1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 2 दिसंबर 2025
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 2 दिसंबर 2025, 12:45 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

2 दिसंबर 2025 के पेपर (12:45 PM - 2:15 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 5 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
2 दिसंबर 2025परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    अवतल दर्पण के लिए, मुख्य अक्ष के ऊपर एक प्रतिबिंब की ऊंचाई _______।
    1. को शून्य माना जाता है
    2. वस्तु की स्थि ति पर निर्भर करती है
    3. को ऋणात्‍मक माना जाता है
    4. को धनात्‍मक माना जाता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — को धनात्‍मक माना जाता है

  2. प्र.2General Science
    कोशिका केंद्रक में DNA निम्नलिखित में से किस पदार्थ के निर्माण के लिए सूचना स्रोत है?
    1. ग्लूकोज
    2. लिपिड
    3. फ्रक्टोज
    4. प्रोटीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — प्रोटीन

  3. प्र.3General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी राशि, किसी तरल में डूबे हुए पिंड पर लगने वाले उत्प्लावक बल को प्रभावित नहीं करती है?
    1. विस्थापित तरल का आयतन
    2. तरल का घनत्व
    3. वस्तु का घनत्व
    4. गुरुत्वीय त्वरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वस्तु का घनत्व

  4. प्र.4General Science
    खाद्यान्नों के सुरक्षि त भंडारण में धूमन किस प्रकार सहायक है?
    1. यह अनाज से नमी की हानि को रोकता है।
    2. यह अनाजों का वजन बढ़ाता है।
    3. यह उन पीड़कों और कीटों को मारता है जो अन्यथा भंडारित अनाज को क्षति पहुंचा सकते हैं।
    4. यह अनाजों में पोषक-तत्व जोड़ता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यह उन पीड़कों और कीटों को मारता है जो अन्यथा भंडारित अनाज को क्षति पहुंचा सकते हैं।

  5. प्र.5General Science
    एल्डि हाइड में कौन-सा प्रकार्यात्मक समूह उपस्थि त होता है?
    1. -COOH
    2. -CHO
    3. -CO
    4. -OH
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — -CHO

  6. प्र.6General Science
    विद्युत धारा को ...............के रूप में व्यक्त किया जाता है।
    1. प्रति इकाई समय में खपत ऊर्जा
    2. प्रति इकाई क्षेत्रफल आवेश की मात्रा
    3. प्रति इकाई लंबाई आवेश की मात्रा
    4. विद्युत आवेश के प्रवाह की दर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — विद्युत आवेश के प्रवाह की दर

  7. प्र.7General Science
    अधिवृक्क स्राव (Adrenaline) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
    1. यह पेशियों को अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए हृदय गति और श्वास दर को बढ़ाता है।
    2. यह पेट में रक्त प्रवाह को बढ़ाकर पाचन को बढ़ावा देता है।
    3. यह पाचन तंत्र में रक्त की आपूर्ति को कम कर देता है और इसे कंकाल की पेशियों की ओर निर्देशित करता है।
    4. यह शरीर को तनाव या आपात स्थि ति में 'लड़ो या भागो' प्रतिक्रि या को सक्रि य करके प्रतिक्रि या करने में सहायक होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — यह पेट में रक्त प्रवाह को बढ़ाकर पाचन को बढ़ावा देता है।

  8. प्र.8General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा, प्रजनन स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है?
    1. जल्दी शादी
    2. जंक फूड
    3. स्वच्छता की अनदेखी
    4. स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा देखभाल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा देखभाल

  9. प्र.9General Science
    जब लेड नाइट्रेट पोटैशियम आयोडाइड के साथ अभिक्रि या करता है, तो यौगिक 'X' का एक पीला अवक्षेप बनता है। यौगिक X की पहचान कीजिए।
    1. लेड(II) आयोडाइड (PbI2)
    2. पोटेशियम नाइट्रेट (KNO3)
    3. लेड(II) नाइट्रेट [Pb(NO3)2]
    4. लेड(II) नाइट्राइट [Pb(NO2)2]
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लेड(II) आयोडाइड (PbI2)

  10. प्र.10General Science
    किसी पुरुष की एक ऐसी मामूली सर्जिकल प्रक्रि या की गई जिसमें उसके शुक्राणुओं को वीर्य में मिश्रित होने से रोका जा सके। किस संरचना में सर्वाधिक परिवर्तन होने की संभावना है?
    1. शिश्‍न
    2. वृषण
    3. मूत्रमार्ग
    4. शुक्रवाहिका
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शुक्रवाहिका

  11. प्र.11General Science
    विद्युत क्षेत्र रेखाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. वे ऋणात्मक आवेश से शुरू होते हैं और धनात्मक आवेश पर समाप्त होती हैं
    2. वे बंद लूप बना सकती हैं
    3. वे कभी प्रतिच्छेद नहीं करती हैं
    4. वे हमेशा सीधी रेखाएँ होती हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वे कभी प्रतिच्छेद नहीं करती हैं

  12. प्र.12General Science
    स्टेथोस्कोप का कार्य सिद्धांत _______ पर आधारित है।
    1. उच्च आवृत्ति वाली ध्वनि के अवशोषण
    2. ध्वनि के केवल विद्युत संकेतों में रूपांतरण
    3. ध्वनि के परावर्तन
    4. अवलोकन के लिए ध्वनि के प्रकाश में रूपांतरण
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ध्वनि के परावर्तन

  13. प्र.13General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, धातुओं के विशिष्ट भौतिक गुणधर्म का सही वर्णन करता है?
    1. धातुओं का गलनांक और क्वथनांक निम्‍न होता है।
    2. धातुएं ऊष्मा और विद्युत की कुचालक होती हैं।
    3. धातुएं सामान्‍यत: भंगुर होती हैं और हथौड़े से पीटने पर आसानी से टूट जाती हैं।
    4. धातुएं ध्वानिक होती हैं और टकराने पर ध्वनि उत्पन्न करती हैं।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — धातुएं ध्वानिक होती हैं और टकराने पर ध्वनि उत्पन्न करती हैं।

  14. प्र.14General Science
    एथेनॉल किस प्रकार्यात्मक समूह की उपस्थि ति के कारण जल के साथ मिश्रणीय है?
    1. कार्बोक्सि ल समूह
    2. हाइड्रॉक्सि ल समूह
    3. द्विक् आबंध
    4. कार्बन श्रृंृंखला
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हाइड्रॉक्सि ल समूह

  15. प्र.15General Science
    एक पिंड एक सरल रेखा में परिवर्तनशील चाल से गतिमान है। 10 s में इसका विस्थापन 50 m है। औसत वेग कितना होगा?
    1. 10 m/s
    2. 25 m/s
    3. 50 m/s
    4. 5 m/s
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5 m/s

  16. प्र.16General Science
    किसी गतिशील पिंड को विरामावस्था में लाने के लिए बाह्य बल द्वारा आवश्यक कार्य ...............के बराबर होता है।
    1. इसके भार
    2. इसके संवेग
    3. इसकी स्थि तिज ऊर्जा
    4. इसकी गतिज ऊर्जा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — इसकी गतिज ऊर्जा

  17. प्र.17General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, चिकनी अंतर्द्रव्यी जालिका (SER) के कार्य को संदर्भित करता है?
    1. शर्करा का आपरिवर्तन
    2. लिपिड का निर्माण
    3. प्रोटीन का संश्लेषण
    4. राइबोसोम का संयोजन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — लिपिड का निर्माण

  18. प्र.18General Science
    न्यूरॉन के किस भाग में केंद्रक और कोशिका द्रव्य होता है?
    1. द्रुमिकाओं (Dendrites)
    2. तंत्रिका अंतों (Nerve endings)
    3. कोशिका काय (Cell body)
    4. तंत्रिकाक्ष (Axon)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — कोशिका काय (Cell body)

  19. प्र.19General Science
    विषमांगी मिश्रणों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
    1. यह एक यौगिक की तरह व्यवहार करता है
    2. इसकी संरचना पूरी तरह एक जैसी है
    3. घटकों को अलग नहीं किया जा सकता
    4. अलग-अलग पदार्थ अपने गुणधर्म बनाए रखते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अलग-अलग पदार्थ अपने गुणधर्म बनाए रखते हैं

  20. प्र.20General Science
    एक कार विरामावस्था से गति करना शुरू करती है और 4 सेकंड में 20 m/s का वेग प्राप्त कर लेती है। कार का त्वरण कितना है?
    1. 100 m/s2
    2. 4 m/s2
    3. 80 m/s2
    4. 5 m/s2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5 m/s2

  21. प्र.21General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा ऐल्कोहॉल, सामान्यतः ईंधन या ईंधन योज्य के रूप में उपयोग किया जाता है?
    1. ब्यूटेनॉल (Butanol)
    2. प्रोपेनॉल (Propanol)
    3. मेथेनॉल (Methanol)
    4. एथेनॉल (Ethanol)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — एथेनॉल (Ethanol)

  22. प्र.22General Science
    जब किसी पदार्थ का तापमान बढ़ता है तो उसके घनत्व पर क्या प्रभाव पड़ता है?
    1. घनत्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है
    2. घनत्व घटता है
    3. घनत्व दोगुना हो जाता है
    4. घनत्व बढ़ता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — घनत्व घटता है

  23. प्र.23General Science
    अवतल लेंस के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
    1. प्रतिबिम्ब सदैव आभासी और विपरीत दिशा में होता है
    2. प्रतिबिम्ब सदैव आभासी, सीधा और वस्तु के समान दिशा में होता है
    3. प्रतिबिम्ब सदैव वास्तविक होता है
    4. प्रतिबिंब वस्तु से बहुत बड़ा होता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्रतिबिम्ब सदैव आभासी, सीधा और वस्तु के समान दिशा में होता है

  24. प्र.24General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सी फसल सुरक्षा की जैविक विधि है?
    1. DDT का छिड़काव
    2. जुताई
    3. फसल अवशेष जलाना
    4. कीट शिकारियों को शामिल करना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कीट शिकारियों को शामिल करना

  25. प्र.25General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उस विलयन की सही पहचान करता है जहाँ विलेय और विलायक दोनों तत्व हैं, तथा विलयन समांगी है?
    1. पानी में घुला कार्बन
    2. हवा में नाइट्रोजन के साथ मिश्रित ऑक्सीजन
    3. सल्फर के साथ मिश्रित लोहे का बुरादा
    4. पानी में घुली चीनी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — हवा में नाइट्रोजन के साथ मिश्रित ऑक्सीजन

  26. प्र.26Mathematics
    आकाश, सुमन और राज ने एक व्यवसाय शुरू करने के लिए क्रमशः ₹1,720, ₹1,690 और ₹1,240 निवेश किया। यदि वर्ष के अंत में लाभ ₹1,440 है, तो लाभ में राज का हिस्सा कितना है?
    1. ₹384
    2. ₹382
    3. ₹385
    4. ₹381
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹384

  27. प्र.27Mathematics
    एक कार शहर A से शहर B तक 150 km की दूरी 60 km/hr की चाल से तय करती है। वापसी की यात्रा में, भारी ट्रैफ़ि क के कारण, कार की चाल कम हो जाती है। यदि आने-जाने की कुल यात्रा का समय 7 घंटे 30 मिनट है, तो वापसी यात्रा के दौरान कार की चाल कितनी है?
    1. 30 km/hr
    2. 36 km/hr
    3. 45 km/hr
    4. 42 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 30 km/hr

  28. प्र.28Mathematics
    1. 5/12
    2. 5/12
    3. 4/5
    4. 4/5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 4/5

  29. प्र.29Mathematics
    दो संख्याओं का LCM उनके HCF का चार गुना है। उनके LCM और HCF का योगफल 140 है। यदि उनमें से एक संख्या 112 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 28
    2. 27
    3. 26
    4. 25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 28

  30. प्र.30Mathematics
    प्रखर और रिया ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹33,500 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹6,700 के कुल लाभ में से प्रखर का हिस्सा ₹2,000 था। प्रखर का निवेश कितना था?
    1. ₹10,370
    2. ₹11,210
    3. ₹8,540
    4. ₹10,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ₹10,000

  31. प्र.31Mathematics
    999.99 + 99.99 + 9.99 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 1109.99
    2. 1109.97
    3. 1119.99
    4. 1999.9
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1109.97

  32. प्र.32Mathematics
    एक निर्माता एक ट्रांांजिस्टर को 20% लाभ पर ₹840 में एक दुकानदार को बेचता है। फिर दुकानदार उसे 10% लाभ पर ग्राहक को बेचता है। निर्माता के क्रय मूल्य और ग्राहक के क्रय मूल्य (₹ में) के बीच कितना अंतर है?
    1. 200
    2. 224
    3. 250
    4. 345
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 224

  33. प्र.33Mathematics
    1. 210
    2. 215
    3. 27
    4. 212
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 215

  34. प्र.34Mathematics
    एक परीक्षा में, स्कूल X से उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत उस स्कूल से उपस्थि त छात्रों की संख्या का 80% है। स्कूल Y में, उपस्थि त छात्रों की संख्या स्कूल X से 15% अधिक है, और उत्तीर्ण छात्रों की संख्या स्कूल X से उत्तीर्ण छात्रों की संख्या से 30% अधिक है। स्कूल Y से उपस्थि त छात्रों की संख्या में उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत कितना है (दशमलव के एक अंक तक पूर्णांकित)?
    1. 90.4%
    2. 84.6%
    3. 88.8%
    4. 80.4%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 90.4%

  35. प्र.35Mathematics
    यदि X m लंबी एक ट्रेन 59 m/sec की चाल से चलते हुए एक रेलवे प्लेटफॉर्म को 9 sec में पार करती है। यदि रेलवे प्लेटफॉर्म की लंबाई 279 m है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 262
    2. 256
    3. 252
    4. 253
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 252

  36. प्र.36Mathematics
    रवि के पिता की आयु रवि की आयु की 4 गुनी है। 5 वर्ष बाद, पिता की आयु रवि की आयु की 3 गुनी हो जाएगी। रवि की वर्तमान आयु कितनी है?
    1. 18 वर्ष
    2. 15 वर्ष
    3. 12 वर्ष
    4. 10 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 10 वर्ष

  37. प्र.37Mathematics
    यदि किसी संख्या के 20% को 84 में जोड़ा जाए, तो परिणाम वही संख्या होगी। उसी संख्या का 65% कितना है?
    1. 78.25
    2. 68.25
    3. 98.25
    4. 88.25
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 68.25

  38. प्र.38Mathematics
    एक कक्षा के 40 विद्यार्थियों की औसत आयु 33 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 34 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
    1. 76
    2. 77
    3. 73
    4. 74
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 74

  39. प्र.39Mathematics
    किसी धनराशि को 4 वर्षों के लिए एक निश्चित दर से साधारण ब्याज पर निवेश किया गया। यदि इसे 3% वार्षिक अधिक ब्याज दर पर निवेश किया जाता, तो ₹960 अधिक प्राप्त होते। मूलधन ज्ञात कीजिए।
    1. ₹7,800
    2. ₹8,000
    3. ₹7,500
    4. ₹8,300
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ₹8,000

  40. प्र.40Mathematics
    1. 832
    2. 840
    3. 836
    4. 842
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 836

  41. प्र.41Mathematics
    एक दुकानदार एक वस्तु का मूल्य ₹5,360 अंकित करता है। यदि 8% छूट देने के बाद भी उसे क्रय मूल्य पर 34% का लाभ होता है, तो क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
    1. ₹3,622
    2. ₹3,686
    3. ₹3,680
    4. ₹3,557
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹3,680

  42. प्र.42Mathematics
    1. 50%
    2. 65%
    3. 60%
    4. 100%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 50%

  43. प्र.43Mathematics
    14 cm व्यास वाले एक बेलनाकार पाइप से 15 km/hr की चाल से जल 50 m लंबे और 44 m चौड़े एक आयताकार टैंक में प्रवाहित होता है। टैंक में जल का स्तर 21 cm बढ़ने में कितना समय लगेगा?
    1. 2 घंटे
    2. 3 घंटे
    3. 2.5 घंटे
    4. 1.5 घंटे
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 2 घंटे

  44. प्र.44Mathematics
    चतुर्भुज PQRS में, ∠R और ∠S के समद्विभाजक बिंदु T (चतुर्भुज के भीतर) पर मिलते हैं और ∠STR = 24° है। यदि ∠P और ∠Q का अनुपात 3 : 5 है, तो ∠Q और ∠P के मापों में कितना अंतर है?
    1. 15°
    2. 12°
    3. 17°
    4. 11°
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 12°

  45. प्र.45Mathematics
    निम्नलिखित योजनाओं को उनकी छूट के आरोही क्रम में व्यवस्थि त करें। A. 5 खरीदें 6 मुफ्त पाएं B. 82% की एकल छूट C. 11% और 24% की दो क्रमिक छूट
    1. A, B, C
    2. C, B, A
    3. B, C, A
    4. C, A, B
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — C, A, B

  46. प्र.46Mathematics
    1. 144
    2. 138
    3. 142
    4. 140
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 142

  47. प्र.47Mathematics
    थॉमस 38 वर्ष का है। उसका भतीजा उससे 26 वर्ष छोटा है। कितने वर्षों में थॉमस की आयु उसके भतीजे की आयु के तीन गुने से 14 वर्ष कम होगी?
    1. 5
    2. 2
    3. 3
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8

  48. प्र.48Mathematics
    X लोगों को किसी काम को 28 दिनों में पूरा करने का ठेका दिया गया था। 5 लोग बीमारी के कारण काम पर नहीं आए, और बाकी लोगों ने 30 दिनों में काम पूरा कर लिया। X का मान कितना है?
    1. 82
    2. 65
    3. 75
    4. 74
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 75

  49. प्र.49Mathematics
    एक पाइप एक टैंक को 3 मिनट में भर सकता है, जबकि दूसरा पाइप पूरी तरह से भरे टैंक को 12 मिनट में खाली कर सकता है। यदि टैंक खाली होने पर दोनों पाइप एक साथ खोल दिए जाएं, तो टैंक का एक- चौथाई भाग भरने में कितने मिनट लगेंगे?
    1. 3
    2. 1
    3. 2
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 1

  50. प्र.50Mathematics
    पुरुषों और महिलाओं सहित 150 खिलाड़ियों के एक समूह में, 58% पुरुष हैं। पुरुष खिलाड़ियों का औसत वजन 82 kg है, जबकि महिला खिलाड़ियों का औसत वजन 72 kg है। समूह के सभी खिलाड़ियों का औसत वजन (kg में) ज्ञात कीजिए।
    1. 77.2
    2. 77.8
    3. 75.9
    4. 76.4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 77.8

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि 'A, B का पिता है', A - B का अर्थ है कि 'A, B की माता है', A B का अर्थ है कि 'A, B की बहन है' और A ÷ B का अर्थ है कि 'A, B का भाई है'। उपरोक्त के आधार पर, यदि 'P – Q R + S ÷ T' है तो P का T से क्‍या संबंध है?
    1. बहन
    2. पिता की माता
    3. माता की माता
    4. माता की बहन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पिता की माता

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित प्रकार से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. XTR
    2. MIG
    3. CZW
    4. FBZ
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — CZW

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘x’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 428 ÷ 2 + 183 x 3 - 127 = ?
    1. 811
    2. 942
    3. 922
    4. 821
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 922

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न निम्नलिखित शब्दों पर आधारित है। (बाएं) TOK, THE, HAS, ALL, COW (दाएं) यदि प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?
    1. दो
    2. तीन
    3. एक
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — दो

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित प्रकार से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत युग्म व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
    1. HK-FJ
    2. DG-BE
    3. FI-DH
    4. JM-HL
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — DG-BE

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 310 320 321 331 332 342 ?
    1. 342
    2. 344
    3. 343
    4. 341
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 343

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    सात बॉक्स B, C, D, I, J, K और L एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। केवल I को C के ऊपर रखा गया है। C और J के बीच केवल L को रखा गया है। केवल K को D के नीचे रखा गया है। B और I के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
    1. दो
    2. चार
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तीन

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह ज्ञात तथ्योंों से अलग प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/ करते है/हैं। कथन: सभी डेनिम, ट्राउज़र हैं। सभी ट्राउज़र, जूते हैं। निष्कर्ष: (I): कुछ जूते, ट्राउज़र हैं। (II): सभी डेनिम, जूते हैं।
    1. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    2. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    3. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 23 40 57 74 91 ?
    1. 106
    2. 105
    3. 107
    4. 108
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 108

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    संख्या 5628743 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थि त किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
    1. एक भी नहीं
    2. तीन
    3. एक
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक भी नहीं

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    D, E, F, G, L, M और N, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D के बाएं कोई नहीं बैठा है। D और G के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। M के दाएं केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E के ठीक बाएं पड़ोस में L बैठा है। M का निकटतम पड़ोसी N नहीं है। पंक्ति के दाएं छोर पर कौन बैठा है?
    1. D
    2. G
    3. F
    4. N
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — N

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘CLAW’ को ‘3948’ और ‘FLAW’ को ‘9748’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘F’ के लिए कूट क्या है?
    1. 9
    2. 4
    3. 7
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 7

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (46, 56, 10) (22, 33, 11)
    1. (35, 63, 25)
    2. (4, 17, 10)
    3. (12, 29, 14)
    4. (15, 20, 5)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — (15, 20, 5)

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? KM 17, NP 20, QS 23, TV 26, ?
    1. XY 29
    2. WY 30
    3. WY 29
    4. XY 30
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — WY 29

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित त्रिकों में, प्रत्येक अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। MANY - YMNA - MYAN WING - GWNI - WGIN
    1. LADY - YLDA - LAYD
    2. UNIT - TUIN - UTNI
    3. ROSE - ORSE - EOSR
    4. DUSK - KDUS - USKD
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — UNIT - TUIN - UTNI

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। B, F के ठीक बाईं ओर बैठा है। C, F के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। E, B के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D, A के ठीक दाईं ओर बैठा है। G के बायीं ओर से गिने जाने पर G और D के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. तीन
    2. चार
    3. दो
    4. पाँच
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दो

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। BEST - TSBE - BSET COWS - SWCO - CWOS
    1. PAGE - EGPA - AGPE
    2. SALT - SLAT - TLAS
    3. MADE - EDMA - MDAE
    4. URIC - RIUC - RICU
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — MADE - EDMA - MDAE

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 312 310 306 300 292 282 ?
    1. 270
    2. 274
    3. 276
    4. 272
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 270

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 10 B 2 C 7 D 8 A 2 = ?
    1. 23
    2. 24
    3. 22
    4. 21
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 23

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी चालान, टैक्स हैं। सभी चालान, रिबेट हैं। निष्कर्ष: (I): कुछ टैक्स, रिबेट हैं। (II): सभी रिबेट, चालान हैं।
    1. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
    3. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
    4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएँ केवल एकल-अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की ओर की जानी चाहिए। (बाएँ) 4 8 2 7 3 9 8 5 3 9 4 1 4 8 9 8 3 8 5 6 4 8 4 5 8 4 6 (दाएँ) ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या है?
    1. पाँच
    2. दो
    3. तीन
    4. चार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीन

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    A, B, C, D, W, X और Y एक सीधी पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। X के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। X और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। X के ठीक बाईं ओर पड़ोस में D बैठा है। Y के ठीक दाईं ओर पड़ोस में B बैठा है। पंक्ति के बाएं छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
    1. C
    2. D
    3. W
    4. A
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — W

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    श्री अकाई बिंदु A से चलना शुरू करते हैं और दक्षि ण की ओर 5 km ड्राइव करते हैं। फिर वे दाएँ मुड़ते हैं, 15 km ड्राइव करते हैं, दाएँ मुड़ते हैं और 24 km ड्राइव करते हैं। फिर वे दाएँ मुड़ते हैं और 29 km ड्राइव करते हैं। अंत में वे दाएँ मुड़ते हैं, 19 km ड्राइव करते हैं और बिंदु P पर रुकते हैं। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूर (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करनी चाहिए? (जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं)
    1. 10 km उत्तर में
    2. 14 km पश्चिम में
    3. 10 km दक्षिण में
    4. 14 km पूर्व में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 14 km पश्चिम में

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FIRE’ को ‘2739’ और ‘RISE’ को ‘3978’ लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘S’ का कूट क्या है?
    1. 7
    2. 9
    3. 3
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 8

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    शांतनु बिंदु A से गाड़ी चलाना शुरू करता है और उत्तर दिशा में 4 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 5 km गाड़ी चलाता है, फिर दाएं मुड़ता है और 7 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 10 km गाड़ी चलाता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है, 3 km गाड़ी चलाता है, और फिर बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्‍यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो)।
    1. उत्तर की ओर 5 km
    2. दक्षिण की ओर 9 km
    3. पश्चिम की ओर 4 km
    4. पूर्व की ओर 5 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पूर्व की ओर 5 km

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    रिद्धि मा अपनी कक्षा में ऊपर से 18वें स्‍थान पर और नीचे से 43वें स्थान पर है। कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
    1. 61
    2. 60
    3. 43
    4. 50
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 60

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 548 658 254 369 714 (दाएं) (उदाहरण: 697 - पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) (नोट: सभी संक्रि याएं बाएं से दाएं की जानी हैं।) यदि दूसरी सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक से गुणा किया जाए, तो परिणाम कितना होगा?
    1. 17
    2. 18
    3. 19
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 20

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला को पूरा करने के लिए कौन-सा अक्षर समूह प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? ILL LKN OJP RIR ?
    1. UHT
    2. OLI
    3. MKP
    4. JMK
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — UHT

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। NG-LE-JL KD-IB-GI
    1. RJ-OH-MP
    2. QJ-OH-MO
    3. RJ-OG-MP
    4. QJ-OH-MP
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — QJ-OH-MO

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    नीचे दी गई संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (नोट: सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 7 4 5 5 4 7 9 8 4 3 9 2 1 5 7 9 7 8 3 3 8 2 1 9 6 9 7 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक और ठीक बाद एक विषम अंक है?
    1. एक
    2. दो
    3. तीन
    4. तीन से अधिक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — दो

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    मई 2025 में सिंगापुर गणराज्य द्वारा आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा सम्मेलन (International Maritime Security Conference - IMSC) की थीम क्या थी?
    1. इमर्जिंग चैलेंजेस इन अंडरसी टेक्नोलॉजीज (Emerging Challenges in Undersea Technologies)
    2. मैरीटाइम कनेक्टि विटी एंड इकोनॉमिक ग्रोथ (Maritime Connectivity and Economic Growth)
    3. नेविगेटिंग न्यू होराइजन्स इन मैरीटाइम इनोवेशन (Navigating New Horizons in Maritime Innovation)
    4. सेफ एंड सिक्योर सीज (Safe and Secure Seas)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — सेफ एंड सिक्योर सीज (Safe and Secure Seas)

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    2025 में, किस भारतीय महिला एथलीट ने 3000 m स्टीपलचेज़ इवेंट में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया?
    1. अन्नू रानी
    2. हिमा दास
    3. पारुल चौधरी
    4. ज्योति याराजी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — पारुल चौधरी

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    मई 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक की घोषणा के अनुसार, नए RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​के हस्ताक्षर वाले महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत किस मूल्यवर्ग के बैंक नोट जारी किए जाएंगे?
    1. ₹200
    2. ₹100
    3. ₹20
    4. ₹5
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹20

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    किस IIHF गोलटेंडर को 2025 विश्व चैम्पि यनशिप का MVP नामित किया गया?
    1. निक ओलेसन (Nick Olesen)
    2. डेविड पास्त्र्नाक (David Pastrňák)
    3. जैक वेरेंस्की (Zach Werenski)
    4. लियोनार्डो जेनोनी (Leonardo Genoni)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — लियोनार्डो जेनोनी (Leonardo Genoni)

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किसे, जून 2025 में दक्षि ण कोरिया का राष्ट्रपति चुना गया?
    1. किम मून-सू (Kim Moon‑soo)
    2. ली जे-म्युंुंग (Lee Jae‑myung)
    3. यूं सुक येओल (Yoon Suk Yeol)
    4. ली जुन-सियोक (Lee Jun‑seok)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ली जे-म्युंुंग (Lee Jae‑myung)

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    वैद्य तारा चंद शर्मा, वैद्य माया राम उनियाल और वैद्य समीर गोविंद जमदग्नि को 2025 में निम्नलिखित में से किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
    1. स्वास्थ्य संवर्धन के लिए नेल्सन मंडेला पुरस्कार (Nelson Mandela Award for Health Promotion)
    2. राष्ट्रीय धनवंतरि आयुर्वेद पुरस्कार (National Dhanwantari Ayurveda Awards)
    3. शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (National Award to Teachers​)
    4. राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार (National Florence Nightingale Awards)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — राष्ट्रीय धनवंतरि आयुर्वेद पुरस्कार (National Dhanwantari Ayurveda Awards)

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    2025 में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की विषयवस्‍तु (थीम) क्या थी?
    1. हीलिंग हैंड्स केयरिंग हर्ट्स (Healing Hands, Caring Hearts)
    2. बिहाइंड द मास्क: हू हील्‍स द हीलर्स (Behind the Mask: Who Heals the Healers?)
    3. फैमिली डॉक्टर्स ऑन द फ्रंट लाइन (Family Doctors on the Front Line)
    4. सेलिब्रेटिंग रेजिलिएंस एंड हीलिंग हैंड्स (Celebrating Resilience and Healing Hands)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बिहाइंड द मास्क: हू हील्‍स द हीलर्स (Behind the Mask: Who Heals the Healers?)

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से किसने 'हार्ट लैंप' के लिए 2025 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता?
    1. सलमान रुश्दी
    2. बानू मुश्ताक
    3. किरण देसाई
    4. अरुंधति रॉय
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — बानू मुश्ताक

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    वर्ष 2026 के अंत तक भारत के पहले मानवयुक्त गहरे समुद्री मिशन 'समुद्रयान' का उद्देश्य मानव- संचालित पनडुब्बी वाहन 'मत्स्य (Matsya)' का उपयोग करके समुद्र में कितनी गहराई तक अन्वेषण करना है?
    1. 9,500 मीटर
    2. 8,000 मीटर
    3. 4,500 मीटर
    4. 6,000 मीटर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 6,000 मीटर

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    फरवरी 2025 में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा घोषित ठोस रॉकेट मोटर के लिए विश्‍व के सबसे बड़े ऊर्ध्वाधर नोदक मिक्सर (vertical propellant mixer) का वजन कितना है?
    1. 10 टन
    2. 7 टन
    3. 5 टन
    4. 13 टन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 10 टन

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    मई 2025 में, निम्नलिखित में से किन दो कंपनियों को सीमा-पार भुगतान एकत्रीकरण के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सैद्धांतिक मंजूरी प्राप्त हुई?
    1. फोनपे और रेजरपे (PhonePe and Razorpay)
    2. पेपल और वर्ल्डलाइन (PayPal and Worldline)
    3. गूगल पे और स्ट्राइप (Google Pay and Stripe)
    4. अमेजन पे और इंस्टामोजो (Amazon Pay and Instamojo)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पेपल और वर्ल्डलाइन (PayPal and Worldline)

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    फरवरी 2025 तक की स्थि ति के अनुसार, MISHTI योजना के अंतर्गत मैंग्रोव वनरोपण में कौन-सा भारतीय राज्य अग्रणी है?
    1. पश्चिम बंगाल
    2. ओडिशा
    3. गुजरात
    4. आंध्र प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — गुजरात

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    2025 में पहलगाम आतंकी हमले के प्रत्युत्तर में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किए गए सैन्य ऑपरेशन का क्या नाम था?
    1. ऑपरेशन SUHAGAN
    2. ऑपरेशन MANGALSUTRA
    3. ऑपरेशन SAUBHAGYA
    4. ऑपरेशन SINDOOR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ऑपरेशन SINDOOR

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    कृष्णा जयशंकर ने 2025 में अपने रिकॉर्ड-तोड़ इनडोर शॉट पुट प्रदर्शन में कितनी दूरी तय की?
    1. 12.7 m
    2. 16.03 m
    3. 14.2 m
    4. 17.5 m
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 16.03 m

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    FIG अपैरेटस वर्ल्ड कप 2025 (FIG Apparatus World Cup 2025), जिसमें प्रणति नायक ने कांस्य पदक जीता, किस देश में आयोजित किया गया था?
    1. जर्मनी
    2. जापान
    3. भारत
    4. तुर्की
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — तुर्की

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    फिनलैंड स्थि त सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के अनुसार, अक्टूबर 2025 में भारत में किस क्षेत्र को सबसे प्रदूषित क्षेत्र के रूप में चिन्हि त किया गया था?
    1. पूर्वी हिमालय
    2. पश्चिमी घाट
    3. दक्कन पठार
    4. भारत-गंगा का मैदान
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भारत-गंगा का मैदान

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    8 अप्रैल 2025 को एक ऐतिहासिक फैसले में, सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य के राज्यपाल द्वारा 10 राज्य विधेयकों को मंजूरी देने से इनकार करने को अवैध और असंवैधानिक माना?
    1. तमिलनाडु
    2. आंध्र प्रदेश
    3. महाराष्ट्र
    4. तेलंगाना
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तमिलनाडु

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    रक्षा अलंकरण समारोह 2025 (चरण-I) के दौरान कितने कीर्ति चक्र प्रदान किए गए?
    1. 6
    2. 7
    3. 5
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 6

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    मई 2025 में, सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरणीय मंजूरी (environmental clearances - EC) के संबंध में क्या बदलाव किया?
    1. पूर्व्य ापी EC को अवैध बताकर खारिज कर दिया
    2. EC को वैकल्पि क बना दिया
    3. बिना जन सुनवाई के मंजूरी की अनुमति दी
    4. पूर्व्य ापी मंजूरी को स्वीकृति दी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पूर्व्य ापी EC को अवैध बताकर खारिज कर दिया

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    भारतीय नौसेना ने किस रक्षा संगठन के साथ संयुक्त रूप से मई 2025 में स्वदेशी रूप से विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) का सफल युद्ध परीक्षण किया है?
    1. सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (Armed Forces Tribunal)
    2. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defense Research and Development Organisation)
    3. भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics)
    4. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defense Research and Development Organisation)

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1424334352647284911041131231341421541641721831942042142222322442522612712832913043123223323413533643723843924034134214314424544634744834925025125235335415525635745815946016146236346436526636736816917047137237327447547627747817928028148238338448528628728828949019129239349429549649719819911002

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 2 दिसंबर 2025 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner