1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी (99 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 12 अगस्त 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 12 अगस्त 2026, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

12 अगस्त 2026 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 99 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 5 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

99प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
12 अगस्त 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    प्रयोगशाला जांच से पता चलता है कि मैग्नीशियम क्षारों के साथ अभिक्रि या करके एक गैस मुक्‍त करता है। उत्पन्न गैस की सबसे संभावित पहचान क्या है?
    1. हाइड्रोजन
    2. ऑक्सीजन
    3. क्लोरीन
    4. कार्बन डाइऑक्साइड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — हाइड्रोजन

  2. प्र.2General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन, जल में मिलाने पर एक समांगी मिश्रण बनाता है?
    1. लौह रेतन और सल्फर
    2. तेल और जल
    3. लवण और जल
    4. चीनी और रेत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — लवण और जल

  3. प्र.3General Science
    रासायनिक प्रतीकों को लिखने का कौन-सा नियम सही है?
    1. केवल दूसरा अक्षर कैपिटल में
    2. अक्षरों को इटैलिक में लिखा जाना
    3. दोनों अक्षर कैपिटल अक्षरों में
    4. केवल प्रथम अक्षर कैपिटल में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल प्रथम अक्षर कैपिटल में

  4. प्र.4General Science
    थाइरॉइड ग्रंथि द्वारा थाइरॉक्सि न हार्मोन बनाने के लिए _______ आवश्यक है।
    1. आयरन
    2. कैल्सि यम
    3. आयोडीन
    4. विटामिन D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — आयोडीन

  5. प्र.5General Science
    किसी खाद्य श्रृंखला में, अजैवनिम्नीकरणीय प्रदूषकों की अधिकतम सांद्रता निम्नलिखित में से किसमें पाई जाती है?
    1. शीर्ष मांसाहारी
    2. उत्पादक
    3. अपघटक
    4. शाकाहारी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शीर्ष मांसाहारी

  6. प्र.6General Science
    एक निश्चित ध्वनि तरंग की आवृत्ति 400 Hz है। इस तरंग का आवर्तकाल कितना होगा?
    1. 0.05 सेकंड
    2. 0.25 सेकंड
    3. 0.0025 सेकंड
    4. 0.025 सेकंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 0.0025 सेकंड

  7. प्र.7General Science
    मनुष्योंों में, जहाँ पुरुष लाखों शुक्राणु उत्पन्न करते हैं, वहीं महिलाएँ सामान्यतः प्रत्येक माह __________।
    1. कुछ सौ परिपक्व अंडे उत्पन्न करती हैं
    2. हजारों परिपक्व अंडे उत्पन्न करती हैं
    3. एक भी परिपक्व अंडा उत्पन्न नहीं करती हैं
    4. केवल एक परिपक्व अंडा उत्पन्न करती हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल एक परिपक्व अंडा उत्पन्न करती हैं

  8. प्र.8General Science
    निम्नलिखित में से किस पदार्थ के रासायनिक संघटन में कार्बन नहीं होता है?
    1. जल
    2. कार्बोहाइड्रेट
    3. DNA
    4. प्रोटीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जल

  9. प्र.9General Science
    1. ब्यूटेन-2-अल
    2. ब्यूटेन-2-ओल
    3. ब्यूटेन-2-ओइक अम्ल
    4. ब्यूटेन-2-ऑन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ब्यूटेन-2-ऑन

  10. प्र.10General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी स्थि ति, भौतिकी में कार्य की वैज्ञानिक परिभाषा को सर्वोत्तम रूप से दर्शाती है?
    1. वह व्यक्ति , जो फर्श से किसी बॉक्स को उठाकर मेज पर रखता है
    2. वह व्यक्ति , जो अपने सिर पर किसी किताब को स्थि र रूप से पकड़े हुए है
    3. वह व्यक्ति , जो किसी बैकपैक के साथ नियत चाल से चलता है
    4. वह व्यक्ति , जो दीवार को धक्का देता है लेकिन दीवार हिलती नहीं है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वह व्यक्ति , जो फर्श से किसी बॉक्स को उठाकर मेज पर रखता है

  11. प्र.11General Science
    एक विद्यार्थी एक सीधे धारावाही चालक के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र सामर्थ्य को बढ़ाना चाहता है। परिवर्तनों के किस संयोजन द्वारा यह सबसे प्रभावी रूप से प्राप्त होगा?
    1. धारा को नियत रखते हुए प्रेक्षण बिंदु को किसी भी स्थान पर बदलना
    2. धारा को कम करते हुए प्रेक्षण बिंदु को चालक से दूर ले जाना
    3. धारा को बढ़ाते हुए प्रेक्षण बिंदु को चालक के निकट लाना
    4. प्रेक्षण बिंदु को दूर ले जाते हुए धारा को बढ़ाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — धारा को बढ़ाते हुए प्रेक्षण बिंदु को चालक के निकट लाना

  12. प्र.12General Science
    निम्नलिखित में से किस यौगिक में अमीन (amine) और कार्बोक्सि ल (carboxyl) दोनों कार्यात्मक समूह मौजूद होते हैं?
    1. एथेनल (Ethanal)
    2. ग्लाइसिन (Glycine)
    3. एथेनॉल (Ethanol)
    4. प्रोपेनोन (Propanone)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ग्लाइसिन (Glycine)

  13. प्र.13General Science
    कोई विद्यार्थी एक भारी और एक हल्की गाड़ी को समान बल के साथ धक्का देता है। न्यूटन के द्वितीय नियम के अनुसार, उनके त्वरणों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
    1. दोनों गाड़ियां समान रूप से त्वरित होंगी
    2. भारी गाड़ी शून्य त्वरण के साथ गति करेगी
    3. भारी गाड़ी की तुलना में हल्की गाड़ी अधिक त्वरित होगी
    4. हल्की गाड़ी की तुलना में भारी गाड़ी अधिक त्वरित होगी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारी गाड़ी की तुलना में हल्की गाड़ी अधिक त्वरित होगी

  14. प्र.14General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. परमाणु संख्या, न्यूक्लि ऑन की संख्या के बराबर होती है।
    2. किसी तत्व के लिए, द्रव्यमान संख्या, परमाणु संख्या की दुगुनी होती है।
    3. कार्बन के दो समस्थानिकों की द्रव्यमान संख्या समान होती है।
    4. हाइड्रोजन के तीनों समस्थानिकों - प्रोटियम, ड्यूटेरियम और ट्राइटियम में प्रोटॉनों की संख्या समान होती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हाइड्रोजन के तीनों समस्थानिकों - प्रोटियम, ड्यूटेरियम और ट्राइटियम में प्रोटॉनों की संख्या समान होती है।

  15. प्र.15General Science
    दो वस्तुएँ, वस्तु P और वस्तु Q, एक सीधी सड़क पर गति कर रही हैं। वस्तु P प्रत्येक 2 सेकंड में 20 मीटर की यात्रा करती है, जबकि वस्तु Q पहले 2 सेकंड में 20 मीटर और अगले 2 सेकंड में 30 मीटर की दूरी तय करती है। उनकी गतियों के संबंध में कौन-सा कथन सही है?
    1. वस्तु P असमान गति में है, जबकि वस्तु Q एकसमान गति में है।
    2. दोनों वस्तुएँ असमान गति में हैं।
    3. वस्तु P एकसमान गति में है, जबकि वस्तु Q असमान गति में है।
    4. दोनों वस्तुएँ एकसमान गति में हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वस्तु P एकसमान गति में है, जबकि वस्तु Q असमान गति में है।

  16. प्र.16General Science
    मनुष्योंों में अंतःश्वसन के दौरान निम्नलिखित में से क्या नहीं होता है?
    1. वक्ष गुहा में प्रसार होता है
    2. वायु फेफड़ोंों में प्रवेश करती है
    3. डायाफ्राम नीचे की ओर सपाट हो जाता है
    4. रक्त ऑक्सीजन निर्मुक्त करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रक्त ऑक्सीजन निर्मुक्त करता है

  17. प्र.17General Science
    जब किसी वस्तु (बिंब) को उत्तल लेंस के फोकस बिंदु और प्रकाशिक केंद्र के बीच रखा जाता है, तो लेंस द्वारा बनने वाले प्रतिबिंब का सबसे सही वर्णन कौन-सा कथन करता है?
    1. प्रतिबिंब वास्तविक, उल्टा और वस्तु से छोटा होता है।
    2. प्रतिबिंब वास्तविक, सीधा और वस्तु से बड़ा होता है।
    3. प्रतिबिंब आभासी, सीधा और वस्तु से बड़ा होता है।
    4. प्रतिबिंब आभासी, उलटा और वस्तु से छोटा होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्रतिबिंब आभासी, सीधा और वस्तु से बड़ा होता है।

  18. प्र.18General Science
    13 वर्षीय एक बालिका के मासिक धर्म शुरू होता है, लेकिन पहले वर्ष में अनियमित चक्र होते हैं। जननीय परिपक्वता के अनुसार, इस पैटर्न में संभवतः कौन-सा अंतर्निहित कारक सर्वाधिक योगदान देता है?
    1. अपरिपक्व हार्मोनल विनियमन
    2. निरंतर अंड का मोचन
    3. पूर्णतः विकसित गर्भाशय
    4. पूर्णतः परिपक्व अंडाशय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अपरिपक्व हार्मोनल विनियमन

  19. प्र.19General Science
    ध्वनि के संचरण और परावर्तन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प प्रतिध्वनि का सटीक वर्णन करता है?
    1. प्रतिध्वनि स्रोत से दूरी के कारण ध्वनि की पिच में होने वाला परिवर्तन है
    2. प्रतिध्वनि परावर्तित ध्वनि है जो मूल ध्वनि के बाद स्पष्ट रूप से सुनाई देती है
    3. यदि ध्वनि दीवार से परावर्तित होती है, तो प्रतिध्वनि वह ध्वनि है जो अधिक जोर से उत्पन्न होती है
    4. प्रतिध्वनि कंपन करने वाली वस्तु द्वारा उत्पन्न निरंतर ध्वनि है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रतिध्वनि परावर्तित ध्वनि है जो मूल ध्वनि के बाद स्पष्ट रूप से सुनाई देती है

  20. प्र.20General Science
    एक इलेक् ट्रिक केतली का प्रतिरोध 10 ओम है और यह 220 V की आपूर्ति से जुड़ी है। प्रचालन के 5 मिनट के दौरान, इसके माध्यम से कितना आवेश प्रवाहित होगा?
    1. 13200 C
    2. 2200 C
    3. 6600 C
    4. 1100 C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6600 C

  21. प्र.21General Science
    एक वन्यजीव पशु चिकित्सक ने देखा कि एक विशेष प्राणी शरीर का बड़ा आकार बनाए रख सकता है और जटिल व्यवहार प्रदर् शित कर सकता है। इन लक्षणों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी संरचनात्मक विशेषता सबसे महत्वपूर्ण है?
    1. सरल एक कोशिकीय संरचना
    2. सपोर्ट के लिए कशेरुक दंड
    3. सुरक्षात्मक दृढ़ बाह्य आवरण
    4. संचलन के लिए बाह्य स्पर्शक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सपोर्ट के लिए कशेरुक दंड

  22. प्र.22General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा अवलोकन इस बात का सबसे प्रबल साक्ष्य (प्रमाण) प्रदान करेगा कि कोई मशीन एक स्थि र घिरनी (fixed pulley) है?
    1. आयास और लोड विपरीत दिशाओं में गति करते हैं।
    2. अनुप्रयुक्त बल, लोड से कम है।
    3. मशीन को उठाने के दौरान वह ऊर्जा संचित करती है।
    4. लोड को उठाने के दौरान वह हल्का हो जाता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आयास और लोड विपरीत दिशाओं में गति करते हैं।

  23. प्र.23General Science
    खाद्य जाल में, शाकाहारी सामान्यतः ______________ होते हैं।
    1. अपघटक
    2. प्राथमिक उपभोक्ता
    3. द्वितीयक उपभोक्ता
    4. उत्पादक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्राथमिक उपभोक्ता

  24. प्र.24General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सबसे अच्छी तरह से बताता है कि सोडियम क्लोराइड कक्ष तापमान पर ठोस क्योंों होता है?
    1. इसमें परमाणुओं के बीच धात्वि क आबंधन होता है।
    2. यह कमजोर वैन डेर वाल्स बलों द्वारा एक साथ आबंधित होता है
    3. इसमें आयनों के बीच प्रबल विद्युतस्थैतिक आकर्षण होता है।
    4. यह सहसंयोजक बंधों द्वारा जुड़े अणुओं का निर्माण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — इसमें आयनों के बीच प्रबल विद्युतस्थैतिक आकर्षण होता है।

  25. प्र.25General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा रासायनिक परिवर्तन, किसी रासायनिक अभिक्रि या के दौरान पदार्थ के ऑक्सीकरण को सर्वोत्तम रूप से इंगित करता है?
    1. भौतिक अवस्था में परिवर्तन
    2. केवल इलेक्ट्रॉनों की हानि
    3. ऑक्सीजन का लाभ या हाइड्रोजन की हानि
    4. केवल हाइड्रोजन का लाभ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ऑक्सीजन का लाभ या हाइड्रोजन की हानि

  26. प्र.26Mathematics
    1. -7
    2. 10
    3. 13
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7

  27. प्र.27Mathematics
    यदि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है, तो 20% वार्षिक दर से ₹7,625 की धनराशि पर 3 वर्षों में प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए।
    1. ₹5,551
    2. ₹5,581
    3. ₹5,571
    4. ₹5,561
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹5,551

  28. प्र.28Mathematics
    यदि निम्नलिखित आंकड़ोंों का माध्य 45 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए। वर्ग 20-30 30-40 40-50 50-60 60-70 बारंबारता 34 35 42 21 x
    1. 27
    2. 42
    3. 41
    4. 46
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 41

  29. प्र.29Mathematics
    एक रेसिपी में मैदा और चीनी का अनुपात 3 : 2 है। यदि एक बेकर 600 ग्राम मैदा का उपयोग करता है, तो उसे कितनी मात्रा (ग्राम में) चीनी की आवश्यकता होगी?
    1. 500
    2. 400
    3. 450
    4. 360
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 400

  30. प्र.30Mathematics
    एक कुकर का अंकित मूल्य चार दुकानों - I, II, III और IV पर एकसमान है। कुकर के अंकित मूल्य पर दुकान I, 18% और 51% की दो क्रमिक छूटें प्रदान करती है, दुकान II, 59% और 89% की क्रमिक छूटें प्रदान करती है, दुकान III, 57% और 40% की क्रमिक छूटें प्रदान करती है और दुकान IV, 68%, 69% और 27% की क्रमिक छूटें प्रदान करती है। कौन-सी दुकान कुकर को सबसे कम कीमत पर बेच रही है?
    1. IV
    2. I
    3. III
    4. II
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — II

  31. प्र.31Mathematics
    यदि दिया गया है कि 1220.86 = x, 1220.22= y और xz = y7 है, तो z का सन्निकट मान ज्ञात कीजिए।
    1. 2.11
    2. 1.79
    3. 0.56
    4. 4.46
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1.79

  32. प्र.32Mathematics
    8 वर्ष बाद, ध्रुव की आयु, दिव्या की आयु की दोगुनी हो जाएगी। चार वर्ष पहले, उसकी आयु, दिव्या की आयु की चार गुनी थी। ध्रुव की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 20 वर्ष
    2. 26 वर्ष
    3. 30 वर्ष
    4. 28 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 28 वर्ष

  33. प्र.33Mathematics
    रमन की आय ₹43,500 है। वह अपनी आय के 17% की बचत करता है। यदि उसकी आय में 18% की वृद्धि होती है और व्यय में 20% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में ________ होगी।
    1. ₹606 की वृद्धि
    2. ₹609 की वृद्धि
    3. ₹608 की कमी
    4. ₹604 की कमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹609 की वृद्धि

  34. प्र.34Mathematics
    ₹3800/kg कीमत वाली कॉफी को ₹2750/kg कीमत वाली कॉफी के साथ किस अनुपात में मिलाया जाना चाहिए ताकि मिश्रण की कीमत ₹3050/kg हो जाए?
    1. 3:7
    2. 3:5
    3. 2:3
    4. 2:5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2:5

  35. प्र.35Mathematics
    यदि एक त्रिभुज की ऊंचाई 40% बढ़ा दी जाए तथा इसके आधार में 25% की कमी कर दी जाए, तो इसके क्षेत्रफल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
    1. 5% की वृद्धि
    2. 5% की कमी
    3. 2% की वृद्धि
    4. 2% की कमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5% की वृद्धि

  36. प्र.36Mathematics
    1. ₹140 लाख
    2. ₹120 लाख
    3. ₹180 लाख
    4. ₹160 लाख
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹160 लाख

  37. प्र.37Mathematics
    दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, एक उम्मीदवार को कुल वोटों का 28% प्राप्त हुआ और वह 649 वोटों से हार गया। यदि सभी वोट वैध थे, तो डाले गए वोटों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 1485
    2. 1475
    3. 1465
    4. 1495
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1475

  38. प्र.38Mathematics
    अकेले काम करते हुए, एक कार्य पूरा करने में X को 12 दिन लगते हैं, Y को 15 दिन लगते हैं और Z को 20 दिन लगते हैं। यदि वे साथ मिलकर काम करें, तो कार्य पूरा करने में कितने दिन लगेंगे?
    1. 5 दिन
    2. 4 दिन
    3. 6 दिन
    4. 8 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5 दिन

  39. प्र.39Mathematics
    एक निर्माता अपने विक्रय मूल्य को उत्पादन लागत से 70% अधिक तय करता है। यदि उत्पादन लागत में 10% की वृद्धि होती है और निर्माता अपने विक्रय मूल्य में 10% की वृद्धि करता है, तो नया लाभ प्रतिशत कितना होगा?
    1. 70%
    2. 72%
    3. 73%
    4. 71%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 70%

  40. प्र.40Mathematics
    1. tanA
    2. ∞
    3. sec²A
    4. 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0

  41. प्र.41Mathematics
    एक कार 180 km की कुल दूरी तय करती है, जिसे 60 km वाले तीन बराबर भागों में बांटा गया है। पहले भाग में, कार 60 km/h की चाल से चलती है; दूसरे भाग में, इसकी चाल घटकर 40 km/h हो जाती है। तीसरे भाग में, इसकी चाल फिर से बढ़ जाती है, जिससे पूरी यात्रा के लिए कुल औसत चाल 54 km/h हो जाती है। तीसरे भाग में कार की चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 72 km/h
    2. 75 km/h
    3. 78 km/h
    4. 90 km/h
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 72 km/h

  42. प्र.42Mathematics
    कौशल ने 20 km/h की चाल से 22 घंटे 3 मिनट तक यात्रा की। उसी दूरी को 21 घंटे में तय करने के लिए उसे किस चाल (km/h में) से यात्रा करनी चाहिए?
    1. 20
    2. 19
    3. 18
    4. 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 21

  43. प्र.43Mathematics
    80 cm × 60 cm × 50 cm विमाओं वाले एक आयताकार पानी की टंकी में 30 cm ऊँचाई तक पानी भरा हुआ है। 20 cm कोर वाले धातु के एक ठोस घन और 26 cm × 13 cm × 10 cm विमाओं वाले धातु के एक ठोस घनाभ को टंकी में गिराया जाता है। पानी के स्तर में हुई वृद्धि ज्ञात कीजिए (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)।
    1. 2.37 cm
    2. 2.17 cm
    3. 2.97 cm
    4. 2.67 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2.37 cm

  44. प्र.44Mathematics
    1. 5 का गुणज
    2. 9 का गुणज
    3. 6 का गुणज
    4. 7 का गुणज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5 का गुणज

  45. प्र.45Mathematics
    दो संख्याओं का अनुपात 21 : 5 है और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 50 है। उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्या होगा?
    1. 5260
    2. 5250
    3. 5240
    4. 5220
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5250

  46. प्र.46Mathematics
    किसी आँकड़ा समुच्चय में, माध्य 65 है और माध्यि का 70 है। आँकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए।
    1. 60
    2. 55
    3. 75
    4. 80
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 80

  47. प्र.47Mathematics
    सौरव एक निश्चित धनराशि को वार्षिक रूप से संयोजित होने वाली 20% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर से जमा करता है। 2 वर्ष के अंत में, उसे ₹70,164 मिश्रधन प्राप्त होता है। सौरव द्वारा जमा की गई धनराशि कितनी थी?
    1. ₹48,606
    2. ₹48,931
    3. ₹48,407
    4. ₹48,725
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹48,725

  48. प्र.48Mathematics
    एक कार 4 घंटे में 240 km की दूरी तय करती है। समान चाल से वह 7 घंटे में कितनी दूरी तय करेगी?
    1. 400 km
    2. 480 km
    3. 360 km
    4. 420 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 420 km

  49. प्र.49Mathematics
    यदि ₹550 की राशि 3.5 वर्षों के लिए 4% वार्षिक ब्याज दर पर उधार ली जाती है, तो साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 57
    2. 77
    3. 127
    4. 177
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 77

  50. प्र.50Mathematics
    तीन संख्याएँ 2 : 3 : 4 के अनुपात में हैं। यदि उनके घनों का योगफल 2673 है, तो सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 12
    2. 9
    3. 6
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 66 59 53 48 44 41 ?
    1. 39
    2. 38
    3. 40
    4. 37
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 39

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    G, H, J, K, L और P, एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत के सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ठीक ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है और इसी प्रकार, सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। H और K के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। G के ऊपर केवल P रहता है। J, एक सम- क्रमांकित तल पर रहता है। H, सबसे निचले तल पर रहता है। L और P के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
    1. चार
    2. दो
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    शब्द INJURED के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थि त किया गया है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाईं ओर से चौथे अक्षर और दाईं ओर से दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
    1. 8
    2. 7
    3. 6
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) C G I D Q R O A J Y C E C P B Q I F O O J C (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर है और ठीक बाद में भी एक स्वर है?
    1. 3
    2. 1
    3. एक भी नहीं
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    वर्णानुक्रम पर आधारित निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन अक्षर-समूह किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इसलिए एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, अक्षर समूह में व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. ZDB
    2. BFD
    3. YCA
    4. NSP
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — NSP

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    यदि निम्नलिखित समीकरण में ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए और ‘×’ और ‘÷’ को भी आपस में बदल दिया जाए, तो ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 238 ÷ 65 × 455 − 265 + 139 = ?
    1. 261
    2. 126
    3. 160
    4. 106
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 160

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘-’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 73 - 13 ÷ 8 + 123 × 3 = ?
    1. 139
    2. 133
    3. 135
    4. 136
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 136

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    जुनैद बिंदु A से शुरू करके उत्तर की ओर 17 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़कर, 16 km ड्राइव करता है, फिर दाएं मुड़कर, 22 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़कर 19 km ड्राइव करता है। वह अंत में दाएं मुड़कर, 5 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर वापस पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
    1. 4 km पूर्व की ओर
    2. 3 km पूर्व की ओर
    3. 2 km पूर्व की ओर
    4. 1 km पूर्व की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3 km पूर्व की ओर

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित तर्क के अनुसार, 3 का संबंध 12 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 12 का संबंध 48 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 16 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएँ, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।)
    1. 64
    2. 63
    3. 65
    4. 62
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 64

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, E, F और G उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। G के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। G और F के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। F और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C, D के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। E, D के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। F के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 2
    2. 3
    3. 4
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    शंकर बिंदु A से चलना प्रारंभ करता है और दक्षि ण की ओर 5 km चलता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 7 km चलता है। वहाँ से, वह बाएँ मुड़ता है और 2 km चलता है। पुनः, वह बाएँ मुड़ता है और 9 km चलता है। अंततः, वह बाएँ मुड़ता है और 7 km चलता है। बिंदु A पर पुनः पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए?
    1. 7 km, पश्चिम की ओर
    2. 2 km, पश्चिम की ओर
    3. 7 km, पूर्व की ओर
    4. 2 km, पूर्व की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2 km, पश्चिम की ओर

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. UY-CI
    2. JN-RX
    3. VZ-DJ
    4. CG-VO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — CG-VO

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 213 D 48 C 5 B 54 A 9 = ?
    1. 194
    2. 198
    3. 193
    4. 195
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 195

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : NOA :: RUZ : %
    1. #=PMC, %=PWX
    2. #=PMC, %=PWU
    3. #=PMC, %=PWY
    4. #=PMC, %=PYX
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — #=PMC, %=PWX

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    नीचे दिए गए दो युग्मों के समुच्चय के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले युग्म का चयन कीजिए। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। MNO : LPL IPH : HRE
    1. NVS : MWP
    2. RRL : QTH
    3. OKL : NMH
    4. HGR : GIO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — HGR : GIO

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    शब्द ENCRYPT के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और फिर इस प्रकार बने सभी अक्षरों को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर, दाएं से तीसरे स्थान पर होगा?
    1. B
    2. O
    3. X
    4. Q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Q

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    पुरुषोत्तम बिंदु A से चलना शुरू करता है और उत्तर दिशा में 13 km चलता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 8 km चलता है, फिर वह बाएँ मुड़ता है और 21 km चलता है। इसके बाद वह फिर से बाएँ मुड़ता है और 13 km चलता है। अंत में वह फिर से बाएँ मुड़ता है, 8 km चलता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के हैं।)
    1. 6 km, पूर्व दिशा में
    2. 5 km, पूर्व दिशा में
    3. 6 km, पश्चिम दिशा में
    4. 5 km, पश्चिम दिशा में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5 km, पश्चिम दिशा में

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न दिए गए शब्दों पर आधारित है। TSO MUD FAN KID प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने कितने अक्षर-समूहों में, कोई स्वर नहीं आएगा?
    1. चार
    2. एक
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीन

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी वॉलेट, जग हैं। कुछ वॉलेट, मैट हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ जग, मैट हैं। (II) सभी मैट, वॉलेट हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    4. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A @ B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’ A # B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ A नायरा' है, तो कार्तिक का नायरा से क्या संबंध है?
    1. पत्नी की माता के पिता का पिता
    2. पत्नी की माता की माता का पिता
    3. पत्नी की माता की माता का भाई
    4. पत्नी की माता के पिता का भाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पत्नी की माता के पिता का भाई

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    आठ बॉक्स - M, N, O, P, Q, R, S और T - एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। N और R के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। R और M के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। O और T के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। T को सबसे नीचे रखा गया है। S को Q के ठीक ऊपर रखा गया है। R और O के ठीक बीच में केवल P को रखा गया है। T को R के ठीक नीचे रखा गया है। T और M के ठीक बीच में कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. तीन
    2. चार
    3. दो
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    छह व्यक्ति , C, D, E, O, P और Q, एक पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। E के बाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। D के दाईं ओर केवल C बैठा है। D और P के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Q, O के दाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। O और Q के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. एक
    2. एक भी नहीं
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    त्री 20 व्यक्ति उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। तरुण पंक्ति के दाएँ छोर से 5वें स्थान पर है। यदि अमन, तरुण के बाएँ 10वें स्थान पर है, तो पंक्ति के दाएँ छोर से अमन का स्थान क्या है?
    1. 14वां
    2. 15वां
    3. 13वां
    4. 16वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15वां

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित तर्क के अनुसार, 23 का संबंध 258 से है। उसी तर्क के अनुसार, 31 का संबंध 346 से है। समान तर्क के अनुसार 46 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए – 13 पर संक्रि याएं जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।)
    1. 511
    2. 565
    3. 539
    4. 526
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 511

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर, संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) T Y & 3 4 @ 5 F # G % H 7 9 V B 6 N 4 * (दाएं) यदि सभी संख्याओं को शृंखला से हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से क्या दाएं से पांचवें स्थान पर होगा?
    1. #
    2. &
    3. V
    4. H
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — H

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। DOG : GRJ BST : EVW
    1. KAL : NDO
    2. TEL : VHP
    3. EHL : IFP
    4. CIG : FKJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — KAL : NDO

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    दी गई अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) P A O R T L Z O Q W E U M H B D E X D E S A (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन है और ठीक बाद में एक स्वर भी है?
    1. 5
    2. 3
    3. 6
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न दिए गए शब्दों पर आधारित है। FIRE BOND GULP CROW प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक स्वर को अपरिवर्तित रखा जाता है। इस प्रकार बने कितने शब्दों में एक से अधिक स्वर होंगे?
    1. एक
    2. दो
    3. तीन
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीन

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर नीचे दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? DCF HGJ LKN POR ?
    1. TRU
    2. TTU
    3. TUW
    4. TSV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — TSV

  80. प्र.80General Awareness and Current Affairs
    2026 में, नीति आयोग ने “DPI@2047 फॉर विकसित भारत” रणनीतिक ढांचा लॉन्च किया। “DPI” का पूर्ण रूप क्या है?
    1. Development Planning Index (डेवलपमेंट प्लानिंग इंडेक्स)
    2. Dynamic Policy Integration (डायनामिक पॉलिसी इंटीग्रेशन)
    3. Digital Policy Initiative (डिजिटल पॉलिसी इनिशिएटिव)
    4. Digital Public Infrastructure (डिजिटल पब्लि क इंफ्रास्ट्रक्चर)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Digital Public Infrastructure (डिजिटल पब्लि क इंफ्रास्ट्रक्चर)

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    किस राज्य सरकार ने, मार्च 2026 में विशेष रूप से स्कूली बच्चों के लिए साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए?
    1. तमिलनाडु
    2. कर्नाटक
    3. केरल
    4. महाराष्ट्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केरल

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    अक्टूबर 2025 में, RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक का मुख्य परिणाम क्या था?
    1. ऋण प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए रेपो दर को घटाकर 5.25% किया गया।
    2. नकदी निधि अनुपात (CRR) में 25 आधार अंकों की वृद्धि की शुरुआत किया गया।
    3. मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए रेपो दर को बढ़ाकर 6.5% किया गया।
    4. रेपो दर को 5.50% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया गया।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रेपो दर को 5.50% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया गया।

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    मई 2026 में, भारतीय पैरा-एथलीट सुमित अंतिल ने पुरुषों की भाला फेंक F64 श्रेणी में स्‍वंय का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके रिकॉर्ड-तोड़ने वाले थ्रो की दूरी कितनी थी?
    1. 74.82 मीटर
    2. 80.02 मीटर
    3. 73.29 मीटर
    4. 70.50 मीटर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 74.82 मीटर

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    महाराष्ट्र से निम्नलिखित क्रि केटरों में से किसे 2026 में पद्म श्री प्राप्‍त हुआ?
    1. सचिन तेंदुलकर
    2. रोहित शर्मा
    3. शिखर धवन
    4. हार्दिक पांड्या
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रोहित शर्मा

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    किस संगठन ने “महिला, व्यवसाय और कानून 2026” रिपोर्ट जारी की, जिसमें लैंगिक समानता कानूनों और उनके कार्यान्वयन के बीच वैश्विक अंतर पर प्रकाश डाला गया है?
    1. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
    2. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
    3. विश्व आर्थिक मंच
    4. विश्व बैंक समूह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — विश्व बैंक समूह

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    फरवरी 2026 में, नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर, बिहार में आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर के दौरान, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा PMJVK योजना के अंतर्गत किस ऐप का शुभारंभ किया गया था?
    1. प्रगति ऐप (PRAGATI App)
    2. संवाद ऐप (SAMVAD App)
    3. निगरानी ऐप (NIGRANI App)
    4. उम्मीद ऐप (UMEED App)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — निगरानी ऐप (NIGRANI App)

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    एक रिपोर्ट के अनुसार भारत जैसे निम्न-मध्यम आय वाले देश के लिए, 2023 में कौन-सा आंकड़ा कम से कम एक सामाजिक सुरक्षा लाभ से कवर की गई जनसंख्या के औसत अनुपात को सर्वोत्तम तरीके से दर्शाता है?
    1. 32.4%
    2. 71.2%
    3. 9.7%
    4. 85.9%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 71.2%

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    मई 2026 में किस संगठन ने पूरे भारत में निवेश के लिए तैयार औद्योगिक पार्क विकसित करने के उद्देश्य से भव्या योजना (BHAVYA Scheme) के कार्यान्वयन के लिए परिचालन दिशानिर्देश जारी किए थे?
    1. उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग
    2. उद्योग व्यापार और वाणिज्य विकास विभाग
    3. विनिर्माण और औद्योगिक उद्यम विकास विभाग
    4. औद्योगिक अवसंरचना और निवेश संवर्धन विभाग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    मई 2026 में ओडिशा तट के समीप, DRDO और भारतीय वायु सेना द्वारा किस हथियार के प्रथम उड़ान- परीक्षण का सफलतापूर्वक संचालन किया गया था?
    1. प्रिसिजन रेंज एक्सटेंशन वेपन
    2. एडवांस्ड टैक्टि कल ग्लाइड सिस्टम
    3. टैक्टि कल एडवांस्ड रेंज ऑग्मेंटेटेशन
    4. इंडिजिनस एयर स्ट्राइक ऑग्मेंटेटेशन सिस्टम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — टैक्टि कल एडवांस्ड रेंज ऑग्मेंटेटेशन

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (Khelo India Tribal Games) का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक किस राज्य में किया गया था?
    1. छत्तीसगढ़
    2. ओडिशा
    3. मध्य प्रदेश
    4. झारखंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — छत्तीसगढ़

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    गृह मंत्रालय के मार्गदर्शन में भारत के आपातकालीन संचार तंत्रों को सुदृढ़ करने और सार्वजनिक सुरक्षा अवसंरचना को बढ़ाने के लिए केंद्रीय संचार मंत्री द्वारा 02 मई 2026 को कौन-सी स्वदेशी तकनीक लॉन्च की गई थी?
    1. ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम
    2. नेशनल इमरजेंसी रेडियो ग्रिड
    3. सैटेलाइट ट्रैकिंग नेटवर्क
    4. सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    इंडियन फार्माकोपिया कमीशन (IPC) ने नवंबर 2025 में नागालैंड मेडिकल काउंसिल, नागालैंड स्टेट ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (NSDCA) और नागालैंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के साथ मुख्य रूप से राज्य में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए?
    1. फार्माकोविजिलेंस (pharmacovigilance) और मटेरियोविजिलेंस (materiovigilance) गतिविधियों को बढ़ावा देना
    2. स्वास्थ्य बीमा कवरेज का विस्तार
    3. टेली-मेडिसिन (tele-medicine) सेवाओं का कार्यान्वयन
    4. नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — फार्माकोविजिलेंस (pharmacovigilance) और मटेरियोविजिलेंस (materiovigilance) गतिविधियों को बढ़ावा देना

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    जनवरी 2026 में PSLV-C62 मिशन द्वारा ले जाए गए EOS-N1 उपग्रह को किस संगठन द्वारा विकसित किया गया था?
    1. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    2. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
    3. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
    4. नेशनल एयरोस्पेस लैबोरेटरीज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    2026 में, ऑयल इंडिया लिमिटेड ने किस राज्य में सानु फॉर्मेशन से दांडेवाला फील्ड में एक नया गैस- बेयरिंग पे ज़ोन (gas-bearing pay zone) खोला था?
    1. गुजरात
    2. असम
    3. ओडिशा
    4. राजस्थान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — राजस्थान

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    भारत का प्रमुख वैश्विक वस्त्र कार्यक्रम 'भारत टेक्स 2026' कहाँ आयोजित किया जाएगा?
    1. नई दिल्ली
    2. मुंबई
    3. अहमदाबाद
    4. बेंगलुरु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नई दिल्ली

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    लुप्तप्राय शॉर्ट-टेल्ड राउंडलीफ बैट (short-tailed roundleaf bat) और अफी माउंटेन वन्यजीव अभयारण्य में उसके आवास की रक्षा के लिए 2026 के गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में घोषित किए जाने वाले डॉ. इरोरो तांशी (Dr. Iroro Tanshi) ने किस देश का प्रतिनिधित्व किया?
    1. दक्षिण कोरिया
    2. ब्राजील
    3. कोलंबिया
    4. नाइजीरिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — नाइजीरिया

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    अपनी बड़ी जीत के 11 वर्ष पश्चात, मास्टर्स जीतकर गोल्फ़ का 'करियर ग्रैंड स्लैम' पूरा करने वाला खिलाड़ी कौन है, जिसने 2026 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स में 'लॉरियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ़ द ईयर' का पुरस्कार जीता?
    1. जस्टि न रोज (Justin Rose)
    2. जॉन रहम (Jon Rahm)
    3. रोरी मैकलॉय (Rory McIlroy)
    4. टाइगर वुड्स (Tiger Woods)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रोरी मैकलॉय (Rory McIlroy)

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    2026 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 के तहत अनुसूचित जाति का दर्जा किन धर्मों के अनुयायियों तक सीमित कर दिया गया था?
    1. हिंदू धर्म, सिख धर्म और बौद्ध धर्म
    2. हिंदू धर्म, ईसाई धर्म और बौद्ध धर्म
    3. हिंदू धर्म, जैन धर्म और ईसाई धर्म
    4. सिख धर्म, इस्लाम और बौद्ध धर्म
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — हिंदू धर्म, सिख धर्म और बौद्ध धर्म

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    2026 की शुरुआत में, महाराष्ट्र के किस दिग्गज अभिनेता को कला में पद्म विभूषण से सम्मानित करके भारतीय व्यावसायिक और पैरेलल सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए मरणोपरांत मान्यता दी गई?
    1. श्री नाना पाटेकर
    2. श्री अमोल पालेकर
    3. श्री दिलीप प्रभावलकर
    4. श्री धर्मेंद्र सिंह देओल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — श्री धर्मेंद्र सिंह देओल

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

112334435163748194101113122133144153164173181192203212221232243253264271283292304312324332344351364372381391404411424431441452464474484492501511522532542554563574582591603612624634641654664674683691704711721732741754761774783794804813824831842854863872881893901914921933944951964973981994

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 12 अगस्त 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी (99 प्रश्न) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner