- मुरखली, नथुली, गुलोबंद हैं—
- नृत्य शैली
- लोकगीत
- आभूषण
- नगर
उत्तर देखें
उत्तर: (C) आभूषण
कान, नाक और गले के गहने।
- बुलाक शरीर के किस अंग में पहना जाता है?
- गला
- नाक
- कान
- पैर
उत्तर देखें
उत्तर: (B) नाक
नाक के बीच से लटकता है।
- तिलहरी कहाँ पहनी जाती है?
- नाक में
- पैरों में
- गले में
- हाथों में
उत्तर देखें
उत्तर: (C) गले में
कई लड़ियों वाला हार।
- इनमें कौन-सा आभूषण हाथ में पहना जाता है?
- तुग्याल
- फुली
- मुंदरी
- इमरती
उत्तर देखें
उत्तर: (C) मुंदरी
मुंदरी = अँगूठी।
- इनमें से कौन नाक का पारंपरिक आभूषण नहीं है?
- नथ
- मुर्खी
- बुलाक
- फुली
उत्तर देखें
उत्तर: (B) मुर्खी
मुर्खी कान का गहना है।
- धागुला किस अंग में पहना जाता है?
- गला
- पैर
- कलाई
- कमर
उत्तर देखें
उत्तर: (C) कलाई
कलाई के मोटे कड़े।
- इनमें कौन हाथ में नहीं पहना जाता?
- धागुल
- गोखले
- पौंछी
- मुरखली
उत्तर देखें
उत्तर: (D) मुरखली
मुरखली कान का है।
- "दौखा" क्या है?
- भांग के रेशे का बिना बाँह का कोट
- बकरी के ऊन का कोट
- सूती कोट
- जन्म का नृत्य
उत्तर देखें
उत्तर: (A) भांग के रेशे का बिना बाँह का कोट
पहाड़ की पारंपरिक जैकेट।
- "जाड़" किस जनजाति का प्रसिद्ध पेय है?
- थारू
- जौनसारी
- राजी
- बुक्सा
उत्तर देखें
उत्तर: (B) जौनसारी
यह चावल से बनता है।
- बाल मिठाई किस नगर की पहचान है?
- नैनीताल
- अल्मोड़ा
- पौड़ी
- टिहरी
उत्तर देखें
उत्तर: (B) अल्मोड़ा
सिंगोड़ी भी अल्मोड़ा की।
- बेटी के घर कलेऊ के रूप में भेजी जाने वाली मिठाई है—
- अरसा
- सिंगल
- शाया
- गुलगुले
उत्तर देखें
उत्तर: (A) अरसा
चावल के पेस्ट और गुड़ से।
- सुवाल पथाई किस क्षेत्र की रस्म है?
- कुमाऊँ
- जौनसार
- तराई
- रवाईं
उत्तर देखें
उत्तर: (A) कुमाऊँ
विवाह-जनेऊ से पहले।
- कफुली मुख्यतः किससे बनती है?
- गहत
- पालक/राई के पत्ते
- झंगोरा
- भट
उत्तर देखें
उत्तर: (B) पालक/राई के पत्ते
चावल के घोल से गाढ़ी की जाती है।
- पथरी में लाभकारी मानी जाने वाली दाल है—
- गहत
- मसूर
- उड़द
- मूँग
उत्तर देखें
उत्तर: (A) गहत
गहत = कुलथ (हॉर्स ग्राम)।
- कंडाली (सिसूण) का साग किस पौधे से बनता है?
- लिंगुड़ा
- बिच्छू घास
- पालक
- मेथी
उत्तर देखें
उत्तर: (B) बिच्छू घास
चुभने वाला अम्ल उबालकर हटाया जाता है।
- कुमाऊँनी भोजन में दूध का प्रयोग कम क्यों है?
- धार्मिक निषेध
- पहाड़ी गायें कम दूध देती हैं
- महँगा होना
- जलवायु गर्म
उत्तर देखें
उत्तर: (B) पहाड़ी गायें कम दूध देती हैं
छोटी पहाड़ी गायें, कठिन चरागाह।
- कुमाऊँ में एक कतार में जुड़े घरों को क्या कहते हैं?
- तिबारी
- बाखली
- गोठ
- चौक
उत्तर देखें
उत्तर: (B) बाखली
तिबारी गढ़वाली बरामदा है।
- कोटी बनाल शैली के घर किस घाटी में मिलते हैं?
- यमुना घाटी
- सोर घाटी
- कत्यूर घाटी
- दारमा घाटी
उत्तर देखें
उत्तर: (A) यमुना घाटी
उत्तरकाशी का राजगढ़ी क्षेत्र।
- पहाड़ी घर के भूतल (पशुओं वाले) को क्या कहते हैं?
- गोठ
- खोली
- तिबारी
- पठाल
उत्तर देखें
उत्तर: (A) गोठ
ऊपरी मंज़िल पर परिवार रहता है।
- "एक हथिया नौला" किस ज़िले में है?
- अल्मोड़ा
- चंपावत
- बागेश्वर
- नैनीताल
उत्तर देखें
उत्तर: (B) चंपावत
लोककथा: एक हाथ वाले कारीगर ने एक रात में बनाया।