- भीमसेन जोशी किस घराने से संबंधित हैं? (PCS मुख्य 2008)
- बनारस
- किराना
- अतरौली
- रामपुर-सहसवान
उत्तर देखें
उत्तर: (B) किराना
किराना घराना — नाम शामली ज़िले के कैराना क़स्बे से।
- प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी किस घराने की थीं? (UPPSC मुख्य 2011)
- आगरा
- किराना
- बनारस
- अतरौली
उत्तर देखें
उत्तर: (C) बनारस
बनारस घराना; उनका जन्म भी वाराणसी में हुआ।
- उत्तर प्रदेश का सबसे लोकप्रिय लोकगीत कौन-सा है? (JEECUP 2015)
- धमार
- टप्पा
- क़व्वाली
- बिरहा
उत्तर देखें
उत्तर: (D) बिरहा
बिरहा पूर्वी उत्तर प्रदेश का सबसे प्रचलित लोकगीत है।
- बुंदेलखंड का प्रसिद्ध लोकगीत कौन-सा है? (UPPSC 2018)
- आल्हा
- बिरहा
- रसिया
- लांगुरिया
उत्तर देखें
उत्तर: (A) आल्हा
आल्हा — महोबा के आल्हा-ऊदल की वीरगाथा।
- निम्न में से कौन उत्तर प्रदेश का लोकगीत नहीं है? (UPPSC 2007)
- बिरहा
- कजरी
- ढोला-मारू
- रसिया
उत्तर देखें
उत्तर: (C) ढोला-मारू
ढोला-मारू राजस्थान का लोकगीत है।
- मिर्ज़ापुर किसके लिए प्रसिद्ध है? (PCS मुख्य 2014)
- पँवारा
- कजरी
- चरकुला
- नकटा
उत्तर देखें
उत्तर: (B) कजरी
कजरी का उद्गम मिर्ज़ापुर; यहाँ इसके चार अखाड़े हैं।
- भातखंडे संगीत संस्थान को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा कब मिला? (PCS मुख्य 2009)
- 1998
- 2003
- 2000
- 2004
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 2000
UGC ने 2000 में दर्जा दिया; यह प्रदेश का पहला संगीत विश्वविद्यालय बना (UPPSC 2004 में भी पूछा)।
- ‘अष्टछाप’ का गठन किसने किया?
- वल्लभाचार्य
- सूरदास
- स्वामी हरिदास
- विट्ठलनाथ
उत्तर देखें
उत्तर: (D) विट्ठलनाथ
विट्ठलनाथ ने अपने पिता वल्लभाचार्य के चार और अपने चार शिष्यों को मिलाया।
- ‘बड़ा ख़याल’ गायन शैली किसने विकसित की?
- मसीत ख़ाँ
- सुल्तान हुसैन शाह शर्की
- वाजिद अली शाह
- मियाँ शोरी
उत्तर देखें
उत्तर: (B) सुल्तान हुसैन शाह शर्की
जौनपुर के शर्की सुल्तान ने 15वीं सदी में; टप्पा भी उन्होंने शुरू कराया।
- किस घराने की गायकी ख़याल और ध्रुपद-धमार का मिश्रण है?
- आगरा
- किराना
- रामपुर
- बनारस
उत्तर देखें
उत्तर: (A) आगरा
आगरा घराना — इसे ‘रंगीला घराना’ भी कहते हैं।
- रामपुर-सहसवान घराने के संस्थापक कौन थे?
- भूपत ख़ाँ
- उस्ताद इनायत हुसैन ख़ाँ
- नियामत ख़ाँ
- अल्लादिया ख़ाँ
उत्तर देखें
उत्तर: (B) उस्ताद इनायत हुसैन ख़ाँ
वे रामपुर दरबार के गायक महबूब ख़ाँ के पुत्र थे।
- नसीर अमीनुद्दीन डागर किस घराने से जुड़े हैं?
- लखनऊ
- फ़तेहपुर सीकरी
- सहारनपुर
- बनारस
उत्तर देखें
उत्तर: (C) सहारनपुर
सहारनपुर घराना — सूफ़ी संत ख़लीफ़ा मोहम्मद ज़मान से चला।
- ‘लखनऊ ख़याल गायकी का जनक’ किसे कहा जाता है?
- घसीट ख़ाँ
- मदार ख़ाँ
- मुर्शिद अली ख़ाँ
- छोटे ख़ाँ
उत्तर देखें
उत्तर: (C) मुर्शिद अली ख़ाँ
घसीट, मदार और छोटे ख़ाँ फ़तेहपुर सीकरी घराने के गायक हैं।
- कौन-सा घराना तबला वादकों के लिए प्रसिद्ध है?
- खुर्जा
- शाहजहाँपुर
- इटावा
- अजराड़ा
उत्तर देखें
उत्तर: (D) अजराड़ा
अजराड़ा (मेरठ) — तबला; इटावा — सितार; शाहजहाँपुर — सरोद।
- नकटा लोकगीत मुख्य रूप से किस क्षेत्र से जुड़ा है?
- बुंदेलखंड
- ब्रज
- अवध
- रुहेलखंड
उत्तर देखें
उत्तर: (C) अवध
नकटा अवध का है और पूर्वांचल में भी गाया जाता है।
- ‘अख़्तर पिया’ नाम से बंदिशें किसने रचीं?
- बिंदादीन महाराज
- नवाब वाजिद अली शाह
- नियामत ख़ाँ
- आसफ़-उद-दौला
उत्तर देखें
उत्तर: (B) नवाब वाजिद अली शाह
बिंदादीन का नाम ‘सनद पिया’ और नियामत ख़ाँ का ‘सदारंग’ था।
- बिस्मिल्लाह ख़ाँ का जन्म कहाँ हुआ था?
- वाराणसी
- डुमराँव (बिहार)
- लखनऊ
- प्रयागराज
उत्तर देखें
उत्तर: (B) डुमराँव (बिहार)
जन्म डुमराँव (भोजपुर, बिहार) में, पर जीवन वाराणसी में बीता।
- पं. रविशंकर को भारत रत्न किस वर्ष मिला?
- 1981
- 1967
- 2001
- 1999
उत्तर देखें
उत्तर: (D) 1999
पद्म भूषण 1967, पद्म विभूषण 1981, भारत रत्न 1999।
- ‘शिव-हरि’ जोड़ी में ‘हरि’ कौन हैं?
- हरिप्रसाद चौरसिया
- हरिदास
- हरिहरन
- हरि पाल
उत्तर देखें
उत्तर: (A) हरिप्रसाद चौरसिया
प्रयागराज में जन्मे बाँसुरी वादक; जोड़ी के ‘शिव’ संतूर वादक शिवकुमार शर्मा थे।
- उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की स्थापना कब हुई?
- 1926
- 1962
- 1963
- 1975
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 1963
13 नवंबर 1963, लखनऊ।
- इटावा (गौरीपुर) घराना किस वाद्य के लिए प्रसिद्ध है?
- सरोद
- सितार
- तबला
- शहनाई
उत्तर देखें
उत्तर: (B) सितार
इमदाद ख़ाँ और इनायत ख़ाँ इसके प्रसिद्ध सितार वादक थे।
- ठुमरी गायन को कथक नृत्य में किसने जोड़ा?
- ठाकुर प्रसाद
- बिंदादीन महाराज
- लच्छू महाराज
- मियाँ शोरी
उत्तर देखें
उत्तर: (B) बिंदादीन महाराज
अवध के बिंदादीन महाराज; मियाँ शोरी टप्पे से जुड़े हैं।
इसी विषय के और अध्याय
- उत्तर प्रदेश के मेले24 प्रश्न
- उत्तर प्रदेश के नृत्य व रंगमंच21 प्रश्न
- उत्तर प्रदेश का साहित्य व साहित्यकार24 प्रश्न
- उत्तर प्रदेश का स्थापत्य व चित्रकला15 प्रश्न
- उत्तर प्रदेश के त्योहार व महोत्सव22 प्रश्न
- उत्तर प्रदेश : अर्थव्यवस्था व बजट 2026-2720 प्रश्न