1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 3 फ़रवरी 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 3 फ़रवरी 2026, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

3 फ़रवरी 2026 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 6 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
3 फ़रवरी 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कोशिका भित्ति का एक कार्य नहीं है?
    1. कोशिका को आकार प्रदान करना
    2. कोशिका-से-कोशिका अन्योन्यक्रि या में सहायता करना
    3. कोशिका के लिए प्रोटीन का संश्लेषण करना
    4. कोशिका को यांत्रिक क्षति से बचाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कोशिका के लिए प्रोटीन का संश्लेषण करना

  2. प्र.2General Science
    बहुकोशिकीय जीवों में, केवल सरल विसरण (simple diffusion) ही सभी कोशिकाओं की आवश्यकताओं को पूर्ण क्योंों नहीं कर सकता?
    1. क्योंोंकि विसरण केवल ऑक्सीजन का परिवहन करता है
    2. क्योंोंकि शरीर का आकार और जटिलता बढ़ जाती है
    3. क्योंोंकि सभी कोशिकाएं प्रत्‍यक्ष रूप से वायु के संपर्क में होती हैं
    4. क्योंोंकि विसरण के लिए प्रकाश की आवश्यकता होती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — क्योंोंकि शरीर का आकार और जटिलता बढ़ जाती है

  3. प्र.3General Science
    किसी तत्व की परमाणु संख्या निम्नलिखित में से किसके बराबर होती है?
    1. इलेक्ट्रॉनों की संख्या
    2. न्यूट्रॉनों की संख्या
    3. न्यूट्रॉनों की संख्या + प्रोटॉनों की संख्या
    4. प्रोटॉनों की संख्या
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्रोटॉनों की संख्या

  4. प्र.4General Science
    दिए गए अभिकथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके आधार पर सही विकल्प का चयन कीजिए। (A): ध्वनि तरंगें, अनुप्रस्थ तरंगें हैं। (R): ध्वनि तरंगों को उनके प्रसार के लिए एक भौतिक माध्यम की आवश्यकता होती है।
    1. अभिकथन सत्य है लेकिन कारण असत्य है।
    2. अभिकथन और कारण दोनों ही सत्य हैं और कारण, अभिकथन की सही व्याख्या है।
    3. अभिकथन और कारण दोनों ही असत्य हैं।
    4. अभिकथन असत्य है और कारण सत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अभिकथन असत्य है और कारण सत्य है।

  5. प्र.5General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कारक वाष्पीकरण की दर को बढ़ाता है?
    1. तापमान में कमी
    2. आर्द्रता में वृद्धि
    3. सतह क्षेत्र में वृद्धि
    4. पवन की चाल में कमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सतह क्षेत्र में वृद्धि

  6. प्र.6General Science
    एक ऐसे ग्रह पर गुरुत्वीय त्वरण का मान क्या होगा जिसका द्रव्यमान और त्रिज्या, पृथ्वी के द्रव्यमान और त्रिज्या से दोगुनी है? (पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण g मानिए।)
    1. 2g
    2. g
    3. g/4
    4. g/2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — g/2

  7. प्र.7General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा मिश्रण, निलंबन है?
    1. दूध
    2. लवण जल
    3. सिरका
    4. पंकिल जल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पंकिल जल

  8. प्र.8General Science
    किरण आरेख का उपयोग करके एक गोलीय दर्पण द्वारा निर्मित विस्तारित वस्तु के प्रतिबिंब का सटीक रूप पता लगाने के लिए, परावर्तित किरणों की न्यूनतम संख्या कितनी होनी चाहिए जो प्रतिच्छेद करनी चाहिए (या प्रतिच्छेद करती हुई प्रतीत होनी चाहिए)?
    1. दो किरणें
    2. चार किरणें
    3. तीन किरणें
    4. एक किरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो किरणें

  9. प्र.9General Science
    जीवों की आबादी में विविधता क्योंों महत्वपूर्ण है?
    1. यह जीवों को समरूप बनाती है।
    2. यह सभी जीवों के विलोपन का कारण बनती है।
    3. यह पर्यावरणीय परिस्थि तियों में बदलाव होने पर कुछ जीवों को जीवित रहने में सहायता करती है।
    4. यह प्रजनन को रोकती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यह पर्यावरणीय परिस्थि तियों में बदलाव होने पर कुछ जीवों को जीवित रहने में सहायता करती है।

  10. प्र.10General Science
    निम्नलिखित विकल्‍पों में से कौन-सा, वाष्पन की दर को बढ़ाता है?
    1. सघन वातावरण और सामान्‍यत: ठंडा मौसम
    2. उच्च तापमान और बढ़ी हुई पवन चाल
    3. उच्च आर्द्रता और पवन चाल का अभाव
    4. निम्‍न पृष्‍ठीय क्षेत्रफल और शीत वायु तापमान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उच्च तापमान और बढ़ी हुई पवन चाल

  11. प्र.11General Science
    फूल का कौन-सा भाग बीजांड की रक्षा करता है और बाद में फल में परिवर्तित हो जाता है?
    1. वर्तिकाग्र
    2. दल
    3. बाह्यदल
    4. अंडाशय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अंडाशय

  12. प्र.12General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा, ऋणात्मक कार्य का एक उदाहरण है?
    1. किसी गतिमान वस्तु पर लगने वाला घर्षण
    2. गिरती हुई गेंद पर कार्यरत गुरुत्वाकर्षण
    3. बैग को ऊपर की ओर उठाना
    4. गतिमान कार को आगे धकेलना।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — किसी गतिमान वस्तु पर लगने वाला घर्षण

  13. प्र.13General Science
    दी गई अभिक्रि या में, निम्नलिखित में से किस अभिक्रि यक का ऑक्सीकरण होता है? PbO + H2 → Pb + H2O
    1. PbO
    2. H2O
    3. Pb
    4. H2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — H2

  14. प्र.14General Science
    समांगी श्रेणी के सदस्य एक-दूसरे से किस प्रकार भिन्न होते हैं?
    1. एक ऑक्सीजन परमाणु से
    2. दो हाइड्रोजन परमाणु से
    3. एक कार्बन परमाणु से
    4. एक कार्बन परमाणु और दो हाइड्रोजन परमाणु से
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक कार्बन परमाणु और दो हाइड्रोजन परमाणु से

  15. प्र.15General Science
    निम्नलिखित pH परिवर्तन और उसके प्रभाव को सुमेलित कीजिए। कॉलम A (परिवर्तन) कॉलम B (प्रभाव) A. pH ↓ 7 से 4 तक
    1. अम्लता में वृद्धि B. pH ↑ 7 से 10 तक A-3; B-4; C-2; D-1
    2. अम्लीय वर्षा का निर्माण C. pH = 7 A-1; B-4; C-3; D-2
    3. उदासीन विलयन D. वर्षा में pH < 5.6 A-2; B-1; C-4; D-3
    4. क्षारीयता में वृद्धि A-4; B-3; C-1; D-2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अम्लीय वर्षा का निर्माण C. pH = 7 A-1; B-4; C-3; D-2

  16. प्र.16General Science
    पार्श्व परिपथ की कौन-सी विशेषता, घर में कई विद्युत गैजेट को जोड़ने के लिए श्रेणी परिपथ की तुलना में उन्हें लाभप्रद बनाती है?
    1. प्रत्येक गैजेट में विभवांतर अद्वितीय होता है।
    2. विद्युत धारा को विद्युत गैजेट के बीच विभाजित किया जाता है, जिससे वे स्वतंत्र रूप से काम कर सकते हैं।
    3. यदि एक घटक खराब हो जाए तो पूरा परिपथ भंग हो जाता है।
    4. कुल प्रतिरोध बढ़ जाता है, जिससे उपकरणों की सुरक्षा होती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विद्युत धारा को विद्युत गैजेट के बीच विभाजित किया जाता है, जिससे वे स्वतंत्र रूप से काम कर सकते हैं।

  17. प्र.17General Science
    निम्नलिखित में से किस यौगिक का जल में विलीन करने पर pH मान सबसे अधिक होगा?
    1. हाइड्रोजन क्लोराइड गैस
    2. सिरका विलयन
    3. सोडियम हाइड्रॉक्साइड
    4. नींबू का रस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सोडियम हाइड्रॉक्साइड

  18. प्र.18General Science
    किसी बाह्य बल की अनुपस्थि ति में, गतिमान वस्तु _______।
    1. निरंतर त्वरण के साथ आगे बढ़ती रहेगी
    2. सीधी रेखा में स्थि र वेग बनाए रखेगी
    3. अपने जड़त्व के कारण रुक जाएगी
    4. धीमी हो जाएगी और अपना रास्ता बदल देगी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सीधी रेखा में स्थि र वेग बनाए रखेगी

  19. प्र.19General Science
    उत्तल दर्पण के लिए, वक्रता केन्द्र कहां स्थि त होता है?
    1. दर्पण के पृष्‍ठ पर
    2. दर्पण के पीछे
    3. फोकस पर
    4. दर्पण के सामने
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दर्पण के पीछे

  20. प्र.20General Science
    थाइरॉइड ग्रंथि द्वारा थाइरॉक्सि न हार्मोन स्रावित करने के लिए कौन-सा तत्व आवश्यक है?
    1. ब्रोमीन
    2. फ्लुओरीन
    3. आयोडीन
    4. क्लोरीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — आयोडीन

  21. प्र.21General Science
    निम्नलिखित दो कथनों अभिकथन (A) और कारण (R) के संबंध में सही विकल्प का चयन करें। अभिकथन (A): नसबंदी से पुरुषों में यौन इच्छा में कमी आती है। कारण (R): इसमें अंडकोषों को निकाल दिया जाता है।
    1. A और R दोनों सत्य हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है
    2. A असत्य है, लेकिन R सत्य है।
    3. A और R दोनों सत्य हैं, लेकिन R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
    4. A और R दोनों ही असत्य हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — A और R दोनों ही असत्य हैं।

  22. प्र.22General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी, उपकला ऊतक की विशेषता नहीं है?
    1. कोशिकाओं में कोई अंतःकोशिकीय स्थान नहीं होता है।
    2. कोशिकाएं, शिथिल रूप से व्यवस्थि त होती हैं।
    3. त्वचा, वृक्क नलिका दोनों उपकला ऊतक से बने होते हैं।
    4. कोशिकाएं, सतत शीट बनाती हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कोशिकाएं, शिथिल रूप से व्यवस्थि त होती हैं।

  23. प्र.23General Science
    दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सही विकल्प का चयन करें। कथन 1: फ्लेमिंग के वामहस्त नियम का उपयोग चुंबकीय क्षेत्र में रखे धारावाही चालक पर बल (गति) की दिशा ज्ञात करने के लिए किया जाता है। कथन 2: चालक पर बल, धारा और चुंबकीय क्षेत्र दोनों के लंबवत कार्य करता है।
    1. कथन 1 और 2 दोनों गलत हैं।
    2. कथन 1 सही है, लेकिन 2 गलत है।
    3. कथन 1 गलत है, लेकिन कथन 2 सही है।
    4. कथन 1 और 2 दोनों सही हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कथन 1 और 2 दोनों सही हैं।

  24. प्र.24General Science
    यदि किसी वस्तु का वेग-समय ग्राफ वक्राकार है, तो यह ____________ को इंगित करता है।
    1. नियत गति
    2. असमान त्वरण
    3. शून्य वेग
    4. एक समान गति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — असमान त्वरण

  25. प्र.25General Science
    किसी व्यक्ति में कम मात्रा में भोजन करने के बाद भी रक्त शर्करा का स्तर उच्च रहता है। इसका कारण क्या हो सकता है?
    1. हार्मोन की अधिक वृद्धि
    2. इंसुलिन की कमी
    3. थाइरॉक्सि न की कमी
    4. एस्ट्रोजन की अधिकता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — इंसुलिन की कमी

  26. प्र.26Mathematics
    एक त्रिभुज की भुजाएं 80 cm, 44 cm और 52 cm हैं। 44 cm लंबाई वाली भुजा के संगत इसके शीर्षलंब की लंबाई कितनी है?
    1. 61 cm
    2. 94 cm
    3. 48 cm
    4. 49 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 48 cm

  27. प्र.27Mathematics
    104 पुरुषों के पास 12 सप्ताह का राशन है। उनके साथ 52 और पुरुष जुड़ जाते हैं। यह राशन कितने सप्ताह तक चलेगा?
    1. 8
    2. 10
    3. 6
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8

  28. प्र.28Mathematics
    तीन संख्याओं का योग 840 है। यदि दूसरी संख्या का पहली संख्या से अनुपात 3 : 13 है तथा तीसरी संख्या का दूसरी संख्या से अनुपात 8 : 12 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 142
    2. 140
    3. 139
    4. 141
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 140

  29. प्र.29Mathematics
    ₹2,800 के मूलधन पर 20% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर (वार्षिक रूप से संयोजित होने पर) से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹3,279
    2. ₹4,968
    3. ₹4,341
    4. ₹4,032
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹4,032

  30. प्र.30Mathematics
    एक चुनाव में तीन प्रत्याशी A, B और C हैं। प्रत्याशी A को कुल वैध वोटों में से 40% वोट, प्रत्याशी B को 30% वोट, और शेष वोट प्रत्याशी C को मिलते हैं। यदि कुल वोटों में से 12% वोट अवैध घोषित कर दिए गए और वोटरों की कुल संख्या 25,000 थी, तो प्रत्याशी C को प्राप्त होने वाले वोटों की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 4400
    2. 5500
    3. 8800
    4. 6600
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6600

  31. प्र.31Mathematics
    3 सेब और 5 केलों की कीमत ₹75 है। 4 सेब और 2 केलों की कीमत ₹86 है। एक केले की कीमत ज्ञात कीजिए।
    1. ₹3
    2. ₹20
    3. ₹10
    4. ₹5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹3

  32. प्र.32Mathematics
    दो ट्रेनें क्रमशः 68 km/h और 82 km/h की चाल से स्टेशन A से B के लिए समानांतर पटरियों पर चलती हैं। 2.5 घंटे बाद दोनों ट्रेनों के बीच की दूरी (km में) ज्ञात कीजिए।
    1. 25
    2. 40
    3. 15
    4. 35
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 35

  33. प्र.33Mathematics
    3 × (10 × (22)) ÷ 20 + 13 − 3 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 16
    2. 13
    3. 25
    4. 17
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 16

  34. प्र.34Mathematics
    अमित एक पुराना स्कूटर ₹5,600 में खरीदता है। वह उसकी मरम्मत पर ₹1,400 खर्च करता है और उसे सुमित को ₹7,700 में बेच देता है। अमित का लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
    1. 12%
    2. 9%
    3. 10%
    4. 14%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10%

  35. प्र.35Mathematics
    1. 98.33%
    2. 83.33%
    3. 166.67%
    4. 93.33%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 83.33%

  36. प्र.36Mathematics
    1. 60
    2. 6
    3. 600
    4. 6000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6

  37. प्र.37Mathematics
    1. 1
    2. 2
    3. 0
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 0

  38. प्र.38Mathematics
    1. 27
    2. 55
    3. 28
    4. 54
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 27

  39. प्र.39Mathematics
    एक कक्षा के 31 विद्यार्थियों की औसत आयु 35 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 36 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्षों में) कितनी है?
    1. 67
    2. 68
    3. 69
    4. 72
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 67

  40. प्र.40Mathematics
    दो ट्रेनें, जिनमें से प्रत्येक की लंबाई 230 m है, एक ही दिशा में एक-दूसरे के समानांतर चल रही हैं। तीव्रगामी ट्रेन की चाल 102 km/h है और मंदगामी ट्रेन की चाल 66 km/h है। तीव्रगामी ट्रेन द्वारा मंदगामी ट्रेन को पूरी तरह से पार करने में कितना समय लगेगा?
    1. 56 सेकंड
    2. 46 सेकंड
    3. 42 सेकंड
    4. 36 सेकंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 46 सेकंड

  41. प्र.41Mathematics
    1. 10140
    2. 7362
    3. 7700
    4. 7110
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7362

  42. प्र.42Mathematics
    अरमान की वर्तमान आयु उसकी चचेरी बहन रिया की वर्तमान आयु की चार गुनी है। 8 वर्षों में, अरमान की आयु उस समय रिया की आयु की तीन गुनी हो जाएगी। अरमान की वर्तमान आयु कितनी है?
    1. 48 वर्ष
    2. 56 वर्ष
    3. 64 वर्ष
    4. 72 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 64 वर्ष

  43. प्र.43Mathematics
    एक दुकानदार निम्नलिखित चार स्कीमें प्रदान करता है: A) 18% और 10% की दो क्रमिक छूट B) 2 खरीदें, 8 पाएं C) 24% की छूट D) 42% और 45% की दो क्रमिक छूट ग्राहकों के लिए कौन-सी स्कीम सर्वोत्तम है?
    1. D
    2. B
    3. C
    4. A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — B

  44. प्र.44Mathematics
    यदि किसी गोले की त्रिज्या 6 cm है, तो उसका पृष्ठीय क्षेत्रफल ________ होगा।
    1. 36 π cm2
    2. 288 π cm2
    3. 72 π cm2
    4. 144 π cm2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 144 π cm2

  45. प्र.45Mathematics
    यदि P और 169 का माध्यानुपाती 104 है, तो P का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 64
    2. 65
    3. 67
    4. 66
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 64

  46. प्र.46Mathematics
    एक टॉय ट्रक का अंकित मूल्य ₹3,050 है और इसका विक्रय मूल्य ₹2,220 है। छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए। (उत्तर को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए।)
    1. 27.21%
    2. 25.98%
    3. 29.73%
    4. 26.88%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 27.21%

  47. प्र.47Mathematics
    1. 142 सेकंड
    2. 168 सेकंड
    3. 154 सेकंड
    4. 176 सेकंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 154 सेकंड

  48. प्र.48Mathematics
    A और B एक काम को क्रमशः 18 दिन और 24 दिन में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने 5 दिन साथ मिलकर काम किया, और फिर A ने काम छोड़ दिया। B शेष काम को कितने दिनों में पूरा करेगा?
    1. दिन
    2. दिन
    3. दिन
    4. दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दिन

  49. प्र.49Mathematics
    एक क्रि केटर द्वारा 9 पारियों में बनाए गए रनों का औसत 54 है। 10वीं पारी में, वह 191 रन बनाता है। उसके औसत में कितने रन की वृद्धि हुई? (उत्तर को निकटतम पूर्ण संख्या तक पूर्णांकित करें।)
    1. 5
    2. 17
    3. 14
    4. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 14

  50. प्र.50Mathematics
    [(3x + 4y)2 − (3x − 4y)2] ÷ (24xy) को सरल कीजिए।
    1. 1
    2. −2
    3. 2
    4. −1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    उस युग्‍म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्‍मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्‍म एक ही पैटर्न का अनुसरण करते हैं। STW−ZAD PQT−WXA
    1. TTV−ZAD
    2. TUX−ABE
    3. TUX−ZBD
    4. TTV−ABE
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — TUX−ABE

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 7 5 8 5 8 3 1 5 2 6 1 6 3 1 4 2 4 3 7 8 5 9 5 2 8 2 5 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद एक सम संख्या है?
    1. 3
    2. 2
    3. 5
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 3

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    वर्तमान में, एक घड़ी की मिनट की सुई उत्तर की ओर तथा घंटे की सुई पूर्व की ओर है। ढाई घंटे (2 घंटे और 30 मिनट) बाद, मिनट की सुई किस दिशा की ओर होगी?
    1. पूर्व
    2. पश्चिम
    3. दक्षिण
    4. उत्तर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दक्षिण

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए? 17 ​ 7 -6 -22 -41 ?​
    1. -63
    2. -64
    3. -62
    4. -61
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — -63

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 94 102 118 150 214 ?
    1. 343
    2. 341
    3. 344
    4. 342
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 342

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक ग्रुप एक निश्चित तर्क का अनुसार अगले ग्रुप से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो समान तर्क का अनुसरण करता है। PAST - PSTA - ASPT QUAD - QADU - UAQD
    1. VAIN - VIAN - NIAV
    2. TIDE - ITDE - IDET
    3. IDEA - IEAD - DEIA
    4. USER - UERS - SURE
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — IDEA - IEAD - DEIA

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, QOEX को 50 के रूप में कूटबद्ध किया गया है तथा WPIU को 42 के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में SANR के लिए कूट क्या होगा?
    1. 59
    2. 67
    3. 62
    4. 55
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 59

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘P’ का अर्थ ‘×’ है, ‘Q’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘R’ का अर्थ ‘−’ है और ‘S’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? (90 Q 15) P 8 R 7 P 4 S (12 P 3) Q 2 = ?
    1. 44
    2. 20
    3. 52
    4. 38
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 38

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 426 125 357 489 627 (दाएं) (उदाहरण: 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं करनी हैं। यदि सभी संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाए, तो कितनी संख्याओं का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
    1. एक
    2. दो
    3. तीन
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 7435681 में प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो बाएं ओर से तीसरे और दाएं ओर से तीसरे अंकों का योग क्या होगा?
    1. 8
    2. 6
    3. 10
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A - B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, और A & B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘KxT-R+Z&V’ है, तो K का V से क्‍या संबंध है?
    1. भाई की पत्नी
    2. भाई की पुत्री
    3. बहन
    4. माता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भाई की पत्नी

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘ride those horses’ को ‘dq fn ta’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है तथा ‘horses run wild’ को ‘vy dq si’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘horses’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. dq
    2. fn
    3. vy
    4. ta
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — dq

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    सात डिब्बे A, B, C, D, P, Q और R एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। Q के ऊपर कोई डिब्बा नहीं रखा है। Q और D के बीच केवल तीन डिब्बे रखे हैं। C और B के बीच केवल एक डिब्बा रखा है। B, D के ठीक ऊपर रखा है। C और R के बीच केवल चार डिब्बे रखे हैं। A, P के ऊपर किसी स्थान पर रखा है। A के नीचे दूसरा डिब्बा कौन-सा है?
    1. D
    2. R
    3. B
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — D

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 2, 3, 5, 8, 12, 17, ?
    1. 26
    2. 23
    3. 25
    4. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 23

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    उस सेट का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएँ हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर संक्रि याएं की जानी चाहिए। उदाहरणार्थ 13 को लीजिए - 13 पर की जाने वाली संक्रि याएं जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) 92 - 6 - 86 13 - 8 - 5
    1. 30 - 12 - 24
    2. 4 - 1 - 2
    3. 50 - 20 - 30
    4. 12 - 5 - 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 50 - 20 - 30

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (सभी संख्याएं केवल एकल अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 2 8 1 7 8 7 6 7 5 2 5 3 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद एक विषम अंक है?
    1. एक
    2. तीन
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? PPR NQO LRL ? HTF
    1. GHT
    2. IHY
    3. NIJ
    4. JSI
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — JSI

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. HK-FI
    2. DG-BF
    3. JM-HL
    4. FI-DH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — HK-FI

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, N, O और P एक सीधी पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। N के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। N और P के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। N के दाईं ओर दूसरे स्थान पर O बैठा है। O और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C, B के दाईं ओर किसी स्थान पर लेकिन A के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। C के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. एक
    2. तीन
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    छह व्यक्ति , A, B, C, X, Y और Z, एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Z, A के ठीक बाएं ओर पड़ोस में बैठा है। B, Z के दाएं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। Y और C दोनों का निकटतम पड़ोसी X है। Y, Z का निकटतम पड़ोसी नहीं है। Y के सापेक्ष B का स्थान क्या है?
    1. दाएं से दूसरा
    2. ठीक बाएं पड़ोस में
    3. ठीक दाएं पड़ोस में
    4. बाएं से दूसरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ठीक बाएं पड़ोस में

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कुछ गेंद, मुर्गी हैं। सभी वैन, मुर्गी हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ गेंद, वैन हैं। (II) सभी मुर्गी, वैन हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    2. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    3. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    श्रीमान पास्तों, बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करते हैं और उत्तर दिशा की ओर 11 km ड्राइव करते हैं। फिर वे बाएँ मुड़ते हैं, और 7 km ड्राइव करते हैं, फिर वह बाएँ मुड़ते हैं और 13 km ड्राइव करते हैं। इसके बाद, वे फिर बाएँ मुड़ते हैं और 21 km ड्राइव करते हैं। अंत में वे बाएँ मुड़ते हैं, और 2 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाते हैं। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) तक और किस दिशा में ड्राइव करनी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 11 km, दक्षिण की ओर
    2. 13 km, दक्षिण की ओर
    3. 14 km, पश्चिम की ओर
    4. 12 km, पश्चिम की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 14 km, पश्चिम की ओर

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    एक कक्षा के सभी 18 विद्यार्थी उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में खड़े हैं। चरण दाएं छोर से ग्यारहवें स्थान पर है, जबकि प्रकाश बाएं छोर से तीसरे स्थान पर है। चरण और प्रकाश के बीच कितने व्यक्ति खड़े हैं?
    1. 5
    2. 3
    3. 4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    छह व्यक्ति , A, B, C, D, E और F, एक पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। F के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D और E के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। F, D के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। A, C के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। B, A के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। पंक्ति के बाएं छोर पर कौन बैठा है?
    1. A
    2. B
    3. C
    4. D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — C

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी टॉर्च, चाबियाँ हैं। सभी चाबियाँ, ताले हैं। कुछ ताले, बैटरियाँ हैं। निष्कर्ष: (I): सभी टॉर्च, ताले हैं। (II): कुछ बैटरियाँ, टॉर्च हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    4. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? LKN 58 MLO 65 NMP 72 ONQ 79 ?
    1. POR 86
    2. PUA 85
    3. PNQ 85
    4. PPQ 86
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — POR 86

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 582 128 563 183 592 (दाएं) (उदाहरण: 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) नोट: सभी संक्रि याएँ बाएं से दाएं की ओर किए जाएं। यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ा जाए तो परिणाम क्या होगा?
    1. 6
    2. 7
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    उस युग्‍म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्‍मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्‍म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। YAC−GIK QSU−YAC
    1. JLN−RTV
    2. JLN−QTU
    3. JKL−QSU
    4. JKL−RTV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — JLN−RTV

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    संख्या 24597831 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
    1. तीन
    2. एक
    3. एक भी नहीं
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एक भी नहीं

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. QPS
    2. YXZ
    3. HGI
    4. VUW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — QPS

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    वैल्यूएटिक्स रीइंश्योरेंस (Valueattics Reinsurance), जो कि भारत का पहला निजी पुनर्बीमाकर्ता है, जिसे मार्च 2025 में भारत में पुनर्बीमा व्यवसाय शुरू करने के लिए भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) की मंजूरी मिली, निम्नलिखित में से किस व्यक्ति /संस्था द्वारा प्रवर्तित है?
    1. उदय कोटक और एलआइसी (LIC)
    2. नंदन नीलेकणी और एसबीआई लाइफ
    3. राकेश झुनझुनवाला और एक्सि स बैंक
    4. प्रेम वत्स और कामेश गोयल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्रेम वत्स और कामेश गोयल

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किसने जुलाई 2025 में NACH 3.0 की शुरुआत की, जिससे नेशनल ऑटोमेटेड क्लीयरिंग हाउस (NACH) सिस्टम के तहत तीव्र और अधिक सुरक्षि त बैंक लेनदेन संभव हो सके?
    1. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
    2. नेशनल सिक्योरिटीज डिपोजिटरी लिमिटेड
    3. भारतीय रिजर्व बैंक
    4. जीवन बीमा निगम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज़ ने जून 2025 में अपना भव्य विवाह कहाँ किया?
    1. सेंटोरिनी, ग्रीस
    2. डबरोवनिक, क्रोएशिया
    3. कान्स, फ़्रांांस
    4. वेनिस, इटली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — वेनिस, इटली

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    नवंबर 2025 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा लॉन्च किए गए CMS-03 उपग्रह की प्रमुख विशेषता क्या है?
    1. यह भारत से लॉन्च किया गया पहला निजी पेलोड है।
    2. यह भारत द्वारा लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी संचार उपग्रह है।
    3. यह भारत का पहला नेविगेशन उपग्रह मिशन है।
    4. यह भारत का पहला मंगल मिशन उपग्रह है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — यह भारत द्वारा लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी संचार उपग्रह है।

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    2025 वैश्विक भुखमरी सूचकांक (GHI) में शामिल कुल 123 देशों में भारत का स्थान क्या है?
    1. 10वां
    2. 102वां
    3. 85वां
    4. 105वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 102वां

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    किस संगठन ने 2025 में भारत में चरम गरीबी को मापने के लिए एक नया संकेतक विकसित करने की योजना की घोषणा की है?
    1. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India)
    2. नीति आयोग (NITI Aayog)
    3. सांख्यि की मंत्रालय (Ministry of Statistics)
    4. विश्व बैंक (World Bank)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — विश्व बैंक (World Bank)

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    यदि संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025 के तहत किसी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री को 30 दिनों के भीतर जमानत नहीं मिलती है, तो क्या होगा?
    1. स्वतः पद से मुक्त
    2. संसदीय समीक्षा
    3. विधि अपील
    4. अस्थायी निलंबन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — स्वतः पद से मुक्त

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    भारतीय प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 में निम्नलिखित में से किस प्रमुख वन्यजीव सर्वेक्षण के आयोजन की घोषणा की?
    1. 16वां एशियाई शेर संख्या आकलन (16th Asiatic Lion Population Estimation)
    2. बंगाल टाइगर गणना (Bengal Tiger Count)
    3. ग्रेट इंडियन बस्टर्ड सर्वेक्षण (Great Indian Bustard Survey)
    4. राष्ट्रीय हाथी गणना (National Elephant Census)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 16वां एशियाई शेर संख्या आकलन (16th Asiatic Lion Population Estimation)

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    जून 2025 में ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक मीट में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा किसने जीती, जिसमें 85.29 m दूरी तक भाला फेंककर 85 मीटर से अधिक थ्रो करने वाले वे एकमात्र एथलीट बन गए?
    1. एंडरसन पीटर्स (Anderson Peters)
    2. जैकब वाडलेच (Jakub Vadlejch)
    3. जूलियन वेबर (Julian Weber)
    4. नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    जून 2025 में, भारत से 2025-2028 के कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया?
    1. वी. श्रीनिवास
    2. के. एम. चंद्रशेखर
    3. जी. सी. मुर्मू
    4. एन. वी. सुब्रमण्यम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वी. श्रीनिवास

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    2025 सतत विकास रिपोर्ट के अनुसार, भारत का स्पि लओवर स्कोर (India’s Spillover Score) क्या है?
    1. 90.07
    2. 99.95
    3. 86.95
    4. 96.07
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 96.07

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस राज्य ने मई 2025 में, SHe-Box पोर्टल को सुदृढ़ करने की शुरुआत की?
    1. पंजाब
    2. उत्तर प्रदेश
    3. महाराष्ट्र
    4. तमिलनाडु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उत्तर प्रदेश

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    अगस्त 2025 में शुरू की गई त्रिपुरा की तकनीक-संचालित आपदा तैयारी पहल के हिस्से के रूप में, कितने स्वचालित मौसम स्टेशन और वर्षा गेज स्थापित करने का प्रस्ताव है?
    1. 15
    2. 26
    3. 10
    4. 14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 26

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    निम्न में से कौन-सा सर्वोच्च कृषि अनुसंधान निकाय भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान से संबंधित है, जिसने दिसंबर 2025 में विश्व मृदा दिवस समारोह का आयोजन किया था?
    1. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
    2. राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड
    3. केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान
    4. वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद्
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 के आधिकारिक शुभंकर का नाम क्या था?
    1. उज्ज्वला
    2. शक्ति
    3. स्पार्की
    4. वीर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — उज्ज्वला

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    मेन्‍स बैलोन डी'ओर (Men’s Ballon d’Or), 2025 किसने जीता?
    1. क्रि स्टि यानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo)
    2. किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe)
    3. ओस्मान डेम्बेले (Ousmane Dembele)
    4. लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ओस्मान डेम्बेले (Ousmane Dembele)

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    किस संगठन ने द्वारका के सेक्टर 8 में दिल्ली का पहला खेल उत्कृष्टता केंद्र विकसित किया, जिसका उद्घाटन मई 2025 में किया गया?
    1. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA)
    2. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)
    3. भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)
    4. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA)

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    म्यूनिख में 2025 अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुरुचि सिंह के अंतिम दो शॉट स्कोर क्या थे?
    1. 10.0 और 9.0
    2. 10.5 और 9.5
    3. 10.6 और 9.6
    4. 9.5 और 8.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 10.5 और 9.5

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    'पीएम - वन नेशन वन सब्सक्रि प्शन' पहल के लिए कुल ₹6,000 करोड़ आवंटित किए गए हैं। यह राशि कितने वर्षों के खर्च को कवर करती है?
    1. पाँच
    2. छह
    3. दो
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर नई याचिका के संबंध में 28 अप्रैल, 2025 को सुप्रीम कोर्ट का क्या निर्णय था?
    1. कोर्ट ने दलील हाई कोर्ट को भेज दिया।
    2. कोर्ट ने याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया।
    3. कोर्ट ने नई दलील पर विचार करने से इनकार कर दिया।
    4. कोर्ट ने सभी लंबित मामलों को खारिज कर दिया।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कोर्ट ने नई दलील पर विचार करने से इनकार कर दिया।

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1322344453647481931021141211341441521621731821922032142222342422522632712822943043113243313433523623733813914024124234324444514614734824935035125215335415545635715845926016116216316426536626746816927027147237337437527617737817938018148218348428528648718818949019149229329419519639749829941003

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 3 फ़रवरी 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner