1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 17 दिसंबर 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 17 दिसंबर 2025, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

17 दिसंबर 2025 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 5 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
17 दिसंबर 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    पादप कोशिका भित्ति का प्राथमिक अवयव क्या है?
    1. क्यूटिन (Cutin)
    2. सुबेरिन (Suberin)
    3. लिग्निन (Lignin)
    4. सेल्यूलोज (Cellulose)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सेल्यूलोज (Cellulose)

  2. प्र.2General Science
    अनुरणन क्या है?
    1. ध्वनि के तारत्व में परिवर्तन होना
    2. वायु में ध्वनि ऊर्जा का ह्रास होना
    3. सभी दिशाओं में ध्वनि का प्रसार होना
    4. ध्वनि तरंगों के बहुपरावर्तनों के कारण ध्वनि-निर्बंध होना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ध्वनि तरंगों के बहुपरावर्तनों के कारण ध्वनि-निर्बंध होना

  3. प्र.3General Science
    मेरिस्टेमी ऊतक की कोशिकाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
    1. ये शिथिल रूप से पैक, परिपक्व कोशिकाएं होती हैं जिनमें बृहत अंतरकोशिकीय स्थान होते हैं।
    2. ये मृत कोशिकाएं होती हैं जिनमें कोई केन्द्रक या कोशिकाद्रव्य नहीं होता है।
    3. ये सघन कोशिकाद्रव्य, पतली भित्तियों, प्रमुख केन्द्रकों तथा बिना रसधानियों वाली सक्रि य कोशिकाएं होती हैं।
    4. ये बृहत रसधानियों और मोटी भित्तियों के साथ निष्क्रि य होती हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ये सघन कोशिकाद्रव्य, पतली भित्तियों, प्रमुख केन्द्रकों तथा बिना रसधानियों वाली सक्रि य कोशिकाएं होती हैं।

  4. प्र.4General Science
    निम्नलिखित में से कौन-से विटामिन, पोल्ट्री आहार में उच्च स्तर पर बनाए रखे जाते हैं ताकि इष्टतम वृद्धि और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिले?
    1. विटामिन C और K
    2. विटामिन A, D और E
    3. विटामिन B1, B2, B3
    4. विटामिन B9 और B12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विटामिन A, D और E

  5. प्र.5General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा घटक सर्किट आरेख में ज़ि ग-ज़ैग रेखा द्वारा दर्शाया जाता है?
    1. बैटरी
    2. प्रतिरोधक
    3. बल्ब
    4. स्वि च
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रतिरोधक

  6. प्र.6General Science
    रेखित पेशी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
    1. इसे ऐच्छि क पेशी भी कहा जाता है
    2. अधिकांशतः अस्थि यों से जुड़ी होती हैं और शारीरिक संचलन में सहायता करती हैं
    3. ये अंगों में उपस्थि त होती हैं
    4. प्रत्येक रेखित पेशी तंतु में एकल केंद्रक होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्रत्येक रेखित पेशी तंतु में एकल केंद्रक होता है

  7. प्र.7General Science
    एक बस बिंदु A से बिंदु B तक 6 km की दूरी 20 मिनट में तय करती है। बस बिंदु B से बिंदु A तक 30 मिनट में पहुंचती है। बस की औसत चाल m/s में कितनी है?
    1. 24
    2. 4
    3. 2400
    4. 400
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

  8. प्र.8General Science
    जंतुओं के लिए मैथुन प्रक्रि या में भाग लेने के लिए निम्नलिखित में से क्‍या आवश्यक है?
    1. शारीरिक परिपक्वता
    2. वे लंबे होने चाहिए
    3. उनकी आँखें आकर्षक होनी चाहिए
    4. लैंगिक अपरिपक्वता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शारीरिक परिपक्वता

  9. प्र.9General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी धातु, ठंडे जल के साथ अत्‍यधिक तीव्रता से अभिक्रि या करती है?
    1. सोडियम
    2. लोहा
    3. तांबा
    4. कोबाल्ट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — सोडियम

  10. प्र.10General Science
    जब एक प्रकाश की किरण एक आयताकार कांच के स्लैब से गुजरती है, तो निर्गत किरण ____________ होती है।
    1. आपतित किरण के अनुदिश रेखा के समानांतर
    2. आपतित किरण के समांतर लेकिन पार्श्व की ओर विस्थापित
    3. आपतित किरण के लंबवत
    4. बिना विस्थापन के अभिलंब की ओर मुड़ी हुई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — आपतित किरण के समांतर लेकिन पार्श्व की ओर विस्थापित

  11. प्र.11General Science
    एक विद्युत बल्ब 240 V जनरेटर से जुड़ा है और 0.25 A धारा कर्षित करता है। बल्ब द्वारा खपत की गई शक्ति कितनी है?
    1. 960 W
    2. 60 W
    3. 60 J
    4. 960 J
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 60 W

  12. प्र.12General Science
    आयन क्या है?
    1. एक प्रोटॉन
    2. एक अणु
    3. एक उदासीन परमाणु
    4. एक परमाणु या परमाणुओं का समूह, जिसमें धनात्मक या ऋणात्मक आवेश हो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एक परमाणु या परमाणुओं का समूह, जिसमें धनात्मक या ऋणात्मक आवेश हो

  13. प्र.13General Science
    जब वसा और तेल का ऑक्सीकरण होता है, तो उनमें एक गंध और स्वाद विकसित होता है, जो .............. होता है।
    1. सुखद
    2. मसालेदार
    3. फल जैसा
    4. विकृत गंधी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — विकृत गंधी

  14. प्र.14General Science
    द्रव्य के संबंध में उस विकल्प का चयन कीजिए, जिनके कणों के बीच पर्याप्त स्थान हो अथवा कण कसकर बंधे (tightly packed) न हों। लवण, आयरन, शर्करा
    1. आयरन और लवण दोनों
    2. केवल शर्करा
    3. केवल आयरन
    4. शर्करा और लवण दोनों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शर्करा और लवण दोनों

  15. प्र.15General Science
    यदि किसी पृष्‍ठ पर लगने वाला प्रणोद नियत रहता है, तो संपर्क क्षेत्रफल के साथ दाब किस प्रकार परिवर्तित होता है?
    1. क्षेत्रफल घटने पर दाब बढ़ता है।
    2. क्षेत्रफल घटने पर दाब घटता है।
    3. क्षेत्रफल बढ़ने पर दाब बढ़ता है।
    4. दाब, क्षेत्रफल पर निर्भर नहीं करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — क्षेत्रफल घटने पर दाब बढ़ता है।

  16. प्र.16General Science
    स्नेल का अपवर्तन नियम दिए गए माध्यम युग्म (pair of media) के लिए आपतन कोण और अपवर्तन कोण के बीच संबंध के बारे में क्या बताता है?
    1. सभी माध्यमों में दोनों कोण सदैव बराबर होते हैं।
    2. इनका योग सदैव 90° होता है।
    3. आपतन कोण की ज्या और अपवर्तन कोण की ज्या का अनुपात स्थि र रहता है।
    4. उनका अंतर हमेशा स्थि र रहता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — आपतन कोण की ज्या और अपवर्तन कोण की ज्या का अनुपात स्थि र रहता है।

  17. प्र.17General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी धातु, निम्न घनत्व और मृदुता की विशेषता रखती है?
    1. पोटैशियम
    2. मैग्नीशियम
    3. ऐलुमिनियम
    4. कॉपर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पोटैशियम

  18. प्र.18General Science
    यदि किसी पिंड का वेग दोगुना कर दिया जाए, तो उसकी गतिज ऊर्जा __________ हो जाती है।
    1. दोगुनी
    2. आधी
    3. चार गुनी
    4. आठ गुनी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चार गुनी

  19. प्र.19General Science
    पौधों में परागण बीज निर्माण में किस प्रकार योगदान देता है?
    1. बीजों को नए स्थानों पर फैलाकर
    2. परागकोष से वर्तिकाग्र तक पराग स्थानांतरित करके, निषेचन को सक्षम बनाकर
    3. बीजांड के चारों ओर एक सुरक्षात्मक बीज आवरण बनाकर
    4. परागणकारियों को आकर्षित करने के लिए मकरंद का उत्पादन करके
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — परागकोष से वर्तिकाग्र तक पराग स्थानांतरित करके, निषेचन को सक्षम बनाकर

  20. प्र.20General Science
    एक एथलीट 300 m व्यास वाले एक वृत्तीय ट्रैक पर दौड़ता है और 50 सेकंड में एक चक्कर पूरा करता है। यदि एथलीट 2 मिनट 30 सेकंड तक दौड़ता है, तो शुरुआती बिंदु से तय की गई कुल दूरी कितनी है? (π = 3.14 का प्रयोग करें)
    1. दूरी = 1500 m
    2. दूरी = 942 m
    3. दूरी = 471 m
    4. दूरी = 2826 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दूरी = 2826 m

  21. प्र.21General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी अभिक्रि या, द्वि-विस्थापन अभिक्रि या का उदाहरण है?
    1. CaCO₃ → CaO + CO₂
    2. AgNO₃ + NaCl → AgCl + NaNO₃
    3. 2Mg + O₂ → 2MgO
    4. Zn + H₂SO₄ → ZnSO₄ + H₂
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — AgNO₃ + NaCl → AgCl + NaNO₃

  22. प्र.22General Science
    कोयला और पेट्रोलियम संरक्षण के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. इनके निर्माण में लाखों वर्ष लगते हैं।
    2. ये ऊर्जा के नवीकरणीय संसाधन हैं।
    3. ये प्रदूषण का कारण नहीं बनते हैं।
    4. इनका निष्कर्षण सस्ता होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — इनके निर्माण में लाखों वर्ष लगते हैं।

  23. प्र.23General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय मात्रक प्रणाली (SI) में मूल मात्रक नहीं है?
    1. सेकंड
    2. किलोग्राम
    3. मीटर
    4. जूल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जूल

  24. प्र.24General Science
    अभिकथन (A) और कारण (R) से चिह्नित निम्नलिखित दो कथनों के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए। अभिकथन (A): नम हवा के संपर्क में आने पर लोहा लाल-भूरे रंग के पदार्थ से ढक जाता है। कारण (R): लोहे की नमी और ऑक्सीजन के साथ अभिक्रि या के कारण जंग बनता है।
    1. A सत्य है, लेकिन R असत्य है।
    2. A और R दोनों सत्य हैं, तथा R, A की सही व्याख्या नहीं है।
    3. A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है।
    4. A असत्य है, लेकिन R सत्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है।

  25. प्र.25General Science
    यौन क्रि या के दौरान कुछ यौन संचारित संक्रमणों (STI) के संचरण को कैसे कम किया जा सकता है?
    1. हर यौन क्रि या से पहले एंटीबायोटिक्स लेने से
    2. सभी व्यक्ति यों के साथ शारीरिक संपर्क से बचकर
    3. केवल दिन के समय ही यौन क्रि याकलापों में संलग्न होकर
    4. संभोग के दौरान कंडोम जैसे सुरक्षा उपायों का उपयोग करके
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — संभोग के दौरान कंडोम जैसे सुरक्षा उपायों का उपयोग करके

  26. प्र.26Mathematics
    DMART किराने की वस्तुओं पर 30 खरीदें, 11 मुफ़्त पाएं का ऑफर दे रहा है। DMART द्वारा दिया जा रहा शुद्ध छूट प्रतिशत कितना है? (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)
    1. 26.83%
    2. 28.04%
    3. 23.99%
    4. 24.84%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 26.83%

  27. प्र.27Mathematics
    जूली अपनी पुत्री से 24 वर्ष बड़ी है। 6 वर्ष बाद, जूली की आयु उसकी पुत्री की आयु से दोगुनी हो जाएगी। जूली की वर्तमान आयु (वर्षों में) कितनी है?
    1. 48
    2. 24
    3. 30
    4. 42
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 42

  28. प्र.28Mathematics
    राजधानी एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस क्रमशः 87 km/hr और 51 km/hr की चाल से एक ही दिशा में चलती हैं, और उनकी लंबाई समान है। यदि राजधानी एक्सप्रेस 175 सेकंड में गरीब रथ एक्सप्रेस को पूरी तरह से पार कर जाती है, तो राजधानी एक्सप्रेस की लंबाई कितनी होगी?
    1. 875 m
    2. 880 m
    3. 867 m
    4. 883 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 875 m

  29. प्र.29Mathematics
    किसी वस्तु की कीमत पहले सप्ताह में 5% कम हो जाती है और फिर दूसरे सप्ताह में 8% बढ़ जाती है। दूसरे सप्ताह के बाद कीमत में प्रभावी प्रतिशत वृद्धि कितनी है?
    1. 2.6%
    2. 3%
    3. 1.5%
    4. 0.8%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2.6%

  30. प्र.30Mathematics
    दो उम्मीदवारों वाले एक चुनाव में, पंजीकृत मतदाताओं में से 8% मतदाताओं ने मतदान नहीं किया और 120 मतदाताओं ने ब्लैंक मतपत्र (blank ballots) डाला। डाले गए मतों में, विजयी उम्मीदवार को सभी पंजीकृत मतदाताओं में से 48% मतदाताओं का मत प्राप्त हुआ और उसे दूसरे उम्मीदवार की तुलना में 780 मत अधिक मिले। सूची में कुल मतदाताओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 15,690
    2. 17,800
    3. 14,840
    4. 16,500
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 16,500

  31. प्र.31Mathematics
    1. 10
    2. 11
    3. 5
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 7

  32. प्र.32Mathematics
    1. m + 1
    2. m − 1
    3. m
    4. 1/m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1/m

  33. प्र.33Mathematics
    दिया गया है कि x + y = 4, तथा xy = 2 है, तो x2 + y2 ज्ञात कीजिए।
    1. 14
    2. 12
    3. 10
    4. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12

  34. प्र.34Mathematics
    ₹10,279 को A, B और C के बीच इस तरह से विभाजित किया जाता है कि यदि उनके संबंधित हिस्सोंों से ₹67, ₹33 और ₹13 काट लिए जाएं, तो उनके पास 4 : 2 : 20 के अनुपात में धन बचता है। B और C के मूल हिस्‍सों के बीच अंतर ज्ञात कीजिए।
    1. ₹7138
    2. ₹7018
    3. ₹7188
    4. ₹6988
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹7018

  35. प्र.35Mathematics
    दो पाइप, P और Q, एक टंकी को क्रमशः 37 मिनट 30 सेकंड और 45 मिनट में भर सकते हैं। दोनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाता है। यदि पाइप Q को x मिनट के बाद बंद कर दिया जाता है, तो टंकी ठीक 30 मिनट में पूरी तरह से भर जाती है। x का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 9
    2. 8
    3. 7
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 9

  36. प्र.36Mathematics
    1. 169 7/9
    2. 18 7/9
    3. 18 7/9
    4. 169 7/9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 18 7/9

  37. प्र.37Mathematics
    यदि X और 147 का माध्यानुपाती 84 है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 49
    2. 45
    3. 48
    4. 50
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 48

  38. प्र.38Mathematics
    यदि कोई लड़का 4 km/hr की चाल से दौड़ता है, तो उसे 25 m भुजा वाले वर्गाकार मैदान का एक पूरा चक्कर लगाने में कितने सेकंड लगेंगे?
    1. 100
    2. 90
    3. 70
    4. 80
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 90

  39. प्र.39Mathematics
    A और B मिलकर एक काम को 3 दिनों में पूरा कर सकते हैं। B अकेले उसी काम को 12 दिनों में पूरा कर सकता है। A अकेले उस काम का दोगुना काम कितने समय (दिन में) में पूरा करेगा?
    1. 11
    2. 8
    3. 4
    4. 9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8

  40. प्र.40Mathematics
    एक त्रिभुज की भुजाएं 87 cm, 108 cm, और 75 cm हैं। 108 cm लंबाई वाली भुजा के संगत इसके शीर्षलंब की लंबाई (cm में) कितनी होगी?
    1. 17
    2. 60
    3. 41
    4. 24
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 60

  41. प्र.41Mathematics
    1. 52275
    2. 56260
    3. 52990
    4. 52290
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 52275

  42. प्र.42Mathematics
    एक व्यापारी ने एक सीलिंग फैन ₹391 में खरीदा। इसके अंकित मूल्य पर 31% की छूट देने के बाद भी उसे 68% का लाभ हुआ। सीलिंग फैन का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹927
    2. ₹994
    3. ₹902
    4. ₹952
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹952

  43. प्र.43Mathematics
    एक दीवार के सहारे टिकी हुई सीढ़ी है जिसका उन्नयन कोण 60° है और सीढ़ी का निचला पाद दीवार से 5.6 m दूर है। सीढ़ी की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 12.2 m
    2. 10.2 m
    3. 14.2 m
    4. 11.2 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 11.2 m

  44. प्र.44Mathematics
    एक विक्रेता दो फल, सेब और केले बेचता है। एक सेब की कीमत ₹20 और एक केले की कीमत ₹10 है। रवि 6 फल खरीदता है और ₹80 का भुगतान करता है। उसने सेबों की तुलना में कितने अधिक केले खरीदे?
    1. 3
    2. 2
    3. 4
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  45. प्र.45Mathematics
    एक कक्षा के 30 विद्यार्थियों की औसत आयु 19 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 20 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 54
    2. 50
    3. 52
    4. 58
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 50

  46. प्र.46Mathematics
    एक फल विक्रेता ₹85/kg की दर से 10 kg सेब खरीदता है और उन्हें ₹100/kg की दर से बेचता है। उसका कुल लाभ कितना है?
    1. ₹180
    2. ₹120
    3. ₹150
    4. ₹140
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹150

  47. प्र.47Mathematics
    ₹2,500 की राशि पर 14% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए, जबकि ब्‍याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है।
    1. ₹3,249
    2. ₹2,877
    3. ₹2,497
    4. ₹3,184
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹3,249

  48. प्र.48Mathematics
    यदि P एक अभाज्य संख्या है, तो P तथा P + 1 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
    1. P2 + 1
    2. P2 + P
    3. 1
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1

  49. प्र.49Mathematics
    एक त्रिभुज की भुजाएँ 34 cm, 18 cm और 20 cm हैं। 18 cm लंबाई वाली भुजा के संगत इसके शीर्षलंब की लंबाई कितनी है?
    1. 63 cm
    2. 16 cm
    3. 42 cm
    4. 22 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 16 cm

  50. प्र.50Mathematics
    1. 30.23 मीटर
    2. 31.82 मीटर
    3. 33.73 मीटर
    4. 32.43 मीटर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 31.82 मीटर

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    उस युग्‍म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्‍मों द्वारा अनुसरण किए गए पैटर्न के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्‍म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। NOK−JKG EFB−ABX
    1. TUQ−OQL
    2. TTO−PQM
    3. TUQ−PQM
    4. TTO−OPL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — TUQ−PQM

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    अक्षय बिंदु M से चलना प्रारंभ करता है और पूर्व की ओर 8 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 5 km ड्राइव करता है, बाएँ मुड़ता है और 3 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 7 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 11 km ड्राइव करता है। अंत में वह दाएँ मुड़ता है, 5 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु M के सापेक्ष बिंदु P कितनी दूर (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में है? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
    1. 6 km, दक्षिण की ओर
    2. 7 km, दक्षिण की ओर
    3. 3 km, उत्तर की ओर
    4. 9 km, उत्तर की ओर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7 km, दक्षिण की ओर

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)​
    1. TVW
    2. EGH
    3. OQR
    4. BEE
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — BEE

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    LR 9 एक निश्चित तरीके से PT 3 से संबंधित है। उसी तरह TS 13, XU 7 से संबंधित है। इसी तर्क का पालन करते हुए, GE 19 दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?
    1. NJ 12
    2. KG 13
    3. BG 14
    4. JK 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — KG 13

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कुछ मशीन, एंकर हैं। कुछ एंकर, पहिया हैं। निष्कर्ष: (I): कुछ मशीन, पहिया हैं। (II): सभी पहिया, एंकर हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    2. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएँ केवल एकल-अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की ओर की जानी चाहिए। (बाएँ) 8 8 2 9 1 9 7 2 9 5 9 3 6 4 9 7 2 2 2 7 4 5 8 1 7 9 9 (दाएँ) ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद में भी एक विषम संख्या है?
    1. सात
    2. छह
    3. आठ
    4. पाँच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — छह

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, E और F एक गोल मेज के परित:, केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। F के दाईं ओर तीसरे स्थान पर E बैठा है। E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर B बैठा है। A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर C बैठा है। C के ठीक दाईं ओर पड़ोस में D बैठा है। D के बाईं ओर से गिनने पर, E और D के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. दो
    2. एक
    3. एक भी नहीं
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 24 41 58 75 92 ?
    1. 113
    2. 117
    3. 105
    4. 109
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 109

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    संख्या 6325894 में प्रत्येक अंक दाएं से बाएं अवरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। उन अंकों, जिनकी स्थि ति मूल संख्या की तुलना में अपरिवर्तित रहती है, और सबसे छोटे अंक का योगफल ज्ञात कीजिए।
    1. 10
    2. 17
    3. 8
    4. 12
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'LAVS' को '3812' और 'VALE' को '1342' लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में 'E' का कूट क्या है?
    1. 1
    2. 2
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 1245367 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
    1. दो
    2. एक
    3. तीन
    4. एक भी नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    NK 16 का संबंध एक निश्चित तरीके से QN 12 से है। उसी प्रकार, PS 20 का संबंध SV 16 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, BX 30 का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
    1. FB 26
    2. EB 26
    3. EA 34
    4. EA 26
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — EA 26

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 517 520 525 532 541 ?
    1. 551
    2. 553
    3. 552
    4. 554
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 552

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (44, 52, 18) (50, 56, 22)
    1. (30, 22, 19)
    2. (41, 82, 1)
    3. (19, 14, 13)
    4. (42, 78, 4)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (30, 22, 19)

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, 'door win king' को 'ab ap ly' के रूप में कूटबद्ध किया गया है तथा 'win key mom' को 'dw tc ap' के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में 'win' को किस प्रकार कूटबद्ध किया गया है?
    1. ly
    2. ab
    3. ap
    4. dw
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ap

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? SWZ QUX OSV MQT ?
    1. KOS
    2. KPS
    3. KPR
    4. KOR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — KOR

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    श्रीमान Z, बिंदु A से चलना शुरू करते हैं और दक्षि ण की ओर 13 km गाड़ी चलाते हैं। फिर वह बाएं मुड़ते हैं, और 15 km गाड़ी चलाते हैं, फिर वह बाएं मुड़ते हैं और 27 km गाड़ी चलाते हैं। फिर वह बाएं मुड़ते हैं और 31 km गाड़ी चलाते हैं। अंत में वह बाएं मुड़ते हैं, और 14 km गाड़ी चलाकर बिंदु P पर रुक जाते हैं। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) तक और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
    1. 19 km, पश्चिम में
    2. 16 km, पूर्व में
    3. 17 km, पूर्व में
    4. 18 km, दक्षिण में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 16 km, पूर्व में

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या, प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है। (सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 3 @ © 6 5 € € 3 3 8 € % 2 7 6 # 7 * £ € 9 $ (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्‍येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद में भी एक संख्या है?
    1. एक
    2. तीन
    3. एक भी नहीं
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    नीचे दी गई संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (नोट: सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) % * 7 % € % 2 # € $ € © 9 5 6 # 9 & 6 % 7 & (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्‍येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद एक प्रतीक है?
    1. 0
    2. 2
    3. 1
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 5 2 3 6 9 5 1 4 7 8 5 2 3 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद एक विषम अंक है?
    1. दो
    2. एक
    3. तीन
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    O, P, Q, R, W, X और Y एक सीधी पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। X के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। X और Q के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। O और P के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। X के ठीक बाईं ओर पड़ोस में P बैठा है। Y के ठीक दाईं ओर पड़ोस में R बैठा है। पंक्ति के बाएं छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. P
    2. W
    3. O
    4. Y
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — W

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, E, F, P और Q एक गोल मेज के परित:, केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C के बाईं ओर चौथे स्थान पर A बैठा है। B के दाईं ओर चौथे स्थान पर P बैठा है। C के बाईं ओर से गिनने पर, C और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P या B का निकटतम पड़ोसी E नहीं है। P का निकटतम पड़ोसी F नहीं है। Q के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. B
    2. C
    3. F
    4. P
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — F

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    सात डिब्बे B, D, E, P, S, T और W एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। W नीचे से दूसरे स्थान पर रखा गया है। W और B के बीच केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। P, W के नीचे किसी एक स्थान पर रखा गया है। B और S के बीच केवल D रखा गया है। E, B के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। P और E के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. पाँच
    2. चार
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पाँच

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 256 258 262 268 ? 286
    1. 274
    2. 278
    3. 276
    4. 280
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 276

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, P + Q का अर्थ है कि ‘P, Q की माता है’, P # Q का अर्थ है कि ‘P, Q की पत्नी है’, P & Q का अर्थ है कि ‘P, Q का भाई है’, P % Q का अर्थ है कि ‘P, Q का पिता है’। यदि ‘I # J % B & L + M’ है, तो I का M से क्या संबंध है?
    1. माता की बहन
    2. पिता की माता
    3. माता की माता
    4. पिता की बहन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — माता की माता

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. TXT
    2. HLG
    3. EID
    4. KOJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — TXT

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    प्रीति अपनी कक्षा में ऊपर से छठे स्थान पर और नीचे से 12वें स्थान पर है। कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
    1. 17
    2. 19
    3. 20
    4. 16
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 17

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथन/कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: कोई भी न्यायाधीश, लेखाकार नहीं हैं। कुछ लेखाकार, नर्स हैं। सभी नर्स, लाइब्रेरियन हैं। निष्कर्ष: (I) कोई भी न्यायाधीश, नर्स नहीं हैं। (II) कुछ लेखाकार, लाइब्रेरियन हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    3. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘x’ है, ‘B’ का अर्थ ‘÷’है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 16 B 4 D 8 A 3 C 28 = ?
    1. 10
    2. 8
    3. 6
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? FIM19 GJN26 HKO33 ILP40 ?
    1. JMQ47
    2. JMR47
    3. JMQ48
    4. JMR48
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — JMQ47

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    अगस्त 2025 में पेश किया गया संविधान संशोधन विधेयक जेल में बंद व्यक्ति यों को निम्नलिखित में से कौन-सा पद धारण करने से रोकता है?
    1. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों जैसी संवैधानिक भूमिकाएं
    2. विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रमुख
    3. वरिष्ठ बैंक कार्यकारी भूमिकाएं
    4. निजी निगमों के निदेशक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों जैसी संवैधानिक भूमिकाएं

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किसने बीजगणितीय विश्लेषण और निरूपण सिद्धांत में योगदान के लिए 2025 एबेल पुरस्कार जीता?
    1. टेरेंस ताओ (Terence Tao)
    2. फिलिप अघियन (Philippe Aghion)
    3. मसाकी काशीवारा (Masaki Kashiwara)
    4. जोएल मोकिर (Joel Mokyr)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मसाकी काशीवारा (Masaki Kashiwara)

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    खेलो इंडिया विंटर गेम्‍स 2025 का दूसरा चरण कहाँ आयोजित किया गया?
    1. मनाली
    2. औली
    3. गुलमर्ग
    4. लेह
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गुलमर्ग

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    नवंबर 2025 में, नरेंद्र मोदी ने भारत के एक क्रांतिकारी स्वदेशी नवाचार को देश की स्वदेशी क्वांांटम सुरक्षा चिप के रूप में प्रस्तुत किया, जिसका नाम ................ है।
    1. क्वांटम साइबर डिफेंस चिप (QCDC)
    2. नेक्‍स्‍ट-जेन क्वांटम शील्ड चिप (NQSC)
    3. इंडियन क्वांटम एन्क्रिप्शन मॉड्यूल (IQEM)
    4. क्वांटम सिक्‍योरिटी इंटेग्रेटेड प्रोसेसर (QSIP)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — क्वांटम सिक्‍योरिटी इंटेग्रेटेड प्रोसेसर (QSIP)

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    सितंबर 2025 में, भारतीय क्रि केट टीम ने एशियाई क्रि केट परिषद के अध्यक्ष और ______ के आंतरिक मंत्री से एशिया कप ट्रॉफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
    1. बांग्लादेश
    2. श्रीलंका
    3. अफगानिस्तान
    4. पाकिस्तान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पाकिस्तान

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    18 जून से 1 जुलाई 2025 तक कैंप लार्ज़ाक (Camp Larzac) में आयोजित, द्विपक्षीय भारत-फ्रांांसीसी मिलिट्री ड्रिल का नाम क्या था?
    1. शक्ति 2025 (Shakti 2025)
    2. त्रिशूल 2025 (Trishul 2025)
    3. पृथ्वी 2025 (Prithvi 2025)
    4. विकास 2025 (Vikas 2025)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शक्ति 2025 (Shakti 2025)

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    जी.एस. कृष्णन के अनुसार, भारत जैव अर्थव्यवस्था रिपोर्ट, 2025 में निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों पर प्रकाश डाला गया है?
    1. बायोएग्री, बायोफार्मा, नवीकरणीय ऊर्जा और बायोमेडिकल
    2. बायोएनर्जी, बायोइंडस् ट्रियल, बायोफार्मा और बायोसर्विसेज
    3. बायोफार्मा, बायोइंडस् ट्रियल, बायोएग्री और बायोसर्विसेज
    4. बायोफार्मा, बायोएग्री, बायोसर्विसेज और रोबोटिक्स बायोटेक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — बायोफार्मा, बायोइंडस् ट्रियल, बायोएग्री और बायोसर्विसेज

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    TERI द्वारा आयोजित विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2025 का 24वां संस्करण __________ में शुरू हुआ।
    1. मुंबई
    2. बेंगलुरु
    3. हैदराबाद
    4. नई दिल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — नई दिल्ली

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    येल प्रोग्राम ऑन क्लाइमेट चेंज कम्युनिकेशन और सीवोटर (CVoter) द्वारा 5 दिसंबर, 2024 से 18 फरवरी, 2025 तक किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, पिछले 12 माह में कितने प्रतिशत भारतीयों ने गंभीर वायु प्रदूषण का अनुभव किया?
    1. 62%
    2. 52%
    3. 80%
    4. 73%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 52%

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    नेशनल फाइनाइट एलीमेंट डेवलपर्स की बैठक के निम्नलिखित में से किस संस्करण के दौरान, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने फरवरी 2025 में फाइनाइट एलीमेंट एनालिसिस ऑफ स्‍ट्रक्‍चर्स (FEAST) सॉफ्टवेयर के नवीनतम संस्‍करण का अनावरण किया?
    1. आठवें
    2. दसवें
    3. चौथे
    4. छठे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आठवें

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    किस एथलीट ने पुरुषों की 5000 m दौड़ 12:45.27 समय में पूरा करके नया अमेरिकन आउटडोर रिकॉर्ड स्थापित किया?
    1. निको यंग (Nico Young)
    2. कोल हॉकर (Cole Hocker)
    3. यारेड नुगुस (Yared Nuguse)
    4. ग्रांट फिशर (Grant Fisher)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — निको यंग (Nico Young)

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    अखिल भारतीय महापौर कार्यकारी परिषद की 115वीं बैठक 15-16 जून 2025 को किस शहर में आयोजित की गई?
    1. पंचकूला
    2. आगरा
    3. नई दिल्ली
    4. मुंबई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पंचकूला

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    2023 नियुक्ति अधिनियम के नए प्रावधानों के तहत 19 फरवरी 2025 को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में किसने कार्यभार संभाला?
    1. ज्ञानेश कुमार
    2. अनूप चंद्र पांडे
    3. सुखबीर सिंह संधू
    4. राजीव कुमार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ज्ञानेश कुमार

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    अरुणाचल प्रदेश के किस जिले में 2025 में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया गया?
    1. तवांग
    2. ईटानगर
    3. लोहित
    4. कामले
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कामले

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    मार्च 2025 में, किन तीन मध्य एशियाई देशों ने सीमा विवादों को निपटाने के लिए खुजंद संधि (Khujand Treaty) पर हस्ताक्षर किए?
    1. तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान
    2. कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान
    3. कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान
    4. ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस वित्तीय निकाय ने वित्त वर्ष 2025 में 353 विनियमित संस्थाओं पर ₹54.78 करोड़ का जुर्माना लगाया?
    1. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)
    2. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)
    3. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)
    4. NSDL पेमेंट्स बैंक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar authentication) अनुरोधों के लिए अनुमोदन प्रक्रि या को सुव्यवस्थि त करने और आधार को अधिक लोगों के अनुकूल बनाने, जीवन को आसान बनाने और लोगों के लिए सेवाओं तक बेहतर पहुंच को सक्षम करने के लिए आधार सुशासन पोर्टल (Aadhaar Good Governance Portal) का शुभारंभ किया है?
    1. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
    2. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
    3. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
    4. सांख्यि की और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    2025 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप कहाँ आयोजित की गई थी?
    1. भारत
    2. चीन
    3. बांग्लादेश
    4. दक्षिण कोरिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — दक्षिण कोरिया

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    SBM बैंक इंडिया ने मई 2025 में निम्नलिखित में से किस कंपनी के साथ बैंकएश्योरेंस साझेदारी (bancassurance partnership) की?
    1. आईसीआईसीआई (ICICI) प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस
    2. एक्सि स मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
    3. लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
    4. कोटक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आईसीआईसीआई (ICICI) प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र की जुलाई 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सभी बड़े शहरों - जिनमें कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई शामिल हैं - में 2025 की गर्मियों के दौरान किस प्रदूषक की उच्च सांद्रता देखी गई?
    1. भू-स्‍तरीय ओजोन
    2. नाइट्रोजन ऑक्साइड
    3. वाष्पशील कार्बनिक यौगिक
    4. काला कार्बन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भू-स्‍तरीय ओजोन

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1424334252647281911021121241341441511631711831922042122212342432542612742812913043143243323423513623733823924024114244344424524634714834925025135225345425535625725845916046116246336416536646726816937027127237317437537617717847928018118238338448548618738848929019119219319449549629719849911001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 17 दिसंबर 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner