1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 11 दिसंबर 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 11 दिसंबर 2025, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

11 दिसंबर 2025 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 1 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
11 दिसंबर 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    कौन-सा कथन, कार्बनिक यौगिकों की सजातीय श्रेणी का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है?
    1. समान सामान्य सूत्र, समान रासायनिक गुणों और −CH2​− समूह द्वारा भिन्न क्रमागत सदस्योंों वाले यौगिकों की एक श्रेणी
    2. शाखित श्रृंखलाओं वाले यौगिकों की एक श्रेणी
    3. समान भौतिक गुणों वाले तत्वों की एक श्रेणी
    4. विभिन्न प्रकार्यात्मक समूहों लेकिन समान आण्वि क सूत्र वाले यौगिकों की एक श्रेणी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — समान सामान्य सूत्र, समान रासायनिक गुणों और −CH2​− समूह द्वारा भिन्न क्रमागत सदस्योंों वाले यौगिकों की एक श्रेणी

  2. प्र.2General Science
    दिए गए विकल्पों में से, अलैंगिक जनन की कौन-सी विधि जनक पादप (parent plant) के खंडित हिस्से से एक नए पादप का निर्माण करती है?
    1. खंडन (Fragmentation)
    2. बीजाणु निर्माण (Spore formation)
    3. द्वि-विभाजन (Binary fission)
    4. निषेचन (Fertilisation)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — खंडन (Fragmentation)

  3. प्र.3General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा मानवीय क्रि याकलाप ओजोन परत के क्षरण में योगदान देता है?
    1. सौर ऊर्जा का उपयोग
    2. CFC-आधारित रेफ्रि जरेंट और स्प्रे कैन का उपयोग
    3. जैविक अपशिष्ट से कम्पोस्ट बनाना
    4. जल संरक्षण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — CFC-आधारित रेफ्रि जरेंट और स्प्रे कैन का उपयोग

  4. प्र.4General Science
    न्यूटन के गति के दूसरे नियम के अनुसार, जब किसी वस्तु पर असंतुलित बल लगाया जाता है, तो क्या होता है?
    1. वस्तु तत्काल विराम में आ जाती है
    2. वस्तु का संवेग लगाए गए बल की दिशा में बदल जाता है
    3. वस्तु का संवेग अपरिवर्तित रहता है
    4. वस्तु एक वृत्तीय पथ पर गति करती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वस्तु का संवेग लगाए गए बल की दिशा में बदल जाता है

  5. प्र.5General Science
    ध्वनि की चाल (v) की गणना किन दो तरंग गुणधर्मों का गुणा करके की जाती है?
    1. आयाम और समय अवधि
    2. आयाम और आवृत्ति
    3. तरंग दैर्ध्य और आवृत्ति
    4. तरंग दैर्ध्य और आयाम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तरंग दैर्ध्य और आवृत्ति

  6. प्र.6General Science
    न्यूरॉन के मुख्य घटक कौन-से हैं?
    1. द्रुमिका, कोशिका-काय और तंत्रिका अंत
    2. द्रुमिका, कोशिका-काय और तंत्रिकाक्ष
    3. द्रुमिका, कोशिका-काय, तंत्रिकाक्ष और तंत्रिका अंत
    4. कोशिका-काय, द्रुमिका, तंत्रिका अंत और अंतर्ग्रथन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — द्रुमिका, कोशिका-काय और तंत्रिकाक्ष

  7. प्र.7General Science
    नर तथा मादा युग्मक के संलयन से आरंभ होने वाले जनन को क्या कहा जाता है?
    1. लैंगिक जनन
    2. द्वि-खंडन
    3. मुकुलन
    4. क्लोनन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लैंगिक जनन

  8. प्र.8General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा, यौगिक का अणु है?
    1. H2O
    2. O2
    3. N2
    4. H2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — H2O

  9. प्र.9General Science
    किसी पदार्थ का सूत्र इकाई द्रव्यमान (formula unit mass) एक ______ की सूत्र इकाई में सभी परमाणुओं के परमाणु द्रव्यमान के योगफल के बराबर होता है।
    1. यौगिक
    2. परमाणु
    3. तत्व
    4. मिश्रण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — यौगिक

  10. प्र.10General Science
    एक किसान नदी के किनारे रहता है, लेकिन उसके क्षेत्र के नहर-तंत्र को जलाशय से अनियमित जल आपूर्ति मिलती है। सिंचाई के लिए उसे आदर्श रूप से क्या अपनाना चाहिए?
    1. कुएँ (Wells)
    2. नदी लिफ्ट तंत्र (River lift system)
    3. केवल स्प्रिं कलर का उपयोग (Use of sprinklers only)
    4. बाढ़ सिंचाई (Flood irrigation)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नदी लिफ्ट तंत्र (River lift system)

  11. प्र.11General Science
    द्रव्यमान M और त्रिज्या R वाले ग्रह की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण का व्यंजक क्‍या है?
    1. g=R/GM2​
    2. g=GR​/M2
    3. g=GM2​/R
    4. g=GM/R2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — g=GM/R2

  12. प्र.12General Science
    उत्तल दर्पण का वक्रता केन्द्र कहाँ स्थि त होता है?
    1. दर्पण के ध्रुव पर
    2. दर्पण के पीछे
    3. दर्पण के मुख्य फोकस पर
    4. दर्पण के सामने
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दर्पण के पीछे

  13. प्र.13General Science
    गोल लेंस के लिए चिह्न परिपाटी के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
    1. अवतल लेंस की फोकस दूरी ऋणात्मक होती है।
    2. जब वस्तु को मुख्य अक्ष के ऊपर रखा जाता है तो वस्तु की ऊंचाई ऋणात्मक होती है।
    3. उत्तल लेंस की फोकस दूरी धनात्मक होती है।
    4. वस्तु की दूरी ऋणात्मक होती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जब वस्तु को मुख्य अक्ष के ऊपर रखा जाता है तो वस्तु की ऊंचाई ऋणात्मक होती है।

  14. प्र.14General Science
    एक ही पदार्थ के दो तार A और B की लंबाई समान है, लेकिन तार A का अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल, तार B के अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल का दोगुना है। उनके प्रतिरोधों RA : RB का अनुपात क्या है?
    1. 2 : 1
    2. 1 : 1
    3. 4 : 1
    4. 1 : 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1 : 2

  15. प्र.15General Science
    क्लोरीन परमाणु के K, L, और M शेल में इलेक्ट्रॉनों का वितरण ________ है।
    1. 2, 8, 7
    2. 2, 7, 8
    3. 2, 7, 7
    4. 2, 6, 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2, 8, 7

  16. प्र.16General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी अभिक्रि या एथेनोइक अम्ल की अम्लीय प्रकृति को प्रदर् शित करती है?
    1. एथेनोइक अम्ल + मेथेनॉल → मेथेनोइक अम्ल + एथेन
    2. एथेनोइक अम्ल + सोडियम → सोडियम एथेनोएट + हाइड्रोजन गैस
    3. एथेनोइक अम्ल + सोडियम हाइड्रॉक्साइड → सोडियम एथेनोएट + जल
    4. एथेनोइक अम्ल + एथेनॉल → एस्टर + जल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एथेनोइक अम्ल + सोडियम हाइड्रॉक्साइड → सोडियम एथेनोएट + जल

  17. प्र.17General Science
    एक कण की गतिज ऊर्जा शून्य है। कण की गति के बारे में क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है?
    1. यह उच्च त्वरण के साथ गतिमान है
    2. इसका संवेग अधिकतम है
    3. यह विरामावस्‍था में होना चाहिए
    4. यह एकसमान वेग से गतिमान है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यह विरामावस्‍था में होना चाहिए

  18. प्र.18General Science
    बाह्य त्वचा किस प्रकार के उपकला ऊतक से बनी होती है?
    1. स्तंभाकार उपकला (Columnar epithelium)
    2. सरल पट्टकी उपकला (Simple squamous epithelium)
    3. घनाभाकार उपकला (Cuboidal epithelium)
    4. स्तरीकृत पट्टकी उपकला (Stratified squamous epithelium)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — स्तरीकृत पट्टकी उपकला (Stratified squamous epithelium)

  19. प्र.19General Science
    निम्नलिखित में से सही कथन का चयन करें। A) गैस कणों के बीच अधिक स्थान होने से उन्हें आसानी से लघु आयतनों में निष्पीडित (squeezed) किया जा सकता है। B) गैस कणों की औसत गतिज ऊर्जा उच्च होती है।
    1. A और B दोनों
    2. केवल B
    3. न तो A और न ही B
    4. केवल A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — A और B दोनों

  20. प्र.20General Science
    कार्बन डाइऑक्साइड की कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड (चूने का पानी) के साथ अभिक्रि या होने पर निम्नलिखित में से कौन-सा उत्पाद बनता है?
    1. कैल्शियम बाइकार्बोनेट
    2. कैल्शियम कार्बोनेट
    3. कैल्शियम ऑक्साइड
    4. सोडियम कार्बोनेट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कैल्शियम कार्बोनेट

  21. प्र.21General Science
    केन्द्रक के संबंध में निम्नलिखित से कौन-सा कथन सही नहीं है?
    1. केंद्रक, कोशिकीय जनन में एक मुख्य भूमिका निभाता है।
    2. केंद्रक में गुणसूत्र होते हैं।
    3. केंद्रकीय झिल्ली एक अरंध्रीय और दृढ़ संरचना है।
    4. केंद्रकीय झिल्ली एक द्वि-परतीय संरचना है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केंद्रकीय झिल्ली एक अरंध्रीय और दृढ़ संरचना है।

  22. प्र.22General Science
    किसी कण का वेग-समय ग्राफ, ऋणात्मक प्रवणता वाली एक सरल रेखा है। यह कण की गति के बारे में क्या इंगित करती है?
    1. यदि कण, धनात्मक दिशा में गति कर रहा है, तो उसकी गति धीमी हो रही है।
    2. कण, विराम में है।
    3. कण, धनात्मक दिशा में शीघ्रता से बढ़ रहा है।
    4. कण, बढ़ते त्वरण के साथ गति कर रहा है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — यदि कण, धनात्मक दिशा में गति कर रहा है, तो उसकी गति धीमी हो रही है।

  23. प्र.23General Science
    यदि अम्ल वर्षा के पानी की एक बूंद नीले लिटमस पेपर पर डाली जाए तो क्या होगा?
    1. लिटमस पेपर का रंग नहीं बदलता।
    2. नीला लिटमस पेपर लाल हो जाएगा।
    3. नीला लिटमस पेपर काला हो जाएगा।
    4. नीला लिटमस पेपर पीला हो जाएगा।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नीला लिटमस पेपर लाल हो जाएगा।

  24. प्र.24General Science
    एक विद्यार्थी एक चमकते बल्ब के टर्मिनलों पर एक वोल्टमीटर जोड़ता है। वोल्टमीटर क्या मापता है?
    1. बल्ब द्वारा उत्पन्न ऊष्मा
    2. बल्ब में प्रवाहित धारा
    3. बल्ब में विभवांतर
    4. बल्ब का प्रतिरोध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बल्ब में विभवांतर

  25. प्र.25General Science
    मादा मानव में, जब अंडा निषेचित नहीं होता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रि या होती है?
    1. प्रसव
    2. युग्मनज निर्माण
    3. भ्रूण विकास
    4. रजोधर्म
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रजोधर्म

  26. प्र.26Mathematics
    239 m लंबी एक ट्रेन, विपरीत दिशा से आ रही 161 m लंबी दूसरी ट्रेन को 20 सेकंड में पार करती है। यदि पहली ट्रेन की चाल 43 km/hr है, तो दूसरी ट्रेन की चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 29 km/hr
    2. 32 km/hr
    3. 38 km/hr
    4. 25 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 29 km/hr

  27. प्र.27Mathematics
    10, 14, 38 और 28 में से प्रत्येक में x जोड़ने पर इसी क्रम में प्राप्त संख्याएँ समानुपात में होती हैं। यदि 3x : y :: y : (5x − 6), और y > 0 है, तो y का मान कितना है?
    1. 72
    2. 79
    3. 65
    4. 78
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 72

  28. प्र.28Mathematics
    X व्यक्ति यों को एक काम को 36 दिनों में पूरा करने का ठेका दिया गया था। 3 व्यक्ति बीमारी के कारण काम पर नहीं आए, और शेष व्यक्ति यों ने 39 दिनों में काम पूरा कर लिया। X का मान कितना है?
    1. 39
    2. 48
    3. 40
    4. 44
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 39

  29. प्र.29Mathematics
    170 m और 220 m लंबी दो ट्रेनें विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। पहली 45 km/hr और दूसरी 63 km/hr की चाल से चलती है। उन्हें एक-दूसरे को पार करने में कितना समय लगेगा?
    1. 20 सेकंड
    2. 17 सेकंड
    3. 23 सेकंड
    4. 13 सेकंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 13 सेकंड

  30. प्र.30Mathematics
    चतुर्भुज PQRS में, ∠R और ∠S के समद्विभाजक बिंदु T (चतुर्भुज के भीतर) पर मिलते हैं और ∠STR = 42.5° है। यदि ∠P और ∠Q का अनुपात 8 : 9 है, तो ∠Q और ∠P की मापों में कितना अंतर है?
    1. 2°
    2. 6°
    3. 7°
    4. 5°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5°

  31. प्र.31Mathematics
    1. 2a2
    2. 2b
    3. 2b2
    4. 2a
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2a

  32. प्र.32Mathematics
    दो मित्र, डेविड और अजय की मासिक आय का अनुपात 5 : 8 है, तथा उनमें से प्रत्येक हर माह ₹72,000 की बचत करता है। यदि उनके मासिक व्यय का अनुपात 1 : 4 है, तो डेविड की मासिक आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 1,26,000
    2. 89,000
    3. 90,000
    4. 91,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 90,000

  33. प्र.33Mathematics
    नोटबुक के एक डिब्बे की कीमत ₹7400 है। दुकानदार ने क्रय-मूल्य पर 28% की छूट दी। विक्रय मूल्य (₹ में) क्या होगा?
    1. 5,328
    2. 5,377
    3. 5,348
    4. 5,406
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5,328

  34. प्र.34Mathematics
    यदि 2023 में कंपनी A का व्यय ₹660 करोड़ था और लाभ प्रतिशत 35% था, तो 2023 में उसकी आय कितनी थी?
    1. ₹435 करोड़
    2. ₹891 करोड़
    3. ₹231 करोड़
    4. ₹665 करोड़
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹891 करोड़

  35. प्र.35Mathematics
    309 से 320 के बीच कितनी अभाज्य संख्याएँ हैं?
    1. 1
    2. 5
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  36. प्र.36Mathematics
    3 कप और 4 गिलासों की कीमत ₹270 है। यदि 2 गिलास और खरीदे जाएँ, तो कुल राशि ₹330 हो जाती है। एक कप की कीमत ज्ञात कीजिए।
    1. ₹45
    2. ₹50
    3. ₹30
    4. ₹40
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹50

  37. प्र.37Mathematics
    एक बेलनाकार पाइप का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन क्रमशः 565.2 m2 और 1,695.6 m3 है। पाइप का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (π = 3.14 का प्रयोग करें)
    1. 548.29 m2
    2. 658.76 m2
    3. 791.28 m2
    4. 428.36 m2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 791.28 m2

  38. प्र.38Mathematics
    एक पाइप एक टैंक को 11 मिनट में भर सकता है, जबकि दूसरा पाइप पूरी तरह से भरे हुए टैंक को 22 मिनट में खाली कर सकता है। यदि टैंक के खाली होने पर दोनों पाइपों को एक साथ खोल दिए जाए, तो टैंक का आधा हिस्सा भरने में कितना मिनट लगेगा?
    1. 23
    2. 11
    3. 12
    4. 22
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 11

  39. प्र.39Mathematics
    59 और B का तृतीयानुपाती C है। यदि B प्रथम तीन सम प्राकृत संख्याओं का योगफल है, तो C का मान ज्ञात कीजिए। (अपने उत्तर को दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए।)
    1. 6.32
    2. 1.44
    3. 2.44
    4. 0.14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2.44

  40. प्र.40Mathematics
    रमन की आय ₹43,800 है। वह अपनी आय के 20% की बचत करता है। यदि उसकी आय में 36% की वृद्धि होती है और खर्च में 40% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में _________होगी।
    1. ₹1,752 की वृद्धि
    2. ₹1,757 की वृद्धि
    3. ₹1,748 की कमी
    4. ₹1,753 की कमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹1,752 की वृद्धि

  41. प्र.41Mathematics
    एक कक्षा के 43 विद्यार्थियों की औसत आयु 13 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो संपूर्ण समूह की औसत आयु 14 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 56
    2. 57
    3. 54
    4. 58
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 57

  42. प्र.42Mathematics
    माया अपने बच्चे के लिए एक मोबाइल फ़ोन खरीदती है। फ़ोन की कीमत ₹21,000 है और उस पर क्रमशः 5% और Z% की दो क्रमिक छूट दी जाती है। दोनों छूट प्राप्त करने के बाद, वह ₹11,172 का भुगतान करती है। Z का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 44
    2. 45
    3. 43
    4. 42
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 44

  43. प्र.43Mathematics
    ₹4,400 की राशि पर 20% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए, जबकि ब्‍याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है।
    1. ₹5,729
    2. ₹7,289
    3. ₹5,989
    4. ₹6,336
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹6,336

  44. प्र.44Mathematics
    72 − [49 − (81 θ9 − (14 − 24 θ4) θ8)] को सरल करें।
    1. 39
    2. 31
    3. 35
    4. 27
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 31

  45. प्र.45Mathematics
    यदि किसी लम्ब वृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्या 15% कम कर दी जाए तथा इसकी ऊंचाई 149% बढ़ा दी जाए, तो इसके आयतन में प्रतिशत वृद्धि (निकटतम पूर्णांक तक) कितनी होगी?
    1. 109%
    2. 53%
    3. 80%
    4. 73%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 80%

  46. प्र.46Mathematics
    एक व्यापारी एक वस्तु खरीदता है और उसे 25% लाभ पर बेचता है। खरीदार उसे पुनः 10% हानि पर बेचता है। यदि अंतिम विक्रय मूल्य ₹9,900 है, तो पहले व्यापारी के लिए वस्तु का क्रय मूल्य (₹ में) कितना था?
    1. 9,000
    2. 8,800
    3. 8,000
    4. 8,400
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8,800

  47. प्र.47Mathematics
    R की आयु S की आयु से दोगुनी और T की आयु से तीन गुनी है। S, T से 5 वर्ष बड़ा है। R और T के बीच आयु में (वर्षों में) कितना अंतर है?
    1. 20
    2. 24
    3. 28
    4. 30
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20

  48. प्र.48Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या, अभाज्य संख्या नहीं है?
    1. 67
    2. 79
    3. 31
    4. 51
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 51

  49. प्र.49Mathematics
    15 cm ऊँची एक इमारत की चोटी से ज़मीन पर स्थि त एक बिंदु पर अवनमन कोण 45 डिग्री है। इमारत से उस बिंदु तक क्षैतिज दूरी ज्ञात कीजिए।
    1. 30 m
    2. 15 m
    3. 7.5 m
    4. 45 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15 m

  50. प्र.50Mathematics
    एक कक्षा के 75 विद्यार्थियों ने भौतिकी की परीक्षा दी। 22 विद्यार्थियों का औसत स्कोर 85 था। अन्य विद्यार्थियों का औसत स्कोर 95 था। पूरी कक्षा का औसत स्कोर (दशमलव के एक स्थान तक पूर्णांकित) कितना होगा?
    1. 96.7
    2. 82.4
    3. 88.3
    4. 92.1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 92.1

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    सात व्यक्ति B, C, D, I, J, K और L एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। L के दाईं ओर से गिनने पर, D और L के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। K के बाईं ओर से गिनने पर, K और I के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B, D के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। L और I का निकटतम पड़ोसी J है। C के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. L
    2. K
    3. I
    4. J
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — J

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (12, 20, 45) (18, 26, 57)
    1. (13, 21, 47)
    2. (11, 20, 45)
    3. (15, 7, 19)
    4. (9, 17, 29)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (13, 21, 47)

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'royal snow blue' को 'tl zw cr' और 'blue two web' को 'rg iq zw' लिखा जाता है। दी गई भाषा में 'blue' को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. tl
    2. cr
    3. zw
    4. rg
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — zw

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। RAMP - PRMA - RPAM SEND - DSNE - SDEN
    1. CODE - OCDE - EODC
    2. KEPT - TKPE - KETP
    3. QUAD - DQAU - QDUA
    4. HALT - THAL - ALTH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — QUAD - DQAU - QDUA

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 515 758 761 726 579 (दाएं) (उदाहरण: 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएँ से दाएँ करनी हैं।) यदि सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ा जाए तो परिणाम क्या होगा? 2426
    1. 13
    2. 7
    3. 6
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    छह व्यक्ति , A, B, C, D, E और F, एक पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। B के ठीक बाईं ओर पड़ोस में A बैठा है। B के बाईं ओर तीसरे स्थान पर C बैठा है। B का निकटतम पड़ोसी D है। C के ठीक दाईं ओर पड़ोस में F बैठा है। E के ठीक बाईं ओर पड़ोस में D बैठा है। पंक्ति के दाहिने छोर पर कौन बैठा है?
    1. F
    2. E
    3. B
    4. D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — E

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    राकेश अपनी कक्षा में ऊपर से 13वें स्थान पर और नीचे से 18वें स्थान पर है। कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
    1. 15
    2. 19
    3. 30
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 30

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    सात डिब्बे, M, N, O, P, Q, R और S, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन ज़रूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। M और O के बीच केवल दो डिब्बे रखे हैं। केवल N, S के ऊपर रखा है। O के नीचे कोई डिब्बा नहीं रखा है। R, P के नीचे किसी स्थान पर लेकिन Q के ऊपर किसी स्थान पर रखा है। Q के ऊपर तीसरा डिब्बा कौन सा है?
    1. P
    2. N
    3. M
    4. S
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — P

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या श्रृंखला को देखिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएँ केवल एक अंकीय संख्याएँ हैं। गिनती केवल बाएं से दाएं करनी है। (बाएं) 2 6 9 1 2 5 7 2 5 2 2 4 7 9 3 2 5 4 1 4 9 9 1 8 9 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद में भी एक सम अंक है?
    1. दो
    2. एक
    3. तीन
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. QN-SP
    2. SP-UQ
    3. UR-WS
    4. WT-YU
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — QN-SP

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    श्री अकाई बिंदु A से शुरू होकर उत्तर दिशा में 15 km गाड़ी चलाते हैं। फिर वे दाएं मुड़ते हैं,18 km गाड़ी चलाते हैं, फिर दाएं मुड़ते हैं और 23 km गाड़ी चलाते हैं। फिर वे दाएं मुड़ते हैं और 26 km गाड़ी चलाते हैं। अंत में वे दाएं मुड़ते हैं, 8 km गाड़ी चलाते हैं और बिंदु P पर रुकते हैं। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के हैं।)
    1. पश्चिम में 8 km
    2. उत्तर में 6 km
    3. पूर्व में 8 km
    4. पूर्व में 6 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पूर्व में 8 km

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, P + Q का अर्थ है कि ‘P, Q का पिता है’, P # Q का अर्थ है कि ‘P, Q की माता है’, P & Q का अर्थ है कि ‘P, Q की पत्नी है’, और P % Q का अर्थ है कि ‘P, Q की बहन है’। यदि ‘V % L & C + B % D’ है, तो V का D से क्‍या संबंध है?
    1. माता की माता
    2. पत्नी का भाई
    3. पति का भाई
    4. माता की बहन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — माता की बहन

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 54286379 में प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक विषम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
    1. एक भी नहीं
    2. दो
    3. तीन
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीन

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित रूप से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. BL-WR
    2. HR-CX
    3. QA-KG
    4. UE-PK
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — QA-KG

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, E और F एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। B के बाईं ओर दूसरे स्थान पर E बैठा है। F के दाईं ओर दूसरे स्थान पर C बैठा है। C के ठीक बाएं पड़ोस में D है। A के ठीक दाएं पड़ोस में कौन बैठा है?
    1. C
    2. B
    3. F
    4. D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — B

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित श्रृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एकल अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 6 6 4 5 2 2 4 5 1 4 7 7 4 5 9 6 9 2 4 3 8 1 2 8 3 7 1 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या है?
    1. 2
    2. 5
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? ZSL 18, VOH 29, RKD 40, NGZ 51, JCV 62, ?
    1. FOR 73
    2. FYI 73
    3. FYR 73
    4. FYL 73
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — FYR 73

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या, दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी? 1, 2, 6, 15, 31, 56, ?
    1. 72
    2. 86
    3. 80
    4. 92
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 92

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 18, 22, 30, 42, 58, ?
    1. 78
    2. 79
    3. 77
    4. 76
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 78

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? BMV, EOT, HQR, KSP, ?
    1. QVM
    2. RUQ
    3. MUN
    4. NUN
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — NUN

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कुछ रबड़, पेन हैं। कुछ पेन, बैग हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ रबड़, बैग हैं। (II) सभी बैग, पेन हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    3. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से CEID का संबंध JLPK से है। उसी तरीके से, EGKF का संबंध LNRM से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, GIMH का संबंध दिए गए विकल्पों में से किस विकल्प से है?
    1. PNOT
    2. NPOT
    3. NPTO
    4. PNTO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — NPTO

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    सतीश बिंदु A से चलना प्रारंभ करता है और दक्षि ण की ओर 47 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 65 km ड्राइव करता है, दाएँ मुड़ता है और 65 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 77 km ड्राइव करता है। वह अंत में दाएँ मुड़ता है, 18 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करनी चाहिए? (नोट: जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
    1. 12 km, पश्चिम में
    2. 10 km, पश्चिम में
    3. 13 km, पूर्व में
    4. 11 km, पश्चिम में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12 km, पश्चिम में

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘dirt is there’ को ‘mp rc gp’ और ‘clean the dirt’ को ‘hk mp bo’ लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘dirt’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
    1. gp
    2. hk
    3. mp
    4. bo
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — mp

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 12 28 45 63 ? 102
    1. 76
    2. 82
    3. 72
    4. 88
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 82

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक ग्रुप एक निश्चित तर्क का अनुसार अगले ग्रुप से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो समान तर्क का अनुसरण करता है। DIVE - DEVI - EVID BEAR - BRAE - RAEB
    1. COLD - CDLO - DLOC
    2. MUST - MUTS - USTM
    3. SOUP - OSUP - POUS
    4. ICED - IECD - DECI
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — COLD - CDLO - DLOC

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह ज्ञात तथ्योंों से भिन्‍न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: कुछ समोसे, बर्गर हैं। कुछ बर्गर, पिज्जा हैं। निष्कर्ष: (I): कुछ समोसे, पिज्जा हैं। (II): सभी पिज्जा, बर्गर हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    4. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    यदि + का अर्थ - है, - का अर्थ x है, x का अर्थ ÷ है, ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 21 - 4 ÷ 371 + 111 x 3 = ?
    1. 409
    2. 406
    3. 411
    4. 418
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 418

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 258671543 के प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक विषम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में मध्य अंक का मान कितना होगा?
    1. 5
    2. 4
    3. 6
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल- अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 1 2 8 4 6 9 5 8 8 7 9 2 6 6 5 8 6 3 1 1 4 4 6 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या है तथा ठीक बाद भी एक सम संख्या है?
    1. एक
    2. तीन
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चार

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    बाल साहित्य पुरस्कार विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि क्या है?
    1. ₹25,000
    2. ₹75,000
    3. ₹50,000
    4. ₹1,00,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹50,000

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    2025 में ISSF विश्व कप में 10 m एयर पिस्टल में सुरुचि सिंह ने कितने स्वर्ण पदक जीते?
    1. तीन
    2. एक
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    सितम्बर 2025 में मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस, 2025 की विषयवस्‍तु (थीम) क्‍या थी?
    1. वॉइसेज ऑफ चेंज (Voices for Change)
    2. डेमॉक्रेसी फॉर डेवलपमेंट (Democracy for Development)
    3. स्‍ट्रेंथनिंग डेमॉक्रेसी, इस्‍पायरिंग पार्टिसिपेशन (Strengthening Democracy, Inspiring Participation)
    4. अचीविंग जेंडर इक्‍वेलिटी, एक्‍शन बाइ एक्‍शन (Achieving Gender Equality, Action by Action)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अचीविंग जेंडर इक्‍वेलिटी, एक्‍शन बाइ एक्‍शन (Achieving Gender Equality, Action by Action)

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 2025 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड किसे मिला?
    1. अदूर गोपालकृष्णन
    2. अनुपम खेर
    3. शबाना आजमी
    4. मनोज बाजपेयी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — शबाना आजमी

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    अप्रैल 2025 में भारत में CPI मुद्रास्फीति दर छह वर्ष के निचले स्तर पर पहुँचते हुए कितने प्रतिशत पर आ गई?
    1. 4.2%
    2. 6.2%
    3. 3.16%
    4. 5.26%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3.16%

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस संस्थान ने अक्टूबर 2025 में भारतीय शहरों में PM2.5 वायु गुणवत्ता मूल्यांकन किया और पाया कि सभी दस सबसे प्रदूषित शहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के भीतर स्थि त थे?
    1. सतत शहरी जलवायु अनुसंधान केंद्र (Centre for Sustainable Urban Climate Research)
    2. ऊर्जा और स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र (Centre for Research on Energy and Clean Air)
    3. भारतीय पर्यावरणीय आंकड़े एवं विश्‍लेषण परिषद (Indian Council for Environmental Data and Analysis)
    4. राष्ट्रीय वायुमंडलीय अध्ययन और नीति संस्थान (National Institute for Atmospheric Studies and Policy)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ऊर्जा और स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र (Centre for Research on Energy and Clean Air)

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    किस भारतीय राज्य ने अपने समुद्र तट को चक्रवातों और पर्यावरणीय क्षरण से बचाने के लिए 2030 तक 'ग्रेट ग्रीन वॉल' बनाने की योजना की घोषणा की है?
    1. आंध्र प्रदेश
    2. ओडिशा
    3. तमिलनाडु
    4. पश्चिम बंगाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आंध्र प्रदेश

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    दिसंबर 2024 में, भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कौन-सा स्थापना दिवस मनाया?
    1. 25वां
    2. 50वां
    3. 60वां
    4. 20वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 60वां

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में किस इंश्योरेंस कंपनी के कुल APE में ULIP का हिस्सा घटकर 46.8% रह गया, जो पिछले वर्ष उसी तिमाही में 51.4% था।​?
    1. आईसीआईसीआई (ICICI) प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस
    2. लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
    3. एक्सि स मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
    4. बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आईसीआईसीआई (ICICI) प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2025, पुराने मुसलमान वक्फ अधिनियम, ______ को हटाने का प्रयास करता है।
    1. 1923
    2. 1933
    3. 1943
    4. 1953
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1923

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    भारत ने दिसंबर 2024 में UNFCCC को अपनी चौथी द्विवार्षिक अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की। UNFCCC का पूर्ण रूप क्या है?
    1. United Nations Framework Convention on Climate Change (यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज)
    2. Union Network for Future Climate Control (यूनियन नेटवर्क फॉर फ्यूचर क्लाइमेट कंट्रोल)
    3. United Nations Foundation for Climate Cooperation (यूनाइटेड नेशन्स फाउंडेशन फॉर क्लाइमेट कोऑपरेशन)
    4. United Nations Forum for Climate Coordination (यूनाइटेड नेशन्स फोरम फॉर क्लाइमेट कोआर्डिनेशन)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — United Nations Framework Convention on Climate Change (यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज)

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस देश ने मई 2025 में विश्व का पहला AI-आधारित उपग्रह (AI-based satellite) लॉन्च किया?
    1. यूएसए
    2. चीन
    3. जापान
    4. रूस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — चीन

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संरचित बायोटेक मेंटरशिप प्रदान करने के लिए 21 मार्च 2025 को निम्नलिखित में से कौन सी पहल शुरू की गई थी?
    1. बायोनर्चर मेंटरशिप प्रोग्राम (BioNurture Mentorship Programme)
    2. बायोसार्थी मेंटरशिप इनीशिएटिव (BioSaarthi Mentorship Initiative)
    3. बायोटेक स्टार्टअप मिशन (Biotech Startup Mission)
    4. बायोइनोवेट इंडिया (BioInnovate India)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बायोसार्थी मेंटरशिप इनीशिएटिव (BioSaarthi Mentorship Initiative)

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स 2025 में नेशनल टीम ऑफ द ईयर का पुरस्कार किस टीम ने जीता?
    1. भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम (Indian Men's Football Team)
    2. भारतीय शतरंज टीम (Indian Chess Teams)
    3. भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Men's Hockey Team)
    4. भारतीय महिला क्रि केट टीम (Indian Women's Cricket Team)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भारतीय शतरंज टीम (Indian Chess Teams)

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    2025 का फ्रेंच ओपन, जिसे रोलैंड गैरोस के नाम से भी जाना जाता है, किस प्रकार के कोर्ट सतह पर खेला गया था?
    1. क्ले कोर्ट (Clay Court)
    2. आर्टिफिशियल टर्फ (Artificial Turf)
    3. ग्रास (Grass)
    4. हार्ड कोर्ट (Hard Court)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — क्ले कोर्ट (Clay Court)

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    चुनावों के दौरान इंडेक्स कार्ड के प्रकाशन पर भारत निर्वाचन आयोग नेटवर्क (ECINET) का निम्नलिखित में से कौन-सा प्रभाव था?
    1. प्रकाशन में कई अतिरिक्त सप्ताहों की देरी हुई।
    2. नए डिजिटल सुधारों के तहत कार्ड बंद कर दिए गए।
    3. परिणाम आने के 72 घंटों के भीतर कार्ड उपलब्ध हो गए।
    4. स्थानीय मतदान केन्द्रोंों पर अधिकारियों द्वारा कार्ड हस्तलिखित किये गये थे।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — परिणाम आने के 72 घंटों के भीतर कार्ड उपलब्ध हो गए।

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    2025 में, किस प्राधिकरण (authority) ने अपराजिता विधेयक 2024 पर गंभीर आपत्तियां जताई, और BNS के अंतर्गत इसके प्रस्तावित दंड को अत्यधिक कठोर और विषम बताया?
    1. भारत का विधि आयोग
    2. राष्ट्रीय महिला आयोग
    3. केंद्र सरकार
    4. उच्चतम न्यायालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केंद्र सरकार

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    किस संगठन ने 16 जून 2025 से 'साइबर सुरक्षा' नामक 12-दिवसीय साइबर सुरक्षा अभ्यास आरंभ किया?
    1. भारतीय वायु सेना साइबर एजेंसी (Indian Air Force Cyber Agency)
    2. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation)
    3. भारतीय रक्षा साइबर एजेंसी (Indian Defence Cyber Agency)
    4. भारतीय साइबर सुरक्षा संघ (Cyber Security Association of India)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारतीय रक्षा साइबर एजेंसी (Indian Defence Cyber Agency)

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    DRDO द्वारा VLSRSAM का उड़ान परीक्षण कहाँ आयोजित किया गया था?
    1. पोखरण परीक्षण रेंज, राजस्थान
    2. एकीकृत परीक्षण रेंज, ओडिशा
    3. सूर्य लंका, आंध्र प्रदेश
    4. DRDO मिसाइल कॉम्प्लेक्स, हैदराबाद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एकीकृत परीक्षण रेंज, ओडिशा

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    2025 में, अरुणाचल प्रदेश में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन करके किस सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया?
    1. जनजातीय परिषद
    2. राज्य सरकार
    3. केंद्र सरकार
    4. स्थानीय पंचायत
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केंद्र सरकार

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1121324253627181911021141221321441511631731841912022132212322432542612712812943043143233313423533623733823934014124214344424534624714844925045145215335435525625735815926016136246336436526636736846917047147237317437527617717847938038138218348438538628718838919019119229329429519639739839921003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 11 दिसंबर 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner