1. Home
  2. GK Questions in Hindi
  3. हिमाचल प्रदेश GK
  4. 1857, जन-आंदोलन और प्रजामंडल

1857, जन-आंदोलन और प्रजामंडल — GK Questions in Hindi (प्रश्न उत्तर)

24 प्रश्न
  1. बुशहर का डूम आंदोलन किस वर्ष हुआ?
    1. 1880
    2. 1889
    3. 1879
    4. 1859
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) 1859

    केंद्र रोहड़ू।

  2. रोहड़ू किस आंदोलन का केंद्र था?
    1. डूम आंदोलन
    2. 1857 क्रांति
    3. सुकेत आंदोलन
    4. झुग्गा आंदोलन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) डूम आंदोलन

    नक़द लगान के विरोध में।

  3. सुकेत का दूसरा आंदोलन किसके नेतृत्व में हुआ?
    1. वज़ीर नरोत्तम
    2. रतन सिंह
    3. अमर चंद
    4. पद्मदेव
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) रतन सिंह

    1924 में।

  4. सुकेत सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया? (HP क्लर्क 2010)
    1. करम चंद ठाकुर
    2. पं. पद्मदेव
    3. हरि दास
    4. इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) पं. पद्मदेव

    18 फ़रवरी 1948, लगभग 1,000 सत्याग्रही।

  5. नालागढ़ में सुधार करने वाला राजा?
    1. ग़ुलाम क़ादिर ख़ाँ
    2. ईश्वर सिंह
    3. गुलाब राम नड्डा
    4. नरोत्तम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) ईश्वर सिंह

    पर पुराने वज़ीर को फिर रखने से संकट बढ़ा।

  6. झुग्गा आंदोलन किस रियासत में हुआ?
    1. चंबा
    2. बिलासपुर
    3. सोलन
    4. मंडी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) बिलासपुर

    1883, राजा अमर चंद के ख़िलाफ़।

  7. 1895 का चंबा किसान आंदोलन किसके ख़िलाफ़ था?
    1. राजा शाम सिंह
    2. वज़ीर गोविंद राम
    3. नरोत्तम
    4. राजा शाम सिंह और वज़ीर गोविंद राम दोनों
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) राजा शाम सिंह और वज़ीर गोविंद राम दोनों

    कारण — लगान, बेगार, 6 महीने की बंधुआ मज़दूरी।

  8. चंबा सेवक संघ कब बना?
    1. 1896
    2. 1897
    3. 1932
    4. 1936
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) 1936

    1932 में प्रजा सुरक्षा लीग बनी थी।

  9. डोडरा-क्वार विद्रोह किसके नेतृत्व में हुआ? (HP PTI 2013)
    1. राम बहादुर सिंह
    2. शोभा राम
    3. राणा हरदेव सिंह
    4. इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) राम बहादुर सिंह

    1906, वज़ीर ने ख़ुद को शासक घोषित करना चाहा।

  10. मंडी षड्यंत्र किसके प्रभाव में हुआ?
    1. ग़दर पार्टी
    2. किसान आंदोलन
    3. धामी गोलीकांड
    4. जन-आंदोलन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) ग़दर पार्टी

    1914–15; लाला हरदयाल की पार्टी।

  1. “स्वामी कृष्णानंद” नाम किस ग़दर नेता ने अपनाया?
    1. हरदेव
    2. भाई हिरदा राम
    3. मियाँ जवाहर सिंह
    4. जवाहर नेरयाल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) हरदेव

    बाद में कांग्रेस में शामिल होकर सिंध गए।

  2. 15 अगस्त 1947 को ठियोग की स्वतंत्र सरकार के पहले प्रधानमंत्री? (HP TWO 2009)
    1. सूरत राम प्रकाश
    2. पं. पद्मदेव
    3. नंद लाल वर्मा
    4. पं. हरि राम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) सूरत राम प्रकाश

    प्रजामंडल ने ठियोग पर क़ब्ज़ा किया था।

  3. भूमि बंदोबस्त आंदोलन किस वर्ष हुआ?
    1. 1920
    2. 1930
    3. 1940
    4. 1942
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) 1930

    बिलासपुर; डांडरा आंदोलन।

  4. “सनातन धर्म सभा” किससे जुड़ी है? (HP PGT 2015)
    1. पझौता किसान सभा
    2. डांडरा आंदोलन
    3. डूम आंदोलन
    4. सुकेत आंदोलन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) डांडरा आंदोलन

    धार्मिक संगठन की आड़ में राजनीति।

  5. 1939 में बेगार ख़त्म करने की माँग किस रियासती प्रजामंडल ने की? (HAS प्री 2006)
    1. बिलासपुर
    2. कांगड़ा
    3. धामी
    4. सिरमौर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) धामी

    सात माँगों में बेगार-अंत और 50% लगान-कटौती।

  6. प्रेम प्रचारिणी सभा का नाम धामी प्रजामंडल किसने रखा?
    1. सीता राम
    2. भागमल सौठा
    3. राणा दिलीप सिंह
    4. राम सिंह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) भागमल सौठा

    13 जुलाई 1939, कसुम्पटी।

  7. हिमाचल में सत्याग्रहियों पर पहला गोलीकांड कहाँ हुआ?
    1. धामी
    2. ठियोग
    3. बाघल
    4. इनमें से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) धामी

    16 जुलाई 1939।

  8. धामी गोलीकांड की कांग्रेस जाँच समिति के अध्यक्ष?
    1. लाला दुनी चंद
    2. मदन सिंह
    3. वाई.एस. परमार
    4. मियाँ चूँचू
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) लाला दुनी चंद

    दुर्गा दास और उमा दत्त शहीद हुए।

  9. पझौता किसान सभा के अध्यक्ष?
    1. लक्ष्मी सिंह
    2. वैद्य सूरत सिंह
    3. मदन सिंह
    4. पद्मा राम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) लक्ष्मी सिंह

    सूरत सिंह सचिव थे।

  10. पंजाब और पहाड़ी रियासतों के प्रजामंडल का पहला सम्मेलन कहाँ हुआ?
    1. चंबा
    2. लुधियाना
    3. सिरमौर
    4. कांगड़ा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) लुधियाना

    अक्टूबर 1939।

  1. हिमालयन हिल स्टेट्स रीजनल काउंसिल कब बनी?
    1. 1940
    2. 1942
    3. 1945
    4. 1946
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) 1946

    मुख्यालय शिमला।

  2. 1927 में कांग्रेस का सम्मेलन कहाँ हुआ?
    1. सुजानपुर
    2. कुनिहार
    3. रामपुर-बुशहर
    4. सुकेत
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) सुजानपुर

    टाल में; कई नेता गिरफ़्तार।

  3. राजकुमारी अमृत कौर ने भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व कहाँ से किया?
    1. सिरमौर
    2. कांगड़ा
    3. शिमला
    4. बिलासपुर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) शिमला

    शिमला, कांगड़ा, कुल्लू मुख्य केंद्र।

  4. 25 जून 1945 के शिमला सम्मेलन का दूसरा नाम?
    1. हिमाचल सम्मेलन
    2. वेवेल सम्मेलन
    3. ब्रिटिश भारत सम्मेलन
    4. गांधी सम्मेलन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) वेवेल सम्मेलन

    वेवेल योजना 14 जून 1945 को घोषित।

इसी विषय के और अध्याय

Free Study Planner