1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 1 दिसंबर 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 1 दिसंबर 2025, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

1 दिसंबर 2025 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 5 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
1 दिसंबर 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    जीवन प्रक्रि याओं के लिए, जीव के शरीर के बाहर से ऊर्जा के स्रोत के स्थानांतरण को _____ कहा जाता है।
    1. पाचन
    2. पोषण
    3. उत्सर्जन
    4. श्वसन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पोषण

  2. प्र.2General Science
    एक वस्तु बिंदु O से बिंदु A (100 m दूर) तक एक सीधे रास्ते पर चलती है, फिर तुरंत वापस मुड़ती है और वापस आते हुए बिंदु B पर रुक जाती है, जो कि O की ओर A से 30 m दूर है। तय की गई कुल दूरी और विस्थापन का परिमाण क्रमशः क्या है?
    1. 100 m, 70 m
    2. 130 m, 70 m
    3. 70 m, 70 m
    4. 130 m, 30 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 130 m, 70 m

  3. प्र.3General Science
    एक धावक 175 m त्रिज्या वाले वृत्तीय पथ का एक चक्कर 35 सेकंड में पूरा करता है। एक चक्कर के बाद औसत वेग _______ होगा।
    1. 0 m/s
    2. 10 m/s
    3. 20 m/s
    4. 5 m/s
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 0 m/s

  4. प्र.4General Science
    फसल संरक्षण प्रबंधन में कीटनाशकों के उपयोग द्वारा ___________ को नियंत्रित किया जाता है।
    1. विषाणुओं
    2. कवकों
    3. कीटों
    4. खरपतवारों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कीटों

  5. प्र.5General Science
    चलती बस में खड़ा एक यात्री अचानक बस के रुकने पर आगे की ओर गिर जाता है। यह निम्नलिखित में से किस नियम को दर्शाता है?
    1. न्यूटन का तीसरा नियम
    2. न्यूटन का पहला नियम
    3. गुरुत्‍व का नियम
    4. न्यूटन का दूसरा नियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — न्यूटन का पहला नियम

  6. प्र.6General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा जीव, प्रजनन की बहुविखंडन मोड के माध्यम से गुणन करता है?
    1. प्लाज्मोडियम (Plasmodium)
    2. गार्डन मटर (Garden pea)
    3. हिबिस्कस (Hibiscus)
    4. लीशमैनिया (Leishmania)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्लाज्मोडियम (Plasmodium)

  7. प्र.7General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा पोषक तत्व, पौधों के लिए प्रचुर मात्रा में आवश्यक होता है?
    1. जिंक
    2. लोहा
    3. कॉपर
    4. फॉस्फोरस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — फॉस्फोरस

  8. प्र.8General Science
    इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर निश्चित पथों पर परिक्रमण करते हैं जिन्हें _________ कहा जाता है।
    1. दीर्घवृत्तीय पथ
    2. कोश या कक्षक
    3. क्वार्क
    4. न्यूक्लि ऑन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कोश या कक्षक

  9. प्र.9General Science
    द्रवों का ________।
    1. आकार निश्चित नहीं होता है और आयतन निश्चित नहीं होता है
    2. आकार निश्चित होता है और आयतन निश्चित नहीं होता है
    3. आकार निश्चित होता है और आयतन निश्चित होता है
    4. आकार निश्चित नहीं होता है, लेकिन आयतन निश्चित होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आकार निश्चित नहीं होता है, लेकिन आयतन निश्चित होता है

  10. प्र.10General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा अधातुओं का सामान्य भौतिक गुणधर्म है?
    1. उच्च गलनांक और क्वथनांक
    2. धुंधला रूप (गैर-चमकदार)
    3. आघातवर्धनीयता और तन्यता
    4. उच्च विद्युत चालकता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — धुंधला रूप (गैर-चमकदार)

  11. प्र.11General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी जीवन प्रक्रि या किसी जीव के जीवन को बनाए रखने के लिए आवश्यक नहीं है?
    1. प्रजनन
    2. पोषण
    3. उत्सर्जन
    4. श्वसन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रजनन

  12. प्र.12General Science
    श्रेणीक्रम में व्यवस्थि त समान प्रतिरोध R वाले 10 प्रतिरोधकों का कुल प्रतिरोध _____ है।
    1. R/10
    2. R10
    3. 10R
    4. 10/R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10R

  13. प्र.13General Science
    परिपथ आरेखों में, एक टेढ़ी-मेढ़ी रेखा (zigzag line) का उपयोग निम्नलिखित में से किसे निरूपित करने के लिए किया जाता है?
    1. एक स्वि च
    2. एक फ्यूज
    3. एक प्रतिरोधक
    4. एक बैटरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक प्रतिरोधक

  14. प्र.14General Science
    किसी हॉल या कमरे में अनुरणन (reverberation) का मुख्य कारण क्या है?
    1. मृदु पदार्थों द्वारा ध्वनि का अवशोषण
    2. वायु तापमान में परिवर्तन
    3. कठोर पृष्‍ठों से ध्वनि का बहु परावर्तन
    4. ध्वनि तरंगों का बंकन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कठोर पृष्‍ठों से ध्वनि का बहु परावर्तन

  15. प्र.15General Science
    संक्षारण क्या है?
    1. ऊष्माशोषी अभिक्रि या
    2. रसायनिक परिवर्तन
    3. उदासीनीकरण अभिक्रि या
    4. भौतिक परिवर्तन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रसायनिक परिवर्तन

  16. प्र.16General Science
    गॉल्जी उपकरण निम्नलिखित में से किस अंगक से संबंधित है?
    1. लवक (Plastids)
    2. केन्द्रक (Nucleus)
    3. सूत्रकणिका (Mitochondria)
    4. अंतर्द्रव्यी जालिका (Endoplasmic reticulum)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अंतर्द्रव्यी जालिका (Endoplasmic reticulum)

  17. प्र.17General Science
    एक बच्चा खिलौना कार को ज़मीन पर खींचता है। यदि बल और विस्थापन एक ही दिशा में हों, तो किया गया कार्य _______ होगा।
    1. ऋणात्मक
    2. शून्य के बराबर
    3. कार की चाल के बराबर
    4. बल और विस्थापन के गुणनफल के बराबर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बल और विस्थापन के गुणनफल के बराबर

  18. प्र.18General Science
    ग्लूकोज का रासायनिक सूत्र क्या है?
    1. CH₄
    2. C₁₁H₂₂O₁₁
    3. CH₃COOH
    4. C₆H₁₂O₆
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — C₆H₁₂O₆

  19. प्र.19General Science
    तंत्रिकोशिकाओं में कोशिका-काय से जुड़े कई छोटे, शाखित भाग या प्रक्रि याएँ होती हैं जिन्हें ________ कहा जाता है।
    1. द्रुमिका (dendrites)
    2. अक्षतंतु (axons)
    3. तंत्रिका सिरा (nerve endings)
    4. केंद्रक (nuclei)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — द्रुमिका (dendrites)

  20. प्र.20General Science
    'बोहर के परमाणु मॉडल' के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. परमाणु के बाहर केवल कुछ विशेष कक्षाओं की अनुमति होती है, जिन्हें इलेक्ट्रॉनों की विविक्त कक्षाएं कहा जाता है।
    2. विविक्त कक्षाओं में घूमते समय, इलेक्ट्रॉन अस्ति त्व में नहीं होते हैं।
    3. परमाणु के भीतर केवल कुछ विशेष कक्षाओं की अनुमति होती है, जिन्हें इलेक्ट्रॉनों की विविक्त कक्षाएं कहा जाता है।
    4. विविक्त कक्षाओं में घूमते समय, इलेक्ट्रॉन ऊर्जा विकीर्ण करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — परमाणु के भीतर केवल कुछ विशेष कक्षाओं की अनुमति होती है, जिन्हें इलेक्ट्रॉनों की विविक्त कक्षाएं कहा जाता है।

  21. प्र.21General Science
    उदासीनीकरण अभिक्रि या में अम्ल से _________ और क्षार से _________ का संयोजन होता है जिससे जल अणुओं का निर्माण होता है।
    1. क्रमशः, OH+ आयन और OH- आयन
    2. क्रमशः, OH+ आयन और H- आयन
    3. क्रमशः, H+ आयन और OH- आयन
    4. क्रमशः, H- आयन और OH+ आयन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — क्रमशः, H+ आयन और OH- आयन

  22. प्र.22General Science
    निम्नलिखित में से किसे समाज में खराब जीवन स्तर में योगदान देने वाला प्रमुख कारक माना जाता है?
    1. शहरी क्षेत्रों में तकनीकी का अत्यधिक उपयोग
    2. संसाधनों के वितरण में असमानता
    3. केवल समाज में शिक्षा का स्तर
    4. केवल जनसंख्या की तीव्र वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — संसाधनों के वितरण में असमानता

  23. प्र.23General Science
    एक त्रिभुजाकार कांच के प्रिज्म में कितने आयताकार पार्श्व पृष्‍ठ होते हैं?
    1. दो
    2. तीन
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  24. प्र.24General Science
    किसी वस्तु के आकार का वास्तविक प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए उसे उत्तल लेंस के सामने कहाँ रखा जाना चाहिए?
    1. फोकस दूरी के दोगुने पर
    2. अनंत और लेंस के मुख्य फोकस के बीच
    3. अनंत पर
    4. लेंस के मुख्य फोकस पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — फोकस दूरी के दोगुने पर

  25. प्र.25General Science
    दिए गए यौगिकों में से, किसका उपयोग ईंधन योज्य के रूप में किया जाता है?
    1. एथेनॉइक अम्ल (Ethanoic acid)
    2. ऐथेनैल (Ethanal)
    3. एथेन (Ethane)
    4. एथेनॉल (Ethanol)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एथेनॉल (Ethanol)

  26. प्र.26Mathematics
    लेमन कैंडी और स्ट्रॉबेरी कैंडी की प्रति इकाई कीमत का अनुपात 4 : 14 है, और एक परिवार मात्रा के अनुसार इनका उपभोग 23 : 2 के अनुपात में करता है। स्ट्रॉबेरी कैंडी और लेमन कैंडी पर व्यय का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 7 : 23
    2. 7 : 24
    3. 10 : 24
    4. 8 : 26
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7 : 23

  27. प्र.27Mathematics
    600 km की यात्रा में, एक ट्रक पहले 300 km की दूरी 42 km/hr की चाल से तय करता है। उसे शेष दूरी किस चाल (km/hr में) से तय करनी चाहिए, ताकि संपूर्ण यात्रा की औसत चाल 63 km/hr हो?
    1. 141
    2. 106
    3. 101
    4. 126
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 126

  28. प्र.28Mathematics
    1. 27
    2. 1
    3. 9
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9

  29. प्र.29Mathematics
    21 फरवरी 2024 से 22 अप्रैल 2024 तक की अवधि के लिए 6% वार्षिक ब्याज दर पर ₹4,000 पर साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 40
    2. 41
    3. 39
    4. 38
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 40

  30. प्र.30Mathematics
    1. 21
    2. 63
    3. 42
    4. 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 63

  31. प्र.31Mathematics
    एक चतुर्भुज के विकर्ण एक-दूसरे के लंबवत समद्विभाजक हैं। यदि एक विकर्ण की लंबाई 8 cm है और चतुर्भुज का क्षेत्रफल 48 cm2 है, तो दूसरे विकर्ण की लंबाई (cm में) ज्ञात कीजिए।
    1. 10
    2. 12
    3. 14
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12

  32. प्र.32Mathematics
    435 मीटर लंबी एक रेलगाड़ी अपनी लंबाई से तीन गुना लंबे प्लेटफार्म को 87 सेकंड में पार करती है। रेलगाड़ी की चाल (km/hr में) कितनी होगी?
    1. 80
    2. 68
    3. 76
    4. 72
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 72

  33. प्र.33Mathematics
    1. ₹1,290
    2. ₹1,160
    3. ₹1,220
    4. ₹1,078
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹1,078

  34. प्र.34Mathematics
    एक टाइपिस्ट को 2 पेज टाइप करने में 40 मिनट लगते हैं। 81 पेज टाइप करने में उसे कितना समय (मिनट में) लगेगा?
    1. 1610
    2. 1620
    3. 1625
    4. 1630
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1620

  35. प्र.35Mathematics
    यदि किसी संख्या का 20%, 102 में जोड़ा जाए, तो परिणाम वही संख्या होगी। उसी संख्या का 60%, ............. है।
    1. 96.5
    2. 106.5.
    3. 86.5
    4. 76.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 76.5

  36. प्र.36Mathematics
    1. 0.99
    2. 0.65
    3. 0.95
    4. 0.75
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0.75

  37. प्र.37Mathematics
    A और B मिलकर एक काम को 3 दिन में पूरा कर सकते हैं। B अकेले उसी काम को 21 दिन में पूरा कर सकता है। A अकेले उस काम का दोगुना काम कितने समय (दिनों में) में पूरा करेगा?
    1. 8
    2. 10
    3. 7
    4. 3.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7

  38. प्र.38Mathematics
    1. sin θ
    2. tan θ
    3. cosec θ
    4. tan θ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — tan θ

  39. प्र.39Mathematics
    4, 12, 8, 10, 16, 14, 9, 20, 18, 22, 15 और K का औसत 14 है। K का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 20
    2. 18
    3. 16
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20

  40. प्र.40Mathematics
    तीन आदमी 39 फीट गहरा कुआं 4 दिन में खोद सकते हैं। कितने आदमी 78 फीट गहरा कुआं 12 दिन में खोद सकते हैं?
    1. 1
    2. 3
    3. 5
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  41. प्र.41Mathematics
    डायना की आयु, टेरेसा की आयु की तीन गुनी है और होमी की आयु, डायना की आयु की दोगुनी है। यदि डायना की आयु, तीनों की औसत आयु से 4 वर्ष कम है, तो होमी की आयु (वर्षों में) कितनी है।
    1. 72
    2. 68
    3. 78
    4. 70
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 72

  42. प्र.42Mathematics
    नीले, पीले और नारंगी टोकन वाले एक बॉक्स में, नीले और पीले टोकन का अनुपात 13 : 19 था, जबकि नारंगी और नीले टोकन का अनुपात 10 : 3 था। नारंगी और पीले टोकन का अनुपात कितना था?
    1. 134 : 62
    2. 137 : 61
    3. 130 : 57
    4. 132 : 59
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 130 : 57

  43. प्र.43Mathematics
    आकृति ₹ 54,500 मासिक कमाती है और अपने वेतन के 17% की बचत करती है। उसका मासिक खर्च ज्ञात कीजिए।
    1. ₹ 45,235
    2. ₹ 45,523
    3. ₹ 45,325
    4. ₹ 45,352
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹ 45,235

  44. प्र.44Mathematics
    आयत ABCD के भीतर कोई भी बिंदु P है। यदि PA = 57 cm, PB = 9 cm, और PC = 54 cm है, तो PD की लंबाई (cm में) निम्‍नलिखित में से कितनी है?
    1. 76
    2. 80
    3. 83
    4. 78
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 78

  45. प्र.45Mathematics
    पोल (poll) की शुरुआत में, राहुल को कुल मतों का 52% मत और लीना को कुल मतों का 48% मत प्राप्त हुआ। कुल मतदान 3,72,000 हुआ। लीना को 1,00,000 से अधिक कितने मत प्राप्त हुए?
    1. 37,20,000 मत
    2. 78,560 मत
    3. 1,78,560 मत
    4. 1,00,000 मत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 78,560 मत

  46. प्र.46Mathematics
    प्रेक्षणों 79, 42, 47, 77, 49, 75, 56, 26 और 35 का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए।
    1. 45
    2. 54
    3. 49
    4. 64
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 54

  47. प्र.47Mathematics
    ₹1,050 प्रति माइक्रोवेव की दर से 290 माइक्रोवेव के उस बिल का निपटान एक क्रेडिट कार्ड भुगतान द्वारा किया जाना है जिस पर 4% और 25% की क्रमिक छूट प्राप्‍त हुई तथा कार्ड भुगतान पर 5% की अतिरिक्त छूट प्राप्‍त होगी, भुगतान की जाने वाली राशि ज्ञात कीजिए?
    1. ₹2,08,278
    2. ₹2,08,292
    3. ₹2,08,260
    4. ₹2,08,290
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹2,08,278

  48. प्र.48Mathematics
    1 लीटर दूध का क्रय मूल्य, 800 ml दूध के विक्रय मूल्य के बराबर है। लाभ प्रतिशत ____ है।
    1. 27.5%
    2. 25%
    3. 20%
    4. 22.5%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 25%

  49. प्र.49Mathematics
    एक फल की टोकरी में, सेबों की तुलना में दोगुने संतरे हैं। यदि टोकरी में कुल 36 फल हैं, तो उसमें कितने संतरे हैं?
    1. 30
    2. 18
    3. 24
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 24

  50. प्र.50Mathematics
    तौलिए बेचने वाली एक दुकान पर ग्राहक को 2 तौलिए की खरीद पर 2 मुफ़्त पाए का ऑफर मिलता है। ग्राहकों को कितने प्रतिशत छूट प्राप्त हुई?
    1. 60%
    2. 50%
    3. 55%
    4. 45%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 50%

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क के अनुसार अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो समान तर्क का अनुसरण करता है। WEST - EWST - WSTE TOPS - OTPS - TPSO
    1. EXIT - XEIT - EITX
    2. OPEN - POEN - PENO
    3. HIRE - HRIE - ERIH
    4. LADS - ALDS - SADL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — EXIT - XEIT - EITX

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    उस युग्‍म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्‍मों द्वारा अनुसरण किए गए पैटर्न के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्‍म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। AWY−UQS RNP−LHJ
    1. PLN−IFG
    2. PKL−IEG
    3. PKL−JFH
    4. PLN−JFH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — PLN−JFH

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर-समूह, दी गई श्रृंृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? BBO 2 ECM -4 HDK 8 KEI -16 ?
    1. NFG 32
    2. KLI 33
    3. MJJ 31
    4. MKL 22
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — NFG 32

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी लोशन, क्रीम हैं। सभी क्रीम, साबुन हैं। कोई क्रीम, फेसवॉश नहीं है। निष्कर्ष: (I) कोई साबुन, फेसवॉश नहीं है। (II) कोई लोशन, फेसवॉश नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    उत्तर दिशा की ओर अभिमुख बैठे लोगों की एक पंक्ति में, हिरानी बाएं छोर से 17वें स्थान पर है और तुषार बाएं छोर से 32वें स्थान पर है। तुषार ठीक हिरानी और किरण के बीच में है। यदि किरण पंक्ति के दाएं छोर से 12वें स्थान पर है, तो पंक्ति में कितने लोग हैं?
    1. 59
    2. 58
    3. 57
    4. 60
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 58

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    एक विशिष्ट कोडिंग प्रणाली में, 'house' को '35791' और 'hose' को '3751' के रूप में दर्शाया जाता है। इस कोडिंग प्रणाली में 'u' को कैसे दर्शाया जाता है?
    1. 1
    2. 7
    3. 9
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह ज्ञात तथ्योंों से भिन्‍न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: सभी गीजर, लाइट हैं। कोई भी लाइट, ओवन नहीं है। निष्कर्ष (I): कोई भी गीजर, ओवन नहीं है। निष्कर्ष (II): कुछ ओवन, लाइट हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    2. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? ​214 217 222 229 238 ?
    1. 243
    2. 241
    3. 247
    4. 249
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 249

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    सात व्यक्ति , A, B, C, D, E, F, और G, एक पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। D, A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। D और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E, F के दाईं ओर किसी स्थान पर लेकिन B के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। C के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 4
    2. 3
    3. 2
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 567 862 426 326 749 (दाएं) (उदाहरण-697-पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोटः सभी संक्रि याएं बाएं से दाएं की जानी हैं।) यदि प्रत्येक संख्या के दूसरे अंक में 2 जोड़ दिया जाए, तो कितनी संख्याओं में दूसरा अंक तीसरे अंक से पूर्णतः विभाजित होगा?
    1. दो
    2. चार
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 161 165 173 185 201 ?
    1. 215
    2. 220
    3. 221
    4. 207
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 221

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. STP
    2. UWR
    3. QRN
    4. WXT
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — UWR

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 4876231 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से दूसरे और दाएं से तीसरे अंकों का योग क्या होगा?
    1. 9
    2. 10
    3. 12
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    उस समुच्‍चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित समुच्‍चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रि याएं की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (34, 70, 1) (21, 92, 25)
    1. (2, 31, 14)
    2. (17, 52, 9)
    3. (36, 73, 1)
    4. (19, 63, 13)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (17, 52, 9)

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, E, F, P और Q एक गोल मेज के परित:, केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C के बायें तीसरे स्थान पर F बैठा है। P के बाएं से गिनने पर C और P के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। E के दाएं से गिनने पर B और E के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। B का निकटतम पड़ोसी A है। Q के क्रमशः ठीक बाएं और दाएं पड़ोस में कौन बैठा है?
    1. P और C
    2. P और B
    3. F और A
    4. C और P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — C और P

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’, A @ B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A - B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, और A # B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘O @ P + T - G # V’ है, तो O का V से क्‍या संबंध है?
    1. माता का भाई
    2. पिता
    3. माता के पिता
    4. भाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — माता का भाई

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं)। (गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।) (बाएं) 6 3 1 1 2 3 2 8 5 7 6 1 3 7 2 6 9 6 9 2 4 6 2 8 6 3 1 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं जिनमें से प्रत्‍येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?
    1. 4
    2. 5
    3. 2
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? VNQ UMP TLO SKN ?
    1. RIM
    2. RJN
    3. RJM
    4. RIN
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — RJM

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 921 923 927 933 941 ?
    1. 951
    2. 955
    3. 953
    4. 949
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 951

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह इसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
    1. ILG
    2. QTO
    3. LOI
    4. HKF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — LOI

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएं केवल एकल- अंकीय संख्याएं हैं। (गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है) (बाएं) 6 4 9 2 3 2 7 7 9 8 3 8 7 9 9 9 7 9 5 8 9 9 1 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद में एक विषम अंक है?
    1. दो
    2. तीन
    3. एक
    4. एक भी नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    रौनक बिंदु A से ड्राइव करना प्रारंभ करता है और दक्षि ण की ओर 6 km ड्राइव करता है। वह बाएँ मुड़ता है और 5 km ड्राइव करता है, फिर वह बाएँ मुड़ता है और 14 km ड्राइव करता है। वह फिर से बाएँ मुड़ता है और 11 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार बाएँ मुड़ता है और 8 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 7 km, पश्चिम की ओर
    2. 6 km, पूर्व की ओर
    3. 7 km, पूर्व की ओर
    4. 6 km, पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6 km, पूर्व की ओर

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘x’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 113 ÷ 6 + 98 x 2 - 156 = ?
    1. 779
    2. 785
    3. 775
    4. 798
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 785

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘+’ है, ‘B’ का अर्थ ‘−’ है, ‘C’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘D’ का अर्थ ‘×’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 75 B 4 D 20 A 40 C 8 = ?
    1. 4
    2. 3
    3. 0
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 0

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    मिस्टर Zzz, बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और दक्षि ण की ओर 7 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, और 21 km ड्राइव करता है, फिर वह बाएँ मुड़ता है और 16 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 26 km ड्राइव करता है। वह अंत में बाएँ मुड़ता है, और 9 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) तक और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 5 km, पूर्व में
    2. 3 km, पश्चिम में
    3. 2 km, दक्षिण में
    4. 4 km, उत्तर में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5 km, पूर्व में

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, R, S, T और U एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। T के बाएं से गिनने पर S और T के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। R, A के दाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है। U, C के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। R, U के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। B, U का निकटतम पड़ोसी नहीं है। B के दाएं से गिनने पर B और T के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. चार
    2. दो
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PEARL’ को ‘18723’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘PAYER’ को ‘82736’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘Y’ का कूट क्या है?
    1. 8
    2. 6
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    उत्तर दिशा की ओर अभिमुख 50 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, नीतू दाएं छोर से 12वें स्थान पर है। यदि कादेन, नीतू के बाएं से छठे स्थान पर है, तो पंक्ति के बाएं छोर से कादेन का स्थान क्या है?
    1. 31वां
    2. 33वां
    3. 32वां
    4. 30वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 33वां

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    नीचे दी गई संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (नोट: सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 5 2 7 5 4 7 9 8 5 3 6 2 1 5 7 4 9 7 2 5 2 4 3 7 8 4 7 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है तथा ठीक बाद में भी एक सम अंक है?
    1. एक
    2. दो से अधिक
    3. दो
    4. एक भी नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। LF-OI-RT NH-QK-TV
    1. PJ-SM-VX
    2. OJ-SM-VY
    3. OJ-SN-VY
    4. PJ-SM-VY
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — PJ-SM-VX

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    किस मंत्रालय ने 2025 में 'कृषि भूमि में पेड़ोंों की कटाई के लिए आदर्श नियम' जारी किए?
    1. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
    2. गृह मंत्रालय
    3. कृषि मंत्रालय
    4. ग्रामीण विकास मंत्रालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस देश ने वर्ल्ड रोइंग चैंपियनशिप 2025 (World Rowing Championships 2025) की मेजबानी की?
    1. टोक्यो, जापान
    2. लंदन, यूके
    3. शंघाई, चीन
    4. सिडनी, ऑस्ट्रेलिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — शंघाई, चीन

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 3 मई 2025 को किस राज्य में अपने स्वदेशी स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का सफलतापूर्वक परीक्षण किया?
    1. राजस्थान
    2. आंध्र प्रदेश
    3. गुजरात
    4. मध्य प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मध्य प्रदेश

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    मार्च 2025 में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के अध्यक्ष का पदभार किसने संभाला?
    1. माधवी पुरी बुच
    2. अरविंद पनगढ़िया
    3. शक्ति कांत दास
    4. तुहिन कांत पांडे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तुहिन कांत पांडे

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    फिनलैंड, जून 2025 में ओटावा लैंडमाइन (Ottawa landmine) संधि से बाहर निकलने वाला _____ यूरोपीय देश बन गया।
    1. चौथा
    2. तीसरा
    3. छठा
    4. पांचवां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पांचवां

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस माह में, 'जीनोमिक्स डेटा कॉन्क्लेव' के दौरान, भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'जीनोमइंडिया डेटा' शोधकर्ताओं को समर्पित किया गया था?
    1. अप्रैल 2025
    2. मार्च 2025
    3. जून 2025
    4. जनवरी 2025
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जनवरी 2025

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    पूर्व साइकिल चालक सुच्चा सिंह को 2025 में कौन सा पुरस्कार मिला?
    1. अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम)
    2. खेल रत्न पुरस्कार
    3. माका (MAKA) ट्रॉफी
    4. द्रोणाचार्य पुरस्कार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम)

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    किस एथलीट ने 2025 में पैरा-एथलेटिक्स के लिए अर्जुन पुरस्कार जीता?
    1. नवदीप सिंह
    2. योगेश कथुनिया
    3. अवनि लेखरा
    4. सुमित अंतिल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नवदीप सिंह

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    2025 के वर्ल्ड बॉक्सिं ग कप में भारत ने कुल कितने पदक जीते?
    1. 8
    2. 10
    3. 9
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 11

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-सा प्लेटफॉर्म, अप्रैल 2025 में रोज़गार मेले के 15वें संस्करण के दौरान भर्ती किए गए नये सदस्‍यों (new recruits) को औपचारिक कौशल कार्यक्रमों से अलग प्रशिक्षण प्रदान करेगा?
    1. ई-श्रम पोर्टल (e-Shram Portal)
    2. स्वयं (SWAYAM)
    3. आईजीओटी कर्मयोगी (iGOT Karmayogi)
    4. नेशनल कैरियर सर्विस (National Career Service)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — आईजीओटी कर्मयोगी (iGOT Karmayogi)

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    अप्रैल 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक के संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, किस न्यूनतम आयु से नाबालिग, स्वतंत्र रूप से बचत खाता खोल और संचालित कर सकते हैं?
    1. 8 वर्ष
    2. 12 वर्ष
    3. 10 वर्ष
    4. 15 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10 वर्ष

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    भारत के लोकपाल ने 2025 में किस दिनांक को अपना प्रथम स्थापना दिवस मनाया था?
    1. 31 जनवरी
    2. 30 जनवरी
    3. 16 जनवरी
    4. 15 जनवरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 16 जनवरी

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस माह में मराठवाड़ा एक्सेलरेटर फॉर ग्रोथ एंड इनक्यूबेशन काउंसिल (MAGIC) द्वारा बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 के दौरान डिफेंस इनोवेशन चैलेंज फॉर एक्सीलेंस (DICE-2024) का भव्य समापन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था?
    1. जून 2025
    2. मार्च 2025
    3. फरवरी 2025
    4. अप्रैल 2025
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — फरवरी 2025

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    2 जून 2025 को किस राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का उद्घाटन किया गया?
    1. उत्तर प्रदेश
    2. तेलंगाना
    3. कर्नाटक
    4. हिमाचल प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हिमाचल प्रदेश

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    आमिर खान की कौन-सी फिल्म जून 2025 में रिलीज हुयी?
    1. सितारे जमीन पर
    2. रेड 2
    3. फतेह
    4. स्काई फोर्स
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सितारे जमीन पर

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-सी, 'जल प्रदूषण नियंत्रण (सहमति देना, अस्वीकार करना या रद्द करना) दिशानिर्देश, 2025', की मुख्य विशेषता नहीं है?
    1. सुव्यवस्थि त सहमति प्रक्रि या (Streamlined Consent Process)
    2. नियमों का स्पष्ट प्रवर्तन (Clear Enforcement of Rules)
    3. सख्त स्थान मानदंड (Stricter Location Criteria)
    4. वायु प्रदूषण रोकथाम दंड (Air Pollution Prevention Penalties)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — वायु प्रदूषण रोकथाम दंड (Air Pollution Prevention Penalties)

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    2025 में जारी संशोधित ग्रीन इंडिया मिशन (GIM) योजना के अनुसार 2030 तक लगभग कितने हेक्टेयर क्षेत्र में वन और वृक्ष आवरण बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है?
    1. 20 मिलियन
    2. 24.7 मिलियन
    3. 10 मिलियन
    4. 15.5 मिलियन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 24.7 मिलियन

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किसे जून 2025 में SBI जनरल इंश्योरेंस का उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया?
    1. राकेश शर्मा
    2. अशोक मित्तल
    3. मोहम्मद आरिफ खान
    4. मनीष जैन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मोहम्मद आरिफ खान

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय संविधान संशोधन अधिनियम नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) के नाम से भी जाना जाता है?
    1. 104वाँ संविधान संशोधन विधेयक
    2. 105वाँ संविधान संशोधन विधेयक
    3. 107वाँ संविधान संशोधन विधेयक
    4. 106वाँ संविधान संशोधन विधेयक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 106वाँ संविधान संशोधन विधेयक

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    जनवरी 2025 में, विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की वार्षिक बैठक कहां आयोजित की गई थी?
    1. जिनेवा (Geneva)
    2. ज्यूरिख (Zurich)
    3. दावोस (Davos)
    4. वेंगेन (Wengen)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दावोस (Davos)

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1222314352617482941021111231331431521641741841912032132222322412542612742832913023123243343423543643733843914044114234314444524624714824935025115245315425525635715845946036136226346426546616746836917037127227327437517647727827918018118238348448548648718818949039139239339449519649729839941003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 1 दिसंबर 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner