम्मेलन (1992) के बाद UN महासभा का विशेष सत्र "रियो+5" कब हुआ?
- 1995
- 1997
- 1999
- 2002
उत्तर देखें
उत्तर: (B) 1997
2002 में जोहान्सबर्ग "रियो+10" था।
इसी विषय के और अध्याय
- जलवायु परिवर्तन12 प्रश्न
- पारिस्थितिकी एवं पारिस्थितिक तन्त्र12 प्रश्न
- पर्यावरण प्रदूषण एवं प्रबन्धन12 प्रश्न
- भारत का अपवाह तन्त्र12 प्रश्न
- भारत का आर्थिक भूगोल12 प्रश्न
- भारत का सामान्य परिचय15 प्रश्न