1. Home
  2. GK Questions in Hindi
  3. उत्तराखंड GK
  4. कत्यूरी राजवंश

कत्यूरी राजवंश — GK Questions in Hindi (प्रश्न उत्तर)

22 प्रश्न
  1. कार्तिकेयपुर (कत्यूरी) वंश की स्थापना किसने की?
    1. ललितशूरदेव
    2. भूदेव
    3. वसंतदेव
    4. कल्याणराजदेव
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) वसंतदेव

    लोक-परंपरा उन्हें वासुदेव भी कहती है।

  2. कत्यूरियों का गढ़वाल में पहला शक्ति-केंद्र कहाँ था?
    1. जोशीमठ
    2. कर्णप्रयाग
    3. उत्तरकाशी
    4. श्रीनगर
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) जोशीमठ

    जोशीमठ क्षेत्र का कार्तिकेयपुर पहली राजधानी थी; बाद में बैजनाथ।

  3. कत्यूरी शासकों की राजधानी थी —
    1. ब्रह्मपुर
    2. जागेश्वर
    3. कार्तिकेयपुर
    4. गोविषाण
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) कार्तिकेयपुर

    ब्रह्मपुर पौरवों का और गोविषाण काशीपुर का पुराना नाम है।

  4. पांडुकेश्वर ताम्रपत्र किस भाषा में हैं?
    1. पालि
    2. प्राकृत
    3. संस्कृत
    4. अरामाइक
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) संस्कृत

    कत्यूरी दरबार की भाषा भी संस्कृत थी।

  5. "बागेश्वर प्रशस्ति" किस राजा से संबंधित है?
    1. पद्मटदेव
    2. सुभिक्षराजदेव
    3. भूदेव
    4. ललितशूरदेव
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) भूदेव

    लेख भूदेव को ब्राह्मण-भक्त बताता है।

  6. किस राजा ने पूरे उत्तराखंड को एक सूत्र में बाँधा?
    1. इष्टगण
    2. निंबर
    3. खर्परदेव
    4. धाम देव
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) इष्टगण

    इष्टगण निंबर का पुत्र और ललितशूर का पिता था।

  7. पांडुकेश्वर ताम्रपत्र से किस राजा के उत्तराधिकारी बनने का पता चलता है?
    1. भूदेव
    2. वसंतदेव
    3. बीर देव
    4. सलोणादित्य
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) भूदेव

    भूदेव अपने पिता ललितशूरदेव के बाद राजा बना।

  8. सुभिक्षपुर नगर किसने बसाया?
    1. पद्मटदेव
    2. सुभिक्षराजदेव
    3. देशटदेव
    4. इच्छटदेव
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) सुभिक्षराजदेव

    यह बैजनाथ के पास कत्यूर घाटी में था।

  9. कत्यूरी काल में "विषय" का प्रमुख कौन था?
    1. उपरिक
    2. विषयपति
    3. महत्तम
    4. श्रेष्ठी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) विषयपति

    प्रांत = उपरिक, नगर = श्रेष्ठी, ग्राम = महत्तम।

  10. कत्यूरी अधिकारी "घट्टपाल" का काम क्या था?
    1. घाटों/दर्रों की रखवाली
    2. किले की सुरक्षा
    3. सड़क-निर्माण
    4. जुर्माना वसूली
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) घाटों/दर्रों की रखवाली

    किला = कोट्टपाल, सड़क = वर्त्मपाल, जुर्माना = दशापराधिक।

  1. कत्यूरी विषय "तंगणपुर" आज किस क्षेत्र में है?
    1. मुनस्यारी (भोटिया क्षेत्र)
    2. देहरादून
    3. हरिद्वार
    4. जौनसार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) मुनस्यारी (भोटिया क्षेत्र)

    शौका-भोटिया लोगों का सीमांत क्षेत्र।

  2. कत्यूरी काल में मुद्रा के बारे में क्या सही है?
    1. सोने के सिक्के चलते थे
    2. सिक्के नहीं मिले; वस्तु-विनिमय/जजमानी
    3. ताँबे का टका
    4. मुग़ल रुपया
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) सिक्के नहीं मिले; वस्तु-विनिमय/जजमानी

    टका चंद काल का सिक्का था।

  3. ब्रिटिश माप में एक "मुट्ठी" भूमि कितनी मानी गई?
    1. 15 वर्ग गज
    2. 240 वर्ग गज
    3. 1 एकड़
    4. 100 वर्ग गज
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) 15 वर्ग गज

    नाली = 240 वर्ग गज।

  4. कत्यूरी राजाओं की कुलदेवी किस मंदिर में पूजी जाती है?
    1. मनीला देवी
    2. पूर्णागिरि
    3. सुरकंडा
    4. चंद्रबदनी
    उत्तर देखें

    उत्तर: (A) मनीला देवी

    मनीला देवी मंदिर अल्मोड़ा ज़िले में है।

  5. किस शासन में उत्तराखंड में स्थापत्य कला सबसे अधिक फली-फूली?
    1. चंद
    2. कुणिंद
    3. कत्यूरी
    4. गोरखा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) कत्यूरी

    जागेश्वर, बैजनाथ, कटारमल जैसे मंदिर इसी काल के हैं।

  6. कटारमल मंदिर किसको समर्पित है?
    1. शिव
    2. सूर्य
    3. विष्णु
    4. दुर्गा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) सूर्य

    इसे कत्यूरी राजा कटारमल्ल ने बनवाया।

  7. आदि शंकराचार्य किस राजवंश के समय उत्तराखंड आए?
    1. चंद
    2. पंवार
    3. कार्तिकेयपुर
    4. कुणिंद
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) कार्तिकेयपुर

    उन्होंने ज्योतिर्मठ स्थापित किया और बद्रीनाथ की मूर्ति फिर स्थापित की।

  8. लोकगाथा "मालूशाही" किस वंश से जुड़ी है?
    1. कुणिंद
    2. चंद
    3. कत्यूरी
    4. पंवार
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) कत्यूरी

    मालूशाही बैराठ का कत्यूरी राजकुमार था।

  9. अस्कोट की रजवार शाखा की स्थापना कब हुई?
    1. 1191
    2. 1223
    3. 1279
    4. 1563
    उत्तर देखें

    उत्तर: (C) 1279

    अभयपाल देव ने 1279 में स्थापना की।

  10. 1191 ई. में उत्तराखंड पर आक्रमण करने वाला पश्चिमी नेपाल का राजा कौन था?
    1. क्राचल्लदेव
    2. अशोकचल्ल
    3. रणबहादुर
    4. अमर सिंह थापा
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) अशोकचल्ल

    गोपेश्वर त्रिशूल पर उसकी विजय का लेख है; क्राचल्लदेव 1223 में आया।

  11. काठगोदाम के पास रानीबाग किस रानी के नाम पर है?
    1. कर्णावती
    2. जियारानी
    3. खाती रानी
    4. गुलेरिया
    उत्तर देखें

    उत्तर: (B) जियारानी

    जियारानी कत्यूरी राजा प्रीतमदेव की रानी थीं।

  12. सोमचंद के आगमन के समय काली कुमाऊँ में कौन-सा कत्यूरी राजा था?
    1. वासुदेव
    2. निंबरदेव
    3. पद्मटदेव
    4. ब्रह्मदेव
    उत्तर देखें

    उत्तर: (D) ब्रह्मदेव

    सोमचंद ने ब्रह्मदेव की पुत्री से विवाह किया।

इसी विषय के और अध्याय

Free Study Planner