- प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ किस नाम से जाना जाता था?
- उत्तर कोसल
- दक्षिण कोसल
- अवंति
- चेदि
उत्तर देखें
उत्तर: (B) दक्षिण कोसल
अयोध्या वाला भाग उत्तर कोसल था; यह दक्षिणी भाग दक्षिण कोसल।
- समुद्रगुप्त की प्रयाग प्रशस्ति में "महाकांतार" किस क्षेत्र के लिए आया है?
- सरगुजा
- रायपुर मैदान
- बस्तर-सिहावा का वन
- मेकल पर्वत
उत्तर देखें
उत्तर: (C) बस्तर-सिहावा का वन
महाकांतार का राजा व्याघ्रराज था।
- 36 गढ़ों वाले मत के अनुसार शिवनाथ नदी के उत्तर में कौन-से गढ़ थे?
- रायपुर राज्य के 18
- रतनपुर राज्य के 18
- बस्तर के 18
- सभी 36
उत्तर देखें
उत्तर: (B) रतनपुर राज्य के 18
दक्षिण में रायपुर के 18 गढ़ थे।
- छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक शैलचित्र किस ज़िले में मिले हैं?
- बस्तर
- कांकेर
- रायगढ़
- राजनांदगांव
उत्तर देखें
उत्तर: (C) रायगढ़
सिंघनपुर, कबरा पहाड़, करमागढ़, ओंगना — सब रायगढ़ में।
- सिंघनपुर के शैलचित्र सबसे पहले किसने देखे?
- कनिंघम
- एंडरसन
- बेगलर
- एम.जी. दीक्षित
उत्तर देखें
उत्तर: (B) एंडरसन
1910 में एंडरसन; बाद में अमरनाथ दत्त ने अध्ययन किया।
- धनोरा के लगभग 500 महापाषाण स्मारक किस ज़िले में हैं?
- बालोद
- दुर्ग
- धमतरी
- कोंडागांव
उत्तर देखें
उत्तर: (A) बालोद
खुदाई एम.जी. दीक्षित ने 1956–57 में की।
- परंपरा के अनुसार महर्षि वाल्मीकि का आश्रम और लव-कुश की जन्मभूमि कौन-सा स्थल है?
- सिहावा
- खरौद
- तुरतुरिया
- चंदखुरी
उत्तर देखें
उत्तर: (C) तुरतुरिया
तुरतुरिया बलौदाबाजार-भाटापारा ज़िले में है।
- लोक-परंपरा में "आरंग" नाम किस कथा से जुड़ा है?
- मोरध्वज ने पुत्र को आरे से चीरा
- दुर्योधन का लाक्षागृह
- शबरी के बेर
- खर-दूषण वध
उत्तर देखें
उत्तर: (A) मोरध्वज ने पुत्र को आरे से चीरा
आरा + अंग = आरंग। लाक्षागृह की कथा खल्लारी से जुड़ी है।
- राम वन गमन पथ के पहले चरण में कितने स्थल चुने गए?
- 7
- 9
- 11
- 75
उत्तर देखें
उत्तर: (B) 9
हरचौका से रामाराम तक 9 स्थल; पूरा मार्ग लगभग 2260 किमी।
- एशिया की सबसे पुरानी नाट्यशाला मानी जाने वाली गुफा कौन-सी है?
- जोगीमारा
- कुटुमसर
- सीताबेंगरा
- कैलाश गुफा
उत्तर देखें
उत्तर: (C) सीताबेंगरा
दोनों गुफाएँ रामगढ़ पहाड़ी (सरगुजा) पर हैं; जोगीमारा में लेख व चित्र हैं।
- जोगीमारा गुफा का लेख किस लिपि में है?
- खरोष्ठी
- ब्राह्मी
- देवनागरी
- पेटिकाशीर्ष
उत्तर देखें
उत्तर: (B) ब्राह्मी
भाषा मागधी प्राकृत; सुतनुका और देवदीन का उल्लेख।
- सातवाहन राजा कुमार वरदत्तश्री का शिलालेख कहाँ मिला?
- किरारी
- गुंजी
- मल्हार
- आरंग
उत्तर देखें
उत्तर: (B) गुंजी
गुंजी (ऋषभतीर्थ) सक्ती के पास है; किरारी में काष्ठ-स्तंभ लेख मिला।
- दक्षिणापथ अभियान में समुद्रगुप्त ने सबसे पहले किसे हराया?
- व्याघ्रराज
- महेंद्र (कोसल)
- हरिषेण
- भवदत्त
उत्तर देखें
उत्तर: (B) महेंद्र (कोसल)
प्रयाग प्रशस्ति में कोसल के महेंद्र का नाम सबसे पहले है।
- 1972 में गुप्त स्वर्ण मुद्राओं का भंडार कहाँ मिला?
- बानबरद (दुर्ग)
- खैरताल (रायपुर)
- एडेंगा (कोंडागांव)
- तेलीकोट (रायगढ़)
उत्तर देखें
उत्तर: (A) बानबरद (दुर्ग)
खैरताल में कुमारगुप्त की 215 उभारदार मुद्राएँ मिलीं; एडेंगा नल सिक्कों के लिए प्रसिद्ध।
- आरंग ताम्रपत्र में कौन-सा संवत लिखा है?
- शक संवत
- कलचुरि संवत
- गुप्त संवत 182
- विक्रम संवत
उत्तर देखें
उत्तर: (C) गुप्त संवत 182
गुप्त संवत 182 = 501 ई.; यह गुप्त अधीनता का संकेत है।
- परंपरा के अनुसार कालिदास ने "मेघदूत" कहाँ रचा?
- सिरपुर
- रामगढ़ पहाड़ी
- मैनपाट
- सिहावा
उत्तर देखें
उत्तर: (B) रामगढ़ पहाड़ी
रामगढ़ (रामगिरि), सरगुजा — इसी याद में आषाढ़ में रामगढ़ महोत्सव होता है।
- देवभोग क्षेत्र दान करने वाला राजा किस वंश का था?
- नल
- पर्वतद्वारक
- शरभपुरीय
- बाणवंश
उत्तर देखें
उत्तर: (B) पर्वतद्वारक
सोमन्नराज ने माता कौस्तुभेश्वरी के बीमार पड़ने पर दान दिया (तेराशिंघा ताम्रपत्र)।
- एडेंगा (कोंडागांव) से किस राजा की सबसे अधिक मुद्राएँ मिलीं?
- भवदत्त वर्मन
- अर्थपति
- वराहराज
- स्कंदवर्मन
उत्तर देखें
उत्तर: (C) वराहराज
32 में से 29 सिक्के वराहराज के।
- राजिम का राजीवलोचन मंदिर किस राजा ने बनवाया?
- विलासतुंग
- तीवरदेव
- जाजल्लदेव
- नरेंद्र
उत्तर देखें
उत्तर: (A) विलासतुंग
इसका वर्णन विलासतुंग के राजिम शिलालेख में है।
- सोने के सिक्के चलाने वाला एकमात्र शरभपुरीय राजा कौन था?
- शरभराज
- प्रसन्नमात्र
- सुदेवराज
- प्रवरराज
उत्तर देखें
उत्तर: (B) प्रसन्नमात्र
उसके सिक्के कटक से चाँदा तक मिले; उसने प्रसन्नपुर बसाया।
- सिरपुर का लक्ष्मण मंदिर किस सामग्री से बना है?
- बलुआ पत्थर
- संगमरमर
- लाल ईंट
- ग्रेनाइट
उत्तर देखें
उत्तर: (C) लाल ईंट
रानी वासटा का बनवाया यह मंदिर ईंटों के मंदिरों में देश के श्रेष्ठ उदाहरणों में है।
- रानी वासटा किस राजवंश की राजकुमारी थीं?
- गुप्त
- मौखरी (मगध)
- वाकाटक
- कलचुरि
उत्तर देखें
उत्तर: (B) मौखरी (मगध)
वे मौखरी राजा सूर्यवर्मा की पुत्री थीं।
- ह्वेनसांग के अनुसार कोसल में लगभग कितने संघाराम थे?
- 10
- 50
- 100
- 1000
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 100
लगभग 100 संघाराम और 10,000 महायानी भिक्षु।
- किस काल को छत्तीसगढ़ का "स्वर्ण युग" कहा जाता है?
- कलचुरि काल
- पांडुवंशी काल
- नल काल
- मराठा काल
उत्तर देखें
उत्तर: (B) पांडुवंशी काल
विशेषकर महाशिवगुप्त बालार्जुन (595–655) का शासन।
- पाली (कोरबा) का शिव मंदिर किसने बनवाया?
- बाणवंशी विक्रमादित्य
- ईशानदेव
- गोपालदेव
- रत्नदेव
उत्तर देखें
उत्तर: (A) बाणवंशी विक्रमादित्य
870–895 ई.; बाद में जाजल्लदेव प्रथम ने जीर्णोद्धार कराया।
इसी विषय के और अध्याय
- वन व वन्यजीव27 प्रश्न
- छत्तीसगढ़ का मध्यकालीन इतिहास24 प्रश्न
- मराठा-ब्रिटिश काल, 1857 व जनजातीय विद्रोह24 प्रश्न
- स्वतंत्रता आंदोलन व छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण24 प्रश्न
- जनजातीय विकास, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग21 प्रश्न
- छत्तीसगढ़ के कानून और रूढ़िगत विधि23 प्रश्न