1. होम
  2. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र
  3. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी)
  4. 9 जनवरी 2026
Railway Recruitment Boards (RRB)

आरआरबी ग्रुप डी — 9 जनवरी 2026, 4:30 PM (हिन्दी): प्रश्नपत्र उत्तर सहित

9 जनवरी 2026 के पेपर (4:30 PM - 6:00 PM) के सभी 100 प्रश्न, चारों विकल्पों और सही उत्तर के साथ। 3 प्रश्नों में आकृति या सूत्र है, जैसा पेपर में छपा था वैसा ही दिखाया गया है। यहीं पढ़ें, या इसी पेपर को टाइमर वाले टेस्ट की तरह दें और अपना स्कोर व रैंक देखें।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

100प्रश्न
90 मिनटसमय
+1 / −1/3अंकन
9 जनवरी 2026परीक्षा तिथि
  1. प्र.1General Science
    नीचे दिए गए दोनों कथनों के संदर्भ में सही विकल्प का चयन कीजिए। कथन A: सोडियम हाइड्रोक्साइड का उपयोग साबुन और पेपर के निर्माण में किया जाता है। कथन B: यह एक दुर्बल क्षार है और प्रकृति में उदासीन है।
    1. कथन A गलत है लेकिन B सही है।
    2. कथन A और B दोनों सही हैं।
    3. कथन A और B दोनों गलत हैं।
    4. कथन A सही है लेकिन B गलत है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — कथन A सही है लेकिन B गलत है।

  2. प्र.2General Science
    एक वस्तु सरल रेखा में ऐसे वेग से गति कर रही है जो प्रारंभ में धनात्मक (+u) और शून्येतर है, लेकिन त्वरण असमान और ऋणात्मक है, जिससे वेग अंततः ऋणात्मक (−v) हो जाता है। ऋणात्मक अंतिम वेग क्या दर्शाता है?
    1. वस्तु अपनी प्रारंभिक दिशा के सापेक्ष पीछे की ओर गति कर रही है।
    2. किसी बिंदु पर त्वरण धनात्मक हो गया।
    3. वस्तु स्थि र अवस्था में है।
    4. वस्तु का त्वरण स्थि र परंतु ऋणात्मक है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — वस्तु अपनी प्रारंभिक दिशा के सापेक्ष पीछे की ओर गति कर रही है।

  3. प्र.3General Science
    बहुकोशिकीय जीवों में, कोशिकाओं के आकार और आमाप में बहुत अधिक भिन्नता होती है, जिससे जीव ____________।
    1. प्रतिकूल परिस्थि तियों में खराब प्रदर्शन करता है
    2. कम कुशल हो जाता है और कोशिकाओं के बीच श्रम का कोई विभाजन नहीं होता है
    3. संक्रमण और मृत्यु के प्रति संवेदनशील हो जाता है
    4. विभिन्न कोशिकाओं द्वारा भिन्‍न कार्य करने पर अधिक कुशल हो जाता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — विभिन्न कोशिकाओं द्वारा भिन्‍न कार्य करने पर अधिक कुशल हो जाता है

  4. प्र.4General Science
    प्रयोगशाला में, एक विद्यार्थी एक पादप कोशिका के अधिकांश भाग में एक बड़ा पारदर्शी कोष (transparent sac) देखता है। यह रिक्ति का (vacuole) कोशिका के आयतन का कितना प्रतिशत भाग घेरती है?
    1. 50–90%
    2. 20–30%
    3. 100%
    4. 5–15%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 50–90%

  5. प्र.5General Science
    यदि दो बिंदुओं के बीच विभवांतर V है और आवेश q उनके बीच संचलन करता है, तो किया गया कार्य _________ होगा।
    1. W = V/q
    2. W = V²/q
    3. W = q/V
    4. W = V × q
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — W = V × q

  6. प्र.6General Science
    निम्नलिखित में से वह कौन-सी अवस्था है जिसके दौरान मनुष्योंों में प्रजनन ऊतक परिपक्व होने लगते हैं?
    1. ऋतुस्राव
    2. यौवनारंभ
    3. निषेचन
    4. बचपन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — यौवनारंभ

  7. प्र.7General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा द्रवों का गुणधर्म है?
    1. निश्चित आकृति और निश्चित आयतन
    2. अनिश्चित आकृति और अनिश्चित आयतन
    3. निश्चित आकृति, लेकिन अनिश्चित आयतन
    4. अनिश्चित आकृति, लेकिन निश्चित आयतन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अनिश्चित आकृति, लेकिन निश्चित आयतन

  8. प्र.8General Science
    कृषि में पोषक तत्व प्रबंधन पद्धतियों को लागू करने का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
    1. प्लास्टि क अवशेषों को खेत में मिलाना
    2. फसलों पर प्रदूषित जल उडेलना
    3. मृदा अपरदन में वृद्धि
    4. फसल उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — फसल उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार

  9. प्र.9General Science
    अधात्वि क ऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के माने जाते हैं। जब कोई अधात्वि क ऑक्साइड किसी प्रबल क्षार के साथ अभिक्रि या करता है, तो बनने वाले लवण का लगभग pH मान क्या होता है?
    1. क्षारीय
    2. अम्लीय
    3. उभयधर्मी
    4. उदासीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — क्षारीय

  10. प्र.10General Science
    न्यूट्रॉन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. ये परमाणु के नाभिक में पाए जाते हैं।
    2. ये नियत कक्षाओं में नाभिक के परितः परिक्रमण करते हैं।
    3. ये परमाणु के रासायनिक गुणों को निर्धारित करते हैं।
    4. इनमें धनावेश होता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ये परमाणु के नाभिक में पाए जाते हैं।

  11. प्र.11General Science
    निषेचन के बाद पुष्प का कौन-सा भाग सामान्यतः सिकुड़ कर गिर जाता है?
    1. बीजांड और अंडाशय
    2. भ्रूण और बीजपत्र
    3. दल, बाह्य दल, पुंकेसर, वर्तिका और वर्तिकाग्र
    4. जड़ें और पत्तियां
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — दल, बाह्य दल, पुंकेसर, वर्तिका और वर्तिकाग्र

  12. प्र.12General Science
    जब विभिन्न आकार के प्याज के बल्बोंों को सूक्ष्मदर्शी से देखा जाता है, तो सभी में समान आयताकार संरचनाएँ दिखाई देती हैं। इससे सिद्ध होता है कि __________।
    1. प्याज में कोशिकाएँ अलग-अलग होती हैं
    2. सभी सजीव कोशिकाओं से बने होते हैं
    3. केवल बड़े प्याज में कोशिकाएँ होती हैं
    4. कॉर्क कोशिकाएँ सजीव होती हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — सभी सजीव कोशिकाओं से बने होते हैं

  13. प्र.13General Science
    जब कोई कंपायमान वस्तु पश्चगामी गति करती है, तो बनने वाले निम्न-दाब क्षेत्र को हम क्या कहते हैं?
    1. संपीडन (Compression)
    2. तरंगदैर्ध्य (Wavelength)
    3. विरलन (Rarefaction)
    4. परावर्तन (Reflection)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — विरलन (Rarefaction)

  14. प्र.14General Science
    बीजों की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता, पवन परिक्षेपण (wind dispersal) में सहायक होता है?
    1. पंख-जैसा या रोयेंदार उद्वर्ध (Wing-like or hairy outgrowths)
    2. मोटा और रेशेदार आवरण (Thick and fibrous coat)
    3. बड़ा आकार (Large size)
    4. कंटीला या हुक-जैसा उद्वर्ध (Spiny or hook-like outgrowths)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — पंख-जैसा या रोयेंदार उद्वर्ध (Wing-like or hairy outgrowths)

  15. प्र.15General Science
    गतिज ऊर्जा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
    1. यह एक अदिश राशि है।
    2. यह कभी भी ऋणात्‍मक नहीं हो सकती।
    3. यह गति की दिशा पर निर्भर करती है।
    4. यह गति पर निर्भर करती है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यह गति की दिशा पर निर्भर करती है।

  16. प्र.16General Science
    जब कोई अम्ल किसी गैर-कार्बोनेटीकृत क्षार के साथ अभिक्रि या करता है, तो उदासीनीकरण अभिक्रि या में बनने वाले विशिष्ट उत्पाद क्या होते हैं?
    1. लवण और जल
    2. केवल लवण
    3. कार्बन डाइऑक्साइड और जल
    4. केवल जल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — लवण और जल

  17. प्र.17General Science
    धातुओं और अधातुओं के बीच आयनिक यौगिक कैसे बनते हैं?
    1. विस्थानीकृत इलेक्ट्रॉनों के समुद्र के निर्माण द्वारा
    2. धनात्मक आवेशित नाभिकों के बीच पारस्परिक आकर्षण द्वारा
    3. धातु परमाणुओं से अधातु परमाणुओं में इलेक्ट्रॉनों के स्थानांतरण द्वारा
    4. परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रॉनों के साझाकरण द्वारा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — धातु परमाणुओं से अधातु परमाणुओं में इलेक्ट्रॉनों के स्थानांतरण द्वारा

  18. प्र.18General Science
    निम्नलिखित में से कौन-सा अजैवनिम्नीकरणीय पदार्थ है?
    1. सूती कपड़ा
    2. प्लास्टि क बैग
    3. सब्जी का छिलका
    4. कागज
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — प्लास्टि क बैग

  19. प्र.19General Science
    निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
    1. अधिक द्रव्यमान वाले पिंड का जड़त्व कम होता है।
    2. द्रव्यमान और जड़त्व असंबंधित हैं।
    3. एक हल्का पिंड गति में परिवर्तन का अधिक दृढ़ता से प्रतिरोध करता है।
    4. किसी वस्तु का जड़त्व उसके द्रव्यमान के साथ बढ़ता है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — किसी वस्तु का जड़त्व उसके द्रव्यमान के साथ बढ़ता है।

  20. प्र.20General Science
    ऐलुमिनियम ऑक्साइड का रासायनिक सूत्र क्या है?
    1. AlO3
    2. AlO
    3. Al2O3
    4. Al2O
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — Al2O3

  21. प्र.21General Science
    ओम के नियम के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
    1. यह अर्धचालकों और विद्युत अपघट्योंों के लिए मान्य है।
    2. यह बताता है कि वोल्टेज के साथ प्रतिरोध घटता है।
    3. यह केवल स्थि र तापमान पर धात्वि क चालकों के लिए मान्य है।
    4. यह सभी तापमानों पर सभी चालकों के लिए मान्य है।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — यह केवल स्थि र तापमान पर धात्वि क चालकों के लिए मान्य है।

  22. प्र.22General Science
    एक यौगिक में, तत्व ____________ संयोजित होते हैं।
    1. भौतिक रूप से
    2. वाष्पन द्वारा
    3. रासायनिक रूप से
    4. निस्यंदन द्वारा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रासायनिक रूप से

  23. प्र.23General Science
    जब वस्तु को अनंत पर रखा जाता है, तो उत्तल दर्पण द्वारा किस प्रकार का प्रतिबिंब बनता है?
    1. अत्‍यधिक छोटा, आभासी, सीधा और बिंदु-आकार का
    2. बड़ा, आभासी और सीधा
    3. समान आकार, वास्तविक और उल्टा
    4. बड़ा, वास्तविक और उल्टा
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — अत्‍यधिक छोटा, आभासी, सीधा और बिंदु-आकार का

  24. प्र.24General Science
    नेत्र का कौन-सा भाग, प्रकाश को विद्युत् संकेतों में परिवर्तित करने के लिए उत्तरदायी है?
    1. कॉर्निया (Cornea)
    2. लेंस (Lens)
    3. रेटिना (Retina)
    4. आइरिस (Iris)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — रेटिना (Retina)

  25. प्र.25General Science
    सार्वभौमिक गुरुत्वाकर्षण स्थि रांक (G) की SI इकाई क्या है?
    1. kg/N
    2. Nm2/kg2
    3. Nm/kg
    4. N/kg2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — Nm2/kg2

  26. प्र.26Mathematics
    1. 4
    2. 3
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  27. प्र.27Mathematics
    ईंधन की कीमत तीन क्रमागत महीनों में 55%, 40% और 15% कम हो जाती है, लेकिन चौथे महीने में 60% बढ़ जाती है। चौथे महीने में ईंधन की कीमत में उसकी मूल कीमत की तुलना में कितने प्रतिशत की वृद्धि /कमी हुई?
    1. 63.28% की कमी
    2. 67.93% की वृद्धि
    3. 60.37% की वृद्धि
    4. 68.69% की कमी
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 63.28% की कमी

  28. प्र.28Mathematics
    एक कार पहले घंटे में 100 km, दूसरे घंटे में 150 km और तीसरे घंटे में 50 km की दूरी तय करती है। यदि वह अगले 2 घंटे तक 60 km/hr की चाल से चलती रहे, तो पूरी यात्रा की औसत चाल कितनी है?
    1. 86 km/hr
    2. 82 km/hr
    3. 80 km/hr
    4. 84 km/hr
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 84 km/hr

  29. प्र.29Mathematics
    प्रेक्षणों 85, 73, 89, 29, 20, 52, 22, 25 और 55 का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए।
    1. 54
    2. 56
    3. 50
    4. 57
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 50

  30. प्र.30Mathematics
    A, B और C किसी काम को क्रमशः 3, 4 और 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक साथ काम करते हुए, उसी काम का दोगुना काम करने में उन्हें कितना समय (दिन में) लगेगा?
    1. 9
    2. 4
    3. 3
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 3

  31. प्र.31Mathematics
    एक पेंटिंग का अंकित मूल्य ₹6,400 था, लेकिन दुकानदार ने क्रमशः 25% और 12% की दोहरी छूट दी। अंततः उसने वह पेंटिंग कितने में बेची?
    1. ₹4,224
    2. ₹4,291
    3. ₹4,161
    4. ₹4,320
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — ₹4,224

  32. प्र.32Mathematics
    अजय की आयु विजय की आयु से 16 वर्ष अधिक है। 6 वर्ष पहले उनकी आयु का योग 56 वर्ष था। विजय की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
    1. 26 वर्ष
    2. 56 वर्ष
    3. 18 वर्ष
    4. 42 वर्ष
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 26 वर्ष

  33. प्र.33Mathematics
    एक कमरा अपनी चौड़ाई से डेढ़ गुना लंबा है। फर्श पर कालीन बिछाने की लागत ₹18 प्रति वर्ग मीटर की दर से ₹3,888 है, और चारों दीवारों पर सफेदी कराने की लागत ₹9 प्रति वर्ग मीटर की दर से ₹4,320 है। कमरे का आयतन घन मीटर में ज्ञात कीजिए।
    1. 1782
    2. 1654
    3. 1728
    4. 1696
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 1728

  34. प्र.34Mathematics
    12, a, और 2a का चतुर्थानुपाती 54 है। a का धनात्मक मान ज्ञात कीजिए।
    1. 19
    2. 20
    3. 17
    4. 18
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 18

  35. प्र.35Mathematics
    3 cm त्रिज्या वाला एक वृत्त खींचा गया है जिसका केंद्र 6 cm भुजा वाले एक सम षट्भुज के किसी एक शीर्ष पर है। उस षट्भुज का क्षेत्रफल (cm2 में) कितना है जो वृत्त के साथ अतिव्यापन नहीं करता?
    1. 54√2 − 2π
    2. 54√2 + 2π
    3. 54√3 − 3π
    4. 54√3 + 3π
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 54√3 − 3π

  36. प्र.36Mathematics
    यदि किसी संख्या के 20% को 66 में जोड़ा जाए, तो परिणाम वही संख्या होगी। उसी संख्या का 80% कितना है?
    1. 86
    2. 76
    3. 96
    4. 66
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 66

  37. प्र.37Mathematics
    यदि चार अंकों की संख्या 34X1, 7 से विभाज्य है, तो X2 का मान ज्ञात कीजिए।
    1. 25
    2. 49
    3. 16
    4. 36
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 25

  38. प्र.38Mathematics
    402 m और 286 m लंबी दो ट्रेनें, A और B, क्रमशः 6 m/s और 37 m/s की चाल से समानांतर पटरियों पर एक-दूसरे की ओर गतिमान हैं। वे एक-दूसरे को कितने समय में पार करेंगी?
    1. 21 सेकंड
    2. 16 सेकंड
    3. 14 सेकंड
    4. 8 सेकंड
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 16 सेकंड

  39. प्र.39Mathematics
    रोहित ₹6,900 मूल्‍य के एक ट्रक को खरीदने के लिए दुकान पर जाता है। उसे दुकानदार द्वारा 4 छूट विकल्प दिए जाते हैं। छूट का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए उसे इनमें से किस विकल्‍प का चयन करना चाहिए?
    1. 14% की एकल छूट
    2. 14% और 8% दो क्र‍मिक छूट
    3. 38% और 46% की दो क्र‍मिक छूट
    4. प्रत्‍येक 14% की दो क्र‍मिक छूट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 38% और 46% की दो क्र‍मिक छूट

  40. प्र.40Mathematics
    1. 2 sec² A
    2. sec² A
    3. 2 cos² A
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  41. प्र.41Mathematics
    एक फार्महाउस में कुछ खरगोश और तोते हैं। प्राणियों के सिरों की कुल संख्या 180 और पैरों की कुल संख्या 520 है। फार्महाउस में खरगोशों की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 60
    2. 120
    3. 100
    4. 80
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 80

  42. प्र.42Mathematics
    3. 627272727…. का भिन्नात्मक मान कितना है?
    1. 351/99
    2. 351/99
    3. 351/99
    4. 351/99
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 351/99

  43. प्र.43Mathematics
    एक व्यक्ति , जो अपनी मासिक आय का 60% खर्च करता है, वह प्रति माह ₹8,242 की बचत करता है। उसका मासिक खर्च (₹ में) कितना है?
    1. 12,285
    2. 12,379
    3. 12,268
    4. 12,363
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 12,363

  44. प्र.44Mathematics
    एक समबहुभुज का प्रत्येक बाह्य कोण 24° है। इस बहुभुज में विकर्णों की संख्या ज्ञात कीजिए।
    1. 70
    2. 80
    3. 90
    4. 60
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 90

  45. प्र.45Mathematics
    एक दुकानदार को एक साइकिल ₹1,425 में बेचने पर 14% का लाभ होता है। यदि लाभ घटकर 8% हो जाए, तो विक्रय मूल्य होगा?
    1. ₹1,410
    2. ₹1,410
    3. ₹1,410
    4. ₹1,410
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — ₹1,410

  46. प्र.46Mathematics
    P, Q और R के वेतनों का अनुपात 10:8:2 है। यदि उनके वेतनों में क्रमशः 11%, 20% और 35% की वृद्धि की जाती है, तो उनके वेतनों का नया अनुपात कितना होगा?
    1. 37:23:19
    2. 37:32:9
    3. 34:34:15
    4. 40:39:14
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 37:32:9

  47. प्र.47Mathematics
    दो बैंक, A और B, क्रमशः 3.5% और 7% वार्षिक की दर से ऋण देते हैं। गोपाल ने प्रत्येक बैंक से ₹5,00,000 उधार लिए। 3 वर्षों के बाद गोपाल द्वारा दोनों बैंकों को दिए गए साधारण ब्याज की राशियों के बीच धनात्मक अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    1. 53,500
    2. 52,500
    3. 54,000
    4. 52,000
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 52,500

  48. प्र.48Mathematics
    पाइप A और B एक खाली टंकी को क्रमशः 46 मिनट और 32 मिनट में भर सकते हैं। पाइप A और पाइप B दोनों को एक साथ खोला जाता है। पाइप B को कितने समय बाद बंद कर देना चाहिए ताकि खाली टंकी कुल 23 मिनट में पूरी तरह भर जाए?
    1. 10 मिनट
    2. 20 मिनट
    3. 12 मिनट
    4. 16 मिनट
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 16 मिनट

  49. प्र.49Mathematics
    किन्हीं आंकड़ोंों का बहुलक और माध्यि का क्रमशः 27.5 और 23 हैं। उन आंकड़ोंों का माध्य कितना होगा? (मूलानुपाती सूत्र का उपयोग कीजिए।)
    1. 30.7
    2. 11.95
    3. 20.75
    4. 26.8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 20.75

  50. प्र.50Mathematics
    1. 49a² + 16b²
    2. 49a² − 16b²
    3. 49a² − 16b²
    4. 49a² − 8b²
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 49a² − 16b²

  51. प्र.51General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 9 9 3 9 2 4 4 1 9 1 6 9 4 9 9 6 3 2 6 1 7 9 8 3 9 8 7 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद भी एक विषम संख्या है?
    1. 4
    2. 3
    3. 5
    4. 6
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 4

  52. प्र.52General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A - B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, और A & B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘K-T+R&ZxV’ है, तो K का V से क्‍या संबंध है?
    1. भाई
    2. पत्नी का भाई
    3. पत्नी के पिता
    4. पिता
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — पत्नी का भाई

  53. प्र.53General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 321854 के प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में पहले और अंतिम अंकों का योगफल कितना होगा?
    1. 12
    2. 10
    3. 9
    4. 8
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 9

  54. प्र.54General Intelligence and Reasoning
    नयन बिंदु A से चलना शुरू करता है और उत्तर दिशा में 45 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 37 km गाड़ी चलाता है, फिर दाएं मुड़ता है और 60 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 56 km गाड़ी चलाता है। वह अंत में दाएं मुड़ता है, 15 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के हैं।)
    1. पश्चिम में 22 km
    2. पश्चिम में 21 km
    3. पूर्व में 20 km
    4. पूर्व में 19 km
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — पूर्व में 19 km

  55. प्र.55General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
    1. NRTX
    2. PTWZ
    3. HLNR
    4. QUWA
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — PTWZ

  56. प्र.56General Intelligence and Reasoning
    दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 48 66 83 99 114 ?
    1. 127
    2. 128
    3. 126
    4. 123
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 128

  57. प्र.57General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, MKBZ का संबंध एक निश्चित तरीके से SQHF से है। उसी प्रकार, PDRW का संबंध VJXC से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, UFLQ का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
    1. WHNS
    2. XIOT
    3. YZPU
    4. ALRW
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — ALRW

  58. प्र.58General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 3 6 ? 144 1152 11520
    1. 24
    2. 28
    3. 22
    4. 20
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — 24

  59. प्र.59General Intelligence and Reasoning
    एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LEMA’ को ‘4753’ और ‘MALT’ को ‘3479’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘T’ का कूट क्या होगा?
    1. 4
    2. 9
    3. 3
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 9

  60. प्र.60General Intelligence and Reasoning
    उस युग्‍म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्‍मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्‍म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। DHL : FKN QJM : SMO
    1. SDK:LGI
    2. MPS:ASY
    3. AWN:CZP
    4. VTS:SDR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — AWN:CZP

  61. प्र.61General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी साबुन, तेल हैं। सभी तेल, डिस्पेंसर हैं। कुछ डिस्पेंसर, तौलिए हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ साबुन, तौलिए हैं। (II) कुछ तेल, तौलिए हैं।
    1. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    3. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    4. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है

  62. प्र.62General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णानुक्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? ARJ KBT ULD EVN ?
    1. OOX
    2. OXD
    3. OXS
    4. OFX
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — OFX

  63. प्र.63General Intelligence and Reasoning
    यदि संख्या 542816379 में प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए तथा प्रत्येक विषम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
    1. एक भी नहीं
    2. दो
    3. एक
    4. तीन
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — एक भी नहीं

  64. प्र.64General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एक अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं)1 8 9 1 3 8 3 8 9 9 5 9 6 5 5 1 7 7 4 2 3 1 6 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद भी एक सम अंक है?
    1. एक
    2. एक भी नहीं
    3. तीन
    4. दो
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — एक भी नहीं

  65. प्र.65General Intelligence and Reasoning
    सात डिब्बे, A, B, C, D, E, F और G, एक के ऊपर एक करके रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। G के ऊपर केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। B और G के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। B और C के बीच केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। C को G के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। F को C के ठीक नीचे रखा गया है। E को D के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। A को B के ठीक ऊपर या नीचे नहीं रखा गया है। E के नीचे कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. 4
    2. 3
    3. 1
    4. 2
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 2

  66. प्र.66General Intelligence and Reasoning
    छह व्यक्ति , A, B, C, D, E और F, एक पंक्ति में, उत्तर की अभिमुख होकर बैठे हैं। A, E के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। B, E के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। B और F के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। C, F के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। D, A के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। निम्नलिखित चार में से तीन, दी गई व्यवस्था के आधार पर एक निश्चित रूप से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा उस समूह से संबंधित नहीं है?
    1. DE
    2. BA
    3. FD
    4. CF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — BA

  67. प्र.67General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित रूप से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
    1. YX−WV
    2. FE−DC
    3. UT−RT
    4. BA−ZY
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — UT−RT

  68. प्र.68General Intelligence and Reasoning
    रोहित बिंदु A से चलना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 15 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 11 km गाड़ी चलाता है, फिर बाएं मुड़ता है और 18 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 14 km गाड़ी चलाता है। वह अंत में बाएं मुड़ता है, 3 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (नोट: जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90° के हैं।)
    1. 4 km दक्षिण में
    2. 3 km उत्तर में
    3. 4 km उत्तर में
    4. 3 km दक्षिण में
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 3 km दक्षिण में

  69. प्र.69General Intelligence and Reasoning
    सात डिब्बे, D, E, F, U, V, W और X, एक के ऊपर एक रखे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। D को V के ठीक ऊपर रखा गया है। W को F के ठीक ऊपर रखा गया है। केवल U को E के ऊपर रखा गया है। U और D के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। W को नीचे से तीसरे स्थान पर नहीं रखा गया है। X और U के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
    1. दो
    2. तीन
    3. चार
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — तीन

  70. प्र.70General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित में से कौन-सा पद दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर आएगा? EQL 2 GMN 6 IIP 18 KER 54 ?
    1. MBT 158
    2. MAT 162
    3. MAS 168
    4. MBS 158
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — MAT 162

  71. प्र.71General Intelligence and Reasoning
    उस सेट का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार से निम्नलिखित सेटों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रि याएँ केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए – 13 पर संक्रि याएँ, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।) (5, 18, 11) (9, 26, 19)
    1. (7, 22, 15)
    2. (10, 12, 5)
    3. (8 , 24, 31)
    4. (25, 58, 50)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — (7, 22, 15)

  72. प्र.72General Intelligence and Reasoning
    यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 89 ÷ 8 + 684 × 6 − 87 = ?
    1. 692
    2. 615
    3. 634
    4. 685
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 685

  73. प्र.73General Intelligence and Reasoning
    दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी मेज, सोना है। कोई मेज, हेलमेट नहीं है। निष्कर्ष: (I): कुछ हेलमेट, सोना है। (II): सभी सोना, हेलमेट है।
    1. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
    2. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
    3. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
    4. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है

  74. प्र.74General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 5 5 7 8 2 3 3 2 3 3 9 5 5 7 9 8 5 6 3 5 3 8 3 5 5 8 9 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद एक सम संख्या है?
    1. 4
    2. 6
    3. 5
    4. 7
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 5

  75. प्र.75General Intelligence and Reasoning
    निम्नलिखित संख्‍या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 2 4 8 4 7 1 5 7 4 3 4 2 8 7 4 3 6 8 5 4 9 1 6 9 3 5 2 4 8 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद एक सम संख्या है?
    1. तीन
    2. दो
    3. तीन से अधिक
    4. एक
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — तीन

  76. प्र.76General Intelligence and Reasoning
    किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘SKATE’ को ‘51324’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है तथा ‘ASKEW’ को ‘47315’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘W’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
    1. 3
    2. 7
    3. 5
    4. 4
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 7

  77. प्र.77General Intelligence and Reasoning
    दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 210 212 209 213 208 ?
    1. 213
    2. 209
    3. 214
    4. 210
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — 214

  78. प्र.78General Intelligence and Reasoning
    सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक सीधी पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। A पंक्ति के बाएं छोर से तीसरे स्थान पर बैठा है। A और B के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। C और B के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। C के दाईं ओर ठीक पड़ोस में E बैठा है। G के दाईं ओर ठीक पड़ोस में D बैठा है। F के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
    1. एक
    2. दो
    3. तीन
    4. एक भी नहीं
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — तीन

  79. प्र.79General Intelligence and Reasoning
    अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तर्क के अनुसार GWCL का संबंध PFLU से है। उसी तर्क के अनुसार QGMV का संबंध ZPVE से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए RHNW का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
    1. AQWE
    2. QAWE
    3. AQWF
    4. AQDF
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — AQWF

  80. प्र.80General Intelligence and Reasoning
    छह व्यक्ति , A, B, C, D, E और F, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D, F के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। C, B के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। F, C का निकटतम पड़ोसी है। E, C के दाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। A, E के ठीक बाएँ पड़ोस में बैठा है। पंक्ति के दाएं छोर पर कौन बैठा है?
    1. B
    2. E
    3. A
    4. F
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — B

  81. प्र.81General Awareness and Current Affairs
    71वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 2025 कहाँ आयोजित की गई?
    1. गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम, हैदराबाद
    2. इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, दिल्ली
    3. जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम, कटक
    4. कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम, कटक

  82. प्र.82General Awareness and Current Affairs
    UNDP मानव विकास रिपोर्ट 2025 (2023 के आंकड़ोंों पर आधारित) के अनुसार, मानव विकास सूचकांक (HDI) में भारत की रैंक कितनी है?
    1. 138
    2. 130
    3. 141
    4. 125
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — 130

  83. प्र.83General Awareness and Current Affairs
    अप्रैल 2025 में प्रमोट किया गया सैशे ऐप (Sachet App), _______________ द्वारा लॉन्च किया गया था।
    1. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority)
    2. इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology)
    3. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department)
    4. राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति) आयोग (National Institution for Transforming India (NITI) Aayog)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority)

  84. प्र.84General Awareness and Current Affairs
    दिसंबर 2024 में सर्वश्रेष्ठ फीफा (FIFA) फुटबॉल पुरस्कारों में 2024 सीज़न के लिए 'सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी' का पुरस्कार किसने जीता?
    1. विनिसियस जेआर. (Vinícius Jr.)
    2. रोड्री (Rodri)
    3. एर्लिंग हालैंड (Erling Haaland)
    4. जूड बेलिंगहैम (Jude Bellingham)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — विनिसियस जेआर. (Vinícius Jr.)

  85. प्र.85General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-सी एजेंसी, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) का संचालन करती है, जहाँ से NASA-ISRO सिंथेटिक एपर्चर रडार (NISAR) मिशन जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था?
    1. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation)
    2. उत्तर-पूर्वी अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (North-Eastern Space Applications Centre)
    3. राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (National Remote Sensing Centre)
    4. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation)

  86. प्र.86General Awareness and Current Affairs
    निम्नलिखित में से कौन-सा शहर 25 और 26 अगस्त 2025 को फिक्की (FICCI) और भारतीय बैंक संघ (IBA) द्वारा सह-आयोजित 'चार्टिंग न्यू फ्रंटियर्स' पर दो दिवसीय FIBAC बैंकिं ग सम्मेलन के लिए आयोजन स्थल होगा?
    1. चेन्नई
    2. कोलकाता
    3. मुंबई
    4. नई दिल्ली
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — मुंबई

  87. प्र.87General Awareness and Current Affairs
    मार्च 2024 में भारत ने यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) देशों (आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे, स्वि ट्जरलैंड) के साथ निम्नलिखित में से किस समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें 15 वर्षों में 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता शामिल है?
    1. भारत-EFTA व्यापार विनिमय समझौता (India-EFTA Trade Exchange Agreement)
    2. भारत-EFTA व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (India-EFTA Trade and Economic Partnership Agreement)
    3. भारत-EFTA वित्तीय सेवा समझौता (India-EFTA Financial Services Pact)
    4. भारत-EFTA रक्षा सहयोग संधि (India-EFTA Defence Cooperation Treaty)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — भारत-EFTA व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (India-EFTA Trade and Economic Partnership Agreement)

  88. प्र.88General Awareness and Current Affairs
    मई 2025 में ग्रुप A CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) अधिकारियों के बारे में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
    1. वे महत्वपूर्ण नहीं हैं।
    2. वे “असंगठित सेवाओं” का हिस्सा हैं।
    3. वे “संगठित सेवाओं” का हिस्सा हैं।
    4. उन्हें पदोन्नति नहीं मिल सकती।
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प3 — वे “संगठित सेवाओं” का हिस्सा हैं।

  89. प्र.89General Awareness and Current Affairs
    अगस्त 2025 में, निम्नलिखित में से किसे तीन वर्ष की अवधि के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया?
    1. शक्ति कांत दास
    2. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन
    3. रघुराम राजन
    4. उर्जित पटेल
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — उर्जित पटेल

  90. प्र.90General Awareness and Current Affairs
    जून 2025 में, निम्नलिखित में से किस संगठन ने तेजी से वेतन और EMI प्रोसेसिंग इनेबल करने के लिए NACH 3.0 लॉन्च किया?
    1. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
    2. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)
    3. भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    4. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI)

  91. प्र.91General Awareness and Current Affairs
    विजडन क्रि केटर्स अल्मनैक 2025 ने जसप्रीत बुमराह को __________ के साथ वर्ष के अग्रणी क्रि केटर के रूप में चुना।
    1. स्मृति मंधाना
    2. रोहित शर्मा
    3. विराट कोहली
    4. हरमनप्रीत कौर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — स्मृति मंधाना

  92. प्र.92General Awareness and Current Affairs
    भारत का पहला एस्ट्रो टूरिज्म फेस्टि वल 2025 में कहाँ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया?
    1. स्पीति घाटी
    2. गुलमर्ग
    3. कारगिल
    4. लेह, लद्दाख
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — लेह, लद्दाख

  93. प्र.93General Awareness and Current Affairs
    मीठी नदी डिसिल्टिं ग घोटाले की जांच कौन-सी एजेंसी कर रही है?
    1. प्रवर्तन निदेशालय
    2. दिल्ली पुलिस
    3. केंद्रीय जांच ब्यूरो
    4. मुंबई पुलिस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — प्रवर्तन निदेशालय

  94. प्र.94General Awareness and Current Affairs
    भारत के किस सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश को सार्वजनिक मामलों के लिए 2025 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया?
    1. रंजन गोगोई
    2. दीपक मिश्रा
    3. एच.एल. दत्तू
    4. जगदीश सिंह खेहर
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — जगदीश सिंह खेहर

  95. प्र.95General Awareness and Current Affairs
    जुलाई 2025 में जारी उत्तर पूर्वी क्षेत्र जिला SDG सूचकांक (2023-24) के दूसरे संस्करण के अनुसार, किस जिले ने 81.43 के स्कोर के साथ उत्तर पूर्व भारत में उच्चतम SDG स्कोर दर्ज किया?
    1. कोहिमा (Kohima)
    2. ह्नाथियाल (Hnahthial)
    3. आइजोल (Aizawl)
    4. गोमती (Gomati)
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प2 — ह्नाथियाल (Hnahthial)

  96. प्र.96General Awareness and Current Affairs
    आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) के अनुसार, मई 2025 में भारत की बेरोजगारी दर क्या थी?
    1. 6.0%
    2. 5.1%
    3. 7.0%
    4. 5.6%
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — 5.6%

  97. प्र.97General Awareness and Current Affairs
    कोलकाता में पी सी चंद्र पुरस्कार 2025 किसे प्राप्त हुआ?
    1. कपिल देव
    2. मैरी कॉम
    3. अमजद अली खान
    4. लिएंडर पेस
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — लिएंडर पेस

  98. प्र.98General Awareness and Current Affairs
    मई 2025 में, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कामले ज़ि ले में एक नए बहुउद्देश्यीय खेलो इंडिया हॉल का उद्घाटन किया। कामले ज़ि ला किस राज्य में स्थि त है?
    1. असम
    2. नगालैंड
    3. मणिपुर
    4. अरुणाचल प्रदेश
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — अरुणाचल प्रदेश

  99. प्र.99General Awareness and Current Affairs
    2025 नाटो शिखर सम्मेलन (NATO Summit) 24-25 जून को कहां आयोजित हुआ था?
    1. द हेग, नीदरलैंड
    2. पेरिस, फ्रांांस
    3. बर्लिन, जर्मनी
    4. ब्रुसेल्स, बेल्जि यम
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प1 — द हेग, नीदरलैंड

  100. प्र.100General Awareness and Current Affairs
    जनवरी 2025 में, निम्नलिखित में से किस भारतीय संस्थान/विश्वविद्यालय को 2025-2027 सत्र के लिए SDG हब 6 (स्वच्छ जल और स्वच्छता) सह-अध्यक्ष के रूप में चुना गया था?
    1. भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर
    2. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
    3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
    4. शिव नादर विश्वविद्यालय, दिल्ली NCR
    उत्तर देखें

    सही उत्तर: विकल्प4 — शिव नादर विश्वविद्यालय, दिल्ली NCR

उत्तर कुंजी

हर प्रश्न के सही उत्तर का विकल्प क्रमांक।

1421344154627484911011131221331411531611731821942032132232312432522642712842933033113213333443533643713823934044144214344434534624724844935035115225335445525625745815926036146246316426546626736846927027117247337437517627737837938018138228318418548638728838949049119249319449529649749849911004

इस पेपर के बारे में

स्रोत: 9 जनवरी 2026 की शिफ्ट की अभ्यर्थी उत्तर-पुस्तिका (candidate response sheet), जिसमें हर प्रश्न के विकल्प और सही विकल्प दिया होता है। प्रश्न उसी शीट के क्रम में हैं। विषय के लेबल (गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता) शब्दों से अपने-आप लगाए गए हैं, इसलिए कुछ गलत हो सकते हैं। कोई प्रश्न या उत्तर गलत दिखे तो हमें संपर्क पृष्ठ पर बताइए।

अस्वीकरण: यह प्रश्नपत्र और इसके प्रश्न हमारे नहीं हैं। इनका स्वामित्व परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी संस्था के पास है। यह पेपर सद्भावना से, निःशुल्क, केवल विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी में मदद देने के लिए साझा किया गया है।

इस परीक्षा में सही उत्तर पर +1 और गलत उत्तर पर −1/3 अंक मिलते हैं। समय 90 मिनट।

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 (100 प्रश्न, 4 खंड) पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (हिन्दी) के अन्य पेपर

Free Study Planner