- इनमें से कौन-सी नदी दक्षिणी अपवाह तंत्र की है?
- उत्तरी कोयल
- दामोदर
- शंख
- अजय
उत्तर देखें
उत्तर: (C) शंख
सुवर्णरेखा, शंख, दक्षिणी कोयल दक्षिणी तंत्र की हैं।
- गर्मी में भी किन दो नदियों में पानी रहता है?
- कोयल और शंख
- दामोदर और सुवर्णरेखा
- अजय और मोर
- बराकर और कोनार
उत्तर देखें
उत्तर: (B) दामोदर और सुवर्णरेखा
बाक़ी अधिकतर नदियाँ मौसमी हैं।
- दामोदर नदी कहाँ जाकर मिलती है?
- गंगा, पटना
- हुगली
- बंगाल की खाड़ी, सीधे
- सोन
उत्तर देखें
उत्तर: (B) हुगली
हावड़ा ज़िले में हुगली से।
- दामोदर को प्राचीन साहित्य में क्या कहा गया?
- हिरण्यवाह
- देवनद
- सुमागधी
- कीकट
उत्तर देखें
उत्तर: (B) देवनद
हिरण्यवाह सोन का नाम है।
- मैथन बाँध किस नदी पर है?
- दामोदर
- कोनार
- बराकर
- अजय
उत्तर देखें
उत्तर: (C) बराकर
तिलैया भी बराकर पर है।
- सुवर्णरेखा नदी का उद्गम कहाँ है?
- नेतरहाट
- नगड़ी, राँची
- त्रिकूट
- पारसनाथ
उत्तर देखें
उत्तर: (B) नगड़ी, राँची
दक्षिणी कोयल भी नगड़ी के पास से निकलती है।
- खरकई नदी सुवर्णरेखा से कहाँ मिलती है?
- मुरी
- घाटशिला
- सोनारी (दोमुहानी)
- चांडिल
उत्तर देखें
उत्तर: (C) सोनारी (दोमुहानी)
जमशेदपुर में।
- उत्तरी कोयल किस नदी में मिलती है?
- गंगा
- दामोदर
- सोन
- पुनपुन
उत्तर देखें
उत्तर: (C) सोन
हैदरनगर के पास।
- ओडिशा में शंख और दक्षिणी कोयल मिलकर कौन-सी नदी बनाती हैं?
- महानदी
- वैतरणी
- ब्राह्मणी
- सुवर्णरेखा
उत्तर देखें
उत्तर: (C) ब्राह्मणी
वेदव्यास (राउरकेला) के पास।
- झारखंड में गंगा किस ज़िले से बहती है?
- गोड्डा
- पाकुड़
- साहिबगंज
- दुमका
उत्तर देखें
उत्तर: (C) साहिबगंज
लगभग 80 किमी।
- मयूराक्षी नदी का उद्गम कहाँ है?
- दुधवा पहाड़ी
- त्रिकूट पहाड़ी
- बाँस पहाड़ी
- राजमहल
उत्तर देखें
उत्तर: (B) त्रिकूट पहाड़ी
दुधवा से ब्राह्मणी, बाँस पहाड़ी से बांसलोई निकलती है।
- मसानजोर बाँध को और किस नाम से जानते हैं?
- कनाडा बाँध
- रूस बाँध
- अमेरिका बाँध
- जापान बाँध
उत्तर देखें
उत्तर: (A) कनाडा बाँध
कनाडा की सहायता से बना।
- रामायण में "सुमागधी" किस नदी को कहा गया?
- फल्गु
- सकरी
- पुनपुन
- चानन
उत्तर देखें
उत्तर: (B) सकरी
यह मार्ग बदलने के लिए प्रसिद्ध है।
- "अंतःसलिला" किस नदी का नाम है?
- फल्गु
- सोन
- अजय
- मोहाने
उत्तर देखें
उत्तर: (A) फल्गु
इसे निरंजना और लीलाजन भी कहते हैं।
- चाईबासा किस नदी के तट पर है?
- रोरो
- खरकई
- कोइना
- संजय
उत्तर देखें
उत्तर: (A) रोरो
रोरो 58 किमी लंबी है।
- झारखंड का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन-सा है?
- हुंडरू
- दशम
- लोध
- जोन्हा
उत्तर देखें
उत्तर: (C) लोध
143 मी, बूढ़ा नदी पर।
- दशम प्रपात किस नदी पर है?
- सुवर्णरेखा
- काँची
- राढू
- कारो
उत्तर देखें
उत्तर: (B) काँची
गिरकर दस धाराओं में बँटता है।
- जोन्हा प्रपात का दूसरा नाम क्या है?
- गौतमधारा
- सीताधारा
- पंचघाघ
- लोध
उत्तर देखें
उत्तर: (A) गौतमधारा
राढू नदी पर।
- सदनी घाघ प्रपात किस ज़िले में है?
- लातेहार
- गुमला
- सिमडेगा
- खूँटी
उत्तर देखें
उत्तर: (B) गुमला
शंख नदी पर, 60 मी।
- उधवा झील पक्षी अभयारण्य रामसर स्थल कब बना?
- 2019
- 2022
- 2025
- 2023
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 2025
2 फ़रवरी 2025 — राज्य का पहला।
- दामोदर घाटी परियोजना किसके नमूने पर बनी?
- ह्वांगहो
- टेनेसी घाटी (अमेरिका)
- डेन्यूब
- नील
उत्तर देखें
उत्तर: (B) टेनेसी घाटी (अमेरिका)
1948 में।
- DVC का कौन-सा बाँध दामोदर नदी पर है?
- तिलैया
- मैथन
- कोनार
- पंचेत
उत्तर देखें
उत्तर: (D) पंचेत
तेनुघाट भी दामोदर पर है, पर वह DVC का नहीं।
- चांडिल बाँध किस परियोजना का भाग है?
- DVC
- सुवर्णरेखा बहुद्देशीय
- उत्तरी कोयल
- मयूराक्षी
उत्तर देखें
उत्तर: (B) सुवर्णरेखा बहुद्देशीय
गालूडीह बराज, ईचा बाँध, खरकई बराज भी।
- अजय बराज किस गाँव के पास है?
- सिकटिया
- पेटारखसा
- कुटकू
- बनासो
उत्तर देखें
उत्तर: (A) सिकटिया
सारठ प्रखंड, देवघर; 110 किमी नहर।