- आग्नेय चट्टानों के बारे में कौन-से कथन सही हैं? 1. भूपटल की सतह का अधिकांश भाग आग्नेय चट्टानों से ढका है। 2. ये क्रस्ट के नीचे के गर्म, पिघले मैग्मा के ठंडा होने से बनती हैं। 3. ये रवेदार होती हैं।
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 3
- 2 और 3
उत्तर देखें
उत्तर: (D) 2 और 3
सतह का लगभग 75% भाग अवसादी चट्टानों से ढका है, इसलिए कथन 1 ग़लत।
- पातालीय चट्टानों के बारे में सही कथन चुनिए — 1. ये बहुत गहराई में बनती हैं। 2. इनके रवे बहुत छोटे होते हैं। 3. ग्रेनाइट इसका उदाहरण है।
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 3
- केवल 3
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 1 और 3
धीरे ठंडा होने से रवे बड़े होते हैं।
- सागर नितल प्रसरण के बारे में कौन-सा/से कथन सही है/हैं? 1. हैरी हेस ने इसे 1982 में प्रस्तुत किया। 2. चट्टानों के चुम्बकीय गुणों के अध्ययन ने इसे पुष्ट किया। 3. मध्य-महासागरीय कटक पर लगातार ज्वालामुखी उद्गार से नई पर्पटी बनती है।
- केवल 1
- केवल 2
- 2 और 3
- तीनों
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 2 और 3
हेस का शोध-पत्र 1962 का है।
- मृदा परिच्छेदिका के बारे में सही कथन — 1. सतह से आधार शैल तक मृदा की सभी खड़ी परतें मिलकर परिच्छेदिका बनाती हैं। 2. परतों का स्वभाव मूल पदार्थ, समय और वनस्पति पर निर्भर है।
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2
- कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 1 और 2
—
- लैटेराइट मृदा के बारे में कौन-सा कथन सही है? 1. यह शीतोष्ण प्रदेशों में बनती है। 2. यह क्षारीय होती है। 3. इसमें सिलिका बहुत अधिक होती है।
- केवल 1
- केवल 3
- 1 और 3
- कोई भी नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (D) कोई भी नहीं
लैटेराइट उष्ण-आर्द्र प्रदेशों में बनती है, अम्लीय होती है और इसकी सिलिका बह जाती है — तीनों कथन ग़लत।
- पृथ्वी के भीतर तापमान के बारे में सही कथन — 1. हर 32 मी गहराई पर तापमान 1°C घटता है। 2. गहराई के साथ तापमान बढ़ने की दर तेज़ होती जाती है। 3. रेडियोधर्मी पदार्थ गहरे भागों में केन्द्रित हैं।
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 3
- कोई भी नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (D) कोई भी नहीं
तापमान बढ़ता है, दर धीमी होती है और रेडियोधर्मी पदार्थ ऊपरी परतों में हैं — तीनों ग़लत।
- स्वेस के वर्गीकरण के बारे में सही कथन — 1. यह रासायनिक संगठन पर आधारित तीन परतों का विभाजन है। 2. इसे एडुआर्ड स्वेस ने दिया। 3. सियाल बीच की परत है।
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2
- केवल 3
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 1 और 2
सियाल सबसे ऊपरी परत है; बीच में सीमा।
- भू-पर्पटी के बारे में सही कथन — 1. इसकी औसत मोटाई लगभग 30 किमी है। 2. महासागरों के नीचे यह अधिक मोटी है। 3. इसका मुख्य खनिज फेल्सपार है और प्रमुख तत्त्व ऑक्सीजन, सिलिकॉन, एल्युमीनियम हैं।
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 3
- 2 और 3
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 1 और 3
क्रस्ट महाद्वीपों के नीचे मोटी होती है।
- असम्बद्धताओं के बारे में सही कथन — 1. कोनराड — ऊपरी व निचली क्रस्ट के बीच। 2. रेपिटी — ऊपरी व निचले मैण्टल के बीच। 3. गुटेनबर्ग — निचले मैण्टल व बाह्य क्रोड के बीच। 4. लेहमैन — बाह्य व आन्तरिक क्रोड के बीच।
- केवल 1
- केवल 2
- 1, 3 और 4
- सभी
उत्तर देखें
उत्तर: (D) सभी
चारों कथन सही।
- पृथ्वी की कौन-सी परत तरल अवस्था में है?
- ऊपरी मैण्टल
- निचला मैण्टल
- बाह्य क्रोड
- आन्तरिक क्रोड
उत्तर देखें
उत्तर: (C) बाह्य क्रोड
S तरंगें बाह्य क्रोड से नहीं गुज़रतीं — यही इसके तरल होने का प्रमाण है।
- निम्न में से कौन-सा जोड़ा (मूल चट्टान — रूपान्तरित रूप) सही नहीं है?
- चूना पत्थर — संगमरमर
- बलुआ पत्थर — क्वार्ट्ज़ाइट
- ग्रेनाइट — स्लेट
- शेल — स्लेट
उत्तर देखें
उत्तर: (C) ग्रेनाइट — स्लेट
ग्रेनाइट से नीस बनता है; स्लेट शेल से।
- कोकोस प्लेट कहाँ स्थित है?
- अरब प्रायद्वीप
- मध्य अमेरिका और प्रशांत प्लेट के बीच
- ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व
- फ़िलीपीन और इण्डियन प्लेट के बीच
उत्तर देखें
उत्तर: (B) मध्य अमेरिका और प्रशांत प्लेट के बीच
दक्षिण अमेरिका के पास नाज़्का प्लेट है।
इसी विषय के और अध्याय
- विश्व के महाद्वीप16 प्रश्न
- मानव भूगोल — उत्पत्ति, जनसंख्या और बस्तियाँ12 प्रश्न
- प्राकृतिक प्रदेश12 प्रश्न
- सामान्य भूगोल — ब्रह्माण्ड और सौरमंडल10 प्रश्न