- भौगोलिक लक्षण और प्रदेश का कौन-सा जोड़ा सही है? (IAS 2013)
- एबिसीनिया पठार — अरब
- एटलस पर्वत — उत्तर-पश्चिम अफ़्रीका
- गुयाना उच्चभूमि — दक्षिण-पश्चिम अफ़्रीका
- ओकावांगो द्रोणी — पैटागोनिया
उत्तर देखें
उत्तर: (B) एटलस पर्वत — उत्तर-पश्चिम अफ़्रीका
एबिसीनिया (इथियोपिया) अफ़्रीका में, गुयाना उच्चभूमि दक्षिणी अमेरिका में, ओकावांगो कालाहारी (बोत्सवाना) में है।
- कथन देखिए (IAS 2009) — 1. उष्णकटिबंधीय मरुस्थल महाद्वीपों के पश्चिमी किनारों पर व्यापारिक पवन पट्टी में मिलते हैं। 2. भारत में पूर्वी हिमालय क्षेत्र को अधिक वर्षा उत्तर-पूर्वी पवनों से मिलती है। सही कौन?
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2
- न 1, न 2
उत्तर देखें
उत्तर: (A) केवल 1
पूर्वी हिमालय में वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा से होती है।
- इनमें शीतोष्ण कटिबंधीय मरुस्थल कौन-सा है? (UPPCS 2011)
- अरब
- अटाकामा
- कालाहारी
- पैटागोनिया
उत्तर देखें
उत्तर: (D) पैटागोनिया
बाक़ी तीनों उष्ण मरुस्थल हैं; पैटागोनिया एण्डीज़ की वृष्टि-छाया में शीतोष्ण मरुस्थल है।
- अटाकामा के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है?
- यह दक्षिणी अमेरिका का मरुस्थल है
- इसे पृथ्वी का सबसे सूखा मरुस्थल माना जाता है
- यह दक्षिणी चिली में है
- इसमें नाइट्रेट के बड़े भंडार हैं
उत्तर देखें
उत्तर: (C) यह दक्षिणी चिली में है
अटाकामा उत्तरी चिली (और दक्षिणी पेरू) में है।
- "ग्रेट आर्टीज़ियन बेसिन" किस देश में है?
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- ऑस्ट्रेलिया
- रूस
- ब्राज़ील
उत्तर देखें
उत्तर: (B) ऑस्ट्रेलिया
मध्य ऑस्ट्रेलिया की निम्नभूमि में।
- कौन-सा कथन असत्य है?
- मरे-डार्लिंग की उपजाऊ घाटी रिवेरिना कहलाती है
- ऑस्ट्रेलिया की मध्य निम्नभूमि में उत्स्रुत कूप मिलते हैं
- दक्षिणी अमेरिका के शीतोष्ण भाग में "डाउन्स" घास क्षेत्र हैं
- ग्रेट बैरियर रीफ़ ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी तट पर है
उत्तर देखें
उत्तर: (C) दक्षिणी अमेरिका के शीतोष्ण भाग में "डाउन्स" घास क्षेत्र हैं
डाउन्स ऑस्ट्रेलिया के घास मैदान हैं; दक्षिणी अमेरिका के शीतोष्ण घास मैदान पम्पास हैं।
- तूरान मैदान के बारे में — 1. यह यूराल के दक्षिण में है। 2. यह आंतरिक अपवाह का मैदान है। 3. इसमें अमू दरिया और सिर दरिया बहती हैं। 4. यह आर्द्र मैदान है। सही कथन?
- 1, 2 और 3
- 2 और 3
- 2, 3 और 4
- कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (A) 1, 2 और 3
तूरान (मध्य एशिया) शुष्क मैदान है — कथन 4 ग़लत।
- कथन देखिए — 1. तिब्बत का पठार हिमालय और तियेनशान के बीच है। 2. तारिम बेसिन क्यूनलुन और काराकोरम के बीच है। सही कौन?
- 1 और 2
- केवल 1
- केवल 2
- कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (D) कोई नहीं
तिब्बत हिमालय-क्यूनलुन के बीच है; तारिम बेसिन तियेनशान-क्यूनलुन के बीच।
- दक्षिण-पश्चिम एशिया का कौन-सा देश भूमध्य सागर तक नहीं पहुँचता? (IAS 2015)
- सीरिया
- जॉर्डन
- लेबनान
- इज़राइल
उत्तर देखें
उत्तर: (B) जॉर्डन
जॉर्डन का समुद्री निकास केवल अक़बा की खाड़ी (लाल सागर) में है।
- तुर्की किनके बीच स्थित है? (IAS 2014)
- काला सागर और कैस्पियन सागर
- काला सागर और भूमध्य सागर
- स्वेज़ की खाड़ी और भूमध्य सागर
- अक़बा की खाड़ी और मृत सागर
उत्तर देखें
उत्तर: (B) काला सागर और भूमध्य सागर
उत्तर में काला सागर, दक्षिण में भूमध्य सागर।
- इनमें कौन-सा देश लिथुआनिया का पड़ोसी नहीं है? (IAS 2005)
- पोलैंड
- यूक्रेन
- बेलारूस
- लातविया
उत्तर देखें
उत्तर: (B) यूक्रेन
लिथुआनिया की सीमा लातविया, बेलारूस, पोलैंड और रूस (कालिनिनग्राद) से लगती है।
- बरमूडा त्रिकोण किन बिन्दुओं के बीच फैला है? (IAS 2006) — 1. दक्षिणी फ़्लोरिडा 2. प्यूर्टो रिको 3. हवाई द्वीप
- 1, 2 और 3
- 1 और 2
- 2 और 3
- 1 और 3
उत्तर देखें
उत्तर: (B) 1 और 2
तीसरा कोना बरमूडा द्वीप है; हवाई प्रशांत महासागर में है।
- मॉल्डोवा की सीमा किन देशों से लगती है? (IAS 2008) — 1. यूक्रेन 2. रोमानिया 3. बेलारूस
- 1 और 2
- 2 और 3
- 1 और 3
- तीनों
उत्तर देखें
उत्तर: (A) 1 और 2
मॉल्डोवा चारों ओर से यूक्रेन और रोमानिया से घिरा है।
- भारत और चीन के अलावा म्यांमार के पड़ोसी कौन हैं? (IAS 2007)
- बांग्लादेश, थाईलैंड, वियतनाम
- कम्बोडिया, लाओस, मलेशिया
- थाईलैंड, वियतनाम, मलेशिया
- थाईलैंड, लाओस, बांग्लादेश
उत्तर देखें
उत्तर: (D) थाईलैंड, लाओस, बांग्लादेश
म्यांमार की सीमा भारत, चीन, बांग्लादेश, थाईलैंड और लाओस से लगती है।
- कांगो और लिम्पोपो नदियों में क्या समानता है?
- दोनों भूमध्य सागर में गिरती हैं
- दोनों एक रेखा को दो बार काटती हैं
- दोनों सहारा से निकलती हैं
- दोनों पर विक्टोरिया जलप्रपात है
उत्तर देखें
उत्तर: (B) दोनों एक रेखा को दो बार काटती हैं
कांगो का मार्ग भूमध्य रेखा को, लिम्पोपो का मकर रेखा को दो-दो बार लाँघता है।
- भारत का दूसरा अंटार्कटिक शोध केन्द्र "मैत्री" किस वर्ष स्थापित हुआ?
- 1983
- 1989
- 1993
- 2012
उत्तर देखें
उत्तर: (B) 1989
दक्षिण गंगोत्री 1983, मैत्री 1989, भारती 2012।
इसी विषय के और अध्याय
- भू-संचलन — अन्तर्जात व बहिर्जात बल12 प्रश्न
- जलमण्डल — महासागर, ज्वार और धाराएँ12 प्रश्न
- जलवायु विज्ञान12 प्रश्न
- मानव भूगोल — उत्पत्ति, जनसंख्या और बस्तियाँ12 प्रश्न
- प्राकृतिक प्रदेश12 प्रश्न
- पृथ्वी की आन्तरिक संरचना व चट्टानें12 प्रश्न