1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 3 दिसंबर 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 3 दिसंबर 2025, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

3 दिसंबर 2025 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 4 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
3 दिसंबर 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    एक पारिस्थि तिकी तंत्र में एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर तक लगभग कितने प्रतिशत ऊर्जा स्थानांतरित होती है?
    1. 50%
    2. 1%
    3. 90%
    4. 10%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 10%

  2. प्र.2General Science
    जब लेड (II) नाइट्रेट और पोटेशियम आयोडाइड के घोल को मिलाया जाता है, तो अभिक्रि या से निम्नलिखित में से किसका निर्माण होता है?
    1. लेड आयोडाइड का नारंगी अवक्षेप बनता है।
    2. लेड आयोडाइड का एक पीला अवक्षेप बनता है।
    3. लेड सल्फेट का एक पीला अवक्षेप बनता है।
    4. लेड आयोडेट का नारंगी अवक्षेप बनता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — लेड आयोडाइड का एक पीला अवक्षेप बनता है।

  3. प्र.3General Science
    पादपों में धनात्मक गुरुत्वानुवर्तन संचलन (geotropism movement) के लिए _____________ उत्तरदायी है।
    1. जल
    2. रसायन
    3. प्रकाश
    4. गुरुत्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गुरुत्व

  4. प्र.4General Science
    रदरफोर्ड के किस प्रयोग से परमाणु नाभिक की खोज हुई?
    1. कैथोड किरण प्रयोग
    2. ऐल्फा-कण प्रकीर्णन
    3. बीटा-कण प्रकीर्णन
    4. प्रकाश-विद्युत प्रभाव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ऐल्फा-कण प्रकीर्णन

  5. प्र.5General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म, 2 के रूप में संयोजकता संख्या दर्शाने वाला सही उदाहरण है?
    1. अमोनियम और सल्फेट
    2. फॉस्फेट और नाइट्राइड
    3. सोडियम और सल्फेट
    4. सल्फेट और सल्फाइट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सल्फेट और सल्फाइट

  6. प्र.6General Science
    पादपों में लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न विविधता के महत्व के संदर्भ में दिए गए कथनों को पढ़िए और सबसे अधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। कथन A: जनन, प्रजातियों की जनसंख्या के स्थायित्व से संबंधित है। कथन B: इस प्रकार, समय के साथ प्रजातियों की उत्तरजीविता के लिए विविधता उपयोगी नहीं है।
    1. कथन A सही है, लेकिन कथन B गलत है
    2. कथन A गलत है, लेकिन कथन B सही है
    3. कथन A और कथन B दोनों गलत हैं
    4. कथन A और कथन B दोनों सही हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कथन A सही है, लेकिन कथन B गलत है

  7. प्र.7General Science
    निम्नलिखित में से किस प्रक्रि या द्वारा बेकिंग सोडा से धावन सोडा प्राप्त किया जाता है?
    1. बेकिंग सोडा में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मिश्रित करके
    2. बेकिंग सोडा को गर्म करके जल से क्रि स्टलीकरण करके
    3. चूने के पानी के साथ बेकिंग सोडा को मिश्रित करके
    4. सूर्य के प्रकाश में बेकिंग सोडा का वाष्पीकरण करके
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बेकिंग सोडा को गर्म करके जल से क्रि स्टलीकरण करके

  8. प्र.8General Science
    एक ध्वनि तरंग की आवृत्ति 4 kHz है और तरंगदैर्ध्य 15 cm है। 1.8 km की दूरी तय करने में इसे कितना समय लगेगा?
    1. 0.03 सेकंड
    2. 4 सेकंड
    3. 3 सेकंड
    4. 0.003 सेकंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3 सेकंड

  9. प्र.9General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्‍प, थॉमसन के परमाणु मॉडल का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है?
    1. परमाणु धनात्‍मक आवेश का एक गोला होता है जिसमें इलेक्ट्रॉन तरबूज के बीजों की भांति अंतर्निहित होते हैं।
    2. परमाणु में एक धनावेशित नाभिक होता है और इलेक्ट्रॉन उसके बाहर होते हैं।
    3. इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर निश्चित कक्षाओं में परिक्रमण करते हैं।
    4. परमाणु अधिकांशतः एक सघन नाभिक वाला रिक्‍त स्थान होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — परमाणु धनात्‍मक आवेश का एक गोला होता है जिसमें इलेक्ट्रॉन तरबूज के बीजों की भांति अंतर्निहित होते हैं।

  10. प्र.10General Science
    किसी वस्तु की स्थि तिज ऊर्जा किस पर निर्भर करती है?
    1. इसकी स्थि ति या विन्‍यास
    2. गति के दौरान इसकी चाल
    3. इसका तापमान
    4. इसका रंग और आकृति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — इसकी स्थि ति या विन्‍यास

  11. प्र.11General Science
    अधिकांश कार्बन यौगिकों में सामान्यतः किस प्रकार का आबंधन पाया जाता है?
    1. सहसंयोजक आबंधन
    2. हाइड्रोजन आबंधन
    3. आयनी आबंधन
    4. उपसहसंयोजी आबंधन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सहसंयोजक आबंधन

  12. प्र.12General Science
    एकसमान वृत्तीय गति में वेग की दिशा क्या होती है?
    1. वृत्त से दूर
    2. वृत्त के केंद्र की ओर
    3. वृत्त की स्पर्शरेखा के अनुदिश
    4. वृत्त की त्रिज्या के अनुदिश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वृत्त की स्पर्शरेखा के अनुदिश

  13. प्र.13General Science
    महिलाओं में डिंबवाहिनी नली के अवरुद्ध होने पर क्या रोका जा सकता है?
    1. निषेचन (Fertilisation)
    2. प्रसव (Childbirth)
    3. आर्तव चक्र (Menstrual cycle)
    4. अंडा उत्पादन (Egg production)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — निषेचन (Fertilisation)

  14. प्र.14General Science
    विकासशील मानव भ्रूण द्वारा उत्पन्न अपशिष्ट का निपटान निम्नलिखित में से किस अंग की सहायता से किया जाता है?
    1. वृषणकोश (Scrotum)
    2. डिंबवाहिनी नली (Fallopian tube)
    3. प्लैसेन्टा (Placenta)
    4. डिंबग्रंथी (Ovaries)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्लैसेन्टा (Placenta)

  15. प्र.15General Science
    जीवद्रव्य झिल्ली (plasma membrane) के अतिरिक्त, निम्नलिखित में से कौन-सा बाहरी आवरण पादप कोशिकाओं में मौजूद होता है?
    1. तारककेंद्र
    2. कोशिका भित्ति
    3. कोशिकाद्रव्य
    4. केंद्रकीय झिल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कोशिका भित्ति

  16. प्र.16General Science
    एक कोशिका विभाजित होकर दो समान संतति कोशिकाएँ बनाती है, जिनमें से प्रत्येक में गुणसूत्र संख्या जनक कोशिका के समान होती है। इसे किस प्रकार का कोशिका विभाजन कहते हैं?
    1. मुकुलन (Budding)
    2. अर्धसूत्रीविभाजन (Meiosis)
    3. कोशिकाद्रव्य-विभाजन (Cytokinesis)
    4. समसूत्री विभाजन (Mitosis)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — समसूत्री विभाजन (Mitosis)

  17. प्र.17General Science
    वह प्रक्रि या क्या कहलाती है, जिसमें श्वेत प्रकाश विभिन्न रंगों में विभक्‍त हो जाता है?
    1. परावर्तन (Reflection)
    2. अपवर्तन (Refraction)
    3. प्रकीर्णन (Scattering)
    4. विक्षेपण (Dispersion)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — विक्षेपण (Dispersion)

  18. प्र.18General Science
    220 V पर चलने वाला एक विद्युत इस्त्री, अपने अधिकतम तापन पर 840 W की दर से ऊर्जा की खपत करता है। इस्त्री में प्रयुक्त कुंडली का प्रतिरोध कितना है?
    1. 47.6 Ω
    2. 55.6 Ω
    3. 57.6 Ω
    4. 50.6 Ω
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 57.6 Ω

  19. प्र.19General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन वायुमंडलीय अपवर्तन के लिए जिम्मेदार है?
    1. वायु के अणुओं द्वारा प्रकाश का अवशोषण
    2. वायुमंडल द्वारा प्रकाश का परावर्तन
    3. वायु घनत्व में परिवर्तन के कारण प्रकाश का बंकन
    4. वायुमंडल में प्रकाश का प्रकीर्णन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वायु घनत्व में परिवर्तन के कारण प्रकाश का बंकन

  20. प्र.20General Science
    यूकेरियोटिक कोशिकाओं में, चिकनी अंतर्द्रव्यी जालिका मुख्य रूप से _______ के लिए होता है।
    1. आनुवंशिक जानकारी भंडारण
    2. शर्करा विघटन (Sugar breakdown)
    3. प्रोटीन संश्लेषण
    4. लिपिड संश्लेषण और विषहरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — लिपिड संश्लेषण और विषहरण

  21. प्र.21General Science
    2 kg द्रव्यमान का एक पिंड 10 m/s के वेग से गतिमान है। 5 s के लिए 4 N का बल प्रयुक्‍त किया जाता है। अंतिम वेग ज्ञात कीजिए।
    1. 15 m/s
    2. 35 m/s
    3. 25 m/s
    4. 20 m/s
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20 m/s

  22. प्र.22General Science
    जब कोई अम्ल, धातु कार्बोनेट के साथ अभिक्रि या करता है, तो सामान्यतः कौन-सी गैस उत्पन्न होती है?
    1. हाइड्रोजन गैस
    2. कार्बन डाइऑक्साइड गैस
    3. नाइट्रोजन गैस
    4. ऑक्सीजन गैस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कार्बन डाइऑक्साइड गैस

  23. प्र.23General Science
    चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. वे चुम्बक के अंदर और बाहर बंद लूप बनाती हैं
    2. वे केवल चुम्बक के केंद्र से निकलती हैं
    3. वे सदैव प्रतिच्छेद करती हैं
    4. वे आवेशित कणों का पथ दर्शाती हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वे चुम्बक के अंदर और बाहर बंद लूप बनाती हैं

  24. प्र.24General Science
    अयस्क से अवशेषांश (गैंग) को हटाने के लिए उपयोग की जाने वाली प्रक्रि या उनके रासायनिक या भौतिक गुणों के अंतर के आधार पर कार्य करती है और इसे अयस्कों का ______ कहा जाता है।
    1. रंजन (colouring)
    2. भारण (weighing)
    3. पॉलिशन (polishing)
    4. समृद्धि करण (enrichment)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — समृद्धि करण (enrichment)

  25. प्र.25General Science
    यदि पृथ्वी की सतह पर मापे जाने पर किसी वस्तु का भार 60 N है, तो चंद्रमा की सतह पर मापे जाने पर उसका लगभग भार कितना होगा?
    1. 60 N
    2. 360 N
    3. 10 N
    4. 15 N
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10 N

  26. प्र.26Mathematics
    एक त्रिभुज की भुजाएँ 30 cm, 63 cm और 51 cm हैं। 63 cm लंबाई वाली भुजा के संगत इसकी ऊँचाई की लंबाई कितनी है?
    1. 24 cm
    2. 3 cm
    3. 57 cm
    4. 48 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 24 cm

  27. प्र.27Mathematics
    एक कक्षा के 36 विद्यार्थियों की औसत आयु 12 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 13 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 49
    2. 50
    3. 52
    4. 55
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 49

  28. प्र.28Mathematics
    एक पाइप एक टैंक को 9 मिनट में भर सकता है जबकि दूसरा पाइप पूरी तरह से भरे टैंक को 90 मिनट में खाली कर सकता है। यदि टैंक खाली होने पर दोनों पाइप एक साथ खोल दिए जाएँ, तो टैंक का आधा हिस्सा भरने में कितने मिनट लगेंगे?
    1. 11
    2. 5
    3. 6
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5

  29. प्र.29Mathematics
    1. 0.006
    2. 0.0006
    3. 0.6
    4. 0.06
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 0.006

  30. प्र.30Mathematics
    ₹2,600 की राशि पर 20% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए जबकि ब्‍याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है।
    1. ₹4,363
    2. ₹3,441
    3. ₹2,950
    4. ₹3,744
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹3,744

  31. प्र.31Mathematics
    अमन और योगिता ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹52,200 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹5,800 के कुल लाभ में से, अमन का हिस्सा ₹1,700 था। अमन का निवेश कितना था?
    1. ₹15,490
    2. ₹16,620
    3. ₹15,300
    4. ₹13,695
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹15,300

  32. प्र.32Mathematics
    आठ वर्ष पहले, A की आयु B से तीन गुनी थी। आठ वर्ष बाद, A की आयु B से दोगुनी होगी। A की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 60 वर्ष
    2. 56 वर्ष
    3. 52 वर्ष
    4. 64 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 56 वर्ष

  33. प्र.33Mathematics
    यदि X और 250 का माध्यानुपाती 50 है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 12
    2. 10
    3. 13
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10

  34. प्र.34Mathematics
    सात क्रमागत विषम संख्याओं का औसत (बढ़ते क्रम में) 51 है। उनमें सबसे छोटी विषम संख्या कौन-सी है?
    1. 41
    2. 43
    3. 45
    4. 47
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 45

  35. प्र.35Mathematics
    मनोज को 50% की छूट पर एक नया पर्दा मिला। यदि मनोज को कोई छूट नहीं मिलती, तो उसे ₹251 अतिरिक्त देने पड़ते। मनोज ने पर्दे के लिए कितना भुगतान किया?
    1. ₹252
    2. ₹250
    3. ₹251
    4. ₹253
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹251

  36. प्र.36Mathematics
    100 आदमियों के लिए 13 हफ़्तोंों का राशन की व्‍यवस्‍था है। जब 30 और आदमी उनके साथ जुड़ जाते हैं तब यह राशन कितने हफ़्तोंों तक चलेगा?
    1. 10
    2. 8
    3. 12
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10

  37. प्र.37Mathematics
    1. 10 मिनट
    2. 18 मिनट
    3. 26 मिनट
    4. 28 मिनट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 18 मिनट

  38. प्र.38Mathematics
    एक घनाभ की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई का अनुपात 5 : 3 : 2 है। यदि घनाभ का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 992 m2 है, तो इसका आयतन ज्ञात कीजिए।
    1. 1,920 m3
    2. 2,040 m3
    3. 2,070 m3
    4. 1,980 m3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1,920 m3

  39. प्र.39Mathematics
    एक समचतुर्भुज के दो विकर्णों की लंबाई 10 cm और 24 cm है। इसके परिमाप की लंबाई (cm में) ज्ञात कीजिए।
    1. 26
    2. 52
    3. 34
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 52

  40. प्र.40Mathematics
    एक संख्या को दो भागों में इस प्रकार विभाजित किया गया है कि एक भाग दूसरे से 10 अधिक है। यदि दोनों भागों का अनुपात 7:5 है, तो छोटे भाग को x मानकर इस स्थि ति को दर्शाने वाला समीकरण लिखिए।
    1. 5(10x + 1) = 7x
    2. 35(x + 10) = x
    3. 5(x + 10) = 7x
    4. 7(x + 10) = 5x
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5(x + 10) = 7x

  41. प्र.41Mathematics
    1. 60%
    2. 90%
    3. 55%
    4. 45%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 45%

  42. प्र.42Mathematics
    X व्यक्ति यों को एक काम 34 दिनों में पूरा करने का ठेका दिया गया था। 3 व्यक्ति बीमारी के कारण काम पर नहीं आए, और शेष व्यक्ति यों ने 35 दिनों में काम पूरा कर लिया। X का मान कितना है?
    1. 103
    2. 115
    3. 105
    4. 104
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 105

  43. प्र.43Mathematics
    अमित दो वस्तुएँ ₹360 प्रति वस्तु की दर से बेचता है। एक पर उसे 20% का लाभ होता है और दूसरी पर उसे 10% की हानि होती है। पूरे लेन-देन में लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए। [दशमलव के बाद दो स्थानों तक सही उत्तर दीजिए।]
    1. 5.56% लाभ
    2. 4.56% हानि
    3. 5.56% हानि
    4. 2.86% लाभ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2.86% लाभ

  44. प्र.44Mathematics
    एक मीनार के शीर्ष का उसके पाद से 63 m दूर स्थि त एक बिंदु से उन्नयन कोण 30° है। मीनार की ऊँचाई (m में) ज्ञात कीजिए।
    1. 18√3
    2. 18/√3
    3. 18/√3
    4. 18√3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 18√3

  45. प्र.45Mathematics
    1. 84x
    2. −48x
    3. −48x
    4. 84x
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 84x

  46. प्र.46Mathematics
    यदि किसी संख्या के 20% को 84 में जोड़ा जाए, तो परिणाम वही संख्या होगी। उसी संख्या का 60% कितना है?
    1. 83
    2. 93
    3. 63
    4. 73
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 63

  47. प्र.47Mathematics
    एक वॉशिंग मशीन की कीमत एक टीवी की कीमत से 50% कम है। यदि वॉशिंग मशीन की कीमत 62% बढ़ जाती है और टीवी की कीमत 33% कम हो जाती है, तो 6 वॉशिंग मशीनों और 2 टीवी की कुल कीमत में कितना प्रतिशत परिवर्तन होगा?
    1. 24% की वृद्धि
    2. 27% की कमी
    3. 31% की कमी
    4. 19% की वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 24% की वृद्धि

  48. प्र.48Mathematics
    दो संख्याओं का गुणनफल 63 है तथा उनका अंतर 7 है। दोनों संख्याओं के वर्गों का योगफल ज्ञात कीजिए।
    1. 112
    2. 220
    3. 130
    4. 175
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 175

  49. प्र.49Mathematics
    एक उबर ऑटो 71 घंटे में 639 km की दूरी तय करता है। इसकी चाल km/hr में कितनी है?
    1. 4
    2. 9
    3. 19
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9

  50. प्र.50Mathematics
    एक कुर्सी का अंकित मूल्य ₹2,700 है, जो क्रय मूल्य से 35% अधिक है। इसे अंकित मूल्य पर 20% की छूट पर बेचा जाता है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 7%
    2. 9%
    3. 8%
    4. 10%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 8%

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 17 B 17 C 324 A 9 D 22 = ?
    1. 310
    2. 318
    3. 303
    4. 307
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 303

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, R, S, T और U एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। U के दाईं ओर से गिनने पर U और S के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C के दाईं ओर से गिनने पर R और C के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। S, C के ठीक दाईं ओर बैठा है। T, A के ठीक दाईं ओर बैठा है। B के दाईं ओर चौथे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. T
    2. A
    3. S
    4. C
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — T

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। JC-LE-NP MF-OH-QS
    1. PI-RK-TU
    2. PI-RK-TV
    3. OI-RK-TU
    4. OI-RL-TU
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — PI-RK-TV

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    नीचे दी गई संख्या श्रृंखला को देखिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (नोट: सभी संख्याएँ केवल एकल अंकीय संख्याएँ हैं।) (बाएं) 1 6 9 7 7 9 4 3 3 3 1 5 8 7 6 6 8 6 7 7 9 6 2 7 8 2 5 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या आती है?
    1. 5
    2. 3
    3. 4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'OMER' को '1834' के रूप में और 'DEMO' को '5148' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'D' के लिए कूट क्या है?
    1. 5
    2. 1
    3. 4
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 1021 1023 1027 1033 1041 ?
    1. 1053
    2. 1049
    3. 1051
    4. 1055
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1051

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? UMQ TLP SKO RJN ?
    1. QIM
    2. QJM
    3. QIN
    4. QJN
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — QIM

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (33, 495, 15) (27, 648, 24)
    1. (38, 41, 1)
    2. (30, 573, 19)
    3. (25, 575, 23)
    4. (8, 179, 22)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (25, 575, 23)

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से FAEG का संबंध MHLN से है। उसी तरीके से, IDHJ का संबंध PKOQ से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, LGKM का संबंध दिए गए विकल्पों में से किस विकल्प से है?
    1. NSTR
    2. SNRT
    3. NSRT
    4. SNTR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — SNRT

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 50 A 10 C 2 B 7 D 6 = ?
    1. 13
    2. 11
    3. 14
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 13

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 510 509 506 501 494 ?
    1. 487
    2. 485
    3. 486
    4. 484
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 485

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह ज्ञात तथ्योंों से भिन्‍न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी पंखे, लाइट हैं। कुछ लाइटें, हीटर हैं। कुछ हीटर, गीजर हैं। निष्कर्ष (I): कुछ पंखे, हीटर हैं। निष्कर्ष (II): कुछ लाइटें, गीजर हैं।
    1. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
    3. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
    4. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    श्रीमान Z, बिंदु A से चलना शुरू करते हैं और दक्षि ण की ओर 12 km गाड़ी चलाते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं, और 21 km गाड़ी चलाते हैं, फिर वह दाएं मुड़ते हैं और 14 km गाड़ी चलाते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं और 23 km गाड़ी चलाते हैं। अंत में वह दाएं मुड़ते हैं, और 2 km गाड़ी चलाकर बिंदु P पर रुक जाते हैं। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) तक और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 5 km, पूर्व में
    2. 2 km, पश्चिम में
    3. 3 km, पूर्व में
    4. 4 km, दक्षिण में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2 km, पश्चिम में

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    सात डिब्बे, D, E, F, U, V, W और X, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। W के नीचे केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। W और U के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। U और E के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। X को V के ठीक ऊपर रखा गया है। F को D के नीचे किसी स्थान पर रखा गया है। D और X के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. दो
    2. एक
    3. चार
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चार

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंखला को देखिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएँ एक अंकीय हैं। (बाएं) 6 7 8 9 & 5 £ & 1 # * € 8 % 8 © 7 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद भी एक प्रतीक है?
    1. 4
    2. 3
    3. 6
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    F, G, H, I, M, N और O, एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। O के बाएं से गिनने पर, I और O के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। G, N के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। H, N के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। H, I के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। F, G का निकटतम पड़ोसी नहीं है। M के दाएं तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. N
    2. O
    3. H
    4. F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — H

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    सात व्यक्ति , A, B, C, D, E, F और G, एक पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। C और D के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। D और G के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F के बाईं ओर तीसरे स्थान पर A बैठा है। F के ठीक दाईं ओर पड़ोस में B बैठा है। B के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 1
    2. 2
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/ से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी पेंसिल, क्रेयॉन हैं। कुछ क्रेयॉन, बैटरी हैं। निष्कर्ष: (I): कुछ पेंसिल, बैटरी हैं। (II): कुछ क्रेयॉन, पेंसिल हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    2. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    3. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    अरुणा बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करती है और उत्तर दिशा में 11 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, 10 km ड्राइव करती है, दाएं मुड़ती है और 21 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएं मुड़ती है और 5 km ड्राइव करती है। अंत में वह दाएं मुड़ती है, 10 km ड्राइव करती है और बिंदु P पर रुकती है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
    1. उत्तर की ओर 6 km
    2. दक्षिण की ओर 5 km
    3. दक्षिण की ओर 4 km
    4. पश्चिम की ओर 5 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पश्चिम की ओर 5 km

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 13 B 32 C 130 A 26 D 41 = ?
    1. 377
    2. 380
    3. 385
    4. 369
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 380

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. SOK
    2. OKG
    3. PMH
    4. TPL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — PMH

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित श्रृंखला का संदर्भ लें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है। (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 6 4 3 2 7 6 4 9 9 6 5 4 9 7 6 8 3 5 1 5 1 2 4 8 9 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक और ठीक बाद में भी एक सम अंक है?
    1. चार
    2. दो
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    IN 5 एक निश्चित तरीके से KJ−2 से संबंधित है। उसी प्रकार GL 9, IH2 से संबंधित है। समान तर्क का पालन करते हुए, RW 11 दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
    1. TS 4
    2. MK 7
    3. YT 6
    4. HY 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — TS 4

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'A + B' का अर्थ है कि 'A, B का पुत्र है' 'A – B' का अर्थ है कि 'A, B का भाई है' 'A × B' का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है' 'A ÷ B' का अर्थ है कि 'A, B का पिता है' उपरोक्त के आधार पर, यदि 'D – F ÷ G × H + J' है, तो D का J से क्‍या संबंध है?
    1. पुत्र की पत्नी के पिता के पिता
    2. पुत्र की पत्नी की माता का भाई
    3. पुत्र की पत्नी की माता के पिता
    4. पुत्र की पत्नी के पिता का भाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पुत्र की पत्नी के पिता का भाई

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 313 304 295 286 277 ?
    1. 271
    2. 273
    3. 268
    4. 267
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 268

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) © $ £ 7 3 @ £ 7 8 6 8 % 6 © 3 4 & € 9 @ 8 5 (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद भी एक संख्या है?
    1. 1
    2. 3
    3. 4
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 3

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    सात बॉक्स B, C, D, I, J, K और L एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। L के ऊपर केवल चार बॉक्स रखे गए हैं। J के ऊपर केवल एक बॉक्स रखा गया है। J और C के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। B को D के ठीक ऊपर रखा गया है। K को I के नीचे किसी स्थान पर रखा गया है। I और B के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. चार
    2. दो
    3. तीन
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — चार

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए, दिए गए अक्षर-संख्या समूहों में से कौन-सा प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर आएगा? IIM 2 JKL −11 KMK −24 ? MQI −50
    1. LLP −22
    2. KLO −33
    3. RTD −21
    4. LOJ −37
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — LOJ −37

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेज़ी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. PR - ML
    2. NP - KM
    3. RT - OQ
    4. JL - GI
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — PR - ML

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'drinking is dangerous' को 'cd pk os' के रूप में, 'avoid dangerous habit' को 'os mp ls' के रूप में और 'please avoid drinking' को 'rk pk mp' के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में 'dangerous' को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. ls
    2. mp
    3. os
    4. rk
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — os

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    दिल्ली-NCR में खराब वायु गुणवत्ता के कारण मई 2025 में निम्नलिखित में से किस प्राधिकरण ने ग्रेडेड रिस्पांांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण-I को लागू किया?
    1. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली
    2. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM)
    3. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB)
    4. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM)

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस शहर में यातायात पुलिस ने जुलाई 2025 में यातायात सिग्‍नलों पर वाहन चालकों के लिए ध्वनि प्रदूषण के संबंध में जागरूकता पैदा की?
    1. वारंगल
    2. चेन्नई
    3. लखनऊ
    4. जयपुर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वारंगल

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    1 जनवरी 2025 को भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा लॉन्च किए गए ई-जागृति (e-Jagriti) प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    1. अचल संपत्ति और सरकारी आवास सेवाओं का प्रबंधन करना
    2. डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना।
    3. उपभोक्ता शिकायत निवारण के लिए एकल इंटरफ़ेस प्रदान करना
    4. भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण और उपग्रह प्रक्षेपण का विस्तार करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उपभोक्ता शिकायत निवारण के लिए एकल इंटरफ़ेस प्रदान करना

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    कौन-सा सिनेमा भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि थी, लेकिन नॉमिनेट नहीं हो पाई, फिर भी मार्च 2025 में 10 IIFA पुरस्कार जीते?
    1. लापता लेडीज (Laapataa Ladies)
    2. राम सेतु (Ram Setu)
    3. डार्लिंग्‍स (Darlings)
    4. दि केरला स्‍टोरी (The Kerala Story)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लापता लेडीज (Laapataa Ladies)

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    जुलाई 2025 में, केरल स्वास्थ्य विभाग ने अपने दो जिलों में कुछ मामलों का पता चलने के बाद किस प्राणि जन्यरोग (zoonotic disease) के खिलाफ सतर्कता बढ़ा दी?
    1. फाइलेरिया रोग (Filariasis)
    2. ट्यूबरकुलोसिस (Tuberculosis)
    3. मलेरिया (Malaria)
    4. निपाह (Nipah)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — निपाह (Nipah)

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    जून 2025 में 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए वाराणसी कौन आया था?
    1. योगी आदित्यनाथ
    2. नरेंद्र मोदी
    3. अमित शाह
    4. राजनाथ सिंह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अमित शाह

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    7 अप्रैल को, विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 के लिए किस विषयवस्‍तु (थीम) को चुना गया?
    1. सभी के लिए स्वास्थ्य (Health for All)
    2. स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य (Healthy beginnings, hopeful futures)
    3. हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य (Our Planet, Our Health)
    4. स्वास्थ्य सेवा में समानता (Equity in Healthcare)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य (Healthy beginnings, hopeful futures)

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-सी, जनवरी 2025 में लॉन्च की गई भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) की 17वीं उड़ान थी?
    1. GSLV-F15
    2. GSLV-F13
    3. GSLV-F14
    4. GSLV-F16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — GSLV-F15

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    जुलाई 2025 में, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने भारत सरकार के '_______ तक सभी के लिए बीमा' लक्ष्य को साकार करने हेतु भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की।
    1. 2045
    2. 2047
    3. 2040
    4. 2035
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2047

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    भारत और किर्गिस्तान के बीच पूर्व द्विपक्षीय निवेश संधि (BIT), जिसे 2025 में प्रतिस्थापित किया गया, मूल रूप से किस वर्ष लागू हुई थी?
    1. 2019
    2. 2021
    3. 2000
    4. 2010
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2000

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    शून्य-उत्सर्जन ट्रकिंग के लिए भारत के प्राथमिकता वाले गलियारों पर रिपोर्ट में शून्य-उत्सर्जन ट्रकों को अपनाने के लिए कितने महत्वपूर्ण राजमार्ग खंडों का चयन (Outline) किया गया है?
    1. पाँच
    2. बारह
    3. आठ
    4. दस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दस

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    2025 में, कौन-सी योजनाएं, पूर्व एथलीटों को करियर बदलने में सहायता, वित्तीय सहायता और चिकित्सा लाभ प्रदान करेंगी?
    1. NSFs और SAI
    2. राष्ट्रीय पुरस्कार और TOPS
    3. खेलो इंडिया और PYKKA
    4. RESET और पंडित दीनदयाल कोष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — RESET और पंडित दीनदयाल कोष

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    जनवरी 2025 तक, निम्नलिखित में से किस क्रि केटर ने एकदिवसीय मैचों में किसी भारतीय महिला क्रि केटर द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया?
    1. स्मृति मंधाना
    2. प्रतीका रावल
    3. हरमनप्रीत कौर
    4. दीप्ति शर्मा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — स्मृति मंधाना

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    12 जून 2025 को, भारत के किस बैंक ने KYC अपडेट को हैंडल करने करने के लिए वीडियो-आधारित पहचान की सुविधा देकर तथा व्यवसायिक संवाददाताओं को सशक्त बनाकर अपने ग्राहक को जानिए (KYC) अपडेट प्रक्रि या को सुव्यवस्थि त करने हेतु एक प्रगतिशील कदम उठाया?
    1. भारतीय रिजर्व बैंक
    2. भारतीय स्टेट बैंक
    3. इंडियन बैंक
    4. बैंक ऑफ इंडिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भारतीय रिजर्व बैंक

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    अप्रैल 2025 में कांचा गाचीबोवली (Kancha Gachibowli) में वनोन्मूलन अभियान में किस प्रमुख शैक्षणिक संस्थान के निकट की भूमि को साफ करना शामिल था?
    1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद
    2. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारंगल
    3. हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय
    4. उस्मानिया विश्वविद्यालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    UN सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) द्वारा प्रकाशित सतत विकास रिपोर्ट (SDR)-2025 के अनुसार, 193 UN सदस्य देशों में भारत की रैंक क्या है?
    1. 89
    2. 99
    3. 109
    4. 79
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 99

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    14 जून, 2025 को भारत के किस शहर में कमलेश पासवान ने गरुड़ एयरोस्पेस के नए कृषि-ड्रोन स्वदेशीकरण केंद्र का उद्घाटन किया?
    1. चेन्नई
    2. विजयवाड़ा
    3. पुणे
    4. हुबली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — चेन्नई

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    किस इंग्लि श तेज गेंदबाज को रिकॉर्ड 704 टेस्ट विकेट के साथ संन्यास लेने के बाद अप्रैल 2025 में नाइटहुड से सम्मानित किया गया, जिससे वह टेस्ट क्रि केट में इंग्लैंड के सर्वकालिक अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए?
    1. स्टुअर्ट ब्रॉड
    2. डैरेन गॉफ़
    3. एंड्रयू फ्लिं टॉफ
    4. जेम्स एंडरसन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जेम्स एंडरसन

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    भारतीय नौसेना ने किस अन्य देश की नौसेना के साथ मिलकर 10 जुलाई 2025 को अरब सागर में, मुंबई के निकट संयुक्त PASSEX अभ्यास किया?
    1. इंडोनेशिया
    2. मलेशिया
    3. ग्रीस
    4. जापान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ग्रीस

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    जनवरी 2025 में, खेल रत्न से सम्मानित, प्रवीण कुमार किस खेल से जुड़े हैं?
    1. मुक्केबाजी (Boxing)
    2. निशानेबाजी (Shooting)
    3. पैरा-एथलेटिक्स (Para‑Athletics)
    4. तीरंदाजी (Archery)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पैरा-एथलेटिक्स (Para‑Athletics)

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1422344254617283911011111231311431521641741831932042142222312442532612712822913043133223323433533613723813924034144234344414544634714844925035135215325425515635715835926016126246326436516636726816947027137247317447537627717847918038128218338418548638728818929039149249319419539629719849931003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 3 दिसंबर 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner