- हरियाणा में अनुसूचित जनजातियों की स्थिति क्या है?
- कुल आबादी का 2%
- केवल मेवात में
- कोई अधिसूचित जनजाति नहीं
- केवल मोरनी पहाड़ियों में
उत्तर देखें
उत्तर: (C) कोई अधिसूचित जनजाति नहीं
हरियाणा उन राज्यों में है जहाँ कोई अनुसूचित जनजाति नहीं।
- जनगणना 2011 में हरियाणा की आबादी में अनुसूचित जातियों का हिस्सा लगभग कितना था?
- 12.5%
- 16.6%
- 20.17%
- 31.9%
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 20.17%
51,13,615 व्यक्ति — देश में 5वाँ स्थान।
- हरियाणा की अनुसूचित जाति सूची में कितनी प्रविष्टियाँ हैं?
- 27
- 37
- 47
- 72
उत्तर देखें
उत्तर: (B) 37
72 प्रविष्टियाँ पिछड़ा वर्ग खंड "क" में हैं।
- 2011 में सबसे अधिक अनुसूचित जाति आबादी किस ज़िले में थी?
- सिरसा
- हिसार
- करनाल
- भिवानी
उत्तर देखें
उत्तर: (B) हिसार
हिसार 4,08,785; फिर सिरसा, भिवानी, करनाल।
- सबसे कम अनुसूचित जाति आबादी वाला ज़िला (2011)?
- पंचकूला
- झज्जर
- मेवात (नूंह)
- महेंद्रगढ़
उत्तर देखें
उत्तर: (C) मेवात (नूंह)
मेवात में केवल 75,251।
- SC आरक्षण के उप-वर्गीकरण में "DSC" का अर्थ है —
- डिस्ट्रिक्ट शेड्यूल्ड कास्ट
- डिप्राइव्ड (वंचित) शेड्यूल्ड कास्ट्स
- डायरेक्ट सर्विस कोटा
- डेवलप्ड शेड्यूल्ड कास्ट्स
उत्तर देखें
उत्तर: (B) डिप्राइव्ड (वंचित) शेड्यूल्ड कास्ट्स
DSC में 36 जातियाँ; 20% SC कोटे का आधा इनके लिए (अक्टूबर 2024)।
- पिछड़ा वर्ग खंड "ख" में इनमें से कौन नहीं है?
- अहीर/यादव
- मेव
- कंबोज
- सैनी
उत्तर देखें
उत्तर: (C) कंबोज
कंबोज खंड "क" में हैं।
- जनगणना 2011 के अनुसार हरियाणा में दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक समूह कौन है?
- सिख
- मुस्लिम
- जैन
- ईसाई
उत्तर देखें
उत्तर: (B) मुस्लिम
मुस्लिम 7.03%, सिख 4.91%।
- हरियाणा का एकमात्र मुस्लिम-बहुल ज़िला कौन-सा है?
- पलवल
- नूंह
- फरीदाबाद
- सिरसा
उत्तर देखें
उत्तर: (B) नूंह
नूंह का पुराना नाम मेवात — मेव समुदाय का क्षेत्र।
- अग्रवाल समाज किस स्थान को अपना उद्गम मानता है?
- हाँसी
- अग्रोहा
- थानेसर
- नारनौल
उत्तर देखें
उत्तर: (B) अग्रोहा
अग्रोहा (हिसार) — महाराजा अग्रसेन की राजधानी; वहाँ अग्रसेन जयंती मेला लगता है।
- "अहीरवाल" क्षेत्र में कौन-से ज़िले आते हैं?
- सिरसा, फतेहाबाद
- रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम
- अंबाला, पंचकूला
- जींद, कैथल
उत्तर देखें
उत्तर: (B) रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम
यहाँ अहीरवाटी बोली बोली जाती है।
- "महम चौबीसी" क्या है?
- एक लोकनृत्य
- 24 गाँवों की खाप
- एक मेला
- एक बावड़ी
उत्तर देखें
उत्तर: (B) 24 गाँवों की खाप
रोहतक की प्रसिद्ध खाप; चालीसा = 40 गाँव।
- "हुक्का-पानी बंद" होने का अर्थ है —
- उत्सव
- सामाजिक बहिष्कार
- नशामुक्ति
- जल-संकट
उत्तर देखें
उत्तर: (B) सामाजिक बहिष्कार
बिरादरी उस परिवार से लेन-देन बंद कर देती है।
- खाप के दख़ल को बालिगों के विवाह में अवैध बताने वाला सुप्रीम कोर्ट का मामला?
- इंदिरा साहनी
- शक्ति वाहिनी (2018)
- केशवानंद भारती
- विशाखा
उत्तर देखें
उत्तर: (B) शक्ति वाहिनी (2018)
बालिग अपनी मर्ज़ी से विवाह कर सकते हैं।
- बेटे के जन्म पर माता-पिता द्वारा बेटी को भेजी जाने वाली ओढ़नी, जिसे पहनकर कुआँ पूजन होता है?
- सोपली
- पीलिया
- दिमच
- चूंदड़ी
उत्तर देखें
उत्तर: (B) पीलिया
पीलिया — लाल किनारी, बीच में बड़ी छपाई।
- हरियाणवी विवाह में "भात" कौन लाता है?
- चाचा
- मामा
- फूफा
- दादा
उत्तर देखें
उत्तर: (B) मामा
मामा का भात भरना विवाह की बड़ी रस्म है।
- "पगड़ी रस्म" किस अवसर से जुड़ी है?
- जन्म
- सगाई
- मृत्यु के बाद उत्तराधिकार
- गृह-प्रवेश
उत्तर देखें
उत्तर: (C) मृत्यु के बाद उत्तराधिकार
नए मुखिया के सिर पगड़ी बाँधी जाती है।
- "पैर का खुजलाना" किसका संकेत माना जाता है?
- यात्रा
- दुर्घटना
- बीमारी
- विवाह
उत्तर देखें
उत्तर: (A) यात्रा
जूती पर जूती चढ़ना भी यात्रा का संकेत।
- इनमें से कौन-सा शकुन (शुभ संकेत) है?
- हिरण दर्शन
- कौवे का बोलना
- भरा घड़ा देखना
- उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
उत्तर: (D) उपरोक्त सभी
तीनों शुभ; खाली घड़ा अशुभ।
- इनमें से कौन अपशकुन माना जाता है?
- दूब का दर्शन
- कुत्तों का रोना
- गौ दर्शन
- हस्त दर्शन
उत्तर देखें
उत्तर: (B) कुत्तों का रोना
काली बिल्ली का रास्ता काटना, छींकना भी अपशकुन।
- हरियाणवी मान्यता के अनुसार किस दिशा की ओर मुँह करके काम नहीं करना चाहिए?
- पूर्व
- उत्तर
- दक्षिण
- पश्चिम
उत्तर देखें
उत्तर: (C) दक्षिण
दक्षिण की ओर सिर करके सोना भी अच्छा नहीं माना जाता।
- नया काम शुरू करने के लिए शुभ माना जाने वाला दिन?
- सोमवार
- रविवार
- बुधवार
- शुक्रवार
उत्तर देखें
उत्तर: (C) बुधवार
पर बुधवार को यात्रा शुरू करना अशुभ माना जाता है।
- हरियाणवी कहावत "तावला सो बावला" का भाव है —
- बेकार काम करना
- जल्दबाज़ का विवेक खो जाता है
- बुराई तेज़ फैलती है
- स्वार्थी को परवाह नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (B) जल्दबाज़ का विवेक खो जाता है
"नेकी नौ कोस, बदी सौ कोस" — बुराई तेज़ फैलती है।
- "दूध की रखवाली बिल्ली" का अर्थ है —
- कंजूसी
- धोखेबाज़ को भरोसे का काम देना
- ज़िद
- भाईचारा
उत्तर देखें
उत्तर: (B) धोखेबाज़ को भरोसे का काम देना
बिल्ली को दूध की चौकीदारी — नुक़सान तय।
- हरियाणवी मुहावरा "गंगाजल ठाणा" का अर्थ —
- तीर्थ जाना
- शपथ लेना
- स्नान करना
- दान देना
उत्तर देखें
उत्तर: (B) शपथ लेना
"चिलम भरणा" = चापलूसी करना।
- "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान कहाँ से शुरू हुआ?
- रोहतक
- पानीपत
- कुरुक्षेत्र
- हिसार
उत्तर देखें
उत्तर: (B) पानीपत
22 जनवरी 2015 को; 2011 में राज्य का लिंगानुपात 879 था।
इसी विषय के और अध्याय
- हरियाणा का संगीत और वाद्य यंत्र25 प्रश्न
- हरियाणा के मेले और महोत्सव34 प्रश्न
- हरियाणा का साहित्य (1): संस्कृत, जैन, संत, सूफ़ी और भक्ति27 प्रश्न
- हरियाणा के संग्रहालय और पर्यटन20 प्रश्न
- हरियाणा का स्थापत्य, क़िले और स्मारक21 प्रश्न
- हरियाणा के त्योहार और व्रत28 प्रश्न