1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. एसएससी जीडी कांस्टेबल पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 7 फ़रवरी 2025
Staff Selection Commission (SSC)

एसएससी जीडी कांस्टेबल — 7 फ़रवरी 2025, 3:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

7 फ़रवरी 2025 के पेपर (3:00 PM - 4:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 10 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
60 मिनटसमय
+1 / −0.25अंकन
7 फ़रवरी 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Part-A-General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, चाहे वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो और निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- सा/कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी स्याही, पेन हैं। सभी पेन, रबर हैं। कोई भी रबर, शार्पनर नहीं है। निष्कर्ष: (I) कोई भी स्याही, शार्पनर नहीं है। (II) कुछ रबर, स्याही हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं

  2. प्र.2Part-A-General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 2, 3, 6, 11, 18, ?
    1. 26
    2. 27
    3. 28
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 27

  3. प्र.3Part-A-General Intelligence and Reasoning
    P, R का भाई है। R, Q का पिता है। S, Q की पत्नी है। T, S की पुत्री है। P का T से क्या संबंध है?
    1. पिता के पिता का भाई
    2. पिता का भाई
    3. पिता का पिता
    4. पिता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पिता के पिता का भाई

  4. प्र.4Part-A-General Intelligence and Reasoning
    1. I
    2. E
    3. A
    4. S
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — S

  5. प्र.5Part-A-General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित प्रकार से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। वह कौन-सा अक्षर-समूह है जो उस समूह से संबंधित नहीं है? (ध्यान दें: असंगत अक्षर-समूह, उस अक्षर-समूह में व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
    1. ORV
    2. TUZ
    3. OPU
    4. KLQ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ORV

  6. प्र.6Part-A-General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णानुक्रम के आधार पर FROM एक निश्चित प्रकार से CPLK से संबंधित है। TJCE ठीक उसी प्रकार QHZC से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, KDTY दिए गए विकल्पोंों में से किससे संबंधित है?
    1. HQWB
    2. HQWE
    3. HBWQ
    4. HBQW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — HBQW

  7. प्र.7Part-A-General Intelligence and Reasoning
    उस वेन आरेख का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित वर्गों के बीच के संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है। फल, प्रकाश, कमीज़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  8. प्र.8Part-A-General Intelligence and Reasoning
    छह मित्र R, S, T, X, Y और Z एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। Y के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Y और Z के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Z और X के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। R, S के ठीक बाईं ओर बैठा है। Y और S के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक भी नहीं
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक भी नहीं

  9. प्र.9Part-A-General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? LMD MKG NIJ OGM ? QCS
    1. QEP
    2. PEP
    3. PGP
    4. PFR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — PEP

  10. प्र.10Part-A-General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, GRSN एक निश्चित तरीके से JUVQ से संबंधित है। KDEA उसी तरीके से NGHD से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, BSTG निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
    1. EVUH
    2. CTUH
    3. CTWJ
    4. EVWJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — EVWJ

  11. प्र.11Part-A-General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘÷’ और ‘×’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न ‘(?)’ के स्थान पर क्या आएगा? 40 − 8 ÷ 1 + 72 × 8 = ?
    1. 38
    2. 41
    3. 40
    4. 39
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 39

  12. प्र.12Part-A-General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 451 450 447 442 ? 426
    1. 435
    2. 433
    3. 437
    4. 431
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 435

  13. प्र.13Part-A-General Intelligence and Reasoning
    अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए, जिसे दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी। _HMGD_NHEJ_IFKP_ GLQ_
    1. CIOJK
    2. CGOLK
    3. DIPJM
    4. DGPLM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — CIOJK

  14. प्र.14Part-A-General Intelligence and Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  15. प्र.15Part-A-General Intelligence and Reasoning
    दो समानांतर पंक्ति यों में बैठे हैं जिनमें से प्रत्येक पंक्ति में 4 व्यक्ति इस प्रकार बैठे हैं कि आसन्न व्यक्ति यों के बीच की दूरी समान है। पंक्ति 1 में - D, A, N और S बैठे हैं और उन सभी का मुख दक्षि ण की ओर है। पंक्ति 2 में - M, O, R और K बैठे हैं और उन सभी का मुख उत्तर की ओर है। इस प्रकार, पहली पंक्ति के प्रत्येक व्यक्ति का मुख दूसरी पंक्ति के किसी अन्य व्यक्ति की ओर है। K के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। R और K के बीच में केवल दो व्‍यक्ति बैठे हैं। O के सम्मुख बैठा व्यक्ति , K के सम्मुख बैठे व्यक्ति के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, S के ठीक दाईं ओर बैठा है। N, A के ठीक दाईं ओर बैठा है और O के सम्मुख नहीं है। निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्‍प एक-दूसरे के सम्मुख बैठे दोनों व्‍यक्ति यों को दर्शाता है?
    1. D और M
    2. R और S
    3. A और O
    4. N और O
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A और O

  16. प्र.16Part-A-General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘FWYO’ को ‘39' के रूप में कूट बद्ध किया जाता है और ‘SIXR' को ‘38’ के रूप में कूट बद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘LARZ' को किस प्रकार कूट बद्ध किया जाएगा?
    1. 51
    2. 53
    3. 47
    4. 44
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 51

  17. प्र.17Part-A-General Intelligence and Reasoning
    1. C
    2. P
    3. E
    4. O
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — P

  18. प्र.18Part-A-General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘cup of coffee’ को ‘lh em ro' के रूप में कूट बद्ध किया जाता है और ‘he loves coffee' को ‘em tf za’ के रूप में कूट बद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘coffee' को किस प्रकार कूट बद्ध किया जाएगा?
    1. lm
    2. em
    3. za
    4. ro
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — em

  19. प्र.19Part-A-General Intelligence and Reasoning
    यदि शब्द QUARTOS के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थि त किया जाए तो कितने अक्षरों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
    1. दो
    2. तीन
    3. एक का भी नहीं
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक

  20. प्र.20Part-A-General Intelligence and Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  21. प्र.21Part-B-General Knowledge and General awareness
    उस भारतीय सितार वादक का नाम बताइए, जो बीटल्स के साथ सहयोग करने के बाद 1960 के दशक के हिप्पी संगीत-आइकन (hippie music icon) बन गए।
    1. पं. राम नारायण
    2. पं. शिव कुमार शर्मा
    3. पं. विश्वमोहन भट्ट
    4. पं. रविशंकर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पं. रविशंकर

  22. प्र.22Part-B-General Knowledge and General awareness
    1951 की जनगणना के अनुसार भारत की साक्षरता दर कितनी थी?
    1. 18.33%
    2. 30%
    3. 45.8%
    4. 15.44%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 18.33%

  23. प्र.23Part-B-General Knowledge and General awareness
    भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद न्यायोचित एवं मानवीय कार्य स्थि तियों तथा मातृत्व राहत के प्रावधान पर बल देता है?
    1. अनुच्छेद 42
    2. अनुच्छेद 47
    3. अनुच्छेद 44
    4. अनुच्छेद 39
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अनुच्छेद 42

  24. प्र.24Part-B-General Knowledge and General awareness
    राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किस ओलंपिक में निशानेबाजी में रजत पदक जीता था?
    1. 2000, सिडनी
    2. 1996, अटलांटा
    3. 2008, बीजिंग
    4. 2004, एथेंस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2004, एथेंस

  25. प्र.25Part-B-General Knowledge and General awareness
    नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) 2020 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में शिशु मृत्यु दर सबसे अधिक थी?
    1. मध्य प्रदेश
    2. बिहार
    3. उत्तर प्रदेश
    4. छत्तीसगढ़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मध्य प्रदेश

  26. प्र.26Part-B-General Knowledge and General awareness
    1856 में कार्बन डाइसल्फाइड की वाष्प को रक्त तप्त तांबे (red hot copper) और हाइड्रोजन सल्फाइड के संपर्क में लाकर मेथेन का निर्माण किसने किया था?
    1. हेनिग ब्रांांड (Hennig Brand)
    2. मार्सेलिन बर्थेलॉट (Marcelin Berthelot)
    3. एंटोनी लवॉज़िएर (Antoine Lavoisier)
    4. जॉन डाल्टन (John Dalton)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मार्सेलिन बर्थेलॉट (Marcelin Berthelot)

  27. प्र.27Part-B-General Knowledge and General awareness
    द्वितीय पंचवर्षीय योजना निम्नलिखित में से किस सांख्यि कीविद् के विचारों पर आधारित थी?
    1. प्रशांत चंद्र महालनोबिस
    2. देबब्रत बसु
    3. समरेन्द्र नाथ राय
    4. जयन्त कुमार घोष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रशांत चंद्र महालनोबिस

  28. प्र.28Part-B-General Knowledge and General awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल भारत में मध्य लौह युग के दौरान आरंभिक शहरी नियोजन (early urban planning) का साक्ष्य प्रदान करता है?
    1. मोहनजोदाड़ो
    2. लोथल
    3. हड़प्पा
    4. कौशाम्बी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कौशाम्बी

  29. प्र.29Part-B-General Knowledge and General awareness
    उन्नीसवीं सदी की प्रसिद्ध 'तंजौर चतुष्क (Tanjore Quartet)' ने किस नृत्य शैली को पहचान दी?
    1. मोहिनीअट्टम
    2. कथकली
    3. भरतनाट्यम
    4. कथक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भरतनाट्यम

  30. प्र.30Part-B-General Knowledge and General awareness
    स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम क्या थी?
    1. एक देश, एक व्यक्ति (One Country, One People)
    2. सच्ची स्वतंत्रता की ओर (Towards True Freedom)
    3. हमारे सैनिकों का सम्मान करें, हमारे सैनिकों को सलाम करें (Support our Troops, Salute our Troops)
    4. राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम (Nation First, Always First)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम (Nation First, Always First)

  31. प्र.31Part-B-General Knowledge and General awareness
    __________ खेलने के लिए मुख्य रूप से तीन उपकरणों, एक बाउल (bowl), एक जैक (jack) और एक चटाई (mat) की आवश्यकता होती है।
    1. मुक्केबाजी (Boxing)
    2. तलवारबाजी (Fencing)
    3. लॉन बाउल्स (Lawn Bowls)
    4. टेबल टेनिस (Table Tennis)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — लॉन बाउल्स (Lawn Bowls)

  32. प्र.32Part-B-General Knowledge and General awareness
    भारतीय संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सी, राज्यपाल की शक्ति नहीं है?
    1. अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मतदान
    2. राज्य विधानमंडल को भंग करना
    3. राज्य विधानमंडल को स्थगित करना
    4. राज्य विधानमंडल को बुलाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मतदान

  33. प्र.33Part-B-General Knowledge and General awareness
    नवंबर 2024 में किस प्राधिकरण ने कोचिंग क्षेत्र (coaching sector) में पारदर् शिता बढ़ाने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए?
    1. केंद्रीय विद्यार्थी संरक्षण प्राधिकरण (The Central Student Protection Authority)
    2. केंद्रीय ग्राहक संरक्षण प्राधिकरण (The Central Costumer Protection Authority)
    3. केंद्रीय सतर्कता प्राधिकरण (The Central Vigilance Authority)
    4. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (The Central Consumer Protection Authority)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (The Central Consumer Protection Authority)

  34. प्र.34Part-B-General Knowledge and General awareness
    गुरु चेमांचेरी कुन्हीरामण नायर (Guru Chemancheri Kunhiraman Nair) किस भारतीय नृत्य शैली से संबंधित थे?
    1. सत्रिया
    2. कथक
    3. कथकली
    4. कुचिपुड़ी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कथकली

  35. प्र.35Part-B-General Knowledge and General awareness
    पाँचवीं पंचवर्षीय योजना (1974-79) के मुख्य उद्देश्य क्या थे?
    1. गरीबी हटाना और आत्मनिर्भरता प्राप्त करना
    2. रक्षा और सैन्य विस्तार
    3. कृषि विकास और शिक्षा
    4. औद्योगीकरण और अवसंरचना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गरीबी हटाना और आत्मनिर्भरता प्राप्त करना

  36. प्र.36Part-B-General Knowledge and General awareness
    भारत के योजना आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे?
    1. गुलजारीलाल नंदा
    2. चिंतामन देशमुख
    3. आरके पाटिल
    4. एनआर पिल्लई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गुलजारीलाल नंदा

  37. प्र.37Part-B-General Knowledge and General awareness
    ब्रह्मपुत्र नदी हिमालय के किस क्षेत्र से निकलती है?
    1. पश्चिमी
    2. दक्षिणी
    3. उत्तरी
    4. पूर्वी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उत्तरी

  38. प्र.38Part-B-General Knowledge and General awareness
    निम्नलिखित में से किसके कारण मनुष्य में मोटापे की संभावना सबसे कम होती है?
    1. आनुवंशिक लक्षण
    2. गतिहीन जीवनशैली
    3. वसा के अधिक सेवन
    4. हरी सब्जि यों के अधिक सेवन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हरी सब्जि यों के अधिक सेवन

  39. प्र.39Part-B-General Knowledge and General awareness
    जनवरी 2024 में, संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत के पद से किसे सेवानिवृत्त किया गया?
    1. विजय लक्ष्मी पंडित
    2. तरणजीत सिंह संधू
    3. बेनेगल रामा राव
    4. आसफ़ अली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तरणजीत सिंह संधू

  40. प्र.40Part-B-General Knowledge and General awareness
    1905 में बंगाल विभाजन के लिए कौन-सा ब्रिटिश अधिकारी उत्तरदायी था?
    1. लॉर्ड रिपन (Lord Ripon)
    2. लॉर्ड मिंटो (Lord Minto)
    3. लॉर्ड कर्जन (Lord Curzon)
    4. लॉर्ड लिटन (Lord Lytton)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — लॉर्ड कर्जन (Lord Curzon)

  41. प्र.41Part-C-Elementary Mathematics
    यदि अंकित मूल्य पर 26% की छूट देने के बाद विक्रय मूल्य ₹2,886 है, तो छूट की राशि ज्ञात कीजिए।
    1. ₹1,014
    2. ₹2,190
    3. ₹1,625
    4. ₹2,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,014

  42. प्र.42Part-C-Elementary Mathematics
    यदि समान ब्याज दर पर, 2 वर्ष में, साधारण ब्याज ₹40 तथा चक्रवृद्धि ब्याज ₹44 है, तो मूलधन (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 100
    2. 95
    3. 104
    4. 93
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 100

  43. प्र.43Part-C-Elementary Mathematics
    दो कंटेनरों में क्रमशः 765 लीटर और 833 लीटर तरल है। दोनों कंटेनरों के तरल को माप सकने वाले कंटेनर की अधिकतम धारिता कितनी होगी?
    1. 21 लीटर
    2. 15 लीटर
    3. 17 लीटर
    4. 19 लीटर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 17 लीटर

  44. प्र.44Part-C-Elementary Mathematics
    एक फैक्ट्री में 96 कर्मचारियों की औसत आयु 32 वर्ष है। पुरुषों की औसत आयु 41 वर्ष तथा महिलाओं की औसत आयु 25 वर्ष है। फैक्ट्री में महिलाओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 62
    2. 54
    3. 57
    4. 67
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 54

  45. प्र.45Part-C-Elementary Mathematics
    36, 63, 372 और 126 का लघुत्तम समापवर्त्‍य (LCM) ज्ञात कीजिए।
    1. 7812
    2. 7813
    3. 7860
    4. 7897
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7812

  46. प्र.46Part-C-Elementary Mathematics
    x और y का माध्‍यानुपाती z है। x2z और y2z का माध्‍यानुपाती ज्ञात कीजिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  47. प्र.47Part-C-Elementary Mathematics
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  48. प्र.48Part-C-Elementary Mathematics
    किसी मूलधन पर 2% की वार्षिक दर से 4 वर्ष की अवधि के लिए साधारण ब्याज ₹360 है। मूलधन (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 4508
    2. 4501
    3. 4500
    4. 4490
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4500

  49. प्र.49Part-C-Elementary Mathematics
    ₹1200 प्रति सैकड़ा की दर से 400 नाशपाती खरीदी गईं और ₹1000 के लाभ पर बेची गईं। प्रति दर्जन नाशपाती का विक्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 174
    2. 164
    3. 184
    4. 189
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 174

  50. प्र.50Part-C-Elementary Mathematics
    18 km/h की चाल से चल रही 496 m लंबी रेलगाड़ी को 664 m लंबी सुरंग पार करने में कितना समय (सेकंड में) लगेगा?
    1. 224
    2. 230
    3. 236
    4. 232
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 232

  51. प्र.51Part-C-Elementary Mathematics
    1. 420 cm2
    2. 430 cm2
    3. 428 cm2
    4. 418 cm2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 418 cm2

  52. प्र.52Part-C-Elementary Mathematics
    9 और 49 का माध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
    1. 29
    2. 49
    3. 9
    4. 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 21

  53. प्र.53Part-C-Elementary Mathematics
    मूल्यांांकन कीजिए : (-9) - (-60) ÷ (-15) + (-2) × 6
    1. -25
    2. -24
    3. -28
    4. -27
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — -25

  54. प्र.54Part-C-Elementary Mathematics
    केतन के दो पोते महेश और डेविड हैं। 15 वर्षीय महेश को केतन की संपत्ति से कुछ धनराशि मिलती है और 16 वर्षीय डेविड को बाकी धनराशि मिलती है। लेकिन महेश और डेविड को धनराशि तभी मिलेगी जब वे 22 वर्ष के हो जाएंगे। तब तक धनराशि बैंक में जमा रहेगी और उस पर वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि त 10% वार्षिक दर पर ब्याज मिलेगा। जब दोनों 22 वर्ष के हो जाते हैं, तो उन्हें समान धनराशि मिलती है। यदि केतन के पास कुल धनराशि ₹25200 थी, तो केतन ने डेविड को शुरुआत में कितनी धनराशि (₹ में) दी थी?
    1. 11750
    2. 12000
    3. 13550
    4. 13200
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 13200

  55. प्र.55Part-C-Elementary Mathematics
    आशीष, किरण और महेश का औसत भार 46 kg है। यदि आशीष और किरण का औसत भार 40 kg है तथा किरण और महेश का औसत भार 43 kg है, तो किरण का भार (kg में) ज्ञात कीजिए।
    1. 48
    2. 38
    3. 28
    4. 43
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 28

  56. प्र.56Part-C-Elementary Mathematics
    1. 65
    2. 73
    3. 48
    4. 63
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 63

  57. प्र.57Part-C-Elementary Mathematics
    ₹20,240 में किसी वस्तु को बेचने पर एक दुकानदार को 8% की हानि होती है। 12% का लाभ अर्जित करने के लिए उसे उस वस्तु को किस कीमत पर (₹ में) बेचना चाहिए?
    1. 26,440
    2. 26,044
    3. 24,640
    4. 24,460
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 24,640

  58. प्र.58Part-C-Elementary Mathematics
    पेट्रोल के मूल्य (प्रति लीटर) में 60% तक की वृद्धि होती है। इसकी खपत में कितने प्रतिशत की कमी की जानी चाहिए ताकि इस पर होने वाले व्यय में केवल 44% की वृद्धि हो।
    1. 16%
    2. 10%
    3. 90%
    4. 96%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10%

  59. प्र.59Part-C-Elementary Mathematics
    विपरीत दिशाओं में यात्रा कर रही दो रेलगाड़ियाँ एक-दूसरे को 25 सेकंड में पार करती हैं। यदि दोनों रेलगाड़ियों में से प्रत्‍येक की लंबाई 250 m है और उनमें से एक की चाल 45 km/hr है, तो दूसरी रेलगाड़ी की चाल कितनी होगी?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4

  60. प्र.60Part-C-Elementary Mathematics
    A द्वारा एक कार्य को समाप्त करने में लगने वाले दिनों की संख्या, B द्वारा कार्य को समाप्त करने में लगने वाले दिनों की संख्या की दोगुनी है। C द्वारा कार्य को समाप्त करने में लगने वाले दिनों की संख्या, B द्वारा कार्य को समाप्त करने में लगने वाले दिनों की संख्या की आधी है। A कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि B पहले दिन कार्य करता है, A दूसरे दिन कार्य करता है और C तीसरे दिन कार्य करता है, फिर B चौथे दिन कार्य करता है और इसी तरह आगे भी कार्य करना जारी रहता है, तो कार्य कितने दिनों में पूरा हो जाएगा?
    1. 5
    2. 5.75
    3. 5.25
    4. 5.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5.5

  61. प्र.61Part-D-English
    Select the most appropriate option to fill in the blank. The price of wheat _____ has gone up in recent times.
    1. flour
    2. flower
    3. follower
    4. floor
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — flour

  62. प्र.62Part-D-English
    Select the most appropriate synonym for the given word. Metamorphosis
    1. Stagnation
    2. Change
    3. Consistency
    4. Stability
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Change

  63. प्र.63Part-D-English
    Select the most appropriate word segment that rectifies the bracketed and complete the given sentence meaningfully. (No sooner did we arrived) at the airport than we got busy with the luggage we were carrying.
    1. No sooner did we arrive
    2. No sooner had we arrived
    3. No sooner we arrived
    4. No sooner arrived we
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — No sooner did we arrive

  64. प्र.64Part-D-English
    Select the most appropriate ANTONYM of the given word. Insightful
    1. Elite
    2. Unperceptive
    3. Jagged
    4. Terminal
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Unperceptive

  65. प्र.65Part-D-English
    Select the most appropriate option that can substitute the underlined segment in the given sentence. The company experienced a significant drop in sales; consequently, it had to lay off several employees.
    1. accordingly
    2. genuinely
    3. naturally
    4. superficially
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — accordingly

  66. प्र.66Part-D-English
    Select the word that best completes the given sentence. Determine the collocation through the sentence. My mother told me we should ____________ precautions to avoid getting sick during flu season.
    1. take
    2. see
    3. hold
    4. show
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — take

  67. प्र.67Part-D-English
    The following sentence has been divided into parts. One of them contains a grammatical error. Select the part that contains the error from the given options. I cannot find/the book everywhere/in the house;/ it seems to have disappeared.
    1. the book everywhere
    2. I cannot find
    3. in the house;
    4. it seems to have disappeared.
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — the book everywhere

  68. प्र.68Part-D-English
    Select the most appropriate word that can substitute the underlined word in the given sentence without altering the sentence's meaning. The professor’s lecture on quantum mechanics was as enlightening as it was challenging.
    1. illuminating
    2. dull
    3. perplex
    4. confusing
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — illuminating

  69. प्र.69Part-D-English
    Identify the INCORRECTLY spelt word in the given sentence. The chef prepared a delicous meal for the guests.
    1. meal
    2. delicous
    3. guests
    4. prepared
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — delicous

  70. प्र.70Part-D-English
    Select the most appropriate meaning of the given idiom. Let the cat out of the bag
    1. To punish a cat
    2. To release a pet cat
    3. To reveal a secret
    4. To keep a secret
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — To reveal a secret

  71. प्र.71Part-D-English
    The following sentence has been divided into parts. One of them may contain an error. Select the part that contains the error from the given options. If you don’t find any error, mark ‘No error’ as your answer. She knows the city most/ so I am going/ to have a look around with her.
    1. She knows the city most
    2. No error.
    3. so I am going
    4. to have a look around with her.
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — She knows the city most

  72. प्र.72Part-D-English
    Select the most appropriate option to fill in the blank. If I _____ you, I would take that job offer.
    1. am
    2. had been
    3. were
    4. was
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — were

  73. प्र.73Part-D-English
    Select the most appropriate option to fill in the blanks. The modern office (1)___featured sleek (2)___, open spaces, and (3)____ windows, fostering a productive and collaborative work environment for employees.
    1. (1) building ; (2) large ; (3) designs
    2. (1) large ; (2) designs ; (3) building
    3. (1) designs ; (2) large ; (3) building
    4. (1) building ; (2) designs ; (3) large
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (1) building ; (2) designs ; (3) large

  74. प्र.74Part-D-English
    Select the word from among the given options that is closest in meaning to the underlined word in the given sentence. The company’s generous donation helped fund the construction of a new library in the village.
    1. Sensible
    2. Meagre
    3. Lavish
    4. Senseless
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Lavish

  75. प्र.75Part-D-English
    Select the INCORRECTLY spelt word.
    1. Destructively
    2. Discreetly
    3. Delightfuly
    4. Dreamingly
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Delightfuly

  76. प्र.76Part-D-English
    Comprehension: In the following passage, some words have been deleted. Read the passage carefully and select the most appropriate option to fill in each blank. Erosion of America's farmland by wind and water (1)_____ a problem since settlers first put the prairies and grasslands (2)______ the plow in the 19th century. By the 1930s, more than 282 million acres of farmland were (3)______ by erosion. After 40 years of conservation efforts, soil erosion has (4)________ due to new demands placed (5)____ the land by heavy crop production. SubQuestion No : 16 Select the most appropriate option to fill in blank no. 1.
    1. have been
    2. has been
    3. was been
    4. had been
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — has been

  77. प्र.77Part-D-English
    Comprehension: In the following passage, some words have been deleted. Read the passage carefully and select the most appropriate option to fill in each blank. Erosion of America's farmland by wind and water (1)_____ a problem since settlers first put the prairies and grasslands (2)______ the plow in the 19th century. By the 1930s, more than 282 million acres of farmland were (3)______ by erosion. After 40 years of conservation efforts, soil erosion has (4)________ due to new demands placed (5)____ the land by heavy crop production. SubQuestion No : 17 Select the most appropriate option to fill in blank no. 2.
    1. under
    2. on top
    3. besides
    4. above
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — under

  78. प्र.78Part-D-English
    Comprehension: In the following passage, some words have been deleted. Read the passage carefully and select the most appropriate option to fill in each blank. Erosion of America's farmland by wind and water (1)_____ a problem since settlers first put the prairies and grasslands (2)______ the plow in the 19th century. By the 1930s, more than 282 million acres of farmland were (3)______ by erosion. After 40 years of conservation efforts, soil erosion has (4)________ due to new demands placed (5)____ the land by heavy crop production. SubQuestion No : 18 Select the most appropriate option to fill in blank no. 3.
    1. purified
    2. improved
    3. developed
    4. damaged
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — damaged

  79. प्र.79Part-D-English
    Comprehension: In the following passage, some words have been deleted. Read the passage carefully and select the most appropriate option to fill in each blank. Erosion of America's farmland by wind and water (1)_____ a problem since settlers first put the prairies and grasslands (2)______ the plow in the 19th century. By the 1930s, more than 282 million acres of farmland were (3)______ by erosion. After 40 years of conservation efforts, soil erosion has (4)________ due to new demands placed (5)____ the land by heavy crop production. SubQuestion No : 19 Select the most appropriate option to fill in blank no. 4.
    1. discouraged
    2. hindered
    3. delayed
    4. accelerated
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — accelerated

  80. प्र.80Part-D-English
    Comprehension: In the following passage, some words have been deleted. Read the passage carefully and select the most appropriate option to fill in each blank. Erosion of America's farmland by wind and water (1)_____ a problem since settlers first put the prairies and grasslands (2)______ the plow in the 19th century. By the 1930s, more than 282 million acres of farmland were (3)______ by erosion. After 40 years of conservation efforts, soil erosion has (4)________ due to new demands placed (5)____ the land by heavy crop production. SubQuestion No : 20 Select the most appropriate option to fill in blank no. 5.
    1. on
    2. of
    3. in
    4. by
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — on

  81. प्र.81Part-D-Hindi
    निम्न वाक्य को शुद्ध कीजिए - किसी भी नए कार्य को आरंभ करने में विपत्त आती ही है।
    1. किसी भी नए कार्य को आरंभ करने में विपत्ति आती ही है।
    2. किसी भी नए कार्य को आरंभ करने में वीपत्त आती ही है।
    3. किसी भी नए कार्य को आरंभ करने में विपात्ती आती ही है।
    4. किसी भी नए कार्य को आरंभ करने में विपती आती ही है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — किसी भी नए कार्य को आरंभ करने में विपत्ति आती ही है।

  82. प्र.82Part-D-Hindi
    नव वर्ष के अवसर पर बाजार में भीड़ दिखाई देती है। वाक्य में बाजार शब्द है।
    1. तद्भव
    2. तत्सम
    3. विदेशी
    4. देशज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विदेशी

  83. प्र.83Part-D-Hindi
    ‘कक्षा में आज सभी विद्यार्थी आए हैं।’ सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर वाक्य के रेखांकित अंश को बदलें-
    1. उपस्थि त
    2. खड़े
    3. बैठे
    4. सामने
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उपस्थि त

  84. प्र.84Part-D-Hindi
    निम्नलिखित मुहावरे के लिए उपयुक्त सार्थक शब्द है – झांसा देना
    1. धोखा देना
    2. निकम्मा
    3. बातों में आना
    4. डांटना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — धोखा देना

  85. प्र.85Part-D-Hindi
    निम्नलिखित वाक्य को ध्यानपूर्वक पढ़ें और वाक्य में रीतिवाचक क्रि या विशेषण संबंधी त्रुटि की पहचान कर शुद्ध वाक्य लिखें। निर्मल बोलता है।
    1. निर्मल धीरे-धीरे बोलता है।
    2. निर्मल बोलने वाला है।
    3. निर्मल बोलता था।
    4. निर्मल बोलेगा।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — निर्मल धीरे-धीरे बोलता है।

  86. प्र.86Part-D-Hindi
    गंगा को देवनदी कहते हैं और_______भी। ‘गंगा’ के पर्याय से वाक्य पूर्ण करें--
    1. नदीश
    2. ह्रद
    3. सूर्यतनया
    4. मंदाकिनी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मंदाकिनी

  87. प्र.87Part-D-Hindi
    ‘कोमल’ का विलोम शब्द नीचे दिए विकल्पोंों में से चुनिए-
    1. सुकोमल
    2. पौरुष
    3. पुरुष
    4. परुष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — परुष

  88. प्र.88Part-D-Hindi
    निम्नलिखित वाक्यांांश के लिए सार्थक शब्द चुनिए - जहां से सूर्य उदित होता है
    1. वरुणाचल
    2. विंध्याचल
    3. हिमाचल
    4. उदयाचल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उदयाचल

  89. प्र.89Part-D-Hindi
    निम्नलिखित वाक्य के किस खंड में अशुद्धि है? कोयला जलकर राख हो गई।
    1. कोयला
    2. राख
    3. जलकर
    4. गई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गई

  90. प्र.90Part-D-Hindi
    निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित खंड के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए- सक्षम पिता जी की तत्पर सेवा के लिए है।
    1. सेवा तत्पर
    2. सेवा के लिए तत्पर
    3. के सेवा तत्पर लिए
    4. के लिए सेवा तत्पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सेवा के लिए तत्पर

  91. प्र.91Part-D-Hindi
    ‘जिसमें कुछ करने की क्षमता न हो’ उपरोक्त वाक्यांांश के लिए एक शब्द होगा-
    1. अक्षम
    2. अक्षय
    3. अक्षमा
    4. अक्षम्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अक्षम

  92. प्र.92Part-D-Hindi
    निम्नलिखित वाक्योंों की पूर्ति निरर्थक शब्द से करें अमन के घर जाओ तो वह हमेशा_______ को पूछता है।
    1. रहने
    2. जाने
    3. आने
    4. खाने-वाने
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — खाने-वाने

  93. प्र.93Part-D-Hindi
    अभी मेरी आय कम हो गई है। रेखांकित शब्द के विलोम शब्द का चयन कीजिए।
    1. खर्च
    2. वेतन
    3. व्यय
    4. खर्चा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — व्यय

  94. प्र.94Part-D-Hindi
    हमने अतिथियों से पूछा कि क्या वे भोजन खाएँगे?' इस वाक्य में क्रि या सम्बन्धी त्रुटि पहचानकर निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य चुनिए -
    1. हमने अतिथियों से पूछा कि क्या वे भोजन खा लेंगे?
    2. हमने अतिथियों से पूछा कि क्या वे भोजन लेंगे?
    3. हमने अतिथियों से पूछा कि क्या वे भोजन करेंगे?
    4. हमने अतिथियों से पूछा कि क्या वे भोजन प्राप्त करेंगे?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — हमने अतिथियों से पूछा कि क्या वे भोजन करेंगे?

  95. प्र.95Part-D-Hindi
    कमल _____ के ऊपर ओस की बूंद बड़ी मनमोहक लग रही थी |' 'राजनीति में नेता अक्सर लाभ के लिए अपना _____ बदल लेते हैं '| उपर्युक्त वाक्योंों में रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त अनेकार्थी शब्द है -
    1. पार्टी
    2. दल
    3. हित
    4. पुष्प
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दल

  96. प्र.96Part-D-Hindi
    Comprehension: प्रश्न संख्या 31 से 35 तक इसी अनुच्छेद से करें। नगरीकरण की सबसे बड़ी समस्या है, _______(31) की समस्या। नगर बढ़ते हैं तो उद्योग बढ़ते हैं। वाहन बढ़ते हैं। मशीनें बढ़ती हैं। यह सारी की सारी बढ़ोतरी _______(32) को प्रदूषित करती है। नगरों के आसपास की नदियाँ जहाँ पीने के लायक स्वच्छ जल प्रवाहित हुआ करता था वहाँ अब फैक् ट्रियों ओर शहर की _______(33) गंदगी बहती है, इससे बड़ी विडम्बना क्या होगी कि पयस्वि नी नदियोंकेके देश में नगरों में रहने वाले लोग खरीदकर पानी पीते हैं। महात्मा गाँधी ने इस देश को _________(34) का देश भी माना था और उनके विकास की हर पद्धति में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ गाँव की_________(35) के सम्बर्धन की बात निहित थी। SubQuestion No : 16 रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प चुनें।(31)
    1. जल
    2. विद्युत
    3. जनसंख्या
    4. प्रदूषण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्रदूषण

  97. प्र.97Part-D-Hindi
    Comprehension: प्रश्न संख्या 31 से 35 तक इसी अनुच्छेद से करें। नगरीकरण की सबसे बड़ी समस्या है, _______(31) की समस्या। नगर बढ़ते हैं तो उद्योग बढ़ते हैं। वाहन बढ़ते हैं। मशीनें बढ़ती हैं। यह सारी की सारी बढ़ोतरी _______(32) को प्रदूषित करती है। नगरों के आसपास की नदियाँ जहाँ पीने के लायक स्वच्छ जल प्रवाहित हुआ करता था वहाँ अब फैक् ट्रियों ओर शहर की _______(33) गंदगी बहती है, इससे बड़ी विडम्बना क्या होगी कि पयस्वि नी नदियोंकेके देश में नगरों में रहने वाले लोग खरीदकर पानी पीते हैं। महात्मा गाँधी ने इस देश को _________(34) का देश भी माना था और उनके विकास की हर पद्धति में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ गाँव की_________(35) के सम्बर्धन की बात निहित थी। SubQuestion No : 17 रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प चुनें।(32)
    1. पर्यावरण
    2. नदियों
    3. हवा
    4. मनुष्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पर्यावरण

  98. प्र.98Part-D-Hindi
    Comprehension: प्रश्न संख्या 31 से 35 तक इसी अनुच्छेद से करें। नगरीकरण की सबसे बड़ी समस्या है, _______(31) की समस्या। नगर बढ़ते हैं तो उद्योग बढ़ते हैं। वाहन बढ़ते हैं। मशीनें बढ़ती हैं। यह सारी की सारी बढ़ोतरी _______(32) को प्रदूषित करती है। नगरों के आसपास की नदियाँ जहाँ पीने के लायक स्वच्छ जल प्रवाहित हुआ करता था वहाँ अब फैक् ट्रियों ओर शहर की _______(33) गंदगी बहती है, इससे बड़ी विडम्बना क्या होगी कि पयस्वि नी नदियोंकेके देश में नगरों में रहने वाले लोग खरीदकर पानी पीते हैं। महात्मा गाँधी ने इस देश को _________(34) का देश भी माना था और उनके विकास की हर पद्धति में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ गाँव की_________(35) के सम्बर्धन की बात निहित थी। SubQuestion No : 18 रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प चुनें।(33)
    1. शुद्धता
    2. हवा
    3. पवित्रता
    4. गंदगी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गंदगी

  99. प्र.99Part-D-Hindi
    Comprehension: प्रश्न संख्या 31 से 35 तक इसी अनुच्छेद से करें। नगरीकरण की सबसे बड़ी समस्या है, _______(31) की समस्या। नगर बढ़ते हैं तो उद्योग बढ़ते हैं। वाहन बढ़ते हैं। मशीनें बढ़ती हैं। यह सारी की सारी बढ़ोतरी _______(32) को प्रदूषित करती है। नगरों के आसपास की नदियाँ जहाँ पीने के लायक स्वच्छ जल प्रवाहित हुआ करता था वहाँ अब फैक् ट्रियों ओर शहर की _______(33) गंदगी बहती है, इससे बड़ी विडम्बना क्या होगी कि पयस्वि नी नदियोंकेके देश में नगरों में रहने वाले लोग खरीदकर पानी पीते हैं। महात्मा गाँधी ने इस देश को _________(34) का देश भी माना था और उनके विकास की हर पद्धति में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ गाँव की_________(35) के सम्बर्धन की बात निहित थी। SubQuestion No : 19 रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प चुनें।(34)
    1. नदियों
    2. नगर
    3. शहर
    4. गाँवों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गाँवों

  100. प्र.100Part-D-Hindi
    Comprehension: प्रश्न संख्या 31 से 35 तक इसी अनुच्छेद से करें। नगरीकरण की सबसे बड़ी समस्या है, _______(31) की समस्या। नगर बढ़ते हैं तो उद्योग बढ़ते हैं। वाहन बढ़ते हैं। मशीनें बढ़ती हैं। यह सारी की सारी बढ़ोतरी _______(32) को प्रदूषित करती है। नगरों के आसपास की नदियाँ जहाँ पीने के लायक स्वच्छ जल प्रवाहित हुआ करता था वहाँ अब फैक् ट्रियों ओर शहर की _______(33) गंदगी बहती है, इससे बड़ी विडम्बना क्या होगी कि पयस्वि नी नदियोंकेके देश में नगरों में रहने वाले लोग खरीदकर पानी पीते हैं। महात्मा गाँधी ने इस देश को _________(34) का देश भी माना था और उनके विकास की हर पद्धति में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ गाँव की_________(35) के सम्बर्धन की बात निहित थी। SubQuestion No : 20 रिक्त स्थान के लिए सही विकल्प चुनें।(35)
    1. सौदर्य
    2. संस्कृति
    3. सभ्यता
    4. प्रकृति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — संस्कृति

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1122314451647283921041141211311431531611721821942012142212312442512622712842933043133213343433513613733843924034114214334424514644724834915045145245315445535645735825946046116226316426516616716816927037117237347437537627717847948018118238318418518648748848949029119249339439529649719849941002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 7 फ़रवरी 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −0.25 अंक मिलते हैं। समय 60 मिनट।

एसएससी जीडी कांस्टेबल पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner