1. Home
  2. GK Questions in Hindi
  3. झारखंड GK
  4. झारखंड: कंपनी राज और आरंभिक विद्रोह (1765–1838)

झारखंड: कंपनी राज और आरंभिक विद्रोह (1765–1838) — GK Questions in Hindi (प्रश्न उत्तर)

25 प्रश्न
  1. ईस्ट इंडिया कंपनी ने झारखंड में पहली बार किस क्षेत्र से प्रवेश किया?
    1. पलामू
    2. सिंहभूम
    3. संथाल परगना
    4. रामगढ़
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) सिंहभूम

    1767 में फ़र्ग्युसन ढालभूम (घाटशिला) पहुँचा।

  2. इलाहाबाद की संधि (1765) से कंपनी को बिहार-बंगाल-ओडिशा की दीवानी कितने वार्षिक पर मिली?
    1. 12 लाख
    2. 20 लाख
    3. 26 लाख
    4. 36 लाख
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) 26 लाख

    बादशाह शाह आलम द्वितीय ने दी।

  3. अंग्रेज़ों से दस वर्ष लड़कर 1777 में राजा मान्य हुए ढालभूम के शासक कौन?
    1. नीमू ढाल
    2. जगन्नाथ ढाल
    3. चंद्रशेखर
    4. घनश्याम सिंह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) जगन्नाथ ढाल

    पहले कर 5,500 रुपये तय हुआ था।

  4. 1771 में पलामू पर अंग्रेज़ी आक्रमण का नेतृत्व किसने किया?
    1. फ़र्ग्युसन
    2. जैकब कैमक
    3. रफ़सेज
    4. विल्किंसन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) जैकब कैमक

    21 मार्च 1771 को चेरो ने आत्मसमर्पण किया।

  5. किस नागवंशी राजा ने 1771 में सतबरवा में कैमक से मिलकर कंपनी की अधीनता मानी?
    1. दर्पनाथ शाह
    2. गोविंदनाथ शाह
    3. मणिनाथ शाह
    4. यदुनाथ शाह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) दर्पनाथ शाह

    12,000 रुपये वार्षिक कर तय हुआ।

  6. 1772 में अंग्रेज़ों ने रामगढ़ के किस राजा को हटाया?
    1. विष्णु सिंह
    2. तेज सिंह
    3. मुकुंद सिंह
    4. दलेल सिंह
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) मुकुंद सिंह

    उनकी जगह तेज सिंह राजा बने।

  7. 1773 में बने रामगढ़ पहाड़ी ज़िले में कौन-सा क्षेत्र नहीं था?
    1. छोटानागपुर ख़ास
    2. पलामू
    3. रामगढ़
    4. संथाल परगना
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) संथाल परगना

    संथाल परगना ज़िला 1855 में बना।

  8. "अपना गाँव, अपना राज; दूर भगाओ विदेशी राज" किस विद्रोह का नारा था?
    1. चुआड़
    2. तमाड़
    3. कोल
    4. चेरो
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) चुआड़

    1769, नेता रघुनाथ महतो।

  9. तिलका माँझी ने किस अंग्रेज़ अधिकारी को तीर से मारा?
    1. कैमक
    2. क्लीवलैंड
    3. फ़र्ग्युसन
    4. विल्किंसन
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) क्लीवलैंड

    क्लीवलैंड ने 40 पहाड़ी सरदारों को कर-मुक्त कर फूट डाली थी।

  10. तिलका माँझी को फाँसी कहाँ दी गई?
    1. राँची
    2. दुमका
    3. भागलपुर
    4. राजमहल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) भागलपुर

    1785 में; पहला शहीद माना जाता है।

  1. रानी सर्वेश्वरी किस स्थान की थीं?
    1. महेशपुर
    2. पंचेत
    3. रामगढ़
    4. खरसावाँ
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) महेशपुर

    भागलपुर जेल में 6 मई 1807 को मृत्यु।

  2. 1797 में बुंडू क्षेत्र के मुंडा विद्रोह का नेता कौन था?
    1. दुखन मानकी
    2. बिसु मानकी
    3. बिंदराय मानकी
    4. रुदु मुंडा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) बिसु मानकी

    दुखन मानकी 1807 के तमाड़ असंतोष के नेता थे।

  3. पलामू में 1800–02 के चेरो विद्रोह का नेता कौन था?
    1. चूड़ामन राय
    2. भूषण सिंह
    3. गोपाल राय
    4. नीलांबर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) भूषण सिंह

    1802 में फाँसी; राजा चूड़ामन राय अंग्रेज़ों का समर्थक था।

  4. 1820–21 के हो विद्रोह में किस गाँव को अंग्रेज़ों ने जला दिया?
    1. गुटियालोर
    2. तड़ाघाटू
    3. सिलागाई
    4. बंदगाँव
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) गुटियालोर

    मेजर रफ़सेज के आदेश पर।

  5. कोल विद्रोह किस तिथि को भड़का?
    1. 11 दिसंबर 1831
    2. 30 जून 1855
    3. 14 फ़रवरी 1832
    4. 19 नवंबर 1837
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) 11 दिसंबर 1831

    सोनपुर परगना से शुरुआत।

  6. बुधु भगत का जन्म किस गाँव में हुआ?
    1. उलिहातू
    2. सिलागाई
    3. भोगनाडीह
    4. मुरगू
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) सिलागाई

    चान्हो प्रखंड, राँची; उराँव परिवार।

  7. कोल विद्रोह को दबाने वाली अंग्रेज़ सेना का नेता कौन था?
    1. कैप्टन विल्किंसन
    2. कैप्टन कैमक
    3. कर्नल जोन्स
    4. मेजर एडम्स
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) कैप्टन विल्किंसन

    बाद में वही पहला एजेंट बना।

  8. कोल विद्रोह के बाद कौन-सा क़ानून बना?
    1. रेगुलेशन I, 1793
    2. रेगुलेशन XIII, 1833
    3. एक्ट XX, 1854
    4. एक्ट XXXVII, 1855
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) रेगुलेशन XIII, 1833

    इससे दक्षिण-पश्चिम सीमांत एजेंसी बनी।

  9. भूमिज विद्रोह के नेता गंगा नारायण सिंह किस राजघराने से थे?
    1. बड़ाभूम
    2. पंचेत
    3. पोरहाट
    4. ढालभूम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) बड़ाभूम

    राजा बेलक नारायण के पोते।

  10. गंगा नारायण सिंह का सिर काटकर विल्किंसन को किसने भेजा?
    1. माधव सिंह
    2. खरसावाँ के ठाकुर
    3. सरायकेला के राजा
    4. पोरहाट के राजा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) खरसावाँ के ठाकुर

    1833 में; विद्रोह दबा।

  1. मानभूम ज़िले का मुख्यालय 1838 में कहाँ गया?
    1. धनबाद
    2. पुरुलिया
    3. मानबाज़ार
    4. झालदा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) पुरुलिया

    पहले मानबाज़ार था।

  2. पोटो हो किस घाटी के थे?
    1. सेरेंगसिया
    2. चुटुपालू
    3. दामोदर
    4. कोयल
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) सेरेंगसिया

    टोंटो प्रखंड का राजाबासा पीड़।

  3. पोटो हो को कहाँ फाँसी दी गई?
    1. चाईबासा
    2. जगन्नाथपुर
    3. सेरेंगसिया
    4. राँची
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) जगन्नाथपुर

    1 जनवरी 1838; अगले दिन सेरेंगसिया में बोड़ो-पांडुआ हो।

  4. 1854 के एक्ट XX से क्या बना?
    1. रामगढ़ ज़िला
    2. छोटानागपुर प्रमंडल
    3. जंगलमहल
    4. कोल्हान एस्टेट
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) छोटानागपुर प्रमंडल

    एजेंट अब आयुक्त कहलाया।

  5. सरायकेला-खरसावाँ 1948 में ओडिशा से किस राज्य में मिलाए गए?
    1. पश्चिम बंगाल
    2. बिहार
    3. मध्य प्रदेश
    4. असम
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) बिहार

    18 मई 1948; बीच में 1 जनवरी 1948 का खरसावाँ गोलीकांड।

इसी विषय के और अध्याय

Free Study Planner