1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 19 अगस्त 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 19 अगस्त 2026, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

19 अगस्त 2026 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 5 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
19 अगस्त 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    एक जलवायु मॉडलर यह व्याख्या करना चाहता है कि ध्रुवीय क्षेत्रों में वर्ष के दौरान लंबे समय तक अंधेरा और प्रकाश क्यों रहता है? इस परिघटना के लिए कौन-सा कारक सबसे अधिक उत्तरदायी है?
    1. ध्रुवों पर दिन की लंबाई केवल अक्षांश निर्धारित करते हैं
    2. पृथ्वी का अक्षीय झुकाव और गोल आकार सूर्य के प्रकाश के वितरण को प्रभावित करता है
    3. महासागरीय धाराएं प्राप्त सूर्य के प्रकाश की मात्रा को परिवर्तित करती हैं
    4. वायुमंडलीय संरचना, ध्रुवों पर सूर्य के प्रकाश को अवरुद्ध करती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पृथ्वी का अक्षीय झुकाव और गोल आकार सूर्य के प्रकाश के वितरण को प्रभावित करता है

  2. प्र.2General Science
    अभिक्रि या MnO2 + 4HCl → MnCl2 + 2H2O + Cl2 में, कौन-सा पदार्थ ऑक्सीकृत होता है?
    1. H2O
    2. MnO2
    3. MnCl2
    4. HCl
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — HCl

  3. प्र.3General Science
    स्तनधारियों में, फेफड़ोंों में रक्त के परिवहन के संबंध में चार-कक्षीय हृदय होने का प्राथमिक लाभ क्या है?
    1. यह रक्त को हृदय के माध्यम से केवल एक बार प्रवाहित होने देता है
    2. यह ऑक्सीजनित और विऑक्सीजनित रक्त के मिश्रण को रोकता है
    3. यह फेफड़ोंों में रक्तदाब को कम करता है
    4. यह सुनिश्चित करता है कि फेफड़ोंों के ऊतकों में केवल ऑक्सीजनित रक्त ही प्रवेश करे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — यह ऑक्सीजनित और विऑक्सीजनित रक्त के मिश्रण को रोकता है

  4. प्र.4General Science
    एक-कोशीय जीवों द्वारा भोजन ग्रहण करने के संबंध में गलत कथन का चयन कीजिए।
    1. अमीबा पादाभ बनाकर भोजन ग्रहण करता है।
    2. अमीबा में पोषण का स्वपोषित मोड होता है।
    3. अंत:कोशिका की प्रक्रि या द्वारा भोजन अंदर ग्रहण किया जाता है।
    4. पैरामीशियम गति करने और भोजन को पकड़ने के लिए सिलिया का उपयोग करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अमीबा में पोषण का स्वपोषित मोड होता है।

  5. प्र.5General Science
    जब किसी जार के भीतर एक घंटी बजती है और वायु को धीरे-धीरे बाहर निकाला जाता है, तो ध्वनि पर क्या प्रभाव पड़ता है?
    1. वायु निकाले जाने पर ध्वनि क्षीण होती जाती है
    2. ध्वनि के तारत्व में वृद्धि हो जाती है
    3. ध्वनि अधिक तीव्र हो जाती है
    4. वायु निकाले जाने पर घंटी तुरंत कंपन करना बंद कर देती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वायु निकाले जाने पर ध्वनि क्षीण होती जाती है

  6. प्र.6General Science
    एक विद्यार्थी जल में तब तक लवण मिलाता है जब तक कि और लवण विलीन होना बंद न हो जाए तथा कुछ लवण बिना विलीन हुए नीचे बैठ जाए। यह क्या दर्शाता है?
    1. निर्मित विलयन एक कोलॉइडी विलयन है
    2. निर्मित विलयन संतृप्त लवण विलयन है
    3. लवण, जल में पूर्णतः अविलेय है
    4. जल में लवण की विलेयता बहुत कम होती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — निर्मित विलयन संतृप्त लवण विलयन है

  7. प्र.7General Science
    ऐसे दो साबुन के विलयनों की तुलना करने पर, जिनमें से एक विलयन में तेल की बूंदें (oil droplet) हैं और दूसरे विलयन में नहीं हैं, तो किस विलयन में सुविकसित मिसेल के होने की अधिक संभावना है?
    1. बिना तेल वाले विलयन में, क्योंोंकि साबुन तेल के साथ मिसेल का निर्माण नहीं कर सकता है
    2. तेल की बूंदों वाले विलयन में, क्योंोंकि जलविरागी कोर तेल को ट्रैप कर लेते हैं
    3. दोनों विलयनों में, क्योंोंकि मिसेल कभी भी तैलीय पदार्थों के साथ अंतःक्रि या नहीं करते हैं
    4. दोनों में से किसी भी विलयन में नहीं, क्योंोंकि मिसेल जलीय विलयनों में विद्यमान नहीं हो सकते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तेल की बूंदों वाले विलयन में, क्योंोंकि जलविरागी कोर तेल को ट्रैप कर लेते हैं

  8. प्र.8General Science
    जब एथेनॉल को 443 K पर आधिक्य सांद्रित सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गर्म किया जाता है, तो कौन-सा प्रक्रम, एथेनॉल को एथीन में परिवर्तित करता है?
    1. एथेनॉल का अपचयन
    2. एथेनॉल का जल-अपघटन
    3. एथेनॉल का ऑक्सीकरण
    4. एथेनॉल का निर्जलीकरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एथेनॉल का निर्जलीकरण

  9. प्र.9General Science
    एक विद्यार्थी एक ही परिपथ में समान पदार्थ और लंबाई लेकिन विभिन्न मोटाई वाले दो तारों का उपयोग करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, सर्वोत्तम रूप से इसका वर्णन करता है कि क्यों मोटे तार के कारण एमीटर का पाठ्यांांक अधिक होता है?
    1. मोटे तार में भिन्न पदार्थ होगा, जिसके परिणामस्वरूप अधिक धारा प्रवाहित होगी
    2. मोटे तार का क्षेत्रफल अधिक होगा, जिसके परिणामस्वरूप निम्नतर प्रतिरोध और उच्चतर धारा प्रवाहित होगी
    3. मोटे तार का क्षेत्रफल अधिक होगा, जिसके परिणामस्वरूप अधिक प्रतिरोध और निम्नतर धारा प्रवाहित होगी
    4. मोटे तार में अधिक प्रतिरोधकता होगी, जिसके परिणामस्वरूप अधिक धारा प्रवाहित होगी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — मोटे तार का क्षेत्रफल अधिक होगा, जिसके परिणामस्वरूप निम्नतर प्रतिरोध और उच्चतर धारा प्रवाहित होगी

  10. प्र.10General Science
    दो मशीनें समान लोड उठाती हैं। मशीन P को 100 N के आयास की आवश्यकता होती है, जबकि मशीन Q को 50 N के आयास की आवश्यकता होती है। किस मशीन का यांत्रिक लाभ अधिक होगा?
    1. मशीन P
    2. दोनों मशीनें समान रूप से दक्ष हैं
    3. इसका निर्धारण नहीं किया जा सकता है
    4. मशीन Q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — मशीन Q

  11. प्र.11General Science
    एक विद्यार्थी एक धारावाही परिनालिका का उपयोग करके एक छड़ चुबंक (bar magnet) बनाना चाहता है। चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की कौन-सी व्यवस्था यह दर्शाएगी कि परिनालिका एक छड़ चुंबक के रूप में कार्य कर रही है?
    1. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं परिनालिका के चारों ओर एक सिरे से दूसरे सिरे तक सर्पिल होती हैं
    2. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं परिनालिका के अंदर यादृच्छि क रूप से वक्र होती हैं
    3. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं एक सिरे से निकलकर दूसरे सिरे में प्रवेश करती हैं, जिससे बाहर की ओर संवृत पाश बनते हैं
    4. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं केवल परिनालिका के बाहर सीधी समानांतर रेखाओं का निर्माण करती हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं एक सिरे से निकलकर दूसरे सिरे में प्रवेश करती हैं, जिससे बाहर की ओर संवृत पाश बनते हैं

  12. प्र.12General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? कथन I: किसी भी कोश में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या 2n2 द्वारा निर्धारित होती है। कथन II: तीसरे कोश (n=3) में 12 इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं।
    1. कथन I और II दोनों सही हैं
    2. केवल कथन II सही है
    3. कथन I और II दोनों गलत हैं
    4. केवल कथन I सही है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल कथन I सही है

  13. प्र.13General Science
    एक उत्तल लेंस द्वारा किसी वस्तु का वास्तविक, उल्टा और छोटा प्रतिबिंब बनता है। वस्तु किस स्थि ति में रखी गई है?
    1. 2F से परे
    2. मुख्य फोकस (F) और 2F के बीच
    3. 2F पर
    4. मुख्य फोकस (F) पर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2F से परे

  14. प्र.14General Science
    मानव परिसंचरण तंत्र की निम्न दाब वाली शिराओं के अंदर रक्त को पीछे की ओर बहने से कौन रोकता है?
    1. एकमार्गी वाल्व
    2. मोटी प्रत्यास्थ भित्ति
    3. सूक्ष्मदर्शीय केशिका
    4. उच्च पंपिंग बल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एकमार्गी वाल्व

  15. प्र.15General Science
    सरल मशीन (simple machine) का प्राथमिक प्रयोजन क्या है?
    1. किसी कार्य में किए गए कुल कार्य को कम करना
    2. किसी बल के परिमाण या दिशा को परिवर्तित करके कार्य को आसान बनाना
    3. किसी वस्तु के भार में वृद्धि करना
    4. ऊर्जा उत्पन्न करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — किसी बल के परिमाण या दिशा को परिवर्तित करके कार्य को आसान बनाना

  16. प्र.16General Science
    पृथ्वी से देखने पर तारे टिमटिमाते हुए क्यों दिखाई देते हैं?
    1. वायु में धूल के कणों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण
    2. वायुमंडलीय गैसों द्वारा प्रकाश के अवशोषण के कारण
    3. वायुमंडल में विभिन्न वायु परतों के कारण होने वाले अपवर्तन के कारण
    4. बादलों से प्रकाश के परावर्तन के कारण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वायुमंडल में विभिन्न वायु परतों के कारण होने वाले अपवर्तन के कारण

  17. प्र.17General Science
    रॉबर्ट हुक (Robert Hooke) ने सर्वप्रथम "कोशिकाएँ" की खोज करने के लिए किस पदार्थ का उपयोग किया था?
    1. पत्ती की सतह (Leaf surface)
    2. प्याज का छिलका (Onion peel)
    3. मानव कपोल (Human cheek)
    4. कॉर्क की काट (Cork slice)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कॉर्क की काट (Cork slice)

  18. प्र.18General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा, लवण-जल (brine) के विद्युत-अपघटन के दौरान कैथोड पर बनने वाला उत्पाद है?
    1. क्लोरीन गैस
    2. ऑक्सीजन गैस
    3. सोडियम धातु
    4. हाइड्रोजन गैस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — हाइड्रोजन गैस

  19. प्र.19General Science
    हैबरलैंड्ट (Haberlandt) द्वारा प्रस्तावित, एकल परिपक्व पादप कोशिका की पूर्ण पादप में विकसित होने की क्षमता को क्या कहा जाता है?
    1. पारगम्यता (Permeability)
    2. संपर्क संदमन (Contact inhibition)
    3. स्फीति (Turgidity)
    4. पूर्णशक्तता (Totipotency)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पूर्णशक्तता (Totipotency)

  20. प्र.20General Science
    ऐलुमिनियम, ऑक्सीजन के साथ अभिक्रि या करता है। इस अभिक्रि या के उत्पाद को कौन-सा रासायनिक सूत्र निरूपित करता है?
    1. AlO2
    2. Al3O2
    3. Al2O
    4. Al2O3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — Al2O3

  21. प्र.21General Science
    एक जलवायु विशेषज्ञ यह विश्लेषण करता है कि क्यों दक्षि णी गोलार्ध गॉयर (gyres) एक विशिष्ट दिशा में घूर्णन करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा कारक, मुख्य रूप से इन महासागरीय गॉयरों के घूर्णन पैटर्न की व्याख्या करता है?
    1. पवन की दिशा सभी घूर्णन को संचालित करती है
    2. पृथ्वी का घूर्णन जल संचलन को विक्षेपित करता है
    3. भू-संहति वितरण, प्रवाह को परिवर्तित करता है
    4. ताप प्रवणता जल को धक्का देती है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पृथ्वी का घूर्णन जल संचलन को विक्षेपित करता है

  22. प्र.22General Science
    सीधी रेखा में गतिमान किसी वस्तु के स्थि ति-समय ग्राफ की ढाल (slope) द्वारा किस राशि को दर्शाया जाता है?
    1. त्वरण
    2. रैखिक वेग
    3. संवेग
    4. बल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रैखिक वेग

  23. प्र.23General Science
    यदि बल का मात्रक न्यूटन है, तो मूल SI मात्रकों का कौन-सा संयोजन एक न्यूटन बनाता है?
    1. मीटर प्रति किलोग्राम प्रति वर्ग सेकंड
    2. किलोग्राम प्रति मीटर प्रति सेकंड
    3. किलोग्राम मीटर प्रति वर्ग सेकंड
    4. किलोग्राम मीटर प्रति सेकंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — किलोग्राम मीटर प्रति वर्ग सेकंड

  24. प्र.24General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उस परिणाम का सर्वोत्तम वर्णन करता है जब गैसीय अवस्था में सोडियम परमाणु, एक इलेक्ट्रॉन का त्याग करता है?
    1. परमाणु, ऋणात्मक आवेश वाला सोडियम आयन बन जाता है
    2. परमाणु, धनात्मक आवेश वाला सोडियम आयन बन जाता है
    3. परमाणु एक उदासीन सोडियम परमाणु बना रहता है
    4. परमाणु, न्यूट्रॉन में परिवर्तित हो जाता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — परमाणु, धनात्मक आवेश वाला सोडियम आयन बन जाता है

  25. प्र.25General Science
    यदि ओजोन परत द्वारा UV विकिरण को अवरुद्ध नहीं किया जाता है, तो इसका मानव पर प्राथमिक हानिकारक प्रभाव क्‍या होता है?
    1. एनीमिया
    2. त्वचा कैंसर
    3. दमा
    4. अतिरक्‍तदाब
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — त्वचा कैंसर

  26. प्र.26Mathematics
    10 विद्यार्थियों के एक समूह में, न्यूनतम 9 प्राप्तांकों का माध्य 46 है जबकि अधिकतम 9 प्राप्तांकों का माध्य 50 है। 10 विद्यार्थियों के पूर्ण समूह के लिए, अधिकतम संभव माध्य, न्यूनतम संभव माध्य से कितना अधिक है?
    1. 3.6
    2. 3.4
    3. 3.2
    4. 4.3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3.2

  27. प्र.27Mathematics
    A किसी कार्य को 24 दिनों में पूरा कर सकता है, जबकि B उसी कार्य को 16 दिनों में पूरा कर सकता है। A कार्य शुरू करता है, और B के शामिल होने से पहले 6 दिन तक कार्य करता है। उसके बाद, वे शेष कार्य को पूरा करने के लिए मिलकर काम करते हैं। कार्य कितने दिनों में पूरा होगा?
    1. 13.2 दिन
    2. 16.2 दिन
    3. 14.5 दिन
    4. 15 दिन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 13.2 दिन

  28. प्र.28Mathematics
    यदि ₹2,70,000 की राशि को अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित होने वाले 10% वार्षिक ब्याज की दर पर एक वर्ष के लिए निवेश किया जाता है, तो चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए।
    1. ₹27,850
    2. ₹25,825
    3. ₹27,625
    4. ₹27,675
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹27,675

  29. प्र.29Mathematics
    दो बैंकों, A और B ने क्रमशः 3.5% और 8.5% वार्षिक दर पर ऋण प्रदान किए। शिवम ने प्रत्येक बैंक से ₹2,40,000 की धनराशि का ऋण लिया। 4 वर्ष के पश्चात शिवम द्वारा दोनों बैंकों को चुकाए गए साधारण ब्याज की धनराशियों के बीच धनात्मक अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 49,000
    2. 47,500
    3. 49,500
    4. 48,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 48,000

  30. प्र.30Mathematics
    एक दुकानदार एक खिलौने के अंकित मूल्य पर 23% की छूट देने पर ₹56 का लाभ अर्जित करता है। यदि उसका लाभ 10% है, तो खिलौने का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹805
    2. ₹805
    3. ₹805
    4. ₹805
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹805

  31. प्र.31Mathematics
    सचिन का मासिक वेतन ₹15,000 है। वह प्रत्येक माह घर के किराए पर ₹5,500 और यूटिलिटी बिलों पर ₹2,000 का व्यय करता है तथा शेष राशि की बचत करता है। यदि, अपने जन्मदिवस वाले महीने के दौरान, वह अपनी संपूर्ण मासिक बचत अपने जन्मदिवस के उत्सव पर व्यय कर देता है, तो वर्ष के लिए उसकी कुल बचत (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 90,000
    2. 67,500
    3. 75,000
    4. 82,500
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 82,500

  32. प्र.32Mathematics
    यदि माता की वर्तमान आयु का तीन गुना, उसकी पुत्री की आयु के आठ गुना से 24 वर्ष अधिक है, और पुत्री की आयु का तीन गुना, माता की आयु से 3 वर्ष कम है, तो माता और पुत्री की आयु में अंतर (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 36
    2. 33
    3. 28
    4. 35
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 33

  33. प्र.33Mathematics
    राजन अपनी आय का 60% घरेलू व्ययो ंपर खच करता है। शेष आय म से वह 50% की बचत करता है। यिद उसकी बचत ₹8,000 है, तो उसकी कुल आय ज्ञात कीिजए।
    1. ₹32,000
    2. ₹40,000
    3. ₹45,000
    4. ₹35,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹40,000

  34. प्र.34Mathematics
    1. 2p
    2. p2 + 1
    3. p2 − 1
    4. p2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — p2

  35. प्र.35Mathematics
    कार M को बिंदु A से बिंदु B तक जाने में 7 घंटे लगते हैं। यदि वह समान दूरी अपनी वास्तविक चाल से 23.8 km/hr कम चाल से तय करती, तो उसे 8 घंटे लगते। बिंदु A और B के बीच की दूरी कितनी है?
    1. 1332.8 km
    2. 1333.9 km
    3. 1331.5 km
    4. 1330.2 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1332.8 km

  36. प्र.36Mathematics
    1. 2sin θ
    2. 2cos θ
    3. 2sec θ
    4. 2cosec θ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2sec θ

  37. प्र.37Mathematics
    एक वर्ग का परिमाप 564 m है। इसका क्षेत्रफल (m2 में) ज्ञात कीजिए।
    1. 19881
    2. 19841
    3. 19880
    4. 19892
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 19881

  38. प्र.38Mathematics
    किसी घनाभ के तीन कोर, समांतर श्रेढ़ी में हैं और उसका आयतन 384 cm3 है। यदि सबसे छोटे कोर की माप 4 cm है, तो सबसे बड़े कोर की लंबाई ज्ञात कीजिए।
    1. 14 cm
    2. 17 cm
    3. 32 cm
    4. 12 cm
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12 cm

  39. प्र.39Mathematics
    1. 45
    2. 30
    3. 25
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20

  40. प्र.40Mathematics
    राम ₹240 में 8 पेन और ₹54 में 6 पेंसिल खरीदता है। उसे 1 पेन और 3 पेंसिलें खरीदने के लिए कितनी धनराशि की आवश्यकता होगी?
    1. ₹78
    2. ₹48
    3. ₹57
    4. ₹69
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹57

  41. प्र.41Mathematics
    निम्नलिखित तालिका एक परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों का बंटन दर्शाती है: प्रत्यक्ष विधि (direct method) का उपयोग करके अंकों का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए। अंक (x) 10 15 20 25 30 विद्यार्थियों की संख्या 3 7 12 6 2
    1. 18.5
    2. 13.5
    3. 23.5
    4. 19.5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 19.5

  42. प्र.42Mathematics
    यदि किसी चतुर्भुज के कोणों का अनुपात 2 : 7 : 2 : 7 है, तो यह एक _______ है।
    1. आयत
    2. समलंब
    3. वर्ग
    4. समांतर चतुर्भुज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — समांतर चतुर्भुज

  43. प्र.43Mathematics
    एक निश्चित राशि 40% वार्षिक दर से दो वर्षों में ₹1,08,864 हो जाती है, जबकि ब्याज अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित होता है। यदि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है, तो समान राशि पर, समान दर से और समान समय के लिए देय मिश्रधन (₹ में) कितना होगा?
    1. 1,07,300
    2. 1,08,200
    3. 1,07,600
    4. 1,02,900
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1,02,900

  44. प्र.44Mathematics
    एक विक्रेता ₹21,115 में 41 लैपटॉप बैग खरीदता है और उन्हें ₹13,520 में 26 बैग की दर से बेचता है। कुल ₹8,845 का लाभ अर्जित करने के लिए, इस दर पर कितने लैपटॉप बैग खरीदे और बेचे जाने चाहिए?
    1. 1745
    2. 1769
    3. 1757
    4. 1760
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1769

  45. प्र.45Mathematics
    संख्या 1408, निम्नलिखित में से किस संख्या से विभाज्य है?
    1. 24
    2. 13
    3. 22
    4. 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 22

  46. प्र.46Mathematics
    जब 42 kg वजन वाले बच्चे के स्थान पर एक नए बच्चे को शामिल किया जाता है, तो 12 बच्चों के औसत वजन में 1.5 kg की वृद्धि हो जाती है। नए बच्चे का वजन ज्ञात कीजिए।
    1. 62 kg
    2. 61 kg
    3. 60 kg
    4. 59 kg
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 60 kg

  47. प्र.47Mathematics
    1. a²/b⁶
    2. a/b⁹
    3. b¹²/a
    4. a²/b⁶
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — b¹²/a

  48. प्र.48Mathematics
    1. 140 km/hr
    2. 144 km/hr
    3. 154 km/hr
    4. 148 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 144 km/hr

  49. प्र.49Mathematics
    निम्नलिखित अनुपातों का सही आरोही क्रम क्या है? 12:13, 25:26, 2:3, 5:6
    1. 2:3, 5:6, 12:13, 25:26
    2. 5:6, 2:3, 12:13, 25:26
    3. 2:3, 12:13, 5:6, 25:26
    4. 2:3, 5:6, 25:26, 12:13
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2:3, 5:6, 12:13, 25:26

  50. प्र.50Mathematics
    P, Q और R के वेतन का अनुपात 3 : 4 : 5 है। उनके वेतन में क्रमशः 5%, 10% और 15% की वृद्धि होती है। वृद्धि के बाद उनके वेतन का नया अनुपात ज्ञात कीजिए।
    1. 63 : 84 : 115
    2. 53 : 88 : 105
    3. 63 : 78 : 115
    4. 63 : 88 : 115
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 63 : 88 : 115

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से, TVYC का संबंध EGJN से है। उसी प्रकार, UWZD का संबंध FHKO से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, ACFJ का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
    1. LNPU
    2. LNQU
    3. LOPW
    4. LMPU
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — LNQU

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘+’ का अर्थ ‘−’ है, ‘−’ का अर्थ ‘×’ है, ‘×’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘÷’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 30 − 5 ÷ 15 + 24 × 6 = ?
    1. 161
    2. 1
    3. 198
    4. 10
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 161

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन अक्षर-समूह किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है?
    1. XVT
    2. PKH
    3. PNL
    4. TRP
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — PKH

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ चमगादड़, कुत्ते हैं। कोई कुत्ता, कैन नहीं है। निष्कर्ष (I): कुछ चमगादड़, कैन हैं। निष्कर्ष (II): कुछ कुत्ते, चमगादड़ हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    4. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सा विकल्प आना चाहिए? 19 21 26 36 53 ?
    1. 79
    2. 84
    3. 78
    4. 75
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 79

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, 'SCAM' को '7532' के रूप में और 'SACK' को '5742' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'K' का कूट क्या होगा?
    1. 2
    2. 5
    3. 7
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 4

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 433535454976 के प्रत्येक विषम अंक से 1 घटाया जाए और प्रत्येक सम अंक में 2 जोड़ा जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाईं ओर से तीसरे अंक और दाईं ओर से दूसरे अंक का योगफल कितना होगा?
    1. 7
    2. 8
    3. 5
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर, संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएं एक-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) K € £ E 9 3 T @ 8 M % 7 C A # 5 2 R A $ G I (दाएं) यदि श्रृंखला से सभी प्रतीकों को हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन-सा बाईं ओर से छठा होगा?
    1. C
    2. 8
    3. T
    4. M
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 8

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, A+ B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’ A – B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ A # B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ A % B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ उपरोक्त के आधार पर, यदि 'D%R-T+K' हो, तो D का K से क्या संबंध है?
    1. पिता
    2. पति
    3. भाई
    4. पुत्र
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पति

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न निम्नलिखित शब्दों पर आधारित है। (बाएं) JAR DEW ARM LAG (दाएं) दाएं से पहले शब्द के पहले अक्षर और बाएं से दूसरे शब्द के दूसरे अक्षर के बीच, अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
    1. 7
    2. 5
    3. 4
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. DKQ
    2. ELS
    3. CJQ
    4. TAH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — DKQ

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए 35 का संबंध 11 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 47 का संबंध 15 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए 23 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।)
    1. 7
    2. 5
    3. 12
    4. 15
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 7

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CODE’ को ‘8367’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘DECK’ को ‘0736’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘K’ के लिए कूट क्या है?
    1. 7
    2. 3
    3. 8
    4. 0
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 0

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, E, F, और G, एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A के बाईं ओर से गिनने पर A और D के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E के दाईं ओर से गिनने पर G और E के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे है। G के ठीक दाएं पड़ोस में C बैठा है। F, E के साथ-साथ D का भी निकटतम पड़ोसी है। B के दाईं ओर से गिनने पर B और C के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. 3
    2. 2
    3. 4
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई तीन-अंक वाली छह संख्याओं पर आधारित है: (बाएं) 420 529 126 780 288 103 (दाएं) (उदाहरण: 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएँ बाएँ से दाएँ की जानी हैं।) यदि सभी संख्याओं को अवरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाए, तो कितनी संख्याओं का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
    1. 1
    2. 2
    3. 3
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    P, Q, R, S, T, U, और V, में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। R की परीक्षा शुक्रवार को है। U और P के बीच ठीक 3 व्यक्ति यों की परीक्षा है, जिनमें से किसी की भी परीक्षा रविवार को नहीं है। Q की परीक्षा T के ठीक बाद है। V की परीक्षा P के ठीक पहले है। P और S के बीच कितने व्यक्ति यों की परीक्षा है?
    1. 1
    2. 3
    3. 4
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    दी गई संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएं एकल अंक वाली संख्याएं हैं। (बाएं) 9 7 8 $ 2 ^ @ 5 & % 1 Ω 4 # 8 ! 3 6 * (दाएं) यदि श्रृंखला से सभी प्रतीकों को हटा दिया जाए, तो कौन-सा, दाएं ओर से सातवां होगा?
    1. 5
    2. 8
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित निम्नलिखित शृंखला में ? के स्थान पर क्या आएगा? VKR ANW FQB KTG ?
    1. PWL
    2. QWM
    3. OXK
    4. QVL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — PWL

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    P, Q, R, S, T, U, और V, में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। V की परीक्षा मंगलवार को है। V और R के बीच ठीक 3 व्यक्ति यों की परीक्षा है। P की परीक्षा, T से ठीक पहले है और Q की परीक्षा, T के ठीक बाद है। P और S के बीच केवल 1 व्यक्ति की परीक्षा है। R और T के बीच कितने व्यक्ति यों की परीक्षा है?
    1. 2
    2. 4
    3. 3
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    P, Q, R, S, T, U, और V में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। T की परीक्षा मंगलवार को है। T और V की परीक्षाओं के बीच ठीक 2 व्यक्ति यों की परीक्षा है। P की परीक्षा, S की परीक्षा से ठीक पहले है और R की परीक्षा, Q की परीक्षा के ठीक बाद है। S और Q की परीक्षाओं के बीच केवल 1 व्यक्ति की परीक्षा है। रविवार को किसकी परीक्षा है?
    1. U
    2. S
    3. R
    4. V
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — R

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए, 8 का संबंध 510 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 9 का संबंध 727 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 10 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए – 13 पर संक्रि याएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि, केवल 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।)
    1. 972
    2. 990
    3. 998
    4. 963
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 998

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    आठ मित्र आकाश, दृष्टि, कनिका, काजल, चारू, रवि, शिवि और परी एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। आकाश, कनिका के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। कनिका, काजल के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। चारू और कनिका की निकटतम पड़ोसी परी है। दृष्टि, परी के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। रवि, दृष्टि का निकटतम पड़ोसी नहीं है। रवि के बाईं ओर से गिनने पर शिवि और रवि के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. चार
    2. तीन
    3. दो
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 6352814 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में दाईं ओर से तीसरा अंक कौन-सा होगा?
    1. 4
    2. 6
    3. 0
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 6

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : WRP :: JUG : %
    1. # = TPM , % = MXH
    2. # = UOM , % = MZJ
    3. # = TOM , % = MXJ
    4. # = TON , % = NXJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — # = TOM , % = MXJ

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी चाहिए। (बाएँ) G Y # B D W & L % J R U * T @ W A Z Q $ V N K S (दाएँ) ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक तथा ठीक बाद एक और प्रतीक है?
    1. दो
    2. तीन
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    यदि MIXABLE शब्द के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थि त किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थि ति अपरिवर्तित रहेगी?
    1. दो
    2. एक की भी नहीं
    3. तीन
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक की भी नहीं

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ि‍ए। आपको कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत हों। ज्ञात कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कुछ कुर्सी, मेज हैं। सभी मेज, लकड़ी हैं। निष्कर्ष (I): कुछ लकड़ी, कुर्सी हैं। निष्कर्ष (II): कोई भी लकड़ी, कुर्सी नहीं है।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    2. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    4. निष्कर्ष (I) और निष्कर्ष (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि 'A, B का पुत्र है', A – B का अर्थ है है कि 'A, B का भाई है', A @ B का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है' और A % B का अर्थ है है कि 'A, B का पिता है'। उपरोक्त के आधार पर, यदि 'S + A – E @ R % N' है, तो S का N से क्या संबंध है?
    1. माता के भाई का पुत्र
    2. भाई
    3. माता का भाई
    4. पिता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — माता के भाई का पुत्र

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए युग्मों के दो समुच्चय द्वारा अनुसरण किए गए पैटर्न के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। EHY : HGU JEO : MDK
    1. PGZ : SFU
    2. IBR : LAM
    3. NQV : QPR
    4. DIV : GGR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — NQV : QPR

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    शब्द COWGIRL के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाएं से तीसरे अक्षर और दाएं से दूसरे अक्षर के बीच, अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
    1. आठ
    2. सात
    3. ग्यारह
    4. नौ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — आठ

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-सी, 5 अक्टूबर 2025 को मनाये जाने वाले विश्व शिक्षक दिवस की थीम थी?
    1. शिक्षण को सहयोगी पेशे के रूप में पुनर्परिभाषित करना (Recasting teaching as a collaborative profession)
    2. शिक्षकों के विचारों को महत्व देना: शिक्षा के लिए एक नए सामाजिक समझौते की ओर (Valuing teacher voices: Towards a new social contract for education)
    3. शिक्षा का रूपांतरण शिक्षकों से शुरू होता है (The transformation of education begins with teachers)
    4. शिक्षार्थियों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करना (Inspiring the Next Generation of Learners)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — शिक्षण को सहयोगी पेशे के रूप में पुनर्परिभाषित करना (Recasting teaching as a collaborative profession)

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    मार्च 2026 में विश्व व्यापार संगठन का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC14) कहाँ आयोजित किया गया था?
    1. नैरोबी, केन्या (Nairobi, Kenya)
    2. अदीस अबाबा, इथियोपिया (Addis Ababa, Ethiopia)
    3. अबू धाबी, यूएई (Abu Dhabi, UAE)
    4. याउन्डे, कैमरून (Yaoundé, Cameroon)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — याउन्डे, कैमरून (Yaoundé, Cameroon)

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    कई वर्षों तक बाघों की संख्या घटने के बाद बाघों के देखे जाने की पुष्टि होने पर, भारत की 2026 बाघ अनुमान प्रक्रि या में किस राज्य को बाघों की उपस्थि ति के लिए फिर से पहचान मिली?
    1. उत्तर प्रदेश
    2. गुजरात
    3. महाराष्ट्र
    4. ओडिशा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — गुजरात

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    मई 2026 में पीएम मोदी की रोम की यात्रा के दौरान, किस आध्यात्मि क लीडर ने उन्हें यह जानकारी दी कि सनातन धर्म संघ को इतालवी संसद द्वारा आधिकारिक धर्म के रूप में मान्यता दे दी गई है?
    1. स्वामी विवेकानंद
    2. स्वामिनी शुद्धानंदा घिरी
    3. माता अमृतानंदमयी
    4. सद्गुरु जग्गी वासुदेव
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्वामिनी शुद्धानंदा घिरी

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    चीन के तियानजिन (Tianjin) में आयोजित एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में, किस भारतीय एथलीट ने एक नया राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड स्थापित करके पुरुषों की हेप्टाथलॉन में स्वर्ण पदक जीता?
    1. जेसविन एल्ड् रिन
    2. तेजस्वि न शंकर
    3. एल्डहोस पॉल
    4. अविनाश साबले
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तेजस्वि न शंकर

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    मिलानो कोर्टिना 2026 विंटर ओलंपिक में किस अल्पाइन स्कीयर ने तीन गोल्ड मेडल (डाउनहिल, सुपर- G और टीम कंबाइंड) जीते?
    1. लुकास पिनहेरो ब्राथेन (Lucas Pinheiro Braathen)
    2. मिकाएला शिफरीन (Mikaela Shiffrin)
    3. मार्को ओडरमैट (Marco Odermatt)
    4. फ्रांांजो वॉन ऑलमेन (Franjo von Allmen)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — फ्रांांजो वॉन ऑलमेन (Franjo von Allmen)

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य, केंद्र शासित प्रदेश दीव में आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 में थ्री- वे टाई (three-way tie) को तोड़ते हुए सबसे अधिक कांस्य पदक जीतकर समग्र चैंपियन बना?
    1. मध्य प्रदेश
    2. कर्नाटक
    3. मणिपुर
    4. तमिलनाडु
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कर्नाटक

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    वस्तु एवं सेवा कर (GST) के कार्यान्वयन के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हैदराबाद में GST दिवस 2026 कब मनाया गया था?
    1. 22 जनवरी 2026
    2. 15 अगस्त 2026
    3. 2 मार्च 2026
    4. 1 जुलाई 2026
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1 जुलाई 2026

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    जनवरी 2026 में आयोजित 16वें भारत–यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में, भारत के प्रधानमंत्री और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किस समझौते को संपन्न करने की घोषणा की?
    1. भारत–यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (भारत-EU FTA)
    2. भारत–यूरोपीय संघ निवेश संरक्षण समझौता
    3. भारत–यूरोपीय संघ व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता
    4. भारत–यूरोपीय संघ डिजिटल साझेदारी समझौता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भारत–यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (भारत-EU FTA)

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    अप्रैल 2026 में रिपोर्ट किया गया AI प्लेटफॉर्म 'सरल AI (SARAL AI)' को अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) द्वारा निम्नलिखित में से किस उद्देश्य के लिए विकसित किया जा रहा है?
    1. व्यापक सार्वजनिक प्रसार के लिए जटिल शोध प्रकाशनों और पेटेंटों को सरल, बहुभाषी विषयवस्तु में परिवर्तित करना
    2. सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित अनुसंधान के माध्यम से उत्पन्न पेटेंटों के सुरक्षित भंडारण और व्यावसायीकरण के लिए एक केंद्रीकृत भंडार स्थापित करना
    3. विश्वविद्यालयों में अनुसंधान अनुदान आवंटित करने और संस्थागत निष्पादन की निगरानी के लिए एक AI-संचालित प्लेटफॉर्म बनाना
    4. शोधकर्ताओं के लिए बौद्धि क संपदा आवेदनों की AI-असिस्टेड प्रारुपण और फाइलिंग को सक्षम बनाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — व्यापक सार्वजनिक प्रसार के लिए जटिल शोध प्रकाशनों और पेटेंटों को सरल, बहुभाषी विषयवस्तु में परिवर्तित करना

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    भारत की आपात संचार प्रणाली को मजबूत करने के लिए मई 2026 में लॉन्च किया गया सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम (CBS) किस संगठन द्वारा विकसित किया गया था?
    1. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)
    2. सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT)
    3. राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    4. टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (TCIL)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT)

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    मई 2026 में, भारतीय वायु सेना के किस एयरक्राफ्ट प्लेटफ़ॉर्म से तारा ग्लाइड वेपन सिस्टम (TARA glide weapon system) का परीक्षण किया गया था?
    1. जगुआर स्ट्राइक एयरक्राफ्ट (Jaguar strike aircraft)
    2. तेजस लाइट एयरक्राफ्ट (Tejas light aircraft)
    3. राफेल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (Rafale combat aircraft)
    4. मिराज-2000 फाइटर एयरक्राफ्ट (Mirage-2000 fighter aircraft)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — जगुआर स्ट्राइक एयरक्राफ्ट (Jaguar strike aircraft)

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    किस संगठन ने महिला किसानों को सशक्त बनाने और समावेशी संवृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मार्च 2026 में 'कृषि सखी पहल' शुरू की है?
    1. एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
    2. यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
    3. एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC)
    4. नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC)

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    अप्रैल 2026 में लोकसभा में पेश किया गया कौन-सा भारतीय संविधान संशोधन विधेयक, प्रत्येक राज्य के जनसंख्या के अनुपात में सीटों के सिद्धांत को पुनः स्थापित करता है?
    1. संविधान (141वां संशोधन विधेयक)
    2. संविधान (131वां संशोधन विधेयक)
    3. संविधान (121वां संशोधन विधेयक)
    4. संविधान (111वां संशोधन विधेयक)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — संविधान (131वां संशोधन विधेयक)

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    केंद्रीय बजट 2026–27 के अनुसार, नव घोषित खेलो इंडिया मिशन का उद्देश्य अगले ______ में भारत के खेल क्षेत्र को रुपांतरित करना है।
    1. 10 वर्षों
    2. 15 वर्षों
    3. 5 वर्षों
    4. 20 वर्षों
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10 वर्षों

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    अप्रैल 2026 में भारत और कोरिया गणराज्य के बीच कार्बन बाजारों पर कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय समझौता सक्रि य हुआ था?
    1. क्योटो प्रोटोकॉल फ्लेक्सि बिलिटी मैकेनिज्म्स
    2. कार्बन बार्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म्स (CBAM)
    3. पेरिस समझौते का अनुच्छेद 6.2
    4. ग्रीन क्लाइमेट फंड (GCF) प्रोटोकॉल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पेरिस समझौते का अनुच्छेद 6.2

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    जून 2026 में ₹33,660 करोड़ के परिव्यय से 100 औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए भारत सरकार द्वारा लॉन्च की गई योजना का क्या नाम है?
    1. भव्य (BHAVYA)
    2. भंडान (BHANDAN)
    3. भरतव्य (BHARATAVYA)
    4. नव्य (NAVYA)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — भव्य (BHAVYA)

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में, किस राजनीतिक दल ने सर्वाधिक संख्‍या में सीटें हासिल की?
    1. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
    2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    3. भारतीय जनता पार्टी
    4. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भारतीय जनता पार्टी

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल की निरंतरता में महिलाओं के दीर्घकालिक डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए, मई 2026 में नवाचार और समावेशिता पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने निम्नलिखित में से कौन-सा सेवा-केन्द्रि त डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था?
    1. JANANI
    2. Sakhi
    3. LaQshya
    4. SUMAN
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — JANANI

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    डिजिटल सर्वे-आधारित पुनर्वास निगरानी और जमीनी-स्तर पर कार्यान्वयन में सहायता के लिए, 24–26 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ में आयोजित चिंतन शिविर के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने निम्नलिखित में से कौन-सा मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया था?
    1. सुगम्य भारत (Sugamya Bharat) मोबाइल एप्लीकेशन
    2. स्माइल-बेगरी (SMILE–Beggary) सर्वे मोबाइल एप्लीकेशन
    3. सिथा (SITHA) मोबाइल एप्लीकेशन
    4. पीएम-दक्ष (PM-DAKSH) मोबाइल एप्लीकेशन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — स्माइल-बेगरी (SMILE–Beggary) सर्वे मोबाइल एप्लीकेशन

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1224324251627284921041131241311411521631741841942042122222332422522632712842943033143223323443513633713843944034144244344424534634734824915045125215325445515645725825926046116216346446526636746816947037137237327437517627727817938018118248328428528648728848919019129219339429519639719839911002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 19 अगस्त 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner