1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 24 दिसंबर 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 24 दिसंबर 2025, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

24 दिसंबर 2025 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 2 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
24 दिसंबर 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्‍प दूरदृष्‍टिता (हाइपरमेट्रोपिया) से पीड़ित व्यक्ति का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
    1. वे चश्मे के बिना कुछ भी देखने में असमर्थ होते हैं
    2. वे पास की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं लेकिन दूर की वस्तुएं धुंधली दिखाई देती हैं
    3. वे दूर की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं लेकिन पास की चीजों को देखने में संघर्ष करते हैं
    4. उनकी दृष्टि निकट और दूर दोनों वस्तुओं के लिए समान रूप से धुंधली होती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वे दूर की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं लेकिन पास की चीजों को देखने में संघर्ष करते हैं

  2. प्र.2General Science
    मेगाफोन, लाउडहेलर (भोंपू) और शहनाई को किस उद्देश्य हेतु डिजाइन किया गया है?
    1. ध्वनि तरंगों को एक विशेष दिशा में केंद्रित करना
    2. ध्वनि तरंगों को विद्युत संकेतों में परिवर्तित करना
    3. ध्वनि तरंगों की तीव्रता को कम करना
    4. ध्वनि तरंगों को सभी दिशाओं में समान रूप से फैलाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ध्वनि तरंगों को एक विशेष दिशा में केंद्रित करना

  3. प्र.3General Science
    महिलाओं में, निम्नलिखित में से कौन-सी संरचना, अंडे को अंडाशय से गर्भाशय तक ले जाती है?
    1. डिंबवाहिनी (Fallopian tube)
    2. यूटरस (Uterus)
    3. गर्भाशय ग्रीवा (Cervix)
    4. वैजिनल ट्यूप (Vaginal tube)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — डिंबवाहिनी (Fallopian tube)

  4. प्र.4General Science
    निम्नलिखित में से क्या, वन में उगते (बढ़ते) पौधों में पोषक तत्वों की आपूर्ति बनाए रखने में सहायता करता है?
    1. तृतीयक उपभोक्ता
    2. प्राथमिक उपभोक्ता
    3. द्वितीयक उपभोक्ता
    4. अपघटक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अपघटक

  5. प्र.5General Science
    पादप कोशिका रिक्ति का (vacuole) के अंदर उपस्थि त तरल का नाम क्या है?
    1. केन्द्रकद्रव्य (Nucleoplasm)
    2. कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm)
    3. जीवद्रव्य (Protoplasm)
    4. कोशिका रस (Cell sap)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कोशिका रस (Cell sap)

  6. प्र.6General Science
    न्यूटन के तीसरे नियम के अनुसार, क्रि या और प्रतिक्रि या बल ....................।
    1. एक ही समय में दो अलग-अलग वस्तुओं पर कार्य करते हैं
    2. एक ही वस्तु पर अलग-अलग समय पर कार्य करते हैं
    3. एक दूसरे को रद्द कर देते हैं क्योंोंकि वे बराबर होते हैं
    4. एक ही समय में एक ही वस्तु पर कार्य करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक ही समय में दो अलग-अलग वस्तुओं पर कार्य करते हैं

  7. प्र.7General Science
    एथेनॉल सोडियम के साथ अभिक्रि या करता है जिसके परिणामस्वरूप सोडियम एथॉक्साइड बनता है और ...................निर्मित होती है।
    1. हाइड्रोजन गैस (hydrogen gas)
    2. ब्रोमीन गैस (bromine gas)
    3. क्लोरीन गैस (chlorine gas)
    4. नाइट्रोजन गैस (nitrogen gas)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — हाइड्रोजन गैस (hydrogen gas)

  8. प्र.8General Science
    ऊर्जा रूपांतरण के दौरान, किसी निकाय की कुल ऊर्जा ___________ ।
    1. सदैव बढ़ जाती है
    2. पूरी तरह से विलुप्‍त हो जाती है
    3. अपरिवर्तित रहती है
    4. सदैव घट जाती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अपरिवर्तित रहती है

  9. प्र.9General Science
    द्रव्यमान और भार के संबंध में कौन-सा कथन गलत है?
    1. द्रव्यमान जड़त्व का माप है, और भार गुरुत्वाकर्षण के कारण लगने वाला बल है।
    2. द्रव्यमान स्थान-स्थान पर भिन्न होता है, भार स्थि र रहता है।
    3. द्रव्यमान अदिश है, भार सदिश है।
    4. द्रव्यमान का SI मात्रक kg है, और भार का SI मात्रक न्यूटन है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — द्रव्यमान स्थान-स्थान पर भिन्न होता है, भार स्थि र रहता है।

  10. प्र.10General Science
    एक घर में, 220 V पर विद्युत आपूर्ति की जाती है। यदि घर की अधिकतम विद्युत खपत 11 kW है, तो मुख्य फ्यूज की रेटिंग क्या होनी चाहिए?
    1. 100 A
    2. 20 A
    3. 30 A
    4. 50 A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 50 A

  11. प्र.11General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी धातु, सबसे कम अभिक्रि याशील है?
    1. जस्ता (Zinc)
    2. मैग्नीशियम (Magnesium)
    3. सोडियम (Sodium)
    4. सोना (Gold)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सोना (Gold)

  12. प्र.12General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएं, सूक्ष्मदर्शी के नीचे सभी कोशिकाओं द्वारा प्रदर् शित होती हैं?
    1. प्लाज्मा झिल्ली, नाभिक और कोशिकाद्रव्य
    2. केवल प्लाज्मा झिल्ली और कोशिकाद्रव्य
    3. केवल केन्द्रक और कोशिकाद्रव्य
    4. केवल प्लाज्मा झिल्ली और नाभिक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल प्लाज्मा झिल्ली और कोशिकाद्रव्य

  13. प्र.13General Science
    वमन (vomiting) के बाद मुख को साफ करने की सलाह क्योंों दी जाती है?
    1. दुर्गंध दूर करने के लिए
    2. निर्जलीकरण से बचने के लिए
    3. संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए
    4. अम्ल को उदासीन करने और दाँत के इनेमल की रक्षा करने के लिए
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अम्ल को उदासीन करने और दाँत के इनेमल की रक्षा करने के लिए

  14. प्र.14General Science
    मनुष्योंों में, निषेचन के बाद भ्रूण शरीर के किस भाग में प्रत्यारोपित होता है?
    1. गर्भाशय
    2. अंडाशय
    3. डिम्बवाहिनी
    4. आमाशय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — गर्भाशय

  15. प्र.15General Science
    कौन-सा कथन स्थि र अनुपात के नियम का सबसे अच्छा समर्थन करता है?
    1. दो स्थानों से अलग-अलग कण-आकार की रेत
    2. मिश्रित कार्बनिक सामग्री वाले दो क्षेत्रों की मिट्टी
    3. दो तालाबों से प्राप्त मिट्टी जिसमें विभिन्न खनिज होते हैं
    4. समान संरचना वाले दो स्रोतों से प्राप्त जल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — समान संरचना वाले दो स्रोतों से प्राप्त जल

  16. प्र.16General Science
    जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के घोल में रखा जाता है तो क्या परिवर्तन दिखाई देते हैं?
    1. लोहे की कील का रंग भूरा हो जाता है और कॉपर सल्फेट के घोल का नीला रंग फीका पड़ जाता है।
    2. लोहे की कील का रंग वैसा ही रहता है तथा कॉपर सल्‍फेट का नीला रंग फीका पड़ जाता है
    3. लोहे की कील का रंग भूरा हो जाता है और कॉपर सल्फेट के घोल का नीला रंग बदलकर पीला हो जाता है।
    4. लोहे की कील का रंग भूरा हो जाता है तथा कॉपर सल्फेट के घोल का रंग नीला ही रहता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लोहे की कील का रंग भूरा हो जाता है और कॉपर सल्फेट के घोल का नीला रंग फीका पड़ जाता है।

  17. प्र.17General Science
    चेहरे का आवर्धित प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए, निम्नलिखित में से किस दर्पण का उपयोग शेविंग मिरर के रूप में किया जाता है?
    1. परवलयिक दर्पण
    2. उत्तल दर्पण
    3. समतल दर्पण
    4. अवतल दर्पण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अवतल दर्पण

  18. प्र.18General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, कोशिका की आकृति और उसकी भूमिका के बीच संबंध का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है?
    1. कोशिका की आकृति उसके विशिष्ट कार्य में सहायता करती है।
    2. सभी कोशिकाएं गोल होती हैं चाहे उनका कार्य कुछ भी हो।
    3. कोशिका की आकृति यादृच्छि क होती है।
    4. सभी कोशिकाओं का कार्य समान होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कोशिका की आकृति उसके विशिष्ट कार्य में सहायता करती है।

  19. प्र.19General Science
    दिए गए कथन (A) और कारण (R) को पढ़ें और सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। (A): मौखिक गर्भनिरोधक गोलियां गर्भनिरोधक की एक स्थायी विधि है। (R): वे हार्मोन के स्तर को बदलती हैं और अण्डोत्सर्ग को रोकती हैं।
    1. A और R दोनों असत्य हैं
    2. A और R दोनों सत्य हैं, लेकिन R, A की सही व्‍याख्‍या नहीं है
    3. A असत्य है, लेकिन R सत्य है
    4. A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्‍याख्‍या है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A असत्य है, लेकिन R सत्य है

  20. प्र.20General Science
    संतृप्त हाइड्रोकार्बनों में कार्बन परमाणुओं के मध्य किस प्रकार का आबंध पाया जाता है?
    1. एकल आबंध
    2. द्विक् आबंध
    3. त्रिक आबंध
    4. द्विक् और त्रिक दोनों आबंध
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एकल आबंध

  21. प्र.21General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा, तंत्रिका प्रकार को उसकी उत्पत्ति से सर्वोत्तम रूप से युग्मि त करता है?
    1. कपाल तंत्रिकाएँ – मेरुरज्जु
    2. कपाल तंत्रिकाएँ – मस्ति ष्क
    3. मेरु तंत्रिकाएँ – हृदय
    4. मेरु तंत्रिकाएँ – मस्ति ष्क
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कपाल तंत्रिकाएँ – मस्ति ष्क

  22. प्र.22General Science
    गैस कणों की निरंतर गति के कारण निम्नलिखित में से क्या होता है?
    1. संघनन
    2. वाष्पीकरण
    3. विसरण
    4. गलन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विसरण

  23. प्र.23General Science
    चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की निकटता निम्‍नलिखित में से क्‍या इंगित करती है?
    1. चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता
    2. चुंबक की लंबाई
    3. ध्रुवों की स्थि ति
    4. चुंबकीय क्षेत्र की दिशा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता

  24. प्र.24General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी राशि, किसी पिंड के जड़त्व की माप है?
    1. भार
    2. द्रव्यमान
    3. बल
    4. त्वरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — द्रव्यमान

  25. प्र.25General Science
    हम विलयन की सांद्रता को विभिन्न तरीकों से व्यक्त करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी विधि, गलत है?
    1. द्रव्यमान/विलयन के आयतन प्रतिशत (Mass by volume percentage of a solution)
    2. द्रव्यमान/विलयन के द्रव्यमान प्रतिशत (Mass by mass percentage of a solution)
    3. आयतन/विलयन के द्रव्यमान प्रतिशत (Volume by mass percentage of a solution)
    4. आयतन/विलयन के आयतन प्रतिशत (Volume by volume percentage of a solution)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — आयतन/विलयन के द्रव्यमान प्रतिशत (Volume by mass percentage of a solution)

  26. प्र.26Mathematics
    P और Q की वर्तमान आयु 9 : 8 के अनुपात में है और अब से 2 वर्ष बाद, उनकी आयु 10 : 9 के अनुपात में होगी। P की वर्तमान आयु कितनी है।
    1. 8 वर्ष
    2. 18 वर्ष
    3. 16 वर्ष
    4. 9 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 18 वर्ष

  27. प्र.27Mathematics
    दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, कुल मतों में से 20% मत अवैध घोषित कर दिए गए। विजयी उम्मीदवार को वैध मतों का 40% मत प्राप्त हुआ और उसने दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार, जिसे वैध मतों का 32% मत प्राप्त हुआ था, से 1,60,000 अधिक वैध मत प्राप्त किए। वैध मतों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 12,00,000
    2. 20,00,000
    3. 25,00,000
    4. 10,00,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 20,00,000

  28. प्र.28Mathematics
    3 के प्रथम 9 गुणजों का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 3
    2. 9
    3. 15
    4. 13.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 15

  29. प्र.29Mathematics
    यदि एक बेलन का आयतन 1848 cm3 है, और उसकी ऊंचाई 12 cm है, तो उसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm2 में) ज्ञात कीजिए।
    1. 432
    2. 476
    3. 528
    4. 560
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 528

  30. प्र.30Mathematics
    दो ट्रकों की चाल का अनुपात 5 : 4 है। तेज चाल वाले ट्रक द्वारा 200 km की दूरी तय करने में लिया गया समय, दूसरे ट्रक से 2 घंटे कम है। धीमे ट्रक की चाल ज्ञात कीजिए।
    1. 20 km/hr
    2. 26 km/hr
    3. 17 km/hr
    4. 24 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 20 km/hr

  31. प्र.31Mathematics
    जब किसी पुस्तक का मूल्य 16% कम हो जाता है, तो उसकी बिक्री 80% बढ़ जाती है। संप्राप्ति में शुद्ध (net) प्रतिशत वृद्धि कितनी होगी? 6715
    1. 49.2%
    2. 50.6%
    3. 51.2%
    4. 48.8%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 51.2%

  32. प्र.32Mathematics
    वह चार अंकों वाली सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 14, 9 और 6 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थि ति में शेष 2 बचता है।
    1. 9998
    2. 9984
    3. 9948
    4. 9956
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 9956

  33. प्र.33Mathematics
    एक विक्रेता ने एक वस्तु पर 50% की छूट दी और फिर भी 71% का लाभ अर्जित किया। क्रय मूल्य और अंकित मूल्य का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 50 : 171
    2. 49 : 173
    3. 53 : 173
    4. 47 : 174
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 50 : 171

  34. प्र.34Mathematics
    एक कक्षा के 24 विद्यार्थियों की औसत आयु 46 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 47 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 74
    2. 71
    3. 70
    4. 73
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 71

  35. प्र.35Mathematics
    दो बैंक, A और B, क्रमशः 3.5% और 7.5% वार्षिक ब्‍याज दर से ऋण देते हैं। मोहन ने प्रत्येक बैंक से ₹2,60,000 उधार लिए। 2 वर्षों के बाद मोहन द्वारा दोनों बैंकों को दिए गए साधारण ब्याज की राशियों के बीच धनात्मक अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 22,300
    2. 20,300
    3. 20,800
    4. 21,800
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 20,800

  36. प्र.36Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प त्रिभुजों के बारे में सत्य नहीं है?
    1. किसी दिए गए क्षेत्रफल के लिए, समबाहु त्रिभुज का परिमाप सबसे कम होता है।
    2. यदि किसी त्रिभुज की सबसे बड़ी भुजा 4 इकाई है, तो उसका क्षेत्रफल 8 वर्ग इकाई से कम होगा।
    3. ऐसे समकोण त्रिभुज होते हैं जिनकी भुजाओं की लंबाई तीन क्रमागत प्राकृतिक संख्याएँ होती हैं।
    4. 50 वर्ग इकाई क्षेत्रफल वाले एक समद्विबाहु समकोण त्रिभुज की एक भुजा की लंबाई 8 इकाई है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 50 वर्ग इकाई क्षेत्रफल वाले एक समद्विबाहु समकोण त्रिभुज की एक भुजा की लंबाई 8 इकाई है।

  37. प्र.37Mathematics
    एक चिड़ियाघर में, 32 बत्तखें, 41 भेड़ें, 7 घोड़े और कुछ कौवे हैं। यदि पैरों की कुल संख्या सिरों की संख्या से 211 अधिक है, तो कौवों की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 35
    2. 21
    3. 30
    4. 43
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 35

  38. प्र.38Mathematics
    दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए। 12 + {6 × 27 ÷ 3 + 2} – (16 ÷ 8) × 5
    1. 58
    2. 57
    3. 55
    4. 56
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 58

  39. प्र.39Mathematics
    एक त्रिभुज की अन्तःःत्रिज्या 8 cm है और इसकी भुजाओं की लंबाइयों का योग 60 cm है। त्रिभुज का क्षेत्रफल (cm2 में) ज्ञात कीजिए।
    1. 280
    2. 480
    3. 260
    4. 240
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 240

  40. प्र.40Mathematics
    रमन की आय ₹10,200 है। वह अपनी आय का 30% बचाता है। यदि उसकी आय में 14% की वृद्धि होती है और व्यय में 40% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में ............... होगी?
    1. ₹1,427 की कमी
    2. ₹1,430 की वृद्धि
    3. ₹1,428 की कमी
    4. ₹1,429 की वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹1,428 की कमी

  41. प्र.41Mathematics
    रोशन और अंशु ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹13,500 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹9,000 के कुल लाभ में से रोशन का हिस्सा ₹1,300 था। रोशन का निवेश कितना था?
    1. ₹1,765
    2. ₹2,295
    3. ₹1,950
    4. ₹1,565
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹1,950

  42. प्र.42Mathematics
    एक टाइपिस्ट को 2 पृष्ठ टाइप करने में 40 मिनट लगते हैं। वह 80 मिनट में कितने पृष्ठ टाइप करेगा?
    1. 2
    2. 1
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4

  43. प्र.43Mathematics
    लाल, हरे और गुलाबी टोकन वाले एक बैग में, लाल और हरे टोकन का अनुपात 15 : 19 था, जबकि गुलाबी और लाल टोकन का अनुपात 17 : 2 था। हरे और गुलाबी टोकन का अनुपात कितना था?
    1. 39:259
    2. 41:260
    3. 38:255
    4. 37:257
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 38:255

  44. प्र.44Mathematics
    एक वस्तु ₹4,000 में खरीदी गई। इसका मूल्य 40% बढ़ाकर अंकित किया गया। इसके बाद, अंकित मूल्य पर 20% की छूट पर इसे बेचा गया। इस सौदे में लाभ प्रतिशत कितना था?
    1. 10%
    2. 11%
    3. 14%
    4. 12%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12%

  45. प्र.45Mathematics
    1. 4
    2. 2
    3. 1
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  46. प्र.46Mathematics
    A और B मिलकर किसी कार्य को 3 दिन में कर सकते हैं। B अकेले उसी कार्य को 6 दिन में कर सकता है। A अकेले उसी कार्य का दोगुना काम करने में कितना समय (दिन में) लेगा?
    1. 6
    2. 15
    3. 12
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 12

  47. प्र.47Mathematics
    एक जीप 80 km की दूरी 40 km/hr की चाल से, और अगली 36 km की दूरी 18 km/hr की चाल से तय करती है। इसकी औसत चाल (km/hr में) कितनी है?
    1. 23
    2. 35
    3. 29
    4. 33
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 29

  48. प्र.48Mathematics
    4 पुरुष किसी काम को 8 दिनों में पूरा कर सकते हैं जबकि 2 महिलाएं इसे 10 दिनों में पूरा कर सकती हैं। 5 महिलाएं और 8 पुरुष उसी काम को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
    1. 4
    2. 2
    3. 6
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  49. प्र.49Mathematics
    1. cot²θ
    2. cot²θ
    3. cosec²θ
    4. tanθ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — cot²θ

  50. प्र.50Mathematics
    एक व्यापारी अपनी वस्तुओं पर उनके क्रय मूल्य से 35% अधिक मूल्‍य अंकित करता है। फिर वह 15% की छूट देता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 16.5%
    2. 20%
    3. 15.25%
    4. 14.75%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 14.75%

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    सात डिब्बे, B, C, D, I, J, K और L, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। केवल I को L के ऊपर रखा गया है। I और B के बीच केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। केवल K को C के नीचे रखा गया है। D काे B के ठीक ऊपर रखा गया है। J और K के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. एक
    2. तीन
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या श्रृंृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एक अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं करनी है। (बाएं) 6 4 3 2 7 6 4 9 9 6 5 4 9 7 6 8 3 5 1 5 1 2 4 8 9 (दाएं ) ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या है तथा ठीक बाद भी एक सम संख्या है?
    1. चार
    2. एक
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीन

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं)। (गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।) (बाएं) 3 3 3 4 9 8 9 1 2 2 5 5 5 1 3 1 4 4 1 5 8 2 2 6 3 7 6 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं जिनमें से प्रत्‍येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या है?
    1. 7
    2. 5
    3. 4
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 5

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    उस सेट का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित सेटों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए – 13 पर संक्रि याएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) (46, 23, 32) (72, 36, 45)
    1. (98, 49, 58)
    2. (156, 78, 88)
    3. (194, 97, 105)
    4. (162, 81, 92)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (98, 49, 58)

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित रूप से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. MK – CA
    2. QO-GE
    3. NK – DB
    4. AY-QO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — NK – DB

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    सात बॉक्स A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं वे कि इसी क्रम में रखे गए हों। A और E के बीच केवल चार बॉक्स रखे गए हैं। A के ऊपर केवल C को रखा गया है। G और F के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। B को D के ठीक ऊपर रखा गया है। F को B के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। B के नीचे कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. 3
    2. 2
    3. 1
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    उस युग्‍म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्‍मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्‍म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। BCG−FGK WXB−ABF
    1. FGK−IKN
    2. FGK−JKO
    3. FFI−JKO
    4. FFI−IJN
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — FGK−JKO

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह ज्ञात तथ्योंों से भिन्‍न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कुछ कुत्ते, पक्षी हैं। सभी पक्षी, पालतू जानवर हैं। निष्कर्ष: (I): कुछ पालतू जानवर, कुत्ते नहीं हैं। (II): कुछ कुत्ते, पालतू जानवर हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    3. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    4. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    पांच व्यक्ति , A, B, C, D और E, एक पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। पंक्ति के दाएं छोर पर A बैठा है। A के ठीक बाएं पड़ोस में D बैठा है। C और E के बीच B बैठा है। A और B के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 1
    2. 3
    3. 0
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    दी गई संख्या, प्रतीक श्रृंृंखला का संदर्भ लें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है। सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) 3 © £ % 2 7 3 © £ & @ & 5 @ 3 3 @ @ $ 4 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद एक प्रतीक है?
    1. चार
    2. दो
    3. तीन
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह ज्ञात तथ्योंों से अलग प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: सभी हीरे, पत्थर हैं। कोई भी हीरा, हार नहीं है। निष्कर्ष (I): कुछ पत्थर, हीरा हैं। निष्कर्ष (II): कोई भी पत्थर, हार नहीं है।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    3. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? GPM ENK CLI AJG ?
    1. CHI
    2. YLI
    3. YHE
    4. ZHE
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — YHE

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'ROME' को '2347' के रूप में और 'BERM' को '7254' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'B' के लिए कूट क्या है?
    1. 7
    2. 2
    3. 4
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई श्रृंृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? CMN101, KUV82, SCD63, AKL44, ?
    1. ISE25
    2. IWT25
    3. MST25
    4. IST25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — IST25

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित रूप से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. HMN
    2. QUW
    3. LPR
    4. DHJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — HMN

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 116 ÷ 9 + 427 × 7 − 13 = ?
    1. 934
    2. 996
    3. 923
    4. 985
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 996

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 100 85 70 55 40 ?
    1. 24
    2. 25
    3. 22
    4. 23
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 25

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से CFRT का संबंध GKVY से है। उसी तरीके से, SZHN का संबंध WELS से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, EOTC का संबंध दिए गए विकल्पों में से किस विकल्प से है?
    1. ITXH
    2. ITXD
    3. IXDE
    4. ITBH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ITXH

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या, प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है। (सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 2 6 & 2 9 5 5 € 1 $ 1 6 @ & € # 3 @ £ % 4 9 (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्‍येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद एक प्रतीक है?
    1. तीन
    2. दो
    3. चार
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    सोनू बिंदु A से चलना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 61 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 67 km गाड़ी चलाता है, फिर बाएं मुड़ता है और 67 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 80 km गाड़ी चलाता है। वह अंत में बाएं मुड़ता है, 6 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (नोट: सभी मोड़ केवल 90° के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
    1. उत्तर में 10 km
    2. दक्षिण में 12 km
    3. दक्षिण में 13 km
    4. उत्तर में 11 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दक्षिण में 13 km

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    यदि + का अर्थ − है, − का अर्थ × है, × का अर्थ ÷ है और ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न- चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 18 – 8 ÷ 4 + 64 × 16 = ?
    1. 148
    2. 146
    3. 142
    4. 144
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 144

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर कौन सी संख्याएँ आनी चाहिए ताकि वह तार्किक रूप से पूर्ण हो सके? 5, 15, 27, 41, 57, ?
    1. 76
    2. 82
    3. 80
    4. 75
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 75

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘zebra rain union’ को ‘ds cm oh’ के रूप में और ‘video union oven’ को ‘ng oa cm’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘union’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. ng
    2. ds
    3. oh
    4. cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — cm

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    उस युग्‍म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्‍मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्‍म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। YAB−XZA TVW−SUV
    1. IKL−HJK
    2. IJJ−HJK
    3. IJJ−GIJ
    4. IKL−GJJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — IKL−HJK

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 9 B 14 C 196 A 7 D 24 = ?
    1. 130
    2. 142
    3. 131
    4. 137
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 130

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 1011 1010 1020 1019 1029 1028 ?
    1. 1034
    2. 1040
    3. 1038
    4. 1036
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1038

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A – B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘D ÷ F – G x H + J’ है, तो D का J से क्या संबंध है?
    1. पत्नी का भाई
    2. पुत्र की पत्नी का पिता
    3. पुत्र की पत्नी का भाई
    4. पत्नी का पिता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पुत्र की पत्नी का पिता

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, R, S, T और U एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। S के दाईं ओर से गिनने पर S और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। U के बाईं ओर से गिनने पर C और U के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। B के बाईं ओर से गिनने पर S और B के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। R, T के बाईं ओर ठीक पड़ोस में बैठा है। A के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. C
    2. T
    3. R
    4. B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — T

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    भास्कर बिंदु A से चलना शुरू करता है और उत्तर दिशा में 11 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 4 km गाड़ी चलाता है, फिर दाएं मुड़ता है और 5 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 9 km गाड़ी चलाता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है, 6 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं)
    1. दक्षिण की ओर 13 km
    2. पश्चिम की ओर 13 km
    3. उत्तर की ओर 17 km
    4. पश्चिम की ओर 11 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पश्चिम की ओर 13 km

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    सात व्यक्ति , B, C, D, I, J, K और L, एक सीधी पंक्ति में, उत्तर की अभिमुख होकर बैठे हैं। B और K के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। K के ठीक बाईं ओर पड़ोस में C बैठा है। L के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। L और K के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। D के ठीक दाईं ओर पड़ोस में J बैठा है। I और J के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. चार
    2. दो
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    मार्च 2025 में, NDRF द्वारा किस देश के भूकंप पीड़ितों को बचाने के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा लॉन्‍च किया गया था?
    1. म्यांांमार
    2. नेपाल
    3. श्रीलंका
    4. भूटान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — म्यांांमार

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    2025 में की गई घोषणा के अनुसार, इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) का मुख्यालय ___________ में स्थापित किया जाएगा।
    1. न्यूज़ीलैंड
    2. दक्षिण अफ्रीका
    3. भारत
    4. ब्राज़ील
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारत

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    2025 विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप किस शहर/देश में आयोजित की गई थी?
    1. कनाडा
    2. सिंगापुर
    3. जापान
    4. संयुक्त अरब अमीरात
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सिंगापुर

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    2025 में चर्चा में रही पारिस्थि तिक और सामुदायिक स्थि रता के लिए MISHTI योजना का क्या अर्थ है?
    1. स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी एकीकरण के लिए मैंग्रोव सुधार योजना
    2. अंतःस्थलीय सतत वृक्ष कटाई और नवाचार मिशन
    3. तटरेखा अधिवासों और मूर्त आय के लिए मैंग्रोव पहल
    4. सतत अधिवास और आय के लिए समुद्री पहल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तटरेखा अधिवासों और मूर्त आय के लिए मैंग्रोव पहल

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    जून 2025 में, निम्नलिखित में से किस राज्य ने अपनी आवास योजनाओं के तहत अल्पसंख्यकों के लिए कोटा 10% से बढ़ाकर 15% कर दिया?
    1. कर्नाटक
    2. गुजरात
    3. असम
    4. केरल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कर्नाटक

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 से लघु वित्त बैंकों के लिए प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (PSL) दिशा- निर्देशों को संशोधित किया, जिसमें PSL लक्ष्य को घटाकर ANBC (समायोजित नेट बैंक क्रेडिट) या ऑफ-बैलेंस शीट एक्सपोजर्स के समतुल्‍य क्रेडिट (CEOBE) का कितना प्रतिशत कर दिया गया?
    1. 40%
    2. 30%
    3. 60%
    4. 50%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 60%

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    ग्रीष्मकालीन पुस्तक लेखन महोत्सव 2025 में निम्नलिखित में से किस आयु वर्ग को प्रमुखता दी गई?
    1. 6 वर्ष और उससे अधिक आयु के स्कूली विद्यार्थी
    2. 18 से 26 वर्ष की आयु के लेखक
    3. सेवानिवृत्त शिक्षक
    4. 8 वर्ष और उससे अधिक आयु के स्कूली विद्यार्थी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8 वर्ष और उससे अधिक आयु के स्कूली विद्यार्थी

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-सा, 2025 में MSU वडोदरा में प्रदर् शित 3D बायोप्रिंटिंग का एक प्रमुख अनुप्रयोग है?
    1. उपग्रह संचार प्रणालियाँ
    2. मौसम पूर्वानुमान मॉडल
    3. पुनर्योजी चिकित्सा और ऊतक इंजीनियरिंग
    4. ब्लॉकचेन-आधारित वित्तीय लेनदेन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पुनर्योजी चिकित्सा और ऊतक इंजीनियरिंग

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस देश ने जून 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया?
    1. साइप्रस
    2. फ्रांांस
    3. इटली
    4. ग्रीस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — साइप्रस

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    डसॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation) और रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड (RAL) ने जून 2025 में, पेरिस एयर शो में 2028 तक वैश्विक बाजार के लिए भारत में निम्नलिखित में से किस उत्पाद का निर्माण करने के समझौते के कार्यान्वयन की घोषणा की?
    1. फाल्कन 2000 LXS बिजनेस एक्जीक्यूटिव जेट्स (Falcon 2000 LXS Business Executive Jets)
    2. फाल्कन 1000 LXS बिजनेस एक्जीक्यूटिव जेट्स (Falcon 1000 LXS Business Executive Jets)
    3. फाल्कन 3000 LXS बिजनेस एक्जीक्यूटिव जेट्स (Falcon 3000 LXS Business Executive Jets)
    4. फाल्कन 4000 LXS बिजनेस एक्जीक्यूटिव जेट्स (Falcon 4000 LXS Business Executive Jets)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — फाल्कन 2000 LXS बिजनेस एक्जीक्यूटिव जेट्स (Falcon 2000 LXS Business Executive Jets)

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस भारतीय ने राष्ट्रीय खेल 2025 में 84.39 m का भाला फेंक (javelin throw) रिकॉर्ड बनाया?
    1. सचिन यादव
    2. नीरज चोपड़ा
    3. अन्नू रानी
    4. शिवपाल सिंह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सचिन यादव

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम क्या है?
    1. एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग (Yoga for One Earth, One Health)
    2. दीर्घ आयु के लिए योग करें (Do Yoga for Long Life)
    3. योग और हमारा स्वास्थ्य (Yoga and Our Health)
    4. अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग करें (Do Yoga for Good Health)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग (Yoga for One Earth, One Health)

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (चौथा संशोधन) विधेयक, 2022, किस राज्य में इसके लागू होने के संबंध में संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 में संशोधन करना चाहता है?
    1. कर्नाटक
    2. केरल
    3. ओडिशा
    4. तेलंगाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — कर्नाटक

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    मार्च 2025 में जारी, विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2024 में सबसे प्रदूषित देशों में भारत की रैंक कितनी थी?
    1. 7वीं
    2. पहली
    3. तीसरी
    4. 5वीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5वीं

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन, 2025 में लगातार तीन रेस जीतने वाला सबसे कम उम्र का फॉर्मूला 1 ड्राइवर बन गया है?
    1. जॉर्ज रसेल (George Russell)
    2. मैक्स वरस्टैप्‍पेन (Max Verstappen)
    3. किमी एंटोनेली (Kimi Antonelli)
    4. लैंडो नॉरिस (Lando Norris)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — किमी एंटोनेली (Kimi Antonelli)

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    जुलाई 2025 में, 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) की मेजबानी के लिए कौन सा अंतर्राष्ट्रीय शहर सुर् खियों में था?
    1. नई दिल्ली
    2. बीजिंग
    3. रियो डी जनेरियो
    4. जोहानसबर्ग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रियो डी जनेरियो

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता ज़ोरावर टैंक के लिए प्रमुख डिज़ाइन केंद्र है?
    1. परमाणु हथियार क्षमता
    2. नौसैनिक उपयोग के लिए स्टील्थ तकनीक
    3. उभयचर क्षमता और हल्के वजन का डिज़ाइन
    4. पनडुब्बी का पता लगाने वाली प्रणाली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उभयचर क्षमता और हल्के वजन का डिज़ाइन

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    2025 में किसे भारतीय हॉकी में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया?
    1. सत्यपाल सिंह (Satyapal Singh)
    2. आईएम विजयन (IM Vijayan)
    3. पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh)
    4. हरविंदर सिंह (Harvinder Singh)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh)

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    मई 2025 में 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (World Health Assembly) में, कितने देशों ने ऐतिहासिक WHO महामारी समझौते के पक्ष में मतदान किया?
    1. 124 देश
    2. 108 देश
    3. 119 देश
    4. 132 देश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 124 देश

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    मई 2025 में, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किस राज्य में 'विकसित कृषि संकल्प अभियान (VKSA)' शुरू किया गया?
    1. ओडिशा
    2. उत्तर प्रदेश
    3. राजस्थान
    4. तेलंगाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ओडिशा

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1321314454617183921041141221341411541611741811932012122232312422532622722832933013133243313423533643713813944034134244334444524634734824915045125235325415535615725825946026146236346446516626726816927037147247347417517637727827928028118238328438518638748838919019119219319449539639739839911001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 24 दिसंबर 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner