- राजस्थान में जन्मी ईला अरुण किस क्षेत्र से संबंधित हैं? (पशु परिचर, 2024)
- चित्रकला
- कथक
- कविता
- लोक-पॉप संगीत
उत्तर देखें
उत्तर: (D) लोक-पॉप संगीत
जोधपुर की ईला अरुण अभिनय और पार्श्वगायन के साथ लोक-पॉप संगीत के लिए जानी जाती हैं।
- "मोहन वीणा" संगीत वाद्य का आविष्कार किसने किया? (पशु परिचर, 2024)
- पं. शिवकुमार शर्मा
- पं. हरिप्रसाद चौरसिया
- पं. विश्वमोहन भट्ट
- पं. रविशंकर
उत्तर देखें
उत्तर: (C) पं. विश्वमोहन भट्ट
विश्वमोहन भट्ट (जयपुर) — पश्चिमी गिटार में बदलाव करके; ग्रेमी विजेता।
- अल्लाह जिलाई बाई की लोकप्रियता का कारण क्या था? (CET स्नातक 2024; CET 10+2 2024; JEN 2022)
- तेरहताली
- माण्ड गायन
- ध्रुपद
- कठपुतली
उत्तर देखें
उत्तर: (B) माण्ड गायन
"केसरिया बालम" — राज्यगीत; उन्हें "मरू कोकिला" भी कहते हैं।
- राजस्थान की एकमात्र ध्रुपद गायिका कौन हैं? (संगणक, 2024)
- गवरी देवी
- मधु भट्ट तैलंग
- बन्नो बेगम
- बतुल बेगम
उत्तर देखें
उत्तर: (B) मधु भट्ट तैलंग
अन्य तीनों माण्ड गायिकाएँ हैं।
- निम्न में से कौन संगीत के जयपुर घराने से संबंधित है? (कृषि पर्यवेक्षक, 2024)
- भीमसेन जोशी
- जसराज
- गिरिजा देवी
- मल्लिकार्जुन मंसूर
उत्तर देखें
उत्तर: (D) मल्लिकार्जुन मंसूर
मल्लिकार्जुन मंसूर जयपुर घराने के गायक हैं; जसराज मेवाती घराने से हैं।
- इनमें से कौन माण्ड गायन में सिद्धहस्त नहीं है? (CET स्नातक, 2023)
- अल्लाह जिलाई बाई
- गवरी बाई
- गुलाबो
- बन्नो बेगम
उत्तर देखें
उत्तर: (C) गुलाबो
गुलाबो देवी कालबेलिया नृत्य की कलाकार हैं।
- बतूल बेगम का संबंध राजस्थान की किस गायन परम्परा से है? (बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक, 2022)
- लंगा
- माण्ड गायन
- तालबंदी
- फड़
उत्तर देखें
उत्तर: (B) माण्ड गायन
नागौर की माण्ड और फाग गायिका; नारी शक्ति पुरस्कार 2021, पद्मश्री 2025।
- निम्न में से कौन राजस्थान से संबंधित ग़ज़ल गायक है? (LSA, 2022)
- अनूप जलोटा
- जगजीत सिंह
- ग़ुलाम अली
- पंकज उधास
उत्तर देखें
उत्तर: (B) जगजीत सिंह
जगजीत सिंह का जन्म श्रीगंगानगर में हुआ था।
- ख्याल शैली के गायक मनरंग किस घराने के प्रवर्तक माने जाते हैं? (ARO, 2022)
- जयपुर घराना
- आगरा घराना
- मेवाती घराना
- पटियाला घराना
उत्तर देखें
उत्तर: (A) जयपुर घराना
मनरंग (भूपत खाँ) — दिल्ली घराने के सदारंग के पुत्र।
- सूची-I (व्यक्ति) का सूची-II (कार्य क्षेत्र) से मिलान — कोमल कोठारी, शैतान सिंह, जगजीत सिंह, झाबरमल शर्मा के लिए सही क्रम? (पशु परिचर, 2024)
- लोक संस्कृति, बहादुरी-पराक्रम, गायन, पत्रकारिता
- गायन, पत्रकारिता, लोक संस्कृति, बहादुरी-पराक्रम
- पत्रकारिता, गायन, बहादुरी-पराक्रम, लोक संस्कृति
- बहादुरी-पराक्रम, लोक संस्कृति, पत्रकारिता, गायन
उत्तर देखें
उत्तर: (A) लोक संस्कृति, बहादुरी-पराक्रम, गायन, पत्रकारिता
कोमल कोठारी — लोक संस्कृति; शैतान सिंह — बहादुरी; जगजीत सिंह — गायन; झाबरमल शर्मा — पत्रकारिता।
- ध्रुपद की "खण्डारवाणी" की उत्पत्ति कहाँ की मानी जाती है?
- ग्वालियर
- उनियारा (टोंक)
- जयपुर
- बीकानेर
उत्तर देखें
उत्तर: (B) उनियारा (टोंक)
खण्डार के राजा समोखन सिंह इसके जनक; डागुर और नौहर वाणी जयपुर की देन हैं।
- सवाई प्रतापसिंह के दरबार में कितने संगीतज्ञों की मंडली "गंधर्व बाईसी" थी?
- 12
- 22
- 32
- 42
उत्तर देखें
उत्तर: (B) 22
देवर्षि ब्रजपाल भट्ट ने "राधा गोविन्द संगीत सार" लिखा।
- "लंगा संगीत का मक्का" किसे कहा जाता है?
- बरनवा जागीर (बाड़मेर)
- हड़वा
- बिसु कल्ला
- तालोका
उत्तर देखें
उत्तर: (A) बरनवा जागीर (बाड़मेर)
हड़वा, बिसु कल्ला, कोटड़ा आदि गाँव मांगणियारों के हैं।
- तालबंदी गायकी का संबंध किस शासक के प्रतिबंध से जोड़ा जाता है?
- अकबर
- जहाँगीर
- औरंगज़ेब
- शाहजहाँ
उत्तर देखें
उत्तर: (C) औरंगज़ेब
संगीत पर पाबंदी से विस्थापित कलाकारों ने सवाई माधोपुर में यह शैली विकसित की।
इसी विषय के और अध्याय
- राजस्थान की जनजातियाँ15 प्रश्न
- राजस्थान की लोकदेवियाँ14 प्रश्न
- राजस्थान के लोकदेवता14 प्रश्न
- राजस्थान के प्रमुख लोक नाट्य14 प्रश्न
- राजस्थान के लोक नृत्य15 प्रश्न
- राजस्थान के लोकगीत15 प्रश्न