- राजस्थान का कौन-सा मेला आदिवासियों (जनजातियों) का "कुम्भ" कहलाता है? (CET Graduation, 2024)
- शीतला माता मेला
- कपिल मुनि मेला
- बेणेश्वर मेला
- करणी माता मेला
उत्तर देखें
उत्तर: (C) बेणेश्वर मेला
तीन नदियों (माही, सोम, जाखम) के मिलन-स्थल पर, डूँगरपुर में, माघ पूर्णिमा के दिन लगता है।
- राजस्थान के आदिवासी समाज का सबसे बड़ा मेला कौन-सा है? (पशु परिचर, 2024)
- सीताबाड़ी मेला
- बेणेश्वर मेला
- घोटिया अम्बा मेला
- सियावा का गौर मेला
उत्तर देखें
उत्तर: (B) बेणेश्वर मेला
सहरियों में सीताबाड़ी और गरासियों में सियावा सबसे बड़े मेले माने जाते हैं।
- "छैला बावजी" और "ग्यारस की रेवाड़ी" किस जनजाति के प्रमुख मेले हैं? (EO/RO)
- भील
- गरासिया
- डामोर
- सहरिया
उत्तर देखें
उत्तर: (C) डामोर
रेवाड़ी का मेला डूँगरपुर में और छैला बावजी का पंचमहल (गुजरात) में भरता है।
- निम्न में से कौन राजस्थान की जनजाति नहीं है? (EO/RO)
- भील
- खटीक
- मीणा
- डामोर
उत्तर देखें
उत्तर: (B) खटीक
खटीक अनुसूचित जाति वर्ग में आते हैं; शेष तीनों जनजातियाँ हैं।
- "पहरावणा" तथा "तन्ना (ताणना)" विवाह किस जनजाति में प्रचलित हैं? (वरिष्ठ अध्यापक, संस्कृत शिक्षा)
- भील
- गरासिया
- सहरिया
- मीणा
उत्तर देखें
उत्तर: (B) गरासिया
पहरावणा में नाममात्र के फेरे, ताणना में केवल पंचों की तय रकम चुकाकर वधू को ले जाते हैं।
- सहरिया समाज के मुखिया को क्या कहा जाता है? (CET Graduation, 2024)
- पटेल
- गमेती
- कोतवाल
- पालवी
उत्तर देखें
उत्तर: (C) कोतवाल
कोतवाल सामाजिक पंचायत में न्याय भी करता है; पटेल मीणा/कंजर का, गमेती-पालवी भीलों का मुखिया है।
- राजस्थान की आदिवासी जनजातियाँ मुख्यतः किस क्षेत्र में रहती हैं? (Rajasthan Police)
- थार मरुस्थल
- अरावली पहाड़ी क्षेत्र
- पूर्वी मैदान
- हाड़ौती पठार
उत्तर देखें
उत्तर: (B) अरावली पहाड़ी क्षेत्र
भील, गरासिया आदि दक्षिणी अरावली क्षेत्र में सबसे घने बसे हैं।
- सांसी जाति की दो उपजातियाँ कौन-सी हैं? (CET Graduation, 2024)
- रावत और सुरतेवाल
- बीजा और माला
- ज़मींदार और चौकीदार
- भील और गमेती
उत्तर देखें
उत्तर: (B) बीजा और माला
सांसी अनुसूचित जाति वर्ग में है और भरतपुर, डीग व झुंझुनूँ में ज़्यादा बसे हैं।
- कंजर जाति के मुखिया को क्या कहते हैं?
- कोतवाल
- पटेल
- नायक
- सहलोत
उत्तर देखें
उत्तर: (B) पटेल
कोतवाल सहरियों का, नायक कथौड़ियों का और सहलोत गरासियों का मुखिया है।
- "मीणा पुराण" के रचयिता कौन हैं?
- कर्नल टॉड
- मुनि मगन सागर
- रोने
- जी. एस. थॉमसन
उत्तर देखें
उत्तर: (B) मुनि मगन सागर
इसमें 52 गोत्र बताए गए हैं; टॉड ने कालीखोह पर्वतमाला को मीणाओं का मूल घर माना।
- द्रविड़ भाषा के "बील" शब्द से किस जनजाति का नाम बना, जिसका अर्थ "तीर-कमान" है?
- भील
- मीणा
- गरासिया
- कथौड़ी
उत्तर देखें
उत्तर: (A) भील
भील राज्य की सबसे प्राचीन जनजाति है; उसे टॉड ने "वनपुत्र" कहा।
- राज्य में सबसे ज़्यादा गरासिया किस ज़िले में हैं?
- उदयपुर
- पाली
- सिरोही
- डूँगरपुर
उत्तर देखें
उत्तर: (C) सिरोही
सिरोही में 1,52,575 — आबू और पिण्डवाड़ा में; उदयपुर दूसरे स्थान पर है।
- सहरियों में पुरुष की मृत्यु पर मृत्युभोज ("खर्च") कितने दिन बाद होता है?
- 9वें
- 11वें
- 12वें
- 13वें
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 12वें
स्त्री की मृत्यु पर यह 11वें दिन होता है; नौवें दिन परिवार के लोग बाल उतारते हैं।
- सहरियों का "कुम्भ" कहलाने वाला सीताबाड़ी मेला किस तिथि को भरता है?
- कार्तिक पूर्णिमा
- माघ पूर्णिमा
- ज्येष्ठ अमावस्या
- फाल्गुन पूर्णिमा
उत्तर देखें
उत्तर: (C) ज्येष्ठ अमावस्या
कपिलधारा का मेला कार्तिक पूर्णिमा को होता है — दोनों बाराँ में।
- भीलों में देववृक्ष (पीपल, सागवान, साल, बाँस) को साक्षी मानकर होने वाला विवाह कहलाता है —
- हरण विवाह
- हठ विवाह
- परीवीक्षा विवाह
- हाथीवैडो
उत्तर देखें
उत्तर: (D) हाथीवैडो
इसमें दूल्हा-दुल्हन "हरज" और "लाड़ी" बनकर जीवनसाथी बनते हैं।
इसी विषय के और अध्याय
- राजस्थान के दुर्ग15 प्रश्न
- राजस्थान की हस्तकलाएँ24 प्रश्न
- राजस्थान की हवेलियाँ और छतरियाँ14 प्रश्न
- राजस्थान की लोकदेवियाँ14 प्रश्न
- राजस्थान के लोकदेवता14 प्रश्न
- लोक गायन शैलियाँ, संगीत घराने व संगीतज्ञ14 प्रश्न