-
प्र.1General Science
विकल्पों में चार अलग-अलग विलयनों का pH मान दिया गया है। इनमें से कौन-सा लाल लिटमस को नीला कर देगा?
- 11
- 6
- 2
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 11
-
प्र.2General Science
एक कार विरामावस्था से चलना प्रारंभ करती है और 20 सेकंड में 72 km/hr की चाल प्राप्त कर लेती है। कार का त्वरण कितना है?
- 3 m/s²
- 2 m/s²
- 1 m/s²
- 4 m/s²
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1 m/s²
-
प्र.3General Science
खाद्य श्रृंृंखला के उस संबंध को क्या कहा जाता है, जिन्हें शाखन रेखाओं की एक श्रृंृंखला के रूप में दर्शाया जा सकता है?
- वर्ल्ड वाइड वेब (World wide web)
- पोषी स्तर (Trophic level)
- खाद्य जाल (Food web)
- मकड़ी जाल (Spider web)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — खाद्य जाल (Food web)
-
प्र.4General Science
किसी पिंड पर 10 N का बल (F) लगाया जाता है, जिससे वह बल की दिशा में 5 m गति करता है। किया गया कार्य (W) _____ है।
- 5 J
- 50 J
- 15 J
- 2 J
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 50 J
-
प्र.5General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य, गॉल्जी कॉम्प्लेक्स से संबंधित नहीं है?
- यह कोशिका के बाहर पदार्थों का परिवहन और स्राव करता है।
- यह कोशिका से पदार्थों के प्रवेश और निकास की अनुमति देता है।
- यह लाइसोसोम का निर्माण करता है जो कोशिका के भीतर पाचन में सहायता करते हैं।
- यह अंतर्द्रव्यी जालिका से प्राप्त प्रोटीन को संशोधित और संकुलित करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — यह कोशिका से पदार्थों के प्रवेश और निकास की अनुमति देता है।
-
प्र.6General Science
नेत्र का क्रि स्टलीय लेंस मुख्यत: _______________ सहायता करता है।
- नेत्र में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करने में
- फोकस दूरी का सूक्ष्म समायोजन प्रदान करने में
- मस्ति ष्क को सिग्नल भेजने में
- वस्तुओं के रंग का पता लगाने में
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — फोकस दूरी का सूक्ष्म समायोजन प्रदान करने में
-
प्र.7General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा फ्लोएम ऊतक का घटक है?
- जाइलम फाइबर (Xylem fibres)
- ट्रेकीड (Tracheids)
- चालनी नलिकाएं (Sieve tubes)
- वाहिकाएं (Vessels)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — चालनी नलिकाएं (Sieve tubes)
-
प्र.8General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा, क्रि या और प्रतिक्रि या बल का उदाहरण नहीं है?
- पैर ज़मीन को पीछे की ओर धकेलता है और ज़मीन पैर को आगे की ओर धकेलती है
- जब बस अचानक रुकती है, तो लोग आगे की ओर गिर जाते हैं
- नीचे की ओर उत्सर्जित गैसों के कारण ऊपर की ओर बढ़ता एक रॉकेट
- तैराक अपने हाथों से पानी को पीछे की ओर धकेलता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — जब बस अचानक रुकती है, तो लोग आगे की ओर गिर जाते हैं
-
प्र.9General Science
पौधों के लिए बीज प्रसार महत्वपूर्ण है क्योंोंकि यह ................।
- बीजों का आकार बढ़ाता है
- अतिसंकुलता और प्रतिस्पर्धा को रोकता है
- निषेचन के बाद बीज का निष्क्रि य होना सुनिश्चित करता है
- परागण को रोकता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — अतिसंकुलता और प्रतिस्पर्धा को रोकता है
-
प्र.10General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा उद्योग, काष्ठ लुगदी (Wood pulp) के प्रक्रमण के लिए सोडियम हाइड्रॉक्साइड का उपयोग करता है?
- वस्त्र उद्योग
- कागज उद्योग
- साबुन उद्योग
- खाद्य उद्योग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — कागज उद्योग
-
प्र.11General Science
11 इलेक्ट्रॉन, 11 प्रोटॉन और 12 न्यूट्रॉन वाले एक उदासीन परमाणु की द्रव्यमान संख्या क्या है?
- 11
- 22
- 12
- 23
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 23
-
प्र.12General Science
जंतुओं में सुग्राहिता या अनुक्रि यता मुख्यतः _________ द्वारा नियंत्रित होती है।
- श्वसन-तंत्र
- परिसंचारी-तंत्र
- पाचन-तंत्र
- तंत्रिका-तंत्र
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — तंत्रिका-तंत्र
-
प्र.13General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रायोगिक प्रेक्षण, द्रव्य में कणों के अस्ति त्व का सर्वाधिक प्रबल प्रमाण प्रदान करता है?
- जल उबलने पर भाप उत्पन्न करता है
- लवण, ठंडे जल की तुलना में गर्म जल में तीव्रता से विलीन होता है
- बर्फ को गर्म करने पर वह पिघलकर जल बन जाती है
- स्याही की एक बूंद बिना विलोडन किए जल में समान रूप से प्रसारित हो जाती है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — स्याही की एक बूंद बिना विलोडन किए जल में समान रूप से प्रसारित हो जाती है
-
प्र.14General Science
एक गेंद को प्रारंभिक वेग (u) से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर उछाला जाता है। समय (t) के बाद, इसका वेग (v) __________ हो जाता है।
- v = u−gt
- v = u⋅gtv
- v = gt−uv
- v = u+gt
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — v = u−gt
-
प्र.15General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
- ध्वनि निर्वात में गमन कर सकती है, क्योंोंकि यह अनुदैर्ध्य होती हैं।
- ध्वनि वायु की अपेक्षा निर्वात में अधिक तेजी से गमन करती है।
- ध्वनि को गमन करने के लिए एक माध्यम की आवश्यकता होती है, और यह अनुदैर्ध्य होती है।
- ध्वनि तरंगें अनुप्रस्थ होती हैं और उन्हें एक माध्यम की आवश्यकता होती है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ध्वनि को गमन करने के लिए एक माध्यम की आवश्यकता होती है, और यह अनुदैर्ध्य होती है।
-
प्र.16General Science
विदेशज और स्थानीय मवेशी नस्लोंों की क्रॉस-ब्रीडिंग का उद्देश्य क्या है?
- लंबे दुग्धस्रवण को रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ संयोजित करना
- भोजन की आवश्यकता को कम करना
- पशुओं को अधिक आक्रामक बनाना
- पशुओं को आकार में छोटा बनाना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — लंबे दुग्धस्रवण को रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ संयोजित करना
-
प्र.17General Science
कौन-सा कथन कार्बन की विविधता युक्त प्रकृति से संबंधित नहीं है?
- इसमें श्रृंृंखलन होता है।
- यह चतुःसंयोजी है।
- यह आयनिक रूप से बंध बना सकता है।
- इसमें एकल, द्वि और त्रिबंध हो सकते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — यह आयनिक रूप से बंध बना सकता है।
-
प्र.18General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, कार्बन के अपररूपों (allotropes) का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
- वे कार्बन के विभिन्न संरचनात्मक रूप हैं जिनके भौतिक गुणधर्म भिन्न लेकिन रासायनिक गुणधर्म समान होते हैं।
- वे कार्बन के विभिन्न समस्थानिक हैं जिनमें न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न-भिन्न होती है।
- वे कार्बन के समावयवी हैं, जिनका आणविक सूत्र समान लेकिन संरचना भिन्न होती है।
- ये विभिन्न तत्वोंों के साथ कार्बन द्वारा निर्मित यौगिक हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — वे कार्बन के विभिन्न संरचनात्मक रूप हैं जिनके भौतिक गुणधर्म भिन्न लेकिन रासायनिक गुणधर्म समान होते हैं।
-
प्र.19General Science
छड़ चुंबक के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? (i) चुंबकीय क्षेत्र की आपेक्षि क प्रबलता को क्षेत्र रेखाओं की निकटता की कोटि द्वारा दर्शाया जाता है। (ii) कोई भी दो चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं एक-दूसरे को प्रतिच्छेद नहीं कर सकतीं हैं।
- न तो (i) और न ही (ii)
- केवल (ii)
- (i) और (ii) दोनों
- केवल (i)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — (i) और (ii) दोनों
-
प्र.20General Science
यदि किसी चालक का प्रतिरोध 10 Ω है तथा उसमें 5 V का विभवान्तर है, तो उसमें प्रवाहित धारा क्या होगी?
- 2 A
- 5 A
- 0.2 A
- 0.5 A
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 0.5 A
-
प्र.21General Science
निम्नलिखित में से कौन-सा, HIV (मानव प्रतिरक्षान्यूनता विषाणु) के संचरण की रोकथाम में सहायक सुरक्षि त यौन संबंध विधि है?
- सुईयों को सावधानीपूर्वक साझा करना
- यौन संबंध के बाद एंटीबायोटिक्स लेना
- नियमित रूप से मल्टीविटामिन लेना
- यौन क्रि या के दौरान कंडोम का उपयोग करना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — यौन क्रि या के दौरान कंडोम का उपयोग करना
-
प्र.22General Science
प्रिज्म की आपतित किरण और निर्गत किरण के बीच के कोण को ..................कहते हैं।
- अपवर्तन कोण
- आपतन कोण
- निर्गमन कोण
- विचलन कोण
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — विचलन कोण
-
प्र.23General Science
थॉमसन के परमाणु मॉडल के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, परमाणु की संरचना का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है?
- परमाणु में इलेक्ट्रॉनों से घिरा एक सघन नाभिक होता है।
- परमाणु में केवल न्यूट्रॉन और इलेक्ट्रॉन होते हैं।
- इलेक्ट्रॉन एक केंद्रीय नाभिक के परितः निश्चित कक्षाओं में परिक्रमण करते हैं।
- इलेक्ट्रॉन एक धनावेशित गोले में अंतर्निहित होते हैं।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — इलेक्ट्रॉन एक धनावेशित गोले में अंतर्निहित होते हैं।
-
प्र.24General Science
चिप पैकेटों (chip packets) में नाइट्रोजन गैस की क्या भूमिका होती है?
- यह ऑक्सीकरण को रोकता है।
- यह स्वाद बढ़ाता है
- यह कुरकुरापन बढ़ाता है
- यह नमी को अवशोषित करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — यह ऑक्सीकरण को रोकता है।
-
प्र.25General Science
मादा प्रजनन तंत्र में निषेचन सामान्यतः कहां होता है?
- योनि
- गर्भाशय
- गर्भाशय ग्रीवा
- डिंबवाहिनी
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — डिंबवाहिनी
-
प्र.26Mathematics
- 539√3/2 cm³
- 539√3/2 cm³
- 418√3 cm³
- 539√3/2 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 539√3/2 cm³
-
प्र.27Mathematics
285 मीटर और 235 मीटर लंबी दो ट्रेनें क्रमशः 61 km/hr और 83 km/hr की चाल से विपरीत दिशा में चल रही हैं। पहली ट्रेन दूसरी ट्रेन को कितने समय में पार करेगी?
- 3 सेकंड
- 13 सेकंड
- 5 सेकंड
- 16 सेकंड
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 13 सेकंड
-
प्र.28Mathematics
राहुल अपनी बहन से 5 वर्ष छोटा है। 3 वर्ष बाद, उनकी आयु का योग 35 वर्ष होगा। राहुल की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
- 18 वर्ष
- 15 वर्ष
- 12 वर्ष
- 14 वर्ष
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 12 वर्ष
-
प्र.29Mathematics
एक विक्रेता ने ₹4,800 में 100 दर्जन केले खरीदे और उन्हें ₹20 में 4 केले की दर से बेचा। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
- 35%
- 25%
- 20%
- 30%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 25%
-
प्र.30Mathematics
एक नए अपार्टमेंट के लिए फर्नीचर खरीदने हेतु, चांग ने 16% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 18 माह के लिए ₹50,000 उधार लिए। उसे कितने ब्याज का भुगतान करना पड़ेगा?
- ₹10,500
- ₹12,000
- ₹11,000
- ₹11,500
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ₹12,000
-
प्र.31Mathematics
यदि 2a + b + c = 0 और 8a3 + b3 + c3 = kabc है, तो k2 का मान ज्ञात कीजिए।
- 36
- 81
- 49
- 16
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 36
-
प्र.32Mathematics
- 4
- 2
- 0.5
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 1
-
प्र.33Mathematics
एक पर्स में ₹1 और ₹2 के सिक्के 3 : 2 के अनुपात में हैं। यदि कुल धनराशि ₹70 है, तो कुल कितने सिक्के हैं?
- 50
- 45
- 40
- 35
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 50
-
प्र.34Mathematics
एक कक्षा के 20 विद्यार्थियों की औसत आयु 29 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 30 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्षों में) कितनी है?
- 50
- 49
- 53
- 52
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 50
-
प्र.35Mathematics
स्मार्ट बाज़ार घरेलू सामानों पर '14 खरीदें, 11 मुफ़्त पाएं' ऑफर दे रहा है। स्मार्ट बाज़ार द्वारा दिया जा रहा शुद्ध छूट प्रतिशत कितना है?
- 44%
- 45%
- 48%
- 46%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 44%
-
प्र.36Mathematics
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 4000 और 5000 के मध्य सबसे बड़ी संख्या है जो 42 से पूर्णतः विभाज्य है?
- 4446
- 4032
- 4998
- 4956
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 4998
-
प्र.37Mathematics
रमन की आय ₹50,400 है। वह अपनी आय के 7.5% की बचत करता है। यदि उसकी आय में 26% की और व्यय में 45% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में ____________ होगी।
- ₹7,872 की वृद्धि
- ₹7,880 की कमी
- ₹7,875 की कमी
- ₹7,878 की वृद्धि
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹7,875 की कमी
-
प्र.38Mathematics
एक बिना ढक्कन वाला आयताकार बॉक्स पतली धातु की चादर से बना है। बॉक्स की लंबाई 60 cm, चौड़ाई 40 cm और ऊंचाई 30 cm है। बॉक्स को बनाने में प्रयुक्त धातु की चादर का संपूर्ण क्षेत्रफल और चादर की लागत ज्ञात कीजिए, यदि 1 m² की लागत ₹50 है।
- ₹42
- ₹60
- ₹56
- ₹44
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — ₹42
-
प्र.39Mathematics
किसी वस्तु का अंकित मूल्य, उसके क्रय मूल्य से 49% अधिक निर्धारित किया गया है। यदि व्यापारी उस वस्तु को अंकित मूल्य से 16% कम पर बेचता है, तो उसका लाभ प्रतिशत (दशमलव के 1 स्थान तक पूर्णांकित) कितना होगा?
- 26.3%
- 28.8%
- 29.1%
- 25.2%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 25.2%
-
प्र.40Mathematics
- 74.25 m
- 79.25 m
- 77.75 m
- 72.75 m
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 72.75 m
-
प्र.41Mathematics
यदि किसी संख्या के 20% को 96 में जोड़ा जाता है, तो परिणाम में वही संख्या प्राप्त होती है। उसी संख्या का 60% कितना होगा?
- 92
- 102
- 82
- 72
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 72
-
प्र.42Mathematics
एक संख्या में 15% की वृद्धि की जाती है और परिणामी संख्या में पुनः 10% की वृद्धि की जाती है। संख्या में कुल कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?
- 15%
- 12.5%
- 26.5%
- 10%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 26.5%
-
प्र.43Mathematics
यदि p : q : r = 13 : 5 : 14 और r : s = 42 : 3 है, तो p : q : r : s का मान कितना होगा?
- 39:15:42:3
- 36:19:45:4
- 41:22:45:8
- 40:19:48:9
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 39:15:42:3
-
प्र.44Mathematics
यदि दो संख्याओं का अनुपात 8 : 7 है, तथा उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 30 है, तो उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
- 1662
- 1687
- 1680
- 1717
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1680
-
प्र.45Mathematics
एक मोटर चालक 50 मिनट में कुल 30 km की दूरी तय करता है। वह पहले 11 मिनट तक x km/hr की चाल से, फिर अगले 25 मिनट तक 2x km/hr की चाल से, और अंत में यात्रा के शेष भाग में x km/hr की चाल से ड्राइव करता है। x का मान ज्ञात कीजिए।
- 24
- 21
- 27
- 29
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 24
-
प्र.46Mathematics
₹4328 की राशि A, B, C और D के बीच इस प्रकार विभाजित की जाती है कि A और B, B और C, तथा C और D के हिस्से क्रमशः 4 : 5, 4 : 5 और 6 : 7 के अनुपात में हैं। A का हिस्सा (₹ में) ज्ञात कीजिए।
- 700
- 724
- 768
- 804
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 768
-
प्र.47Mathematics
दो पाइप एक टैंक को क्रमशः 10 और 12 मिनट में भर सकते हैं और एक अपशिष्ट पाइप प्रति मिनट 6 गैलन की दर से टैंक को खाली कर सकता है। तीनों पाइप साथ मिलकर टैंक को 30 मिनट में भर सकते हैं। टैंक की धारिता ज्ञात कीजिए।
- 45 गैलन
- 40 गैलन
- 25 गैलन
- 30 गैलन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 40 गैलन
-
प्र.48Mathematics
A, B और C एक काम को क्रमशः 3, 6 और 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक साथ काम करते हुए, उसी काम का तीन गुना काम करने में उन्हें कितना समय (दिन में) लगेगा?
- 15
- 5
- 6
- 10
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 5
-
प्र.49Mathematics
चतुर्भुज PQRS में, ∠R और ∠S के समद्विभाजक बिंदु T (चतुर्भुज के भीतर) पर मिलते हैं और ∠STR = 40° है। यदि ∠P और ∠Q का अनुपात 3 : 5 है, तो ∠Q और ∠P के मापों में कितना अंतर है?
- 21°
- 20°
- 17°
- 24°
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 20°
-
प्र.50Mathematics
एक परीक्षा में पूर्णांक 26 में से 15 विद्यार्थियों को 14, 12, 17, 16, 19, 13, 14, 15, 11, 23, 16, 22, 21, 18, और 25 अंक प्राप्त हुए। इन आंकड़ों के समुच्चय के संभावित बहुलकों का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
- 224
- 220
- 225
- 222
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 224
-
प्र.51General Intelligence and Reasoning
M, N, O, P, W, X और Y, एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। O, P के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। O के बाईं ओर से गिनने पर, O और Y के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। P के बाईं ओर से गिनने पर, P और N के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। W, M के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। M के बाईं ओर से गिनने पर, X और M के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
- एक
- तीन
- दो
- चार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दो
-
प्र.52General Intelligence and Reasoning
उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समूह के समान पैटर्न का अनुसरण करती है। दोनों युग्म एक ही पैटर्न का अनुसरण करते हैं। KGD−AWT FBY−VRO
- XSO−MIF
- XSO−NJG
- XTQ−NJG
- XTQ−MJF
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — XTQ−NJG
-
प्र.53General Intelligence and Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'MORE' को '1637' के रूप में और 'DEMO' को '4176' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'D' के लिए कूट क्या है?
- 6
- 1
- 4
- 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 4
-
प्र.54General Intelligence and Reasoning
सात बॉक्स A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। D के नीचे केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। D और E के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। A के ठीक ऊपर केवल को C रखा गया है। F को B से नीचे किसी स्थान पर तथा G के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। G के नीचे कितने बॉक्स रखे गए हैं?
- 2
- 3
- 1
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 1
-
प्र.55General Intelligence and Reasoning
मोहिनी बिंदु A से शुरू होकर दक्षि ण की ओर 13 km चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, 7 km चलती है, फिर दाएं मुड़ती है और 7 km चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है और 3 km चलती है। अंत में वह बाएं मुड़ती है, 6 km चलती है और बिंदु P पर रुकती है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (नोट: सभी मोड़ केवल 90° के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
- दक्षिण की ओर 7 km
- पूर्व की ओर 4 km
- उत्तर की ओर 8 km
- पश्चिम की ओर 4 km
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पूर्व की ओर 4 km
-
प्र.56General Intelligence and Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, 'A ? B' का अर्थ है कि 'A, B की पुत्री है', 'A = B' का अर्थ है कि 'A, B का पुत्र है', 'A @ B' का अर्थ है कि 'A, B का पिता है' और 'A √ B' का अर्थ है कि 'A, B की बहन है'. यदि 'C ? D @ E = F √ L' है तो C का L से क्या संबंध है?
- माता की बहन
- बहन
- पुत्री
- बहन की पुत्री
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — बहन की पुत्री
-
प्र.57General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह, दी गई श्रृंृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? IGP 3 KIO -10 MKN -23 OMM -36 ?
- QOL -49
- OPL -45
- PLO -44
- POI -47
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — QOL -49
-
प्र.58General Intelligence and Reasoning
दी गई श्रृंृंखला को देखिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएँ केवल एक अंकीय संख्याएँ हैं। (गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है) (बाएं) 6 3 6 9 9 4 4 1 7 5 6 2 1 6 6 6 6 8 8 2 9 1 5 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है और ठीक बाद एक सम अंक है?
- चार
- तीन
- दो
- एक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दो
-
प्र.59General Intelligence and Reasoning
पांच व्यक्ति , L, M, N, O और P, एक पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। N पंक्ति के दाएं छोर से तीसरे स्थान पर बैठा है। N का निकटतम पड़ोसी M नहीं है। N के ठीक बायीं ओर पड़ोस में P बैठा है। O के ठीक दायीं ओर पड़ोस में P बैठा है। N और M के बीच कौन बैठा है?
- P
- L
- N
- O
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — L
-
प्र.60General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंृंखला को देखिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएँ एक अंकीय हैं। (बाएं) 3 & 6 © 3 6 © € % 6 & 4 9 5 4 % € £ $ % 9 1 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद भी एक प्रतीक है?
- 1
- 3
- 2
- 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 2
-
प्र.61General Intelligence and Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: सभी कांटे, केतली हैं। कुछ कांटे, कप हैं। निष्कर्ष (I): कुछ केतली, कप हैं। निष्कर्ष (II): सभी कप, कांटे हैं।
- निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
- न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
- केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
- केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
-
प्र.62General Intelligence and Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
- LD – OB
- FL – IJ
- MQ – PN
- PJ – SH
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — MQ – PN
-
प्र.63General Intelligence and Reasoning
सौरव बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 9 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 6 km गाड़ी चलाता है, फिर दाएं मुड़ता है और 11 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 11 km गाड़ी चलाता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है, 2 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक कि निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
- दक्षिण में 6 km
- उत्तर में 6 km
- दक्षिण में 5 km
- उत्तर में 5 km
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — दक्षिण में 5 km
-
प्र.64General Intelligence and Reasoning
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 6 B 44 A 3 D 21 C 44 = ?
- 110
- 112
- 113
- 111
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 111
-
प्र.65General Intelligence and Reasoning
उत्तर दिशा की ओर अभिमुख 32 व्यक्ति यों की एक पंक्ति में, अनीता बाएँ छोर से 8वें स्थान पर है। यदि सविता, अनीता के दाएँ 9वें स्थान पर है, तो पंक्ति के दाएँ छोर से सविता का स्थान क्या है?
- 15वीं
- 18वीं
- 12वीं
- 16वीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — 16वीं
-
प्र.66General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएँ केवल एकल-अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की ओर की जानी चाहिए। (बाएँ) 1 6 4 5 6 6 4 7 4 4 2 4 7 4 3 1 9 2 4 3 6 9 7 8 2 7 1 (दाएँ) ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या है?
- सात
- पाँच
- छह
- चार
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — पाँच
-
प्र.67General Intelligence and Reasoning
उस सेट का चयन कीजिए जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रि याएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रि याएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएं करने की अनुमति नहीं है।) (50, 1200, 12) (4, 120, 15)
- (36, 1087, 15)
- (43, 2071, 24)
- (39, 858, 11)
- (12, 535, 22)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — (39, 858, 11)
-
प्र.68General Intelligence and Reasoning
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 11 D 30 C 42 A 3 B 4 = ?
- 37
- 39
- 38
- 35
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 37
-
प्र.69General Intelligence and Reasoning
दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 66 81 98 117 138 ?
- 152
- 161
- 159
- 151
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — 161
-
प्र.70General Intelligence and Reasoning
दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 55 14 58 14 61 14 ?
- 65
- 14
- 64
- 62
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 64
-
प्र.71General Intelligence and Reasoning
दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 612 610 620 617 627 623 ?
- 637
- 635
- 633
- 631
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 633
-
प्र.72General Intelligence and Reasoning
उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समूह के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म एक ही पैटर्न का अनुसरण करते हैं। KJL−NMO LKM−ONP
- VTU−YXZ
- VUW−XXY
- VUW−YXZ
- VTU−XWY
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — VUW−YXZ
-
प्र.73General Intelligence and Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थि ति पर आधारित नहीं है।)
- MQ – JS
- RV – OX
- NR – PT
- UY – RA
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — NR – PT
-
प्र.74General Intelligence and Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? NSE MRD LQC KPB ?
- HOX
- HNW
- IOW
- JOA
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — JOA
-
प्र.75General Intelligence and Reasoning
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्योंों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/ से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कुछ नट, बोल्ट हैं। कुछ बोल्ट, रिवेट हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ नट, रिवेट हैं। (II) सभी रिवेट, बोल्ट हैं।
- न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
- निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
- केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
- केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
-
प्र.76General Intelligence and Reasoning
निम्नलिखित श्रृंृंखला का संदर्भ लें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है। (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 7 9 1 8 4 2 5 6 3 8 7 1 9 (दाएं) ऐसी कितनी (बाएं से दाएं) विषम संख्याएं हैं, जिनके ठीक बाद सम संख्या है?
- एक
- दो
- तीन
- तीन से अधिक
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — तीन
-
प्र.77General Intelligence and Reasoning
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से, GKPY का संबंध JFST से है। उसी तरीके से, SQBE का संबंध VLEZ से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, BBKP का संबंध निम्नलिखित में से किस विकल्प से है?
- EKMI
- EKIO
- EWKM
- EWNK
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — EWNK
-
प्र.78General Intelligence and Reasoning
सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। E के दाएं केवल एक व्यक्ति बैठा है। G और E के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। A और D के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं, जिनमें से कोई भी बाएं छोर पर नहीं बैठा है। F, C के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। A और B के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। C के बाएं दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
- G
- E
- A
- D
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — G
-
प्र.79General Intelligence and Reasoning
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TOUR’ को ‘4139’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘BRUT’ को ‘4318’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘B’ का कूट क्या है?
- 8
- 4
- 3
- 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 8
-
प्र.80General Intelligence and Reasoning
यदि + का अर्थ − है, − का अर्थ × है, × का अर्थ ÷ है और ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 28 + 11 − 3 ÷ 45 × 9 = ?
- 4
- 14
- 0
- 9
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 0
-
प्र.81General Awareness and Current Affairs
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक हासिल किए?
- 8
- 4
- 12
- 6
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 8
-
प्र.82General Awareness and Current Affairs
मई 2025 में प्रदान किया गया 2025 का प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार निम्न में से किसने जीता?
- लियू जियाकुन (Liu Jiakun)
- जीन गैंग (Jeanne Gang)
- शिगेरु बान (Shigeru Ban)
- डेविड चिप्परफील्ड (David Chipperfield)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — लियू जियाकुन (Liu Jiakun)
-
प्र.83General Awareness and Current Affairs
जून 2025 में, भारत का प्रमुख जैव विविधता कार्यक्रम, भारतीय संरक्षण सम्मेलन (ICCON) 2025, निम्नलिखित में से किस स्थान पर आयोजित किया गया था?
- रायपुर
- देहरादून
- शिमला
- मदुरै
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — देहरादून
-
प्र.84General Awareness and Current Affairs
बेंगलुरु एयरपोर्ट सिटी में लॉन्च किए गए नए ग्लोबल इनोवेशन हब 'डिस्ट् रिक्ट I' का उद्देश्य क्या है?
- अंतरिक्ष मिशन और नियंत्रण केंद्र
- सैन्य ड्रोन विकास
- गहन तकनीकी उद्यमिता और AI नवाचार
- खुदरा और ई-कॉमर्स इनक्यूबेशन
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — खुदरा और ई-कॉमर्स इनक्यूबेशन
-
प्र.85General Awareness and Current Affairs
हाल ही में किस वन्यजीव क्षेत्र को भारत के 107वें राष्ट्रीय उद्यान के रूप में मान्यता दी गई है?
- पलामू (Palamau)
- सिमलीपाल (Similipal)
- बुक्सा (Buxa)
- नागरहोल (Nagarhole)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — सिमलीपाल (Similipal)
-
प्र.86General Awareness and Current Affairs
किस दिग्गज को लॉरियस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 (Laureus Lifetime Achievement Award 2025) से सम्मानित किया गया?
- राफेल नडाल (Rafael Nadal)
- उसैन बोल्ट (Usain Bolt)
- केली स्लेटर (Kelly Slater)
- सेरेना विलियम्स (Serena Williams)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — केली स्लेटर (Kelly Slater)
-
प्र.87General Awareness and Current Affairs
भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार, 1 अगस्त 2025 से, मार्केट रेपो और ट्राई-पार्टी रेपो (TREP) के कारोबार घंटों को बढ़ाकर कितने समय तक के लिए कर दिया गया?
- 4:00 PM
- 5:00 PM
- 6:00 PM
- 7:00 PM
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — 4:00 PM
-
प्र.88General Awareness and Current Affairs
वित्तीय वर्ष 2025 में वनीकरण योजनाओं के लिए कुल वृक्षारोपण बजट कितना है?
- ₹756 करोड़
- ₹300 करोड़
- ₹684 करोड़
- ₹910 करोड़
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — ₹684 करोड़
-
प्र.89General Awareness and Current Affairs
4 से 6 अगस्त 2025 तक आयोजित मौद्रिक नीति समिति (MPC) की 56वीं बैठक में, 2026-27 की पहली तिमाही के लिए अनुमानित वास्तविक GDP वृद्धि कितनी थी?
- 6.5%
- 6.3%
- 6.6%
- 6.8%
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — 6.6%
-
प्र.90General Awareness and Current Affairs
6 जून 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारतीय भाषा अनुभाग (इंडियन लैंग्वेज सेक्शन) का शुभारंभ कहाँ किया गया?
- चेन्नई
- हैदराबाद
- नई दिल्ली
- मुंबई
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — नई दिल्ली
-
प्र.91General Awareness and Current Affairs
कौन-सी भारतीय पर्यावरण कार्यकर्ता 2025 में युवा आंदोलन (Youth movement) का नेतृत्व करने के लिए चर्चा में था?
- दिशा रवि (Disha Ravi)
- रिधिमा पांडे (Ridhima Pandey)
- लिसिप्रिया कंगुजम (Licypriya Kangujam)
- मेधा पाटकर (Medha Patkar)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — लिसिप्रिया कंगुजम (Licypriya Kangujam)
-
प्र.92General Awareness and Current Affairs
निम्नलिखित में से किस संस्थान ने तेज बारिश की चेतावनी देने के लिए, मई 2025 में लॉन्च हुई भारत पूर्वानुमान प्रणाली विकसित की है?
- भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान
- राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र
- भारतीय विज्ञान संस्थान
- भारत मौसम विज्ञान विभाग
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान
-
प्र.93General Awareness and Current Affairs
जून 2025 में पंजाब में निम्नलिखित में से कौन सा पोर्टल लॉन्च किया गया, जिसने भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने और रजिस्ट्री सेवाओं में भ्रष्टाचार को रोकने में मदद की है?
- पंजाब लैंड रिकॉर्ड्स सिस्टम (Punjab Land Records System)
- आसान जामाबंदी पोर्टल (Easy Jamabandi Portal)
- डिजिटल रजिस्ट्री पंजाब (Digital Registry Punjab)
- पंजाब भुलेख पोर्टल (Punjab Bhulekh Portal)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — आसान जामाबंदी पोर्टल (Easy Jamabandi Portal)
-
प्र.94General Awareness and Current Affairs
जून 2025 में लंदन अंतर्राष्ट्रीय विवाद सप्ताह (LIDW) के दौरान भारतीय मध्यस्थता परिषद (ICA) द्वारा 'भारत-यूके वाणिज्यि क विवादों में मध्यस्थता' पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का कौन-सा संस्करण आयोजित किया गया था?
- पांचवा
- दूसरा
- चौथा
- तीसरा
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — तीसरा
-
प्र.95General Awareness and Current Affairs
अनुराग कश्यप की आगामी द्विभाषी एक्शन-थ्रिलर फिल्म डकैत (Dacoit) में मृणाल ठाकुर के साथ कौन- सा अभिनेता है?
- दुलकर सलमान
- पृथ्वीराज सुकुमारन
- फहद फासिल
- अदिवि सेश
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प4 — अदिवि सेश
-
प्र.96General Awareness and Current Affairs
जनवरी 2025 में किस निशानेबाज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया?
- मनु भाकर
- स्वप्निल कुसाले
- सरबजोत सिंह
- अनीश भानवाला
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प1 — मनु भाकर
-
प्र.97General Awareness and Current Affairs
2025 में वर्ल्ड बॉक्सिं ग कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज कौन बने?
- शिव थापा (Shiva Thapa)
- अभिनाश जामवाल (Abhinash Jamwal)
- हितेश गुलिया (Hitesh Gulia)
- अमित पंघाल (Amit Panghal)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — हितेश गुलिया (Hitesh Gulia)
-
प्र.98General Awareness and Current Affairs
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) द्वारा 2025 में विकसित किए जा रहे नए डिजिटल प्लेटफॉर्म का नाम क्या है?
- वोटरहब (VoterHub)
- ECINET
- इलेक्शनलिंक (ElectionLink)
- ECI कनेक्ट (ECI Connect)
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प2 — ECINET
-
प्र.99General Awareness and Current Affairs
हाई सीज ट्रीटी (High Seas Treaty) के लागू होने के बाद इसका प्रयोजन किस प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करना है?
- वैश्विक मत्स्य पालन कोटा स्थापित करना
- वाणिज्यि क शिपिंग लेन को प्रतिबंधित करना
- समुद्री संरक्षित क्षेत्र बनाना
- गहरे-समुद्र में खनन पर प्रतिबंध लगाना
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — समुद्री संरक्षित क्षेत्र बनाना
-
प्र.100General Awareness and Current Affairs
जनवरी 2025 में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने दक्षि ण भारत की पहली संक्रामक रोग अनुसंधान और निदान प्रयोगशाला (IRDL) स्थापित करने के लिए निम्नलिखित में से किस संस्थान को चुना था?
- श्री रामचंद्र मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, चेन्नई
- कामिनेनी एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर, हैदराबाद
- बैंगलोर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (BMCRI)
- क्रि श्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर
उत्तर देखें
सही उत्तर: विकल्प3 — बैंगलोर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (BMCRI)