1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 12 दिसंबर 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 12 दिसंबर 2025, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

12 दिसंबर 2025 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 7 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
12 दिसंबर 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    मुर्गीपालन में, उन्नत नस्लोंों को विकसित करने के प्राथमिक उद्देश्य क्या हैं?
    1. अंडा और मांस उत्पादन
    2. केवल खाद का उत्पादन
    3. सजावट और खेल
    4. ऊन और दूध उत्पादन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अंडा और मांस उत्पादन

  2. प्र.2General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा लेंस नेत्र दोष निकटदृष्‍टिता (मायोपिया) को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है?
    1. उत्‍तल लेंस
    2. प्लैनो-कन्वेक्स लेंस
    3. बेलनाकार लेंस
    4. अवतल लेंस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अवतल लेंस

  3. प्र.3General Science
    द्रवों में, पृष्ठ पर कणों का वह लघु अंश जिसकी गतिज ऊर्जा उच्च होती है और अन्य कणों के आकर्षण बलों से अलग होने में सक्षम होता है, अंततः किस अवस्था में परिवर्तित हो जाएगा?
    1. ऊर्ध्वपातन
    2. वाष्प
    3. ठोस
    4. निक्षेपण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वाष्प

  4. प्र.4General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, यौगिक को विलयन से सर्वोत्तम रूप से अलग करता है?
    1. यौगिक को भौतिक विधियों द्वारा उसके घटकों में पृथक किया जा सकता है, जबकि विलयन में ऐसा नहीं किया जा सकता है।
    2. यौगिक का एक निश्चित संघटन और गुणधर्म होते हैं, जो उसके संघटक तत्वों से भिन्न होते हैं, जबकि विलयन में ऐसा नहीं होता है।
    3. यौगिक का परिवर्ती संघटन होता है, जबकि विलयन का निश्चित संघटन होता है।
    4. यौगिक और विलयन दोनों सदैव समांगी और रासायनिक रूप से आबंधित होते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — यौगिक का एक निश्चित संघटन और गुणधर्म होते हैं, जो उसके संघटक तत्वों से भिन्न होते हैं, जबकि विलयन में ऐसा नहीं होता है।

  5. प्र.5General Science
    यदि अंडा, शुक्राणु से निषेचित नहीं होता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. गर्भाशय आस्तर अप्रभावित रहता है
    2. गर्भाशय आस्तर पतला हो जाता है
    3. गर्भाशय आस्तर मोटा और स्पंजी हो जाता है
    4. गर्भाशय आस्तर धीरे-धीरे टूटता है तथा रक्त और श्‍लेष्मल के रूप में निकलता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — गर्भाशय आस्तर धीरे-धीरे टूटता है तथा रक्त और श्‍लेष्मल के रूप में निकलता है

  6. प्र.6General Science
    एक कार विरामावस्था से चलना शुरू करती है और 5 मिनट में 60 km/hr के वेग तक त्‍वरित होती है। कार का त्वरण क्या है?
    1. 1 m/s2
    2. 12 m/s2
    3. 0.025 m/s2
    4. 0.055 m/s2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0.055 m/s2

  7. प्र.7General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा, ब्लीचिंग पाउडर का एक उपयोग नहीं है?
    1. कपड़ा उद्योग में कपास और लिनेन का विरंजन करना
    2. पेय जल को रोगाणु मुक्त बनाना
    3. जल की स्थायी कठोरता को दूर करना
    4. कई रासायनिक उद्योगों में ऑक्सीकरण कारक के रूप में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — जल की स्थायी कठोरता को दूर करना

  8. प्र.8General Science
    हाइड्रा में मुकुलन को सर्वोत्तम रूप से _______ के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
    1. खंडन (fragmentation)
    2. विखंडन (fission)
    3. लैंगिक प्रजनन (sexual reproduction)
    4. अलैंगिक प्रजनन (asexual reproduction)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अलैंगिक प्रजनन (asexual reproduction)

  9. प्र.9General Science
    निम्नलिखित जंतु ऊतकों को उनकी सही विशेषताओं से सुमेलित कीजिए। a. शल्की उपकला i.कोशिकाएं पतली और चपटी हो b. स्तरित शल्की उपकला ii.यह श्वसन पथ का आंतरिक अस्त c. घनाभीय उपकला iii.यह वृक्‍क नलिकाओं और लार d.सिलीएटेड स्तंभाकार उपकला iv.कोशिकाएं कई परतों में व्यवस्थि
    1. a i, b iv, c iii, d ii
    2. a i, b iii, c ii, d iv
    3. a iv, b i, c ii, d iii
    4. a iv, b i, c iii, d ii
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — a i, b iv, c iii, d ii

  10. प्र.10General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कण, द्रव्यमान संख्या में योगदान देता है?
    1. केवल इलेक्ट्रॉन
    2. केवल प्रोटॉन
    3. प्रोटॉन और न्यूट्रॉन
    4. इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्रोटॉन और न्यूट्रॉन

  11. प्र.11General Science
    किसी भी समजातीय श्रेणी में आणविक द्रव्यमान में वृद्धि निम्‍नलिखित में से क्‍या इंगित करती है?
    1. गलनांक और क्वथनांक में कमी
    2. गलनांक में कमी और क्वथनांक में वृद्धि
    3. गलनांक और क्वथनांक में वृद्धि
    4. गलनांक में वृद्धि और क्वथनांक में कमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गलनांक और क्वथनांक में वृद्धि

  12. प्र.12General Science
    किसी गेंद को 2 m/s की चाल से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। गेंद के उच्चतम बिंदु पर क्रमशः प्राप्त अधिकतम ऊँचाई और पिंड का वेग कितना होगा? (g = 10 m/s 2 लीजिए)
    1. 0.2 m और 2 m/s
    2. 5 m और 2 m/s
    3. 5 m और 0 m/s
    4. 0.2 m और 0 m/s
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0.2 m और 0 m/s

  13. प्र.13General Science
    एकसमान वृत्तीय गति में, निम्नलिखित में से कौन-सी भौतिक राशि नियत रहती है?
    1. अभिकेंद्री बल
    2. वेग
    3. त्वरण
    4. चाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चाल

  14. प्र.14General Science
    यदि वायु में ध्वनि की चाल 344 m/s है, तो एक पर्यवेक्षक को स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए न्यूनतम कितनी दूरी की आवश्यकता होगी?
    1. 0.1 m
    2. 34.4 m
    3. 17.2 m
    4. 344 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 17.2 m

  15. प्र.15General Science
    वृक्क नलिकाओं के अस्‍तर में, किस प्रकार का उपकला ऊतक पाया जाता है?
    1. ग्रंथिल उपकला (Glandular Epithelium)
    2. कंकालीय उपकला (Skeletal Epithelium)
    3. घनाकार उपकला (Cuboidal Epithelium)
    4. स्तंभाकार उपकला (Columnar Epithelium)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — घनाकार उपकला (Cuboidal Epithelium)

  16. प्र.16General Science
    निम्नलिखित में से किस तरीके से वैज्ञानिक, फसल किस्मोंों में वांछनीय गुणों को शामिल कर सकते हैं?
    1. खरपतवार नियंत्रण
    2. उर्वरक
    3. संकरण
    4. सिंचाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — संकरण

  17. प्र.17General Science
    1. दृढ़ोतक (Sclerenchyma)
    2. स्थूल कोण ऊतक (Collenchyma)
    3. विभज्योतकी ऊतक (Meristematic tissue)
    4. मृदूतक (Parenchyma)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विभज्योतकी ऊतक (Meristematic tissue)

  18. प्र.18General Science
    बचे हुए भोजन का खराब स्वाद या गंध निम्नलिखित में से किस कारण से होता है?
    1. वसा और तेल का ऑक्सीकरण
    2. कार्बोहाइड्रेट का ऑक्सीकरण
    3. प्रोटीन का ऑक्सीकरण
    4. शर्करा का ऑक्सीकरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वसा और तेल का ऑक्सीकरण

  19. प्र.19General Science
    लेंसों के लिए चिह्न परंपरा के अनुसार, आपतित प्रकाश की दिशा में मापी गई सभी दूरियाँ ............. ली जाती हैं।
    1. लेंस के प्रकार पर निर्भर करता है
    2. शून्य
    3. धनात्‍मक
    4. ऋणात्मक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — धनात्‍मक

  20. प्र.20General Science
    दिए गए विकल्पोंों में से, पुष्पी पादप में पुष्प का कौन-सा भाग अंततः फल में परिवर्तित हो जाता है?
    1. पुष्‍प (Flower)
    2. बीजांड (Ovule)
    3. बीज (Seed)
    4. अंडाशय (Ovary)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अंडाशय (Ovary)

  21. प्र.21General Science
    1. 6 J
    2. 30 J
    3. 60 J
    4. 300 J
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 60 J

  22. प्र.22General Science
    कार्बन अपने दो विशिष्ट गुणों के कारण बहुत बड़ी संख्या में यौगिक बनाता है। निम्नलिखित में से कौन इन गुणों की सही पहचान करता है?
    1. उच्‍च गलनांक और तन्यता
    2. अच्छी चालकता और ध्वानिक प्रकृति
    3. अपररूपता और समावयवता
    4. शृंखलन और चतु:संयोजकता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शृंखलन और चतु:संयोजकता

  23. प्र.23General Science
    प्रतिरोध तार बनाने के लिए प्राय: किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है क्योंोंकि इसका प्रतिरोध उच्च होता है और गलनांक भी उच्च होता है?
    1. ऐलुमिनियम
    2. सिल्‍वर
    3. कॉपर
    4. निक्रोम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — निक्रोम

  24. प्र.24General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी धातु वायु के संपर्क में आने पर अपने पृष्‍ठ पर एक सुरक्षात्मक ऑक्साइड परत का निर्माण करती है, जो आगे संक्षारण को रोकती है?
    1. मैग्नीशियम (Magnesium)
    2. ऐलुमिनियम (Aluminium)
    3. कैल्सि यम (Calcium)
    4. सोडियम (Sodium)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ऐलुमिनियम (Aluminium)

  25. प्र.25General Science
    15 Ω प्रतिरोध वाली एक विद्युत इस्त्री 220 V प्रदाय से जुड़ी है। एक मिनट में कितनी ऊष्मा उत्पन्न होगी?
    1. 500 kJ
    2. 200 kJ
    3. 1.94 kJ
    4. 194 kJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 194 kJ

  26. प्र.26Mathematics
    259 m और 231 m लंबी दो ट्रेनें विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। पहली ट्रेन 55 km/hr और दूसरी 71 km/hr की चाल से चल रही है। उन्हें एक-दूसरे को पार करने में कितना समय लगेगा?
    1. 11 सेकंड
    2. 17 सेकंड
    3. 16 सेकंड
    4. 14 सेकंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 14 सेकंड

  27. प्र.27Mathematics
    दो बैंक, A और B, क्रमशः 3.5% और 7% वार्षिक दर से ऋण देते हैं। महेश ने प्रत्येक बैंक से ₹4,60,000 उधार लिए। 2 वर्षों के बाद महेश द्वारा दोनों बैंकों को भुगतान किए गए साधारण ब्याज की राशियों के बीच धनात्मक अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 33,200
    2. 31,700
    3. 32,200
    4. 33,700
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 32,200

  28. प्र.28Mathematics
    △ABC में, बिंदु D पर BD ⟂ AC है और ∠DBC = 14° है। BC पर एक बिंदु E इस प्रकार है कि ∠CAE = 75° है। ∠AEB की माप कितनी है?
    1. 151°
    2. 166°
    3. 136°
    4. 137°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 151°

  29. प्र.29Mathematics
    यदि ₹4,820 अंकित मूल्य वाली वस्तु को ₹4,338 में बेचा जाता है, तो छूट प्रतिशत कितना होगा?
    1. 11%
    2. 8%
    3. 10%
    4. 9%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10%

  30. प्र.30Mathematics
    एक आयताकार बॉक्स की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 8: 7: 5 के अनुपात में है। यदि बॉक्स का आयतन 2240 cm³ है, तो बॉक्स का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm2 में, निकटतम दहाई तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
    1. 960
    2. 1250
    3. 1050
    4. 1140
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1050

  31. प्र.31Mathematics
    1. 1971
    2. 1179
    3. 1195
    4. 1197
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1197

  32. प्र.32Mathematics
    1. 5/14
    2. 1
    3. 1/5
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  33. प्र.33Mathematics
    प्रखर और रिया ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹35,600 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹5,000 के कुल लाभ में से प्रखर का हिस्सा ₹2,300 था। प्रखर का निवेश कितना था?
    1. ₹16,390
    2. ₹16,376
    3. ₹16,235
    4. ₹16,675
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹16,376

  34. प्र.34Mathematics
    एक महिला 80 मिनट तक 20 m/min की चाल से और 64 मिनट तक 56 m/min की चाल से यात्रा करती है। उसकी औसत चाल (m/min में) ज्ञात कीजिए।
    1. 40
    2. 42
    3. 29
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 36

  35. प्र.35Mathematics
    एक पाइप एक टैंक को 2 मिनट में भर सकता है, जबकि दूसरा पाइप पूरी तरह से भरे टैंक को 4 मिनट में खाली कर सकता है। यदि टैंक खाली होने पर दोनों पाइप एक साथ खोल दिए जाएं, तो टैंक का एक- चौथाई भाग भरने में कितने मिनट लगेंगे?
    1. 1
    2. 4
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  36. प्र.36Mathematics
    आरती, अनिल और नवीन ने क्रमशः 17 : 6 : 17 के अनुपात में निवेश करके साझेदारी में एक व्यवसाय शुरू किया। वर्ष के अंत में, उन्हें ₹78,600 का लाभ अर्जित हुआ, जो उनके कुल निवेश का 20% है। अनिल ने कितना निवेश (₹ में) किया?
    1. 58,950
    2. 58,838
    3. 58,880
    4. 58,788
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 58,950

  37. प्र.37Mathematics
    यदि तीन संख्याएँ 3 : 5 : 7 के अनुपात में हैं और उनका कुल योग 510 है, तो वह सबसे बड़ी संख्या क्या है जो तीनों संख्याओं को पूर्णतः विभाजित कर सके?
    1. 32
    2. 35
    3. 34
    4. 33
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 34

  38. प्र.38Mathematics
    1. 78.2 m
    2. 66.4 m
    3. 56.2 m
    4. 82.4 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 78.2 m

  39. प्र.39Mathematics
    यदि 8x2 + 2y2 + 18z2 − 4xy − 6yz − 12zx = 0 है, तो x : y : z ज्ञात कीजिए।
    1. 7 : 6 : 4
    2. 3 : 4 : 5
    3. 3 : 6 : 2
    4. 2 : 3 : 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3 : 6 : 2

  40. प्र.40Mathematics
    रमन की आय ₹43,500 है। वह अपनी आय के 17% की बचत करता है। यदि उसकी आय में 18% की वृद्धि होती है तथा व्यय में 20% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में______________ होगी।
    1. ₹608 की कमी
    2. ₹604 की कमी
    3. ₹606 की वृद्धि
    4. ₹609 की वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹609 की वृद्धि

  41. प्र.41Mathematics
    निम्नलिखित डेटा सेट में बहुलक को बदले बिना x को दिए गए मानों में से कौन सा नहीं लिया जा सकता है? {1, 2, 3, 3, 7, 8, 9, 3, 11, x, 17, 11, 13}
    1. 3
    2. 13
    3. 11
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 11

  42. प्र.42Mathematics
    रिज़वान समान मूल्‍य वाली तीन घड़ियाँ कुल ₹4,800 में खरीदता है। वह पहली घड़ी ₹200 के लाभ पर, दूसरी घड़ी ₹100 की हानि पर और तीसरी घड़ी ₹150 के लाभ पर बेचता है। कुल लाभ या हानि प्रतिशत कितना है? (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें)
    1. 4.31% हानि
    2. 4.31% लाभ
    3. 5.21% हानि
    4. 5.21% लाभ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5.21% लाभ

  43. प्र.43Mathematics
    एक व्यक्ति के वेतन में पहले 30 प्रतिशत की कमी की जाती है और फिर 40 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है। उसके वेतन में कुल प्रतिशत कमी कितनी है?
    1. 5%
    2. 2%
    3. 1%
    4. 3%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2%

  44. प्र.44Mathematics
    1. 42
    2. 44
    3. 40
    4. 45
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 40

  45. प्र.45Mathematics
    एक दुकानदार अपने माल को क्रय मूल्य से X% अधिक मूल्य पर अंकित करता है और उसे 35% की छूट पर बेचता है। यदि उसे 69% का लाभ होता है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 160
    2. 159
    3. 161
    4. 162
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 160

  46. प्र.46Mathematics
    एक क्रि केटर का 5 पारियों में 62 रनों का औसत है। यदि वह छठी पारी में 296 रन बनाता है, तो उसके औसत स्कोर में कितने रनों की वृद्धि होगी?
    1. 30
    2. 37
    3. 36
    4. 39
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 39

  47. प्र.47Mathematics
    12 cm ऊँचाई वाले एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 602.88 cm2 है। यदि बेलन की त्रिज्या दोगुनी कर दी जाए और उसकी ऊँचाई 25% बढ़ा दी जाए, तो बेलन के मूल आयतन और नए आयतन के बीच का अनुपात ज्ञात कीजिए। (π = 314 का उपयोग करें)
    1. 2 : 3
    2. 4 : 9
    3. 3 : 7
    4. 1 : 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1 : 5

  48. प्र.48Mathematics
    1. 18.9
    2. 19.4
    3. 23.1
    4. 15.4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 19.4

  49. प्र.49Mathematics
    यदि किसी संख्या के 20% को 78 में जोड़ा जाए, तो परिणाम में वही संख्या होगी। उसी संख्या का 70% कितना होगा?
    1. 68.25
    2. 88.25
    3. 78.25
    4. 98.25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 68.25

  50. प्र.50Mathematics
    दो संख्याओं का योगफल 45 है और उनका अंतर 13 है। छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 16
    2. 15
    3. 12
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 16

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    शहर X, शहर Y के पश्चिम में है। शहर Z, शहर Y के उत्तर में है। शहर W, शहर Z के पश्चिम में है। शहर V, शहर W के दक्षि ण में है। शहर X, शहर V के उत्तर-पश्चिम में है। शहर W के संबंध में शहर X की स्थि ति क्या है?
    1. उत्तर-पूर्व
    2. दक्षिण-पश्चिम
    3. दक्षिण-पूर्व
    4. उत्तर-पश्चिम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दक्षिण-पश्चिम

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 25 × 5 − 7 ÷ 8 + 10 = ?
    1. 50
    2. 49
    3. 51
    4. 53
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 51

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    नीचे दी गई संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (नोट: सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 1 3 9 6 7 7 7 9 4 4 1 1 5 9 6 5 3 5 9 1 4 3 3 3 3 3 3 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद में एक सम संख्या है?
    1. 3
    2. 1
    3. 2
    4. 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    यदि + का अर्थ - है, - का अर्थ x है, x का अर्थ ÷ है, ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 23 - 15 ÷ 246 + 318 x 6 = ?
    1. 538
    2. 546
    3. 554
    4. 562
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 538

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    F, G, H, I, M, N और O एक गोल मेज के परित:, केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। F के दाईं ओर से गिनने पर, F और G के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। G के दाईं ओर से गिनने पर, G और M के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F के दाईं ओर से गिनने पर, F और N के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। I के ठीक बाईं ओर पड़ोस में H बैठा है। O के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. G
    2. I
    3. H
    4. F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — I

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, E और F एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। B, A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। D, E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, B के ठीक दाईं ओर पड़ोस में है। F के ठीक दाईं ओर पड़ोस में कौन बैठा है?
    1. C
    2. D
    3. E
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — D

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (11, 110, 10) (8, 64, 8)
    1. (9, 72, 9)
    2. (10, 80, 9)
    3. (12, 120, 10)
    4. (7, 56, 7)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — (12, 120, 10)

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. WAC
    2. TXZ
    3. AFG
    4. GKM
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — AFG

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'LEASK' को '76432' के रूप में और 'KASEY' को '46837' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'L' के लिए कूट क्या है?
    1. 3
    2. 4
    3. 2
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/ से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी गोल्‍ड, मुर्गी हैं। कोई मुर्गी, गाय नहीं है। निष्कर्ष: (I) कोई गोल्‍ड, गाय नहीं है। (II) कुछ गाय, मुर्गी हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    2. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? RUY PSW NQU LOS ?
    1. JMQ
    2. JMR
    3. JNR
    4. JNQ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — JMQ

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    सात डिब्बे D, E, F, U, V, W और X एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। D, V के ठीक ऊपर रखा है। W, F के ठीक ऊपर रखा है। केवल U, E के ऊपर रखा है। U और D के बीच केवल एक डिब्बा रखा है। W नीचे से तीसरे स्थान पर नहीं रखा है। X और U के बीच कितने डिब्बे रखे हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘the dog barks’ को ‘av ds tw’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है तथा ‘dog can run’ को ‘rd te av’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘dog’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया गया है?
    1. av
    2. te
    3. ds
    4. tw
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — av

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    उस युग्‍म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्‍मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्‍म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। OPM−KLI YZW−UVS
    1. BCZ-WYU
    2. BCZ-XYV
    3. BBX−WXU
    4. BBX−XYV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — BCZ-XYV

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 66 56 46 36 26 ?
    1. 15
    2. 16
    3. 14
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 16

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)​
    1. VRN
    2. UQN
    3. TPL
    4. ROJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ROJ

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    नीचे दी गई संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (नोट: सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) # 9 & 5 1 © * @ # & 7 & # $ 8 & 3 1 @ € (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्‍येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद भी एक संख्या है?
    1. 3
    2. 2
    3. 1
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी पतंगें, बैंक हैं। कोई पेंसिल, पतंग नहीं है। निष्कर्ष: (I) कुछ बैंक, पेंसिल नहीं हैं। (II) सभी बैंक, पतंग हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A ± B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A ₹ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’, और A # B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’। यदि 'D # R A ± C ₹ O’ है, तो D का O से क्या संबंध है?
    1. बहन
    2. माता
    3. पत्नी
    4. पुत्री
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बहन

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएं केवल एकल अंकीय संख्याएं हैं। गिनती बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 6 9 7 3 6 9 8 4 3 8 5 4 5 2 8 6 7 2 8 6 2 6 9 5 1 9 1 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद एक सम संख्या है?
    1. 2
    2. 5
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, W, X और Y एक सीधी पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D के बाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। C के दाईं ओर केवल A बैठा है। C और B के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। X, Y के बाईं ओर किसी स्थान पर लेकिन W के दाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। W और Y के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. दो
    2. तीन
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    IB 15 का संबंध एक निश्चित तरीके से NF 12 से है। उसी प्रकार, OH 20 का संबंध TL 17 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, RK 26 का संबंध दिए गए विकल्पोंों में से किससे है?
    1. WQ 24
    2. VN 23
    3. UN 24
    4. WO 23
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — WO 23

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल- अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 4 8 7 4 1 2 6 9 5 3 1 4 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है तथा ठीक बाद भी एक विषम अंक है?
    1. तीन
    2. एक
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 110 109 111 108 112 107 ?
    1. 113
    2. 115
    3. 119
    4. 117
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 113

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 34 − 7 ÷ 6 + 270 × 9 = ?
    1. 42
    2. 44
    3. 48
    4. 46
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 46

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    दीपाली अपनी कक्षा में ऊपर से 9वें और नीचे से 43वें स्थान पर है। कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
    1. 41
    2. 53
    3. 21
    4. 51
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 51

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 71 75 83 95 111 ?
    1. 141
    2. 131
    3. 151
    4. 121
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 131

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    GB 16 का संबंध एक निश्चित तरीके से KE 13 से है। उसी प्रकार, MH 25 का संबंध QK 22 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, SN 28 का संबंध दिए गए विकल्पोंों में से किससे है?
    1. XP 26
    2. YQ 26
    3. WP 25
    4. WQ 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — WQ 25

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? HDP 1, JEM -2, LFJ 4, NGG -8, ?
    1. PHD 16
    2. PPO 11
    3. HJP 14
    4. OPP 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — PHD 16

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    श्रीमान Z, बिंदु A से चलना शुरू करते हैं और पूर्व की ओर 12 km गाड़ी चलाते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं, और 17 km गाड़ी चलाते हैं, वह फिर दाएं मुड़ते हैं और 32 km गाड़ी चलाते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं और 7 km गाड़ी चलाते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं, और 10 km गाड़ी चलाते हैं, फिर वह बाएं मुड़ते हैं और 4 km गाड़ी चलाते हैं। अंत में वह दाएं मुड़ते हैं, और 10 km गाड़ी चलाकर बिंदु P पर रुक जाते हैं। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) तक और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 7 km, दक्षिण में
    2. 6 km, उत्तर में
    3. 7 km, उत्तर में
    4. 6 km, दक्षिण में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6 km, उत्तर में

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस बैंक ने 15 अप्रैल 2025 से प्रभावी 444-दिवसीय अवधि के साथ 'अमृत वृष्टि' के नाम से जानी जाने वाली अपनी विशेष सावधि जमा (FD) योजना को पुनः शुरू किया?
    1. केनरा बैंक
    2. पंजाब नेशनल बैंक
    3. बैंक ऑफ बड़ौदा
    4. भारतीय स्टेट बैंक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भारतीय स्टेट बैंक

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    कौन-सा पारंपरिक इस्लामी उद्देश्य, वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के विधवाओं और अनाथों के कल्याण पर केंद्रित है?
    1. ज़कात दान (Zakat donation)
    2. मदरसा विकास (Madarsa development)
    3. वक्फ-अल-औलाद सिद्धांत (Waqf-alal-aulad principle)
    4. निकाह पंजीकरण (Nikah registration)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वक्फ-अल-औलाद सिद्धांत (Waqf-alal-aulad principle)

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    यूनिसेफ (UNICEF) की 'द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन 2024' रिपोर्ट में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है, जिसमें बच्चों के समक्ष उपस्थि त गंभीर जलवायु जोखिमों पर प्रकाश डाला गया है?
    1. 11वां
    2. 26वां
    3. 54वां
    4. 32वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 26वां

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    अप्रैल 2025 में, केली स्लेटर को खेल में उनके आजीवन योगदान के लिए किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
    1. ESPN लाइफटाइम ऑनर
    2. ओलंपिक ऑर्डर
    3. लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन
    4. लॉरियस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — लॉरियस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस वर्ष भारत सरकार ने नेशनल क्रि टिकल मिनरल मिशन (National Critical Mineral Mission) लॉन्‍च किया?
    1. 2017
    2. 2023
    3. 2025
    4. 2021
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2025

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की एक महिला टीम जून 2025 में सेशेल्स में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय खुले-समुद्र नौकायन अभियान (country’s first-ever international open-sea sailing expedition) से सफलतापूर्वक लौट आई है। इस नौकायन अभियान के लिए उपयोग किए गए स्वदेशी- निर्मित भारतीय सशस्त्र सेवा पोत का क्या नाम है?
    1. भागीरथी (Bhagirathi)
    2. त्रिवेणी (Triveni)
    3. दुर्गा (Durga)
    4. गंगा (Ganga)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — त्रिवेणी (Triveni)

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    जनवरी 2025 में, निम्नलिखित में से किस राज्य ने सरकारी कर्मचारियों को शून्य-प्रीमियम बीमा प्रदान करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
    1. असम
    2. महाराष्ट्र
    3. गुजरात
    4. उत्तर प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — असम

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    किस बॉलीवुड अभिनेता ने 2025 में फिल्म दुनियादारी के साथ अपनी वापसी की घोषणा की?
    1. मिथुन चक्रवर्ती
    2. संजय दत्त
    3. गोविंदा
    4. नीरज शाह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गोविंदा

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    'राज्यों और राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का विस्तार', फरवरी 2025 में ___________ द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट है।
    1. शिक्षा मंत्रालय
    2. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    3. IIT बॉम्बे
    4. NITI आयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — NITI आयोग

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    किस प्राधिकरण ने 2025 में भारत में जैविक संसाधन विनियमन के लिए अद्यतन नियम पेश किए?
    1. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
    2. राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण
    3. राष्ट्रीय पर्यावरण परिषद
    4. अंतर्राष्ट्रीय पारिस्थि तिकी अनुसंधान मंच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    2025–2027 तक बिली जीन किंग कप फाइनल कहाँ आयोजित किए जाएंगे?
    1. टोक्यो, जापान
    2. बीजिंग, चीन
    3. शेन्ज़ेन, चीन
    4. सियोल, दक्षिण कोरिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — शेन्ज़ेन, चीन

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-से दो देश, ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 की सह-मेजबानी करेंगे?
    1. भारत और बांग्लादेश
    2. भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    3. भारत और श्रीलंका
    4. श्रीलंका और पाकिस्तान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारत और श्रीलंका

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    जून 2025 में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना किस राज्य में शुरू की गई?
    1. पंजाब
    2. उत्तराखंड
    3. हिमाचल प्रदेश
    4. हरियाणा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — हिमाचल प्रदेश

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    फिट इंडिया कार्निवल 2025 कहां आयोजित किया गया था?
    1. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली
    2. इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली
    3. इंडिया गेट, नई दिल्ली
    4. लाल किला, नई दिल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    मई 2025 में की गई घोषणा के अनुसार, भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में, पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्‍पेशल इकोनाॅमिक जोन स्थापित किया जाएगा?
    1. तेलंगाना
    2. छत्तीसगढ़
    3. गुजरात
    4. हरियाणा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — छत्तीसगढ़

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग की स्थापना को कब मंजूरी दी?
    1. फरवरी 2025
    2. अप्रैल 2025
    3. मार्च 2025
    4. जनवरी 2025
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जनवरी 2025

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी के बीच 05 अक्टूबर 2025 को भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर शुरू हुए संयुक्त समुद्री अभ्यास को ______ के रूप में जाना जाता है।
    1. ऑपरेशन अभ्यास-25 (Operation Abhyaas-25)
    2. युद्ध अभ्यास-25 (Yudh Abhyas-25)
    3. ज़ापाड-25 (ZAPAD-25)
    4. कोंकण-25 (KONKAN-25)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कोंकण-25 (KONKAN-25)

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    अमेरिका के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में आयोजित टेन 2025 एथलेटिक्स मीट (Ten 2025 athletics meet) में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड किसने बनाया?
    1. गुलवीर सिंह
    2. कार्तिक कुमार
    3. गोपी टी
    4. अविनाश साबले
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गुलवीर सिंह

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 24 अप्रैल 2025 को आयोजित अर्ध-क्रायोजेनिक इंजन के अल्‍पकालिक हॉट टेस्‍ट में, इंजन स्टार्ट-अप सीक्‍वेंस को मान्य करने के लिए, इंजन पावर हेड टेस्ट आर्टिकल को _______ की अवधि के लिए हॉट टेस्‍ट किया गया।
    1. 5.5 सेकंड
    2. 6.5 सेकंड
    3. 4.5 सेकंड
    4. 3.5 सेकंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3.5 सेकंड

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    लॉरियस अवार्ड्स में किस जिमनास्ट को चौथी बार स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर चुना गया?
    1. सिमोन बाइल्स (Simone Biles)
    2. रेबेका एंड्रेड (Rebeca Andrade)
    3. फेथ किपेगन (Faith Kipyegon)
    4. सिफान हसन (Sifan Hassan)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सिमोन बाइल्स (Simone Biles)

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1124324254647384911031131241341431531631731811932042132242342422542642732812933033143223323443513613733813934044134244324434514644744824915015125235325415525625735835936016116216316426526646726826917037127247327417547647727847918028148238328448538628718838949029139239339419529649749819941001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 12 दिसंबर 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner