1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 27 दिसंबर 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 27 दिसंबर 2025, 9:00 AM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

27 दिसंबर 2025 के पेपर (9:00 AM - 10:30 AM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 3 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
27 दिसंबर 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    शुष्क HCl गैस, शुष्क लिटमस पेपर का रंग परिवर्तित क्योंों नहीं करती है, लेकिन जलीय HCl परिवर्तित करती है, का निम्नलिखित में से किस कथन में सटीक रूप से वर्णन किया गया है?
    1. लिटमस पेपर केवल प्रकाश की उपस्थि ति में कार्य करता है।
    2. शुष्क HCl गैस अम्लीय नहीं होती।
    3. HCl केवल जल में विलीन होने पर H⁺ आयन मुक्त करता है।
    4. जल लिटमस के साथ अभिक्रि या करता है, HCl के साथ नहीं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — HCl केवल जल में विलीन होने पर H⁺ आयन मुक्त करता है।

  2. प्र.2General Science
    मनुष्योंों में, माता-पिता में से कौन बच्चे का लिंग निर्धारित करता है?
    1. दोनों समान रूप से
    2. बच्चे की अपनी पसंद
    3. माता
    4. पिता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पिता

  3. प्र.3General Science
    धातुओं के निष्कर्षण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? a. उच्च अभिक्रि याशीलता श्रेणी में आने वाली धातुओं को पिघले हुए अयस्क के विद्युत अपघटन द्वारा निष्‍कर्षित किया जाता है। b. मध्यम अभिक्रि याशीलता श्रेणी की धातुएँ प्रकृति में सल्फाइड और कार्बोनेट के रूप में पाई जाती हैं। c. ऑक्साइड की तुलना में सल्फाइड से धातु निष्‍कर्षित करना आसान होता है।
    1. केवल a और b
    2. केवल b और c
    3. सभी a, b और c
    4. केवल a और c
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल a और b

  4. प्र.4General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धांत पर्यावरण पर दबाव को कम करने और संधारणीय जीवन को बढ़ावा देने में सहायता करता है?
    1. अधिक उत्पादन करें और अधिक उपभोग करें (Produce more and consume more)
    2. उपयोग करें और त्याग करें (Use and discard)
    3. जितना संभव हो उतना निष्‍कर्षित करें (Extract as much as possible)
    4. कम उपयोग, पुन:उपयोग और पुनःचक्रण (Reduce, Reuse, and Recycle)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कम उपयोग, पुन:उपयोग और पुनःचक्रण (Reduce, Reuse, and Recycle)

  5. प्र.5General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा जनन प्रकार यह सुनिश्चित करता है, कि जंतुओं में दोनों जनक (parents) के गुण संतानों को वंशागति में प्राप्‍त होते हैं?
    1. क्लोनिंग (Cloning)
    2. मुकुलन (Budding)
    3. द्वि खंडन (Binary fission)
    4. लैंगिक जनन (Sexual reproduction)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — लैंगिक जनन (Sexual reproduction)

  6. प्र.6General Science
    एक गेंद को 5 cm लंबे एक आनत चिकने तल के शीर्ष से विरामावस्था से छोड़ा जाता है। तली पर पहुँचने के बाद यह चिकनी सतह पर क्षैतिज दिशा में गति करती है। यह क्षैतिज दिशा में कितनी दूरी तय करेगी? (घर्षण बलों की उपेक्षा करें क्योंोंकि तल और सतह दोनों चिकने हैं)
    1. 2.5 cm
    2. 5 cm
    3. अनंत
    4. 0 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — अनंत

  7. प्र.7General Science
    यदि दो वस्तुओं के बीच की दूरी दोगुनी कर दी जाए तथा शेष सब कुछ एक समान रहे, तो उनके बीच गुरुत्वाकर्षण बल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
    1. बल आधा हो जाएगा
    2. बल चार गुना हो जाएगा
    3. बल एक-चौथाई हो जाएगा
    4. बल दोगुना हो जाएगा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बल एक-चौथाई हो जाएगा

  8. प्र.8General Science
    मानव मस्ति ष्क का कौन-सा भाग, किसी व्यक्ति की सोचने और सीखने की क्षमताओं को नियंत्रित करता है?
    1. अनुमस्ति ष्क (Cerebellum)
    2. प्रमस्ति ष्क (Cerebrum)
    3. मेडुला (Medulla)
    4. हाइपोथैलेमस (Hypothalamus)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रमस्ति ष्क (Cerebrum)

  9. प्र.9General Science
    पशुओं में उपकला ऊतक का मुख्य कार्य क्या है?
    1. यह शरीर के अंगों और गुहाओं को ढकता है और उनकी रक्षा करता है।
    2. यह शारीरिक संचलन के लिए मांसपेशियों और हड्डियों को जोड़ता है।
    3. यह अंगों को यांत्रिक सहायता और आकार प्रदान करता है।
    4. यह पूरे शरीर में गैसों और हार्मोनों का परिवहन करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — यह शरीर के अंगों और गुहाओं को ढकता है और उनकी रक्षा करता है।

  10. प्र.10General Science
    यदि एक इलेक् ट्रिक हीटर 1000 W बिजली की खपत करता है, तो यह 1 घंटे में कितनी विद्युत ऊर्जा का उपयोग करेगा?
    1. 1 kWh
    2. 1000 kWh
    3. 1000 J
    4. 3600 J
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1 kWh

  11. प्र.11General Science
    किसी पिंड पर कार्यरत नियत बल द्वारा किए गए कार्य के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? (i) बल द्वारा किया गया कार्य कभी भी शून्य नहीं हो सकता। (ii) यदि पिंड पर बल और इसके विस्थापन की दिशा समान है, तो किया गया कार्य धनात्मक होगा। (iii) किए गए कार्य का S.I. मात्रक जूल है।
    1. (i) और (iii) दोनों
    2. केवल (i)
    3. केवल (ii)
    4. (ii) और (iii) दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (ii) और (iii) दोनों

  12. प्र.12General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा प्रतीक रिओस्टेट को निरूपित करता है?
    1. एक वृत्त के अंदर एक 'A'
    2. एक टेढ़ी-मेढ़ी रेखा जिस पर एक तीर खींचा गया है।
    3. एक वृत्त जिसके अन्दर एक 'V' अक्षर है।
    4. एक टेढ़ी-मेढ़ी रेखा।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक टेढ़ी-मेढ़ी रेखा जिस पर एक तीर खींचा गया है।

  13. प्र.13General Science
    ऐल्केन वाली प्रतिस्थापन अभिक्रि या में, ऐल्केन अणु के हाइड्रोजन परमाणुओं का क्या होता है?
    1. द्वि-आबंध बनाने के लिए इन्हें पूरी तरह से हटा दिया जाता है।
    2. उन्हें अन्य परमाणुओं या परमाणुओं के समूहों द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है।
    3. ये ऑक्सीजन के साथ अभिक्रि या करके जल बनाते हैं।
    4. इन्हें अणु में जोड़कर एक बड़ी शृंखला बनाई जाती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उन्हें अन्य परमाणुओं या परमाणुओं के समूहों द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है।

  14. प्र.14General Science
    जब वस्तु को दर्पण से 40 cm की दूरी पर रखा जाता है तब उत्तल दर्पण से 30 cm की दूरी पर एक प्रतिबिंब बनता है। दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन _______ होगा।
    1. +4/3
    2. −4/3
    3. −3/4
    4. +3/4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — +3/4

  15. प्र.15General Science
    ध्वनि तरंग की प्रबलता और मृदुता के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? (i) प्रबल ध्वनि का आयाम मृदु ध्वनि की तुलना में कम होता है। (ii) प्रबल ध्वनि में मृदु ध्वनि की तुलना में अधिक ऊर्जा होती है। (iii) ध्वनि तरंग की प्रबलता, ध्वनि के प्रति कान की संवेदनशीलता की माप है।
    1. (ii) और (iii) दोनों
    2. केवल (i)
    3. (i) और (ii) दोनों
    4. केवल (iii)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (ii) और (iii) दोनों

  16. प्र.16General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा, कोलॉइडी विलयन का उदाहरण नहीं है?
    1. धुआँ
    2. कुहासा
    3. दूध
    4. वायु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — वायु

  17. प्र.17General Science
    वाक्यांांश "बनने वाली DNA प्रतिकृतियाँ एकसमान तो होंगी, परंतु मौलिक DNA के समरूप नहीं होंगी" का क्या अर्थ है?
    1. DNA प्रतिकृतियों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
    2. प्रत्येक DNA प्रतिकृति पूरी तरह से असंबंधित होती है।
    3. सभी DNA प्रतिकृतियाँ समरूप क्लोन हैं।
    4. प्रतिकृति बनने के बाद मौलिक DNA नष्ट हो जाता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — DNA प्रतिकृतियों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

  18. प्र.18General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी स्थि ति संतुलित बल को निरूपित करती है?
    1. गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में स्वतंत्र रूप से गिरती हुई गेंद।
    2. एक व्यक्ति साइकिल से पहाड़ी पर जा रहा है।
    3. दो व्यक्ति एक डिब्बे को विपरीत दिशाओं से समान बल से धक्का देते हैं।
    4. ब्रेक लगाने पर एक चलती कार रुक जाती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो व्यक्ति एक डिब्बे को विपरीत दिशाओं से समान बल से धक्का देते हैं।

  19. प्र.19General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पादप और जंतु कोशिकाओं में रिक्ति काओं की सही तुलना करता है?
    1. पादप और जंतु कोशिकाओं दोनों में समान आकार के रिक्ति काएँ होती हैं
    2. रिक्ति काएँ पादप और जंतु दोनों कोशिकाओं में अनुपस्थि त होती हैं
    3. जंतु कोशिकाओं में पादप कोशिकाओं की तुलना में बड़ी रिक्ति काएँ होती हैं
    4. पादप कोशिकाओं में बड़ी रिक्ति काएँ होती हैं, जबकि जंतु कोशिकाओं में छोटी रिक्ति काएँ होती हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पादप कोशिकाओं में बड़ी रिक्ति काएँ होती हैं, जबकि जंतु कोशिकाओं में छोटी रिक्ति काएँ होती हैं

  20. प्र.20General Science
    चिकित्सक हमारी हृद्स्पंद _____ नामक उपकरण की सहायता से अनुभव करते हैं।
    1. स्टेथोस्कोप
    2. माइक्रोस्कोप
    3. रिफ्लेक्स हैमर
    4. रेडियोग्राफी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — स्टेथोस्कोप

  21. प्र.21General Science
    जब प्रकाश की एक समान्तर किरण उत्तल लेंस से होकर गुजरती है, तो अपवर्तन के बाद यह___________ ।
    1. अक्ष से दूर अपसारित हो जाती है
    2. अनंत पर एक आभासी छवि बनाता है
    3. बिना विचलित हुए गुजर जाती है
    4. मुख्य अक्ष पर एक बिंदु पर अभिसरित हो जाती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मुख्य अक्ष पर एक बिंदु पर अभिसरित हो जाती है

  22. प्र.22General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा गुणधर्म यौगिकों से संबंधित नहीं है?
    1. प्रत्येक नए पदार्थ का संघटन सदैव स्थि र होता है।
    2. घटकों को भौतिक विधियों द्वारा सुगमता से पृथक किया जा सकता है।
    3. तत्व अभिक्रि या करके नए यौगिकों का निर्माण करते हैं।
    4. नए पदार्थ के गुणधर्म बिल्कुल भिन्न होते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — घटकों को भौतिक विधियों द्वारा सुगमता से पृथक किया जा सकता है।

  23. प्र.23General Science
    एल्युमीनियम ऐनोडीकरण (anodising) का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
    1. इसका संक्षारण प्रतिरोध और दिखावट (appearance) को बढ़ाना
    2. अम्लोंों के साथ इसकी अभिक्रि याशीलता बढ़ाना
    3. इसे नरम और अधिक लचीला बनाना
    4. इसे बेहतर चालक बनाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — इसका संक्षारण प्रतिरोध और दिखावट (appearance) को बढ़ाना

  24. प्र.24General Science
    परमाणुओं के आकार के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. सभी परमाणुओं का आकार एक समान होता है।
    2. परमाणुओं का आकार नैनोमीटर की रेंज में होता है।
    3. परमाणु, अणुओं से बड़े होते हैं।
    4. परमाणुओं को साधारण सूक्ष्मदर्शी से देखा जा सकता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — परमाणुओं का आकार नैनोमीटर की रेंज में होता है।

  25. प्र.25General Science
    सहसंयोजक बंध किसके द्वारा बनते हैं?
    1. न्यूट्रॉनों की हानि
    2. इलेक्ट्रॉनों का स्थानांतरण
    3. इलेक्ट्रॉनों का साझाकरण
    4. प्रोटॉनों की लब्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — इलेक्ट्रॉनों का साझाकरण

  26. प्र.26Mathematics
    2%, 8% और 15% की तीन क्रमागत छूटों के बराबर एकल छूट (लगभग) ज्ञात कीजिए।
    1. 26.77%
    2. 23.36%
    3. 22.86%
    4. 22.89%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 23.36%

  27. प्र.27Mathematics
    यदि 50 और Z का तृतीयानुपाती 18 है, तो Z का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 27
    2. 30
    3. 31
    4. 28
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 30

  28. प्र.28Mathematics
    एक टैंक को पाइप A द्वारा 9 घंटे में और पाइप B द्वारा 12 घंटे में भरा जा सकता है। पाइप C टैंक को 18 घंटे में खाली कर सकता है। तीनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, लेकिन पाइप C को 4 घंटे बाद बंद कर दिया जाता है। टैंक को पूरी तरह से भरने में कुल कितना समय लगेगा?
    1. घंटे
    2. 100/11
    3. 42/5
    4. 42/5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — घंटे

  29. प्र.29Mathematics
    घंटे घंटे घंटे ₹7,500 की राशि पर 6% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्षों में प्राप्त राशि क्‍या होगी, जबकि ब्‍याज वार्षिक रूप से संयोजित किया जाता है?
    1. ₹9,253
    2. ₹8,604
    3. ₹8,994
    4. ₹8,427
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹8,427

  30. प्र.30Mathematics
    एक रेस में, एक एथलीट पहले चक्कर में 300 m की दूरी 100 सेकंड में तय करता है। वह समान लंबाई का दूसरा चक्कर 50 सेकंड में तय करता है। एथलीट की औसत चाल (m/sec में) कितनी है?
    1. 14
    2. 9
    3. 13
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4

  31. प्र.31Mathematics
    यदि 8 ठोस गोल गेंदों जिनमें से प्रत्येक की त्रिज्या 10 cm है, को पिघलाकर एकल गोल गेंद के रूप में ढाला जाता है, तो इस प्रकार बनी नई गेंद की त्रिज्या कितनी होगी?
    1. 30 cm
    2. 20 cm
    3. 15 cm
    4. 10 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 20 cm

  32. प्र.32Mathematics
    9% और 6% की क्रमिक छूट, _____ एकल छूट के बराबर है।
    1. 15.62%
    2. 17.78%
    3. 15.18%
    4. 14.46%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 14.46%

  33. प्र.33Mathematics
    ईंधन की कीमत तीन लगातार महीनों में 35%, 55% और 35% कम हो जाती है, लेकिन चौथे महीने में 65% बढ़ जाती है। मूल कीमत की तुलना में चौथे महीने में ईंधन की कीमत में कितने प्रतिशत की वृद्धि / कमी हुई? (उत्तर को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें।)
    1. 70.61% की वृद्धि
    2. 68.63% की कमी
    3. 65.25% की कमी
    4. 64.64% की वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 68.63% की कमी

  34. प्र.34Mathematics
    प्रेक्षणों 78, 66, 89, 55, 73, 45, 23, 46 और 29 का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए।
    1. 52
    2. 48
    3. 50
    4. 56
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 56

  35. प्र.35Mathematics
    1. 289
    2. 361
    3. 729
    4. 529
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 361

  36. प्र.36Mathematics
    1. √145/17
    2. 13/17
    3. 13/17
    4. √145/17
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — √145/17

  37. प्र.37Mathematics
    दो संख्याओं का योगफल 74 है और उनका अंतर 12 है। छोटी संख्या का बड़ी संख्या से अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 33 : 47
    2. 31 : 43
    3. 33 : 43
    4. 31 : 47
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 31 : 43

  38. प्र.38Mathematics
    एक चक्रीय चतुर्भुज ABCD में, भुजाएँ AB = 10 cm, BC = 14 cm, CD = 8 cm और DA = 12 cm हैं। चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
    1. 8√210 cm2
    2. 8√222 cm2
    3. 10√222 cm2
    4. 10√210 cm2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 8√210 cm2

  39. प्र.39Mathematics
    एक फल विक्रेता के पास ₹3,600 मूल्य के 24 kg सेब हैं। वह 12 kg सेब को 20% के लाभ पर और शेष को 10% की हानि पर बेचता है। उसकी लाभ या हानि (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. ₹360 का लाभ
    2. ₹180 का लाभ
    3. ₹180 की हानि
    4. ₹360 की हानि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹180 का लाभ

  40. प्र.40Mathematics
    ₹21,800 का कुल लाभ A, B और C के बीच इस प्रकार वितरित किया जाना है कि A : B = 4 : 15 और B : C = 9 : 3 हो। लाभ में B का हिस्सा (₹ में) कितना है?
    1. 13,675
    2. 13,575
    3. 13,625
    4. 13,525
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 13,625

  41. प्र.41Mathematics
    1. 21.3
    2. 23.5
    3. 20.2
    4. 22.4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 21.3

  42. प्र.42Mathematics
    P और Q मिलकर एक टंकी को 15 घंटे में पानी से भर सकते हैं। यदि P अकेले टंकी को 60 घंटे में पानी से भर सकता है, तो Q अकेले उसी टंकी का एक-चौथाई भाग कितने घंटे में पानी से भरेगा?
    1. 5
    2. 10
    3. 11
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 5

  43. प्र.43Mathematics
    दो संख्याओं का योग 88 है और उनका लघुत्तम समापवर्त्य (L.C.M.) 870 है। दोनों संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
    1. 28, 60
    2. 23, 65
    3. 35, 53
    4. 30, 58
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 30, 58

  44. प्र.44Mathematics
    एक त्रिभुज की भुजाएँ 35 cm, 44 cm और 75 cm हैं। 44 cm लंबाई वाली भुजा के संगत इसके शीर्षलंब की लंबाई कितनी है?
    1. 14 cm
    2. 65 cm
    3. 21 cm
    4. 58 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 21 cm

  45. प्र.45Mathematics
    दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, दिनेश को कुल वोटों के 46.5% वोट मिले और वह रिजवान से 3150 वोटों के अंतर से हार गया। यदि डाले गए सभी वोट वैध थे, तो रिजवान को कितने वोट मिले?
    1. 20,925
    2. 24,075
    3. 25,050
    4. 25,925
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 24,075

  46. प्र.46Mathematics
    दूध की कीमत में 20% की वृद्धि हुई। दूध पर मासिक खर्च समान बनाए रखने के लिए खपत में कितने प्रतिशत की कमी करनी होगी?
    1. 16 2/7%
    2. 16 2/7%
    3. 16 2/7%
    4. 16 2/7%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 16 2/7%

  47. प्र.47Mathematics
    दिए गए विकल्पों में से किस विकल्प में वे दो अभाज्य संख्याएँ हैं जिनका गुणनफल 30 से छोटी सबसे बड़ी सम संख्या है?
    1. 2 और 13
    2. 3 और 11
    3. 3 और 7
    4. 2 और 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2 और 13

  48. प्र.48Mathematics
    एक क्रि केटर का 6 पारियों में औसत स्कोर 90 रन है। 7वीं पारी में, उसने 157 रन बनाए। उसके औसत स्कोर में _______ रन की वृद्धि हुई। (उत्तर को निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित करें।)
    1. 8
    2. 19
    3. 10
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10

  49. प्र.49Mathematics
    दो बहनों की वर्तमान आयु का योग 67 वर्ष है। अब से पाँच वर्ष पहले, बड़ी बहन की आयु छोटी बहन की आयु की दोगुनी थी। बड़ी बहन की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 27 वर्ष
    2. 40 वर्ष
    3. 43 वर्ष
    4. 24 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 43 वर्ष

  50. प्र.50Mathematics
    एक आदमी 10 मिनट में 430 m, 11 मिनट में 470 m और 17 मिनट में 620 m चलता है। तो, पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल (m/मिनट में) ज्ञात कीजिए।
    1. 44
    2. 40
    3. 78
    4. 55
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 40

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परित:, केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। E और C दोनों का निकटतम पड़ोसी F है। E, G के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, G के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। A और B दोनों का निकटतम पड़ोसी G है। D, C के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। यदि सभी व्यक्ति यों को A (A सहित) से प्रारंभ करते हुए, अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में दक्षि णावर्त दिशा में व्यवस्थि त किया जाए, तो कितने व्यक्ति यों का स्‍थान अपरिवर्तित रहेगा?
    1. तीन
    2. एक
    3. चार
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चार

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (सभी संख्याएं केवल एकल अंकीय संख्याएं हैं)। (बाएं) 6 9 8 4 7 1 3 2 5 9 4 8 6 7 1 3 2 5 9 4 8 6 (दाएं) इस शृंखला में कितने अद्वितीय अंक 4 के गुणज हैं (प्रत्येक अंक को केवल एक बार गिना जाता है, चाहे वह कितनी भी बार दोहराया गया हो)?
    1. दो
    2. एक
    3. चार
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर DQXG एक निश्चित तरीके से YUUI से संबंधित है। इसी प्रकार, GLQC, BPNE से संबंधित है। इसी तर्क के आधार पर, TKWD दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
    1. OOTF
    2. POTF
    3. PPSE
    4. OPSE
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — OOTF

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    विजया अपनी कक्षा में ऊपर से 7वें और नीचे से 13वें स्थान पर है। कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
    1. 18
    2. 19
    3. 20
    4. 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 19

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    उस युग्‍म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्‍मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्‍म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। TUG : QYD NCA : KGX
    1. PNC : LQY
    2. HKU : EOR
    3. BHQ : GDV
    4. UKW : WGY
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — HKU : EOR

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? YVW 58 VST 69 SPQ 80 PMN 91 ?
    1. MKJ 102
    2. MIJ 101
    3. MJK 102
    4. MRX 101
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — MJK 102

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A - B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ और A & B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘T + O x R - N & M’ है, तो T का M से क्या संबंध है?
    1. पिता के भाई का पुत्र
    2. भाई
    3. पिता
    4. पिता का भाई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पिता के भाई का पुत्र

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    शहर X, शहर Y के उत्तर में है। शहर Z, शहर Y के पश्चिम में है। शहर W, शहर X के पूर्व में है। शहर Z, शहर V के उत्तर में है। शहर Z के संबंध में शहर W की स्थि ति क्या है?
    1. पूर्व
    2. पश्चिम
    3. दक्षिण पूर्व
    4. उत्तर पूर्व
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उत्तर पूर्व

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    सात व्यक्ति , A, B, C, D, E, F और G, एक पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C बाएं छोर से दूसरे स्थान पर बैठा है। B के दाईं ओर तीसरे स्थान पर F है। C के बाईं ओर तथा किसी एक छोर पर G बैठा है। G और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D और F के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। F का पड़ोसी E नहीं है। दाएं छोर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. B
    2. D
    3. A
    4. E
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, 'ROUT' को '1625' और 'AUTO' को '1546' के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में 'A' के लिए कूट क्या होगा?
    1. 6
    2. 1
    3. 5
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (4, 7, 784) (6, 3, 324)
    1. (4, 6, 676)
    2. (4, 5, 380)
    3. (9, 3, 629)
    4. (5, 6, 900)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (5, 6, 900)

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    अरमान बिंदु A से चलना शुरू करता है और दक्षि ण की ओर 32 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 37 km गाड़ी चलाता है, फिर बाएं मुड़ता है और 35 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 38 km गाड़ी चलाता है। वह अंत में बाएं मुड़ता है, 3 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
    1. पश्चिम में 4 km
    2. पूर्व में 2 km
    3. पश्चिम में 3 km
    4. पूर्व में 1 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पूर्व में 1 km

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. GCW
    2. RNH
    3. IFY
    4. ZVP
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — IFY

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    एक कक्षा के सभी 30 विद्यार्थी उत्तर दिशा के अभिमुख एक पंक्ति में खड़े हैं। मीरा बाएं छोर से दसवें स्थान पर है, जबकि अर्जुन दाएँ छोर से उन्नीसवें स्थान पर है। मीरा और अर्जुन के बीच कितने व्यक्ति खड़े हैं?
    1. 1
    2. 0
    3. 3
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित श्रृंृंखला का संदर्भ लें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एक अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 1 3 1 4 1 5 1 6 1 7 1 8 1 8 1 1 1 2 2 2 2 6 6 6 4 4 4 3 3 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है तथा ठीक बाद भी एक विषम अंक है?
    1. छह
    2. तीन
    3. चार
    4. पाँच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चार

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    सात व्यक्ति , A, B, C, D, E, F और G, एक पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। C के दाईं ओर दूसरे स्थान पर B बैठा है। B और A के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E, F के दाईं ओर किसी स्थान पर लेकिन D के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। C के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 2
    2. 5
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 8 B 2 D 15 C 25 A 5 = ?
    1. 6
    2. 22
    3. 17
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/ से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी टोपी, हैट हैं। सभी टोपी, स्कार्फ हैं। कुछ स्कार्फ, मफलर हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ मफलर, टोपी हैं। (II) कुछ स्कार्फ, हैट हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 627 543 658 719 482 (दाएं) (उदाहरण: 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएं बाएं से दाएं की जानी हैं।) यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक से गुणा किया जाए, तो परिणाम कितना होगा?
    1. 72
    2. 73
    3. 70
    4. 71
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 72

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या श्रृंृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एक अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं करनी है। (बाएं) 7 4 1 2 4 9 7 5 3 6 1 5 2 7 4 5 8 3 9 6 5 7 3 9 1 4 2 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या है?
    1. एक
    2. दो
    3. तीन
    4. एक भी नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. RUW
    2. YBD
    3. CGH
    4. JMO
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — CGH

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘please go on’ को ‘js tk mj’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘go there please’ को ‘js yn tk’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘on’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. yn
    2. js
    3. tk
    4. mj
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — mj

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    संख्या 1785643 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं बढ़ते क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएं से तीसरे और दाएं से तीसरे अंक का योग क्या होगा?
    1. 12
    2. 14
    3. 10
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 10

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 40 47 55 64 74 ?
    1. 81
    2. 87
    3. 78
    4. 85
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 85

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, XBNO का संबंध एक निश्चित तरीके से UYKL से है। इसी प्रकार, PAQJ का संबंध MXNG से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, FWOM का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
    1. CTLJ
    2. BSKI
    3. GXPN
    4. DUMK
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — CTLJ

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    यदि 'P' का अर्थ '×' है, 'Q' का अर्थ '÷' है, 'R' का अर्थ '−' है और 'S' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? (20 Q 4) P 7 S 5 P 9 R (40 Q 8) P 4 = ?
    1. 60
    2. 75
    3. 92
    4. 35
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 60

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन : कोई भी स्टंप, गेंद नहीं है. कुछ गेंदें, विकेट हैं। निष्कर्ष: (I) कोई भी गेंद, स्टंप नहीं है। (II) कोई भी विकेट, गेंद नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    4. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? LIM VSW FCG PMQ ?
    1. ZWA
    2. ZWE
    3. ZEW
    4. ZAW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ZWA

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 2 3 ? 38 102 227
    1. 21
    2. 26
    3. 14
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 11

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 18 24 12 30 ? 36
    1. 8
    2. 10
    3. 6
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 6

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने भारतीय नौसेना का दूसरा बहु-उद्देशीय पोत (MPV) कब लॉन्च किया?
    1. सितंबर 2024
    2. जनवरी 2025
    3. दिसंबर 2024
    4. मार्च 2025
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जनवरी 2025

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    किस पैरा-तीरंदाज ने 2025 में पद्म श्री से सम्मानित होने वाली अपनी विधा में प्रथम बनकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की?
    1. विवेक चिकारा
    2. हरविंदर सिंह
    3. ज्योति बालियान
    4. राकेश कुमार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हरविंदर सिंह

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने अप्रैल 2025 में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) की परिचालन दक्षता में सुधार हेतु 'एक राज्य, एक RRB' नीति के तहत RRB के विलय के चौथे चरण की घोषणा की थी?
    1. कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय
    2. ग्रामीण विकास मंत्रालय
    3. वित्त मंत्रालय
    4. गृह मंत्रालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वित्त मंत्रालय

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    महाराष्ट्र सरकार ने सितंबर 2025 में टियर-2 और टियर-3 शहरों में रोजगार उत्‍पन्‍न करने और कुशल नौकरी के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित में से किस पहल को मंजूरी दी?
    1. राज्य में केंद्रोंों का विस्तार करने के लिए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (Global Capability Center) नीति
    2. उद्यमों में अनिवार्य स्थानीय रोजगार आरक्षण (Mandatory Local Employment Reservation) ढांचा
    3. नौकरी चाहने वालों के लिए निःःशुल्क शहरी परिवहन सहायता योजना (Free Urban Transit Support Scheme)
    4. अकुशल श्रमिकों के लिए टार्गेटेटेड वेज सब्सि डी प्रोग्राम (Targeted Wage Subsidy Programme)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — राज्य में केंद्रोंों का विस्तार करने के लिए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (Global Capability Center) नीति

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    जुलाई 2025 में, DRDO ने निम्नलिखित में से किस स्थान पर प्रलय मिसाइल के लगातार दो सफल उड़ान परीक्षण किए?
    1. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप
    2. बालासोर
    3. चांदीपुर
    4. पोखरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    अक्टूबर 2024 में, गृह मंत्रालय द्वारा किस भारतीय अभिनेत्री को साइबर सुरक्षा के लिए नेशनल एम्बेसडर नामित किया गया?
    1. आलिया भट्ट
    2. सारा अली खान
    3. जान्हवी कपूर
    4. रश्मि का मंदाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — रश्मि का मंदाना

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    मार्च 2025 में, नई दिल्ली में ‘पर्यावरण - 2025’ से संबंधित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?
    1. भारत के उपराष्ट्रपति
    2. भारत के प्रधानमंत्री
    3. लोकसभा अध्यक्ष
    4. भारत के राष्ट्रपति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भारत के राष्ट्रपति

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस राज्य में नवंबर 2025 में NDA गठबंधन के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार ने शपथ ली?
    1. झारखंड
    2. बिहार
    3. असम
    4. उत्तर प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बिहार

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में दीर्घकालिक विकास के लिए किस प्रमुख सुधार पर जोर दिया गया?
    1. सार्वजनिक क्षेत्र का विस्तार
    2. बैंकों का राष्ट्रीयकरण
    3. व्यवस्थागत विविनियमन
    4. मूल्य नियंत्रण व्यवस्था
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — व्यवस्थागत विविनियमन

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    मई 2025 में, केंद्र सरकार की निम्नलिखित में से किस नोडल एजेंसी ने भारत के जलवायु वित्त वर्गीकरण के मसौदा ढांचे पर सार्वजनिक टिप्पणियाँ आमंत्रित कीं?
    1. नीति आयोग सचिवालय (NITI Aayog Secretariat)
    2. वित्तीय सेवा विभाग (Department of Financial Services)
    3. राष्ट्रीय सांख्यि की कार्यालय (National Statistical Office)
    4. आर्थिक मामलों का विभाग (Department of Economic Affairs)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — आर्थिक मामलों का विभाग (Department of Economic Affairs)

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    भारत ने 2025 में किस तिथि को विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) मनाया?
    1. 3 मई
    2. 5 मई
    3. 31 मई
    4. 17 मई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 31 मई

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    किस शिखर सम्मेलन में भारत के NSA अजीत डोभाल ने जून 2025 में एकीकृत आतंकवाद विरोधी रुख पर जोर दिया?
    1. ब्रुसेल्स में EU शिखर सम्मेलन
    2. चीन में SCO शिखर सम्मेलन
    3. जकार्ता में ASEAN शिखर सम्मेलन
    4. नई दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — चीन में SCO शिखर सम्मेलन

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    2025 में ATP मास्टर्स 1000 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी कौन बने?
    1. राफेल नडाल
    2. रोजर फेडरर
    3. एंडी मर्रे
    4. नोवाक जोकोविच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — नोवाक जोकोविच

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    किस भारतीय शहर की सरकार ने गंभीर वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अक्टूबर 2025 में पहला क्लाउड सीडिंग फ्लाइट ट्रायल किया?
    1. मुंबई
    2. दिल्ली
    3. जयपुर
    4. लखनऊ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दिल्ली

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    मई 2025 में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पुरस्कार 2025 में किसे मेन्‍स प्लेयर ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया गया था?
    1. खालिद जमील
    2. विशाल कैथ
    3. सुभाशीष बोस
    4. ब्रिसन फर्नांडीस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — सुभाशीष बोस

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    7 और 8 जून 2025 को ताइपे में आयोजित ताइवान एथलेटिक्स ओपन में भारत ने कुल कितने पदक जीते?
    1. 16
    2. 14
    3. 12
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 16

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    (महिला सुरक्षा पर राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट एवं सूचकांक) NARI 2025 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन- से शहर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षि त थे?
    1. दिल्ली, पटना, इंदौर
    2. लखनऊ, जयपुर, दिल्ली
    3. रांची, श्रीनगर, कोलकाता
    4. कोहिमा, विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कोहिमा, विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    नवंबर 2025 में आयोजित COP30 के दौरान, शब्‍द कान्‍फ्रेंस ऑफ द पार्टीज (COP) का तात्पर्य किस संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन के अंतर्गत पार्टियों की बैठक से है?
    1. भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (United Nations Convention Against Corruption)
    2. जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (United Nations Framework Convention on Climate Change)
    3. वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (Convention on International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora)
    4. जैविक विविधता पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (United Nations Convention on Biological Diversity)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (United Nations Framework Convention on Climate Change)

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    अप्रैल 2025 में 75.56 m का विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए, पुरुषों की डिस्कस थ्रो (चक्‍का फेंक) स्पर्धा में 75 m से अधिक फेंकने वाले पहले एथलीट कौन बने?
    1. मायकोलास अलेक्ना (Mykolas Alekna)
    2. सैम मैटिस (Sam Mattis)
    3. वर्जिलिजस अलेक्ना (Virgilijus Alekna)
    4. मैथ्यू डेनी (Matthew Denny)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मायकोलास अलेक्ना (Mykolas Alekna)

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    मानव विकास सूचकांक (HDI) 2025 के अनुसार, भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ?
    1. 90वां
    2. 130वां
    3. 110वां
    4. 150वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 130वां

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1324314454637382911011141221321441511641711831942012142222312422532622722812943043123243323443523643723813924034114214344434524624714834935025135215315425525635715845936046146246336416536636716846917027137247337447517617717817948038128228338418518648748828939049139229349429539619749829911002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 27 दिसंबर 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner