- समितियों के शक्ति, कर्तव्य और कृत्य नियम, 2009 राज्य सरकार ने धारा 337 के साथ किन धाराओं के अन्तर्गत बनाए?
- धारा 51 व 52
- धारा 55 व 61
- धारा 48 व 49
- धारा 54 व 60
उत्तर देखें
उत्तर: (B) धारा 55 व 61
नियम धारा 337 के साथ 55 (समितियाँ) और 61 (प्रत्यायोजन) से बने; 51 व 52 कार्य संचालन नियम की जड़ें हैं।
- समितियों के कृत्य नियम की अधिसूचना किस तिथि की है?
- 11 नवम्बर 2009
- 11 सितम्बर 2009
- 23 दिसम्बर 2009
- 8 जनवरी 2010
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 23 दिसम्बर 2009
अधिसूचना 23 दिसम्बर 2009 की है; 8 जनवरी 2010 राजपत्र में प्रकाशन की तिथि और 11 नवम्बर 2009 कार्य संचालन नियम की।
- नियम 3 के अनुसार निकाय की समितियाँ कहाँ गठित होती हैं?
- मुख्य नगरपालिका अधिकारी के आदेश से
- अध्यक्ष के अपने स्तर पर
- निदेशक, स्थानीय निकाय के आदेश से
- नगरपालिका की साधारण आम बैठक में
उत्तर देखें
उत्तर: (D) नगरपालिका की साधारण आम बैठक में
नियम 3 — साधारण आम बैठक में; उच्च न्यायालय (निर्मल नहता, 2010) के अनुसार अध्यक्ष अकेले समितियाँ नहीं बना सकता।
- नियम 4(1)(क) में शामिल धारा 334 और 335 का सम्बन्ध किससे है?
- कर्मचारियों की संख्या और नियुक्ति से
- विकास प्रभार से
- अग्निशमन दल से
- नगर विकास योजना से
उत्तर देखें
उत्तर: (A) कर्मचारियों की संख्या और नियुक्ति से
धारा 334 कर्मचारियों की संख्या तय करने और 335 अधीनस्थ व मंत्रालयिक स्थापना की नियुक्ति से जुड़ी है।
- नियम 4(1)(ख) के अनुसार निकाय के कर्मचारियों की नियुक्ति और अनुशासनात्मक कार्रवाई के सभी मामले किसके हैं?
- वित्त समिति
- कार्यपालक समिति
- नियम व उपविधि समिति
- स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति
उत्तर देखें
उत्तर: (B) कार्यपालक समिति
नियम 4(1)(ख) — कार्यपालक समिति; 2024 में उच्च न्यायालय ने इसी आधार पर निदेशक के दण्ड-आदेश रद्द किए।
- नगर निगम या नगर परिषद् की कार्यपालक समिति में निकाय द्वारा चुने जाने वाले सदस्य कितने हैं?
- 5, इनमें 1 महिला
- 5, इनमें 2 महिलाएँ
- 7, इनमें 2 महिलाएँ
- 9, इनमें 3 महिलाएँ
उत्तर देखें
उत्तर: (C) 7, इनमें 2 महिलाएँ
धारा 55(1)(iv) — 7 सदस्य, जिनमें 2 महिलाएँ; मण्डल में अधिकतम 5।
- 2017 के संशोधन के बाद धारा 55(3) के अनुसार प्रत्येक निकाय को कितने प्रकार की विषय समितियाँ अनिवार्य रूप से बनानी हैं?
- 5
- 6
- 7
- 8
उत्तर देखें
उत्तर: (D) 8
पहले 6 थीं; अधिनियम 27 of 2017 से रोशनी समिति (ii-क) और महिला-बाल आदि समिति (iv-क) जुड़ीं।
- किसी निकाय में 60 वार्ड हैं। धारा 55(3)(ii) के परन्तुक के अनुसार वह स्वास्थ्य व स्वच्छता समितियाँ अधिकतम कितनी बना सकता है?
- 2
- 1
- 3
- 4
उत्तर देखें
उत्तर: (A) 2
51 से 75 वार्ड वाले निकाय में दो समितियाँ; 50 तक 1 और 75 से अधिक में 3।
- समिति में बाहरी (ग़ैर-सदस्य) व्यक्ति कुल सदस्यों के अधिकतम कितने भाग तक हो सकते हैं?
- 1/2
- 1/3
- 1/4
- 2/3
उत्तर देखें
उत्तर: (B) 1/3
धारा 56(1) का परन्तुक — एक-तिहाई; और कार्यपालक समिति में बाहरी नहीं रखे जा सकते।
- समिति का अध्यक्ष विशेष बैठक के लिए लिखित अनुरोध मिलने पर बैठक की तिथि अधिकतम कब की रखता है? (धारा 58(3))
- अनुरोध से 24 घण्टे बाद
- अनुरोध से 7 दिन बाद
- अनुरोध से 2 दिन के भीतर की
- अनुरोध से 10 दिन के भीतर की
उत्तर देखें
उत्तर: (C) अनुरोध से 2 दिन के भीतर की
धारा 58(3) — अनुरोध (निकाय-अध्यक्ष या कम से कम 2 सदस्यों का) प्रस्तुत होने से दो दिन से अधिक बाद की तिथि नहीं।
- बजट-अनुमान निकाय के सामने रखने की तिथि (31 जनवरी से देर नहीं) कौन तय करता है? (धारा 87(5))
- मुख्य नगरपालिका अधिकारी
- वित्त समिति
- निदेशक, स्थानीय निकाय
- कार्यपालक समिति
उत्तर देखें
उत्तर: (D) कार्यपालक समिति
धारा 87(5) — अध्यक्ष बजट-अनुमान उस तिथि पर रखता है जो कार्यपालक समिति तय करे; पारित करने की सीमा 15 फरवरी।
- सार्वजनिक सड़कों के फुटपाथ की न्यूनतम चौड़ाई (हर ओर 1.5 मी से कम नहीं) तय करने का काम किस समिति का है? (धारा 190)
- भवन अनुज्ञा व निर्माण कार्य समिति
- वित्त समिति
- स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति
- गंदी बस्ती सुधार समिति
उत्तर देखें
उत्तर: (A) भवन अनुज्ञा व निर्माण कार्य समिति
धारा 190(2) व (3) — भवन अनुज्ञा व निर्माण कार्य समिति तय और संशोधित करती है।
- अवैध भुगतान पर अधिभार लगाकर रक़म प्रमाणित करने का काम धारा 94(5) में किसका है?
- कार्यपालक समिति
- वित्त समिति
- निदेशक, स्थानीय निकाय
- मुख्य नगरपालिका अधिकारी
उत्तर देखें
उत्तर: (B) वित्त समिति
वित्त समिति अंकेक्षक की रिपोर्ट पर अधिभार लगाती है; पीड़ित की अपील राज्य सरकार या अधिकृत अधिकारी को।
- किस धारा के संशोधन (2011, अधिनियम 2) से बजट-अनुमान पर वित्त समिति की पूर्व स्वीकृति की शर्त हटी?
- धारा 89
- धारा 93
- धारा 87(1)
- धारा 95(1)
उत्तर देखें
उत्तर: (C) धारा 87(1)
धारा 87(1) का वह वाक्य 2011 के संशोधन से हटा; वित्त समिति की भूमिका अब 89, 93–95 में है।
- नियम 4 के अनुसार धारा 80 से 96 तक (निधि, बजट, लेखे, अंकेक्षण) की शक्तियाँ किस समिति को सौंपी गई हैं?
- कार्यपालक समिति
- नियम व उपविधि समिति
- भवन अनुज्ञा व निर्माण कार्य समिति
- वित्त समिति
उत्तर देखें
उत्तर: (D) वित्त समिति
वित्त समिति — 80–96, 98–100, 101, 104, 105, 148, 150, 296।
- नाले-नालियाँ, ठोस-घातक कचरा और डेयरी-लाइसेंस जैसे विषयों की धाराएँ (200–283 के बीच की) किस समिति के हिस्से हैं?
- स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति
- वित्त समिति
- कार्यपालक समिति
- अपराध शमन व समझौता समिति
उत्तर देखें
उत्तर: (A) स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति
नियम 4 में 200, 201, 204–211, 214–218, 221, 222, 226–235, 242, 247–251, 254, 258–271, 273, 275–283 स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति को दी गई हैं।
- अपराधों में अभियोजन (धारा 299) और समझौता (धारा 306) की शक्ति किस समिति के पास है?
- वित्त समिति
- नियम व उपविधि समिति
- कार्यपालक समिति
- अपराध शमन व समझौता समिति
उत्तर देखें
उत्तर: (D) अपराध शमन व समझौता समिति
धारा 299 व 306 अपराध शमन व समझौता समिति को सौंपी गई हैं; नियम-उपविधि समिति को 303, 339, 341।
इसी विषय के और अध्याय
- ऋण, वाणिज्यिक परियोजनाएँ व निजी भागीदारी13 प्रश्न
- आर्थिक व विकास नियोजन12 प्रश्न
- वित्त, लेखा व अंकेक्षण13 प्रश्न
- राजस्थान नगरपालिका (कार्य संचालन) नियम, 200913 प्रश्न
- राजस्थान नगरपालिका (सामान क्रय एवं अनुबंध) नियम, 197414 प्रश्न
- जैव-विविधता25 प्रश्न