- जनगणना 2011 के अनुसार अनुसूचित जनजाति की संख्या में मध्य प्रदेश का देश में स्थान है —
- पहला
- दूसरा
- तीसरा
- चौथा
उत्तर देखें
उत्तर: (A) पहला
1.53 करोड़ आदिवासी — देश की कुल ST आबादी का 14.7%।
- राज्य की कुल आबादी में जनजातियों का हिस्सा (2011) लगभग है —
- 15.6%
- 21.1%
- 26.4%
- 14.7%
उत्तर देखें
उत्तर: (B) 21.1%
21.1%; 15.6% अनुसूचित जातियों का हिस्सा है और 14.7% देश की ST में राज्य का हिस्सा।
- निम्न में से कौन राज्य की विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) नहीं है?
- बैगा
- सहरिया
- कोल
- भारिया
उत्तर देखें
उत्तर: (C) कोल
तीन PVTG — बैगा, भारिया, सहरिया। कोल बघेलखंड की बड़ी जनजाति है, PVTG नहीं।
- सर्वाधिक जनजाति प्रतिशत वाला ज़िला है —
- झाबुआ
- धार
- अलीराजपुर
- मंडला
उत्तर देखें
उत्तर: (C) अलीराजपुर
अलीराजपुर 89%। संख्या में सबसे आगे धार है।
- जनजाति आबादी की संख्या में राज्य का सबसे बड़ा ज़िला है —
- बड़वानी
- धार
- झाबुआ
- छिंदवाड़ा
उत्तर देखें
उत्तर: (B) धार
धार 12,22,814; फिर बड़वानी, झाबुआ, छिंदवाड़ा, खरगोन।
- सबसे अधिक ST लिंगानुपात वाला ज़िला है —
- मंडला
- डिंडोरी
- बालाघाट
- अनूपपुर
उत्तर देखें
उत्तर: (C) बालाघाट
बालाघाट (1048) — ST साक्षरता में भी पहला।
- भील जनजाति की बस्ती कहलाती है —
- फलिया
- ढाना
- सहराना
- टांडा
उत्तर देखें
उत्तर: (A) फलिया
ढाना — भारिया; सहराना — सहरिया; टांडा — बंजारा।
- भीलों के घर को क्या कहते हैं?
- कू
- हू
- सू
- मुढ़बट
उत्तर देखें
उत्तर: (A) कू
भील घर — कू। मुढ़बट गोंड रसोई है।
- इस्लाम धर्म अपनाने वाले भील कहलाते हैं —
- पटेलिया
- तड़वी भील
- बारेला
- भिलाला
उत्तर देखें
उत्तर: (B) तड़वी भील
तड़वी भील; बाक़ी तीन भीलों की उपशाखाएँ हैं।
- गोंड जनजाति में "दूध लौटावा" किससे जुड़ा है?
- जन्म
- विवाह
- मृत्यु
- फ़सल
उत्तर देखें
उत्तर: (B) विवाह
ममेरे-फुफेरे भाई-बहन का विवाह; पठौनी भी गोंड विवाह का रूप है।
- गोंडों के गाँव के पुजारी को कहते हैं —
- ओझा
- सोखा
- देवारी
- भुमका
उत्तर देखें
उत्तर: (C) देवारी
देवारी पशु-बलि कराता है। सोखा — कोल; भुमका — कोरकू/भारिया।
- निम्न में से कौन गोंडों का देवता नहीं है?
- ठाकुर देव
- दूल्हा देव
- वाघदेव
- सूरज देव
उत्तर देखें
उत्तर: (C) वाघदेव
वाघदेव (बाघ-देवता) कुछ भीलों का देवता है।
- कोरकू भाषा किस भाषा परिवार की है?
- द्रविड़
- ऑस्ट्रो-एशियाई
- भारोपीय
- तिब्बती-बर्मी
उत्तर देखें
उत्तर: (B) ऑस्ट्रो-एशियाई
कोरकू मुंडा (ऑस्ट्रो-एशियाई) भाषा है; गोंडी द्रविड़, भीली भारोपीय।
- कोरकू जनजाति मुख्यतः बैतूल, छिंदवाड़ा और ___ में है।
- शिवपुरी
- गुना
- पूर्वी निमाड़ (खंडवा)
- भिंड
उत्तर देखें
उत्तर: (C) पूर्वी निमाड़ (खंडवा)
पूर्वी निमाड़ — खंडवा-बुरहानपुर; ताप्ती के दोनों ओर सतपुड़ा।
- बैगा हल क्यों नहीं चलाते?
- ज़मीन पथरीली है
- हल को धरती माँ को चोट मानते हैं
- बैल नहीं मिलते
- सरकार ने रोका है
उत्तर देखें
उत्तर: (B) हल को धरती माँ को चोट मानते हैं
इसीलिए वे बेवर (काटो-जलाओ) खेती करते हैं।
- बैगाओं की सबसे अधिक संख्या किन ज़िलों में है?
- मंडला-बालाघाट
- उज्जैन-जबलपुर
- रीवा-सीधी
- झाबुआ-धार
उत्तर देखें
उत्तर: (A) मंडला-बालाघाट
डिंडोरी का बैगा चक भी इसी पट्टी में।
- भारिया जनजाति की पातालकोट घाटी किस ज़िले में है?
- बस्तर
- झाबुआ
- छिंदवाड़ा
- रायगढ़
उत्तर देखें
उत्तर: (C) छिंदवाड़ा
पातालकोट छिंदवाड़ा की गहरी, लगभग बंद घाटी है।
- सहरिया जनजाति मुख्य रूप से कहाँ मिलती है?
- मंडला-शहडोल
- बुंदेलखंड
- मुरैना-श्योपुर-शिवपुरी
- रीवा-सीधी
उत्तर देखें
उत्तर: (C) मुरैना-श्योपुर-शिवपुरी
उत्तर के चंबल-ग्वालियर क्षेत्र में; बस्ती सहराना।
- मूल रूप से द्रविड़ जनजाति कौन-सी है?
- भील
- सहरिया
- भारिया
- कोरकू
उत्तर देखें
उत्तर: (C) भारिया
भारिया द्रविड़; भील प्रोटो-ऑस्ट्रेलॉयड; सहरिया और कोरकू कोलारियन।
- कोल जनजाति की पंचायत कहलाती है —
- गोहिया
- पड़हा
- गोटिया
- मुकद्दम
उत्तर देखें
उत्तर: (A) गोहिया
पड़हा — उरांव; गोटिया — बिंझवार; मुकद्दम — बैगा पंचायत का पंच।
- लोहा गलाने वाली और "लोहासुर" को पूजने वाली जनजाति है —
- पनिका
- अगरिया
- पारधी
- सौर
उत्तर देखें
उत्तर: (B) अगरिया
अगरिया गोंडों की उपशाखा है।
- कबीरपंथी और शाकाहारी जनजाति है —
- कोल
- उरांव
- पनिका
- बिंझवार
उत्तर देखें
उत्तर: (C) पनिका
पनिका निर्गुण भक्ति मानते हैं; उपशाखा सकत पनिका।
- माना जाता है कि कंघी का प्रयोग सबसे पहले किस समुदाय ने किया?
- भील
- बंजारा
- गोंड
- कोरकू
उत्तर देखें
उत्तर: (B) बंजारा
बंजारों का घर टांडा; गोदना और कढ़ाई के विशेषज्ञ।
- सुमेलित कीजिए: गोसाईं – बैगा – भारिया – सहरिया (क्षेत्र: रायसेन, मंडला, छिंदवाड़ा, ग्वालियर)। सही क्रम है —
- रायसेन, मंडला, छिंदवाड़ा, ग्वालियर
- मंडला, रायसेन, ग्वालियर, छिंदवाड़ा
- ग्वालियर, छिंदवाड़ा, मंडला, रायसेन
- छिंदवाड़ा, ग्वालियर, रायसेन, मंडला
उत्तर देखें
उत्तर: (A) रायसेन, मंडला, छिंदवाड़ा, ग्वालियर
गोसाईं पारधियों की शाखा है (रायसेन-सीहोर)।
- घोटुल युवा-गृह किस जनजाति से जुड़ा है?
- उरांव
- मुरिया (गोंड)
- भारिया
- मुंडा
उत्तर देखें
उत्तर: (B) मुरिया (गोंड)
उरांव — धुमकुड़िया; भारिया — रंग-बंग; मुंडा — गितिओड़ा।
- उरांव जनजाति की भाषा है —
- कुड़ुख
- गोंडी
- भीली
- बैगानी
उत्तर देखें
उत्तर: (A) कुड़ुख
मुखिया महतो; झगड़े पड़हा राजा सुलझाता है।
इसी विषय के और अध्याय
- मध्य प्रदेश की भाषा और बोलियाँ20 प्रश्न
- मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थल22 प्रश्न
- मध्य प्रदेश के दुर्ग, गुफाएँ और महल20 प्रश्न
- मध्य प्रदेश में खेल24 प्रश्न
- मध्य प्रदेश की लोक कला, हस्तशिल्प व खान-पान22 प्रश्न
- मध्य प्रदेश के लोक नृत्य, लोक नाट्य और सांस्कृतिक संस्थाएँ24 प्रश्न