1. Home
  2. GK Questions in Hindi
  3. छत्तीसगढ़ GK
  4. छत्तीसगढ़ : परिचय, संभाग व ज़िले

छत्तीसगढ़ : परिचय, संभाग व ज़िले — GK Questions in Hindi (प्रश्न उत्तर)

30 प्रश्न
  1. छत्तीसगढ़ भारत का कौन-सा राज्य बना?
    1. 25वाँ
    2. 26वाँ
    3. 27वाँ
    4. 28वाँ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) 26वाँ

    1 नवंबर 2000 को 26वाँ; उसी महीने उत्तराखंड (27वाँ) और झारखंड (28वाँ) बने।

  2. क्षेत्रफल में छत्तीसगढ़ का देश में स्थान है —
    1. 7वाँ
    2. 8वाँ
    3. 9वाँ
    4. 11वाँ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) 9वाँ

    1,35,192 वर्ग किमी के साथ 9वाँ; ओडिशा 8वें स्थान पर है।

  3. छत्तीसगढ़ की सबसे लंबी अंतरराज्यीय सीमा किससे है?
    1. मध्य प्रदेश
    2. महाराष्ट्र
    3. झारखंड
    4. ओडिशा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) ओडिशा

    पूर्व में ओडिशा से 9 ज़िले लगते हैं।

  4. आंध्र प्रदेश से सीमा बनाने वाला एकमात्र ज़िला —
    1. बीजापुर
    2. सुकमा
    3. दंतेवाड़ा
    4. बस्तर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) सुकमा

    सुकमा तीन राज्यों (ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र) को छूता है।

  5. निम्न में से कौन-सा ज़िला कर्क रेखा पर नहीं है?
    1. कोरिया
    2. सूरजपुर
    3. जशपुर
    4. बलरामपुर-रामानुजगंज
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) जशपुर

    जशपुर कर्क रेखा से दक्षिण में है; चार ज़िले हैं — मनेंद्रगढ़-चि.-भ., कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर।

  6. छत्तीसगढ़ की उत्तर-दक्षिण लंबाई लगभग है —
    1. 435 किमी
    2. 550 किमी
    3. 700 किमी
    4. 900 किमी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) 700 किमी

    उत्तर-दक्षिण 700 किमी, पूर्व-पश्चिम 435 किमी।

  7. छत्तीसगढ़ का सबसे पूर्वी ज़िला है —
    1. रायगढ़
    2. जशपुर
    3. बलरामपुर
    4. महासमुंद
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) जशपुर

    जशपुर लगभग 84°24′ पू. तक जाता है।

  8. गठन के समय छत्तीसगढ़ में कितने ज़िले थे?
    1. 16
    2. 18
    3. 27
    4. 33
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) 16

    16 ज़िले और 3 संभाग।

  9. 1 जनवरी 2012 को कितने नए ज़िले बने?
    1. 2
    2. 5
    3. 7
    4. 9
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) 9

    9 ज़िले बने और संख्या 18 से 27 हुई।

  10. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िला किससे अलग होकर बना?
    1. कोरबा
    2. मुंगेली
    3. बिलासपुर
    4. कोरिया
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) बिलासपुर

    10 फ़रवरी 2020 को बिलासपुर से — राज्य का 28वाँ ज़िला।

  1. सारंगढ़-बिलाईगढ़ ज़िला किन ज़िलों के भागों से बना?
    1. रायगढ़ व बलौदाबाज़ार
    2. रायगढ़ व जांजगीर
    3. महासमुंद व रायपुर
    4. कोरबा व रायगढ़
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) रायगढ़ व बलौदाबाज़ार

    सारंगढ़ रायगढ़ से और बिलाईगढ़ बलौदाबाज़ार से आया।

  2. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी किस संभाग में है?
    1. बस्तर
    2. रायपुर
    3. दुर्ग
    4. बिलासपुर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) दुर्ग

    यह 2022 में राजनांदगांव से बना और दुर्ग संभाग में है।

  3. सबसे अधिक ज़िलों वाला संभाग —
    1. बस्तर
    2. बिलासपुर
    3. दुर्ग
    4. सरगुजा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) बिलासपुर

    बिलासपुर में 8 ज़िले; दुर्ग व बस्तर में 7-7।

  4. बस्तर ज़िले का मुख्यालय है —
    1. बस्तर
    2. कोंडागांव
    3. दंतेवाड़ा
    4. जगदलपुर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) जगदलपुर

    जगदलपुर ज़िला और संभाग दोनों का मुख्यालय है।

  5. कबीरधाम ज़िले का पुराना नाम —
    1. कवर्धा
    2. पंडरिया
    3. बोड़ला
    4. मुंगेली
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) कवर्धा

    मुख्यालय आज भी कवर्धा है।

  6. "छत्तीसगढ़" नाम की सबसे मान्य व्याख्या है —
    1. 36 नदियाँ
    2. 36 गढ़
    3. 36 जनजातियाँ
    4. 36 राजा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) 36 गढ़

    कलचुरी काल के 36 गढ़ — शिवनाथ के उत्तर 18 और दक्षिण 18।

  7. जनगणना 2011 में छत्तीसगढ़ का जनसंख्या घनत्व —
    1. 154
    2. 189
    3. 220
    4. 382
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) 189

    189 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी; भारत का 382।

  8. 2011 में सबसे अधिक साक्षरता वाला ज़िला —
    1. रायपुर
    2. धमतरी
    3. दुर्ग
    4. राजनांदगांव
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) दुर्ग

    दुर्ग 79.06%; धमतरी 78.36% के साथ दूसरे स्थान पर।

  9. 2011 में सबसे अधिक लिंगानुपात वाला ज़िला —
    1. दंतेवाड़ा
    2. बस्तर
    3. महासमुंद
    4. धमतरी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) बस्तर

    बस्तर 1023; दंतेवाड़ा 1020 निकट दूसरा।

  10. 2001-11 में सबसे तेज़ जनसंख्या वृद्धि वाला ज़िला —
    1. रायपुर
    2. बिलासपुर
    3. कबीरधाम
    4. कोरबा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) कबीरधाम

    कबीरधाम 40.71%; रायपुर 34.70% दूसरा।

  1. 2011 में अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत लगभग —
    1. 12.8%
    2. 23.2%
    3. 30.6%
    4. 41.2%
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) 30.6%

    30.62%; अनुसूचित जाति 12.82%।

  2. छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा किस वर्ष मिला?
    1. 2000
    2. 2004
    3. 2007
    4. 2012
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) 2007

    2007 के राजभाषा (संशोधन) अधिनियम से; 28 नवंबर को राजभाषा दिवस।

  3. "न्यायधानी" किस नगर को कहा जाता है?
    1. रायपुर
    2. बिलासपुर
    3. दुर्ग
    4. जगदलपुर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) बिलासपुर

    यहाँ उच्च न्यायालय है।

  4. सरगुजा संभाग का मुख्यालय —
    1. सूरजपुर
    2. बैकुंठपुर
    3. अंबिकापुर
    4. जशपुर नगर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) अंबिकापुर

    अंबिकापुर; यह संभाग 2008 में बना।

  5. छत्तीसगढ़ कितने राज्यों से घिरा है?
    1. 5
    2. 6
    3. 7
    4. 8
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) 7

    उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश।

  6. SRS 2023 के अनुसार किस राज्य की मृत्यु दर देश में सबसे ऊँची है?
    1. ओडिशा
    2. छत्तीसगढ़
    3. केरल
    4. बिहार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ 8.3; भारत 6.4।

  7. SRS 2023 में छत्तीसगढ़ किस संकेतक में देश में सबसे अच्छा है?
    1. जन्म दर
    2. जन्म के समय लिंगानुपात
    3. शिशु मृत्यु दर
    4. कुल प्रजनन दर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) जन्म के समय लिंगानुपात

    974 लड़कियाँ प्रति 1000 लड़के।

  8. जनगणना 2011 में छत्तीसगढ़ के कर्मकारों में सबसे बड़ा वर्ग —
    1. कृषक
    2. खेतिहर मज़दूर
    3. घरेलू उद्योग
    4. अन्य कर्मकार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) खेतिहर मज़दूर

    मज़दूर 41.80%, कृषक 32.87%।

  9. राज्य की कार्य सहभागिता दर (2011) —
    1. 39.69%
    2. 47.68%
    3. 55.59%
    4. 70.28%
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) 47.68%

    पुरुष 55.59%, महिला 39.69%।

  10. जनगणना 2011 में राज्य की नगरीय आबादी का प्रतिशत —
    1. 17.75%
    2. 23.24%
    3. 31.16%
    4. 41.83%
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) 23.24%

    31.16% देश का औसत है; 41.83% नगरीय वृद्धि दर।

इसी विषय के और अध्याय

Free Study Planner