1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 6 अगस्त 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 6 अगस्त 2026, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

6 अगस्त 2026 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 7 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
6 अगस्त 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    समवृत्तिता (analogy) को पूर्ण कीजिए। शुक्राणु उत्पादन : वृषण :: अंड उत्पादन : _____________।
    1. अंडाशय
    2. योनि
    3. गर्भाशय
    4. डिंबवाहिनी नली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अंडाशय

  2. प्र.2General Science
    सादृश्य को पूर्ण कीजिए। पादप : दृढ़ कोशिका भित्ति :: जंतु : __________
    1. लिग्निकृत सपोर्ट (Lignified support)
    2. निश्चित स्थि ति (Fixed position)
    3. कोशिकीय नम्यता (Cellular flexibility)
    4. प्रकाशसंश्लेषी ऊतक (Photosynthetic tissues)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कोशिकीय नम्यता (Cellular flexibility)

  3. प्र.3General Science
    निम्नलिखित में से किस धातु को सामान्यतः उसके अयस्क से वैद्युतअपघटनी अपचयन द्वारा निष्कर्षित किया जाता है?
    1. जस्ता
    2. लौह
    3. तांबा
    4. ऐलुमिनियम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ऐलुमिनियम

  4. प्र.4General Science
    निम्नलिखित में से किस तत्व का प्रतीक अपने तत्व के साथ सुमेलित नहीं है?
    1. सीबोर्गियम के लिए Sb
    2. आर्सेनिक के लिए As
    3. ऑक्सीजन के लिए O
    4. कार्बन के लिए C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सीबोर्गियम के लिए Sb

  5. प्र.5General Science
    एक विद्यार्थी विभिन्न अकशेरुकी प्राणी में पाचन तंत्र का विश्लेषण कर रहा है। निम्नलिखित में से कौन-सा संरचनात्मक परिवर्तन दक्ष, एकदिशिक खाद्य प्रसंस्करण और अपशिष्ट निष्कासन को सक्षम बनाता है?
    1. द्विपार्श्व सममिति का अधिग्रहण
    2. संभरण स्पर्शकों का विकास
    3. दो देह द्वार का विकास
    4. देह खंडीभवन की उपस्थि ति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो देह द्वार का विकास

  6. प्र.6General Science
    एक विद्यार्थी किसी बड़े ड्रम को बजाता है और उसी समय उच्च-तारत्व वाली प्लास्टि क की सीटी बजाता है। ध्वनि तरंगों का कौन-सा गुणधर्म वह मुख्य कारण है जिससे सीटी की ध्वनि, ड्रम की ध्वनि से इतनी अलग सुनाई देती है?
    1. ध्वनि तरंगों की प्रबलता दोनों के लिए सदैव समान होती है
    2. प्रत्येक वाद्ययंत्र को बजाने पर कमरे में वायु का प्रकार बदल जाता है
    3. वायु के माध्यम से ध्वनि तरंगों की चाल प्रत्‍येक के लिए भिन्न-भिन्न होती है
    4. प्रत्येक वाद्ययंत्र के लिए ध्वनि तरंगों की आवृत्ति भिन्न-भिन्न होती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्रत्येक वाद्ययंत्र के लिए ध्वनि तरंगों की आवृत्ति भिन्न-भिन्न होती है

  7. प्र.7General Science
    कोशिकीय श्वसन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य गलत है?
    1. ग्लूकोज विघटन का प्रथम चरण कोशिका द्रव्य में संपन्न होता है
    2. अवायु श्वसन ऑक्सीजन की अनुपस्थि ति में होता है
    3. यीस्ट में अवायु श्वसन से एथेनॉल और कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न होता है
    4. यीस्ट में अवायु श्वसन से मुख्य अंतिम उत्पाद के रूप में जल उत्पन्न होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — यीस्ट में अवायु श्वसन से मुख्य अंतिम उत्पाद के रूप में जल उत्पन्न होता है

  8. प्र.8General Science
    यदि नाइट्रोजन गैस (N2) का आण्वि क द्रव्यमान 28 है, तो एकल नाइट्रोजन परमाणु का परमाणु द्रव्यमान कितना होगा?
    1. 7
    2. 28
    3. 21
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 14

  9. प्र.9General Science
    यदि 9V की एक बैटरी को 3 ओम, 2 ओम और 1 ओम के तीन प्रतिरोधों के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है, तो परिपथ में प्रवाहित होने वाली धारा कितनी होगी?
    1. 9 A
    2. 1.5 A
    3. 3 A
    4. 6 A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1.5 A

  10. प्र.10General Science
    निम्नलिखित में से किस विलयन में हाइड्रोजन आयनों की सांद्रता सबसे कम है?
    1. दूध (pH = 6.6)
    2. समुद्री जल (pH = 8.2)
    3. रक्त (pH = 7.4)
    4. सिरका (pH = 3)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — समुद्री जल (pH = 8.2)

  11. प्र.11General Science
    एक रसायन विज्ञान शिक्षक, कॉपर सल्फेट को जल में विलीन करके एक मिश्रण तब तक तैयार करता है जब तक कि विलयन, स्पष्ट रूप से नीला न हो जाए। इसे समांगी मिश्रण क्योंों माना जाता है?
    1. कॉपर सल्फेट को निस्यंदन द्वारा आसानी से पृथक किया जा सकता है
    2. क्योंोंकि मिश्रण बिना किसी दृश्य पृथक्करण के एकल प्रावस्था के रूप में दिखाई देता है
    3. क्योंोंकि कॉपर सल्फेट क्रि स्टल जल की सतह पर तैरते हैं
    4. क्योंोंकि मिश्रण, विलोडन करने के बाद दो भिन्न-भिन्न परतें बनाता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — क्योंोंकि मिश्रण बिना किसी दृश्य पृथक्करण के एकल प्रावस्था के रूप में दिखाई देता है

  12. प्र.12General Science
    त्रिभुजाकार कांच के प्रिज्म के दो पार्श्व फलकों के बीच का कोण क्या कहलाता है?
    1. प्रिज्म कोण
    2. आपतन कोण
    3. अपवर्तन कोण
    4. विचलन कोण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रिज्म कोण

  13. प्र.13General Science
    पादपों में किस गति के कारण प्रतान (tendril) किसी वस्तु के चारों ओर चक्कर लगाकर उससे लिपट जाती है?
    1. स्फीति गति
    2. अनुवर्तनी गति
    3. चलायमान गति
    4. अनुकुंची गति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अनुवर्तनी गति

  14. प्र.14General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, एकसमान चाल से गतिमान किसी वस्तु के लिए दूरी-समय आरेख की दिखावट का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
    1. परिवर्ती ढाल एक वक्रीय रेखा
    2. दूरी अक्ष के समानांतर एक ऊर्ध्वाधर रेखा
    3. स्थि र धनात्मक ढाल वाली एक सरल रेखा
    4. समय अक्ष के समानांतर एक क्षैतिज रेखा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — स्थि र धनात्मक ढाल वाली एक सरल रेखा

  15. प्र.15General Science
    स्वपोषी अपनी कार्बन और ऊर्जा आवश्यकताओं को किस प्रकार पूर्ण करते हैं?
    1. प्रकाश संश्लेषण द्वारा
    2. किण्वन द्वारा
    3. पाचन द्वारा
    4. श्वसन द्वारा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रकाश संश्लेषण द्वारा

  16. प्र.16General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी विधि, वायु और आर्द्रता के साथ संपर्क को अवरुद्ध करके संक्षारण को प्रभावी रूप से रोकती है?
    1. पेंट या रक्षी लेपन करना
    2. धातु को सूर्य के प्रकाश में रखना
    3. धातु को जल के साथ मिश्रित करना
    4. उच्च तापमान पर धातु को गर्म करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पेंट या रक्षी लेपन करना

  17. प्र.17General Science
    एकसमान वृत्तीय गति में किसी वस्तु के लिए कौन-सी राशि निरंतर बदलती रहती है?
    1. चाल बदलती है
    2. वेग की दिशा बदलती है
    3. गतिज ऊर्जा बदलती है
    4. द्रव्यमान बदलता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वेग की दिशा बदलती है

  18. प्र.18General Science
    कौन-सा अंग, मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करने वाले हार्मोन का उत्पादन करता है?
    1. थायराइड
    2. वृषण
    3. अग्न्याशय
    4. अंडाशय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अंडाशय

  19. प्र.19General Science
    एक विद्यार्थी बिना गति किए बस का इंतज़ार करते हुए भारी स्कूल बैग पकड़े हुए है। निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? (1) विद्यार्थी द्वारा बल अनुप्रयुक्त होता है। (2) बैग विस्थापित हो जाता है। (3) बैग पर कार्य किया जाता है। (4) वैज्ञानिक दृष्टि से कोई कार्य नहीं किया जाता है।
    1. केवल (1) और (3)
    2. (1), (2), (3)
    3. केवल (2) और (3)
    4. केवल (1) और (4)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल (1) और (4)

  20. प्र.20General Science
    कार्बन या उसके यौगिकों के दहन से क्या उत्पन्न होता है?
    1. केवल ऊष्मा
    2. केवल प्रकाश
    3. विद्युत
    4. ऊष्मा और प्रकाश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ऊष्मा और प्रकाश

  21. प्र.21General Science
    तांबे के एक तार और लोहे के एक तार की लंबाई और मोटाई समान है। दोनों को समान तापमान पर रखे जाने पर किस तार का प्रतिरोध कम होगा और क्योंों?
    1. दोनों तार, क्योंोंकि मोटाई ही एकमात्र कारक है
    2. लोहे का तार, क्योंोंकि लोहा एक बेहतर चालक है
    3. दोनों तार, क्योंोंकि पदार्थ प्रतिरोध को प्रभावित नहीं करता है
    4. तांबे का तार, क्योंोंकि तांबा एक बेहतर चालक है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तांबे का तार, क्योंोंकि तांबा एक बेहतर चालक है

  22. प्र.22General Science
    एथीन (ethene) में बनने वाले आबंधों की संख्या बताइए।
    1. 4
    2. 5
    3. 6
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6

  23. प्र.23General Science
    एक विद्यार्थी सूर्य के प्रकाश में एक उत्तल लेंस रखता है और देखता है कि लेंस के नीचे रखे कागज़ पर एक छोटा चमकदार बिंदु (spot) बनता है। लेंस का कौन-सा गुणधर्म ऐसा होने देता है?
    1. लेंस किरणों को सभी दिशाओं में अपसारित करता है
    2. लेंस सभी किरणों को गुजरने से अवरुद्ध कर देता है
    3. लेंस केवल रंगीन प्रकाश के लिए कार्य करता है
    4. लेंस समांतर किरणों को एकल बिंदु पर फोकसित करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — लेंस समांतर किरणों को एकल बिंदु पर फोकसित करता है

  24. प्र.24General Science
    एक वनस्पतिज्ञ दूरस्थ क्षेत्र में उगने वाले एक नए पुष्पी पादप का नामकरण द्विनाम पद्धति का उपयोग करके करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा सही प्रारूप है?
    1. प्रजाति के पहले अक्षर को कैपिटल में, वंश के सभी अक्षरों को छोटे अक्षरों में लिखा जाता है
    2. दोनों शब्द को बड़े अक्षरों में लिखा जाता है
    3. वंश के पहले अक्षर को कैपिटल में, प्रजाति के सभी अक्षरों को छोटे अक्षरों में लिखा जाता है
    4. दोनों शब्द को छोटे अक्षरों में लिखा जाता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वंश के पहले अक्षर को कैपिटल में, प्रजाति के सभी अक्षरों को छोटे अक्षरों में लिखा जाता है

  25. प्र.25General Science
    प्रत्येक उत्तोलक (lever) में तीन आवश्यक भाग होते हैं जो इसे कार्य करने में सहायता करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा इन भागों में से एक नहीं है?
    1. आयास
    2. आलंब
    3. धुरी
    4. भार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — धुरी

  26. प्र.26Mathematics
    एक आवासीय प्लॉट ₹6,28,200 में खरीदा गया और ₹7,09,866 में बेचा गया। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 19%
    2. 11%
    3. 13%
    4. 17%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 13%

  27. प्र.27Mathematics
    1. (3cosA − 2)/(1 + cosA)
    2. (3cosA − 2)/(1 + cosA)
    3. (1 − cosA)/(3cosA + 2)
    4. (1 − cosA)/(3cosA + 2)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — (3cosA − 2)/(1 + cosA)

  28. प्र.28Mathematics
    यदि तीन मानों 3x, 2x + 6 और 2x + 1 का माध्य 7 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 6
    2. 8
    3. 2
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  29. प्र.29Mathematics
    एक बैंक में ₹20,000 की जमा धनराशि पर 5% वार्षिक साधारण ब्याज दर से अर्जित वार्षिक ब्याज (₹ में) कितना होगा?
    1. 1000
    2. 1200
    3. 1500
    4. 1800
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1000

  30. प्र.30Mathematics
    पाइप A एक टंकी को 3 घंटे में भर सकता है और पाइप B उसी टंकी को 15 घंटे में भर सकता है तथा पाइप C उसी टंकी को 10 घंटे में भर सकता है। यदि सभी पाइपों को एक साथ खोल दिया जाए, तो उसी टंकी का आधा भाग भरने में कितना समय (घंटों में) लगेगा?
    1. 4
    2. 1
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  31. प्र.31Mathematics
    1. 10 km/hr
    2. 25 km/hr
    3. 20 km/hr
    4. 8 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 20 km/hr

  32. प्र.32Mathematics
    एक कुकर का अंकित मूल्य चार दुकानों I, II, III और IV पर समान है। कुकर के अंकित मूल्य पर दुकान I, 12% और 79% की दो क्रमिक छूट प्रदान करती है, दुकान II, 33% और 19% की क्रमिक छूट प्रदान करती है, दुकान III, 38% और 39% की क्रमिक छूट प्रदान करती है और दुकान IV, 55%, 79%, और 34% की क्रमिक छूट प्रदान करती है। कौन-सी दुकान सबसे कम मूल्य पर कुकर बेच रही है?
    1. IV
    2. II
    3. III
    4. I
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — IV

  33. प्र.33Mathematics
    5 cm त्रिज्या और 15 cm ऊंचाई वाले एक संवृत सिलेंडर को बनाने में प्रयुक्त कैनवास का 60% हिस्सा, 8 cm त्रिज्या वाली एक शंक्वाकार टोपी बनाने के लिए पुनः उपयोग किया जाता है। शंक्वाकार टोपी की तिर्यक ऊंचाई (cm में) कितनी होगी?
    1. 13
    2. 15
    3. 17
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15

  34. प्र.34Mathematics
    1. a² + p² − m² − 2ap − 2pm + 2am
    2. a² + p² − m² − 2ap − 2pm + 2am
    3. a² + p² + m² − 2ap − 2pm + 2am
    4. a² − p² − m² − 2ap − 2pm + 2am
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — a² + p² + m² − 2ap − 2pm + 2am

  35. प्र.35Mathematics
    रिया और सुमन की आयु का अनुपात 2 : 3 है। वर्तमान से 6 वर्ष बाद, यह अनुपात 4 : 5 हो जाता है। रिया की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 10 वर्ष
    2. 8 वर्ष
    3. 4 वर्ष
    4. 6 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6 वर्ष

  36. प्र.36Mathematics
    8-अंकीय संख्या 456A3264 को 12 से विभाज्य बनाने के लिए A का न्यूनतम मान क्या होना चाहिए?
    1. 4
    2. 3
    3. 0
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 0

  37. प्र.37Mathematics
    18% वार्षिक ब्याज दर से 3 वर्ष में प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) और साधारण ब्याज के बीच का अंतर ₹25,758 है। मूलधन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹3,00,000
    2. ₹3,50,000
    3. ₹2,50,000
    4. ₹4,00,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹2,50,000

  38. प्र.38Mathematics
    7 अंकों की संख्या 84A614B, 3 से विभाज्य है। (A + B) का न्यूनतम मान क्या होगा?
    1. 1
    2. 5
    3. 4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  39. प्र.39Mathematics
    यदि 5 नोटबुक की कीमत ₹125 है, तो ऐसी 8 नोटबुक की कीमत कितनी होगी?
    1. ₹200
    2. ₹150
    3. ₹120
    4. ₹180
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹200

  40. प्र.40Mathematics
    एक समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल 2,220 cm2 है। इसकी समांतर भुजाएँ 29 cm और 31 cm हैं। यदि समांतर भुजाओं के बीच की दूरी x cm है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 37
    2. 74
    3. 56
    4. 62
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 74

  41. प्र.41Mathematics
    आंकड़ोंों के एक समुच्चय का माध्य और बहुलक क्रमशः 15.7 और 17 है। आनुभविक सूत्र का उपयोग करके आंकड़ोंों की माध्यि का (दशमलव के एक स्थान तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
    1. 16.4
    2. 15.9
    3. 15
    4. 16.1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 16.1

  42. प्र.42Mathematics
    1. ₹12,628
    2. ₹12,672
    3. ₹12,760
    4. ₹12,716
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹12,628

  43. प्र.43Mathematics
    एक अधिकारी अपने वेतन का 10% घर के किराए पर खर्च करता है। शेष राशि में से, वह 50% परिवहन पर खर्च करता है। उसके पास ₹20,556 शेष हैं। उसका कुल वेतन कितना था?
    1. ₹45,680
    2. ₹46,680
    3. ₹47,680
    4. ₹48,680
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹45,680

  44. प्र.44Mathematics
    रमन की आय ₹43,800 है। वह अपनी आय का 20% बचाता है। यदि उसकी आय में 36% की वृद्धि हो जाती है और व्यय में 40% की वृद्धि हो जाती है, तो उसकी बचत में ___________________।
    1. ₹1,757 की वृद्धि होगी
    2. ₹1,752 की वृद्धि होगी
    3. ₹1,753 की कमी होगी
    4. ₹1,748 की कमी होगी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹1,752 की वृद्धि होगी

  45. प्र.45Mathematics
    ₹10000 के मूलधन पर 2 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज ₹2544 है, जबकि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। यदि ब्याज दर आधी कर दी जाए और समय अवधि दोगुनी कर दी जाए, तो चक्रवृद्धि ब्याज (₹ में, निकटतम पैसे तक) कितना होगा?
    1. 2624.77
    2. 2724.67
    3. 2642.77
    4. 2742.67
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2624.77

  46. प्र.46Mathematics
    िदए गए आंकड़ा समुच्चय की माİध्यका ज्ञात कीिजए: 10, 13, 14, 17, 18
    1. 13
    2. 10
    3. 14
    4. 17
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 14

  47. प्र.47Mathematics
    कौशल ने 32 km/h की चाल से 2 घंटे 45 मिनट की यात्रा की। उसी दूरी को 4 घंटे में तय करने के लिए उसे किस चाल (km/h में) से यात्रा करनी चाहिए?
    1. 21
    2. 24
    3. 19
    4. 22
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 22

  48. प्र.48Mathematics
    1. जून
    2. मई
    3. अप्रैल
    4. जनवरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जनवरी

  49. प्र.49Mathematics
    1. 3⁶
    2. 3⁶
    3. 3⁵
    4. 3⁶
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3⁵

  50. प्र.50Mathematics
    1. 0
    2. 0
    3. 0
    4. 3/2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 0

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित तरीके से UX 4 का संबंध QT 12 से है। उसी तरह, GJ 6 का संबंध CF 18 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, LO 8 का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
    1. HJ 24
    2. HK 24
    3. IK 23
    4. IL 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — HK 24

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर शृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) T J C U J D C Y P S U V Y R T W K V U H Z (दाएं) ऐसे कितने स्वर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन है और ठीक बाद में भी एक व्यंजन है?
    1. एक भी नहीं
    2. एक
    3. दो
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    सात व्यक्ति N, F, X, G, Q, T और M, उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। F और N के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। X के दाईं ओर केवल T बैठा है। N और X के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। G, Q के दाईं ओर किसी स्‍थान पर लेकिन M के बाईं ओर किसी स्‍थान पर बैठा है। G के बाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, E, F और G में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले उसी सप्ताह के अलग-अलग दिन है। A की परीक्षा मंगलवार को है। F की परीक्षा A के ठीक बाद है। F और B के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। C की परीक्षा B के ठीक बाद है। D की परीक्षा C के ठीक बाद है। G से पहले किसी की परीक्षा नहीं है। E की परीक्षा किस दिन है?
    1. गुरुवार
    2. सोमवार
    3. शुक्रवार
    4. बुधवार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गुरुवार

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 25 − 12 ÷ 3 + 10 × 2 = ?
    1. 39
    2. 56
    3. 36
    4. 37
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 56

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    िनम्निलİखत संख्या Şंखला का संदभ लीिजए तथा िदए गए प्रश्न का उत्तर दीिजए। िगनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी चािहए। सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ ह। (बाएँ) 9 2 7 8 9 1 2 3 9 3 5 6 6 4 1 7 8 6 7 5 1 9 8 4 5 7 4 (दाएँ) ऐसे िकतने सम अंक ह, िजनम से प्रȑेक के ठीक पहले एक सम अंक और ठीक बाद एक िवषम अंक है?
    1. एक भी नहीं
    2. दो
    3. चार
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    उस युग्म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्मों द्वारा अनुसरण किए गए पैटर्न के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। XBF−CGK YCG−DHL
    1. XAD−CGK
    2. JNS−PSW
    3. JNR−OSW
    4. XAD−BFJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — JNR−OSW

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    H, I, J, L, M और N, एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत के सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ठीक ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है और इसी तरह, सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। M तल क्रमांक 6 पर रहता है। M और H के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। L, H के नीचे किसी तल पर रहता है। N, एक सम-क्रमांकित तल पर रहता है। I, एक विषम-क्रमांकित तल पर रहता है लेकिन तल क्रमांक 5 पर नहीं रहता है। J और H के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
    1. चार
    2. एक
    3. दो
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    नीचे संख्याओं के दो समुच्चय दिए गए हैं। संख्याओं के प्रत्येक समुच्चय में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएँ करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर कुछ गणितीय संक्रि याएँ करके तीसरी संख्या प्राप्त की गई है और इसी प्रकार आगे भी संख्याएँ प्राप्त की गई हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प प्रश्न में वर्णित संक्रि याओं के समान संक्रि याओं का अनुसरण करता है? (नोट: दो/तीन अंकों वाली संख्या को संक्रि याओं के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है, उदाहरण के लिए, यदि 37 के बाद 10 है, तो संक्रि या 3 + 7 नहीं हो सकती है, क्योंोंकि दो अंकों वाली संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है) 14 – 28 – 56 – 112 ; 16 – 32 – 64 – 128
    1. 17 – 34 – 68 – 130
    2. 15 – 30 – 60 – 100
    3. 20 – 40 – 90 – 180
    4. 18 – 36 – 72 – 144
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 18 – 36 – 72 – 144

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. VY−XA
    2. JM−KQ
    3. HK−JM
    4. WZ−YB
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — JM−KQ

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है)
    1. PG – TK
    2. SJ – WN
    3. VL – YO
    4. MD – QH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — VL – YO

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    नीचे संख्याओं के दो समुच्चय दिए गए हैं। संख्याओं के प्रत्येक समुच्चय में, पहली संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रि या करने पर दूसरी संख्या प्राप्त होती है। उसी प्रकार से, दूसरी संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रि या करने पर तीसरी संख्या प्राप्त होती है, उसी प्रकार आगे भी संख्याएँ प्राप्त होती हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प, दिए गए प्रश्न में प्रयुक्त समान संक्रि या-समुच्चय का अनुसरण करता है? (नोट - एक दो/तीन अंकीय संख्या को संक्रि या के लिए उनके घटक अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है, उदाहरण के लिए, यदि 37 के बाद 10 है, तो संक्रि या 3+7 नहीं हो सकती है क्योंोंकि दो अंकीय संख्या को घटक अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है।) 15 – 18 – 26 – 22 ; 20 – 23 – 31 – 27
    1. 14 – 11 – 19 – 15
    2. 6 – 9 – 17 – 21
    3. 8 – 11 – 19 –15
    4. 12 – 9 – 17 – 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8 – 11 – 19 –15

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    छह व्यक्ति , C, D, E, O, P और Q, एक पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C, D के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। P, D के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। E और Q के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। O और P के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. एक
    2. एक भी नहीं
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीन

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 136 149 164 181 200 ?
    1. 247
    2. 221
    3. 295
    4. 285
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 221

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 1735862 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ दिया जाए और प्रत्येक सम अंक से 2 घटा दिया जाए, तो इस प्रकार बनी संख्या के सबसे बड़े अंक और सबसे छोटे अंक का योगफल कितना होगा?
    1. 7
    2. 8
    3. 9
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    E, F की पत्नी है। F, G का पिता है। G, H की माता है। E का H से क्या संबंध है?
    1. माता
    2. बहन
    3. माता की माता
    4. पत्नी की माता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — माता की माता

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    िनम्निलİखत संख्या-Şंखला का संदभ लीिजए और िदए गए प्रश्न का उत्तर दीिजए। सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं ह। िगनती केवल बाएं से दाएं की जानी चािहए। (बाएं) 3 4 9 2 1 7 2 8 3 4 9 8 3 9 7 9 8 5 2 6 7 2 1 1 2 2 1 (दाएं) ऐसी िकतनी िवषम संख्याएं ह, िजनम से प्रȑेक के ठीक पहले एक सम संख्या है और ठीक बाद म भी एक सम संख्या है?
    1. 5
    2. 4
    3. 7
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? HIE DEA ZAW VWS ?
    1. RRN
    2. RSU
    3. RTN
    4. RSO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — RSO

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    इस प्रश्न में, एक प्रश्न और उसके बाद दो कथन, (I) और (II) दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को पढ़ें और उपयुक्त उत्तर का चयन करें। 5 छड़ियों V, H, Y, D और N (प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग) में से कौन-सी छड़ी सबसे छोटी है? (I) N, Y से लंबी है। (II) D, N से लंबी है। V केवल एक छड़ी से छोटी है।
    1. अकेले कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है
    2. कथन I और कथन II दोनों मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं
    3. अकेले कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है
    4. कथन I और कथन II दोनों मिलकर (और न कि अकेले कथन I या अकेले कथन II) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कथन I और कथन II दोनों मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    एक प्रश्न के बाद, (I) और (II) क्रमांकित दो कथन दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दिए गए आंकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं या नहीं। दोनों कथनों को पढ़िए और उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। Ah, Bt, Ci, Du और Ez एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Ah के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है? (I) Du, Ez के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। Ci, Ez के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। (II) Bt, Du के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। Ez, Du के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है।
    1. अकेले कथन I में दिए गए आंकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं जबकि अकेले कथन II में दिए गए आंकड़े पर्याप्त नहीं हैं।
    2. कथन I और II दोनों में दिए गए आंकड़े मिलकर भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
    3. दोनों कथन I और II मिलकर (और न कि केवल अकेले कथन I या अकेले कथन II) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं।
    4. अकेले कथन II में दिए गए आंकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं जबकि अकेले कथन I में दिए गए आंकड़े पर्याप्त नहीं हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दोनों कथन I और II मिलकर (और न कि केवल अकेले कथन I या अकेले कथन II) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं।

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A # B का अर्थ है कि 'A, B की माता है', A + B का अर्थ है कि 'A, B की पुत्री है', A ÷ B का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है' और A @ B का अर्थ है कि 'A, B का पिता है'। यदि ‘A # B + H @ K ÷ T’ है, तो A का T से क्या संबंध है?
    1. पत्नी की बहन
    2. पत्नी की बहन की पुत्री
    3. पत्नी की माता
    4. माता की माता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पत्नी की माता

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    यदि '+' और '−' को परस्पर बदल दिया जाए तथा '×' और '÷' को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में '?' के स्थान पर क्या आएगा? 231 ÷ 61 × 427 − 321 + 217 = ?
    1. 317
    2. 137
    3. 173
    4. 117
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 137

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    छह बॉक्स - D, E, F, G, X और Y - एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। D के नीचे केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। D और F के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। Y के ऊपर केवल E को रखा गया है। X को G के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। F और X के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'VEIN' को '7462' के रूप में और 'EASY' को '9537' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में 'E' को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. 7
    2. 9
    3. 4
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न निम्नलिखित अक्षर-समूहों पर आधारित है। BOC TWE JVN HEQ प्रत्येक अक्षर-समूह में, प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने कितने अक्षर-समूहों में कोई स्वर नहीं आएगा?
    1. दो
    2. तीन
    3. चार
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    कार्तिक बिंदु A से चलना शुरू करता है और वह दक्षि ण दिशा में 19 km चलता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 13 km चलता है, फिर वह बाएँ मुड़ता है और 24 km चलता है। इसके बाद वह फिर से बाएँ मुड़ता है और 22 km चलता है। अंत में वह फिर से बाएँ मुड़ता है, 5 km चलता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 9 km, पश्चिम दिशा में
    2. 8 km, पूर्व दिशा में
    3. 9 km, पूर्व दिशा में
    4. 8 km, पश्चिम दिशा में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9 km, पूर्व दिशा में

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न निम्नलिखित शब्दों पर आधारित है। (बाएँ) SAD DIM CRY GYM (दाएँ) बाएँ से दूसरे शब्द के तीसरे अक्षर और दाएँ से दूसरे शब्द के दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
    1. 5
    2. 7
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वणमाला क्रम के आधार पर, एक िनिʮत तरीके से CJGE का संबंध IPMK से है। उसी प्रकार, GNKI का संबंध MTQO से है। समान तक का अनुसरण करते हुए, KROM का संबंध िनम्निलİखत म से िकससे है?
    1. QYUR
    2. QXSU
    3. QXUR
    4. QXUS
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — QXUS

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    शब्द COMBINE के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर, दाएं से चौथे स्थान पर होगा?
    1. B
    2. A
    3. M
    4. F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — A

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    शब्द ATTRACT के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाएं से तीसरे अक्षर और दाएं से दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर होते हैं?
    1. 15
    2. 16
    3. 17
    4. 19
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 16

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    मई 2026 में अंतर्राष्ट्रीय सूर्य दिवस कार्यक्रम के दौरान नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की निम्नलिखित में से किस पहल को भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में प्रदर् शित किया गया था?
    1. राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन
    2. हरित भारत मिशन
    3. पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना
    4. प्रधान मंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    2026 में आयोजित 16वें भारत-सिंगापुर रक्षा नीति वार्ता के दौरान, दोनों देशों के बीच सहयोग को निम्नलिखित में से किस उभरते सुरक्षा क्षेत्र में विस्तारित करने का प्रस्ताव किया गया था?
    1. जलवायु वित्त, खनिज अन्वेषण, निर्वाचन सुधार, सांस्कृतिक विनिमय और आपदा बीमा
    2. परमाणु निरस्त्रीकरण, अंटार्कटिक शासन, कृषि व्यापार, सार्वजनिक स्वास्थ्य और अंतरिक्ष पर्यटन
    3. अंतर्देशीय जल परिवहन, मत्स्य प्रबंधन, शहरी आवास, श्रम प्रवासन और वस्त्र उत्पादन
    4. साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धि मत्ता, समुद्री सुरक्षा, मानव रहित प्रणालियां और उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धि मत्ता, समुद्री सुरक्षा, मानव रहित प्रणालियां और उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियां

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    वर्ष 2026 के दौरान सरकारी संचार में रेखांकित किया गया 'शी-बॉक्स' (SHe-Box) प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से किस विधान के कार्यान्वयन से संबंधित है?
    1. बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006
    2. दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961
    3. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005
    4. महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, 2013
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, 2013

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जारी रक्षा क्षेत्र के आंकड़ोंों के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भारत के रक्षा निर्यात प्रदर्शन का सही वर्णन करता है?
    1. भारत ने रक्षा विनिर्माण में निजी-क्षेत्र की भागीदारी को पूर्णतया बंद कर दिया और निर्यात को केवल देश की आवश्यकताओं तक सीमित रखा।
    2. भारत ने रक्षा विनिर्माण निर्यात के स्थान पर विदेशी आपूर्तिकर्ताओं से रणनीतिक सैन्य प्लेटफॉर्म का विशेष रूप से आयात करना शुरू कर दिया।
    3. स्वदेशी रक्षा उपकरणों की अंतरराष्ट्रीय मांग में कमी के कारण FY 2025-26 के दौरान भारत के रक्षा निर्यात में महत्त्वपूर्ण गिरावट आई।
    4. FY 2025-26 के दौरान भारत का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड ₹38,424 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में पर्याप्त वृद्धि को दर्ज करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — FY 2025-26 के दौरान भारत का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड ₹38,424 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में पर्याप्त वृद्धि को दर्ज करता है।

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    छत्तीसगढ़ के दंपत्ति, श्री रामचंद्र गोडबोले और श्रीमती सुनीता गोडबोले को वर्ष 2026 में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में संयुक्त रूप से पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
    1. राष्ट्रीय स्तर के खेल कोचिंग में उत्कृष्टता
    2. ग्रामीण विद्यालयों के लिए अभिनव शैक्षणिक पद्धतियाँ
    3. जनजातीय क्षेत्रों में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएँ
    4. उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी का विकास
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — जनजातीय क्षेत्रों में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएँ

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    मार्च 2026 में घोषित SOAR कार्यक्रम के द्वितीय चरण के विस्तार के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस क्या था?
    1. शिक्षुता प्रशिक्षण से उन्नत विनिर्माण प्रमाणन मार्गों में विस्तार
    2. डिजिटल शिक्षण मॉड्यूल से संस्थान-आधारित व्यावसायिक प्रशिक्षण मार्गों में स्थानांतरण
    3. बुनियादी AI जागरूकता से उद्योग-उन्मुख कौशल प्रमाणन मार्गों में संक्रमण
    4. क्षेत्र-विशिष्ट प्रमाणन मार्गों के साथ क्रेडिट-आधारित अधिगम का प्रतिस्थापन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बुनियादी AI जागरूकता से उद्योग-उन्मुख कौशल प्रमाणन मार्गों में संक्रमण

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    AIFF एलीट यूथ लीग 2025-26 का खिताब जीतने वाली टीम कौन-सी है?
    1. जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC)
    2. पंजाब एफसी (Punjab FC)
    3. रिलायंस फाउंडेशन (Reliance foundation)
    4. जिंक फुटबॉल एकेडमी (Zinc Football Academy)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पंजाब एफसी (Punjab FC)

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    भारतीय रिजर्व बैंक के किस संस्थागत निकाय ने दिसंबर 2025 में रेपो दर को घटाकर 5.25% करने का निर्णय लिया?
    1. गवर्नर का कार्यालय
    2. निदेशक मंडल
    3. वित्तीय स्थि रता इकाई
    4. मौद्रिक नीति समिति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मौद्रिक नीति समिति

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    अप्रैल 2026 में मैड्रिड में आयोजित प्रतिष्ठित 26वें लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स (Laureus World Sports Awards) में किस टेनिस स्टार को 'लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द ईयर' नामित किया गया?
    1. राफेल नडाल (Rafael Nadal)
    2. जानिक सिनर (Jannik Sinner)
    3. नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic)
    4. कार्लोस अल्काराज़ (Carlos Alcaraz)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कार्लोस अल्काराज़ (Carlos Alcaraz)

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    नवंबर 2025 में किस देश ने G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की, जिसका मुख्य परिणाम बहुपक्षीय विकास बैंकों में सुधार पर एक संयुक्त विज्ञप्ति (communiqué) थी?
    1. ऑस्ट्रेलिया
    2. दक्षिण अफ़्रीका
    3. ब्राज़ील
    4. भारत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दक्षिण अफ़्रीका

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    अक्टूबर 2025 में, भारत ने औषधि-प्रतिरोधी श्वसन संक्रमण के विरुद्ध प्रभावी अपने पहले स्वदेशी रूप से खोजे गए एंटीबायोटिक के विकास की घोषणा की। इस एंटीबायोटिक का नाम क्या है?
    1. नैफिथ्रोमाइसिन (Nafithromycin)
    2. रिफैम्पि सिन (Rifampicin)
    3. एजिथ्रोमाइसिन (Azithromycin)
    4. क्लेरिथ्रोमाइसिन (Clarithromycin)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नैफिथ्रोमाइसिन (Nafithromycin)

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    जून 2025 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन बिताने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला किस मिशन का हिस्सा थे?
    1. स्पेडेक्स-2 (SpaDeX-2)
    2. एक्सि ओम-04 (Axiom-04)
    3. निसार मिशन (NISAR Mission)
    4. गगनयान-1 (Gaganyaan-1)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक्सि ओम-04 (Axiom-04)

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    7 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले, विश्व स्वास्थ्य दिवस की आधिकारिक थीम क्या थी?
    1. टुगेदर फॉर हेल्थ। स्टैंड विद साइंस (Together for health. Stand with science)
    2. साइंस फॉर हेल्‍दी वर्ल्‍ड फ्यूचर (Science for healthy world future)
    3. ग्‍लोबल हेल्थ विद साइंटिफिक यूनिटी (Global health with scientific unity)
    4. हेल्थ फॉर ऑल, साइंस फॉर केयर (Health for all, science for care)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — टुगेदर फॉर हेल्थ। स्टैंड विद साइंस (Together for health. Stand with science)

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस प्रमुख टेनिस खिलाड़ी ने तीन सेट के फाइनल में आर्या सबालेंका (Aryna Sabalenka) को हराकर 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला एकल (Open women's singles) का खिताब जीता?
    1. मैडिसन कीज़ (Madison Keys)
    2. एलेना रायबाकिना (Elena Rybakina)
    3. इगा स्वि याटेक (Iga Swiątek)
    4. जेसिका पेगुला (Jessica Pegula)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एलेना रायबाकिना (Elena Rybakina)

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    मई 2026 में, भारत की रिकर्व महिला टीम ने आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-2 (Archery World Cup Stage-2) के फाइनल में किस देश को हराकर स्वर्ण पदक जीता?
    1. कोरिया
    2. जापान
    3. चीन
    4. मेक्सि को
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चीन

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    भारत सरकार द्वारा अधिसूचित नए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुसार, यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रदूषक अनुचित अपशिष्ट निपटान का वित्तीय बोझ वहन करें, किस सिद्धांत को विशेष रूप से शामिल किया गया है?
    1. निवारक सिद्धांत (Precautionary Principle)
    2. प्रदूषक भुगतान सिद्धांत (Polluter Pays Principle)
    3. निरपेक्ष दायित्व सिद्धांत (Absolute Liability Principle)
    4. संधारणीय विकास सिद्धांत (Sustainable Development Principle)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रदूषक भुगतान सिद्धांत (Polluter Pays Principle)

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    जनवरी 2026 में, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को निम्नलिखित में से किस वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
    1. परम वीर चक्र
    2. अशोक चक्र
    3. शौर्य चक्र
    4. कीर्ति चक्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अशोक चक्र

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, भारत सरकार ने देश से किस तिथि तक वामपंथी उग्रवाद (LWE) को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है?
    1. 31 मार्च 2026
    2. 31 मार्च 2027
    3. 31 मार्च 2029
    4. 31 मार्च 2028
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 31 मार्च 2026

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    मई 2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा शिरडी में उद्घाटन किए गए भारत के पहले 300-km यूनिवर्सल रॉकेट सिस्टम (universal rocket system) का नाम क्या है?
    1. सूर्यास्त्र (Suryastra)
    2. ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)
    3. भीमस्त्र (Bhimastra)
    4. शिवास्त्र (Shivastra)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सूर्यास्त्र (Suryastra)

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    भारत के नियामक ढांचे के संदर्भ में, बीमा दावा निपटान (insurance claim settlement) प्रक्रि या को सुव्यवस्थि त करने के लिए दिसंबर 2025 में एक नई पहल शुरू की गई थी। ऐसे सुधारों को लागू करने के लिए मुख्य रूप से कौन-सा संगठन उत्तरदायी है?
    1. RBI
    2. TRAI
    3. IRDAI
    4. SEBI
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — IRDAI

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1123344153647484921021121211321431511611721841942042142232342432532632722832913023133213323433543633733813914024144214314424514634744844935015125245325415525645735835946026136236336426526636716846927037137227337417517637747847928028138248348448538638728848949029119229319429539629729819911003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 6 अगस्त 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner