1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 10 दिसंबर 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 10 दिसंबर 2025, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

10 दिसंबर 2025 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 5 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
10 दिसंबर 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    निम्नलिखित में से किस पदार्थ में जैविक आवर्धन की परिघटना में योगदान देने की उच्च संभावना होती है?
    1. पीड़कनाशी
    2. नीम की छाल
    3. गुलाब दल
    4. संतरे का छिलका
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पीड़कनाशी

  2. प्र.2General Science
    4 Ω, 8 Ω और 12 Ω के तीन प्रतिरोधक एक 12 V बैटरी के से श्रेणीक्रम में जुड़े हुए हैं। परिपथ में धारा कितनी है?
    1. 0.5 A
    2. 2 A
    3. 1 A
    4. 4 A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 0.5 A

  3. प्र.3General Science
    निम्नलिखित में से किस ऊतक में संकुचनशील प्रोटीन होते हैं जिसके संकुचन और शिथिलन से संचलन होता है?
    1. घनाभीय उपकला ऊतक (Cuboidal epithelium tissue)
    2. शल्की उपकला ऊतक (Squamous epithelium tissue)
    3. पेशीय ऊतक (Muscular tissue)
    4. तंत्रिका ऊतक (Nervous tissue)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पेशीय ऊतक (Muscular tissue)

  4. प्र.4General Science
    रदरफोर्ड के अल्फा-कण प्रकीर्णन प्रयोग से निम्नलिखित में से किस अवलोकन ने यह निष्कर्ष निकाला कि परमाणु का अधिकांश आयतन रिक्त है?
    1. कुछ अल्फा कण 180° से विक्षेपित हुए।
    2. अल्फा कण परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की ओर आकर्षित हुए।
    3. अधिकांश अल्फा कण स्‍वर्ण पन्नी से सीधे गुजर गए।
    4. कुछ अल्फा कण छोटे कोणों से विक्षेपित हुए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अधिकांश अल्फा कण स्‍वर्ण पन्नी से सीधे गुजर गए।

  5. प्र.5General Science
    यदि प्रतिरोधकों को श्रेणीक्रम में जोड़ा जाए तो कुल या तुल्य प्रतिरोध ________ होगा।
    1. हमेशा किसी भी एकल प्रतिरोधक से कम
    2. सभी एकल प्रतिरोधों का गुणनफल
    3. व्युत्क्रमों के योग का व्युत्क्रम
    4. सभी एकल प्रतिरोधों का योग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सभी एकल प्रतिरोधों का योग

  6. प्र.6General Science
    निम्नलिखित विकल्‍पों में से कौन-सा, कायिक प्रवर्धन का एक लाभ है?
    1. इससे केले जैसे बीजरहित पौधों का प्रवर्धन संभव होता है।
    2. इसके लिए पर-परागण की आवश्यकता होती है।
    3. सभी नए पादप आनुवंशिक रूप से अपने जनक पौधों से भिन्न होते हैं।
    4. इस प्रकार उगाए गए पौधों में फल लगने में अधिक समय लगता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — इससे केले जैसे बीजरहित पौधों का प्रवर्धन संभव होता है।

  7. प्र.7General Science
    प्रोपेनोन किस समजातीय श्रेणी से संबंधित है?
    1. एल्डि हाइड
    2. ऐल्कोहॉल
    3. एस्टर
    4. कीटोन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कीटोन

  8. प्र.8General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, गोलीय दर्पण के मुख्य अक्ष को सही ढंग से परिभाषित करता है?
    1. फोकस और बिंब से होकर गुजरने वाली रेखा
    2. ध्रुव पर स्पर्शरेखा
    3. वक्रता केंद्र और ध्रुव से होकर गुजरने वाली रेखा
    4. ध्रुव से खींची गई लंबवत रेखा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वक्रता केंद्र और ध्रुव से होकर गुजरने वाली रेखा

  9. प्र.9General Science
    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए। कथन A: प्रबल अम्लोंों और प्रबल क्षारों के लवण pH 7 पर उदासीन होते हैं। कथन B: सोडियम क्लोराइड एक उदासीन लवण का उदाहरण है।
    1. कथन A और B दोनों गलत हैं।
    2. कथन A और B दोनों सही हैं।
    3. कथन A गलत है लेकिन B सही है।
    4. कथन A सही है लेकिन B गलत है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कथन A और B दोनों सही हैं।

  10. प्र.10General Science
    एक ध्वनि तरंग की आवृत्ति 250 Hz है। इसका आवर्तकाल कितना होगा?
    1. 0.25 s
    2. 0.004 s
    3. 25 s
    4. 40 s
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 0.004 s

  11. प्र.11General Science
    प्रिज्म से आपतित किरण और निर्गत किरण के बीच के कोण को __________ कहा जाता है।
    1. क्रांतिक कोण
    2. विचलन कोण
    3. आपतन कोण
    4. प्रिज्म कोण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विचलन कोण

  12. प्र.12General Science
    1. स्थि ति-I में कम दूरी और स्थि ति-II में समान दूरी तय करती है
    2. स्थि ति-I में अधिक दूरी तय करती है और स्थि ति-II में सदैव गतिमान रहती है
    3. स्थि ति-I में समान दूरी तय करती है और स्थि ति-II में सदैव गतिमान रहती है
    4. स्थि ति-I में समान दूरी और स्थि ति-II में अधिक दूरी तय करती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्थि ति-I में अधिक दूरी तय करती है और स्थि ति-II में सदैव गतिमान रहती है

  13. प्र.13General Science
    Na2SO4 का परिकलित सूत्र एकांक द्रव्यमान (calculated formula unit mass) कितना होता है?
    1. 142 u
    2. 140 u
    3. 148 u
    4. 146 u
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 142 u

  14. प्र.14General Science
    रसायन विज्ञान में आयन क्या है?
    1. केवल न्यूट्रॉन वाला एक परमाणु
    2. एक आवेशित परमाणु या अणु
    3. परमाणु का एक उदासीन अणु
    4. एक रेडियोसक्रि य स्थि र कण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक आवेशित परमाणु या अणु

  15. प्र.15General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा, जैवनिम्नीकरणीय पदार्थ का एक उदाहरण नहीं है?
    1. प्लास्टि क की थैलियाँ
    2. खराब हुआ भोजन
    3. अपशिष्ट कागज़
    4. सब्ज़ि यों के छिलके
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्लास्टि क की थैलियाँ

  16. प्र.16General Science
    बल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. बल एक सदिश राशि है जिसे न्यूटन में मापा जाता है।
    2. बल एक अदिश राशि है जिसे जूल में मापा जाता है।
    3. बल एक सदिश राशि है जिसे जूल में मापा जाता है।
    4. बल एक अदिश राशि है जिसे न्यूटन में मापा जाता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बल एक सदिश राशि है जिसे न्यूटन में मापा जाता है।

  17. प्र.17General Science
    चिप्स-निर्माता पैकिंग से पहले चिप्स के बैगों (पैकेट) को नाइट्रोजन से क्योंों भरते हैं?
    1. नाइट्रोजन, स्वाद संवृद्धि कर के रूप में कार्य करता है।
    2. नाइट्रोजन, तेल के अपचयन को रोकता है।
    3. नाइट्रोजन, परिरक्षक के रूप में कार्य करता है।
    4. नाइट्रोजन, विकृतगंधिता को रोकता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — नाइट्रोजन, विकृतगंधिता को रोकता है।

  18. प्र.18General Science
    लैंगिक प्रजनन करने वाले जीवों में, किसी संतति को प्रत्येक गुण के कितने गर्भवर्तन आनुवांशिक रूप से मिलते हैं?
    1. कुल मिलाकर एक गर्भवर्तन
    2. प्रत्येक माता-पिता से एक गर्भवर्तन
    3. केवल माता से दो गर्भवर्तन
    4. केवल पिता से एक गर्भवर्तन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रत्येक माता-पिता से एक गर्भवर्तन

  19. प्र.19General Science
    आर्किमिडीज के सिद्धांत के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. जब कोई पिंड किसी तरल में पूर्णतः या आंशिक रूप से डुबोया जाता है, तो उस पर ऊपर की ओर एक बल लगता है जो उसके द्वारा विस्थापित तरल के भार से बहुत कम होता है।
    2. जब कोई पिंड किसी तरल में पूर्णतः या आंशिक रूप से डुबोया जाता है, तो उस पर नीचे की ओर एक बल लगता है जो उसके द्वारा विस्थापित तरल के भार के बराबर होता है।
    3. जब कोई पिंड किसी तरल में पूर्णतः या आंशिक रूप से डुबोया जाता है, तो उस पर नीचे की ओर एक बल लगता है जो उसके द्वारा विस्थापित तरल के भार से बहुत कम होता है।
    4. जब कोई पिंड किसी तरल में पूर्णतः या आंशिक रूप से डुबोया जाता है, तो उस पर ऊपर की ओर एक बल लगता है जो उसके द्वारा विस्थापित तरल के भार के बराबर होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जब कोई पिंड किसी तरल में पूर्णतः या आंशिक रूप से डुबोया जाता है, तो उस पर ऊपर की ओर एक बल लगता है जो उसके द्वारा विस्थापित तरल के भार के बराबर होता है।

  20. प्र.20General Science
    जटिल स्थायी ऊतक के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. जाइलम और फ्लोएम जटिल ऊतक हैं जो संवहन में मदद करते हैं और संवहनी बंडल बनाते हैं।
    2. जटिल ऊतक केवल ऑक्सीजन के परिवहन के लिए जंतुओं में पाए जाते हैं।
    3. जटिल ऊतक, भंडारण के लिए शिथिल रूप से पैक पैरेन्काइमा कोशिकाओं से बने होते हैं।
    4. जटिल ऊतक, एकसमान कोशिकाओं से बने होते हैं जो विभिन्न कार्य करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जाइलम और फ्लोएम जटिल ऊतक हैं जो संवहन में मदद करते हैं और संवहनी बंडल बनाते हैं।

  21. प्र.21General Science
    किस प्रकार का विलयन प्लाज्मा झिल्ली के माध्यम से जल को कोशिका से बाहर स्थानांतरित कर देता है, जिससे कोशिका संकुचित हो जाती है?
    1. समपरासारी विलयन (Isotonic solution)
    2. तनु विलयन (Dilute solution)
    3. अतिपरासारी विलयन (Hypertonic solution)
    4. अल्पपरासारी विलयन (Hypotonic solution)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अतिपरासारी विलयन (Hypertonic solution)

  22. प्र.22General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
    1. कम समय में अधिक कार्य करने का अर्थ है कि शक्ति अधिक है।
    2. कार्य बढ़ने पर शक्ति घटती है।
    3. शक्ति और कार्य एक दूसरे से स्वतंत्र हैं।
    4. किया गया कार्य शक्ति को प्रभावित नहीं करता।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कम समय में अधिक कार्य करने का अर्थ है कि शक्ति अधिक है।

  23. प्र.23General Science
    अयस्क में उपस्थि त मिट्टी और रेत जैसी अवांछित अशुद्धि यों को क्या कहते हैं?
    1. धातुमल (Slag)
    2. मिश्रधातु (Alloy)
    3. गैंग (Gangue)
    4. गालक (Flux)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गैंग (Gangue)

  24. प्र.24General Science
    धावन सोडा किस यौगिक को गर्म करके बनाया जाता है?
    1. कैल्शियम ऑक्साइड
    2. सोडियम बाइकार्बोनेट (बेकिंग सोडा)
    3. सोडियम क्लोराइड
    4. कैल्शियम कार्बोनेट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सोडियम बाइकार्बोनेट (बेकिंग सोडा)

  25. प्र.25General Science
    निम्नलिखित में से किस जीव समूह में लिंग निर्धारण पर्यावरणीय तापमान के कारण होता है?
    1. कुछ सरीसृपों
    2. सभी पक्षियों
    3. सभी मछलियों
    4. मनुष्योंों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कुछ सरीसृपों

  26. प्र.26Mathematics
    A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 2, 5 और 20 दिनों में कर सकते हैं। एक साथ काम करते हुए, उसी कार्य का तीन गुना काम करने में उन्हें कितना समय (दिन में) लगेगा?
    1. 5
    2. 8
    3. 4
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  27. प्र.27Mathematics
    रमन की आय ₹68,500 है। वह अपनी आय का 22.5% बचाता है। यदि उसकी आय में 14% और व्यय में 40% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में ................ होगी।
    1. ₹11,645 की कमी
    2. ₹11,647 की वृद्धि
    3. ₹11,647 की कमी
    4. ₹11,642 की वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹11,645 की कमी

  28. प्र.28Mathematics
    एक कक्षा के 25 विद्यार्थियों की औसत आयु 27 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 28 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्षों में) कितनी है?
    1. 56
    2. 53
    3. 52
    4. 55
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 53

  29. प्र.29Mathematics
    100 cm × 80 cm × 120 cm विमाओं वाली एक टंकी में एक इनलेट पाइप और एक आउटलेट पाइप लगा हुआ है। इनलेट पाइप प्रति मिनट 2000 cm3 पानी भरता है और आउटलेट पाइप पूरी टंकी को 3 घंटे 20 मिनट में खाली कर सकता है। यदि टंकी पूरी भरी हुई है और दोनों पाइप खुले हैं, तो टंकी को खाली करने में कितने घंटे लगेंगे?
    1. 4 5/7
    2. 5
    3. 5
    4. 4 5/7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4 5/7

  30. प्र.30Mathematics
    एक बिस्तर का अंकित मूल्य ₹744 है, जो क्रय मूल्य से 36% अधिक है। यदि लाभ प्रतिशत 20% है, तो छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)।
    1. 12.89%
    2. 10.39%
    3. 11.27%
    4. 11.76%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 11.76%

  31. प्र.31Mathematics
    यदि 30 श्रमिक 4 दिनों में ₹4140 अर्जित करते हैं, तो 55 श्रमिक 10 दिनों में कितना (₹ में) अर्जित करेंगे?
    1. 19,175
    2. 18,475
    3. 18,975
    4. 18,725
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 18,975

  32. प्र.32Mathematics
    लेमन चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी चॉकलेट की प्रति इकाई कीमत का अनुपात 22 : 6 है, और एक परिवार मात्रा के अनुसार इनका उपभोग 14 : 23 के अनुपात में करता है। स्ट्रॉबेरी चॉकलेट और लेमन चॉकलेट पर व्यय का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 68 : 157
    2. 67 : 156
    3. 71 : 159
    4. 69 : 154
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 69 : 154

  33. प्र.33Mathematics
    दो बैंक, A और B, क्रमशः 3.5% और 7% वार्षिक की दर से ऋण देते हैं। केशव ने प्रत्येक बैंक से ₹4,80,000 उधार लिए। 2 वर्षों के बाद केशव द्वारा दोनों बैंकों को दिए गए साधारण ब्याज की राशियों के बीच धनात्मक अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 33,600
    2. 34,600
    3. 35,100
    4. 33,100
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 33,600

  34. प्र.34Mathematics
    7 cm त्रिज्या वाले एक ठोस गोले पर पेंट की एक परत चढ़ाई गई है जिससे इसकी त्रिज्या बढ़कर 7.5 cm हो जाती है। पेंट की गई परत (painted layer) का आयतन ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 का उपयोग करें तथा अपने उत्तर को निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित करें।)
    1. 440 cm3
    2. 331 cm3
    3. 442 cm3
    4. 330 cm3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 331 cm3

  35. प्र.35Mathematics
    आयत ABCD के अंदर P कोई भी एक बिंदु है। यदि PA = 86 cm, PB = 49 cm और PC = 79 cm है, तो PD की लंबाई (cm में) ..................... है।
    1. 106
    2. 104
    3. 105
    4. 107
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 106

  36. प्र.36Mathematics
    अमित और दीक्षा ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹46,800 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹8,700 के कुल लाभ में से, अमित का हिस्सा ₹2,900 था। अमित का निवेश कितना था?
    1. ₹15,600
    2. ₹15,225
    3. ₹16,730
    4. ₹17,445
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹15,600

  37. प्र.37Mathematics
    एक शिविर में 12 दिनों के लिए 42 विद्यार्थियों के लिए भोजन सामग्री है। यदि शिविर में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाकर 63 कर दी जाए, तो वही भोजन सामग्री कितने दिनों में समाप्त हो जाएगी?
    1. 11
    2. 8
    3. 9
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8

  38. प्र.38Mathematics
    एक विमान 3 घंटे में 1,200 km की दूरी तय करता है। विमान की चाल कितनी है?
    1. 200 km/hr
    2. 400 km/hr
    3. 382 km/hr
    4. 425 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 400 km/hr

  39. प्र.39Mathematics
    69 छात्रों की एक कक्षा ने भौतिकी की परीक्षा दी। 17 छात्रों का औसत स्कोर 94 था। अन्य छात्रों का औसत स्कोर 84 था। पूरी कक्षा का औसत स्कोर (दशमलव के एक स्थान तक पूर्णांकित) कितना होगा?
    1. 89.3
    2. 95.7
    3. 82.8
    4. 86.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 86.5

  40. प्र.40Mathematics
    1. 49 cm
    2. 45 cm
    3. 52 cm
    4. 42 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 49 cm

  41. प्र.41Mathematics
    299 m लंबी एक रेलगाड़ी विपरीत दिशा से आ रही 101 m लंबी दूसरी रेलगाड़ी को पार करने में 12 सेकंड का समय लेती है। यदि पहली रेलगाड़ी की चाल 71 km/hr है, तो दूसरी रेलगाड़ी की चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 48 km/hr
    2. 41 km/hr
    3. 49 km/hr
    4. 56 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 49 km/hr

  42. प्र.42Mathematics
    1. 8
    2. 6
    3. 7
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9

  43. प्र.43Mathematics
    1. 2⁴ × 3⁻¹ × 5²
    2. 2⁴ × 3⁻¹ × 5²
    3. 2⁴ × 3⁻¹ × 5²
    4. 2⁴ × 3⁻¹ × 5²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2⁴ × 3⁻¹ × 5²

  44. प्र.44Mathematics
    निम्नलिखित योजनाओं को उनकी छूट के आरोही क्रम में व्यवस्थि त करें। A. 3 खरीदें 2 मुफ्त पाएं B. 65% की एकल छूट C. 31% और 40% की दो क्रमिक छूट
    1. A, B, C
    2. A, C, B
    3. B, A, C
    4. C, B, A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — A, C, B

  45. प्र.45Mathematics
    यदि किसी संख्या के 20% को 72 में जोड़ा जाए, तो परिणाम में वही संख्या प्राप्‍त होगी। उसी संख्या का 60% कितना होगा?
    1. 64
    2. 74
    3. 54
    4. 84
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 54

  46. प्र.46Mathematics
    पांच वर्ष पहले, दो इमारतों की आयु का अनुपात 7 : 2 था। पांच वर्ष बाद, अनुपात 3 : 1 होगा। दोनों में से नई इमारत की वर्तमान आयु कितनी है?
    1. 40 वर्ष
    2. 55 वर्ष
    3. 45 वर्ष
    4. 50 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 45 वर्ष

  47. प्र.47Mathematics
    यदि किसी वस्तु का मूल्य पहले 18% बढ़ाया जाता है और फिर 22% घटाया जाता है, तो मूल्य में प्रतिशत परिवर्तन (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
    1. 5.85% की वृद्धि
    2. 7.96% की वृद्धि
    3. 7.96% की कमी
    4. 5.85% की कमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7.96% की कमी

  48. प्र.48Mathematics
    एक संख्या को 3 से गुणा करने पर प्राप्‍त गुणनफल में 8 में जोड़ने पर परिणाम 29 आता है। वह संख्या कितनी है?
    1. 8
    2. 6
    3. 7
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7

  49. प्र.49Mathematics
    1. 3
    2. 0
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1

  50. प्र.50Mathematics
    एक बेकर 100 कपकेक बेचता है और 20 कपकेक के विक्रय मूल्य के बराबर लाभ अर्जित करता है। उसका लाभ प्रतिशत कितना है?
    1. 20%
    2. 33.33%
    3. 25%
    4. 18%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 25%

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    दी गई संख्या, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। (बाएं) 7 5 @ 3 ! 3 5 6 7 & % 3 # 2 7 + ? > < (दाएं) यदि श्रृंखला से सभी संख्याएं हटा दी जाएं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा, दाएं से सातवां होगा?
    1. %
    2. $
    3. #
    4. @
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — %

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'LOVE' को '4958' और 'VALE' को '3589' लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में 'A' का कूट क्या है? 1633
    1. 8
    2. 9
    3. 3
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    अदिति बिंदु A से चलना प्रारंभ करती है और पश्चिम की ओर 10 km ड्राइव करती है। फिर वह बाएँ मुड़ती है, 8 km ड्राइव करती है, दाएँ मुड़ती है और 5 km ड्राइव करती है। फिर वह बाएँ मुड़ती है और 8 km ड्राइव करती है। फिर वह बाएँ मुड़ती है और 15 km ड्राइव करती है। अंत में वह दाएँ मुड़ती है, 4 km ड्राइव करती है और बिंदु D पर रुकती है। बिंदु A के सापेक्ष बिंदु D कितनी दूर (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में है? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
    1. 16 km, उत्तर की ओर
    2. 18 km, दक्षिण की ओर
    3. 11 km, पूर्व की ओर
    4. 20 km, दक्षिण की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20 km, दक्षिण की ओर

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 20 34 21 35 22 36 ?
    1. 23
    2. 24
    3. 38
    4. 37
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 23

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित रूप से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. LI-SL
    2. VS-DV
    3. DA-KD
    4. MJ-TM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — VS-DV

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या और चिह्न श्रृंखला को देखिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएँ एक अंकीय हैं। (बाएं) ? + ? \ & 3 # 9 % 4 1 6 @ 5 4 8 8 $ \ (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले एक और संख्या है तथा ठीक बाद एक प्रतीक है?
    1. दो
    2. चार
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई तीन-अंकीय पाँच संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 316 562 149 379 433 (दाएं) (उदाहरण: 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं की जाएँ।) यदि सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक में जोड़ा जाए, तो परिणाम क्या होगा?
    1. 9
    2. 11
    3. 15
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 15

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए, कौन-सा अक्षर-समूह प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? IDR LGQ OJP RMO ?
    1. VPO
    2. UPN
    3. VON
    4. UOO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — UPN

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/ से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कुछ खरगोश, पंखे हैं। कोई पंखा, कार नहीं है। निष्कर्ष: (I): कुछ खरगोश, कार हैं। (II): कुछ पंखे, खरगोश हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर TQKG, XUOK से एक निश्चित तरीके से संबंधित है। इसी प्रकार SPJF, WTNJ से संबंधित है। इसी तर्क का पालन करते हुए, दिए गए विकल्पों में से ROIE किससे संबंधित है?
    1. UQKI
    2. VPMF
    3. VSMI
    4. UPKF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — VSMI

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    श्रीनिवास अपनी कक्षा में ऊपर से दूसरे स्थान पर और नीचे से 19वें स्थान पर है। कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
    1. 19
    2. 21
    3. 18
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 4651783 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में सबसे बड़े अंक तथा बाएं से दूसरे अंक एवं दाएं से पहले अंक का योगफल कितना होगा?
    1. 19
    2. 14
    3. 16
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 16

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह ज्ञात तथ्योंों से भिन्‍न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कुछ किताब, उपन्यास हैं। सभी उपन्यास, कहानी हैं। निष्कर्ष: (I): कुछ कहानी, किताब हैं। (II): कोई किताब, कहानी नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    2. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    3. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    4. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    O, P, Q, R, W, X और Y, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। P के बाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। Q के दाईं ओर केवल R बैठा है। Q और O के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। X, Y के बाईं ओर किसी स्थान पर लेकिन W के दाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। W और Y के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. एक
    2. तीन
    3. दो
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'A ? B' का अर्थ है कि 'A, B की पुत्री है', 'A = B' का अर्थ है कि 'A, B का पुत्र है', 'A @ B' का अर्थ है कि 'A, B का पिता है' और 'A √ B' का अर्थ है 'A, B की बहन है'. यदि 'C ? D = E @ F √ L' तो C, L से किस प्रकार संबंधित है?
    1. बहन की पुत्री
    2. पुत्री
    3. भाई की पत्नी
    4. भाई की पुत्री
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भाई की पुत्री

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. DH-KF
    2. BF-IE
    3. FJ-MH
    4. HL-OJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — BF-IE

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘×’ है, ‘B’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘C’ का अर्थ ‘−’ है और ‘D’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 14 B 2 D 10 A 5 C 12 = ?
    1. 45
    2. 48
    3. 50
    4. 43
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 45

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए, दिए गए अक्षर-संख्या समूहों में से कौन-सा प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर आएगा? ECP 1 GEM −2 IGJ 4 KIG −8 ?
    1. LKM −19
    2. MKD 16
    3. MKK −13
    4. KMD 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — MKD 16

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक ग्रुप एक निश्चित तर्क के अनुसार अगले ग्रुप से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो समान तर्क का अनुसरण करता है। RAGE - ARGE - EARG QUIZ - UQIZ - ZUQI
    1. COLD - OCLD - DOLC
    2. SAME - ASME - AMES
    3. HERD - EHRD - DEHR
    4. KIND - KNID - DNIK
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — HERD - EHRD - DEHR

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    सात डिब्बे A, B, C, D, I, J और K एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। K को नीचे से दूसरे स्थान पर रखा गया है। K और I के बीच केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। D को K से नीचे किसी स्थान पर रखा गया है। I और J के बीच केवल B को रखा गया है। A को I से ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। C और D के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. चार
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं)। (गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।) (बाएं) 1 3 1 8 9 3 1 9 9 3 4 8 6 3 2 4 7 9 5 5 9 7 5 4 1 5 3 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं जिनमें से प्रत्‍येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या है?
    1. 3
    2. 4
    3. 2
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 5 8 14 23 35 50 ?
    1. 65
    2. 69
    3. 67
    4. 68
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 68

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    P, Q, R, S, T और U एक पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Q के ठीक बाईं ओर S बैठा है। Q के ठीक दाईं ओर P बैठा है। U, P के ठीक दाईं ओर तथा T के ठीक बाईं ओर बैठा है। S और R पंक्ति के अंत में बैठे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। T के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है?
    1. P
    2. R
    3. Q
    4. S
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — R

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 10, 23, 49, 88, 140, ?
    1. 204
    2. 207
    3. 206
    4. 205
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 205

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    यदि + का अर्थ - है, - का अर्थ x है, x का अर्थ ÷ है, ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 12 - 15 ÷ 143 + 98 x 7 = ?
    1. 309
    2. 306
    3. 303
    4. 312
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 309

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    उस सेट का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएँ हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर संक्रि याएं की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ 13 को लीजिए - 13 पर की जाने वाली संक्रि याएं जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (6, 72, 12) (5, 60, 12)
    1. (3, 36, 12)
    2. (2, 24, 14)
    3. (7, 82, 12)
    4. (4, 48, 13)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (3, 36, 12)

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    रघु, बिंदु Y से ड्राइव करना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 18 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 26 km ड्राइव करता है, फिर वह बाएं मुड़ता है, और 30 km ड्राइव करता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और 68 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 31 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, और 42 km ड्राइव करता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और 16 km ड्राइव करके बिंदु Z पर रुक जाता है। बिंदु Y पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) तक और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
    1. 89 km, पश्चिम की ओर
    2. 91 km, पश्चिम की ओर
    3. 95 km, पूर्व की ओर
    4. 97 km, पूर्व की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 95 km, पूर्व की ओर

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, W, X और Y एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। B के दाईं ओर से गिनने पर B और A के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। X के बाईं ओर तीसरे स्थान पर B बैठा है। Y के बाईं ओर तीसरे स्थान पर W बैठा है। A और X दोनों का निकटतम पड़ोसी C है। D के दाईं ओर से गिनने पर D और C के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. चार
    3. एक
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक ग्रुप एक निश्चित तर्क का अनुसार अगले ग्रुप से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो समान तर्क का अनुसरण करता है। SWAP - WSAP - PAWS ALSO - LASO - OSLA
    1. CROW - CORW - WORC
    2. USER - SUER - RESU
    3. TIDE - ITDE - EIDT
    4. EARN - AERN - ARNE
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — USER - SUER - RESU

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'CORM' को '9518' और 'MORE' को '5831' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'E' के लिए कूट क्या है?
    1. 5
    2. 8
    3. 1
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य जुलाई 2025 में जनजातीय जीनोम अनुक्रमण परियोजना (Tribal Genome Sequencing Project) शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया?
    1. ओडिशा
    2. झारखंड
    3. छत्तीसगढ़
    4. गुजरात
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गुजरात

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    जनवरी 2025 में भारत किस यूरोपियन ड्रोन कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुआ?
    1. एनयूरॉन (nEUROn)
    2. ग्लोबल हॉक (Global Hawk)
    3. प्रिडेटर XP (Predator XP)
    4. यूरोड्रोन (Eurodrone)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — यूरोड्रोन (Eurodrone)

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-सा फिल्म निर्माता, वर्ष 2024 में ग्रैंड प्रिक्स जीतने के बाद 2025 में होने वाले कान्स फिल्म फेस्टि वल (Cannes Film Festival) में मुख्य जूरी सदस्य के रूप में वापसी करेंगी/करेगा?
    1. विक्रमादित्य मोटवानी
    2. पायल कपाड़िया
    3. नीरज घायवान
    4. अनुराधा रॉय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पायल कपाड़िया

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किसने 2025 में लॉरियस वर्ल्ड एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर (Laureus World Action Sportsperson of the Year) अवार्ड जीता?
    1. टॉम पिडकॉक (Tom Pidcock)
    2. युटो होरीगोम (Yuto Horigome)
    3. केली स्लेटर (Kelly Slater)
    4. क्लो किम (Chloe Kim)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — टॉम पिडकॉक (Tom Pidcock)

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    नवंबर 2025 में आयोजित उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ESTIC) 2025, ___________ में आयोजित किया गया था।
    1. हरियाणा
    2. महाराष्ट्र
    3. नई दिल्ली
    4. उत्तर प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — नई दिल्ली

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    मई 2025 में, पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-09 को ले जाने वाले PSLV-C61 के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद, अंतरिक्ष एजेंसी ने _____ में गड़बड़ी की सूचना दी।
    1. प्रक्षेपण यान के पहले चरण
    2. प्रक्षेपण यान के चौथे चरण
    3. प्रक्षेपण यान के तीसरे चरण
    4. प्रक्षेपण यान के दूसरे चरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्रक्षेपण यान के तीसरे चरण

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस योजना ने भारत में फार्मास्यूटिकल और मेड-टेक क्षेत्रों में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ₹5,000 करोड़ के वित्तीय परिव्यय की घोषणा की?
    1. स्टार्टअप इंडिया
    2. स्मार्ट सिटीज मिशन
    3. PRIP स्‍कीम
    4. आत्मनिर्भर भारत अभियान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — PRIP स्‍कीम

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    अगस्त 2025 में, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने ________ नामक एक खुले और साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से राज्य दवा नियामक ढांचे का मूल्यांकन और सुधार करने के उद्देश्य से एक अभिनव राष्ट्रीय तंत्र का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया।
    1. फार्मास्युटिकल अनुपालन निगरानी सूचकांक (Pharmaceutical Compliance Monitoring Index)
    2. राष्ट्रीय औषधि नियामक सुधार सूचकांक (National Drug Regulatory Reform Index)
    3. राज्य स्वास्थ्य नियामक उत्कृष्टता सूचकांक (State Health Regulatory Excellence Index)
    4. स्वास्थ्य अवसंरचना कार्य-प्रदर्शन सूचकांक (Health Infrastructure Performance Index)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — राज्य स्वास्थ्य नियामक उत्कृष्टता सूचकांक (State Health Regulatory Excellence Index)

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    जून 2025 में सुवर्णरेखा, बुधबलंगा और जलाका नदियों का जल स्तर ऊपर आने के बाद निम्नलिखित में से किस राज्य ने 24×7 बाढ़-नियंत्रण कक्ष सक्रि य किया?
    1. ओडिशा
    2. पश्चिम बंगाल
    3. असम
    4. बिहार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ओडिशा

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    किस पोलो टीम ने 2025 में जयपुर में आयोजित भारतीय पोलो पुरस्कारों में लगातार चौथे वर्ष सभी प्रमुख पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा?
    1. रॉयल राइडर्स
    2. जयपुर वॉरियर्स
    3. अचीवर्स
    4. डेजर्ट स्टैलियंस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अचीवर्स

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    2 अप्रैल 2025 को RBI के डिप्टी गवर्नर के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया?
    1. माइकल देबरॉय
    2. अश्विनी भाटिया
    3. माइकल पात्रा
    4. पूनम गुप्ता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पूनम गुप्ता

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    विश्व बौद्धि क संपदा संगठन (WIPO) द्वारा जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक (GII), 2025 में भारत की रैंक कितनी थी?
    1. 28वीं
    2. 33वीं
    3. 38वीं
    4. 43वीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 38वीं

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    केंद्रीय बजट 2025-26 के अनुसार, 2025-26 में जिला अस्पतालों में कितने नए डे केयर कैंसर सेंटर (Day Care Cancer Centre) स्थापित किए जाएंगे?
    1. 150
    2. 200
    3. 175
    4. 100
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 200

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    कैनरीज़ ऑटोमेशन्स लिमिटेड द्वारा संचालित भारत के अपनी तरह के पहले शहरी बाढ़ प्रबंधन सेल (UFMC) का उद्घाटन जुलाई 2025 में निम्नलिखित में से किस शहर में किया गया?
    1. पुणे
    2. गुवाहाटी
    3. भोपाल
    4. गोरखपुर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गोरखपुर

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, 2025 में महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक किसने जीता?
    1. अंतिम पंघाल
    2. विनेश फोगाट
    3. मनीषा भानवाला
    4. रीतिका हुड्डा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मनीषा भानवाला

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    किस भारतीय फुटबॉलर को खेल में उनके योगदान के लिए 2025 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया?
    1. बाईचुंग भूटिया
    2. संदेश झिंगन
    3. आई.एम. विजयन
    4. सुनील छेत्री
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — आई.एम. विजयन

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (Council on Energy, Environment and Water - CEEW) और ऊर्जा कुशल अर्थव्यवस्था गठबंधन (Alliance for an Energy Efficient Economy - AEEE) की 2025 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 2030 जलवायु लक्ष्य का लक्ष्य उत्सर्जन की तीव्रता को कितने प्रतिशत तक कम करना है?
    1. 45%
    2. 35%
    3. 20%
    4. 60%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 45%

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    अप्रैल 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा घोषित किए गए के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कॉर्पोरेट बॉन्ड में विदेशी पोर्टफोलियो इन्वेस्टरों (FPI) के लिए संशोधित निवेश सीमा (revised investment cap) कितनी है?
    1. 18%
    2. 15%
    3. 10%
    4. 12%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 15%

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    2025 में भारत ने कूरियर के माध्यम से हाइब्रिड कैनेबिस (hybrid cannabis) की तस्करी के लिए किस देश के अधिकारियों के सामने मुद्दा उठाया था?
    1. थाईलैंड
    2. म्यांांमार
    3. नाइजीरिया
    4. अफ़ग़ानिस्तान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — थाईलैंड

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    किस भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी ने 2025 में, ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता जीती?
    1. नीरज चोपड़ा
    2. अन्नू रानी
    3. रोहित यादव
    4. किशोर कुमार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — नीरज चोपड़ा

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1121334354617483921021121221311421511611741821942012132212332422512632712822913043133243313423513613723823944014134244334424534634734834935035115235345415525615735825936036146236336426546626716826937047137247327447517617737847928048148248328418538638738838919039149239329449539639719829911001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 10 दिसंबर 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner