1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. एसएससी जीडी कांस्टेबल पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 17 फ़रवरी 2025
Staff Selection Commission (SSC)

एसएससी जीडी कांस्टेबल — 17 फ़रवरी 2025, 3:00 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

17 फ़रवरी 2025 के पेपर (3:00 PM - 4:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 8 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
60 मिनटसमय
+1 / −0.25अंकन
17 फ़रवरी 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1Part-A-General Intelligence and Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  2. प्र.2Part-A-General Intelligence and Reasoning
    उस वेन आरेख का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित वर्गों के बीच के संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है। मेज, बाघ, झील
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2

  3. प्र.3Part-A-General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘DIMS’ को ‘1973’ के रूप में कूट बद्ध किया जाता है और ‘MIND’ को ‘3279’ के रूप में कूट बद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘N’ के लिए कूट क्या होगा?
    1. 3
    2. 2
    3. 7
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  4. प्र.4Part-A-General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, चाहे वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो और निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- सा/कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी पेड़, कीचड़ हैं। कुछ कीचड़, रेत हैं। कोई रेत, फूल नहीं है। निष्कर्ष: (I): कोई पेड़, फूल नहीं है। (II): कुछ रेत, पेड़ हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    2. निष्कर्ष (I) और निष्कर्ष (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

  5. प्र.5Part-A-General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित क‍ूट भाषा में, ‘VSDO’ को '20-17-2-13' के रूप में और ‘ILCY’ को '7-10-1-23' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में 'QNRF' के लिए क‍ूट क्या होगा?
    1. 13-14-17-5
    2. 15-12-16-4
    3. 17-15-18-5
    4. 16-14-18-6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15-12-16-4

  6. प्र.6Part-A-General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? ABBA, CDDC, EFFE, ? , IJJI
    1. GGHG
    2. GHHH
    3. GHHI
    4. GHHG
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — GHHG

  7. प्र.7Part-A-General Intelligence and Reasoning
    1. U
    2. V
    3. X
    4. Z
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Z

  8. प्र.8Part-A-General Intelligence and Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3

  9. प्र.9Part-A-General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 18 28 40 54 70 ?
    1. 87
    2. 89
    3. 88
    4. 90
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 88

  10. प्र.10Part-A-General Intelligence and Reasoning
    ABYW अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित प्रकार से VWTR से संबंधित है। UVSQ ठीक उसी प्रकार PQNL से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, GHEC दिए गए विकल्पोंों में से किससे संबंधित है?
    1. BBYX
    2. BCYX
    3. BCZX
    4. BDYC
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — BCZX

  11. प्र.11Part-A-General Intelligence and Reasoning
    शब्द MONKEYS के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाएं से तीसरे अक्षर और दाएं से चौथे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर होते हैं?
    1. 1
    2. 3
    3. 2
    4. 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0

  12. प्र.12Part-A-General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'A + B' का अर्थ है कि 'A, B की माता है', 'A – B' का अर्थ है कि 'A, B का भाई है', 'A × B' का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है' और 'A ÷ B' का अर्थ है कि 'A, B का पिता है'। यदि ‘K × L ÷ M + N – O’ है, तो उपरोक्त के आधार पर K, N से किस प्रकार संबंधित है?
    1. भाई की पत्नी
    2. पिता के भाई
    3. पत्नी के पिता
    4. माता की माता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — माता की माता

  13. प्र.13Part-A-General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘÷’ और ‘×’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न ‘(?)’ के स्थान पर क्या आएगा? 31 − 5 ÷ 7 + 27 × 9 = ?
    1. 63
    2. 66
    3. 64
    4. 65
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 63

  14. प्र.14Part-A-General Intelligence and Reasoning
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  15. प्र.15Part-A-General Intelligence and Reasoning
    TQ 100 एक निश्चित तरीके से SR 10 से संबंधित है। उसी तरीके से WO 9, VP 3 से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए JP 121 दिए गए विकल्पोंों में से किससे संबंधित है?
    1. IQ 12
    2. JQ 11
    3. IQ 11
    4. KQ 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — IQ 11

  16. प्र.16Part-A-General Intelligence and Reasoning
    उस विकल्प का चयन करें, जो अक्षरों के उस क्रम का प्रतिनिधित्व करता है, जिसे नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से बाएँ से दाएँ रखे जाने पर दी गई अक्षर शृंखला पूरी हो जाएगी। H I _ L _ H _ K _ M H _ _ L M H I K _ _
    1. MKLIIKML
    2. KMLIIKML
    3. MKILIKLM
    4. KMILIKLM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — KMILIKLM

  17. प्र.17Part-A-General Intelligence and Reasoning
    K, L, M, N, O, P और Q एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। M, L के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। Q, M के ठीक दाएं बैठा है। O, K के दाएं से चौथे स्थान पर बैठा है। N, P के ठीक बाएं बैठा है। L के सापेक्ष N का स्थान क्या है?
    1. दाएं से दूसरा
    2. ठीक बाएं ओर
    3. दाएं से तीसरा
    4. बाएं से दूसरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बाएं से दूसरा

  18. प्र.18Part-A-General Intelligence and Reasoning
    सात व्यक्ति , L, M, N, O, W, X और Y, उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं (परंतु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में बैठे हों)। W और X के बीच में केवल पाँच व्यक्ति बैठे हैं। N, X के ठीक बाएं बैठा है। N और L के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है। M, O के बाएं किसी स्थान पर लेकिन Y के दाएं किसी स्थान पर बैठा है। पंक्ति के बाएं छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. W
    2. Y
    3. M
    4. L
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — M

  19. प्र.19Part-A-General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित प्रकार से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। वह कौन-सा अक्षर-समूह है जो उस समूह से संबंधित नहीं है? (ध्यान दें: असंगत अक्षर-समूह, उस अक्षर-समूह में व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
    1. EGB
    2. PRM
    3. KNG
    4. GID
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — KNG

  20. प्र.20Part-A-General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 13 18 29 34 45 ?
    1. 50
    2. 48
    3. 56
    4. 58
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 50

  21. प्र.21Part-B-General Knowledge and General awareness
    भारत में क्रि प्स मिशन (Cripps Mission) किस वर्ष भेजा गया था?
    1. 1942
    2. 1940
    3. 1939
    4. 1935
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1942

  22. प्र.22Part-B-General Knowledge and General awareness
    राज्य के नीति निदेशक सिद्धांांत (Directive Principles of State Policy - DPSP) भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों के अंतर्गत सूचीबद्ध हैं?
    1. अनुच्छेद 33-45
    2. अनुच्छेद 34-40
    3. अनुच्छेद 36-51
    4. अनुच्छेद 32-42
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अनुच्छेद 36-51

  23. प्र.23Part-B-General Knowledge and General awareness
    निम्नलिखित में से किस महापुरुष ने असम में सत्रिया नृत्य की शुरुआत की?
    1. स्वामी नारायण
    2. तुकाराम
    3. श्रीमंत शंकरदेव
    4. रामानुजाचार्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — श्रीमंत शंकरदेव

  24. प्र.24Part-B-General Knowledge and General awareness
    निम्नलिखित में से कौन-सी नदी प्रायद्वीपीय पठार से नहीं निकलती है?
    1. महानदी
    2. गंडक
    3. सोन
    4. चम्बल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — गंडक

  25. प्र.25Part-B-General Knowledge and General awareness
    अर्थशास्त्र (economics) में, निम्नलिखित में से कौन-सी अवधारणा, एक समय काल में परिभाषित की जाती है?
    1. केवल स्टॉक
    2. केवल प्रवाह
    3. प्रवाह एवं स्टॉक दोनों
    4. न तो प्रवाह एवं न ही स्टॉक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल प्रवाह

  26. प्र.26Part-B-General Knowledge and General awareness
    भारत का सबसे पुराना फुटबॉल क्लब कौन-सा है?
    1. ईस्ट बंगाल क्लब
    2. शारदा एफ.सी.
    3. महिंद्रा यूनाइटेड
    4. मुंबई सिटी एफ.सी.
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — शारदा एफ.सी.

  27. प्र.27Part-B-General Knowledge and General awareness
    लार जंतुओं में भोजन के पाचन में सहायता करती है। यह क्या करती है?
    1. मंड (स्‍टार्च) को शर्करा में विघटित करती है
    2. एलर्जी की संभावना को कम करती है
    3. भोजन का स्वाद महसूस करने में सहायता करती है
    4. भोजन को श्वास नली में जाने से रोकती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मंड (स्‍टार्च) को शर्करा में विघटित करती है

  28. प्र.28Part-B-General Knowledge and General awareness
    निम्नलिखित में से किस गायिका को 2021 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था?
    1. कृष्णन नायर शांताकुमारी चित्रा
    2. कविता कृष्णमूर्ति
    3. श्रेया घोषाल
    4. अलका याग्निक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कृष्णन नायर शांताकुमारी चित्रा

  29. प्र.29Part-B-General Knowledge and General awareness
    जनगणना 2011 के अनुसार किस राज्य में पुरुष एवं महिला साक्षरता दर में अंतर सबसे कम है?
    1. गुजरात
    2. महाराष्ट्र
    3. तमिलनाडु
    4. केरल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केरल

  30. प्र.30Part-B-General Knowledge and General awareness
    _________ के कारण सभी पंचवर्षीय योजनाओं को समान महत्व नहीं दिया गया।
    1. संसाधनों की सीमा
    2. संसाधनों की उपलब्धता
    3. संसाधनों के निजी स्वामित्व
    4. उपलब्ध संसाधनों की समानता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — संसाधनों की सीमा

  31. प्र.31Part-B-General Knowledge and General awareness
    'राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के चुनाव से संबंधित विवादों की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जाँच की जाएगी और निर्णय लिया जाएगा जिसका निर्णय अंतिम होगा' का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है?
    1. अनुच्छेद 58
    2. अनुच्छेद 71
    3. अनुच्छेद 54
    4. अनुच्छेद 74
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अनुच्छेद 71

  32. प्र.32Part-B-General Knowledge and General awareness
    1 अगस्त, 2024 को निम्नलिखित में से किसे भारत में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
    1. अलका सिरोही
    2. प्रीति सुदान
    3. टीसीए अनंत
    4. मनोज सोनी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रीति सुदान

  33. प्र.33Part-B-General Knowledge and General awareness
    'क्षार परमाणुओं की तनु गैसों में बोस-आइंस्टीन संघनन (Bose-Einstein condensation) की उपलब्धि के लिए' एरिक ए कॉर्नेल, वोल्फगैंग केटरले और कार्ल ई वाइमन को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार किस वर्ष प्रदान किया गया था?
    1. 1999
    2. 2001
    3. 2004
    4. 2008
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2001

  34. प्र.34Part-B-General Knowledge and General awareness
    01 जनवरी 2024 तक प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भारत में कितने राष्ट्रीय त्योहार मनाए जाते हैं?
    1. 2
    2. 3
    3. 5
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  35. प्र.35Part-B-General Knowledge and General awareness
    राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक: एक प्रगति समीक्षा 2023 के अनुसार, भारत में बहुआयामी गरीबी की गणना करते समय कितने संकेतक शामिल किए गए थे?
    1. 14
    2. 8
    3. 12
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 12

  36. प्र.36Part-B-General Knowledge and General awareness
    2016 में, पंडित बिरजू महाराज को किस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया?
    1. देवदास
    2. मोहनजोदड़ो
    3. बाजीराव मस्तानी
    4. जोधा अकबर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बाजीराव मस्तानी

  37. प्र.37Part-B-General Knowledge and General awareness
    3 अक्टूबर, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित भारत में समुद्री डीकार्बोनाइजेशन पर सम्मेलन (Conference on Maritime Decarbonization) में मुख्य भाषण किसने दिया?
    1. अमित कुमार
    2. टीके रामचंद्रन
    3. शांतनु ठाकुर
    4. पी दिनेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — टीके रामचंद्रन

  38. प्र.38Part-B-General Knowledge and General awareness
    भारत सरकार द्वारा जैव प्रौद्योगिकी विभाग की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना (FYP) के दौरान की गई थी?
    1. सातवीं
    2. नौवीं
    3. छठी
    4. आठवीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सातवीं

  39. प्र.39Part-B-General Knowledge and General awareness
    भारत में भारतीय खो-खो लीग टूर्नामेंट/इवेंट का नाम क्या है?
    1. अनलिमिटेड खो-खो
    2. अल्टीमेट खो-खो
    3. प्रोफेशनल खो-खो लीग
    4. प्रो खो-खो लीग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अल्टीमेट खो-खो

  40. प्र.40Part-B-General Knowledge and General awareness
    मौखरियों (Maukharis) के किस राजा ने दावा किया कि उसने परवर्ती (बाद के) गुप्तोंों को हराया था?
    1. ग्रहवर्मन
    2. ईशानवर्मन
    3. अवंतिवर्मन
    4. सर्वर्मन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सर्वर्मन

  41. प्र.41Part-C-Elementary Mathematics
    1. 458
    2. 462
    3. 463
    4. 450
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 450

  42. प्र.42Part-C-Elementary Mathematics
    दो साइकिल चालक, M और N, 1500 m के वृत्ताकार ट्रैक पर एक ही बिंदु से विपरीत दिशाओं में साइकिल चलाना आरंभ करते हैं। M, 18 km/hr और N, 22 km/hr की चाल से साइकिल चलाता है। उन्हें आपस में मिलने में कितना समय (सेकंड में) लगेगा?
    1. 127
    2. 130
    3. 132
    4. 135
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 135

  43. प्र.43Part-C-Elementary Mathematics
    6 cm व्यास और 14 cm ऊंचाई वाले एक बेलन का आयतन (cm3 में) ज्ञात कीजिए।
    1. 376
    2. 412
    3. 388
    4. 396
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 396

  44. प्र.44Part-C-Elementary Mathematics
    एक जिले की जनसंख्या 372000 है, जिसमें 168000 पुरुष हैं। 20% जनसंख्या साक्षर है। यदि 20% पुरुष साक्षर हैं, तो साक्षर महिलाओं का प्रतिशत कितना होगा?
    1. 20%
    2. 19%
    3. 23%
    4. 18%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20%

  45. प्र.45Part-C-Elementary Mathematics
    जब संख्याओं 7807, 8022 और 8667 को सबसे बड़ी संख्या x से भाग दिया जाता है, तो प्रत्येक स्थि ति में समान शेषफल बचता है। x के अंकों का योग ज्ञात कीजिए।
    1. 7
    2. 9
    3. 8
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8

  46. प्र.46Part-C-Elementary Mathematics
    A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 15 दिनों, 30 दिनों और 40 दिनों में पूरा कर सकते हैं। A पहले दिन कार्य करना शुरू करता है, A और B दूसरे दिन कार्य करते हैं तथा A और C तीसरे दिन कार्य करते हैं। यह पैटर्न कार्य पूरा होने तक दोहराया जाता है। कार्य कितने दिनों में पूरा हो जाएगा?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1

  47. प्र.47Part-C-Elementary Mathematics
    जब संख्याओं 8651, 8018 और 7807 को सबसे बड़ी संख्या x से भाग दिया जाता है, तो प्रत्येक स्थि ति में समान शेषफल बचता है। x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 132
    2. 207
    3. 211
    4. 119
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 211

  48. प्र.48Part-C-Elementary Mathematics
    किसी वस्तु पर लगने वाला बल उसके द्रव्यमान के अनुक्रमानुपाती होता है। यदि 2 kg द्रव्यमान वाली वस्तु को गतिमान करने के लिए 10 N बल की आवश्यकता होती है, तो 5 kg द्रव्यमान वाली वस्तु को गतिमान करने के लिए आवश्यक बल (न्यूटन में) कितना होगा?
    1. 15
    2. 20
    3. 30
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 25

  49. प्र.49Part-C-Elementary Mathematics
    एक कक्षा के 26 विद्यार्थियों की औसत आयु 43 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी सम्मि लित कर ली जाए, तो संपूर्ण समूह की औसत आयु 44 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 67
    2. 72
    3. 68
    4. 70
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 70

  50. प्र.50Part-C-Elementary Mathematics
    एक दुकानदार ने ₹540 में एक वस्तु खरीदी। 10% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे वस्तु को किस मूल्य (₹ में) पर बेचना चाहिए?
    1. 486
    2. 606
    3. 582
    4. 594
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 594

  51. प्र.51Part-C-Elementary Mathematics
    वरुण के पास ₹1230 हैं। उसने इसे अपने पुत्रोंों आशीष और अरुण में बाँट दिया और उन्हें इसे वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि त 5% वार्षिक ब्याज दर पर निवेश करने को कहा। यह देखा गया कि आशीष और अरुण को क्रमशः 11 और 12 वर्ष बाद समान धनराशि प्राप्त हुई। वरुण ने अरुण को कितनी धनराशि (₹ में) दी थी?
    1. 630
    2. 600
    3. 450
    4. 730
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 600

  52. प्र.52Part-C-Elementary Mathematics
    एक प्लैटिनम अंगूठी का अंकित मूल्य ₹52,300 है और यह 20% और 4% की दो क्रमिक छूट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। प्लैटिनम अंगूठी का विक्रय मूल्य (₹ में) कितना है? (निकटतम रुपये तक पूर्णांकित।)
    1. 40,033
    2. 40,200
    3. 40,233
    4. 40,166
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 40,166

  53. प्र.53Part-C-Elementary Mathematics
    वार्षिक साधारण ब्याज की समान दर पर राकेश ₹5400 की राशि का निवेश करता है और शिवम ₹10200 की राशि का निवेश करता है। यदि 4 वर्ष के अंत में, शिवम को राकेश से ₹480 अधिक ब्याज प्राप्त होता है, तो वार्षिक ब्याज की दर (प्रतिशत में) ज्ञात कीजिए।
    1. 3.5
    2. 4.5
    3. 2.5
    4. 1.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2.5

  54. प्र.54Part-C-Elementary Mathematics
    एक कार एक घंटे तक 60 kmph की चाल से चलती है, 2 घंटे तक 70 kmph की चाल से चलती है और 5 घंटे तक 50 kmph की चाल से चलती है। कार की औसत चाल (kmph में) कितनी होगी?
    1. 56.25
    2. 55.62
    3. 53.33
    4. 52.65
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 56.25

  55. प्र.55Part-C-Elementary Mathematics
    450 m और 350 m लंबाई वाली दो रेलगाड़ियाँ एक ही दिशा में क्रमशः 80 km/h और 110 km/h की चाल से गतिमान हैं। पीछे से आ रही तेज चाल वाली रेलगाड़ी द्वारा दूसरी रेलगाड़ी को पूरी तरह से पार करने में कितना समय (मिनटों में) लगेगा?
    1. 3.4
    2. 2.4
    3. 3
    4. 1.6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1.6

  56. प्र.56Part-C-Elementary Mathematics
    1. 344
    2. 312
    3. 325
    4. 313
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 325

  57. प्र.57Part-C-Elementary Mathematics
    वीर के पास ₹1632 है। उसने इसे अपने पुत्रोंों नितिन और प्रवीण के बीच बांट दिया और उन्हें वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि त 4% ब्याज दर पर निवेश करने के लिए कहा। यह देखा गया कि नितिन और प्रवीण को क्रमशः 12 और 13 वर्ष बाद समान धनराशि प्राप्त हुई। वीर ने नितिन को कितनी धनराशि (₹ में) दी थी?
    1. 832
    2. 800
    3. 682
    4. 900
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 832

  58. प्र.58Part-C-Elementary Mathematics
    रॉडनी ने 153 कुर्सियाँ बेचीं और उसे 63 कुर्सियों के विक्रय मूल्य के बराबर लाभ हुआ। उसका लाभ प्रतिशत कितना है?
    1. 70%
    2. 65%
    3. 75%
    4. 80%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 70%

  59. प्र.59Part-C-Elementary Mathematics
    एक मूवी टिकट की मूल कीमत और मूवी टिकट की बढ़ी हुई कीमत के बीच का अनुपात 10 : 13 है। यदि मूवी टिकट की मूल कीमत ₹250 थी तथा सिनेमा हॉल की अधिकतम क्षमता अर्थात 3600 व्यक्ति यों के आधार पर कुल 3600 टिकट बेचे गए थे, तो सिनेमा हॉल की आय में कितनी वृद्धि हुई है?
    1. ₹1,28,000
    2. ₹82,000
    3. ₹1,98,000
    4. ₹2,70,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹2,70,000

  60. प्र.60Part-C-Elementary Mathematics
    एक कर्मचारी के वेतन में 30% की वृद्धि की जाती है। मूल वेतन पर वापस आने के लिए नए वेतन में कितने प्रतिशत की कटौती की जानी चाहिए? (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित मान दीजिए)
    1. 23.08%
    2. 27.02%
    3. 30%
    4. 25%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 23.08%

  61. प्र.61Part-D-English
    Select the most appropriate meaning of the underlined idiom. Giving Astha a make-over was a piece of cake because she’s so naturally beautiful.
    1. a slice of pizza
    2. A piece of pie
    3. A piece of bread
    4. A task easily accomplished
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — A task easily accomplished

  62. प्र.62Part-D-English
    Select the most appropriate ANTONYM of the given word. Impoverished
    1. Humble
    2. Tiny
    3. Shy
    4. Rich
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Rich

  63. प्र.63Part-D-English
    Select the sentence with the most appropriate use of adverb.
    1. They have arrived recent.
    2. They have arrived on recently.
    3. They have arrived with recently.
    4. They have recently arrived.
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — They have recently arrived.

  64. प्र.64Part-D-English
    Select the correct spelling of the underlined incorrectly spelt word in the given sentence. The company didn’t have sufishient funds to start the new project.
    1. sufficient
    2. suffeeciant
    3. suffishient
    4. sufficeint
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — sufficient

  65. प्र.65Part-D-English
    Select the most appropriate option to fill in the blank. The city is famous for its ______ architecture, which dates back to the 18th century.
    1. futuristic
    2. classical
    3. modern
    4. dystopic
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — classical

  66. प्र.66Part-D-English
    Select the most appropriate option that can substitute the underlined segment in the given sentence. I had told you to wash these clothes, or I had not told you?
    1. didn't I?
    2. had I?
    3. hadn't I?
    4. did I?
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — hadn't I?

  67. प्र.67Part-D-English
    Select the most appropriate synonym of the given word. Cumbersome
    1. Fickle
    2. Royal
    3. Heavy
    4. New
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Heavy

  68. प्र.68Part-D-English
    The given sentence is divided into four segments. Select the option that has the segment with an adverbial usage error. Margaret swiftly / waited for / her turn / at the Cineplex.
    1. waited for
    2. her turn
    3. Margaret swiftly
    4. at the Cineplex
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Margaret swiftly

  69. प्र.69Part-D-English
    Select the most appropriate option to substitute the underlined segment in the given sentence. She is a talented artist which paints beautiful landscapes.
    1. whichever paints beautiful landscapes
    2. that paints beautiful landscapes
    3. who paints beautiful landscapes
    4. whatever paints beautiful landscapes
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — who paints beautiful landscapes

  70. प्र.70Part-D-English
    Select the most appropriate ANTONYM of the given word. Muddle
    1. Assume
    2. Expand
    3. Linger
    4. Order
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Order

  71. प्र.71Part-D-English
    Select the word that best completes the given sentence. Determine the collocation through the sentence. Henry ___________ objections to the proposed changes in company policy.
    1. spelt
    2. stood
    3. spread
    4. raised
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — raised

  72. प्र.72Part-D-English
    Select the most appropriate synonym of the given word. Capture
    1. Attain
    2. Shorten
    3. Release
    4. Arrest
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Arrest

  73. प्र.73Part-D-English
    Select the most appropriate synonym for the given word. Serene
    1. Chaotic
    2. Calm
    3. Disturbed
    4. Agitated
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Calm

  74. प्र.74Part-D-English
    The following sentence has been split into four segments. Identify the segment that contains a spelling error. The marathon player / had a sofisticated taste / but was definitely / a virtuous man.
    1. but was definitely
    2. had a sofisticated taste
    3. a virtuous man.
    4. The marathon player
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — had a sofisticated taste

  75. प्र.75Part-D-English
    Select the most appropriate option to fill in the blank. A lot of olive oil is ___________ in Spain this year.
    1. produced
    2. producing
    3. produce
    4. production
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — produced

  76. प्र.76Part-D-English
    Comprehension: In the following passage, some words have been deleted. Read the passage carefully and answer the questions that follow select the most appropriate option to fill in each blank. Global warming, a phenomenon primarily 1._____ by human activities, has 2._____ profound changes in weather patterns worldwide. The increase in greenhouse gases, particularly carbon dioxide, 3._____ the Earth’s atmosphere to trap more heat. As a result, glaciers 4._____, sea levels 5._____ and extreme weather events have become more frequent and severe. SubQuestion No : 16 Select the most appropriate option to fill in blank number 1.
    1. causing
    2. caused
    3. causes
    4. cause
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — caused

  77. प्र.77Part-D-English
    Comprehension: In the following passage, some words have been deleted. Read the passage carefully and answer the questions that follow select the most appropriate option to fill in each blank. Global warming, a phenomenon primarily 1._____ by human activities, has 2._____ profound changes in weather patterns worldwide. The increase in greenhouse gases, particularly carbon dioxide, 3._____ the Earth’s atmosphere to trap more heat. As a result, glaciers 4._____, sea levels 5._____ and extreme weather events have become more frequent and severe. SubQuestion No : 17 Select the most appropriate option to fill in blank number 2.
    1. bringing
    2. brings
    3. brought
    4. bring
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — brought

  78. प्र.78Part-D-English
    Comprehension: In the following passage, some words have been deleted. Read the passage carefully and answer the questions that follow select the most appropriate option to fill in each blank. Global warming, a phenomenon primarily 1._____ by human activities, has 2._____ profound changes in weather patterns worldwide. The increase in greenhouse gases, particularly carbon dioxide, 3._____ the Earth’s atmosphere to trap more heat. As a result, glaciers 4._____, sea levels 5._____ and extreme weather events have become more frequent and severe. SubQuestion No : 18 Select the most appropriate option to fill in blank number 3.
    1. allowed
    2. allow
    3. allows
    4. allowing
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — allows

  79. प्र.79Part-D-English
    Comprehension: In the following passage, some words have been deleted. Read the passage carefully and answer the questions that follow select the most appropriate option to fill in each blank. Global warming, a phenomenon primarily 1._____ by human activities, has 2._____ profound changes in weather patterns worldwide. The increase in greenhouse gases, particularly carbon dioxide, 3._____ the Earth’s atmosphere to trap more heat. As a result, glaciers 4._____, sea levels 5._____ and extreme weather events have become more frequent and severe. SubQuestion No : 19 Select the most appropriate option to fill in blank number 4.
    1. retreat
    2. retreating
    3. retreated
    4. retreats
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — retreat

  80. प्र.80Part-D-English
    Comprehension: In the following passage, some words have been deleted. Read the passage carefully and answer the questions that follow select the most appropriate option to fill in each blank. Global warming, a phenomenon primarily 1._____ by human activities, has 2._____ profound changes in weather patterns worldwide. The increase in greenhouse gases, particularly carbon dioxide, 3._____ the Earth’s atmosphere to trap more heat. As a result, glaciers 4._____, sea levels 5._____ and extreme weather events have become more frequent and severe. SubQuestion No : 20 Select the most appropriate option to fill in blank number 5.
    1. rise
    2. rising
    3. rose
    4. risen
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — rise

  81. प्र.81Part-D-Hindi
    ‘इन तीनों में आपस में घनिष्ट मैत्रता है'। उपरोक्त वाक्य में वर्तनी सम्बन्धी अशुद्धि याँ है। अशुद्धि रहित वाक्य का चयन करें-
    1. इन तीनों में आपस में घनिष्ट मित्रता है|
    2. इन तीनों में आपस में घनिष्ट मित्रिता है|
    3. इन तीनों में आपस में घनिष्ठ मैत्रता है|
    4. इन तीनों में आपस में घनिष्ठ मित्रता है|
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — इन तीनों में आपस में घनिष्ठ मित्रता है|

  82. प्र.82Part-D-Hindi
    रमेश मेरा सच्चा मित्र है। रेखांकित शब्द के उचित विलोम शब्द का चयन कीजिए।
    1. दुश्मनी
    2. शत्रु
    3. दुश्मन
    4. विरोधी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — शत्रु

  83. प्र.83Part-D-Hindi
    निम्नलिखित वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति सार्थक शब्द के माध्यम से करें। मेरे कहने का _________ है कि मुझे _________ की प्राप्ति हुई है।
    1. मतलब
    2. अर्थ
    3. तात्पर्य
    4. बल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अर्थ

  84. प्र.84Part-D-Hindi
    निम्न वाक्य में वर्तनी गत अशुद्धि छाँटिए। योगीराज कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।
    1. गीता
    2. योगीराज
    3. कृष्ण
    4. अर्जुन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — योगीराज

  85. प्र.85Part-D-Hindi
    'सरिता’ पर्याय है-
    1. स्त्री का
    2. अप्सरा का
    3. लक्ष्मी का
    4. नदी का
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — नदी का

  86. प्र.86Part-D-Hindi
    निम्नलिखित वाक्य में अशुद्ध शब्द है- मैं मंदिर दर्शन देने आया था।
    1. देने
    2. आया
    3. दर्शन
    4. मैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — देने

  87. प्र.87Part-D-Hindi
    निम्नलिखित में से बहुवचन से संबंधित वाक्य है-
    1. कुछ अधिकारियों ने एक मीटिंग की।
    2. हिंदी के शिक्षक कक्षा में नहीं गए हैं।
    3. मजदूर को उसकी मजदूरी दे दो।
    4. छात्र विद्यालय जा रहा है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कुछ अधिकारियों ने एक मीटिंग की।

  88. प्र.88Part-D-Hindi
    मुहावरे और उसके अर्थ के लिए सही विकल्प चुनें। घर बसाना
    1. विवाह करना
    2. घर सजाना
    3. घर बना लेना
    4. घर में रहना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — विवाह करना

  89. प्र.89Part-D-Hindi
    ‘होली ________ | शुद्ध तद्भव शब्द युक्त विकल्प से वाक्य पूर्ण करें -
    1. फाल्गुनी में मनाई जाती है
    2. फागन में मनाई जाती है
    3. फागुन में मनाई जाती है
    4. फाल्गुन में मनाई जाती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — फागुन में मनाई जाती है

  90. प्र.90Part-D-Hindi
    निम्नलिखित वाक्य को ध्यानपूर्वक पढ़ें और बताएं कि प्रस्तुत विकल्पोंों में से कौनसा विकल्प चिन्हि त शब्द का विलोम शब्द है? खेल में उत्तम प्रदर्शन के कारण ही खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया।
    1. अपकृस्ति त
    2. पदक
    3. पुरस्कार
    4. तिरस्कृत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तिरस्कृत

  91. प्र.91Part-D-Hindi
    इनमें से ‘अनुराग‘ का विलोम शब्द कौन-सा है?
    1. विराग
    2. राग
    3. दुराग
    4. सुराग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — विराग

  92. प्र.92Part-D-Hindi
    प्रेम करना तलवार की नोंक पर चलना है। उपरोक्त वाक्य में रेखांकित पद के बदले कौन-सा विकल्प उपयुक्त है?
    1. धार
    2. पार्श्व
    3. किनारे
    4. तीक्ष्ण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — धार

  93. प्र.93Part-D-Hindi
    निम्न वाक्य में रेखांकित पद को संशोधित कीजिए। अमावस की रातें बड़ी रमणीय होती हैं।
    1. अंधेरी
    2. काली
    3. बादलों
    4. चाँदनी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चाँदनी

  94. प्र.94Part-D-Hindi
    निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित खंड के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए- विनोबा भावे आंदोलन के भूदान प्रवर्तक थे।
    1. भूदान आंदोलन के
    2. के आंदोलन भूदान
    3. आंदोलन भूदान के
    4. आंदोलन भूदान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भूदान आंदोलन के

  95. प्र.95Part-D-Hindi
    ‘मैंने हरि बुलाया।’ किस कारक का प्रयोग नहीं करने से इस वाक्य में त्रुटि है?
    1. कर्म
    2. कर्ता
    3. संप्रदान
    4. करण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कर्म

  96. प्र.96Part-D-Hindi
    Comprehension: निम्नलिखित गद्यांांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पोंों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक संख्या के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए- यदि अपने समय के प्रत्येक पल की चिंता ________(1) रखे तो थोड़ी आयु को भी बहुत बढ़ा सकता है, जिसे वह एक मास में कर सकेगा उसी को बहुतेरे जीवन ________(2) भी नहीं करेंगे। यदि उसका ध्यान उचित और उत्तम कृत्योंों में निमग्न है तो समय सुख से व्यतीत करता नहीं तो बहुतेरों का ________(3) भारभूत-सा हुआ रहता है। दिन-रात जम्हाते बीतना है इनकी दीर्घ- सूत्रता और रात-दिन के बर्ताव को देखने से यही जान पड़ेगा कि मानो ये अपने को अमर समझे हुए हैं। बहुतेरे खूब खाकर पेट पर हाथ फेरते पान कूचते तकिया आश्रय ले पलंग पर जा सो जाते हैं और बारह चौदह घंटा अपना समय नींद में खोते हैं। वैद्योंों और डॉक्टरों का मत है कि छह घंटा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नियमित सोना उपयुक्त ________।(4) यदि इतना ही सोने का अभ्यास किया जाए तो कितना समय बच सकता है। अधिक सोने से केवल समय हानि ही नहीं होती, शरीर के जितने अवयव हैं, शिथिल और अयोग्य हो जाते हैं और 12 घंटे सोने के बाद उतनी ही व्याकुलता और अशक्तता कार्य करने में होती है। शरीर और ________(5) दोनों को इससे हानि पहुँचती है। फिर खाने के पश्चात तुरंत सो जाने से आलस्य हाड़फूटन, अपच, म्लानता, शिरोव्यथा होती है, यद्यपि नींद झटपट आ जाती है। SubQuestion No : 16 उपरोक्त गद्यांांश के आधार पर निम्नलिखित रिक्त स्थान की पूर्ति करें। यदि अपने समय के प्रत्येक पल की चिंता _______(1) रखे तो थोड़ी आयु को भी बहुत बढ़ा सकता है
    1. वृक्ष
    2. वाहन
    3. नीर
    4. मनुष्य
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मनुष्य

  97. प्र.97Part-D-Hindi
    Comprehension: निम्नलिखित गद्यांांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पोंों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक संख्या के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए- यदि अपने समय के प्रत्येक पल की चिंता ________(1) रखे तो थोड़ी आयु को भी बहुत बढ़ा सकता है, जिसे वह एक मास में कर सकेगा उसी को बहुतेरे जीवन ________(2) भी नहीं करेंगे। यदि उसका ध्यान उचित और उत्तम कृत्योंों में निमग्न है तो समय सुख से व्यतीत करता नहीं तो बहुतेरों का ________(3) भारभूत-सा हुआ रहता है। दिन-रात जम्हाते बीतना है इनकी दीर्घ- सूत्रता और रात-दिन के बर्ताव को देखने से यही जान पड़ेगा कि मानो ये अपने को अमर समझे हुए हैं। बहुतेरे खूब खाकर पेट पर हाथ फेरते पान कूचते तकिया आश्रय ले पलंग पर जा सो जाते हैं और बारह चौदह घंटा अपना समय नींद में खोते हैं। वैद्योंों और डॉक्टरों का मत है कि छह घंटा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नियमित सोना उपयुक्त ________।(4) यदि इतना ही सोने का अभ्यास किया जाए तो कितना समय बच सकता है। अधिक सोने से केवल समय हानि ही नहीं होती, शरीर के जितने अवयव हैं, शिथिल और अयोग्य हो जाते हैं और 12 घंटे सोने के बाद उतनी ही व्याकुलता और अशक्तता कार्य करने में होती है। शरीर और ________(5) दोनों को इससे हानि पहुँचती है। फिर खाने के पश्चात तुरंत सो जाने से आलस्य हाड़फूटन, अपच, म्लानता, शिरोव्यथा होती है, यद्यपि नींद झटपट आ जाती है। SubQuestion No : 17 उपरोक्त गद्यांांश के आधार पर निम्नलिखित रिक्त स्थान की पूर्ति करें। उसी को बहुतेरे जीवन ____ (2) भी नहीं करेंगे।
    1. दुर्ग
    2. जीवन
    3. पर्यन्त
    4. नज़र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पर्यन्त

  98. प्र.98Part-D-Hindi
    Comprehension: निम्नलिखित गद्यांांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पोंों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक संख्या के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए- यदि अपने समय के प्रत्येक पल की चिंता ________(1) रखे तो थोड़ी आयु को भी बहुत बढ़ा सकता है, जिसे वह एक मास में कर सकेगा उसी को बहुतेरे जीवन ________(2) भी नहीं करेंगे। यदि उसका ध्यान उचित और उत्तम कृत्योंों में निमग्न है तो समय सुख से व्यतीत करता नहीं तो बहुतेरों का ________(3) भारभूत-सा हुआ रहता है। दिन-रात जम्हाते बीतना है इनकी दीर्घ- सूत्रता और रात-दिन के बर्ताव को देखने से यही जान पड़ेगा कि मानो ये अपने को अमर समझे हुए हैं। बहुतेरे खूब खाकर पेट पर हाथ फेरते पान कूचते तकिया आश्रय ले पलंग पर जा सो जाते हैं और बारह चौदह घंटा अपना समय नींद में खोते हैं। वैद्योंों और डॉक्टरों का मत है कि छह घंटा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नियमित सोना उपयुक्त ________।(4) यदि इतना ही सोने का अभ्यास किया जाए तो कितना समय बच सकता है। अधिक सोने से केवल समय हानि ही नहीं होती, शरीर के जितने अवयव हैं, शिथिल और अयोग्य हो जाते हैं और 12 घंटे सोने के बाद उतनी ही व्याकुलता और अशक्तता कार्य करने में होती है। शरीर और ________(5) दोनों को इससे हानि पहुँचती है। फिर खाने के पश्चात तुरंत सो जाने से आलस्य हाड़फूटन, अपच, म्लानता, शिरोव्यथा होती है, यद्यपि नींद झटपट आ जाती है। SubQuestion No : 18 उपरोक्त गद्यांांश के आधार पर निम्नलिखित रिक्त स्थान की पूर्ति करें। यदि उसका ध्यान उचित और उत्तम कृत्योंों में निमग्न है तो समय सुख से व्यतीत करता नहीं तो बहुतेरों का _______(3) भारभूत-सा हुआ रहता है।
    1. जीवन
    2. गाड़ी
    3. नदी
    4. चौखट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जीवन

  99. प्र.99Part-D-Hindi
    Comprehension: निम्नलिखित गद्यांांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पोंों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक संख्या के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए- यदि अपने समय के प्रत्येक पल की चिंता ________(1) रखे तो थोड़ी आयु को भी बहुत बढ़ा सकता है, जिसे वह एक मास में कर सकेगा उसी को बहुतेरे जीवन ________(2) भी नहीं करेंगे। यदि उसका ध्यान उचित और उत्तम कृत्योंों में निमग्न है तो समय सुख से व्यतीत करता नहीं तो बहुतेरों का ________(3) भारभूत-सा हुआ रहता है। दिन-रात जम्हाते बीतना है इनकी दीर्घ- सूत्रता और रात-दिन के बर्ताव को देखने से यही जान पड़ेगा कि मानो ये अपने को अमर समझे हुए हैं। बहुतेरे खूब खाकर पेट पर हाथ फेरते पान कूचते तकिया आश्रय ले पलंग पर जा सो जाते हैं और बारह चौदह घंटा अपना समय नींद में खोते हैं। वैद्योंों और डॉक्टरों का मत है कि छह घंटा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नियमित सोना उपयुक्त ________।(4) यदि इतना ही सोने का अभ्यास किया जाए तो कितना समय बच सकता है। अधिक सोने से केवल समय हानि ही नहीं होती, शरीर के जितने अवयव हैं, शिथिल और अयोग्य हो जाते हैं और 12 घंटे सोने के बाद उतनी ही व्याकुलता और अशक्तता कार्य करने में होती है। शरीर और ________(5) दोनों को इससे हानि पहुँचती है। फिर खाने के पश्चात तुरंत सो जाने से आलस्य हाड़फूटन, अपच, म्लानता, शिरोव्यथा होती है, यद्यपि नींद झटपट आ जाती है। SubQuestion No : 19 उपरोक्त गद्यांांश के आधार पर निम्नलिखित रिक्त स्थान की पूर्ति करें। वैद्योंों और डॉक्टरों का मत है कि छह घंटा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नियमित सोना उपयुक्त ___।(4)
    1. रहेंगे
    2. है
    3. थे
    4. थी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — है

  100. प्र.100Part-D-Hindi
    Comprehension: निम्नलिखित गद्यांांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पोंों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक संख्या के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए- यदि अपने समय के प्रत्येक पल की चिंता ________(1) रखे तो थोड़ी आयु को भी बहुत बढ़ा सकता है, जिसे वह एक मास में कर सकेगा उसी को बहुतेरे जीवन ________(2) भी नहीं करेंगे। यदि उसका ध्यान उचित और उत्तम कृत्योंों में निमग्न है तो समय सुख से व्यतीत करता नहीं तो बहुतेरों का ________(3) भारभूत-सा हुआ रहता है। दिन-रात जम्हाते बीतना है इनकी दीर्घ- सूत्रता और रात-दिन के बर्ताव को देखने से यही जान पड़ेगा कि मानो ये अपने को अमर समझे हुए हैं। बहुतेरे खूब खाकर पेट पर हाथ फेरते पान कूचते तकिया आश्रय ले पलंग पर जा सो जाते हैं और बारह चौदह घंटा अपना समय नींद में खोते हैं। वैद्योंों और डॉक्टरों का मत है कि छह घंटा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नियमित सोना उपयुक्त ________।(4) यदि इतना ही सोने का अभ्यास किया जाए तो कितना समय बच सकता है। अधिक सोने से केवल समय हानि ही नहीं होती, शरीर के जितने अवयव हैं, शिथिल और अयोग्य हो जाते हैं और 12 घंटे सोने के बाद उतनी ही व्याकुलता और अशक्तता कार्य करने में होती है। शरीर और ________(5) दोनों को इससे हानि पहुँचती है। फिर खाने के पश्चात तुरंत सो जाने से आलस्य हाड़फूटन, अपच, म्लानता, शिरोव्यथा होती है, यद्यपि नींद झटपट आ जाती है। SubQuestion No : 20 उपरोक्त गद्यांांश के आधार पर निम्नलिखित रिक्त स्थान की पूर्ति करें। शरीर और _________(5) दोनों को इससे हानि पहुँचती है।
    1. जन
    2. वन
    3. मन
    4. कल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मन

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1222324352647483931031141241311411531641741831932012112232332422522622712812943013123223323423533633723813924044144244344414534614734844945045125245335415545635715815946016146246346416526636736836937047147247327427517627737837918018148228328428548618718818939049119219349419519649739819921003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 17 फ़रवरी 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −0.25 अंक मिलते हैं। समय 60 मिनट।

एसएससी जीडी कांस्टेबल पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner