1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 23 दिसंबर 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 23 दिसंबर 2025, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

23 दिसंबर 2025 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 4 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
23 दिसंबर 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    आकाश का नीला रंग किसके कारण दिखाई देता है?
    1. वायु के अणुओं द्वारा प्रकाश का परावर्तन
    2. वायु के अणुओं द्वारा सूर्य के प्रकाश की छोटी तरंगदैर्ध्य का प्रकीर्णन
    3. वायु के अणुओं द्वारा प्रकाश का अपवर्तन
    4. वायु के अणुओं द्वारा नीले प्रकाश का अवशोषण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — वायु के अणुओं द्वारा सूर्य के प्रकाश की छोटी तरंगदैर्ध्य का प्रकीर्णन

  2. प्र.2General Science
    त्वरण का चिन्ह वेग के सापेक्ष उसकी दिशा पर निर्भर करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. त्वरण हमेशा धनात्मक होता है, चाहे दिशा कोई भी हो।
    2. यदि त्वरण वेग की दिशा के विपरीत हो तो वह धनात्मक होता है।
    3. त्वरण धनात्मक होता है यदि वह वेग की दिशा में हो, और ऋणात्मक होता है यदि वह विपरीत दिशा में हो।
    4. यदि त्वरण वेग की दिशा में हो तो वह ऋणात्मक होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — त्वरण धनात्मक होता है यदि वह वेग की दिशा में हो, और ऋणात्मक होता है यदि वह विपरीत दिशा में हो।

  3. प्र.3General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्‍प, तंत्रिका ऊतक के कार्य का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है?
    1. यह वसा ग्लोब्यूल्‍स के रूप में ऊर्जा संग्रहित करता है।
    2. यह शरीरिक ढाँचे को दृढ़ता और मजबूती प्रदान करता है।
    3. यह आंतरिक अंगों को यांत्रिक क्षति से बचाता है।
    4. यह शरीर के एक अंग से दूसरे अंग तक सूचना का त्वरित संचारण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — यह शरीर के एक अंग से दूसरे अंग तक सूचना का त्वरित संचारण करता है।

  4. प्र.4General Science
    एक बिंब को 15 cm फोकस दूरी वाले अवतल लेंस से 10 cm की दूरी पर रखा गया है। प्रतिबिंब के बारे में कौन-सा कथन सही है?
    1. प्रतिबिम्ब आभासी, सीधा और बिंब से बड़ा होता है।
    2. प्रतिबिम्ब वास्तविक, उल्टा और बिंब से छोटा होता है।
    3. प्रतिबिम्ब आभासी, सीधा और बिंब से छोटा होता है।
    4. प्रतिबिम्ब वास्तविक, उल्टा और बिंब से बड़ा होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्रतिबिम्ब आभासी, सीधा और बिंब से छोटा होता है।

  5. प्र.5General Science
    मानव रक्त में प्लाज्मा का क्या कार्य होता है?
    1. यह चोट लगने पर रक्त का थक्का जमाने में मदद करता है।
    2. यह ऊतकों को ऑक्सीजन युक्त रक्त की आपूर्ति बनाए रखता है।
    3. यह भोजन, कार्बन डाइऑक्साइड और अपशिष्ट पदार्थों का परिवहन करता है।
    4. यह फेफड़ोंों से ऑक्सीजन को शरीर के सभी भागों तक पहुंचाता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यह भोजन, कार्बन डाइऑक्साइड और अपशिष्ट पदार्थों का परिवहन करता है।

  6. प्र.6General Science
    पुनर्जनन (regeneration) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
    1. पुनर्जनन में विशिष्ट कोशिकाओं का उपयोग होता है और कोशिका विभाजन की आवश्यकता होती है।
    2. जटिल जंतुओं में, पुनर्जनन ऊतकों की मरम्मत तक सीमित होता है, न कि संपूर्ण जीव के निर्माण तक।
    3. कुत्ते खोए हुए शरीर के अंगों को पुनः विकसित कर सकते हैं और पूरी तरह से नए जीव का निर्माण कर सकते हैं।
    4. स्पाइरोगाइरा जैसे सरल बहुकोशिकीय जीवों में खंडन होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कुत्ते खोए हुए शरीर के अंगों को पुनः विकसित कर सकते हैं और पूरी तरह से नए जीव का निर्माण कर सकते हैं।

  7. प्र.7General Science
    निम्नलिखित में से गायों की कौन-सी नस्ल रोगों के प्रति प्रतिरोधी है?
    1. जर्सी (Jersey)
    2. ब्राउन स्वि स (Brown Swiss)
    3. रेड सिंधी (Red Sindhi)
    4. असील (Aseel)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रेड सिंधी (Red Sindhi)

  8. प्र.8General Science
    निम्नलिखित में से किसे एक तत्व के रूप में वर्गीकृत किया गया है?
    1. लवण
    2. तांबा
    3. वायु
    4. जल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तांबा

  9. प्र.9General Science
    सक्रि यता श्रेणी के अनुसार, निम्नलिखित धातुओं में से कौन-सी धातु सर्वाधिक अभिक्रि याशील है?
    1. तांबा
    2. लोहा
    3. पोटैशियम
    4. जिंक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पोटैशियम

  10. प्र.10General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा धातुओं का भौतिक गुणधर्म है?
    1. मृदु होती है और हल्के बल से टूट जाती हैं
    2. अत्यधिक तन्य और आघातवर्धनीय होती हैं
    3. कक्ष तापमान पर गैस उत्पन्न करती हैं
    4. ऊष्मा की कुचालक और भंगुर होती हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — अत्यधिक तन्य और आघातवर्धनीय होती हैं

  11. प्र.11General Science
    किसी बल द्वारा किये गये कार्य की गणना कैसे की जाती है?
    1. कार्य = बल ÷ विस्थापन
    2. कार्य = बल × विस्थापन
    3. कार्य = विस्थापन ÷ बल
    4. कार्य = बल + विस्थापन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — कार्य = बल × विस्थापन

  12. प्र.12General Science
    लोहे में जंग लगने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी स्थि ति आवश्यक है?
    1. केवल पानी
    2. हवा और पानी दोनों
    3. केवल शुष्क हवा
    4. केवल हवा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हवा और पानी दोनों

  13. प्र.13General Science
    मनुष्य में बच्चे का लिंग (sex) निर्धारण किससे होता है?
    1. पिता का शुक्राणु
    2. माता का अंडाणु
    3. ऑटोसोम की संख्या
    4. माइटोकॉन्ड्रियल DNA
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पिता का शुक्राणु

  14. प्र.14General Science
    निम्नलिखित अभिक्रि या को संतुलित करने वाले विकल्प का चयन कीजिए। CaCO₃ + x HCl → y CaCl₂ + CO₂ + z H₂O
    1. x=2, y=1, z=1
    2. x=1, y=1, z=2
    3. x=2, y=2, z=1
    4. x=1, y=1, z=1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — x=2, y=1, z=1

  15. प्र.15General Science
    कॉन्सर्ट हॉल की छतें अक्सर घुमावदार क्योंों बनाई जाती हैं?
    1. ध्वनि को सभी दिशाओं में समान रूप से परावर्तित करने के लिए
    2. प्रतिध्वनि को पूरी तरह से रोकने के लिए
    3. हवा में ध्वनि की गति को कम करने के लिए
    4. ध्वनि को अवशोषित करने और उसकी तीव्रता को कम करने के लिए
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ध्वनि को सभी दिशाओं में समान रूप से परावर्तित करने के लिए

  16. प्र.16General Science
    न्यूटन का गति का तीसरा नियम, _________ से संबंधित है।
    1. गिरती हुई वस्तु पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल की प्रकृति
    2. द्रव्यमान और त्वरण के बीच संबंध की प्रकृति
    3. किसी एकल वस्तु द्वारा गति में परिवर्तन का विरोध करने की प्रकृति
    4. सदैव युग्मोंों में होने वाले बलों की प्रकृति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सदैव युग्मोंों में होने वाले बलों की प्रकृति

  17. प्र.17General Science
    सूत्र इकाई द्रव्यमान ___________ होता है।
    1. किसी यौगिक के सूत्र इकाई में सभी परमाणुओं के परमाणु द्रव्यमानों का योगफल
    2. किसी यौगिक के सूत्र इकाई में सभी परमाणुओं के प्रोटानों की संख्या का योगफल
    3. किसी यौगिक के सूत्र इकाई में सभी परमाणुओं के इलेक्ट्रॉनों की संख्या का योगफल
    4. किसी यौगिक के सूत्र इकाई में सभी परमाणुओं के परमाणु क्रमांक का योगफल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — किसी यौगिक के सूत्र इकाई में सभी परमाणुओं के परमाणु द्रव्यमानों का योगफल

  18. प्र.18General Science
    सोडियम सल्फेट और बेरियम क्लोराइड के बीच की अभिक्रि या, द्वि-विस्थापन अभिक्रि या का एक उदाहरण है। यह _______________ का भी एक उदाहरण है।
    1. अवक्षेपण अभिक्रि या
    2. अपघटन अभिक्रि या
    3. विस्थापन अभिक्रि या
    4. संयोजन अभिक्रि या
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अवक्षेपण अभिक्रि या

  19. प्र.19General Science
    चिपको आंदोलन निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
    1. सरकार द्वारा प्रायोजित पर्यावरण संरक्षण योजनाएँ
    2. सरकार द्वारा प्रायोजित जल संचयन योजनाएँ
    3. वनों की सुरक्षा में स्थानीय समुदायों की सक्रि य भागीदारी
    4. पर्यावरण प्रदूषण कम करने के लिए उन्नत तकनीकों का उपयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वनों की सुरक्षा में स्थानीय समुदायों की सक्रि य भागीदारी

  20. प्र.20General Science
    ओम के नियम का पालन करने वाले एक धातु के तार में, यदि प्रतिरोध स्थि र रहता है, तो इसके टर्मिनलों के बीच विभवांतर को उसके पूर्व मान के आधे तक कम करने से इसके माध्यम से प्रवाहित धारा में क्या परिवर्तन होगा?
    1. धारा अपने पूर्व मान की एक-चौथाई रह जाएगी।
    2. धारा स्थि र रहेगी।
    3. धारा दोगुनी हो जाएगी।
    4. धारा अपने पूर्व मान की आधी रह जाएगी।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — धारा अपने पूर्व मान की आधी रह जाएगी।

  21. प्र.21General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
    1. विद्युत परिपथ में, वोल्टमीटर घटक के साथ श्रेणीक्रम में जुड़ा होता है।
    2. बल्ब केवल बंद परिपथ में ही चमकता है।
    3. विद्युत परिपथ में धारा की दिशा धनात्मक टर्मिनल से ऋणात्मक टर्मिनल की ओर ली जाती है।
    4. विद्युत परिपथ में यदि स्वि च खुला है तो कोई धारा प्रवाहित नहीं होती।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — विद्युत परिपथ में, वोल्टमीटर घटक के साथ श्रेणीक्रम में जुड़ा होता है।

  22. प्र.22General Science
    निम्नलिखित पादपों में से किस पादप में उसके फलों के फटने से बीज परिक्षि प्त होता है?
    1. अंरडी (Castor)
    2. ज़ैंथियम (Xanthium)
    3. यूरेना (Urena)
    4. सूरजमुखी (Sunflower)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अंरडी (Castor)

  23. प्र.23General Science
    1831 में किसने पहली बार केन्द्रक (nucleus) को कोशिका अंगक के रूप में वर्णित किया था?
    1. रॉबर्ट हुक (Robert Hooke)
    2. रॉबर्ट ब्राउन (Robert Brown)
    3. रुडोल्फ विरचो (Rudolf Virchow)
    4. एंटोन वैन लीउवेनहॉक (Anton van Leeuwenhoek)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रॉबर्ट ब्राउन (Robert Brown)

  24. प्र.24General Science
    100 kg द्रव्यमान की दो वस्तुएँ एक-दूसरे से 1 m की दूरी पर स्थि त हैं। दोनों वस्तुओं के बीच गुरुत्वाकर्षण बल का परिमाण क्या होगा? (G का मान 6.67 x 10-11 Nm2/kg2 लीजिए)
    1. 6.67 x 10-7 N
    2. 6.67 x 107 N
    3. 6.67 x 10-9 N
    4. 6.67 x 109 N
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6.67 x 10-7 N

  25. प्र.25General Science
    कौन-सा कथन वाष्‍पीकरण की प्रक्रि या को सही ढंग से परिभाषित करता है?
    1. यह क्वथनांक से नीचे पृष्‍ठ से द्रव को गैस में परिवर्तित कर देता है।
    2. यह केवल द्रव के क्वथनांक पर ही होता है।
    3. तेजी से गर्म करने पर यह ठोस को सीधे वाष्प में परिवर्तित कर देता है।
    4. गैसीय रूप में परिवर्तित होने से पूर्व द्रव का जमना इसके लिए आवश्यक है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — यह क्वथनांक से नीचे पृष्‍ठ से द्रव को गैस में परिवर्तित कर देता है।

  26. प्र.26Mathematics
    चतुर्भुज ABCD आकार के एक पार्क में ∠C = 90°, AB = 36 m, BC = 42 m, CD = 40 m और AD = 36 m है। पार्क का क्षेत्रफल (m2 में, 1 दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) कितना होगा?
    1. 1584.6
    2. 1458.6
    3. 1548.6
    4. 1485.6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1458.6

  27. प्र.27Mathematics
    1. 4.6
    2. 8.8
    3. 4.7
    4. 8.2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4.7

  28. प्र.28Mathematics
    ईंधन की कीमत तीन क्रमिक माह में 40%, 25% और 45% कम हो जाती है, लेकिन चौथे माह में 55% बढ़ जाती है। मूल कीमत की तुलना में चौथे माह में ईंधन की कीमत में कितने प्रतिशत की वृद्धि /कमी हुई? (अपने उत्तर को दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित करें)
    1. 67.66% की वृद्धि
    2. 61.64% की कमी
    3. 63.14% की कमी
    4. 64.75% की वृद्धि
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 61.64% की कमी

  29. प्र.29Mathematics
    1. 616 cm2
    2. 598 cm2
    3. 600 cm2
    4. 650 cm2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 616 cm2

  30. प्र.30Mathematics
    एक व्यक्ति एक वस्तु ₹3,450 में बेचता है और 15% का लाभ अर्जित करता है। वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹2,980
    2. ₹2,900
    3. ₹2,860
    4. ₹3,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹3,000

  31. प्र.31Mathematics
    दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, एक उम्मीदवार को 42% वोट मिले और वह दूसरे उम्मीदवार से 416 वोटों के अंतर से हार गया। यदि डाले गए सभी वोट वैध थे, तो कुल कितने वोट डाले गए?
    1. 2595
    2. 2590
    3. 2600
    4. 2615
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 2600

  32. प्र.32Mathematics
    X, Y और Z के वेतनों का अनुपात 4:18:21 है। यदि उनके वेतनों में क्रमशः 90%, 90% और 40% की वृद्धि की जाती है, तो उनके वेतनों का नया अनुपात कितना होगा?
    1. 35:172:153
    2. 38:171:147
    3. 36:172:149
    4. 41:173:154
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 38:171:147

  33. प्र.33Mathematics
    259 m और 431 m लंबी दो ट्रेनें क्रमशः 52 km/h और 56 km/h की चाल से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। वे एक-दूसरे कितने समय में पार करेंगी?
    1. 22 सेकंड
    2. 34 सेकंड
    3. 18 सेकंड
    4. 23 सेकंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 23 सेकंड

  34. प्र.34Mathematics
    एक एजेंट ₹6,420 अंकित मूल्य वाले एक कलम को 30% की छूट पर बेचता है। कलम का विक्रय मूल्य (₹ में) कितना है?
    1. 4,494
    2. 4,449
    3. 4,935
    4. 5,136
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4,494

  35. प्र.35Mathematics
    एक चतुर्भुज MNST में, ∠M = 63° और ∠N = 99° है। ∠S और ∠T के समद्विभाजक O पर मिलते हैं। ∠TOS का माप कितना है?
    1. 94°
    2. 81°
    3. 87°
    4. 73°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 81°

  36. प्र.36Mathematics
    A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 3, 15 और 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक साथ कार्य करते हुए, उसी कार्य का दोगुना करने में उन्हें कितना समय (दिन में) लगेगा?
    1. 5
    2. 4
    3. 12
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

  37. प्र.37Mathematics
    एक परीक्षा में, B को 50 अंक मिले जबकि A को 75 अंक मिले, जो पूर्णांक 120 में से थे। B के अंक, A के अंकों का कितना प्रतिशत था? (अपने उत्तर को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें)
    1. 62.50%
    2. 66.67%
    3. 120.73%
    4. 150.33%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 66.67%

  38. प्र.38Mathematics
    एक दुकानदार निम्नलिखित चार स्कीम प्रदान करता है: A) 39% और 8% की दो क्रमिक छूट B) 8 खरीदें, 4 मुफ़्त पाएँ C) 16% की एकल छूट D) 38% और 34% की दो क्रमिक छूट दुकानदार के लिए कौन-सी स्कीम सबसे उपयुक्त है?
    1. B
    2. C
    3. A
    4. D
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — C

  39. प्र.39Mathematics
    वह सबसे छोटी संख्या कौन-सी है जिसे 539 में जोड़े जाने पर प्राप्त संख्या 10, 15 और 3 से पूर्णतः विभाज्य हो?
    1. 5
    2. 3
    3. 2
    4. 1
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 1

  40. प्र.40Mathematics
    प्रेक्षणों 35, 53, 38, 89, 71, 69, 86, 40 और 41 का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए।
    1. 58
    2. 60
    3. 66
    4. 65
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 58

  41. प्र.41Mathematics
    1. 10
    2. 90
    3. 30
    4. 60
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 30

  42. प्र.42Mathematics
    8 संख्याओं का औसत 121 है। यदि पहली 7 संख्याएँ 35, 35, 49, 83, 102, 80 और 20 हैं, तो आठवीं संख्या बताइए।
    1. 564
    2. 557
    3. 566
    4. 567
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 564

  43. प्र.43Mathematics
    निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या, 6 और 9 दोनों से विभाज्य है, लेकिन 12 से विभाज्य नहीं है? 126, 252, 72, 108
    1. 126
    2. 72
    3. 108
    4. 252
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 126

  44. प्र.44Mathematics
    यदि a + b + c = 15 और a2 + b2 + c2 = 83 दिया गया है, तो ab + bc + ca ज्ञात कीजिए।
    1. 71
    2. 20
    3. 25
    4. 11
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 71

  45. प्र.45Mathematics
    दो पाइप एक टंकी को अलग-अलग क्रमशः 96 मिनट और 64 मिनट में भर सकते हैं। टंकी को खाली करने के लिए उसके तल में एक पाइप लगा है। यदि तीनों पाइप एक साथ खोल दिए जाएं, तो खाली टंकी 48 मिनट में भर जाती है। यदि कोई अन्य पाइप खुला न हो, तो तल में लगा पाइप पूरी तरह से भरी हुई टंकी को खाली करने में कितना समय लेगा?
    1. 192 मिनट
    2. 201 मिनट
    3. 207 मिनट
    4. 175 मिनट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 192 मिनट

  46. प्र.46Mathematics
    ₹2,000 के मूलधन पर 5% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर (वार्षिक रूप से संयोजित होने पर) से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹2,205
    2. ₹2,880
    3. ₹3,039
    4. ₹2,886
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹2,205

  47. प्र.47Mathematics
    10 आमों और 13 सेबों का कुल मूल्य ₹134 है और 4 सेबों का मूल्य 15 आमों के मूल्य से ₹13 कम है। तो एक आम और एक सेब का मूल्य क्रमशः (रुपयों में) ज्ञात कीजिए।
    1. 4, 5.60
    2. 3.50, 5
    3. 2, 7
    4. 3, 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3, 8

  48. प्र.48Mathematics
    1. 0
    2. 1/2
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1

  49. प्र.49Mathematics
    सलोनी की उम्र उसकी बहन एम्मा की उम्र के दोगुने से 7 वर्ष ज़्यादा है। अगर उनकी उम्र का योग 25 वर्ष है, तो एम्मा की उम्र कितनी है?
    1. 7 वर्ष
    2. 5 वर्ष
    3. 8 वर्ष
    4. 6 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6 वर्ष

  50. प्र.50Mathematics
    वस्तुओं P, Q और R के मूल्य क्रमशः ₹280, ₹180 और ₹100 हैं। सुब्रत इन वस्तुओं को 3 : 4 : 5 के अनुपात में खरीदता है जिसके लिए वह कुल ₹26,780 खर्च करता है। उसने Q प्रकार की कितनी वस्तुएं खरीदीं?
    1. 76
    2. 40
    3. 52
    4. 84
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 52

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘live with truth’ को ‘xf je ak’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है तथा ‘truth guides life’ को ‘ub mr je’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘truth’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया गया है?
    1. ak
    2. mr
    3. ub
    4. je
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — je

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    नीचे दी गई शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) गणना केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 1 3 9 3 2 6 8 3 9 6 2 2 7 7 7 7 3 3 7 3 8 3 5 6 5 9 6 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है तथा ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?
    1. 4
    2. 2
    3. 1
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर ABHL का संबंध एक निश्चित तरीके से FFMP से है। उसी प्रकार, URBB का संबंध ZVGF से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, JDQN का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
    1. OBHY
    2. OVBH
    3. OHVR
    4. OHNJ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — OHVR

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    मनीष बिंदु Y से चलना शुरू करता है और उत्तर दिशा में 37 km चलता है। फिर वह बाएं मुड़कर 75 km चलता है, फिर बाएं मुड़कर 69 km चलता है। इसके बाद वह फिर बाएं मुड़कर 52 km चलता है। वह फिर बाएं मुड़कर 32 km चलता है और बिंदु Z पर रुक जाता है। बिंदु Y पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
    1. पश्चिम की ओर 24 km
    2. पश्चिम की ओर 21 km
    3. पूर्व की ओर 25 km
    4. पूर्व की ओर 23 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पूर्व की ओर 23 km

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 120 B 15 A 5 D 18 C 22 = ?
    1. 360
    2. 364
    3. 366
    4. 362
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 364

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘work fosters growth’ को ‘hw mq pc’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है तथा ‘growth with effort’ को ‘yv ju mq’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘growth’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया गया है?
    1. mq
    2. yv
    3. pc
    4. hw
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — mq

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? GKI JNL MQO PTR ?
    1. SEW
    2. SWU
    3. SWE
    4. SUW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — SWU

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    Z अपनी कक्षा में ऊपर से 21वें स्‍थान पर और नीचे से 39वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
    1. 57
    2. 56
    3. 59
    4. 60
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 59

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. CFY
    2. VYP
    3. LOH
    4. ZCV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — VYP

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। HQ-JS-MO FO-HQ-KM
    1. CM-FO-IL
    2. DM-FO-IK
    3. DM-FO-IL
    4. CM-FP-IL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — DM-FO-IK

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A ± B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A ₹ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’, और A # B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’। यदि 'D R ± A ₹ C # O’ है, तो D का O से क्‍या संबंध है?
    1. पिता
    2. पुत्र
    3. भाई
    4. पति
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — भाई

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    जेसन, अपनी कार से एक बिज़नेस ट्रिप पर गया था। वह अपने घर से पश्चिम की ओर 30 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 20 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 10 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 40 km ड्राइव करता है। फिर वह अंत में बाएं मुड़ता है 40 km ड्राइव करके रुक जाता है। वहाँ से उसे अपने घर पहुँचने के लिए कितनी दूरी और किस दिशा में ड्राइव करना होगा? (सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
    1. उत्तर की ओर 10 km
    2. उत्तर की ओर 20 km
    3. दक्षिण की ओर 10 km
    4. दक्षिण की ओर 20 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — उत्तर की ओर 20 km

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? RUS 36 PSQ 40 NQO 44 LOM 48 ?
    1. JLO 51
    2. JNJ 52
    3. JLJ 51
    4. JMK 52
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — JMK 52

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित रूप से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
    1. UAEI
    2. SYDG
    3. XDHL
    4. HNRV
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — SYDG

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, E और F एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। B, C के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। D, E का निकटतम पड़ोसी है। F, E के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। F, A के दाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। E के सापेक्ष C का स्थान क्या है?
    1. ठीक दाएं पड़ोस में
    2. ठीक बाएं पड़ोस में
    3. दाएं से दूसरा
    4. बाएं से दूसरा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — बाएं से दूसरा

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (158, 568, 726) (123, 402, 525)
    1. (180, 203, 383)
    2. (170, 382, 554)
    3. (142, 265, 409)
    4. (172, 263, 436)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (180, 203, 383)

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 13, 38, 74, 123, ?, 268
    1. 187
    2. 181
    3. 185
    4. 183
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 187

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    छह मित्र, G, H, I, Q, R और S, एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। G के दाईं ओर से गिनने पर G और S के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। I के दाईं ओर से गिनने पर S और I के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। G और R के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। H, Q के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। R के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. H
    2. Q
    3. I
    4. G
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Q

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    आठ व्यक्ति – A, B, C, D, E, F, G और H, एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A के बाएं से गिनने पर A और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। G, A के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। E के बाएं से गिनने पर E और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। C, D के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। F, G का निकटतम पड़ोसी नहीं है। H के दाएं दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. C
    2. E
    3. A
    4. F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — A

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/ से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कुछ लैंप, बल्ब हैं। कोई बल्ब, टॉर्च नहीं है। कोई बल्ब, मोमबत्ती नहीं है। निष्कर्ष: (I) कोई लैंप, टॉर्च नहीं है। (II) कुछ मोमबत्ती, टॉर्च हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    3. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘-’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘x’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 77 ÷ 12 + 252 x 14 - 177 = ?
    1. 1083
    2. 1023
    3. 1097
    4. 1055
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1083

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 115 95 77 61 47 ?
    1. 32
    2. 31
    3. 38
    4. 35
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 35

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? (56 A 7) B 9 D (14 A 7) B 5 C 36 A 4 D 11 = ?
    1. 60
    2. 51
    3. 79
    4. 42
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 60

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 123 124 127 132 139 ?
    1. 145
    2. 151
    3. 148
    4. 147
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 148

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, JFBC, GCYZ से एक निश्चित तरीके से संबंधित है। उसी प्रकार WSOP, TPLM से संबंधित है। इसी तर्क के अनुसार, दिए गए विकल्पों में से IEAB किससे संबंधित है?
    1. FCWF
    2. FBXY
    3. FBWY
    4. FAWY
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — FBXY

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला को देखिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए (सभी संख्याएँ केवल एकल अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं करनी है। (बाएं) 3 1 3 2 8 2 1 2 4 6 1 3 1 8 8 6 1 1 9 5 8 4 1 8 9 6 9 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है तथा ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?
    1. 4
    2. 6
    3. 3
    4. 5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) # € % # 6 & 4 9 6 @ 5 % @ # © 8 # % £ 2 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद भी एक प्रतीक है?
    1. 5
    2. 4
    3. 6
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 4

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या श्रृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ केवल एक अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं करनी है। (बाएं) 8 6 1 3 4 1 8 9 6 8 8 6 5 7 1 9 6 9 8 1 7 8 3 8 3 3 8 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है तथा ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?
    1. 1
    2. 2
    3. 4
    4. 3
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 2

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    उत्तर की ओर अभिमुख 38 विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, Z बाएँ छोर से 12वें स्थान पर है। यदि G, Z के दाएँ से तीसरे स्थान पर है, तो पंक्ति के दाएँ छोर से G का स्थान कौन-सा है?
    1. 25वां
    2. 22वां
    3. 24वां
    4. 27वां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 24वां

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कोई फिक्शन, नॉनफिक्शन नहीं है। सभी नॉनफिक्शन, पोएट्री हैं। कुछ पोएट्री, ड्रामा हैं। निष्कर्ष: (I): कुछ फिक्शन, पोएट्री हैं। (II): कुछ नॉनफिक्शन, ड्रामा हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    2. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    3. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 में भारत की रैंक क्या है?
    1. चौथी
    2. पहली
    3. तीसरी
    4. दूसरी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — चौथी

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    फीफा महिला विश्व कप 2027 का आयोजन कहां होगा?
    1. पुर्तगाल
    2. ब्राज़ील
    3. जापान
    4. उरुग्वे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ब्राज़ील

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    2025 में, कर्नाटक द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा विधेयक पारित किया गया था, जिसका उद्देश्य न केवल बाल विवाह बल्कि नाबालिगों की सगाई को भी गैरकानूनी घोषित करके बाल संरक्षण को मजबूत करना था?
    1. बाल विवाह निषेध (कर्नाटक संशोधन) विधेयक, 2025
    2. कर्नाटक नाबालिग विवाह संरक्षण विधेयक, 2025
    3. कर्नाटक बाल कल्याण विधेयक, 2025
    4. बाल अधिकार संवर्धन विधेयक, 2025
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बाल विवाह निषेध (कर्नाटक संशोधन) विधेयक, 2025

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    संयुक्त राष्ट्र सतत विकास रिपोर्ट (SDR) 2025 के अनुसार, SDG सूचकांक में भारत की रैंक और स्कोर क्या है?
    1. 64.10 स्‍कोर के साथ 109वीं रैंक
    2. 66.95 स्‍कोर के साथ 100वीं रैंक
    3. 70.50 स्‍कोर के साथ 95वीं रैंक
    4. 66.95 स्‍कोर के साथ 99वीं रैंक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 66.95 स्‍कोर के साथ 99वीं रैंक

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    भारत सरकार के किस मंत्रालय ने 2020-2025 के लिए प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (MEE) का संचालन किया?
    1. कृषि मंत्रालय
    2. ग्रामीण विकास मंत्रालय
    3. जल शक्ति मंत्रालय
    4. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    नाग एमके 2 (Nag Mk 2) मिसाइल को किस संगठन ने विकसित किया है?
    1. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
    2. सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स
    3. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
    4. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    2025-26 के दौरान, भारत का समग्र वस्तु एवं सेवा निर्यात ________ तक पहुंचने की संभावना है।
    1. $0.5 ट्रिलियन
    2. $1 ट्रिलियन
    3. $2 ट्रिलियन
    4. $1.5 ट्रिलियन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — $1 ट्रिलियन

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    1 मार्च 2025 को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के अध्यक्ष कौन बने?
    1. अनंत नारायण जी
    2. तुहिन कांता पांडे
    3. माधवी पुरी बुच
    4. अश्विनी भाटिया
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तुहिन कांता पांडे

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    कौन-सा टेनिस दिग्गज अप्रैल 2025 तक 450 करियर जीत वाला पहला एशियाई पुरुष बन गया?
    1. युकी भांबरी (Yuki Bhambri)
    2. सोमदेव देववर्मन (Somdev Devvarman)
    3. केई निशिकोरी (Kei Nishikori)
    4. प्रजनेश गुणेश्वरन (Prajnesh Gunneswaran)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — केई निशिकोरी (Kei Nishikori)

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    अप्रैल 2025 की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में हुई घोषणा के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक का लक्ष्य तरलता अधिशेष को जमा राशि के कितने प्रतिशत के निकट रखना है?
    1. 1%
    2. 1.5%
    3. 2%
    4. 0.5%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 1%

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस संगठन ने जल लचीलापन (Water Resilience) के लिए फॉरवर्ड फास्टर सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2025 जीता?
    1. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
    2. तेल और प्राकृतिक गैस निगम
    3. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद
    4. राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    विश्व बौद्धि क संपदा संगठन (WIPO) द्वारा प्रकाशित वैश्विक नवाचार सूचकांक, 2025 में भारत की रैंक कितनी है?
    1. 38वीं
    2. 30वीं
    3. 44वीं
    4. 49वीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 38वीं

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    जैसा कि जून 2025 में रिपोर्ट किया गया है, किस नए कानून ने भारत में स्वास्थ्य सेवा व्यवसायों (MCI) के लिए पुराने नियामक निकायों को प्रतिस्थापित किया?
    1. राष्ट्रीय औषधि परिषद
    2. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग
    3. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग
    4. भारतीय चिकित्सा आयोग
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    'मेक इन इंडिया (Make in India)' पहल के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-सी DRDO-निष्पादित योजना, भारतीय उद्योगों (MSMEs/स्टार्ट-अप्स) को रक्षा और दोहरे-उपयोग वाली प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए अनुदान सहायता प्रदान करती है?
    1. रक्षा परीक्षण अवसंरचना योजना (Defence Testing Infrastructure Scheme - DTIS)
    2. रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (Innovations for Defence Excellence - iDEX)
    3. प्रौद्योगिकी विकास निधि (Technology Development Fund - TDF)
    4. आत्मनिर्भर रक्षा नवाचार और प्रौद्योगिकी पहल (Aatmanirbhar Defence Innovation & Technology Initiative - ADITI)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — प्रौद्योगिकी विकास निधि (Technology Development Fund - TDF)

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-सा शिखर सम्मेलन 2025 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पारंपरिक चिकित्सा को मजबूत करना है?
    1. वैश्विक स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन 2025
    2. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का दूसरा पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन 2025
    3. विश्व पारंपरिक चिकित्सा कांग्रेस 2025
    4. एकीकृत स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन 2025
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का दूसरा पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन 2025

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किस भारतीय शहर में, भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास 'MITRA SHAKTI-2025' आयोजित किया गया था?
    1. बेलगावी (कर्नाटक)
    2. जयपुर (राजस्थान)
    3. चेन्नई (तमिलनाडु)
    4. पुणे (महाराष्ट्र)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — बेलगावी (कर्नाटक)

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    2025 सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप कहाँ आयोजित की गई थी?
    1. त्यागराज स्टेडियम, दिल्ली
    2. जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम, चेन्नई
    3. पंडित दिनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम, सूरत
    4. कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पंडित दिनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम, सूरत

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    मार्च 2025 में किस भारतीय शहर ने पहली बार तीन दिवसीय फिट इंडिया कार्निवल, एक समग्र स्वास्थ्य और फिटनेस समारोह की मेजबानी की?
    1. देहरादून
    2. नई दिल्ली
    3. भोपाल
    4. मुंबई
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — नई दिल्ली

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    24 मार्च को भारत में मनाए जाने वाले विश्व क्षय रोग दिवस, 2025 की विषयवस्‍तु (थीम) क्या थी?
    1. TB को समाप्त करने के लिए एकजुट हों: धन जुटाएँ, नवाचार करें, कार्य करें (Unite to End TB: Fund, Innovate, Act)
    2. हाँ! हम TB को ख़त्म कर सकते हैं: प्रतिबद्ध हों, निवेश करें, परिणाम दें (Yes! We Can End TB: Commit, Invest, Deliver)
    3. TB का अभी अंत करें: निदान करें, उपचार करें, रोकथाम करें (End TB Now: Diagnose, Treat, Prevent)
    4. 2030 तक TB मुक्त: वैश्विक समझौता (TB Free by 2030: Global Pact)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हाँ! हम TB को ख़त्म कर सकते हैं: प्रतिबद्ध हों, निवेश करें, परिणाम दें (Yes! We Can End TB: Commit, Invest, Deliver)

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    25 अप्रैल 2025 को मनाए गए विश्व मलेरिया दिवस की थीम क्या थी?
    1. मलेरिया का अंत हमारे साथ: पुनर्निवेश करें, पुनर्कल्पना करें, फिर से प्रज्वलित करें
    2. मलेरिया को हराने का समय: पुनर्निवेश करें, पुनर्कल्पना करें, फिर से प्रज्वलित करें
    3. मलेरिया मुक्त होना मुझसे शुरू होता है: पुनर्निवेश करें, पुनर्कल्पना करें, फिर से प्रज्वलित करें
    4. मलेरिया मुक्त भविष्य में निवेश करें: पुनर्निवेश करें, पुनर्कल्पना करें, फिर से प्रज्वलित करें
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — मलेरिया का अंत हमारे साथ: पुनर्निवेश करें, पुनर्कल्पना करें, फिर से प्रज्वलित करें

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1223344353637382931021121221311411511641711811932042112212322412512622732822913043133223343413523623723823944014134214314414514614744834945035145225335445525615725835926026136226346426546616716826937017117247317437527617727827938048118228318448548618728828939019149219329439529619739829921001

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 23 दिसंबर 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner