1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 10 फ़रवरी 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 10 फ़रवरी 2026, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

10 फ़रवरी 2026 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 7 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
10 फ़रवरी 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    परिक्षेपित बीज के सफलतापूर्वक अंकुरण और नवोद्भि द् के रूप में विकसित होने के लिए कौन-सी स्थि ति आवश्यक है?
    1. केवल सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आना
    2. जनक पुष्‍प से भौतिक पृथक्करण
    3. उपयुक्त पर्यावरणीय स्थि तियों की उपस्थि ति
    4. केवल बीज को परिबद्ध करने वाले फल का पूर्ण क्षय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — उपयुक्त पर्यावरणीय स्थि तियों की उपस्थि ति

  2. प्र.2General Science
    जब चलती कार में ब्रेक लगाए जाते हैं, तो कार धीमी हो जाती है, लेकिन भीतर बैठे यात्री आगे बढ़ने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंोंकि ________।
    1. ब्रेक यात्रियों पर आगे की ओर बल प्रयुक्‍त करते हैं
    2. यात्रियों को गुरुत्वाकर्षण द्वारा आगे की ओर खींचा जाता है
    3. यात्रियों में जड़त्व होता है और वे अपनी गतिमान अवस्‍था में बने रहते हैं
    4. कार के भीतर की वायु यात्रियों को आगे की ओर धकेलती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यात्रियों में जड़त्व होता है और वे अपनी गतिमान अवस्‍था में बने रहते हैं

  3. प्र.3General Science
    एक प्रबल अम्ल और एक प्रबल क्षार के बीच उदासीनीकरण अभिक्रि या के दौरान निम्नलिखित में से सदैव कौन-से पदार्थ बनते हैं?
    1. लवण और जल
    2. लवण, जल और कार्बन डाइऑक्साइड
    3. लवण और हाइड्रोजन गैस
    4. केवल जल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लवण और जल

  4. प्र.4General Science
    1. 250 J
    2. 500 J
    3. 50 J
    4. 100 J
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 500 J

  5. प्र.5General Science
    1. एथैनल (Ethanal)
    2. एथेनॉइक अम्ल (Ethanoic acid)
    3. प्रोपेनैल (Propanal)
    4. प्रोपेनोन (Propanone)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एथेनॉइक अम्ल (Ethanoic acid)

  6. प्र.6General Science
    लैंगिक जनन करने वाले प्राणियों में दो अलग-अलग व्‍यष्टियों (individuals) के DNA के संयोजन का क्या लाभ है?
    1. यह जनन प्रक्रि या को तीव्र करता है।
    2. यह विशेषीकृत जननांगों की आवश्यकता को कम करता है।
    3. यह DNA प्रतिलीपीयन में त्रुटियों को समाप्त करता है।
    4. यह समष्टि के भीतर आनुवंशिक विभेद को बढ़ाता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — यह समष्टि के भीतर आनुवंशिक विभेद को बढ़ाता है।

  7. प्र.7General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा भार का SI मात्रक है?
    1. जूल
    2. पास्कल
    3. न्यूटन
    4. किलोग्राम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न्यूटन

  8. प्र.8General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा एक सूक्ष्मपोषक तत्व है?
    1. मैग्नीशियम (Magnesium)
    2. नाइट्रोजन (Nitrogen)
    3. फॉस्फोरस (Phosphorous)
    4. मैंगनीज (Manganese)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मैंगनीज (Manganese)

  9. प्र.9General Science
    लंबाई ‘L’, अनुप्रस्थ-काट क्षेत्रफल ‘A’ और प्रतिरोधकता ‘ρ’ वाले एक तार का प्रतिरोध ‘R’ है। यदि इस तार का अनुप्रस्थ-काट क्षेत्रफल तीन गुना कर दिया जाए, तो इसका नया प्रतिरोध (अन्य सभी प्राचलों को समान रखते हुए) कितना होगा?
    1. R/3
    2. 3R
    3. R
    4. R/9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — R/3

  10. प्र.10General Science
    एकसमान वेग से गतिमान पिंड का त्वरण _______________।
    1. शून्य है
    2. बढ़ रहा है
    3. नियत है
    4. घट रहा है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शून्य है

  11. प्र.11General Science
    पादपों में भोजन-संवाहक जटिल ऊतक का कौन-सा भाग, नलिकाकार होता है तथा इसकी भित्तियां सछिद्र होती हैं?
    1. चालनी पट्टिका (Sieve plate)
    2. सहचर कोशिका (Companion cell)
    3. फ्लोएम मृदूतक (Phloem parenchyma)
    4. चालनी नलिका (Sieve tube)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चालनी नलिका (Sieve tube)

  12. प्र.12General Science
    कौन-सा गुण समांगी मिश्रण को विषमांगी मिश्रण से विभेदित करता है?
    1. एकसमान संघटन
    2. स्थि र क्वथनांक
    3. उच्च घनत्व
    4. रासायनिक अभिक्रि या
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एकसमान संघटन

  13. प्र.13General Science
    सोडियम क्लोराइड क्रि स्टल में सोडियम और क्लोराइड आयन 1 : 1 के अनुपात में हैं। सोडियम क्लोराइड के सूत्र इकाई द्रव्यमान (formula unit mass) की गणना करने के लिए, आप किस प्रक्रि या का उपयोग करेंगे?
    1. सोडियम के परमाण्वि क द्रव्यमान और क्लोरीन के परमाण्वि क द्रव्यमान को जोड़कर
    2. सोडियम के परमाण्वि क द्रव्यमान को क्लोरीन के परमाण्वि क द्रव्यमान से विभाजित करके
    3. सोडियम के परमाण्वि क द्रव्यमान में से क्लोरीन के परमाण्वि क द्रव्यमान को घटाकर
    4. सोडियम के परमाण्वि क द्रव्यमान और क्लोरीन के परमाण्वि क द्रव्यमान को गुणा करके
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सोडियम के परमाण्वि क द्रव्यमान और क्लोरीन के परमाण्वि क द्रव्यमान को जोड़कर

  14. प्र.14General Science
    नियत प्रतिरोध वाले एक प्रतिरोधक के लिए, उत्पन्न ऊष्मा का परिमाण निम्नलिखित में से किसके अनुक्रमानुपाती होता है?
    1. प्रतिरोधक के माध्यम से प्रवाहित धारा के वर्ग
    2. प्रतिरोधक के माध्यम से प्रवाहित धारा
    3. पदार्थ के घनत्व
    4. प्रतिरोधक की लंबाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रतिरोधक के माध्यम से प्रवाहित धारा के वर्ग

  15. प्र.15General Science
    जलीय विलयन में क्षार के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
    1. इनका स्वाद खट्टा होता है।
    2. ये जल में OH− आयन उत्पन्न करते हैं।
    3. ये धातुओं के साथ अभिक्रि या करके हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करते हैं।
    4. ये नीले लिटमस को लाल कर देते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ये जल में OH− आयन उत्पन्न करते हैं।

  16. प्र.16General Science
    किस प्रकार की रक्त वाहिका की भित्तियां मोटी और लचीली होती हैं ताकि वह उच्च दाब को सहन कर सके?
    1. केशिका
    2. धमनी
    3. शिरिका
    4. शिरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — धमनी

  17. प्र.17General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा बहुकोशिकीय जीव, अलैंगिक जनन की एक सामान्य विधि के रूप में खंडन को दर्शाता है?
    1. संतरा (Orange)
    2. स्पाइरोगाइरा (Spirogyra)
    3. ब्रायोफिलम (Bryophyllum)
    4. चमेली (Jasmine)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्पाइरोगाइरा (Spirogyra)

  18. प्र.18General Science
    किसी धातु को निष्‍कर्षित करने के बाद उसे परिष्कृत करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    1. धातु को मिश्र धातु में परिवर्तित करना
    2. निष्‍कर्षित धातु से अशुद्धि याँ दूर करना
    3. धातु के गलनांक को बढ़ाना
    4. धातु की अभिक्रि याशीलता को कम करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — निष्‍कर्षित धातु से अशुद्धि याँ दूर करना

  19. प्र.19General Science
    मेगाफोन, हॉर्न और स्टेथोस्कोप वे उपकरण हैं, जिनका उपयोग __________ के लिए किया जाता है।
    1. ध्वनि के आयाम को नियंत्रित करने
    2. ध्वनि का उत्पादन, संचरण और प्रवर्धन करने
    3. ध्वनि को अवरुद्ध करने
    4. तारत्व बदलने
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ध्वनि का उत्पादन, संचरण और प्रवर्धन करने

  20. प्र.20General Science
    निम्नलिखित में से किस किरण का उपयोग गोलीय दर्पण द्वारा निर्मित प्रतिबिंब का स्थान निर्धारित करने के लिए नहीं किया जाता है?
    1. वक्रता केंद्र से होकर गुजरने वाली एक किरण जो उसी पथ के अनुदिश वापस परावर्तित होती है।
    2. मुख्य अक्ष के समांतर एक किरण जो फोकस से होकर परावर्तित होती है।
    3. मुख्य अक्ष के लंबवत एक किरण जो फोकस से होकर परावर्तित होती है।
    4. फोकस से होकर गुजरने वाली एक किरण जो मुख्य अक्ष के समांतर परावर्तित होती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मुख्य अक्ष के लंबवत एक किरण जो फोकस से होकर परावर्तित होती है।

  21. प्र.21General Science
    प्रश्नों को हल करने के लिए दर्पण सूत्र में दूरियों (u, v, f) के संख्यात्मक मानों को प्रतिस्थापित करते समय, किस आवश्यक शर्त (prerequisite) का कठोरता से पालन किया जाना चाहिए?
    1. फोकस दूरी (f) को सदैव धनात्मक लिया जाना चाहिए।
    2. सभी मानों को मीटर में परिवर्तित किया जाना चाहिए।
    3. सभी माप वक्रता केंद्र से लिए जाने चाहिए।
    4. नई कार्तीय चिह्न परिपाटी का उपयोग किया जाना चाहिए।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — नई कार्तीय चिह्न परिपाटी का उपयोग किया जाना चाहिए।

  22. प्र.22General Science
    उच्च ऊर्जा आवश्यकताओं और नियत शरीर तापमान वाले जंतुओं, जैसे कि पक्षि यों और स्तनधारियों, में __________ कोष्ठीय हृदय होता है।
    1. एक
    2. तीन
    3. दो
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — चार

  23. प्र.23General Science
    सार्वत्रिक गुरुत्वीय स्थि रांक G का SI मात्रक क्‍या है?
    1. N/m2
    2. N·m2/kg2
    3. kg/m3
    4. N-Kg2/m2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — N·m2/kg2

  24. प्र.24General Science
    प्रोटॉन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. एक प्रोटॉन आवेश में उदासीन होता है और इसका द्रव्यमान एक इलेक्ट्रॉन के बराबर होता है।
    2. एक प्रोटॉन धनात्मक रूप से आवेशित होता है और इसका द्रव्यमान हाइड्रोजन परमाणु के द्रव्यमान का 1/2000 होता है।
    3. एक प्रोटॉन धनात्मक रूप से आवेशित होता है और इसके द्रव्यमान को एक इकाई के रूप में माना जाता है।
    4. एक प्रोटॉन ऋणात्मक रूप से आवेशित होता है और इसका द्रव्यमान बहुत कम होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक प्रोटॉन धनात्मक रूप से आवेशित होता है और इसके द्रव्यमान को एक इकाई के रूप में माना जाता है।

  25. प्र.25General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा अणु, ओजोन के निर्माण के लिए उच्च ऊर्जा पराबैंगनी द्वारा विभक्त होता है?
    1. लोहा
    2. जिंक
    3. सोडियम
    4. ऑक्सीजन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ऑक्सीजन

  26. प्र.26Mathematics
    ₹6,400 की धनराशि पर वार्षिक रूप से संयोजित होने वाले 15% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹8,464
    2. ₹8,413
    3. ₹8,375
    4. ₹8,078
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹8,464

  27. प्र.27Mathematics
    A का वह न्यूनतम मान ज्ञात कीजिए ताकि 8-अंकों की संख्या 322A4828, 4 से विभाज्य हो?
    1. 4
    2. 3
    3. 5
    4. 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0

  28. प्र.28Mathematics
    तीन श्रमिक, A, B और C को एक दीवार पेंट करने का काम सौंपा गया। A इस काम को 8 घंटे में, B इसे 12 घंटे में, और C इसे 16 घंटे में पूरा कर सकता है। यदि वे सभी मिलकर काम करना शुरू करते हैं लेकिन C, 2 घंटे बाद काम करना छोड़ देता है, तो काम पूरा होने में कुल कितना समय लगेगा?
    1. 6 घंटे
    2. 5.5 घंटे
    3. 4.2 घंटे
    4. 3 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4.2 घंटे

  29. प्र.29Mathematics
    एक दौड़ में, एक एथलीट पहले लैप में 150 सेकंड में 450 मीटर की दूरी तय करता है। वह उसी दूरी के दूसरे लैप को 75 सेकंड में तय करता है। एथलीट की औसत चाल (m/sec में) कितनी है?
    1. 5
    2. 4
    3. 10
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

  30. प्र.30Mathematics
    1. 1798 cm2
    2. 1978 cm2
    3. 1848 cm2
    4. 2048 cm2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1848 cm2

  31. प्र.31Mathematics
    n भुजाओं वाले एक सम बहुभुज के बहिष्कोणों के योगफल और अंतःकोणों के योगफल का अनुपात 2 : 43 है। सम बहुभुज के एक अंतःकोण की माप कितनी होगी?
    1. 174°
    2. 170°
    3. 172°
    4. 176°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 172°

  32. प्र.32Mathematics
    यदि किसी आयत की लंबाई उसकी चौड़ाई से 5 cm अधिक है और आयत का परिमाप 40 cm है, तो आयत की लंबाई और चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
    1. 11.4 cm, 8.6 cm
    2. 11.4 cm, 8.6 cm
    3. 10.5 cm, 9.5 cm
    4. 10.5 cm, 9.5 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10.5 cm, 9.5 cm

  33. प्र.33Mathematics
    (5pq + 16q)2 - (5pq - 16q)2 को सरल कीजिए।
    1. 160pq2
    2. 320pq2
    3. 160p2q2
    4. 320p2q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 320pq2

  34. प्र.34Mathematics
    एक गांव की जनसंख्या 1,60,000 थी। इसमें पहले वर्ष 15% की वृद्धि और दूसरे वर्ष 30% की वृद्धि हुई। दो वर्षों के बाद इसकी जनसंख्या _______ होगी।
    1. 2,32,000
    2. 2,39,200
    3. 2,08,000
    4. 1,84,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2,39,200

  35. प्र.35Mathematics
    दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, 78% मतदाताओं ने अपने मत डाले, जिनमें से 4% मत अवैध घोषित किए गए। एक उम्मीदवार को 13,572 मत मिले, जिनमें से 58% वैध मत थे। उस चुनाव में नामांकित मतदाताओं की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 30,150
    2. 31,250
    3. 33,540
    4. 28,680
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 31,250

  36. प्र.36Mathematics
    यदि एक पंखे का अंकित मूल्य ₹775 है और उस पर 12% की छूट प्रदान की जाती है, तो पंखे का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹682
    2. ₹680
    3. ₹684
    4. ₹686
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹682

  37. प्र.37Mathematics
    वह सबसे छोटी प्राकृत संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 18, 35 और 140 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थि ति में शेषफल 7 प्राप्त हो?
    1. 1267
    2. 1267
    3. 1267
    4. 1267
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1267

  38. प्र.38Mathematics
    अमित किसी काम को 13 दिनों में कर सकता है। गोपाल, अमित से 30% अधिक कुशल है। गोपाल को उसी काम को करने में कितने दिन लगेंगे?
    1. 15
    2. 13
    3. 10
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10

  39. प्र.39Mathematics
    1. 23.3
    2. 14.1
    3. 25.3
    4. 22.2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 25.3

  40. प्र.40Mathematics
    सुमन, तारिक और नेहा ने क्रमशः 6 : 11 : 12 के अनुपात में राशि निवेश की। यदि वर्ष के अंत में उन्हें कुल ₹79,721 का लाभ अर्जित हुआ, तो सुमन और नेहा के हिस्‍सों का धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. ₹16,494
    2. ₹16,493
    3. ₹16,491
    4. ₹16,492
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹16,494

  41. प्र.41Mathematics
    दुर्लभ पुस्तकों का एक विक्रेता एक संकलनकर्ता को एक प्राचीन उपन्यास ₹1,440 में बेचता है। बाद में, संकलनकर्ता उसे 25% के लाभ पर नीलाम कर देता है। नीलामी में अंतिम खरीदार कितनी कीमत का भुगतान करता है?
    1. ₹1,860
    2. ₹360
    3. ₹1,620
    4. ₹1,800
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹1,800

  42. प्र.42Mathematics
    शिवम अपनी आय का 50% खर्च करता है। यदि वह ₹42,000 की बचत करता है, तो उसकी आय (₹ में) कितनी होगी?
    1. 21,000
    2. 85,000
    3. 83,000
    4. 84,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 84,000

  43. प्र.43Mathematics
    1. 1.5
    2. 1
    3. 2
    4. 1.25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  44. प्र.44Mathematics
    प्रथम 12 विषम प्राकृत संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
    1. 12
    2. 11.5
    3. 12.5
    4. 13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 12

  45. प्र.45Mathematics
    1. 606.375 cm3
    2. 506.475 cm3
    3. 556.375 cm3
    4. 616.475 cm3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 606.375 cm3

  46. प्र.46Mathematics
    एक खुदरा विक्रेता खरीदारों के लिए एक वस्तु पर निम्नलिखित छूट की स्कीम प्रदान करता है। किस स्कीम के तहत अधिकतम विक्रय मूल्य होगा?
    1. 25% और 36% की क्रमिक छूट
    2. 23% की छूट के बाद 15% की छूट
    3. 10% की दो क्रमिक छूट
    4. 12% की छूट के बाद 46% की छूट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10% की दो क्रमिक छूट

  47. प्र.47Mathematics
    एक माँ की वर्तमान आयु उसकी पुत्री की आयु की दोगुनी है। दस वर्ष पूर्व, माँ की आयु उसकी पुत्री की आयु की तीन गुनी थी। माँ की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 48 वर्ष
    2. 28 वर्ष
    3. 42 वर्ष
    4. 40 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 40 वर्ष

  48. प्र.48Mathematics
    दिए गए आँकड़ोंों 9, 6, 8, 11, 16 और 22 के लिए माध्यि का ज्ञात कीजिए।
    1. 10
    2. 9
    3. 11
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10

  49. प्र.49Mathematics
    1. 2
    2. 2
    3. 1/√2
    4. √2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  50. प्र.50Mathematics
    P, Q और R टाइप की प्रत्येक वस्तु का मूल्य क्रमशः ₹280, ₹185 और ₹105 है। योगेश प्रत्येक टाइप की वस्तुएं 4 : 2 : 5 के अनुपात में खरीदता है और कुल ₹8,060 खर्च करता है। वह Q टाइप की कितनी वस्तुएं खरीदता है?
    1. 8
    2. 6
    3. 12
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    सात व्यक्ति S, Q, U, A, R, E और D एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A के दायीं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A और R के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D, A के ठीक बायीं ओर पड़ोस में बैठा है। S, U के ठीक दायीं ओर पड़ोस में बैठा है। पंक्ति के बायें छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. E
    2. Q
    3. S
    4. R
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Q

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    ग्यालमु बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 15 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 16 km गाड़ी चलाता है, फिर दाएं मुड़ता है और 17 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 18 km गाड़ी चलाता है। वह अंत में दाएं मुड़ता है, 2 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A तक दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (नोट: जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90° के हैं।)
    1. 1 km दक्षिण में
    2. 2 km दक्षिण में
    3. 3 km दक्षिण में
    4. 4 km दक्षिण में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2 km दक्षिण में

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित श्रृंखला का संदर्भ लें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ, केवल एक अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी है। (बाएँ) 1 6 8 1 6 2 8 1 4 3 8 2 9 7 8 7 3 9 5 5 6 (दाएँ) ऐसे कितने सम अंक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है और ठीक बाद में एक सम अंक भी है?
    1. 3
    2. 1
    3. 2
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकों वाली संख्याओं पर आधारित है। (बाएँ) 700 496 723 316 639 (दाएँ) (उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) नोट - सभी संक्रि याएं बाएँ से दाएँ की जानी हैं। यदि सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक में से सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को घटाया जाए, तो क्या परिणाम प्राप्त होगा?
    1. 4
    2. 3
    3. 5
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 431 853 326 139 268 (दाएं) (उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) नोट - सभी संक्रि याएं बाएं से दाएं की जानी हैं। यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ा जाए, तो क्या परिणाम प्राप्त होगा?
    1. 9
    2. 6
    3. 4
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    उत्तर की ओर अभिमुख 50 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, मेहा दाएँ छोर से 15वें स्थान पर है। यदि प्रिया मेहा के बाएँ से 8वें स्थान पर है, तो पंक्ति के बाएँ छोर से प्रिया का स्थान क्‍या है?
    1. 26वां
    2. 28वां
    3. 29वां
    4. 27वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 28वां

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करके श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बना देगा? GSN 14, EQL 23, COJ 32, AMH 41, ?
    1. YKE 49
    2. YKF 50
    3. ZKE 49
    4. YJD 50
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — YKF 50

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 8, 33, 69, ?, 182, 263
    1. 116
    2. 122
    3. 120
    4. 118
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 118

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 42 47 53 60 68 ?
    1. 77
    2. 76
    3. 79
    4. 78
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 77

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना ​है, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हों। आपको यह तय करना है कि कौन-से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी कार, बस हैं। सभी बस, जहाज हैं। कोई भी कार, ट्रेन नहीं है। निष्कर्ष (I): कोई भी बस, ट्रेन नहीं है। निष्कर्ष (II): कोई भी जहाज, ट्रेन नहीं है।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    2. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? YY49 WV36 TR25 PM16 ?
    1. LH9
    2. JK4
    3. KG9
    4. KH9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — KG9

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’ A # B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ A × B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ A @ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘L@O#V+E×R’ है, तो L का R से क्या संबंध है?
    1. पत्नी का भाई
    2. पिता
    3. भाई
    4. पत्नी का पिता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पत्नी का पिता

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी केतली, ओवन हैं। सभी ओवन, टोस्टर हैं। निष्कर्ष (I): कुछ टोस्टर, केतली हैं। निष्कर्ष (II): कोई भी टोस्टर, केतली नहीं है।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    2. केवल निष्कर्ष (II) ही अनुसरण करता है
    3. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    4. केवल निष्कर्ष (I) ही अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (I) ही अनुसरण करता है

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    शहर A, शहर B के पश्चिम में स्थि त है। शहर D, शहर A के दक्षि ण में स्थि त है। शहर C, शहर D के पूर्व में स्थि त है। यदि शहर E, शहर C के उत्तर में स्थि त है, तो शहर D के संबंध में शहर B की दिशा क्या होगी?
    1. पूर्व
    2. पश्चिम
    3. दक्षिण
    4. उत्तर पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उत्तर पूर्व

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए -13 पर संक्रि याएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करना अनुमत नहीं है।) 12 - 4 - 48 15 - 3 - 45
    1. 19 - 2 - 38
    2. 16 - 2 - 34
    3. 21 - 3 - 61
    4. 3 - 4 - 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 19 - 2 - 38

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, XTBH का संबंध एक निश्चित तरीके से BXFL से है। उसी प्रकार, MFKP का संबंध QJOT से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, BXLR का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
    1. DZNU
    2. FBPV
    3. EAOU
    4. GCQW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — FBPV

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्‍म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. TI - XM
    2. YA - CF
    3. JR - NV
    4. LF - PJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — YA - CF

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    सात व्यक्ति , A, B, C, D, E, F और G, उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। B पंक्ति के बाएं छोर से छठे स्थान पर बैठा है। D के बाएं केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F, A के दाएं लेकिन D के बाएं बैठा है। E, G के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। C और G के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. एक
    2. चार
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. TVV
    2. GHI
    3. DEF
    4. JKL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — TVV

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से, VANE का संबंध DIVM से है। इसी प्रकार, BGTK का संबंध JOBS से है। समान तर्क के आधार पर, ZERI का संबंध निम्नलिखित में से किस विकल्प से है?
    1. HWER
    2. HMQW
    3. HMZQ
    4. HMWE
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — HMZQ

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 405 × 5 − 32 + 16 ÷ 6 = ?
    1. 16
    2. 19
    3. 18
    4. 17
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 17

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएँ) C H T M L K N B P G Q D V W R A X Z F Y E S (दाएँ) उपरोक्त शृंखला में कितने अद्वितीय स्वर हैं? (प्रत्येक स्वर को पुनरावृत्ति की उपेक्षा करते हुए केवल एक बार गिना जाना चाहिए।)
    1. तीन
    2. एक
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दो

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से GUSB का संबंध LZXV से है। उसी प्रकार, NHIN का संबंध SMNH से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, MLKO का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. RQPI
    2. SQQJ
    3. RPPJ
    4. SPQI
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — RQPI

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    सभी 144 व्यक्ति उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में खड़े हैं। Lkj बाएँ छोर से 65वें स्थान पर हैं जबकि Ihg दाएँ छोर से 8वें स्थान पर है। Lkj और Ihg के बीच कितने व्यक्ति हैं?
    1. 70
    2. 72
    3. 69
    4. 71
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 71

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 78 92 108 126 146 ?
    1. 162
    2. 165
    3. 170
    4. 168
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 168

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 28369475 में प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक विषम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
    1. 2
    2. 4
    3. 3
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 5346188 के प्रत्येक विषम अंक में 3 जोड़ दिया जाए और प्रत्येक सम अंक में से 4 घटा दिया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाईं ओर से तीसरे अंक और दाईं ओर से चौथे अंक का योगफल कितना होगा?
    1. 6
    2. 4
    3. 2
    4. 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘bees buzz close’ को ‘zd st cq’ के रूप में और ‘hear bees hum’ को ‘cq ge vm’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में, ‘bees’ को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. zd
    2. vm
    3. cq
    4. ge
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — cq

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'READ' को '4628' के रूप में और 'AIMS' को '5716' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'A' के लिए कूट क्या होगा?
    1. 6
    2. 2
    3. 7
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    सात व्यक्ति , A, B, C, D, E, F और G, उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। F के बाएं केवल छह व्यक्ति बैठे हैं। D पंक्ति के दाएं छोर से चौथे स्थान पर बैठा है। A और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C और F का निकटतम पड़ोसी G है। B, E के बाएं नहीं बैठा है। E और G के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. दो
    3. चार
    4. एक भी नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    उस अग्रणी आणविक जीवविज्ञानी (molecular biologist) का नाम क्या है, जिन्होंोंने फ्रांांसिस एच. सी. क्रि क के साथ मिलकर DNA की द्विकुंडलिनी (double helix) संरचना की सह-खोज की थी और जिन्हें 1962 में शरीर क्रि या विज्ञान या चिकित्सा (Physiology or Medicine) में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और जिनका 97 वर्ष की आयु में ईस्ट नॉर्थपोर्ट, न्यूयॉर्क में निधन हो गया?
    1. मॉरिस विल्कि न्स (Maurice Wilkins)
    2. रोज़ालिंड फ्रैंकलिन (Rosalind Franklin)
    3. जेम्स डी. वॉटसन (James D. Watson)
    4. फ्रांांसिस एच. सी. क्रि क (Francis H. C. Crick)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — जेम्स डी. वॉटसन (James D. Watson)

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    भारतीय प्रवासियों के योगदान को मान्यता देने के लिए 9 जनवरी 2025 को कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
    1. प्रवासी भारतीय दिवस (Pravasi Bharatiya Divas)
    2. सेना दिवस (Army Day)
    3. विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day)
    4. राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रवासी भारतीय दिवस (Pravasi Bharatiya Divas)

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    किस वियतनामी-अमेरिकी लेखक ने मई 2025 में 'द एम्परर ऑफ ग्लैडनेस' का विमोचन किया?
    1. कॉलम मैककैन (Colum McCann)
    2. ओशन वुओंग (Ocean Vuong)
    3. चार्लोट मैककोनाघी (Charlotte McConaghy)
    4. शेरोन ली (Sharon Lee)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ओशन वुओंग (Ocean Vuong)

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    जुलाई 2025 में, किस भारतीय सरकारी निकाय ने सतत विकास पर संयुक्त राष्ट्र उच्च स्तरीय राजनीतिक मंच (HLPF) को अपनी तीसरी स्वैच्छि क राष्ट्रीय समीक्षा (VNR) प्रस्तुत की?
    1. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG)
    2. राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति आयोग)
    3. भारतीय वित्त आयोग (FCI)
    4. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति आयोग)

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    अक्टूबर 2025 में, निम्नलिखित में से किसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया था?
    1. कुलदीप सिंह
    2. राकेश अस्थाना
    3. प्रवीर रंजन
    4. अनिल कुमार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्रवीर रंजन

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    सितंबर 2025 में उद्घाटित मोनोप्रोपेलेंट थ्रस्टर टेस्ट फैसिलिटी (Monopropellant Thruster Test Facility-MPTTF) मुख्यत: किस व्यापक तकनीकी क्षेत्र से संबंधित परीक्षण गतिविधियों में सहायता करती है?
    1. नाभिकीय नोदन (Nuclear propulsion)
    2. सैटेलाइट नेविगेशन (Satellite navigation)
    3. हाइपरसोनिक फ्लाइट (Hypersonic flight)
    4. अंतरिक्ष नोदन प्रणाली (Space propulsion systems)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अंतरिक्ष नोदन प्रणाली (Space propulsion systems)

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    किस संगठन ने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण आयोजित किया था, जिसका नाम 2024 में बदलकर PARAKH राष्ट्रीय सर्वेक्षण कर दिया गया था, जिसमें केरल दूसरे स्थान पर रहा था?
    1. राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद
    2. CBSE के सहयोग से NCERT के अंतर्गत PARAKH
    3. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    4. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — CBSE के सहयोग से NCERT के अंतर्गत PARAKH

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 के दौरान कितने नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किए गए?
    1. 12
    2. 15
    3. 18
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 18

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    अगस्त 2025 में निम्नलिखित में से किसने, उस मंत्रिसमूह (Group of Ministers - GoM) की अध्यक्षता की जिसने व्यक्ति गत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियों पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) से छूट देने का प्रस्ताव रखा था?
    1. अजय सेठ
    2. नितिन गडकरी
    3. मल्लू भट्टी विक्रमार्क
    4. सम्राट चौधरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सम्राट चौधरी

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    2024 NBA फाइनल्स मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (FMVP) किसे चुना गया?
    1. जेसन टैटम (Jayson Tatum)
    2. जेलेन ब्राउन (Jaylen Brown)
    3. इमैनुअल जेलेन क्वि कली (Immanuel Jaylen Quickley)
    4. मलाची फ़्लि न (Malachi Flynn)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जेलेन ब्राउन (Jaylen Brown)

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सितंबर 2025 में भारत के सबसे बड़े और आधुनिक स्‍पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन कहाँ किया था?
    1. अहमदाबाद
    2. गांधीनगर
    3. सूरत
    4. वडोदरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अहमदाबाद

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    प्रस्तावित कुलसी परियोजना (Kulsi project) का एक प्रमुख उद्देश्य क्या है?
    1. पर्यटन संवर्धन और सिंचाई
    2. सैन्य अवसंरचना
    3. जलविद्युत उत्पादन और सिंचाई
    4. औद्योगिक विकास
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — जलविद्युत उत्पादन और सिंचाई

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    2023-24 के लिए NBA चैंपियनशिप ट्रॉफी की विजेता टीम कौन है?
    1. बोस्टन सेल्टि क्स (Boston Celtics)
    2. टोरंटो रैप्टर्स (Toronto Raptors)
    3. फिलाडेल्फि या वारियर्स (Philadelphia Warriors)
    4. रोचेस्टर रायल्स (Rochester Royals)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बोस्टन सेल्टि क्स (Boston Celtics)

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    डुगोंग क्रीक स्थि त वन धन विकास केंद्र का उद्देश्य निम्नलिखित में से किसके माध्यम से ओंगी जनजाति (Onge tribe) को आत्मनिर्भर बनाना है?
    1. बांस के हस्तशिल्प
    2. नारियल आधारित उत्पाद
    3. जड़ी-बूटियों के उत्पादन
    4. शहद और जंगली वन उत्पाद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नारियल आधारित उत्पाद

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में, किस राज्य ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया?
    1. तमिलनाडु
    2. उत्तर प्रदेश
    3. हरियाणा
    4. महाराष्ट्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — हरियाणा

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    भारत में स्वदेशी रूप से विकसित पहली CRISPR जीन थेरेपी का नाम क्या है, जिसे सिकल सेल रोग के इलाज के लिए डिज़ाइन किया गया है?
    1. क्रि स्पर-क्योर (CRISPR-Cure)
    2. जीनहील प्रो (GeneHeal Pro)
    3. बिरसा 101 (BIRSA 101)
    4. एससीडी क्योर एक्स (SCD Cure X)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बिरसा 101 (BIRSA 101)

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय उद्यान को दो नए गैंडा पुनर्वास क्षेत्रों की स्थापना के लिए जून 2025 में ₹1.5 करोड़ प्राप्त हुए?
    1. जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
    2. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
    3. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान
    4. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दुधवा राष्ट्रीय उद्यान

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    2025 में भारतीय सेना द्वारा लॉन्च किए गए सक्षम काउंटर-अनमैंड एयरक्राफ्ट सिस्टम ग्रिड (SAKSHAM counter-Unmanned Aircraft System grid) को किस संगठन ने विकसित किया है?
    1. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, नासिक
    2. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, बेंगलुरु
    3. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद
    4. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, हैदराबाद
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    अगस्त 2025 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, GST मंत्री समूहों (GoM) ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियों के लिए भुगतान किए जाने वाले प्रीमियम को GST उगाही से पूरी तरह छूट देने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्तावित छूट से पहले भारत में स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर GST दर कितनी थी?
    1. 18%
    2. 10%
    3. 12%
    4. 5%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 18%

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    नवंबर 2025 में COP-30 के बाद की वार्ताओं के दौरान भारत ने जलवायु वित्त की किस श्रेणी को स्वतंत्र रूप से बढ़ाने की वकालत की थी?
    1. हानि और क्षति वित्त
    2. हरित हाइड्रोजन वित्त
    3. अनुकूलन वित्त
    4. कार्बन बाजार वित्त
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अनुकूलन वित्त

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1323314252647384911011141211311411521621721821922032142242322432542612742832923033133233323423523613743833934014144244324414514634744814925015125225315415525625725845916016136246346446516626726816917037147247317447547637737837918018138218328428538648728838949029119239319429539639749839911003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 10 फ़रवरी 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner