- "कौथिग" शब्द का अर्थ है —
- मेला
- नृत्य
- एक खाद्य
- मोटा अनाज
उत्तर देखें
उत्तर: (A) मेला
गढ़वाली में मेले को कौथिग कहते हैं।
- हरिद्वार में कुंभ मेले का स्नान-काल सामान्यतः माना जाता है —
- बसंत पंचमी से गंगा दशहरा
- मकर संक्रांति से बैसाखी
- महाशिवरात्रि से गंगा दशहरा
- माघ पूर्णिमा से अक्षय तृतीया
उत्तर देखें
उत्तर: (B) मकर संक्रांति से बैसाखी
बृहस्पति कुंभ में, सूर्य मेष में।
- कुंभ मेला यूनेस्को की अमूर्त धरोहर सूची में कब शामिल हुआ?
- 2009
- 2013
- 2017
- 2021
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 2017
7 दिसंबर 2017; रम्माण 2009 में।
- नंदा देवी राजजात सामान्यतः कितने वर्ष में होती है?
- 4 वर्ष
- 6 वर्ष
- 10 वर्ष
- 12 वर्ष
उत्तर देखें
उत्तर: (D) 12 वर्ष
पिछली 2014; 2026 वाली 2027 तक टली।
- नंदा राजजात किस गाँव से शुरू होती है?
- सलूड़
- नौटी
- माणा
- हनोल
उत्तर देखें
उत्तर: (B) नौटी
समापन होमकुंड पर।
- राजजात यात्रा का अगुवा कौन होता है?
- सफ़ेद घोड़ा
- चौसिंगा खाडू (मेढ़ा)
- हाथी
- याक
उत्तर देखें
उत्तर: (B) चौसिंगा खाडू (मेढ़ा)
होमकुंड से उसे कैलाश की ओर छोड़ दिया जाता है।
- राजजात मार्ग पर "कंकाल झील" कौन-सी है?
- होमकुंड
- बेदनी कुंड
- रूपकुंड
- सतोपंथ
उत्तर देखें
उत्तर: (C) रूपकुंड
5,029 मी; चमोली।
- किस मेले में पत्थर-युद्ध (बग्वाल) होता है?
- कंडाली
- उत्तरायणी
- देवीधुरा
- नंदा देवी
उत्तर देखें
उत्तर: (C) देवीधुरा
रक्षाबंधन पर बाराही मंदिर में।
- देवीधुरा का बग्वाल मेला किस ज़िले में है?
- पिथौरागढ़
- चंपावत
- अल्मोड़ा
- नैनीताल
उत्तर देखें
उत्तर: (B) चंपावत
अल्मोड़ा-नैनीताल-पिथौरागढ़ के मार्गों के संगम पर।
- इनमें से कौन देवीधुरा के बग्वाल में भाग नहीं लेता?
- लमगड़िया
- चम्याल
- लटवाल
- वालिक
उत्तर देखें
उत्तर: (C) लटवाल
चार खाम — चम्याल, वालिक, गहड़वाल, लमगड़िया।
- काली और गोरी नदियों के संगम पर कौन-सा मेला लगता है?
- जौलजीबी
- उत्तरायणी
- बग्वाल
- गिंदी
उत्तर देखें
उत्तर: (A) जौलजीबी
धारचूला, पिथौरागढ़ — भारत-नेपाल व्यापार।
- बागेश्वर का उत्तरायणी मेला किस सामाजिक बुराई के अंत से जुड़ा है?
- सती
- कुली बेगार
- बाल-विवाह
- दहेज
उत्तर देखें
उत्तर: (B) कुली बेगार
13–14 जनवरी 1921।
- प्रसिद्ध "गौचर मेला" कब शुरू हुआ?
- 1930
- 1951
- 1961
- 1943
उत्तर देखें
उत्तर: (D) 1943
14 नवंबर से एक सप्ताह — औद्योगिक मेला।
- उत्तराखंड के किस मेले में मछली पकड़ने की परंपरा है?
- मौण
- चैती
- गिंदी
- स्याल्दे-बिखौती
उत्तर देखें
उत्तर: (A) मौण
अगलाड़ नदी, जौनपुर (टिहरी)।
- वैकुंठ चतुर्दशी मेला कहाँ लगता है?
- चंबा
- श्रीनगर
- सतपुली
- देवप्रयाग
उत्तर देखें
उत्तर: (B) श्रीनगर
कमलेश्वर महादेव मंदिर।
- काशीपुर के बालासुंदरी मंदिर में कौन-सा मेला लगता है?
- रामनवमी मेला
- गौचर मेला
- चैती मेला
- कुंभ
उत्तर देखें
उत्तर: (C) चैती मेला
चैत्र नवरात्र में।
- "मोस्टामानू मेला" किस ज़िले में लगता है?
- अल्मोड़ा
- चंपावत
- नैनीताल
- पिथौरागढ़
उत्तर देखें
उत्तर: (D) पिथौरागढ़
मोस्टा देवता; अगस्त-सितंबर।
- कुमाऊँ का सबसे लंबा चलने वाला मेला?
- पूर्णागिरि
- उत्तरायणी
- जौलजीबी
- नंदा देवी
उत्तर देखें
उत्तर: (A) पूर्णागिरि
चैत्र नवरात्र से कई महीने।
- सही जोड़ा चुनिए —
- पिथौरागढ़ — थल मेला
- कुंभ — ऋषिकेश
- चैती — उत्तरकाशी
- जौलजीबी — अल्मोड़ा
उत्तर देखें
उत्तर: (A) पिथौरागढ़ — थल मेला
कुंभ हरिद्वार, चैती काशीपुर, जौलजीबी पिथौरागढ़ में।
- "झंडा मेला" कहाँ लगता है?
- हरिद्वार
- देहरादून
- पौड़ी
- ऋषिकेश
उत्तर देखें
उत्तर: (B) देहरादून
गुरु राम राय दरबार — होली के पाँचवें दिन।
- जौनसारी लोगों से जुड़ा मेला कौन-सा है?
- नंदा देवी मेला
- मनसा देवी मेला
- महासू देवता मेला
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
उत्तर: (C) महासू देवता मेला
हनोल में अगस्त में।
- विंटरलाइन कार्निवल कहाँ मनाया जाता है?
- मसूरी
- बागेश्वर
- उत्तरकाशी
- चंपावत
उत्तर देखें
उत्तर: (A) मसूरी
दिसंबर में।
- गिंदी मेला किस अवसर पर लगता है?
- होली
- मकर संक्रांति
- रक्षाबंधन
- दशहरा
उत्तर देखें
उत्तर: (B) मकर संक्रांति
पौड़ी के डाडामंडी और थलनदी में।
- बटर फ़ेस्टिवल कहाँ मनाया जाता है?
- औली
- बेदनी बुग्याल
- दयारा बुग्याल
- चोपता
उत्तर देखें
उत्तर: (C) दयारा बुग्याल
उत्तरकाशी — दूध-मक्खन की होली।