1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी एनटीपीसी (99 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 8 मई 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 1 — 8 मई 2026, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

8 मई 2026 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 99 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 19 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

99प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
8 मई 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Mathematics
    एक डिलीवरी वैन पहले 100 km की दूरी 50 km/h की चाल से, अगले 150 km की दूरी 60 km/h की चाल से और अंतिम 50 km की दूरी 40 km/h की चाल से तय करती है। संपूर्ण यात्रा के दौरान औसत चाल ज्ञात कीजिए। (उत्तर को दशमलव के दो स्थान तक लिखे)
    1. 54.54 km/h
    2. 48.29 km/h
    3. 52.17 km/h
    4. 50.05 km/h
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 52.17 km/h

  2. प्र.2Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  3. प्र.3Mathematics
    एक व्यक्ति ने कोई वस्तु उसके अंकित मूल्य से 20% कम पर खरीदी और उसे अंकित मूल्य से ₹10 अधिक पर बेच दिया, तो उसे 40% का लाभ प्राप्त हुआ। वस्तु का अंकित मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए। (दो दशमलव स्थान तक पूर्णांकित)
    1. ₹86.66
    2. ₹73.33
    3. ₹83.33
    4. ₹76.66
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹83.33

  4. प्र.4Mathematics
    एक कॉलेज में, विज्ञान और कला के विद्यार्थियों का अनुपात उसके तीन बैचों में से प्रत्येक के लिए अलग- अलग है। बैच A में यह अनुपात 5 : 8 है, बैच B में यह अनुपात 7 : 11 है और बैच C में यह अनुपात 3 : 5 है। किस बैच में विज्ञान के विद्यार्थियों का सर्वाधिक अनुपात (proportion) है?
    1. बैच C
    2. बैच B
    3. सभी का अनुपात समान है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बैच B

  5. प्र.5Mathematics
    (0.25 × 1.6) ÷ (0.04 × 0.5) को सरल कीजिए।
    1. 10
    2. 2
    3. 8
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20

  6. प्र.6Mathematics
    एक सीढ़ी दीवार के सहारे टिकी हुई है, जो धरातल के साथ 60° का कोण बनाती है। यदि सीढ़ी का पाद दीवार से 15 मीटर की दूरी पर है, तो सीढ़ी की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 36 m
    2. 32 m
    3. 30 m
    4. 42 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 30 m

  7. प्र.7Mathematics
    कोई व्यापारी, ₹2400 में माल खरीदता है। वह माल का एक-तिहाई भाग 20% के लाभ पर बेचता है और माल का एक-चौथाई भाग 10% की हानि पर बेचता है, तथा शेष माल को क्रय मूल्य पर बेचता है। समग्र लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  8. प्र.8Mathematics
    आठ आम और पाँच संतरे का मूल्य ₹164 है, जबकि पाँच आम और आठ संतरे का मूल्य ₹148 है। तीन आम और तीन संतरे का मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹70
    2. ₹72
    3. ₹76
    4. ₹74
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹72

  9. प्र.9Mathematics
    233 + (-14)3 + (-9)3 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 8498
    2. 8581
    3. 8502
    4. 8694
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8694

  10. प्र.10Mathematics
    भाग के एक प्रश्न में, भाजक, भागफल का 14 गुना और शेषफल का 5 गुना है। यदि शेषफल 56 है, तो भाज्य कितना है?
    1. 5656
    2. 5653
    3. 5655
    4. 5651
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5656

  11. प्र.11Mathematics
    व्यक्ति A की वर्तमान आयु, व्यक्ति B की आयु के दोगुने से 5 वर्ष अधिक है। यदि व्यक्ति B की आयु 15 वर्ष है, तो व्यक्ति A की वर्तमान आयु (वर्ष में) कितनी है?
    1. 35
    2. 33
    3. 34
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 35

  12. प्र.12Mathematics
    A और B एक कार्य को क्रमशः 12 दिन और 39 दिन में पूरा कर सकते हैं। दोनों 4 दिन कार्य करते हैं और फिर A कार्य छोड़कर चला जाता है। शेष कार्य को पूरा करने में B को कितने दिन लगेंगे?
    1. 23
    2. 21
    3. 22
    4. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 22

  13. प्र.13Mathematics
    ₹8,000 की धनराशि पर 3 वर्षों के लिए 7.5% वार्षिक ब्याज की दर से साधारण ब्याज के तहत प्राप्त होने वाला मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹10000
    2. ₹9800
    3. ₹9600
    4. ₹9400
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹9800

  14. प्र.14Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  15. प्र.15Mathematics
    गोले A की त्रिज्या 6 cm है और गोले B की त्रिज्या 3 cm है। गोले A और गोले B के पृष्ठीय क्षेत्रफल का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 3:1
    2. 6:1
    3. 2:1
    4. 4:1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4:1

  16. प्र.16Mathematics
    एक दुकानदार एक ही अंकित मूल्य वाले खिलौनों पर निम्नलिखित स्कीमें प्रदान करता है- (A) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 21% और 8% की क्रमिक छूट (B) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 38%, 42% और 30% की क्रमिक छूट (C) पहले 8 खिलौनों पर 17% की छूट और उसके बाद प्रत्येक खिलौने पर 20% की छूट (D) 10 खिलौने खरीदने पर 7 खिलौने मुफ्त एक ग्राहक 10 खिलौने खरीदना चाहती है। ऊपर दी गई स्कीमों में से कौन-सी स्कीम उसके लिए सबसे कम लाभप्रद है?
    1. D
    2. B
    3. A
    4. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — C

  17. प्र.17Mathematics
    एक कस्बे की जनसंख्या में वर्ष 2015 में 10% की वृद्धि होती है और वर्ष 2016 में 15% की कमी होती है। यदि वर्ष 2016 के अंत में कस्बे की जनसंख्या 1,87,000 है, तो वर्ष 2015 के प्रारंभ में कस्बे की जनसंख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 2,00,000
    2. 2,15,000
    3. 1,95,000
    4. 2,10,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2,00,000

  18. प्र.18Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या, 11 से विभाज्य है?
    1. 7,393
    2. 3,762
    3. 6,184
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3,762

  19. प्र.19Mathematics
    पाइप A और B मिलकर एक टंकी को 10 घंटे में भर सकते हैं। पाइप B और C मिलकर उसी टंकी को 20 घंटे में भर सकते हैं तथा पाइप C और A मिलकर उसे 12 घंटे में भर सकते हैं। पाइप B द्वारा अकेले टंकी को भरने में लगने वाला समय ज्ञात कीजिए।
    1. 25 घंटे
    2. 30 घंटे
    3. 28 घंटे
    4. 32 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 30 घंटे

  20. प्र.20Mathematics
    यदि ₹y की राशि पर वार्षिक रूप से संयोजित होने वाले 4% वार्षिक दर से 2 वर्षों में प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज ₹765 है, तो दो वर्ष की अवधि के अंत में देय कुल राशि _________ होगी।
    1. ₹10,351
    2. ₹10,140
    3. ₹10,115
    4. ₹10,210
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹10,140

  21. प्र.21Mathematics
    एक जोड़ी जूतों का अंकित मूल्य ₹2800 है और उस पर 18% की व्यापारिक छूट दी जाती है। एक विशेष ऑफर के तहत, एक ग्राहक छूट-प्राप्त मूल्य पर 5 जोड़ी जूते खरीदता है और उसे छूट-प्राप्त मूल्य के 50% की छूट पर अतिरिक्त 2 जोड़ी जूते मिलते हैं। ग्राहक के लिए 7 जोड़ी जूतों का कुल मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹ 13,667
    2. ₹ 13,876
    3. ₹ 13,776
    4. ₹ 13,676
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹ 13,776

  22. प्र.22Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  23. प्र.23Mathematics
    यदि 4 और 20 का तृतीयानुपाती m है तथा m और 50 का तृतीयानुपाती n है, तो n का मान कितना होगा?
    1. 28
    2. 25
    3. 20
    4. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 25

  24. प्र.24Mathematics
    एक कार्यालय में छह कर्मचारियों की औसत मासिक आय ₹24,000 है। जब एक नया कर्मचारी कार्यालय में नियुक्त होता है, तो सभी सात कर्मचारियों की औसत आय ₹25,500 हो जाती है। नए कर्मचारी की मासिक आय क्या है?
    1. ₹34,000
    2. ₹33,000
    3. ₹34,500
    4. ₹33,500
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹34,500

  25. प्र.25Mathematics
    पानी की एक गोलाकार टंकी का आंतरिक व्यास 10 मीटर है। यदि टंकी को ₹5 प्रति वर्ग मीटर की लागत से एक सामग्री से लेपित किया जाता है, तो संपूर्ण आंतरिक पृष्ठ को लेपित करने की कुल लागत कितनी होगी? (π = 3.14 का उपयोग करें)
    1. ₹314
    2. ₹1570
    3. ₹785
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹1570

  26. प्र.26Mathematics
    संगीता के वेतन में दो क्रमागत वर्षों में दो बार संशोधन किया जाता है। पहले वर्ष में, वेतन में 12% की वृद्धि की जाती है। दूसरे वर्ष में, इसमें 10% की कमी की जाती है। इसके बावजूद, उसका वेतन दूसरे संशोधन के बाद मूल वेतन से ₹1,584 अधिक होता है। संगीता का मूल मासिक वेतन (₹ में) कितना है?
    1. 1,89,000
    2. 2,00,000
    3. 1,75,000
    4. 1,98,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1,98,000

  27. प्र.27Mathematics
    एक ट्रेन 300 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे में तय करती है। यदि वही ट्रेन उतनी ही दूरी को 6 घंटे में तय करती है, तो उसकी चाल में परिवर्तन क्या है?
    1. 15 km/h की कमी
    2. 10 km/h की वृद्धि
    3. 15 km/h की वृद्धि
    4. 10 km/h की कमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 10 km/h की कमी

  28. प्र.28Mathematics
    तीन संख्याएँ 3 : 7 : 2 के अनुपात में हैं, और उनका LCM 8820 है। उनका HCF कितना है?
    1. 210
    2. 240
    3. 235
    4. 208
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 210

  29. प्र.29Mathematics
    निम्नलिखित आंकड़ोंों का माध्य 12.5 है। लुप्त बारंबारता p ज्ञात कीजिए। आंकड़े का मान (x): 10, 15 बारंबारता (f): 5, p
    1. 6
    2. 5
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5

  30. प्र.30Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सा अनुपात, 3:2 के बराबर है?
    1. 120:80
    2. 45:20
    3. 35:25
    4. 60:45
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 120:80

  31. प्र.31General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, द्वितीयक मेमोरी (secondary memory) का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
    1. नॉन-वोलेटाइल और स्टोरेज क्षमता में बड़ी
    2. मेन मेमोरी की तुलना में तेज और अत्यधिक महंगी
    3. वोलेटाइल और प्राथमिक मेमोरी से तेज
    4. वोलेटाइल और CPU द्वारा सीधे एक्सेस की जा सकने वाली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नॉन-वोलेटाइल और स्टोरेज क्षमता में बड़ी

  32. प्र.32General Awareness
    भारत के निम्नलिखित में से किस केंद्र शासित प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश सरकार अधिनियम, 1963 के माध्यम से विधानमंडल प्रदान किया गया था?
    1. पुडुचेरी
    2. चंडीगढ़
    3. अंडमान और निकोबार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पुडुचेरी

  33. प्र.33General Awareness
    वह कौन-सा मुद्दा था जिसने 1857 में शुरू हुए विद्रोह के लिए तात्कालिक कारण के रूप में कार्य किया था?
    1. नए नियम जिनके अंतर्गत सिपाहियों को अपनी पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों को छोड़ने की आवश्यकता थी।
    2. सभी रेजिमेंटों के लिए विदेशी क्षेत्रों में अनिवार्य सेवा तैनाती।
    3. एनफील्ड राइफल का प्रचलन, जिसमें उपयोग होने वाले कारतूसों में पशु वसा होने का डर था।
    4. लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय सिपाहियों की सैन्य पेंशन का निलंबन।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एनफील्ड राइफल का प्रचलन, जिसमें उपयोग होने वाले कारतूसों में पशु वसा होने का डर था।

  34. प्र.34General Awareness
    निम्नलिखित में से कौन भारत का पहला ऐसा खिलाड़ी है जिसने किसी व्यक्ति गत स्पर्धा में दो बार ओलंपिक पदक जीता है और रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाला प्रथम भारतीय है?
    1. गीता फोगाट
    2. सुशील कुमार
    3. बजरंग पूनिया
    4. कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सुशील कुमार

  35. प्र.35General Awareness
    20,000 Hz की मानव श्रव्य सीमा से अधिक की आवृत्तियों को _________ के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
    1. टोन (Tones)
    2. अल्ट्रासाउंड (Ultrasound)
    3. सुपरसोनिक (Supersonic)
    4. इन्फ्रासाउंड (Infrasound)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अल्ट्रासाउंड (Ultrasound)

  36. प्र.36General Awareness
    भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच निम्नलिखित में से कौन-सा समझौता आधिकारिक रूप से मई 2025 में लागू हुआ, जिस पर सितंबर 2024 में ताशकंद में हस्ताक्षर किए गए थे?
    1. व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (Comprehensive Economic Partnership Agreement - CEPA)
    2. दोहरा कराधान परिहार समझौता (Double Taxation Avoidance Agreement - DTAA)
    3. द्विपक्षीय निवेश संधि (Bilateral Investment Treaty - BIT)
    4. पारस्परिक लॉजिस्टि क्स सहायता समझौता (Mutual Logistics Support Agreement - MHR)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — द्विपक्षीय निवेश संधि (Bilateral Investment Treaty - BIT)

  37. प्र.37General Awareness
    भारत के किस राज्य में धान की तीन फसलें उगाई जाती हैं — जिन्हें 'औस', 'अमन' और 'बोरो' कहा जाता है?
    1. मणिपुर
    2. पश्चिम बंगाल
    3. नागालैंड
    4. बिहार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पश्चिम बंगाल

  38. प्र.38General Awareness
    कौन-सा सॉफ्टवेयर प्रकार, ऑपरेटिंग सिस्टम को हार्डवेयर मैनेज करने और एप्लि केशनों को सर्विस प्रदान करने में सहायता करता है?
    1. सिस्टम सॉफ्टवेयर
    2. एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
    3. ड्राइवर सॉफ्टवेयर
    4. यूटिलिटी सॉफ्टवेयर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सिस्टम सॉफ्टवेयर

  39. प्र.39General Awareness
    राज्य निर्वाचन आयोग __________________ के चुनाव कराने के लिए उत्तरदायी होता है।
    1. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति
    2. राज्य विधानसभा
    3. लोकसभा और राज्य सभा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  40. प्र.40General Awareness
    महाराष्ट्र का कौन-सा क्षेत्र, लौह अयस्क उत्पादन के लिए जाना जाता है?
    1. पुणे और ठाणे
    2. नागपुर और वर्धा
    3. चंद्रपुर और भंडारा
    4. औरंगाबाद और जालना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चंद्रपुर और भंडारा

  41. प्र.41General Awareness
    भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों (DPSP) के अंतर्गत श्रमिकों के लिए 'जीवन निर्वाह वेतन' और 'सम्मानजनक जीवन स्तर' का प्रावधान निहित है?
    1. अनुच्छेद 41
    2. अनुच्छेद 42
    3. अनुच्छेद 43
    4. अनुच्छेद 47
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अनुच्छेद 43

  42. प्र.42General Awareness
    जब 1995-96 में ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (Rural Infrastructure Development Fund - RIDF) की स्थापना की गई थी, तब इसकी प्रारंभिक समग्र निधि (initial corpus) कितनी थी?
    1. ₹1,000 करोड़
    2. ₹10,000 करोड़
    3. ₹2,000 करोड़
    4. ₹5,000 करोड़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹2,000 करोड़

  43. प्र.43General Awareness
    दिसंबर 2025 में, उत्तर प्रदेश में किस शहर की पुलिस ने समर्पित क्लोज्ड यूजर ग्रुप (Closed User Group - CUG) फोन नंबर लॉन्च किए, जिससे महिलाएँ पुलिस स्टेशनों में मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारियों से सीधे संपर्क कर सकें?
    1. चंडीगढ़
    2. लखनऊ
    3. दिल्ली
    4. पटना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — लखनऊ

  44. प्र.44General Awareness
    भारत में भारी और बड़े आकार की वस्तुओं को लंबी दूरी तक ले जाने के लिए परिवहन का कौन-सा साधन सबसे उपयुक्त है?
    1. रेलमार्ग
    2. जलमार्ग
    3. सड़क मार्ग
    4. वायुमार्ग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — रेलमार्ग

  45. प्र.45General Awareness
    निम्न में से कौन-सा नियम संदूषित स्थलों की पहचान, निर्धारण और उपचार की प्रक्रि या को परिभाषित करता है?
    1. वायु गुणवत्ता मानक नियम, 2025
    2. हरित औद्योगिक नीति नियम, 2025
    3. शहरी आर्द्रभूमि पुन:स्थापन नियम, 2025
    4. पर्यावरण संरक्षण (दूषित स्थलों का प्रबंधन) नियम, 2025
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पर्यावरण संरक्षण (दूषित स्थलों का प्रबंधन) नियम, 2025

  46. प्र.46General Awareness
    किस भारतीय संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका में 'समाजवादी' शब्द जोड़ा है?
    1. 42वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम
    2. 38वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम
    3. 86वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 42वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम

  47. प्र.47General Awareness
    ऐलुमिनियम सल्फेट के सही सूत्र का चयन कीजिए।
    1. Al(SO4)3
    2. Al2SO4
    3. Al3SO4
    4. Al2(SO4)3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Al2(SO4)3

  48. प्र.48General Awareness
    किस संशोधन अधिनियम द्वारा संपत्ति के अधिकार को एक विधिक अधिकार के रूप में बहाल किया गया था?
    1. 48वां संशोधन
    2. 46वां संशोधन
    3. 44वां संशोधन
    4. 42वां संशोधन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 44वां संशोधन

  49. प्र.49General Awareness
    कोपेन की जलवायु वर्गीकरण योजना के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प जलवायु के प्रकार और उसकी वनस्पति या विशेषताओं का सही मिलान है?
    1. Cfa- शीत मरुस्थल और स्थायी तुषार भूमि
    2. ET-उष्णकटिबंधीय वर्षावन
    3. BWh- सघन सदाबहार वितान
    4. Aw – पर्णपाती वन और पेड़ोंों से ढकी घासभूमियां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Aw – पर्णपाती वन और पेड़ोंों से ढकी घासभूमियां

  50. प्र.50General Awareness
    अगस्त 1925 में हुई काकोरी ट्रेन डकैती का आयोजन निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया था?
    1. बंगाल और बिहार में अनुशीलन समिति
    2. हिंदुस्तान रिपब्लि कन एसोसिएशन इन यूनाइटेड प्रोविंसेस
    3. लाहौर और दिल्ली में स्थि त HSRA इकाई
    4. उत्तरी अमेरिका से काम कर रही गदर पार्टी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हिंदुस्तान रिपब्लि कन एसोसिएशन इन यूनाइटेड प्रोविंसेस

  51. प्र.51General Awareness
    चंद्रगुप्त प्रथम ने किस जनजाति वंश की राजकुमारी कुमारदेवी से विवाह करके अपनी राजनीतिक स्थि ति को सुदृढ़ किया?
    1. गांधार
    2. अवंती
    3. पांचाल
    4. लिच्छवी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — लिच्छवी

  52. प्र.52General Awareness
    मार्च 2025 में ISRO ने इंजन से संबंधित कौन-सी प्रमुख उपलब्धि प्राप्त की?
    1. सौर विद्युत नोदन डेमो (Solar electric propulsion demo)
    2. CE20 का उउड़ान स्वीकृति हॉट टेस्टिं ग (Flight acceptance hot testing of the CE20)
    3. नाभिकीय-आधारित रॉकेट इंजन का प्रक्षेपण ( Launch of a nuclear-based rocket engine)
    4. पहला आयन इंजन परीक्षण (First ion engine test)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — CE20 का उउड़ान स्वीकृति हॉट टेस्टिं ग (Flight acceptance hot testing of the CE20)

  53. प्र.53General Awareness
    अमाशय पाचन क्रि या में सहायता के लिए पेप्सि न नामक एंजाइम स्रावित करता है। पेप्सि न मुख्य रूप से किस पोषक तत्व पर कार्य करता है?
    1. वसा
    2. प्रोटीन
    3. कार्बोहाइड्रेट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रोटीन

  54. प्र.54General Awareness
    निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम ने शहरी स्थानीय निकायों (नगरपालिकाओं) को संवैधानिक दर्जा दिया था?
    1. 74वाँ संशोधन अधिनियम
    2. 73वाँ संशोधन अधिनियम
    3. 42वाँ संशोधन अधिनियम
    4. 86वाँ संशोधन अधिनियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 74वाँ संशोधन अधिनियम

  55. प्र.55General Awareness
    अम्लीय वर्षा के निर्माण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्रदूषक मुख्य रूप से उत्तरदायी है?
    1. ओजोन
    2. कार्बन मोनोआक्साइड
    3. अमोनिया
    4. सल्फर डाइऑक्साइड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सल्फर डाइऑक्साइड

  56. प्र.56General Awareness
    योजना आयोग, जिसका बाद में नाम बदलकर नीति आयोग कर दिया गया, की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
    1. 1965
    2. 1971
    3. 1947
    4. 1950
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1950

  57. प्र.57General Awareness
    एक पारंपरिक छाया कठपुतली प्रदर्शन 'थोल्पावकुथु (Tholpavakoothu)' की उत्पत्ति किस भारतीय राज्य से हुई है?
    1. ओडिशा
    2. आंध्र प्रदेश
    3. केरल
    4. पश्चिम बंगाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केरल

  58. प्र.58General Awareness
    अशोक और खारवेल के शिलालेख मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस भाषा में लिखे गए थे?
    1. बंगाली
    2. पालि
    3. प्राकृत
    4. संस्कृत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्राकृत

  59. प्र.59General Awareness
    महादेव गोविंद रानाडे ने निम्नलिखित में से किस संस्थान की स्थापना की थी?
    1. विधवा पुनर्विवाह संघ
    2. आर्य समाज
    3. ब्रह्म समाज
    4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — विधवा पुनर्विवाह संघ

  60. प्र.60General Awareness
    प्रकृति की संरचनात्मक और प्रकार्यात्मक इकाई _________ है।
    1. पारिस्थि तिकी
    2. पारितंत्र
    3. कोशिका
    4. पर्यावरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पारितंत्र

  61. प्र.61General Awareness
    निम्नलिखित में से किस जलवायु क्षेत्र में स्थायी तुषार मृदा (permafrost soil) और काई और लाइकेन जैसी निम्न वनस्पति (low vegetation) पाई जाती है?
    1. BSh - उपोष्णकटिबंधीय स्टेपी जलवायु
    2. Cfb - समुद्री पश्चिमी तट जलवायु
    3. Aw - उष्णकटिबंधीय आर्द्र और शुष्क जलवायु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  62. प्र.62General Awareness
    ऑपरेटिंग सिस्टम का कौन-सा कार्य, रन कर रहे विभिन्न प्रोसेसेस के बीच CPU समय के आवंटन (allocation of CPU time) से संबंधित है?
    1. फाइल मैनेजमेंट
    2. प्रोसेस मैनेजमेंट
    3. मेमोरी मैनेजमेंट
    4. डिवाइस मैनेजमेंट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रोसेस मैनेजमेंट

  63. प्र.63General Awareness
    भारत में 1991 के आर्थिक सुधार अवधि के दौरान विदेशी निवेशकों को कर प्रोत्साहन क्योंों प्रदान किए गए थे?
    1. घरेलू एकाधिकार को बढ़ावा देने के लिए
    2. विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए
    3. विदेशी निवेश को हतोत्साहित करने के लिए
    4. सरकार के लिए कर राजस्व बढ़ाने के लिए
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए

  64. प्र.64General Awareness
    सिकल सेल रोग (Sickle Cell Disease) के लिए नवंबर 2025 में लॉन्च की गई भारत की पहली स्वदेशी CRISPR-आधारित जीन थेरेपी का नाम क्या है?
    1. GENO-1
    2. सिकल क्योर
    3. BIRSA 101
    4. CRISPR-X
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — BIRSA 101

  65. प्र.65General Awareness
    फरवरी 2025 में, निम्नलिखित में से किस देश और भारत ने उन्नत एवं लघु मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों पर केंद्रित साझेदारी स्थापित करने के लिए एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए?
    1. जापान (Japan)
    2. रूस (Russia)
    3. संयुक्त राज्य (United States)
    4. फ्रांांस (France)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — फ्रांांस (France)

  66. प्र.66General Awareness
    CCPI (जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक) 2025 में, किसी देश के जलवायु प्रदर्शन का आकलन कैसे किया जाता है?
    1. जनमत सर्वेक्षणों और औद्योगिक विकास के रुझानों के माध्यम से
    2. उत्सर्जन, ऊर्जा उपयोग और विशेषज्ञोंों द्वारा समीक्षा किए गए जलवायु नीति आंकड़ोंों को मिलाकर
    3. केवल नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन सांख्यि की के आधार पर
    4. केवल राष्ट्रीय उत्सर्जन लक्ष्योंों और वनावरण आंकड़ोंों का विश्लेषण करके
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उत्सर्जन, ऊर्जा उपयोग और विशेषज्ञोंों द्वारा समीक्षा किए गए जलवायु नीति आंकड़ोंों को मिलाकर

  67. प्र.67General Awareness
    भारत सरकार द्वारा सितंबर 2025 में प्रस्तावित मसौदा विधेयक के तहत शताब्दी वर्ष से पहले किस राष्ट्रीय सांख्यि की संगठन में बदलाव किए गए हैं?
    1. भारतीय सांख्यि की संस्थान (ISI)
    2. केंद्रीय सांख्यि की कार्यालय (CSO)
    3. राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO)
    4. सांख्यि की और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भारतीय सांख्यि की संस्थान (ISI)

  68. प्र.68General Awareness
    साम्राज्य के प्रमुख हिस्सोंों में जब्ती (Zabti) राजस्व प्रणाली शुरू करने का श्रेय किस मुगल शासक को दिया जाता है?
    1. औरंगजेब
    2. बाबर
    3. अकबर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अकबर

  69. प्र.69General Awareness
    यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, हम्पी किस साम्राज्य की राजधानी थी?
    1. मुगल साम्राज्य
    2. मौर्य साम्राज्य
    3. गुप्त साम्राज्य
    4. विजयनगर साम्राज्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — विजयनगर साम्राज्य

  70. प्र.70General Awareness
    कंप्यूटर सिस्टम में PCB का पूर्ण रूप क्या है?
    1. पैरिफेरल सर्किट बोर्ड (Peripheral Circuit Board)
    2. Physical Circuit Block (फिज़िकल सर्किट ब्लॉक)
    3. Printed Circuit Board (प्रिंटेड सर्किट बोर्ड)
    4. Programmed Control Board (प्रोग्रैम्ड कंट्रोल बोर्ड)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Printed Circuit Board (प्रिंटेड सर्किट बोर्ड)

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 2563174 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
    1. एक भी नहीं
    2. दो
    3. तीन
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    मोक्ष बिंदु A से शुरू करता है और दक्षि ण दिशा में 21 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़कर14 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 29 km ड्राइव करता है। इसके बाद वह फिर बाएं मुड़ता है और 21 km ड्राइव करता है। अंत में वह बाएं मुड़कर 8 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
    1. 7 km, पश्चिम की ओर
    2. 7 km, पूर्व की ओर
    3. 8 km, पश्चिम की ओर
    4. 8 km, पूर्व की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7 km, पूर्व की ओर

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्‍ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यत: ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्‍कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी मुर्गी, बटेर हैं। सभी बटेर, कबूतर हैं। निष्कर्ष (I): कोई भी कबूतर, मुर्गी नहीं है। निष्कर्ष (II): कुछ कबूतर, मुर्गी हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    4. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    उत्तर की ओर अभिमुख व्‍यक्ति यों की एक पंक्ति में, जॉनी बाएं छोर से 24वें स्थान पर है। अनुज बाएं छोर से 28वें स्थान पर है। जॉनी और ऋषभ के ठीक बीच में अनुज है। यदि ऋषभ पंक्ति के दाएं छोर से 16वें स्थान पर है, तो पंक्ति में कुल कितने व्‍यक्ति हैं?
    1. 47
    2. 45
    3. 44
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 47

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए, प्रश्न-चिह्न (?) के स्‍थान पर क्या आना चाहिए? MV7 PT13 RR19 ?
    1. TR27
    2. TP25
    3. SP25
    4. TQ26
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — SP25

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएं केवल एकल- अंकीय संख्याएं हैं। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 2 8 7 5 6 9 7 6 8 4 8 2 1 8 2 8 6 8 1 3 1 1 3 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक और ठीक बाद एक सम अंक है?
    1. दो
    2. चार
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्मों के सेटों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। GFK : JAE LGP : OBJ
    1. GIM : JDH
    2. JKH : MGB
    3. CLW : FGQ
    4. FNP : IIK
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — CLW : FGQ

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A x B का अर्थ है कि 'A, B का पिता है', A ≠ B का अर्थ है कि 'A, B का पुत्र है', A ÷ B का अर्थ है कि 'A, B की पुत्री है' और A ₹ B का अर्थ है कि 'A, B की बहन है'। उपरोक्त के आधार पर, यदि 'C ₹ D ≠ E ÷ L x M' है, तो C का M से क्या संबंध है?
    1. पुत्री
    2. बहन की पुत्री
    3. बहन
    4. माता की माता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बहन की पुत्री

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    सात बक्से A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। C और G के बीच केवल दो बक्से रखे हैं। B के ऊपर केवल F रखा है। G के नीचे कोई बक्सा नहीं है। E, A के नीचे किसी स्थान पर और D के ऊपर किसी स्थान पर रखा है। F और D के बीच कितने बक्से हैं?
    1. 4
    2. 1
    3. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    अनिल अपनी कक्षा में ऊपर से 27वें और नीचे से 19वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
    1. 46
    2. 45
    3. 43
    4. 44
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 45

  81. प्र.81General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, "WIAO" को "40" के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और "TNCR" को "47" के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी दी गई भाषा में "FXAJ" के लिए कूट क्या है?
    1. 30
    2. 41
    3. 39
    4. 33
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 33

  82. प्र.82General Intelligence and Reasoning
    शब्द MONKEYS के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाईं ओर से दूसरे अक्षर और दाईं ओर से चौथे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
    1. 4
    2. 5
    3. 2
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  83. प्र.83General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? ICX 9, LFZ 16, OIB 25, RLD 36, ?
    1. VPJ 49
    2. UPI 48
    3. UOF 49
    4. VOJ 48
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — UOF 49

  84. प्र.84General Intelligence and Reasoning
    सात व्यक्ति , J, K, C, D, E, Q और H, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Q के दाएं केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। E के दाएं केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। J और E का निकटतम पड़ोसी K है। H, D के दाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। C और K के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. पाँच
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  85. प्र.85General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेज़ी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित प्रकार से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. JC-FG
    2. OH-KM
    3. LE-HJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — JC-FG

  86. प्र.86General Intelligence and Reasoning
    वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार में से तीन एक निश्चित रूप से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है)
    1. NPS
    2. EGJ
    3. QSV
    4. HJL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — HJL

  87. प्र.87General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘+’ का अर्थ ‘−’ है, ‘−’ का अर्थ ‘×’ है, ‘×’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘÷’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 17 − 3 ÷ 8 + 21 × 3 = ?
    1. 50
    2. 52
    3. 51
    4. 49
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 52

  88. प्र.88General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 5431786 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी संख्या में सबसे बड़े और सबसे छोटे अंकों के बीच का अंतर कितना होगा?
    1. 2
    2. 5
    3. 8
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6

  89. प्र.89General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी कालीन, जूते हैं। सभी पेंटिंग, जूते हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ कालीन, पेंटिंग हैं। (II) कुछ जूते, पेंटिंग हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    2. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

  90. प्र.90General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करके इसे तार्किक रूप से पूर्ण करेगा? EIJ 33 GKL 27 IMN 21 KOP 15 ?
    1. MRQ 9
    2. MQV 8
    3. MQR 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — MQR 9

  91. प्र.91General Intelligence and Reasoning
    उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रि याएं की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए 13 पर – संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (5, 120, 12) (3, 84, 14)
    1. (2, 78, 13)
    2. (4, 150, 19)
    3. (6, 216, 18)
    4. (7, 155, 11)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (6, 216, 18)

  92. प्र.92General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित तरीके से FR 6 का संबंध JL 17 से है। उसी प्रकार, EU 12 का संबंध IO 23 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, SL 3 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. OK 17
    2. YT 9
    3. AK 11
    4. WF 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — WF 14

  93. प्र.93General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘jaw bush oven’ को ‘ht vq xe’ के रूप में और ‘zebra egg jaw’ को ‘vq db ia’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘jaw’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. db
    2. vq
    3. ht
    4. xe
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — vq

  94. प्र.94General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से SMAL का संबंध VQFR से है। उसी प्रकार, ECUJ का संबंध HGZP से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, NOJB का संबंध निम्नलिखित में से किस विकल्प से है?
    1. QOSH
    2. QSHO
    3. QSIO
    4. QSOH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — QSOH

  95. प्र.95General Intelligence and Reasoning
    सात व्यक्ति , R, B, Y, J, E, F और N, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Y दाएं छोर से तीसरे स्थान पर बैठा है। B और Y के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E और J का निकटतम पड़ोसी N है। F, E के दाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। R और J के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. पाँच
    2. तीन
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चार

  96. प्र.96General Intelligence and Reasoning
    शब्द JUMBLED का प्रत्येक अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाएं से चौथे अक्षर और दाएं से पहले अक्षर के बीच अंग्रेजी अक्षरमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
    1. 13
    2. 10
    3. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10

  97. प्र.97General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 65 ? 24 15 11 10
    1. 40
    2. 44
    3. 42
    4. 38
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 40

  98. प्र.98General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 23 32 42 53 65 78 ?
    1. 92
    2. 85
    3. 87
    4. 90
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 92

  99. प्र.99General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A ≤ B का अर्थ है कि 'A, B का पुत्र है' A ¥ B का अर्थ है कि 'A, B का पिता है' A @ B का अर्थ है कि 'A, B का भाई है' A - B का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है' उपरोक्त के आधार पर, यदि 'P - Q @ S ≤ T ¥ X' है, तो P का X से क्या संबंध है?
    1. पुत्र की पत्नी
    2. पिता की बहन
    3. भाई की पत्नी
    4. पिता की माता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भाई की पत्नी

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

132233425463748294101111123132144154164171182192202213221232243252264274281292301311321333342352363372381394403413423432441454461474483494502514522532541554564573583591602614622632643654662671683694703712722732741753761773782791802814823833841851864872884894903913924932944953962971981993

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 8 मई 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

Free Study Planner