1. Home
  2. GK Questions in Hindi
  3. राजस्थान GK
  4. राजस्थान के लोक वाद्यंत्र

राजस्थान के लोक वाद्यंत्र — GK Questions in Hindi (प्रश्न उत्तर)

26 प्रश्न
  1. राजस्थान के लोक वाद्य कितने वर्गों में बाँटे जाते हैं?
    1. दो
    2. तीन
    3. चार
    4. पाँच
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) चार

    चार — तत् (तार), सुषिर (फूँक), अवनद्ध (मढ़ी खाल) और घन (धातु)।

  2. तार से स्वर पैदा करने वाले वाद्य किस वर्ग में आते हैं?
    1. घन
    2. तत्
    3. सुषिर
    4. अवनद्ध
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) तत्

    तत् वर्ग — तार को गज से रगड़ा या नाखून-मिजराब से छेड़ा जाता है।

  3. पाबूजी की फड़ बाँचते समय कौन-सा वाद्य बजता है?
    1. जंतर
    2. रावणहत्था
    3. चौतारा
    4. सारंगी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) रावणहत्था

    रावणहत्था — नारियल की कटोरी पर बकरी की खाल, 9 तार, गज से बजता है।

  4. देवनारायणजी की फड़ का वाद्य कौन-सा है?
    1. रावणहत्था
    2. इकतारा
    3. जंतर
    4. भपंग
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) जंतर

    जंतर — गुर्जर जाति के भोपे बजाते हैं; इसके बिना वाचन अधूरा माना जाता है।

  5. कमायचा किस समुदाय का प्रमुख वाद्य है?
    1. लंगा
    2. मांगणियार
    3. कामड़
    4. मेव
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) मांगणियार

    मांगणियार — आम की एक ही लकड़ी से बना, कुल 17 तार।

  6. सारंगी में कुल कितने तार होते हैं?
    1. 9
    2. 17
    3. 22
    4. 27
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) 27

    27 — ऊपर के तार बकरे की आँतों से बनते हैं।

  7. कमायचा वादन के लिए पद्मश्री किसे मिला?
    1. सद्दीक खाँ
    2. पेपे खाँ
    3. साकर खाँ
    4. जहूर खाँ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) साकर खाँ

    साकर खाँ (हमीरा गाँव, जैसलमेर) को 2012 में पद्मश्री मिला।

  8. राजस्थान संगीत नाटक अकादमी का प्रतीक चिह्न किस वाद्य का है?
    1. सुरिंदा
    2. सारंगी
    3. कमायचा
    4. जंतर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) सुरिंदा

    सुरिंदा — रोहिड़े या तून की एक ही लकड़ी का गज-वाद्य, सुरनैया लंगा बजाते हैं।

  9. चौतारा / तंदूरा किस जाति का वाद्य है?
    1. भील
    2. कामड़
    3. सरगड़ा
    4. भवाई
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) कामड़

    कामड़ जाति — रामदेवजी के भजनों में; चार तारों के कारण नाम चौतारा।

  10. "भपंग के जादूगर" किसे कहा जाता है?
    1. उमर फारूक मेवाती
    2. जहूर खाँ मेवाती
    3. गफरुद्दीन मेवाती
    4. चाँद मोहम्मद खाँ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) जहूर खाँ मेवाती

    अलवर के जहूर खाँ मेवाती; भपंग मेवाती जोगियों का एक तार वाला वाद्य है।

  1. चिकारा में कितने तार होते हैं?
    1. एक
    2. दो
    3. तीन
    4. पाँच
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) तीन

    तीन तार; छोटे गज से बजता है, अलवर के मेव गायकों की संगत में।

  2. रवाज और रबाब किस तरह बजाए जाते हैं?
    1. गज से
    2. नाखून या मिजराब से
    3. फूँक से
    4. डंडी से
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) नाखून या मिजराब से

    भाट, राव और रावल जातियाँ नाखून या मिजराब से आघात करके बजाती हैं।

  3. राजस्थान का राज्य वाद्य कौन-सा है?
    1. सारंगी
    2. पुंगी
    3. अलगोजा
    4. झांझ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) अलगोजा

    अलगोजा — दो बाँसुरियाँ एक साथ बजती हैं।

  4. सुषिर वाद्यों में सबसे छोटा कौन-सा है?
    1. मोरचंग
    2. शहनाई
    3. नड़
    4. सतारा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) मोरचंग

    मोरचंग (ज्यूज़ हार्प) होंठों में दबाकर बजता है।

  5. अवनद्ध वाद्यों में सबसे बड़ा वाद्य?
    1. नगाड़ा
    2. निशान
    3. नौबत
    4. तासा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) नौबत

    नौबत — 4 फुट गहरी कुंडी पर खाल।

  6. "खड़ताल का जादूगर" किसे कहा जाता है?
    1. गाजी खान बरना
    2. सद्दीक खाँ मांगणियार
    3. करणा भील
    4. पेपे खाँ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) सद्दीक खाँ मांगणियार

    झंपली गाँव, बाड़मेर।

  7. अवनद्ध वाद्यों में सबसे प्राचीन वाद्य?
    1. ढोल
    2. मादल
    3. डैरू
    4. ढोलक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) ढोलक

    ढोलक शीशम-नीम-सागवान के तने से बनती है।

  8. पाबूजी के पवाड़े गाते समय कौन-से वाद्य बजते हैं?
    1. माटे
    2. मंजीरा
    3. तासा
    4. बीन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) माटे

    माटे — मिट्टी के चौड़े मटकों पर चमड़ा; नर-मादा जोड़ी।

  9. तारपी/पावरी मुख्यतः किस जनजाति का वाद्य है?
    1. भील
    2. कथौड़ी
    3. गरासिया
    4. सहरिया
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) कथौड़ी

    उदयपुर ज़िले की कथौड़ी जनजाति।

  10. भूंगल को "रणभेरी" क्यों कहा जाता है?
    1. मंदिर में बजता है
    2. युद्धों में बजाया जाता था
    3. मेलों में बजता है
    4. शादी में बजता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) युद्धों में बजाया जाता था

    भवाई जाति का प्रमुख वाद्य।

  1. सरगड़ा जाति का खानदानी वाद्य?
    1. बांकिया
    2. करणा
    3. मशक
    4. टोटो
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) बांकिया

    बांकिया — बिगुल का बड़ा रूप।

  2. सतारा वाद्य किस क्षेत्र में बजता है?
    1. शेखावाटी
    2. हाड़ौती
    3. जैसलमेर-बाड़मेर-बालोतरा
    4. मेवात
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) जैसलमेर-बाड़मेर-बालोतरा

    मुस्लिम कलाकार व गड़रिये बजाते हैं।

  3. नगाड़े के प्रसिद्ध कलाकार कौन हैं?
    1. रामनाथ चौधरी
    2. रामकिशन सोलंकी
    3. पेपे खाँ
    4. भवानीशंकर कथक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) रामकिशन सोलंकी

    पुष्कर के रामकिशन सोलंकी।

  4. कालबेलिया जाति का प्रमुख वाद्य?
    1. पुंगी/बीन
    2. भूंगल
    3. मुरला
    4. मादल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) पुंगी/बीन

    पुंगी साँप को मंत्रमुग्ध करने में काम आती है।

  5. पखावज के प्रसिद्ध कलाकार भवानीशंकर कथक किस स्थान के हैं?
    1. पुष्कर
    2. बीदासर (चूरू)
    3. झंपली (बाड़मेर)
    4. जयपुर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) बीदासर (चूरू)

    बीदासर, चूरू।

  6. घंटी बाजा किस वाद्य का दूसरा नाम है?
    1. श्रीमंडल
    2. झालर
    3. टिकोरा
    4. घड़ियाल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) श्रीमंडल

    श्रीमंडल में 8–16 टंकारे लटकते हैं।

इसी विषय के और अध्याय